LATEST NEWS

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को तोड़ा, आग लगा दी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां के करक जिले में कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को तोड़ दिया और उसमें आग भी लगा दी. इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान के सामने अपना विरोध दर्ज कराया है. वहीं पाकिस्तान की प्रांतीय सरकार ने क्षतिग्रस्त हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण की बात कही है. जारी बयान में प्रांतीय सरकार के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मंदिर का बिना किसी देरी के पुनर्निर्माण किया जाए और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं. इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार के गंभीर मामलों से अवगत कराया. सूत्रों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान सरकार इस मामले की जांच करेगी और मंदिर के इस विध्वंस और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. भारत ने कहा कि यह पहली बार नहीं था जब पाकिस्तान में किसी मंदिर में तोड़फोड़ की गई. यह 1997 से चल रहा है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार से मामले की जांच रिपोर्ट को साझा करने के लिए भी कहा है. भारत ने फिर दोहराया कि वह पाकिस्तान सरकार से अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में, अपने अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और उनकी देखभाल करने की उम्मीद करता है, जिसमें उनके धार्मिक अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी शामिल है.

कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर का शव मिला

बंगलुरू। कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर और JDS नेता एस एल धर्मेगौड़ा (64) का शव मंगलवार को चिकमगलूर के कडूर में रेलवे ट्रैक पर मिला। सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस भी फिलहाल सुसाइड के एंगल से ही जांच कर रही है। धर्मेगौड़ा की आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है सुसाइड नोट में विधान परिषद के हंगामे का जिक्र है। 15 दिसंबर को कर्नाटक विधान परिषद में भाजपा-JDS और कांग्रेस के सदस्यों के बीच धक्कामुक्की हुई थी। कांग्रेस सदस्यों ने धर्मेगौड़ा से भी धक्कामुक्की की थी और उन्हें चेयर से धकेल दिया था। इस घटना से धर्मेगौड़ा काफी परेशान थे। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक गौड़ा सोमवार शाम कार से अपने फार्महाउस से निकले थे, लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार और स्टाफ ने तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि गौड़ा रास्ते में अपने ड्राइवर को रोककर किसी से मिलने की बात कहकर अकेले आगे बढ़ गए थे। धर्मेगौड़ा का शव मिलने पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा दुख जताया है। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने कहा है कि धर्मेगौड़ा का जान पूरे राज्य का नुकसान है, वे एक सज्जन नेता थे।

इंदौर : हिंदू संगठनों की रैली पर पथराव, दर्जनभर युवक घायल

इंदौर। जिले के ग्राम चांदनखेड़ी में मंगलवार को हिंदू संगठनों पर दूसरे गुट के लोगों ने पथराव किया है। विवाद की सूचना मिलते ही इंदौर से भारी पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद की सूचना लगते ही अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया था, अब स्थिति नियंत्रण में है। पथराव में करीब दर्जन भर लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। चांदनखेड़ी गांव सांवेर-गौतमपुरा रोड पर स्थित है। जानकारी अनुसार रैली गांव में एक धर्म स्थल के पास से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने पथराव किया है, जिससे रैली में शामिल लोगों को चोट आई है और करीब दर्जनभर युवक घायल हुए हैं। पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। रैली में शामिल लोग पत्थरबाजों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रैली में शामिल हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। रैली गांव में एक धर्म स्थल और दूसरे गुट के लोगों के क्षेत्र से गुजर रही थी। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया और लोगों ने रैली पर पथराव कर दिया। इससे गांव में अफरा- तफरी मच गई और हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना मिलने पर इंदौर से पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार 25 दिसंबर को उज्जैन में भी हिंदू संगठन की रैली पर पथराव किया गया था। वहीं, इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हम पथराव के कारण की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पथराव के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिन लोगों ने पथराव कर सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल खराब करने की कोशिश की है, हम उनकी पहचान कर रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल भेजा जाएगा। मालूम रहे कि इसी तरह की घटना 25 दिसंबर शुक्रवार को उज्जैन में सामने आई थी। वहां भी बेगमबाग क्षेत्र में राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह करने के लिए निकले हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की रैली पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी।

MP : पन्ना से पैरा कमांडो बनकर गर्लफ्रेंड से मिलने भोपाल पहुंचा, आर्मी की खुफिया टीम ने दबोचा

भोपाल। पैरा कमांडो की यूनिफॉर्म पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पन्ना से भोपाल पहुंचे जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने खुद को पैरा कमांडो का कैप्टन बताकर सोशल मीडिया पर भोपाल में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती कर ली थी। आर्मी की खुफिया टीम ने मंगलवार दोपहर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। हालांकि अब तक की जांच में आरोपी के किसी और तरह के संबंध सामने नहीं आए हैं। आरोपी का कहना है कि वह अपना शौक पूरा करने के लिए ही पैरा कमांडो की यूनिफॉर्म पहनता है। चूना भट्टी पुलिस के अनुसार मूलत: पन्ना के अजयगढ़ का रहने वाला 25 वर्षीय संदीप दीक्षित खेती किसानी करता है। मंगलवार दोपहर आर्मी की इंटेलिजेंस टीम ने संदीप को पकड़कर उनके हवाले किया था। बताया था कि यह पैरा कमांडो की यूनिफॉर्म पहनकर नहर के पास घूमते पकड़ा गया है। उसके पास से मिलिट्री में होने के किसी तरह के कागजात नहीं मिले। इस कारण चूना भट्टी पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी कर्मचारी ना होते हुए वर्दी का उपयोग करना और चाकू रखकर आम जगहों पर घूमने को लेकर अपराध दर्ज किया है। डेढ़ महीने से था लड़की के संपर्क में संदीप ने पुलिस को बताया कि उसका करीब डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया पर भोपाल के चूना भट्टी इलाके में रहने वाली एक लड़की से संपर्क हुआ था। उसने लड़की को बताया था कि वह पैरा कमांडो में कैप्टन है। इसके बाद उनकी दोस्ती अच्छी हो गई थी। वह तीसरी बार भोपाल उससे मिलने आया था। हालांकि उसके पहले वह पकड़ा गया। शौक के लिए पहनता है वर्दी संदीप ने पुलिस को बताया कि आर्मी वह जाना चाहता था, लेकिन उसका सिलेक्शन नहीं हो सका। उसने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए आर्मी की वर्दी बनवाई थी। इसमें पूरी तरह से पैरा कमांडो को दी जाने वाली वर्दी की हूबहू नकल थी। मोनो से लेकर कंधे पर तीन स्टार तक लगाए गए थे। पुलिस पूछताछ में भी अब तक शौक के अलावा संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

MP : चूहों ने मारा मेरी पत्नी को, पति के बयान से पुलिस को आया चक्कर

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पति की मानें तो इसके पीछे चूहों का हाथ है। उसने पुलिस के सामने अजीबोगरीब बात बताई। कहा- घर में चूहे ज्यादा होने जाने के कारण उसने चूहा मार दवाई रखी थी। जिस जगह पत्नी सो रही थी, वहीं, ऊपर दवाई रखी थी। संभवत: चूहों ने दवाई नीचे गिरा दी और वो जहरीली दवा पत्नी के मुंह में चली गई। इसी कारण उसकी जान चली गई। पुलिस ने पति के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। सिमरोल पुलिस के अनुसार घटना रात सोमवार रात की है। पुलिसकर्मी लीलाधर की पत्नी सावित्री की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। लीलाधर ने पुलिस को बताया कि वह तलाई नाका स्थित खेत में मकान बनवा रहा है। वहां चूहे बहुत अधिक हो हैं। इसी से परेशान होकर उसने चूहे मारने की जहरीली दवा लाकर घर पर एक पटिए में रख दी थी। पत्नी वहीं पर सोई थी, जिस जगह डिब्बी में दवाई रखी थी। रात में दवाई खाने पहुंचे चूहों ने डिब्बी उलटा दी, जिससे दवाई पत्नी के मुंह के भीतर चली गई। रात करीब 10 बजे बेटे ने कॉल कर बताया कि मां की तबीयत खराब हो गई है। घर पहुंचकर देखा तो पत्नी के चेहरे और गले पर चूहा मार दवाई दिखाई दी। उल्टियां करवाने की कोशिश करते हुए नजदीक के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा, जाे बंद हो चुका था। हालात नहीं सुधरने पर रात में ही एमवाय अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

MP में लव जिहाद के खिलाफ बिल को मंजूरी

भोपाल. मध्यप्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित बिल धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 के ड्राफ्ट को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। अब इसे 28 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। शनिवार को सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट को हरी झंडी मिली। इसमें कानून को और सख्त बनाने संबंधी फैसला लिया गया। इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कानून को सख्त करने की बात कह चुके हैं। कहा जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तेजी से यह कानून बनाया है, उसी की राह पर शिवराज सरकार भी आगे बढ़ रही है। बिल के 10 मुख्य पॉइंट बहला-फुसलाकर, धमकी देकर जबर्दस्ती धर्मांतरण और शादी करने पर 10 साल की सजा का प्रावधान होगा। यह अपराध गैर जमानती होगा। धर्मांतरण और धर्मांतरण के बाद होने वाले विवाह के 2 महीने पहले डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को धर्मांतरण और विवाह करने और करवाने वाले दोनों पक्षों को लिखित में आवेदन देना होगा। बगैर आवेदन दिए धर्मांतरण करवाने वाले धर्मगुरु, काजी, मौलवी या पादरी को भी 5 साल तक की सजा का प्रावधान है। धर्मांतरण और जबरन विवाह की शिकायत पीड़ित, माता- पिता, परिजन या गार्जियन द्वारा की जा सकती है। सहयोग करने वालों को भी मुख्य आरोपी बनाया जाएगा। उन्हें अपराधी मानते हुए मुख्य आरोपी की तरह ही सजा होगी। जबरन धर्मांतरण या विवाह कराने वाली संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा। इस प्रकार के धर्मांतरण या विवाह कराने वाली संस्थाओं को डोनेशन देने वाली संस्थाएं या लेने वाली संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन भी रद्द होगा। इस प्रकार के धर्मांतरण या विवाह में सहयोग करने वाले सभी आरोपियों के विरुद्ध मुख्य आरोपी की तरह ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपने धर्म में वापसी करने पर इसे धर्म परिवर्तन नहीं माना जाएगा। पीड़ित महिला और पैदा हुए बच्चे को भरण-पोषण का हक हासिल करने का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश में गलत तरीके से धर्मांतरण पर रोक लगाने का कानून प्रभावी हो चुका है। राज्यपाल ने 28 नवंबर को इसे मंजूरी दी थी। कैबिनेट ने 24 नवंबर को इसका विधेयक पास किया था। योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान कहा था कि महिलाओं को सुरक्षा देने के मकसद से प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ एक कानून लाया जाएगा। हरियाणा, कर्नाटक और भाजपा की सरकार वाले कुछ और राज्यों में भी ऐसा कानून लाने की कवायद चल रही है।  उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य था, जहां यह कानून पास किया गया। यूपी में भी इस कानून के तहत गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज करने और 10 साल की कठोरतम सजा का प्रावधान है।

UJJAIN : भाजयुमो की रैली पर पथराव करने वालों के प्रशासन ने घर तोड़े

उज्जैन। शुक्रवार शाम उज्जैन में राममंदिर के लिए धनराशि इकट्‌ठी करने के उद्देश्य से आयाेजित आरएसएस की बैठक के पहले कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर रहा है। पत्थरबाजों ने जिन घरों से पत्थर चलाए थे, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। इन सभी मकानों को तोड़ा गया । शनिवार दोपहर प्रशासन ने ऐसे पत्थरबाजों के घरों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले दोपहर बेगमबाग इलाके में बने टीकाराम के मकान को तोड़ा जा रहा है। इसमें रेहाना पति नुरू किराए से रहती है। वहीं, अब्दुल हमीद के मकान पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसमें हिना पति शहजाद किराएदार हैं। दोनों के ही पत्थर फेंकते हुए वीडियो वायरल हुए थे। प्रशासन का तर्क है कि ये मकान नाले किनारे बने हैं। लोगों ने यहां अतिक्रमण कर लिया है। आधा दर्जन के करीब उपद्रवियों पर रासुका के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

BHOPAL : क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए विदेशी बैली डांसर के साथ झूमे लोग

भोपाल। रोक के बाद भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के नाम पर शुक्रवार देर रात तक क्लब खुले रहे। ऐसे ही एक मामले में आबकारी की टीम ने चुना भट्‌टी स्थित K-2 क्लब पर दबिश दी, तो वहां विदेशी बैली डांसर के साथ नशे में युवक झूमते नजर आए। भोपाल आबकारी विभाग ने शुक्रवार देर रात यह कार्रवाई की। आबकारी टीम की कार्रवाई के बाद कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया ने क्लब का लाइसेंस रद्द कर दिया। क्लब में ढाई महीने में दूसरी कार कार्रवाई की गई। इधर, चूनाभट्‌टी पुलिस ने भी क्लब संचालक पर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई क्रिसमस सेलिब्रेशन के नाम पर मुंबई से विदेशी बैली डांसर बुलाई गई थीं। डिस्को लाइट पर थिरकती इन बालाओं के साथ युवा भी शराब के नशे में जश्न मनाते मिले। आबकारी की टीम के पहुंचने पर संचालक विवेक शिवहरे उनसे उलझ गए। इसके बाद आबकारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लब को बंद करवा दिया। इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया ने K-2 क्लब & लाउंज का लाइसेंस देर रात ही रद्द कर दिया। इधर आरोपी शिवहरे की गिरफ्तारी सुबह तक नहीं हो सकी थी। क्लब पर ढाई महीने में दूसरी बार कार्रवाई चूनाभट्‌टी स्थित K-2 क्लब हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। यहां पर ढाई महीने पहले क्राइम ब्रांच ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की थी। हालांकि क्राइम ब्रांच से मामला चूना भट्‌टी पुलिस को सौंप दिया गया था। इस मामले में भी विवेक शिवहरे पर कार्रवाई की गई थी।

MP : उज्जैन में भाजयुमो की रैली पर छतों से जबरदस्त पथराव

उज्जैन। मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यहां आरएसएस कार्यकर्ताओं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस पर पत्थर फेंके गए। यहां तक कि छतों से महिलाओं और बच्चों तक ने पत्थर मारे। घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। इलाके में मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना पर कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला समेत भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। बजरंगदल कार्यकर्ता नवदीप रघुवंशी की शिकायत पर फिरदौस और अयाज को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। फिरदौस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूसरी एफआईआर भारत माता मंदिर की ओर से चैतन्य आरुन्य ने दर्ज कराई गई, जिसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी की युवा रैली पर पथराव से मना किया तो समूह बनाकर पथराव किया और भारत माता मंदिर का बोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिया। कंट्रोलरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस पत्थरबाजों की पहचान करने के फुटेज खंगाल रही है। विवाद की शुरुआत कहां से हुई, घटना कैसे बढ़ी, दोनों पक्षों में से पहले कौन उग्र हुआ ये सब बेगमबाग इलाके में प्रशासन के लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। शाम करीब 6 बजे आरएसएस और एबीवीपी के 8-9 संगठनों की महाकाल मंदिर के पास माधव सेवा न्यास में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राममंदिर निर्माण के लिए धनराशि इकट्‌ठा करने और जनजागरूकता के मुद्दे पर चर्चा होनी थी। इसी बैठक में शामिल होने के लिए रैली के रूप में कार्यकर्ता बाइक से महाकाल थाना क्षेत्र में माधव सेवा न्यास आ रहे थे। बेगमबाग इलाके में सड़क पर भीड़ होने के कारण रैली में शामिल बाइक सवार की किसी व्यक्ति से टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। व्यक्ति ने बाइक सवार के साथ हाथापाई भी की। इसे देखते हुए दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। अचानक उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। साथ ही, संगठन के लोगों को मारना शुरू कर दिया। यही नहीं, साथ में चल रहे पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर मारा। देखते ही देखते छतों से महिलाएं और बच्चे भी पथराव शुरू कर दिए। न्यास के पास पहुंचे फिर भी पथराव इसके बाद ये लोग आगे बढ़कर माधव सेवा न्यास के पास पहुंच गए। यहां भी लोगों ने छतों से पथराव किया। सूचना पर अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। मामले में एक संदेही को पकड़ा है। घायलों में प्रणय शर्मा, सागर बैरागी, करन बैरागी, प्रमोद कौरव, हेमंत रघुवंशी, योगेश, अग्निवेश जोशी, भूपेंद्र सेन, अभिषेक जोशी, युवराज व्यास, राघव शर्मा और संस्कार मेहता हैं। बेगमबाग की ड्रोन से निगरानी पुलिस ने बेगमबाग इलाके की प्रत्येक गतिविधियों की ड्रोन से निगरानी की तैयारी है। ड्रोन उड़ाकर प्रशासन यह पता लगाएगा कि किन-किन घरों की छतों पर पत्थर या अन्य सामान इकट्ठा हैं। देर रात इन पत्थरबाजों के खिलाफ हुई रिपोर्ट सरफराज अली पिता नवाब अली, फिरदौस, अयाज, वसीम, सोहेल चीना, गोलू बाबा, एजाज गंजा पिता ऐजू, अकरम भेड़ा का लड़का गुमटीवाला, मुन्ना टेकरे वाला, शाहरुख जलेबी, शहजाद पिता रशीद शाह और हिना का पति शहजाद समेत 30-40 अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 294, 147, 336 व 427 के तहत केस दर्ज किया गया है। पथराव में ये हुए घायल करण बैरागी, सागर बैरागी, दीपक यादव, अर्जुन रामी, विधनेश जोशी, यश जोशी, भूपेंद्र, अभिषेक, प्रमोद, योगेश सांगते, अमय शर्मा, जयंत गरुड़।

MP : मजदूर ने मांगी मजदूरी तो दबंगों ने गुप्‍तांग में कम्‍प्रेशर से भर दी हवा, मौत

शिवपुरी। गिट्टी क्रेशर पर काम करने वाले एक मजदूर ने जब अपनी मजदूरी मांगी तो दबंगों ने हैवानियत का खेल खेला. मजदूर के प्राइवेट पार्ट में कम्‍प्रेशर से हवा भर दी जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई. एक महीने बाद उसकी मौत हो गई. यह घटना मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी जिले की है. शिवपुरी से 70 किमी दूर ग्राम गोवर्धन में हैवानियत का दर्दनाक मंजर देखने में आया है. यहां गिट्टी क्रेशर पर काम करने वाले मजदूर श्रवण धाकड़ को सज़ा गुप्तांग में कम्प्रेशर से हवा भर कर दी. श्रवण का दोष इतना था कि वह अपनी मजदूरी मांग रहा था. इससे नाराज होकर तीन लोगों ने उसके गुप्‍तांग में हवा भर दी. करीब एक माह पहले घटी इस घटना के बाद जब मजदूर की हालत खराब हो गई तो उसे ग्वालियर इलाज कराने ले गए. बाद में कुछ दिन पहले शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. इस बारे में मृतक के भाई का कहना है कि मुझे बताया कि तुम्हारे भाई के पेट में गैस बन रही है. जब मैंने भाई को देखा और पूछताछ की तब पता चला कि कम्प्रेशर से हवा भरी है. पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी है.

MP : बीजेपी नेताओं की सभा के लिए कोरोना नहीं, न मास्क और न नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

भोपाल। भाजपा के जिला कार्यालय में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का लोकार्पण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस दौरान इमामी गेट से जुमेराती तक हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग एकत्र हो गए। इनमें ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। सवाल ये है कि क्या नेताओं की सभा के लिए, जिसमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद हों, वहां कोरोना को लेकर एहतियात नहीं बरता जाना चाहिए। राजधानी में शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा के जिला कार्यालय में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का लोकार्पण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। इसी कार्यक्रम में कुर्सी पीछे मिलने पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भड़क गईं और CM शिवराज के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही चली गईं। भाजपा के जिला कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ज्यादातर के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। भाजपा के जिला कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ज्यादातर के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। सांसद प्रज्ञा ठाकुर इससे पहले अटल जी की प्रतिमा के उद्घाटन के दौरान CM शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, संगठन मंत्री सुहास भगत और अन्य भाजपा नेताओं के साथ मौजूद थीं। कार्यक्रम के बाद ही पुराने शहर में इमामी गेट स्थित भाजपा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में सभी नेताओं को पहुंचना था। इसमें सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल थीं। वह कार्यक्रम में पहुंचीं, लेकिन मंच पर उन्हें पीछे की कतार में कुर्सी दी गई, इससे वह भड़क गईं। उन्होंने बैठने से इनकार कर दिया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वह कार्यक्रम में CM शिवराज के पहुंचने से पहले ही रवाना हो गईं।

MP : शुरू हुआ ठगी का नया खेल, फेक हेल्थ अफसर के झांसे से ऐसे बचा छात्र, आप भी रहें सतर्क

भोपाल। कोरोना कहर के बीच अब ठगों ने कोविड वैक्सीन को ठगी का नया हथियार बनाया है। भोपाल में एक छात्र को वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया गया। आरोपी ने छात्र को जल्दी रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर वैक्सीन खत्म होने का झांसा देते हुए ओटीपी नंबर मांगा था। हालांकि, छात्र की समझदारी से वह ठगी का शिकार होने से बच गया। उसने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है। एएसपी रजत सकलेचा ने बताया कि शहर में रहने वाले एक छात्र को बुधवार को कॉल आया। कॉलर ने खुद को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा- भारत में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसी के संबंध में आपको कॉल किया गया है। रजिस्ट्रेशन फीस के 500 रुपए भरे जाने हैं। बाकी रुपए वैक्सीन लगाने के दौरान लिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए आपके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। आपको उसे शेयर करना है। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। छात्र ने कॉलर से कहा कि अभी तो वैक्सीन ही नहीं आई, तो रजिस्ट्रेशन कैसे होने लगे? उसने समझदारी दिखाई और फोन काट दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। ऐसे फोन अटेंड न करें एएसपी सकलेचा के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन के लिए आए फोन कॉल को अटेंड न करें। रजिस्ट्रेशन के नाम पर आप का आधार नंबर मांगा जाएगा। फिर कहेंगे कि आप के मोबाइल पर OTP आएगा, वो बताओ, रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और वैक्सीन जल्द मिल जाएगी। OTP बताते ही ठग एकाउंट को हैक कर लेगा। इस तरह से फंसाते हैं जाल में साइबर ठग किसी भी तरह ओटीपी नंबर हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए एटीएम कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने, खाता सीज होने, ऑन ऑन लाइन पेमेंट एप बंद होने और खाते में रुपए ट्रांसफर करने के नाम पर लिंक को क्लिक करने तक का झांसा देते हैं। इसलिए किसी को भी एटीएम नंबर, खाता नंबर, पिन (पासवर्ड) और ओटीपी नंबर शेयर नहीं करना चाहिए।

ग्वालियर : प्रेमी को बचाने के लिए नाबालिग ने थाने के बाथरूम में खाया जहर, बोली- अब दर्ज करो केस

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को बचाने के लिए पहले पिता से भिड़ी फिर उसने बहोड़ापुर थाने के टॉयलेट में जाकर जहर खा लिया. बताया जा रहा है कि पुरानी छावनी मोतीझील निवासी 17 साल की लड़की का पास ही रहने वाले रिंकू जाटव (19) से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजन को इस बारे में पता लगा, तो उन्होंने लड़की की डांट लगाई और लड़के से कभी न मिलने के लिए कहा. इस पर दोनों ने भागने का मन बना लिया. बताया जा रहा है कि 13 दिसंबर को नाबालिग बहोड़ापुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में आई थी. यहीं से वो अपने प्रेमी रिंकू के साथ भाग गई. लड़की के नाबालिग होने से पुलिस ने रिंकू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया. दोनों पहले आगरा गए फिर कुछ दिन दिल्ली में रहे. पैसे खत्म होने के बाद ग्वालियर वापस लौट गए. इधर पुलिस दोनों को लगातार ढूंढ रही थी. मंगलवार रात 1 बजे दोनों ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना पहुंचे और पुलिस ने दोनों को पकड़कर बहोड़ापुर पहुंचा दिया. लड़की ने थाने के बाथरूम में जाकर खाया जहर पुलिस ने किशोरी के परिजन को बुलवा लिया और बेटी से रिंकू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की बात कही, तो बेटी ने मना कर दिया. विवाद बढ़ा तो किशोरी ने बाथरूम जाने के लिए कहा. जिसके बाद महिला सिपाही उसे लेकर थाने के बाथरूम में पहुंची. जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ देर बाद लड़की बाहर निकलकर पिता से बोली, “करा दो मामला दर्ज, मैंने जहर खा लिया है, अब मैं हमेशा के लिए जा रही हूं.” ये बात सुनकर थाने में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत ही लड़की को अस्पताल ले जाया गया. लड़की अपने प्रेमी और उसके घरवालों के खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है. लड़की की हालत अब ठीक है. उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

कर्ज से बचने के लिए रची अपनी हत्या की साजिश, दोस्त को उतार दिया मौत के घाट

पुणे । पुणे पुलिस ने एक ऐसे हत्यकांड का पर्दाफाश किया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. 52 साल के एक शख्स ने अपने एक करोड़ रुपये के कर्ज को निपटाने के लिए खुद की ही हत्या की साजिश रच दी और उसे सच साबित करने के लिए अपने ही दोस्त को बलि का बकरा बना दिया और उसकी हत्या कर दी. पुणे के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि 20 नवंबर को हिंजवडी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था. जांच अधिकारी बालकृष्ण सावंत को उदांशावाली दरगाह के मौलाना ने अधजले शव और कपड़े के बारे में जानकारी दी थी. पुलिस टीमों ने घटनास्थल से दो मोबाइल नंबर और आधे जले हुए कपड़े के साथ एक कागज भी बरामद किया. जो अधजला शव मिला था उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि व्यक्ति की मौत छुरा घोंपने की वजह से हुई थी और बाद में शव को जला दिया गया था. तीन दिनों की पूछताछ के बाद, एक व्यक्ति के पास वही मोबाइल नंबर मिला जो पुलिस ने अधजले शव के पास से बरामद किया था. पूछताछ में उस शख्स ने पुलिस को बताया कि वाईसीएम अस्पताल के बाहर एक भिखारी ने उसका नंबर मांगा था. इसके बाद पुलिस ने हिंजेवडी और पिंपरी-चिंचवाड़ क्षेत्र के आसपास से लापता लोगों के बारे में जानकारी हासिल की और ऐसे लोगों के आवासों के पास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की स्क्रीनिंग शुरू की. इस बीच, एक पुलिस टीम ने वाईसीएम अस्पताल के गेट के बाहर एक लापता भिखारी के बारे में पुष्टि की. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज ने पुष्टि की कि लापता भिखारी और वक्कड़ क्षेत्र के एक लापता व्यक्ति को एक-दूसरे से बात करते हुए देखा गया था. पुलिस को तब शक हुआ कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दो लोगों में से एक ने ही दूसरे की हत्या की होगी. इस बीच लापता व्यक्ति के सूटकेस से एक नोट भी बरामद हुआ जिसमें उन 7-8 लोगों के नामों का उल्लेख किया गया था जिन्हें लापता होने या हत्या होने की स्थिति में संभावित दोषी ठहराया गया था. कर्ज से बचने के लिए रची अपनी हत्या की साजिश पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि लापता व्यक्ति महबूब दस्तगीर शेख है. उसने लोगों से करीब 80 लाख रुपये का उधार लिया था. इसके बाद पुलिस को उसपर शक हो गया कि शेख ने उसी कर्जे से मुक्ति पाने के लिए अपनी मौत की साजिश रची.पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने आखिरकार दाउद रेलवे स्टेशन पर 52 वर्षीय शेख का पता लगाने में कामयाबी हासिल कर ली. उसकी पत्नी ने ही वाकाड पुलिस के पास एक गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. हालांकि वो पुलिस को यह नहीं बता पाई थी कि उसका पति कब और कहां से लापता हुआ था. कर्ज से बचने के लिए रची अपनी हत्या की साजिश जांच के दौरान, महबूब शेख ने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्त संदीप पुंडलिक मैनकर की हत्या की योजना बनाई थी. मेहबूब शेख संदीप को अपनी बाइक से अलग-अलग स्थानों पर ले गया. वहीं एक जगह उसने अपने दोस्त की चाकू से हत्या कर दी और फिर बानर क्षेत्र में उदांशावाली दरगाह के पास शव को जला दिया.जांच में यह भी सामने आया कि महबूब शेख के खिलाफ थाने में पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए थे. हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड में भेज दिया है.

इंदौर में राह चलते लोगों को दिखाती थीं चाकू, दो ‘लेडी डॉन’ गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्य सड़क पर राह चलते लोगों को चाकू दिखाकर डरा धमका रही दो ‘लेडी डॉन’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों वही युवतियां हैं जिन्होंने पिछले दिनों तुकोगंज थाना क्षेत्र की एक दुकान पर युवती को जमकर पीटा था. दरअसल, दोनों आरोपी युवतियों ने रविवार को भी एक महिला को टक्कर मारने के बाद चाकू दिखाया और धमकाने लगीं. इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित इमली साहेब गुरुद्वारे से अरदास कर अपने घर एक्टिवा पर लौट रहीं महिलाओं को पीछे से आ रहीं दो युवतियों ने टक्कर मारकर पहले विवाद किया. इसके बाद चाकू दिखाकर धमकाने लगीं. इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई तो भीड़ को भी दोनों युवतियां चाकू दिखाकर डराने लगीं. इसके बाद सूचना मिलने पर सर्राफा बाजार पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवतियों को पकड़ा और फिर पुलिस दोनों को थाने लेकर आ गई. थाने में पुलिस दोनों युवतियों से पूछताछ में जुट गई है. एएसपी राजेश व्यास ने बताया कि युवतियों का पता-ठिकाना लगाने के साथ ही पूर्व में किए अपराधों को भी पुलिस खंगाल रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर युवतियों ने उनके साथ कोई वारदात को अंजाम दिया हो तो वे तुरंत पुलिस को शिकायत करें. पुलिस का भी मानना है कि संभवतः ये वही दोनों युवतियां हैं जिन्होंने कुछ दिन पूर्व एक युवती से जमकर मारपीट की थी. उस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet