LATEST NEWS

सत्संग में भगदड़ के कारण अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है, कई की हालत गंभीर, योगी ने किया मुआवजे का एलान

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के रतीभानपुर गांव में चल रहे भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 130 लोगों की मौत हो चुकी है। कई की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया शोक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक भक्तों की मौत का समाचार हृदय विदारक है।’ मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें कष्ट सहने की शक्ति दें। घटना के चश्मदीदों ने कहा भगदड़ की घटना के एक चश्मदीद ने कहा कि हम आगरा से सत्संग में शामिल होने आए थे। मेरी 15 साल की बेटी लापता है। आगरा से करीब 20-25 लोग आए थे, लेकिन हमारी बेटी नहीं मिली। वहीं, चश्मदीद सुरेश ने बताया, मैं बदायूं से अपने परिवार के साथ यहां आया था। मेरे छोटे भाई की पत्नी लापता है। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे घटनास्थल एटा सिकंदराराऊ के बॉर्डर पर है। घायलों को बस-टैंपो में लादकर जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक 27 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में 23 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैं। एटा शहर के मोहल्ला वनगांव के रहने वाले रामदास की पत्नी सरोज लता की भी मौत हो चुकी है। उनके बेटे और बहू की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतक हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों के शवों को अलीगढ़ और एटा पहुंचाया जा रहा है। अब तक 27 शव एटा अस्पताल लाए गए एटा एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में एक धार्मिक आयोजन चल रहा था, तभी भगदड़ मच गई। एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। आगे की जांच की जा रही है। सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिए हैं। हादसे का कारण आया सामने जानकारी के अनुसार, दोपहर 12.30 बजे सत्संग खत्म होने के बाद भीड़ को रोक दिया गया था और भोले बाबा को पीछे के दरवाजे से निकाला जा रहा था। सिकंदराराऊ मे सड़क के किनारे चार फीट नीचे का दलदल ही मौतों की वजह बना। प्रारंभ में कुछ लोग यहां गिरे और उसके बाद भगदड़ ऐसी मची कि सौ से ज्यादा की मौत हो गई। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है हाथरस डीएम आशीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। लोगों का इलाज जारी है। कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति एसडीएम ने दी थी। यह एक निजी कार्यक्रम था। उन्होंने कहा, ‘मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। प्रशासन का प्राथमिक ध्यान घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करना है।’ साकार विश्व हरि भोले बाबा का परिचय एटा जिले के पटियाली के गांव बहादुर नगर के जाटव परिवार में जन्मे सूरज सिंह पाल एलआईयू में पुलिस कांस्टेबल के पद पर नौकरी करते थे। 17 साल पहले अलीगढ़ में तैनाती के दौरान सत्संग शुरू किया। कुछ समय बाद नौकरी से इस्तीफा देकर पाल साकार विश्व हरि भोले बाबा बन गए। साकार विश्व हरि ने अपना आश्रम पटियाली में बनाया। भोले बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है। वह मीडिया से दूरी बनाए रहते हैं। सत्संग की व्यवस्था अनुयायी ही संभालते हैं।

महिला ने डॉक्टर पर लगाया आरोप, पहले से चार बीवी, फिर पांचवी शादी कर लाया डॉ. हुसैन, बेडरूम में ले जाकर दोस्तों को बुलाया

सहारनपुर यूपी सरकार और पुलिस की कार्रवाई के बाद भी धर्मांतरण के मामले में रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पश्चिमी यूपी से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। ताजा मामला सहारनपुर का है। पुलिस के पास पहुंची एक महिला ने आरोप लागया है कि एक डॉक्टर ने धर्म छिपाकर उससे प्रेम संबंध बनाए, फिर उससे हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। इसके बाद उसका और उसकी सात साल की बेटी का धर्मांतरण करवा दिया गया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने निकाह किया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर की पहले से ही चार शादियां हो चुकी थीं। शादी के बाद वह अपने घर ले आया और सीसीटीवी लगे बेडरूम में भेज दिया। इसके बाद डॉक्टर ने अपने दोस्तों को बुलाया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने अपने दोस्तों को बेडरूम में भेजकर सामूहिक दुष्कर्म करवाया। कमरे के बाहर डॉक्टर सीसीटीवी से कमरे के अंदर नजारा देखता रहा। महिला ने डॉक्टर पर मारने-पीटने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इस संबंध में पुलिस से भी मदद मांगी गई लेकिन उसकी किसी ने हेल्प नहीं की। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार कोलकाता के बालीगुंज निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि वह थाना गंगोह के मोहल्ला कोटला निवासी डा. अहबार हुसैन के साथ 12 मई 2022 से लिव इन रिलेशनशिप में थी। इसके बाद उसने हिंदू-रीति रिवाज से शादी कर ली। आरोप है कि चिकित्सक डा. अहबार हुसैन ने उसका और सात वर्षीय बेटी का जबरन धर्मांतरण करा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। आरोप है कि डॉ. ने उसे सीसीटीवी लगे बेडरूम में बंद कर दिया। आरोपी डॉ.. ने अपने साथी डॉ. शहजाद और डा. आरिफ को बुलाया और 21 जून 2023 को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे कोलकाता छोड़ आया। उसने इस सबंध में देवबंद कोतवाली में तहरीर भी दी थी। महिला ने एसपी देहात से की शिकायत पीड़ित महिला का कहना है उसने हिंदू संगठनों के माध्यम से मीडिया तक अपनी बात बताईं। इसके बाद वह एसपी देहात सागर जैन से जाकर मिली और पूरी बात बताई। एसपी देहात को महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। एसपी देहात ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं चिकित्सक की सरसावा निवासी पहली पत्नी ने बताया कि उक्त चिकित्सक से पिछले चार साल अलग रहकर मायके में रह रही है।  

भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

अमेठी सिटी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सदन में हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। मंगलवार को भाजपा जिला सचिव के नेतृत्व में मुसाफिरखाना तहसील गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। ये लोग बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगे जाने की मांग रहे थे। दरअसल कांग्रेस नेता व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने हिंदू समाज को लेकर भाजपा पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर जिले के भाजपा जिलामंत्री अतुल सिंह के नेतृत्व में लोग मुसाफिरखाना तहसील गेट पहुंचे। जहां राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही उनका पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राहुल गांधी अपने बयान को लेकर माफी मांगे। भाजपा जिलामंत्री ने कहा कि कल सदन में राहुल गांधी के हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से समस्त हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मौके पर राहुल कौशल विद्यार्थी, हर्षित जायसवाल, उदय सिंह, मुरली धर मिश्र, जगन्नाथ मिश्रा, बजरंग यादव, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

एलआईयू ने कहा- सत्संग में हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया, हालांकि इसके बारे में अफसरों को पहले ही चेताया गया था

Why did Jitu Patwari ask Congress leaders to register FIR in entire MP? Know the reason

हाथरस हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को हुए हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। हालांकि इसके बारे में अफसरों को पहले ही चेताया गया था। इसके बाद भी कोई एक्शन न लिया गया और इतना बड़ा हादसा हो गया। सत्संग में जरूरत से ज्यादा पहुंची भीड़ को देखकर एलआईयू ने अफसरों को सौंपी रिपोर्ट में किसी बड़ी घटना होने का अंदेशा जता दिया था, लेकिन इसके बाद भी अफसर मौन साधे बैठे रहे और श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई, जिसमें 107 श्रद्धालुओं की जान चली गई। हादसे के बाद अफसर चेते और मौके लिए रवाना हो गए। वहीं सीएम योगी ने भी घटना को संज्ञान में लेते हुए अफसरों से रिपोर्ट तलब कर ली है। मंगलवार को सिंकरामऊ कोतवाली क्षेत्र के फुलराई गांव में भोले बाबा साकार हरि के सत्संग का आयोजन किया गया था। हालांकि इस सत्संग के आयोजन की जानकारी प्रशासन को थी, लेकिन सत्संग में पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या कुछ और बताई गई थी। लेकिन सत्संग में जरूरत ज्यादा करीब सवा लाख श्रद्धालु पहुंच गए। सत्संग में पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या को देखकर एलआईयू ने किसी बड़ी घटना का अंदेशा जताया और इसकी रिपोर्ट बनाकर अफसरों को सौंप दी। इसके बाद भी अफसरों ने संज्ञान नहीं लिया। इस बीच भीषण गर्मी के चलते सत्संग में पहुंचे श्रद्धालुओं की धीरे-धीरे तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। तीन घंटे तक चले इस सत्संग में देखते ही देखते कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिर गए। जैसे ही सत्संग खत्म हुआ तो श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। भगदड़़ में महिलाओं, बच्चों समेत कई लोग दब गए। श्रद्धालुओं के पैरों के नीचे दबकर 107 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जैसे ही भगदड़ और श्रद्धालुओं की इतनी तादाद में मरने की खबर अफसरों को लगी तो फौरन मौके की तरफ दौड़ पड़े। सीएम योगी ने हाथरस हादसे को संज्ञान में लेते हुए तुरंत अफसरों को मौके पर पहुचंने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम योगी ने एडीजी आगरा जोन और अलीगढ़ की कमिश्नर को हादसे की संयुक्त जांच की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। सीएम का आदेश पाते ही चीफ सेक्रेटरी से लेकर एडीजी, कमिश्नर मौके लिए रवाना हो गए।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया, अब तक 107 की मौत

नई दिल्ली यूपी के भोले बाबा के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 107 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। सौ से ज्यादा लोग गंभीर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीजी आगरा जोन व कमिश्नर अलीगढ़ को घटना  की जांच का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है।  चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार हाथरस रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोले बाबा का प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई थी। एक अनुमान के अनुसार सवा लाख लोग पहुंच गए थे। इसी दौरान लोग भीड़ के कारण परेशान होने लगे। भीड़ और गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे तो भगदड़ मच गई। इसमें लोग जमीन पर गिरे तो उन्हें कुचलते हुए अन्य लोग निकलने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएम योगी ने हाथरस हादसे को संज्ञान में लेते हुए तुरंत अफसरों को मौके पर पहुचंने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम योगी ने एडीजी आगरा जोन और अलीगढ़ की कमिश्नर को हादसे की संयुक्त जांच की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सीएम का आदेश पाते ही लखनऊ से चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी के साथ ही एडीजी, कमिश्नर मौके लिए रवाना हो गए हैं। सत्संग खत्म होने के बाद मची भगदड़ बताया जाता है कि तीन घंटे तक चले सत्संग के खत्म होने पर भगद़ मची है। लोग बाहर जाने के लिए निकलने लगे तो गेट छोटा होने से कई लोग दम घुटने के कारण बेहोश होने लगे। इसी के बाद भगदड़ मच गई।भगदड़ में महिलाओं, बच्चों समेत कई लोग दब गए। श्रद्धालुओं के पैरों के नीचे दबकर ही लोगों की मौत हुई है। हादसे के आधे घंटे बाद तक कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा था। सरकारी नौकरी छोड़कर भोले बाबा बने नारायण साकार को सुनने पहुंचे थे लोग हाथरस में लोग जिस भोले बाबा के सत्संग में पहुंचे थे वह पहले सरकारी नौकरी करते थे। भोले बाबा का असली नाम नारायण साकार हरि है। बाताया जाता है कि वह एटा जिले की पटयाली तहसील के गांव बहादुर नगरी के रहने वाले हैं। उन्होंने 26 साल पहले सरकारी नौकरी छोड़कर प्रवचन शुरू किया था। उन्होंने अपने प्रवचन में बताया था कि वे गुप्तचर ब्यूरो में नौकरी करते थे। करीब सवा लाख लोग पहुंचे थे सिंकरामऊ कोतवाली क्षेत्र के फुलराई गांव में भोले बाबा का सत्संग का आयोजन था। इस सत्संग में शामिल होने वालों की सही सख्या प्रशासन को नहीं पता थी। बताया जाता है कि सत्संग में करीब सवा लाख श्रद्धालु पहुंच गए थे। इसी भीड़ को देख एलआईयू ने प्रशासन को रिपोर्ट दी थी।  

स्वामी प्रसाद मौर्य की खाली हुई सीट पर भाजपा की तरफ से बहोरन लाल मौर्य ने नामांकन दाखिल किया

लखनऊ स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद की एक सीट के लिए भाजपा की तरफ से बहोरन लाल मौर्य ने बतौर उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर सहित कई मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल ने कहा कि भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा अवसर दिया है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़े समाज की सच्ची हितैषी है।

देवबंद में मुस्लिम डॉक्टर ने नाम बदल हिंदू महिला से रचाई शादी, फिर जबरन कराया धर्म परिवर्तन, FIR दर्ज

देवबंद यूपी के देवबंद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम डॉक्टर ने धर्म छुपाकर हिंदू महिला से शादी कर ली. जब महिला को उसके बारे में पता चला तो डॉक्टर ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया फिर दोबारा उसके साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर लिया. जबकि, पहले उसने नाम बदलकर और प्रेम जाल में फंसाकर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था. पीड़ित महिला बंगाल की रहने वाली है. उसके मुताबिक देवबंद के मुस्लिम डॉक्टर अबार ने अपना नाम अमन दीक्षित बताकर उसके साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी. इसके बाद देवबंद लाकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया फिर निकाह पढ़ा. महिला का आरोप है डॉक्टर अबार अब तक पांच शादियां कर चुका है, जिनमें चार मुस्लिम और एक हिंदू महिला शामिल है. विरोध करने पर टॉर्चर करता है.   सोमवार को महिला ने हिंदू संगठनों के माध्यम से मीडिया को आपबीती सुनाई तो बवाल मच गया. महिला की तहरीर पर थाना देवबंद में आरोपी डॉक्टर अबार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है. बयान दर्ज कराने के साथ ही सबूत जुटाए जा रहे हैं. अधिकारी का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से विधिक एक्शन लिया जाएगा. दुष्कर्म और टॉर्चर का आरोप वहीं, महिला ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर अबार उसे बंद कमरे में रखता था, जहां वह कैमरे की निगरानी में रहती थी. कैमरे का रिमोट डॉक्टर अपने पास रखता था, ताकि उसपर पल-पल नजर रखी जा सके. दोस्तों को बुलाकर दुष्कर्म भी करवाता था. विरोध करने पर टॉर्चर करता था.   इस बीच आरोपी डॉक्टर की पहली पत्नी फौजिया भी कैमरे के सामने आई. उसने भी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फौजिया ने कहा कि अबार पांच शादी कर चुका है. महिलाओं की इज्जत से खेलना उसकी आदत हो चुकी है. एक मामले में वो जेल भी जा चुका है. फिलहाल, दोनों महिलाओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपी डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.   मामले को लेकर एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि थाना देवबंद पर एक महिला जो कि मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है उन्होंने तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने एक चिकित्सक जो कि कस्बा देवबंद के ही रहने वाले हैं उसपर आरोप लगाया है कि उसने खुद को हिंदू बताकर उसके साथ शादी की फिर जबरन धर्म बदलवाया. दुष्कर्म और मारपीट का भी आरोप लगाया गया है. फिलहाल, एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है. पहली पत्नी ने क्या कहा? फौजिया ने कहा कि मेरी शादी डॉक्टर अबार से हुई थी. उसने 4 साल पहले मुझे छोड़ दिया. मेरी दो बेटियां हैं. उसने दोबारा पलटकर मुझसे बात नहीं की. कहा था कि जल्द लेने आऊंगा लेकिन आज तक नहीं आया. मैं इंतजार करती रही. 13 साल पहले उससे शादी हुई थी. मैं अपने बच्चों के लिए और अपने लिए इंसाफ चाहती हूं. अब उसने हिंदू लड़की से शादी कर ली है, जो कोलकाता की रहने वाली है.    

राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली : सांसद अवधेश प्रसाद

लखनऊ फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद अवधेश प्रसाद ने राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली है। जितना मैंने सुना नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हिंदू समाज के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा। हो सकता है कि उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाया हो जो कि खुद को सभी हिंदू समाज का ठेकेदार कहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हिंदू समाज के लिए कोई गलत भावना नहीं है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं खुद भी एक हिंदू हूं। वहीं, राहुल गांधी के भाषण के हिस्से सदन की कार्यवाही से हटाने पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कुछ बातें संविधान और परंपरा के मुताबिक न रही हों इसलिए लोकसभा अध्यक्ष ने उसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया। ये उनका विशेषाधिकार है। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर हंगामा हो गया। राहुल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे चौबीसों घंटे हिंसा, नफरत और झूठी बातें करते रहते हैं। राहुल गांधी के इस बयान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सख्त विरोध किया। प्रधानमंत्री ने कहा, पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गलत है, यह गंभीर विषय है। इस पर राहुल ने कहा, वह भाजपा के बारे में बोल रहे थे। भाजपा, आरएसएस या मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं है।  

बैठक में सुरक्षा गार्डों और शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक ने वेतन समिति पर मुख्य सचिव की संस्तुति पर मुहर लगा दी है। इससे 656 सुरक्षा गार्ड और 2130 शिक्षकों का मानदेय व भत्ता बढ़ना तय हो गया है। जो सुरक्षा गार्ड मुख्यमंत्री और राज्यपाल के यहां तैनात हैं उन्हें अब 12500 की जगह 22 हजार रुपये प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं, व्यावसायिक शिक्षा में विशेषज्ञों को अब 500 की जगह 750 रुपये बढ़ाकर दिया जाएगा। उन्हें 12 हजार की जगह अधिकतम 15 हजार मिलेंगे। हाईस्कूल में 400 की जगह 500 किया गया है। वहीं, तदर्थ शिक्षकों को भी राहत दी गई है। अब उनका समायोजन मानदेय पर होगा। – यूपी में स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन बनेगा। इसके लिए एक्ट लाया जाएगा। NIRMAN लाने वाला यूपी तीसरा राज्य होगा। मास्टर प्लानिंग और बदलाव प्राधिकरण स्तर पर होंगे। एनओसी भी प्राधिकरण स्तर पर हो सकेगी। गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान पहले से हैं। यूपी में बड़े निवेश क्षेत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए 2 लाख एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसको विकसित करने के लिए विधिक जामा पहनाया जायेगा। 25 प्रतिशत औद्योगिक एरिया 50 एकड़ से कम है। एप्पल ने तमिलनाडु में यूनिट लगाई। महाराष्ट्र में मर्सिडीज ने लगाई है क्योंकि वहां बड़े लैंड बैंक हैं। शहरीकरण की सुविधा विकसित की जाएगी। बीडा का एरिया 5000 एकड़ रखा गया है। – एडेड स्कूलों में खाली पदों के सापेक्ष प्रवक्ता और सहायक अध्यापक रख लेते हैं जबकि पद समाप्त होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने तदर्थ शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए। 2254 शिक्षक ऐसे हैं। प्रबंधन और शिक्षक की मांग थी कि स्थाई नियुक्ति तक इन्हे मानदेय पर रखा जाएगा। सहायक अध्यापकों को 25 हजार रुपये और प्रवक्ता को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। – रायबरेली की सीमा विस्तार का प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया है।

जयाप्रदा के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले में अदालत 11 जुलाई को सुनाएगी फैसला

रामपुर पूर्व सांसद एवं सिने तारिका जयाप्रदा नाहटा के खिलाफ दर्ज आचार संहिता के मामले में सोमवार को बहस पूरी हो गई। अदालत ने केस पर फैसले के लिए 11 जुलाई की तारीख तय की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत कर दी थी। इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। सोमवार को केस में अंतिम बहस थी। अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना द्वारा अंतिम बहस की गई। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि अभियोजन द्वारा अपना मामला युक्तियुक्त संदेह से परे साबित नहीं किया गया है और जयाप्रदा नाहटा के द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित कर दिए गए भाषण से किसी प्रकार आचार संहिता का उलंघन नहीं हुआ है। एडीजीसी संदीप सक्सेना ने बताया कि इस केस में अंतिम बहस पूरी हो गई है। न्यायालय स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए शोभित बंसल ने फैसला सुनाने के लिए 11 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।  

फतेहपुर के विकास दुबे को हर हफ्ते एक बार काटता है सांप

फतेहपुर यकीन करना मुश्किल है पर यह सच है। फतेहपुर के सौरा गांव के 24 साल के विकास दुबे का जैसे सांप लगातार पीछा कर रहे हैं। हर हफ्ते एक बार सांप उसे काटता है। वह इलाज से ठीक भी होता है। परेशान होकर वह घर छोड़ गया। मौसी के घर रहने लगा तो वहां भी सांप ने उसे डस लिया। पिछले 30 दिन में उसे पांचवीं बार सांप ने काटा। मलवा थाने के सौरा निवासी 24 वर्षीय विकास दुबे बताते हैं कि पहली बार दो जून की रात करीब नौ बजे बिस्तर से उतरते हुए पहली बार सांप ने काटा। परिजन शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गए। वहां दो दिन भर्ती रहा। इलाज के बाद ठीक हो घर आ गया। परिजनों को लगा सामान्य घटना है। इसके बाद फिर 10 जून की रात नौ बजे के करीब ही विकास को फिर से सांप ने काटा। परिजन उसी निजी अस्पताल ले गए। इलाज हुआ और वह ठीक होकर घर चला आया। मन में सांप का डर बैठ गया और वह अतिरिक्त सावधानी बरतने लगा। लेकिन सात दिन बाद 17 जून को भी यही हुआ। घर के अंदर ही सांप ने उसे काट लिया। वह अचेत होने लगा और परिजन दहशत में आ गए, लेकिन फिर उसी अस्पताल में इलाज हुआ और वह ठीक हो गया। चौथी बार सांप ने सात दिन भी नहीं बीतने दिए। चार दिन बाद ही फिर से सांप ने डस लिया। परिजन इलाज के लिए जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान थे। इस बार भी वह इलाज के बाद बच गया। नाते-रिश्तेदारों और डाक्टर ने भी सलाह दी कि कुछ दिनों के लिए तुम अपने घर से दूर रहो। युवक अपनी मौसी के घर  शहर के राधानगर में रहने के लिए चला आया। बीते शुक्रवार देर रात करीब सवा 12 बजे उसे घर में ही सांप ने फिर डस लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का हर बार इलाज करने वाले शहर के डॉ. जवाहरलाल ने कहा- यह हैरान करने वाला संयोग है। हर बार उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन और इमरजेंसी दवाएं देकर इलाज करते हैं। वह ठीक होकर घर चला जाता है। हर बार उसके शरीर पर क्लियर स्नेक बाइट के निशान मिलते हैं। विकास दुबे का कहना है कि वह परेशान हो गया है। हर पल दहशत बनी रहती है, हर बार सांप काटने से पहले उसको आभास होने लगता है कि उसको सांप काटने वाला है। हर बार इलाज में रुपये भी लग रहे हैं। वहीं विकास के मामा कामतानाथ ने बताया कि हम सभी परेशान हैं कि ऐसा कैसे हो रहा है। जब विकास को तीसरी बार सांप ने काटा था तो घर के कई लोग सामने मौजूद थे। सांप काट कर निकल गया। काफी खोजा भी गया लेकिन सांप नहीं मिला।  

सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत, कई घायल, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया

हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत हो गई है और हादसे में कई महिलाओं और बच्चों के भी घायल हो गए हैं. महिला और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. तभी समापन के दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई है.  साथ ही हादसे में 15 महिलाओं और बच्चों के घायल हो गए हैं. इन बच्चों और महिलाओं को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. एटा के मेडिकल कॉलेज के सीएमओ ने बताया कि सिकंदराराऊ के पास एक सत्संग या महोत्सव चल रहा था. इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मरने वालों में 25 महिलाओं और दो पुरुष शामिल हैं. सीएमओ का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि लगातार घायल लोग अस्पताल ला जा रहे हैं.

सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से राहुल गांधी को थोड़ी राहत मिल

सुल्तानपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से थोड़ी राहत मिल गई है। अदालत ने राहुल गांधी को हाजिर होने का आदेश दिया था। संसद में व्यस्त होने का हवाला देते हुए राहुल के वकील ने हाजिरी माफी मांगी। अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए 26 जुलाई को राहुल गांधी को पेश होने का आदेश दिया है। अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई कर रही है। कर्नाटक में दिए गए बयान पर यहां सुनवाई हो रही है। गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। अदालत ने पिछले सप्ताह की सुनवाई में राहुल गांधी को दो जुलाई को पेश होने के लिए कहा था। उनके वकील ने बताया कि चूंकि लोकसभा सत्र जारी है इसलिए गांधी अदालत में पेश नहीं हो सकते और उन्होंने सुनवाई की नई तारीख मांगी। उन्होंने बताया कि उनके आवेदन पर विचार करते हुए न्यायाधीश शुभम वर्मा ने राहुल गांधी को 26 जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। राहुल गांधी इसी मामले में 20 फरवरी को अमेठी में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रोककर अदालत में पेश हुए थे। अदालत ने उस वक्त उन्हें जमानत दे दी थी।  

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर अखिलेश ने सरकार को घेरा

Good news for farmers, soybean will be purchased at MSP, what did Congress say?

नई दिल्ली लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर मंगलवार को शुरू हुई। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। इस दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था पर आंकड़े छुपा रही है। यह गिरने वाली सरकार अखिलेश यादव ने पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बोलने का मौका देने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उन सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने लोकतंत्र को एकतंत्र बनाने से रोका। चुनाव के समय ऐसा कहा गया कि 400 पार पर समझदार जनता को फिर से धन्यवाद। उन्होंने कहा, ‘आवाम ने तोड़ दिया हूकुमत का गुमार, दरवार तो लगा है, मगर बड़ा गमगीन बेनूर है और पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है कि चलने वाली नहीं, यह गिरने वाली सरकार है। क्योंकि ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में जो लटकी, वो तो कोई सरकार नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘इस चुनाव में पूरे इंडी गठबंधन की जीत हुई है। यह इंडिया की सकारात्मक जीत हुई है। 2024 का परिणाम हम इंडिया वालों के लिए जिम्मेदारी से भरा पैगाम भी है। हम यह भी कहे 15 अगस्त 1947 अगर आजादी का दिन था, तो 4 जून 2024 देश के लिए सांप्रदायिक राजनीति से आजादी का दिन रहा। सबसे अच्छी बात यह है कि सांप्रदायिक राजनीति की हार हो गई।’ यूपी में 35 फीसदी की ग्रोथ चाहिए उन्होंने आगे कहा, ‘सरकार कहने को तो कहती है कि यह पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। मगर सरकार क्यों छिपा रही है कि अगर यह सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तो हमारे देश की प्रति व्यक्ति आय किस स्थान पर पहुंची है। हमने देखा है कि अगर दिल्ली सरकार ने कहा होगा पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगी, तो जहां से पीएम से चुनकर आती है, तो वहां की प्रदेश सरकार कह रही है कि हम एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बना लेंगे। अगर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनना है तो 35 फीसदी की ग्रोथ चाहिए। मुझे नहीं लगता है कि इतनी ग्रोथ हो पाएगी।’ अब मनमर्जी नहीं जनमर्जी चलेगी उन्होंने कहा, ‘जो लोग चुनाव को अपनी तरह से मोड़ते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस चुनाव के परिणाम में तोड़ने वाली राजनीति की हार हुई है। वहीं जोड़ने वाली राजनीति की जीत हुई है। इस चुनाव में धन, छल, बल की नकारात्मक राजनीति की शिकस्त हुई है। यह चुनाव सकारात्मक का दौर शुरू हुआ है। संविधान ही संजीवनी है। यह संविधान मंथन में हैं। संविधान रक्षकों की जीत हुई है। मैं कहना चाहता हूं कि देश किसी की निजी महत्वाकांक्षा से नहीं, बल्कि जन आंकाक्षा से चलेगा। मतलब अब मनमर्जी नहीं जनमर्जी चलेगी।’ सपा सांसद ने आगे कहा, ‘पहली बारिश में टपकती छत और गिर चुकी स्टेशन की दीवार बेइमानी की निशानी बन गई है। विकास का ढिंढोरा पीटने वाले इस विनाश की जिम्मेदारी कब लेंगे। रही सच्चे विकास की बात तो हमने जो सड़कें बनाई तो उस पर हवाई जहाज इतने थे और यूपी की सड़कों पर नाव उतरी है। अगर और बारिश हुई तो नाव से ही चलना पड़ेगा। जनता को कोई सुविधा नहीं मिली है।’ गन्ने का भुगतान तक नहीं किया उन्होंने कहा, ‘अनाथ पशु की समस्याओं से छुटकारा दिलवाने के लिए बहुत वादे किए थे, लेकिन आजतक गन्ने का भुगतान तक नहीं दिया गया। अब तो वचन देने वाले लोगों को भी याद नहीं है। इसलिए जनता का इस सरकार पर से विश्वास उठ गया है।’ पेपर धांधली पर कही ये बात नीट पेपर लीक पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘पिछले 10 सालों की उपलब्धि बस इतनी ही है कि शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ। यूपी में सारे पेपर लीक हुए हैं। यहां तक कि अन्य राज्यों में भी ऐसा ही हुआ। नीट का पेपर भी लीक हुआ। अब सवाल उठता है कि आखिरकार सारे पेपर लीक कैसे हो रहे हैं। सच्चाई यह है कि सरकार नौकरी नहीं देना चाहती है इसलिए ऐसा करा रही है। सरकार आशा का प्रतीक होना चाहिए न कि निराशा का।’ उन्होंने आगे कहा, ‘सरकार पीछे की बात न करके आगे की बात करे। जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी।’ सपा सांसद ने कहा कि एक और जीत हुई है। अयोध्या में हुई जीत जनता की समझ की जीत है। हम तो यही सुनते आए हैं होए वही जो राम रचराखा। ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, ‘जब मॉडल ऑफ कंडक्ट चुनाव हुआ तो सरकार काफी लोगों पर मेहरबान रही। मुझे ईवीएम पर कल भी भरोसा नहीं था और आज भी नहीं है। मुझे 80 सीटें भी मिल जाएं तब भी भरोसा नहीं होगा। मैंने अपने चुनाव में कहा था कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम को हटाने का काम करेंगे। न ईवीएम का मुद्दा मरा है और न ही होगा खत्म। जबतक ईवीएम नहीं हटेगी हम लोग उस बात पर अड़ग रहेंगे।’ अग्निवीर को लेकर हमला उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता कोई है तो वो देश की सीमाओं की सुरक्षा है। अग्निवीर जैसी व्यवस्थाओं से वो संभव नहीं है। हम अग्निवीर को कभी स्वीकार नहीं कर सकते। हम जब भी सत्ता में आएंगे, अग्निवीर खत्म कर देंगे।’

प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ सीएम योगी ने की मुलाकात

Madhya Pradesh: Pistachio farmers in the midst of soybean politics, AAP of farmers

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रशिक्षु अफसरों (2023 बैच) से मुलाकात की। सीएम ने सभी को शुभकामनाएं दीं, फिर अफसरों का मार्गदर्शन किया। सीएम ने कहा कि संवाद, अच्छा व्यवहार और अपने कार्यों में शुचिता बनाए रखें, इससे हर समस्या का समाधान होगा। सीएम ने प्रशिक्षण के दौरान फील्ड में किए गए कार्यों के बारे में भी अफसरों से जानकारी ली। सीएम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेहतरीन पारी खेलिए और कुछ नयापन दीजिए। अभी से तय कीजिए दृष्टि और दिशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद सबसे बड़ी ताकत है। फील्ड में जब भी जाएं तो आमजन से संवाद स्थापित करें। संवाद शून्य होने से लोगों में असंतोष होता है। उनसे अच्छा व्यवहार करें और कार्यों में शुचिता बरकरार रखें। इससे आपकी छवि अलग और अतुलनीय बनेगी। आम आदमी की किसी भी समस्या को छोटी न समझें, क्योंकि पीड़ित के लिए वह समस्या काफी मायने रखती है। समस्या का समाधान हो जाता है तो वह अधिकारी आमजन का विश्वास हासिल कर लेता है। जमीनी धरातल पर जुड़े लोगों से कभी कटें नहीं। किसी भी समस्या को बड़ी न बनने दें, बल्कि संवाद के जरिए उसका तत्काल रास्ता निकालें। प्रशिक्षु अधिकारी जनप्रतिनिधियों से भी संवाद स्थापित करें। टालने की आदत छोड़ें, पीड़ित की सुनवाई करें सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टालने की आदत छोड़ें। पीड़ित की सुनवाई करें। टालने की आदत से असंतोष पैदा होता है। यह आदत ठीक नहीं होती। समय पर निर्णय लेने की आदत डालें। आईजीआरएस-सीएम हेल्पलाइन की शिकायत सीधे हमारे पास इसलिए आती, क्योंकि सुनवाई स्थानीय स्तर पर ठीक से नहीं होती। इसलिए पीड़ित की सुनवाई करें और मेरिट के आधार पर समयसीमा के भीतर समस्याओं का निस्तारण भी करें। सीएम ने यह भी कहा कि प्रतिदिन एक घंटा जनता की सुनें। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय संगठनों की समस्याएं भी सुनें। सीखने और पढ़ने की आदत निरंतर रखें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु अफसरों से कहा कि सीखने और पढ़ने की आदत निरंतर रखें। शासन से कोई जीओ गया है तो उसे स्वयं पढ़ें, न कि किसी अन्य पर निर्भर रहें। आपकी दृष्टि औरों से अलग होगी। इसे पढ़कर रिजल्ट में बदलें। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अच्छा मॉडल दें। इससे आपके अधीनस्थ भी कार्यों में रूचि लेंगे। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें। मॉडल विलेज बनाने की तरफ सोचें। इसके लिए ग्रामीणों से संवाद करें, श्रमदान के जरिए भी कई कार्य प्राथमिकता से हो सकते हैं। सीएम ने कहा कि अफसर के रूप में नगर निकायों, तहसीलों, थाने और ब्लॉक को स्वावलंबी बनाएं। सीएम ने अफसरों को सीख दी कि गलत तत्वों से हर हाल में दूरी बनाएं। घर की बजाय लोगों को ऑफिस में बुलाएं और वहीं संवाद बनाएं। यह प्रशिक्षु अफसर रहे मौजूद अनुभव सिंह, दीपक सिंहवाल, गुंजिता अग्रवाल, ईशिता किशोर, काव्या सी, महेंद्र सिंह, चलुआ राजू, नारायणी भाटिया, नितिन सिंह, रिंकू सिंह राही, साहिल कुमार, साईं आश्रित शाखामूरी, शिशिर कुमार सिंह, स्मृति मिश्रा, स्वाति शर्मा और वैशाली।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet