LATEST NEWS

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता से पूछताछ के आदेश का पालन न करने पर उत्तर प्रदेश सरकार से नाखुशी जताई

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में नाबालिग पीड़िता से पूछताछ करने संबंधी अपने आदेश का पालन न करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से नाखुशी जताई। कोर्ट ने कहा कि अदालत महज मनोरंजन के लिए कोई आदेश पारित नहीं करती। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को पॉक्सो अधिनियम के मामले में पीड़िता से पूछताछ करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और चेतावनी दी कि अगर तय समय के भीतर ऐसा नहीं किया गया तो वह राज्य के गृह सचिव को तलब करेगी। ‘सरकारी वकील आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे’ कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की वकील से कहा, हमारा आदेश अनिवार्य था। इसका हूबहू पालन किया जाना था। हम महज मनोरंजन के लिए कोई आदेश पारित नहीं कर रहे हैं। हम ऐसा लगातार देख रहे हैं। सरकारी वकील हमारे आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर ऐसा नहीं हुआ तो हम गृह सचिव को यहां बुलाएंगे। ये सब होने देने में हम ही दोषी हैं…गलती हमारी ही है। राज्य के वकील का रवैया बहुत लापरवाही भरा है। कोर्ट लड़की से रेप के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था। क्या है मामला? बता दें कि सुप्रीम कोर्ट नाबालिग से बलात्कार के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था। आरोपी पर 16 साल की लड़की के साथ कथित बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। उसने पिछले साल 30 नवंबर को उसकी जमानत याचिका खारिज करने संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार नाबालिग का छह महीने से अधिक समय तक कई बार यौन शोषण करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ 19 सितंबर, 2023 को एफआईआर दर्ज की गई थी।

देवरिया में में दर्दनाक हादसा फ्रिज में आया करंट, मां -बेटी की मौत

देवरिया  यूपी के देवरिया में बुधवार को एक मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान तीन साल का एक और बच्‍चा झुलस गया। मां फ्रिज से आम निकालने गई थी तभी उसमें करंट उतर गया। मां को फ्रि‍ज से चिपका देख बचाने गई बेटी भी करंट की चपेट में आ गई। सेकेंडों में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में हुआ। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर नगर पंचायत के आजाद नगर निवासी इस्तखार अंसारी उर्फ भंडारी की पत्नी शाहिदा (उम्र 55 वर्ष) बुधवार की दोपहर में करीब 12 बजे घर में रखे फ्रिज से आम निकालने गई थीं उसी दौरान फ्रिज में करंट उतरने से वह उससे चिपक गईं। पास खड़े 3 साल के बच्‍चे इरफान अंसारी उर्फ सोनू को भी करंट लगा और झटके से वह दूर जा गिरा। मां को फ्रिज से चिपका देख बेटी अफसाना (उम्र 30 वर्ष) उन्‍हें बचाने गईं। अफसाना भी करंट की चपेट में आ गईं। वह भी फ्रिज से चिपक गईं। देखते ही देखते मां-बेटी ने दम तोड़ दिया। अफसाना के पति का नाम शिबू अंसारी हैं। उनका घर देवरिया के ही मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला में है। मां-बेटी की मौत से मोहल्‍ले में मातम फैल गया। आसपास के लोगों की भीड़ इस्तखार-शाहिदा के घर पर इक्‍ट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दुखद घटना के बाद एसडीए रत्‍नेश तिवारी, सीओ अंशुमान श्रीवास्‍तव और कोतवाल रतन पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

छात्रा पर फेंका एसिड, भाई भी आया चपेट में, दोनों झुलसे

लखनऊ लखनऊ के चौक इलाके में बुधवार सुबह एक छात्रा पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया। उसको बचाने के फेर में उसका मौसेरा भाई भी चपेट में आ गया। दोनों झुलस गए। दोनों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी की 22 वर्षीय बेटी बुधवार सुबह आठ बजे लोहिया पार्क के पास मौसेरे भाई के साथ खड़ी थी। इसी बीच एक युवक उसके पास पहुंचा और कुछ बातचीत की। युवक वहां से चला गया और चंद मिनटों बाद वापस लौटकर उस पर एसिड फेंक दिया। जैसे ही एसिड फेंका उसका भाई आगे आ गया जिससे उस पर भी एसिड पड़ गया। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों काफी दहशत में हैं। इलाज जारी है। स्थिति सामान्य होने पर उनसे बातचीत कर जानकारी ली जाएगी। दूसरी तरफ सीसीटीवी फुटेज की मदद से तफ्तीश शुरू की है। जल्द हमलावर पकड़े जाएंगे। काली टीशर्ट पहने था एसिड फेंकने वाला आरोपी हमलावर युवक काली टीशर्ट पहने हुए था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जब छात्रा के पास पहुंचा और बातचीत करने का प्रयास किया तो उसने उसे भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा पर एसिड फेंक दिया।

बिजली के तार में छुआ डंडा हुआ हादसा- महोबा जिले मेंकरंट लगने से मात्र 22 सेकेंड में युवक की तड़प तड़प कर हुई मौत

महोबा यूपी के महोबा जिले में मंदिर जाने की तैयारी में लगे परिवार का उत्साह चंद मिनटों में मातम में बदल गया। जहां एक 35 वर्षीय शख्स की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। करंट लगने से मात्र 22 सेकेंड में युवक की तड़प तड़प कर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   बता दें कि, महोबा के चांदों गांव निवासी देवेंद्र अपने ममेरे परिजन सुरेंद्र सिंह के यहां हो रहे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। परिवार के सभी लोग मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह हादसा घटित हो गया। देवेंद्र मंदिर में झंडा ले जाने के लिए बड़ा बांस का डंडा लेकर जैसे ही घर के मुख्य गेट में प्रवेश किया तो उसका डंडा 33 केवी विद्युत लाइन से टच कर गया और वह करंट की चपेट में आ गया। देवेंद्र को करंट का इतने जोर का झटका लगा कि उसका सिर लोहे के गेट से टकराया और वो जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ा। यह देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद परिजन उसके हाथ-पैर और सीने को मलने लगे। आनन-फानन में देवेंद्र को लेकर अस्पताल की तरफ भाग पड़े, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मौत की यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। 

हाथरस हादसे के आरोपी बाबा पर दर्ज हैं यौन उत्पीड़न के 5 केस, घटना के बाद से कथित बाबा फरार है

हाथरस एक दुखद हादसे में, हाथरस के एक सत्संग में भगदड़ मचने से 120 से अधिक लोगों की जान चली गई और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद से कथित बाबा, जो खुद को भोले बाबा कहता है, फरार है। इस बाबा पर पहले से ही रेप और यौन उत्पीड़न के कई मामले दर्ज हैं और वह जेल की सजा भी काट चुका है। यौन उत्पीड़न के मामले बाबा, जिसका असली नाम सूरज पाल है, पर इटावा, कासगंज, फर्रुखाबाद, दौसा और आगरा में यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं। बाबा के साथ सत्संग में अक्सर एक महिला देखी जाती है, जिसे वह अपनी पत्नी बताता है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह महिला उसकी रिश्तेदार है।   पुलिस की नौकरी और खुफिया विभाग नारायण हरि उर्फ सूरज पाल कासगंज का निवासी है और उसने अपने अनुयायियों को बताया कि वह पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा था और अपनी मर्जी से नौकरी छोड़कर प्रवचन के मार्ग पर चला गया। हालांकि, पुलिस को शक है कि उसे सस्पेंड किया गया था। बाबा के अनुयायियों का कहना है कि उसने खुफिया विभाग में भी सेवा दी थी और 1999 में अपनी मर्जी से रिटायरमेंट ले ली थी।   अनुयायियों की आस्था बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है, खासकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा में। बाबा ने अपने नाम को बदलकर नारायण साकार हरि रख लिया और सत्संग करने लगा। अनुयायियों में बाबा को लेकर गहरी आस्था है, लेकिन इस हादसे के बाद उनकी छवि पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। पुलिस की जांच जारी हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बाबा की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सभी पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

यूपी में मानसून की दस्तक के बाद से ही जगह-जगह भरा पानी

लखनऊ यूपी में मानसून की दस्तक के बाद से ही लगातार बारिश जारी है। बुधवार को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश होती रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बहराइच में 150 मिमी. बारिश हुई। गोरखपुर में 140, खीरी में 110, सीतापुर में 80 मिमी और श्रावस्ती में 70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 5.7 डिग्री तक लुढ़क गया। न्यूनतम पारे में भी गिरावट आई है। गोंडा-अयोध्या समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने कई शहरों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत जिले शामिल हैं। इन शहरों में 30 से नीचे रहा पारा शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) गोरखपुर 28.6 बलिया  28.5 चुर्क 29.4 बरेली 28.6 शाहजहांपुर 28.8 मुरादाबाद 29.6

आईएएस झा को मिली निदेशक स्थानीय निकाय और स्वच्छ भारत के मिशन निदेशक की जिम्मेदारी

लखनऊ यूपी में आईएएस अनुज कुमार झा को निदेशक स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। वह स्वच्छ भारत मिशन के राज्य मिशन निदशक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुज कुमार झा 2009 बैच के अधिकारी हैं। एक दिन पहले छह अफसरों का हुआ तबादला, एक का रद्द किया गया इसके पहले, मंगलवार को प्रदेश सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है, जबकि एक आईएएस अधिकारी का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। नरेंद्र सिंह अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बनाए गए हैं। लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वित्त एवं राजस्व धर्मेंद्र सिंह को अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस अर्पित उपाध्याय को सीडीओ रायबरेली बनाया गया है। विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अजीत कुमार को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर भेजा गया है। राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक के पद पर तैनात अमरनाथ उपाध्याय को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाया गया है। वहीं, चित्रलेखा सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अपर आयुक्त (प्रशासन), परिवहन बनाई गई हैं। विशेष सचिव, वित्त समीर वर्मा का आईजी कारागार के पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। अब वे विशेष सचिव, वित्त बने रहेंगे।

हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत के पीछे केवल हादसा ही नहीं साजिश भी होने की आशंका सीएम योगी ने जताई

हाथरस हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत के पीछे केवल हादसा ही नहीं साजिश भी होने की आशंका सीएम योगी ने जताई है। बुधवार की सुबह घटनास्थल का दौरा करने के बाद सीएम योगी ने घटना की न्यायिक जांच कराने का भी ऐलान किया। कहा कि हाईकोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में इसकी जांच होगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए अलीगढ़ एडीजी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। उन्होंने प्रारंभिक रिपोर्ट दी है। उन्हें इस घटना के तह में जाने के लिए कहा गया है। कई ऐसे पहलू हैं जिनकी जांच होनी आवश्यक है।  योगी ने कहा कि अब तक प्रथमदृष्टया हमारी कार्रवाई राहत और बचाव के अलावा आयोजकों को पूछताछ के लिए बुलाना। हादसे के बारे में उनसे भी पूछताछ करना और जिम्मेदारों की लापरवाही तय करना है। इसके लिए एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कहा कि इस बात को नजरंदाज नहीं किया जा सकता कि इस प्रकार की घटना केवल एक हादसा नहीं हो सकती है। अगर हादसा भी है तो इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। अगर घटना हुई है और हादसा नहीं तो साजिश है। इस साजिश के पीछे कौन है इसके लिए न्यायिक जांच कराएंगे। इसकी जांच हाईकोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में होगी। इसमें प्रशासन और पुलिस के भी रिटायर सीनियर अधिकारियों को रखकर पूरी घटना के तह में जाकर जांच करेंगे। जो भी दोषी होगा उसे इसकी सजा देना और घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे सुनिश्चित किया जाएगा। न्यायिक जांच के लिए नोटिफिकेशन आज ही जारी हो जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे आयोजनों में अंदर सेवादार और स्वयंसेवक ही पूरे व्यवस्था का संचालन करते हैं। जहां पर भीड़ अनुशासित होती है और श्रद्धा भाव के साथ लोग आते हैं तो अनुशासित ही रहते हैं। लेकिन जब यही कार्यक्रम निहित स्वार्थी तत्वों के हाथों का खिलौना बन जाता है तो अनुशासनहीनता का नजारा देखने को मिलता है। इसका शिकार निर्दोष व्यक्ति होता है जो श्रध्दा के साथ आता है।  क्योंकि उसे साजिश का पता नहीं होता है। लेकिन साजिश करने वाले साजिश करके चुपचाप वहां से खिसक जाते हैं। अगर हादसा था तो सेवादारों को व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहिए था। अगर सुदृढ़ नहीं कर पा रहे थे तो प्रशासन की मदद से हादसे का शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए थी। वहां लोग मरते गए और सेवादार भागते चले गए। सीएम योगी ने कहा कि घटनास्थल पर मैं स्वयं गया था। हमारे तीन मंत्रियों के अलावा मुख्य सचिव और अन्य अफसर भी यहां पर कैंप कर रहे हैं। सीनियर प्रशासनिक और पुलिस के अफसर भी जिम्मेदारों की जवाबदेही की दिशा में कार्य कर रहे हैं। कुछ विशेष दल बनाए गए हैं। इसमें अलग अलग दलों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय करेंगे। सीएम योगी बुधवार की सुबह घटनास्थल भी गए। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि 121 लोगों की मौत हुई है। इसमें यूपी के अलावा एमपी, राजस्थान और हरियाणा से जुड़े थे। यूपी में 16 जिलों हाथरस, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, एटा, ललितपुर, शाहजहां पुरु, आगरा, फिरोजाबाद, नोएडा, मथुरा, औरैया, पीलीभीत, संभल और लखीमपुर खीरी जनपदों के लोग हादसे के शिकार हुए हैं। 121 में से छह लोग अन्य राज्यों से थे। इनमें एमपी के ग्वालियार का एक, हरियाणा के चार और राजस्थान के चार लोग थे। योगी ने कहा कि हाथरस के जिला अस्पताल में 31 ऐसे घायल हैं जो हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। घायलों से मेरी बातचीत हुई है और सभी ने बताया कि कार्यक्रम के बाद हादसा हुआ। जब इस कार्यक्रम में जो सज्जन अपना उपदेश देने के लिए आए थे, उनकी कथा खत्म होने के बाद जैसे ही उनका काफिला आया था, उन्हें छूने के लिए महिलाओं का काफिला बढ़ा तो पीछे-पीछे भीड़ चली गई। सभी एक दूसरे के ऊपर चढ़ते चले गए। सेवादार भी धक्का देते रहे। इससे जीटी रोड के दोनों ओर और जीटी रोड के ऊपर भी हादसा हुआ। सबसे दुखद पहलू यह था कि इस प्रकार के आयोजन में सेवादार प्रशासन को अंदर जाने नहीं देते। प्रारंभिक रूप से घटना को दबाने का प्रयास किया। जब प्रशासन ने लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया तो ज्यादातर सेवादार वहां से भाग निकले।  

अनुयायियों के साथ भोले बाबा मैनपुरी आश्रम पर मौजूद, पुलिस ने बनाया घेरा

मैनपुरी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में सत्संग में भगदड़ मच गई। इसमें पैरों से कुचलकर बच्चे, महिलाओं सहित 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सत्संग करने पहुंचे भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि मौके से निकल गए। इसके बाद वह मंगलवार की शाम को ही मैनपुरी आश्रम पहुंच गए। यहां पर अनुयायियों के साथ मौजूद हैं। जानकारी मिलने के बाद रात से ही पुलिस भोले बाबा से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, बाबा किसी से मिल नहीं रहे हैं। वह आश्रम के अंदर मौजूद हैं। आश्रम में बड़ी संख्या में अनुयायियों के होने की भी पुलिस को आशंका है। पुलिस ने आश्रम के पास घेरा बना लिया है। दमकल की गाड़ी भी खड़ी की गई है। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।    सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि मूल रूप से कासगंज जिले के पटियाली तहसील क्षेत्र के बहादुर नगर के रहने वाले हैं। यह यूपी पुलिस में अभिसूचना विभाग में सिपाही के रूप में तैनात थे। हुई। इसके बाद वह हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नत हुए। उन्होंने हेड कांस्टेबल पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।   इसके बाद सत्संग और प्रवचन करना शुरू कर दिया। सत्संग शुरू करने के बाद सूरजपाल को भोले बाबा के रूप में पहचान मिली। इनकी पत्नी को माताश्री के रूप में लोग जानने लगे। इनको कोई संतान नहीं है। 1997 के बाद भोले बाबा की आध्यात्मिक यात्रा का प्रचार प्रसार तेजी से शुरू हुआ। भोले बाबा के सत्संग में लोग अपनी परेशानियां लेकर आने लगे। भोले बाबा अपने हाथों से स्पर्श करके बीमारियां दूर करने का दावा करने लगे। सत्संग और चमत्कार के मोह में उनके अनुयायियों का कारवां लगातार बढ़ता गया। इन्होंने बहादुर नगर गांव में ही अपना आश्रम बनवा लिया। यह उनका पैतृक गांव भी है।   इसके बाद इनके आश्रमों की संख्या बढ़ती गई। बताया जाता है कि बहादुर नगर के अलावा आसपास के कई जिलों में भोले बाबा के आश्रम हैं। इसी तरह का एक आश्रम मैनपुरी जिले के विछवां थाना क्षेत्र में बना है। हाथरस घटना के बाद बाबा यहीं पहुंचे। यहीं रुके हुए हैं।    बताया जाता है कि बाबा आश्रम में रहें या न रहें। लेकिन, उनके भक्तों के आने का सिलसिला अनवरत जारी रहता है। भोले बाबा की मान्यता काफी समय से है। दूर दूर से भक्त आश्रमों में नियमित रूप से पहुंचते हैं। भक्तों की मौजूदगी आश्रम में रहने के कारण आश्रम भी गुलजार रहता है। बिछवां आश्रम के आसपास के इलाके को पुलिस घेर रखा है। चहुंओर पुलिस का पहरा है। मुख्य मार्ग, आश्रम के बाहर मैदान से लेकर बस्ती तक पुलिस तैनात है।  

बरेली में भारी बारिश, स्कूल बंद, शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी

 बरेली बरेली में मंगलवार आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को सुबह करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश होती रही। आधे शहर में बारिश का पानी भर गया। मढ़ीनाथ के नेकपुर और सुभाषनगर में जलभराव से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई घरों में भी बारिश का पानी भर गया। लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। उधर, बहेड़ी क्षेत्र में अचानक पानी आने से बहगुल नदी उफना गई, जिससे किसानों ने कच्चा बांध काट दिया। बरेली में बुधवार को सुबह बारिश के बीच लोगों की नींद खुली। घरों से बाहर निकले तो सड़कों पर जलभराव से जूझे। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक बीते 24 घंटे में 58 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मानसून के चलते बारिश का सिलसिला आठवें दिन भी जारी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिलेभर में मध्यम, तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश के बाद अधिकतम पार चार डिग्री लुढ़ककर 28.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट हुई। बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  शीशगढ़ में बहगुल नदी पर बना कच्चा खमरिया बांध जलभराव की वजह से ग्रामीणों ने काट दिया। काफी पहले खमरिया बांध टूटने के बाद करीब 30 साल से कई गांवों के किसान सिंचाई के संकट से जूझते आ रहे थे। किसी भी सरकार में सुनवाई नहीं हुई तो करीब चार साल पहले लोगों ने तीन लाख रुपये का चंदा इकट्ठा कर खुद बांध बनाकर नदी की धार को बांध दिया था। जिलाधिकारी के आदेश पर अत्याधिक बारिश और जलभराव के कारण बुधवार को कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्ड के विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया गया।  

हाथरस हादसा: सीएम योगी फुल ऐक्शन में, अधिकारियों से ली पूरे घटनाक्रम की जानकारी, पहुंचे अस्पताल

Cleanliness drive on the theme 'Cleanliness by nature

हाथरस हाथरस हादसे को लेकर सीएम योगी फुल ऐक्शन में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और फिर सीएम योगी सीधे हाथरस जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों का हाल चाल लिया। डॉक्टरों को सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। यही नहीं बरसते पानी के बीच सीएम घटनास्थल पर भी पहुंचे, जहां उन्हें अधिकारियों ने पूरा घटना का ब्योरा दिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम में मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। सीएम योगी ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए तीन मंत्रियों की टीम और मुख्य सचिव व डीजीपी को तत्काल हाथरस के लिए रवाना किया था। यही नहीं, सीएम ने घटना की जांच के लिए एडिशनल डीजी आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ को नियुक्त किया और 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया।   घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश हादसे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी हासिल की और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश  दिए। इसके बाद सीएम योगी हाथरस जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से बात की। वो हर एक बेड पर जाकर घायलों से मिले और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। सीएम ने घायलों के परिजनों से भी विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी घायलों की स्थिति के विषय में जाना और समुचित उपचार के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान सीएम योगी मृतकों के परिजनों से भी मिले और उनके साथ हुए हादसे के बारे में जानकारी ली और साथ ही अपनी ओर से सांत्वना और संवेदना भी प्रकट की। सीएम को प्रत्यक्षदर्शी महिला कांस्टेबल ने बताया कैसे हुई घटना इससे पूर्व सीएम योगी ने पुलिस लाइन में घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी मुलाकात कर हादसे के विषय में जानकारी ली। घटना की प्रत्यक्षदर्शी और ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने सीएम को पूरी घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि भगदड़ मचने के बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। खासतौर पर बड़ी संख्या में महिलाएं भगदड़ का शिकार बनीं। वो उठना चाह रही थीं, लेकिन उठ नहीं सकीं, क्योंकि एक के बाद एक महिलाएं उनके ऊपर गिरती चली गईं। सीएम योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, असीम अरुण और संदीप सिंह के साथ ही स्थानीय विधायक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। बरसते पानी के बीच घटनास्थल पहुंचे सीएम योगी घायलों से मिलने के बाद सीएम योगी हाथरस के सिकंदराराऊ में उस स्थान पर भी पहुंचे, जहां मंगलवार को भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। सीएम योगी के साथ तीनों मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी व स्थानीय विधायक भी मौजूद थे। अलीगढ़ की मंडलायुक्त ने सीएम योगी को हादसे से जुड़ी एक-एक घटना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बरसते पानी के बीच सीएम योगी ने भगदड़ वाले स्थल का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। एसडीएम ने डीएम हाथरस को सौंपी अपनी रिपोर्ट इस बीच, हाथरस हादसे पर एसडीएम सिकंदराराऊ ने हाथरस के डीएम को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सत्संग के दौरान पांडाल में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। सत्संग खत्म होने के बाद नारायण साकार हरि (भोले बाबा) के दर्शन व चरण स्पर्श एवं आशीर्वाद स्वरूप उनकी चरण रज अपने माथे पर लगाने के लिए लोग आगे बढ़े। श्रद्धालु उनके वाहन की ओर दौड़ने लगे तो बाबा के साथ उनके निजी सुरक्षाकर्मी (ब्लैक कमांडो) एवं सेवादारों ने भीड़ के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इससे कुछ लोग नीचे गिर गए। यहां से भीड़ कार्यक्रम स्थल के सामने खुले खेत की तरफ भागी जहां सड़क से खेत की ओर उतरने के दौरान ढालनुमा जगह होने के कारण लोग फिसलकर गिर पड़े। इसके बाद वो पुनः उठ नहीं सके और भीड़ उनके ऊपर से होकर इधर-उधर भागने लगी। इसमें कई महिलाएं व पुरुष और बच्चे हताहत व गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल पुलिस सुरक्षा कर्मियों द्वारा हताहत लोगों को एंबुलेंस व अन्य उपस्थित साधनों से घटनास्थल के आसपास स्थित अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया।  

लखनऊ में सहारा मुख्य भवन पर ED की छापेमारी, 100 अधिकारी एक साथ पहुंचे कपूरथला हेड ऑफिस

  लखनऊ  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा है। सहारा इंडिया के मुख्यालय में ईडी की छापेमारी हो रही है। कोलकाता की चिटफंड कंपनी में घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीम सहारा इंडिया मुख्यालय को खंगाल रही है। ईडी की टीम ने सहारा के मुख्यालय में दाखिल होते ही सभी कर्मचाीरियों के फोन जब्त कर लिए। इसके बाद तमाम सेक्शन में पहुंच कर घोटाले से संबंधित जानकारियों को एकत्र किया जा रहा है। इस आधार पर कार्रवाई को लेकर चर्चा का बाजार गर्म किया जा रहा है। सहारा इंडिया का ये पूरा मामला कोलकाता की चिट फंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से जुड़ा हुआ है। इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों को इक्कठा करने के साथ में फाइलों की भी जांच की जा रही है। टीम ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। किसी को भी बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। चिटफंड घोटाले में छापेमारी सूत्रों के अनुसार, सहारा इंडिया मुख्यालय में छापेमारी कोलकाता की चिटफंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से जुड़ी हुई है। इस मामले में सहारा इंडिया के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसी क्रम में ईडी की टीम लखनऊ के कपूरथला स्थित सहारा इंडिया के हेड ऑफिस में भी पहुंची। यहां जांच और छापेमारी चल रही है। फोन जब्त किए जाने से गहराया मामला छापेमारी और जांव के दौरान ईडी की टीम ने मुख्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के सेल फोन जब्त कर लिए गए। फोन जब्त किए जाने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। तरह-तरह की चर्चा का दौर शुरू हो गया है। ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस घोटाले से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही है। लखनऊ यूनिट भी छापेमारी में शामिल प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ यूनिट को भी इस छापेमारी में शामिल किया गया है। इस संयुक्त कार्रवाई के जरिए कोलकाता की चिटफंड कंपनी में हुए घोटाले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। चिटफंड घोटाले में शामिल सभी लोगों को न्याय के कटघरे तक लाना है। यह छापेमारी सहारा इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। ईडी की इस कार्रवाई से सहारा इंडिया के खिलाफ आरोपों की गंभीरता पर चर्चा शुरू हो गई है।

सूरजपाल उर्फ भोले बाबा की दलितों में गहरी पैठ, मुस्लिम भी हैं अनुयायी

हाथरस हाथरस में नारायण हरि साकार के नाम से प्रसिद्ध सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसमें अब 121 मौतों हो चुकी हैं। अनुसूचित जाति/ जनजाति और पिछड़े वर्ग में गहरी पैठ रखने वाले भोले बाबा दलित वर्ग से हैं। मुस्लिम भी उनके अनुयायी हैं। भोले बाबा कहते हैं- मैं खुद कहीं नहीं जाता, बल्कि भक्त मुझे बुलाते हैं। भक्तों की फरियाद पर अलग-अलग स्थानों पर घूमकर समागम करते रहते हैं। इस समय उनके कई आईएएस-आईपीएस अफसर चेले हैं। अक्सर उनके समागम में राजनेता और अफसर पहुंचते हैं। शादियां भी कराई जाती हैं। सोशल मीडिया पर लाखों फालोअर उनका यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर पेज भी है। यूट्यूब में 31 हजार सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पेज पर भी बहुत ज्यादा लाइक्स नहीं हैं। परंतु उनके तीन लाख से ज्यादा फालोअर हैं। उनके हर समागम में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। काले रंग की पोशाक में रहती है भोले बाबा की आर्मी भोले बाबा की खुद की आर्मी है। जिन्हें सेवादार कहा जाता है। हर मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम की पूरी कमान यही सेवादार संभालते हैं। सेवादार देश से आने वाले श्रद्धालुओं के पानी, भोजन से लेकर ट्रैफिक की व्यवस्था करते हैं। कोरोना काल में भी हुआ था विवाद मई, 2022 में जब देश में कोरोना की लहर चल रही थी, उस समय फर्रुखाबाद में भोले बाबा ने सत्संग का आयोजन किया था। जिला प्रशासन ने सत्संग में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी थी। लेकिन, कानून की धज्जियां उड़ाते हुए 50 हजार से ज्यादा लोग सत्संग में शामिल हुए थे। यहां उमड़ी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। उस समय भी जिला प्रशासन ने आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस बार भी कहा जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए जितने लोगों के शामिल होने की बात प्रशासन को बताई गई थी, उससे कहीं ज्यादा लोग जुट गए थे। कल से आगरा में होना था अयोजन हाथरस के बाद आगरा में था कार्यक्रम भोले बाबा का अगला कार्यक्रम 4 से 11 जुलाई तक आगरा में था। सैंया थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड पर नगला केसरी में तैयारी चल रही थी। इसके पोस्टर भी लग गए थे।  

अफजाल अंसारी सांसद बने रहेंगे या रद्द होगी सदस्यता, हाईकोर्ट में आज सुनवाई

Haryana News: Narendra Modi has closed the way for the youth of Haryana, Rahul Gandhi

गाजीपुर यूपी की गाजीपुर सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा के मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे से मामले की सुनवाई होगी. सांसद अफजाल अंसारी, यूपी सरकार और बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार की तरफ से दाखिल याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी. आज की सुनवाई में सांसद अफजाल अंसारी की तरफ से दाखिल की गई आपत्ति पर यूपी सरकार और कृष्णानंद राय के परिवार को अपना जवाब दाखिल करना होगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई इस मामले में सभी पक्षों की दलीलें पहले ही कोर्ट में पेश की जा चुकी हैं. आज सुनवाई पूरी हो जाने की उम्मीद है. सुनवाई पूरी होने की सूरत में अदालत अपना जजमेंट रिजर्व कर सकती है. अफजाल अंसारी को अगर कोर्ट से राहत नहीं मिलती है और उनकी सजा रद्द नहीं होती है तो उनकी लोकसभा की सदस्यता निरस्त हो सकती है. इधर सोमवार को चुनाव जीतने के बाद सांसद अफजाल अंसारी ने सोमवार को दूसरी बार लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है. अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर मामले में पिछले साल 29 अप्रैल को मिली 4 साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है. दूसरी तरफ यूपी सरकार और बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार ने सजा को बढ़ाए जाने को लेकर अर्जी दाखिल की है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने तक अफजाल अंसारी चार साल की सजा पर रोक लगा दी थी. अगर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अफजाल अंसारी की सजा बरकरार रहती है तो उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो सकती है. उनकी सांसदी हाईकोर्ट से आने वाले फैसले पर निर्भर रहेगी. अफजाल अंसारी इस बार गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं.

CM योगी हाथरस के लिए रवाना, 121 लोगों की मौत, आयोजन में 2.5 लाख लोग थे शामिल

हाथरस हाथरस सतसंग में श्रृद्धालुओं की मौत के मामले में मुख्य प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ़ भोले बाबा के मुख्य सेवादार समेत अन्य आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं प्रशासन ने कार्रवाई के क्रम में एक कदम और आगे बढ़ाया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और उस धार्मिक कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जहां भगदड़ हुई थी। एफआईआर में बाबा का नाम नहीं है। डीजी जोन आगरा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। बीजेपी विधायक और यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने यह जानकारी दी है। पुन: (4) संशोधित….सिकंदराराऊ में भगदड़,  116 लोगों की मौत साकार विश्वहरि उर्फ भोलेबाबा के सत्संग समाप्त होने के बाद हुआ दर्दनाक हादसा चीख-पुकार के बीच सत्संग स्थल और अस्पतालों में अपनों को खोजते रहे श्रद्धालु सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 116 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण विश्वहरि उर्फ भोले बाबा सत्संग समाप्त करने के बाद बाहर निकल रहे थे। देर रात अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर ने 116 लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसमें से 98 महिलाएं, 7 बच्चे और 11 पुरुष हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सवा लाख से अधिक लोग सत्संग में मौजूद थे। समापन के बाद हर कोई निकलने की जल्दी में था। गर्मी और उमस के कारण श्रद्धालु परेशान थे। इसी बीच बाबा का काफिला निकालने के लिए लोगों को रोका गया। हर कोई बाबा को नजदीक से देखना चाहता था। उनकी गाड़ी की धूल को पाना चाहता था। ऐसे में पीछे से भीड़ का दबाव बढ़ता गया। सड़क के करीब दलदली मिट्टी और गड्ढा होने के कारण आगे मौजूद लोग दबाव नहीं झेल सके औऱ एक के बाद एक गिरते चले गए। खासकर जमीन पर गिरीं महिलाओँ व बच्चों के ऊपर से लोग गुजरते चले गए। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग बेहोश हो गए।   हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “यह बहुत दर्दनाक है. जिन परिवारों के सदस्यों की जान गई है उन्हें दुख सहने की शक्ति मिले. जो हादसा हुआ है यह सरकार की लापरवाही है. ऐसा नहीं है कि सरकार को इस कार्यक्रम की जानकारी न हो. जब कभी भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते हैं तो बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं. इस लापरवाही से जो जानें गईं है उसकी जिम्मेदार सरकार है. कोई अगर अस्पताल पहुंच भी गया तो उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया. ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज मिल पाया. इसकी जिम्मेदार भाजपा है जो बड़े-बड़े दावे करती है कि हम विश्वगुरु बन गए हैं. क्या अर्थव्यवस्था का मतलब यह है कि किसी आपातकाल स्थिति में आप लोगों का इलाज न कर पाएं?” सत्संग और आयोजनों के लिए कड़े नियम और कानून बनाए जाने की जरूरत राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की है कि जो कल हादसा हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए ऐसे सत्संग और आयोजनों को लेकर कड़े नियम और कानून बनाए जाने की जरूरत है.  बदायूं जनपद के छह लोगों की मौत, परिजनों से मिले SDM हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ के दौरान बिल्सी के तीन लोगों समेत बदायूं जनपद के छह लोगों की मौत हुई है. बिल्सी एसडीएम ने तीनों परिवारों के घर पहुंच कर पूरी जानकारी ली है. एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने कहा कि शासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी.  लोगों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया- अखिलेश यादव हाथरस की घटना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसा नहीं है कि यूपी सरकार और प्रशासन के लोग ये बाते न जानते हों कि ऐसे कार्यक्रमों में भारी भीड़ आती है. लोगों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया. एंबुलेंस, इलाज, दवाई और ऑक्सीज नहीं मिल पाई.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet