LATEST NEWS

महिला टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड ने 21 रनों से जीता मुकाबला

शारजाह. इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर महिला टी20 विश्व कप में शनिवार को यहां बांग्लादेश को 21 रन से हराकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज डेनिएल वायट (41) और माइया बूशेर (23) के बीच पहले विकेट के लिए 40 गेंद में 48 रन की आक्रामक साझेदारी के दम पर सात विकेट पर 118 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को सात विकेट पर 97 रन पर रोक दिया। बांग्लादेश की यह दो मैचों में पहली हार है। टीम ने अपनी शुरुआती मैच में स्कॉटलैंड को शिकस्त दी थी। इंग्लैंड की टीम इस मैच में चार स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी थी। लिंसी स्मिथ और शार्लेट डीन ने दो-दो विकेट लिए जबकि नैट सिवर ब्रंट और सारा ग्लेन को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश के लिए शोबना मोस्तरी ने सबसे ज्यादा 44 रन का योगदान दिया। उन्होंने 48 गेंद की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश की टीम अपनी पारी महज चार चौके और एक छक्का ही लगा सकी। लक्ष्य का बचाव करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया। साथी रानी (सात) ने तीसरे ओवर में सिवर-ब्रंट (20 रन पर एक विकेट) के खिलाफ पारी का पहला चौका जड़ा लेकिन अगले ओवर में डीन (23 रन दो विकेट) ने दिलारा अख्तर (छह) को पगबाधा कर दिया। पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी लिंसी स्मिथ (11 रन पर दो विकेट) ने रानी को सोफी एक्लेस्टोन के हाथों कैच कराया। पावरप्ले में बांग्लादेश दो विकेट पर 20 रन ही बना पाया था। कप्तान निगार सुल्ताना (15) ने नौवें ओवर में सारा ग्लेन के खिलाफ दो चौके जड़े लेकिन दूसरे छोर से मोस्तारी तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। मोस्तारी ने अपनी पारी की 27 गेंद पर पहला चौका जड़ा जिससे बांग्लादेश ने 12वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में निगार के रन आउट होने से टीम को बड़ा झटका लगा। सारा ग्लेन (22 रन पर एक विकेट) ने अगले ओवर में शोर्ना अख्तर (दो) को बोल्ड कर बांग्लादेश को दो ओवर में दूसरा झटका दिया। बांग्लादेश को आखिरी पांच ओवर में 52 रन चाहिए थे और मोस्तारी ने पारी का पहला छक्का जड़कर 16वें ओवर में डीन के खिलाफ 12 रन बटोर कर उम्मीदें जगाई, लेकिन अगले तीन ओवर में तीन विकेट गंवाकर टीम फिर से बैकफुट पर आ गई। स्मिथ ने ताज नेहार (सात) जबकि सिवर-ब्रंट ने रितु मोनी (दो) को आउटकर मैच पर इंग्लैंड का शिकंजा कस दिया। डीन की गेंद पर मोस्तारी के पगबाधा आउट होते ही बांग्लादेश की हार लगभग पक्की हो गई।

एशिया कप 2025 का फॉर्मेट होगा टी20, रोहित ओर विराट नहीं ले पाएंगे भाग

नई दिल्ली. एशिया कप की मौजूदा चैंपियन भारत की टीम है, जिसने 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप जीता था। अब अगला एशिया कप कब होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है। हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रोहित-विराट के फैंस को ये जानकर झटका लगेगा कि भले ही दोनों खिलाड़ी पिछले एशिया कप में खेले हों और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई हो, लेकिन ये दोनों दिग्गज अगले एशिया कप में नहीं खेलेंगे, जो 2025 में आयोजित होने वाला है। इसके पीछे कारण आप यहां जान लीजिए। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होना है। इसके अलावा 2027 में बांग्लादेश में एशिया कप आयोजित होगा। फिर पाकिस्तान 2029 में इसकी मेजबानी करता नजर आएगा। ये सभी टूर्नामेंट मेंस कैटेगरी में खेले जाएंगे। इसके अलावा भी एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी पांच और टूर्नामेंट को आयोजित करता है, जिसमें वुमेंस एशिया कप, मेंस अंडर 19 एशिया कप, मेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप, वुमेंस अंडर 19 एशिया कप और वुमेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप शामिल है। इन टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स के लिए एसीसी ने 170 मिलियन यूएस डॉलर बेस प्राइस रखा है। इस पर बोली लगेगी और अगल 8 साल के मीडिया राइट्स बेके जाएंगे। इसके अलावा बात इस पर करते हैं कि जब एशिया कप अगले साल यानी 2025 में भारत में खेला जाएगा तो फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली क्यों नहीं खेलेंगे? इसके पीछे का कारण है कि 2025 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में विराट और रोहित इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया हुआ है। 2025 में दिसंबर में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है, क्योंकि फरवरी-मार्च में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए ये टूर्नामेंट अहम होगा।

भारत और बांग्लादेश की तीन मैच की टी20 सीरीज ग्वालियर में आज से होगी शुरू, 3 प्लेयर कर सकते हैं डेब्यू

ग्वालियर भारत और बांग्लादेश के बीच कल से ग्वालियर में शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज में अपनी तेज गेंदबाजी के कारण क्रिकेट जगत का ध्यान खींचने वाले मयंक यादव की फॉर्म और फिटनेस की परीक्षा होगी जबकि अन्य युवा खिलाड़ियों के पास भी अपनी चमक बिखेरने का यह शानदार मौका होगा। मयंक ने इस साल के शुरू में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान लगातार 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था लेकिन पसलियों में खिंचाव के कारण उन्हें टूर्नामेंट के बीच से ही हटना पड़ा था। मयंक के अलावा ये भी कर सकते हैं डेब्यू अमूमन किसी भी खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करनी पड़ती है लेकिन 22 वर्षीय मयंक को उनके विशेष कौशल के कारण भारतीय टीम में जगह दी गई है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उनकी फॉर्म और फिटनेस की परीक्षा होगी। अभी यह देखना होगा कि उन्होंने जिस सटीकता और नियंत्रण के साथ आईपीएल में गेंदबाजी की थी, वह उसी की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं। मयंक के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार को भी भारत की तरफ से पदार्पण का मौका मिल सकता है। अभिषेक शर्मा के पास है बेहतरीन मौका न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को देखते हुए शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से विश्राम दिया गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम में शामिल दो बड़े नाम हैं। उनके अलावा टी20 विश्व कप की विजेता टीम में शामिल रहे शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को भी इस सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। सीनियर खिलाड़ियों को विश्राम दिए जाने के कारण अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के पास अपना कौशल दिखाने का यह बेहतरीन मौका है। अभिषेक ने जिंबॉब्वे के खिलाफ शतक लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ उनके साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पराग नहीं दिखा पाए आईपीएल जैसी फॉर्म रियान पराग को जुलाई के बाद भारत की तरफ से छह टी20 मैच में खेलने का मौका मिला है लेकिन वह इनमें आईपीएल जैसी फॉर्म नहीं दिखा पाए। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इस सीरीज से वापसी करेंगे। रवि बिश्नोई टीम में शामिल दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर हैं। रिजर्व विकेटकीपर के रूप में चुने गए जितेश शर्मा ने जून में आईपीएल के बाद कोई मैच नहीं खेला है। उन्हें अभी तक जिन नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने का मौका मिला है उनमें वह अपना जलवा दिखाने में नाकाम रहे हैं। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ इन तीन मैच के बाद अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। उस सीरीज के लिए भी भारत के सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि तब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर होगी। ग्वालियर में 14 साल के बाद ऐसा होगा जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो उसे अपने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के बिना खेलने की आदत डालनी होगी। शाकिब ने पिछले महीने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। भारत ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को दोनों मैच में हराया था लेकिन उसकी टी20 टीम के अधिकतर खिलाड़ी उस टीम का हिस्सा नहीं थे। यह मैच श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे ग्वालियर में 14 साल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भी वापसी होगी। इस शहर में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वनडे के रूप में 2010 में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मैच में सचिन तेंदुलकर वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव। बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

कोच बाली ने खिलाड़ियों के प्रयासों, मंधाना-पाटिल के शानदार कैच और वस्त्रकर के डाइविंग स्टॉप की तारीफ

नई दिल्ली महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज भारत के लिए अच्छा नहीं रहा और उन्हें  दुबई में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार झेलनी पड़ी। यह हार, एक चुनौतीपूर्ण ग्रुप में भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए एक बड़ा झटका था। यह हार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। फील्डिंग और बल्लेबाजी में टीम इंडिया का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा। हालांकि, फील्डिंग कोच मुनीष बाली ने टीम का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से सकारात्मक रहने और अपने अगले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ वापसी पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। जेमिमा रोड्रिग्स को मैदान पर उनकी शानदार फील्डिंग के लिए पदक से सम्मानित किया गया, यह महिला और पुरुष दोनों टीमों में एक ट्रेंड बन चुका है। इस दौरान बाली ने कठिन परिस्थितियों में उनके और कई अन्य खिलाड़ियों के प्रयासों की प्रशंसा की। बीसीसीआई डॉट टीवी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बाली ने कहा, “लड़कियों, किस्मत का साथ नहीं मिला। मुझे पता है कि यह वह शुरुआत नहीं थी जो हम चाहते थे, लेकिन हम वापसी करेंगे। जिस तरह से हमने फील्डिंग की, अगर हम छठे ओवर में वो दो गलतियां नहीं करते, तो हम मैच में वापस आ सकते हैं। शाबाश!” भारत की फील्डिंग की शुरुआत तब खराब रही जब विकेटकीपर ऋचा घोष ने छठे ओवर में न्यूजीलैंड की ओपनर सूजी बेट्स का आसान कैच छोड़ दिया। लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना, पूजा वस्त्रकर और श्रेयंका पाटिल ने कई महत्वपूर्ण रन बचाए। बाली ने इन खिलाड़ियों के प्रयासों, मंधाना-पाटिल के शानदार कैच और वस्त्रकर के डाइविंग स्टॉप की तारीफ की। इस हार के साथ, भारत को रविवार 6 अक्टूबर को होने वाले अपने अगले मैच से दबाव का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि एशियाई चैंपियन श्रीलंका पर आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी पाकिस्तान टीम से उनकी टक्कर है।  

हॉकी इंडिया लीग: हरमनप्रीत ने खुलासा किया, “हॉकी इंडिया लीग मेरे विकास का एक बड़ा हिस्सा था

भारतीय हॉकी के लिए एचआईएल की वापसी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता’: हरमनप्रीत सिंह Hockey India League : देश की पहली स्टैंडअलोन महिला लीग होगी जो पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ-साथ चलेगी हॉकी इंडिया लीग: हरमनप्रीत ने खुलासा किया, “हॉकी इंडिया लीग मेरे विकास का एक बड़ा हिस्सा था बेंगलुरु  हॉकी इंडिया ने  सात साल के अंतराल के बाद हॉकी इंडिया लीग की वापसी की घोषणा की, जिसमें आठ पुरुष टीमें और छह महिला टीमें शामिल होंगी। यह देश की पहली स्टैंडअलोन महिला लीग होगी जो पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ-साथ चलेगी। लीग 28 दिसंबर को दो स्थानों – झारखंड के रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और ओडिशा के राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों के साथ शुरू होगी। महिला लीग का समापन 26 जनवरी, 2025 को रांची में होगा, जबकि पुरुषों का फाइनल 1 फरवरी, 2025 को राउरकेला में होगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह पिछले संस्करण में एक उभरते हुए सितारे के रूप में उभरे और उन्होंने अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों का अध्ययन करने के अवसर का उपयोग किया। उन्होंने कई मौकों पर भारत में हॉकी के मानक को बढ़ाने के लिए लीग को श्रेय दिया है और इसकी घोषणा के बाद अपनी अपार खुशी व्यक्त की है। हरमनप्रीत सिंह ने कहा, “भारतीय हॉकी के लिए हॉकी इंडिया लीग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। पिछली बार यह सीखने का एक शानदार अनुभव था और मुझे यकीन है कि सभी हॉकी खिलाड़ी लीग में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। यह युवाओं के लिए भी दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने, उनके सोचने के तरीके, उनके खेलने के तरीके में सूक्ष्म अंतर को देखने और उन अच्छी आदतों को अपनाने का एक शानदार अवसर होगा, जो उन्हें नज़र आती हैं।” हरमनप्रीत सिंह ने 2017 हॉकी इंडिया लीग के दौरान छह गोल किए और उन्हें टूर्नामेंट का उभरता खिलाड़ी चुना गया। तब से उन्होंने हॉकी की दुनिया में तहलका मचा दिया है, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए 234 मैचों में 205 गोल किए हैं। हरमनप्रीत ने खुलासा किया, “हॉकी इंडिया लीग मेरे विकास का एक बड़ा हिस्सा था। लीग ने मुझे अलग-अलग कोचों के तहत अलग-अलग खेल शैलियों से परिचित कराकर मेरे कौशल को निखारने का मंच प्रदान किया। लीग में खेलना, विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना आपके दिमाग को खोलता है और आपको कई दृष्टिकोण और सोचने के तरीके प्रदान करता है। यह सब भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान में अभिन्न था और इसने निश्चित रूप से टोक्यो ओलंपिक में हमारे प्रदर्शन को प्रभावित किया, जहां हमने कांस्य पदक जीता।” एचआईएल 2024-25 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगी। प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी 24 खिलाड़ियों की टीम बनाएगी, जिसमें कम से कम 16 भारतीय खिलाड़ी (4 जूनियर खिलाड़ियों का अनिवार्य समावेश) और 8 अंतरराष्ट्रीय सितारे शामिल होंगे। नीलामी में खिलाड़ियों को 2, 5 और 10 लाख के आधार मूल्य वाले तीन स्लैब में विभाजित किया जाएगा। हॉकी इंडिया लीग इस बार बहुत बड़ी होगी; एक महिला लीग भी होगी जो दोनों स्थानों पर एक ही समय में चलेगी। उन्होंने कहा,”मुझे पूरा विश्वास है कि यह अनुभव भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बनने की यात्रा में अमूल्य साबित होगा। नीलामी जल्द ही होने वाली है और मैं इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। जहां तक मेरा सवाल है, मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि मैं किस टीम का प्रतिनिधित्व करूंगा और हॉकी क्रांति को फिर से शुरू करूंगा।”  

विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024: ऑस्‍ट्रेलिया ने विश्‍व कप का किया विजयी आगाज, पहले मैच में श्रीलंका को रौंदा

नई दिल्ली विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 5वें मुकाबले शनिवार को ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम से हुआ। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को 6  विकेट से मात दी। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने विश्‍व कप का विजयी आगाज किया। शानदार गेंदबाजी के लिए मेगन स्‍कट को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मेगन ने काफी किफायती गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। श्रीलंका ने बनाए 93 रन श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन ही बनाए। नीलाक्षी डी सिल्वा ने सबसे ज्‍यादा नाबाद 29 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 40 गेंदों का सामना किया। उनके अलावा हर्षिता मडावी ने 35 गेंदों पर 23 रन, विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी ने 15 गेंदों पर 16 रन और कविशा दिलहारी ने 5 रन बनाए। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से मेगन स्‍कट ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा सोफी मोलिनक्स ने 2, एशले गार्डनर-जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट लिया।

इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, बेन स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से हुए बाहर

मुल्तान इंग्लैंड ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पहले मैच से बाहर हो गए हैं। बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। वह अगस्त से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का भी वह हिस्सा नहीं थे। पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए ओली पोप को कप्तानी सौंपी गई है। इंग्लैंड के बयान में कहा गया, “इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अभी भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, इसलिए उनकी अनुपस्थिति में ओली पोप टीम की कप्तानी करेंगे।” बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच जनवरी में भारत दौरे के बाद पहली बार टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली गर्मियों के दौरान लगी उंगली के टूटने से पूरी तरह उबरने के बाद टीम में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज सात अक्टूबर से मुल्तान में शुरू होगी और 15 अक्टूबर को दूसरे टेस्ट भी उसी मैदान पर खेला जाएगा। जबकि तीसरा टेस्ट 24 अक्टूबर को रावलपिंडी में होगा। पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर। पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम इस प्रकार है:- बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स।

ईरानी कप मैच ड्रॉ होने के बावजूद मुंबई क्यों बनी चैंपियन? रहाणे की कप्तानी में 27 साल का सूखा समाप्त

मुंबई अजिंय्य राहणे की कप्तानी वाली मुंबई ने रविवार को ईरानी कप 2024 ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुंबई वर्सेस रेस्ट ऑफ इंडिया मैच ड्रॉ रहा। ईरानी कप मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी ट्रॉफी विजेता की टक्कर होती है। मुंबई ने लखनऊ के इकान स्टेडियम में आयोजित ईरानी कप में पहली पारी में 537 रन बनाए। जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया 416 रनों पर ढेर हो गई। मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन मुंबई का स्कोर जब दूसरी पारी में 329/8 पर पहुंचा तो ड्रॉ की घोषणा कर दी गई। मुंबई ने 27 साल बाद ईरानी कप ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया है। मुंबई ने इससे पहले 1997-98 में खिताब जीता था। हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर मैच ड्रॉ होने के बावजूद मुंबई ही क्यों चैंपियन बनी? चलिए, आपको इसकी वजह बताते हैं। पहली पारी की बढ़त ने दिलाई ट्रॉफी दरअसल, ईरानी कप में एक मैच ही खेला जाता है। ईरानी कप में नियम है कि मैच ड्रॉ रहने पर विजेता का फैसला पहली पारी की लीड के आधार पर होगा। ऐसे में जिस टीम के पास पहली पारी के बाद बढ़त होती है, उसे चैंपियन घोषित कर दिया जाता है। मुंबई इसलिए ईरानी कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल रही क्योंकि उसने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में 121 रनों की लीड हासिल की थी। मुंबई के लिए पांचवें दिन तनुश कोटियन और मोहित अवस्थी ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 158 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। कोटियन ने 150 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 114 रन बनाए। अवस्थी ने 93 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल हैं। सरफराज खान बने प्लेयर ऑफ द मैच मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक ठोका था। सरफराज ने 286 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 222 रन जोड़े। उन्होंने 25 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, सरफराज दूसरी पारी में महज 17 रन ही बना पाए। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए सारांश जैन ने कुल सात विके चटकाए। उन्होंने दूसरी पारी में छह और पहली पारी में एक शिकार किया। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए अभिमन्यु ईश्वर ने 191 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें दूसरे छोर से ध्रुव जुरेल (93) के अलावा कोई खास सहयोग नहीं मिला। दोनों नेपांचवें विकेट के लिए 165 रन जोड़े। शम्स मुलानी ने 40 ओवर में 122 रन देकर और कोटियन ने 27 ओवर में 101 रन देकर तीन तीन विकेट चटकाए।

2024-25 की पहली कोलकाता डर्बी में भिड़ेंगे मोहन बागान और मोहम्मडन एससी

कोलकाता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 सीजन की पहली कोलकाता डर्बी आज शाम खेली जाएगी, जब मोहन बागान सुपर जायंट और मोहम्मडन एससी साल्ट लेक स्टेडियम में भिड़ेंगे। इन दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेलकर चार-चार अंक बटोरे हैं। इस मैच के बाद आईएसएल मैचवीक 4 का अंत हो जाएगा और लीग अंतरराष्ट्रीय ब्रेक पर चली जाएगी। ये दोनों टीमें आईएसएल में पहली बार भिड़ेंगी। मैरिनर्स ने लीग में जिन टीमों का पहली बार सामना किया है, उनके खिलाफ अपने 11 मैचों में सात जीते हैं और दो ड्रा खेले और दो हारे हैं। चेन्नइयन एफसी पर जीत के साथ ही मोहम्मडन एससी आईएसएल में अपना पहला अवे मैच जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई। अगर ब्लैक पैंथर्स मैरिनर्स को हरा देते हैं, तो वे शुरुआती दोनों अवे मैचों में जीतने वाली आईएसएल इतिहास की दूसरी टीम बन जाएंगे। मैरिनर्स ने अब तक तीन मैचों में सात गोल खाए हैं जिससे स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना चिंतित हैं। उन्होंने टीम की अटैकिंग फॉर्मेशन में एक खामी का पता लगाया है, जो इस समस्या की वजह है। मोलिना ने कहा, “हम बहुत ज्यादा गोल खा रहे हैं। कुछ गोल डिफेंस की गलतियों के कारण खा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर गोल अटैकिंग फॉर्मेशन में खामियों के कारण खा रहे हैं। लिहाजा, हमें सुधार करने की जरूरत है।” मोहम्मडन एससी के रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव का मानना है कि चेन्नइयन एफसी के खिलाफ अपनी पहली जीत से उनकी टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा, “मैरिनर्स मजबूत टीम हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन हम भी मजबूत हैं; हम इस लीग में अच्छा फुटबॉल खेलना चाहते हैं। हमने पिछले तीन मैचों में यह दिखाया है। शुरुआती दो मैचों के बाद, खिलाड़ी समझ गए थे कि वे अच्छी फुटबॉल खेल सकते हैं। अब उन्हें समझ आ गया है कि वे आईएसएल में मैच जीत सकते हैं और यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”  

पीकेएल का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर को तेलुगू टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले पहले मैच के साथ शुरू होगा

नई दिल्ली आगामी प्रो कबड्डी लीग सीजन 11, जो 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, कार्यक्रम में कुछ मामूली बदलाव किए हैं। मैचों के कार्यक्रम या तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल कुछ तारीखों के पहले और दूसरे मैच के बीच अदला-बदली की गई है। पीकेएल का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर को हैदराबाद में तेलुगू टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले पहले मैच के साथ शुरू होगा। इस मैच में घरेलू टीम तेलुगू टाइटन्स और उसके स्टार रेडर पवन सेहरावत का मुकाबला बेंगलुरु बुल्स के लिए वापसी करने वाले प्रदीप नरवाल से होगा। इस बार, पीकेएल तीन शहरों के प्रारूप में लौटेगा, जिसका 2024 संस्करण 18 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद यह 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक दूसरे चरण के लिए नोएडा इंडोर स्टेडियम में स्थानांतरित होगा। तीसरा चरण 3 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पुणे के बालेवाड़ी बैडमिंटन स्टेडियम में शुरू होगा। प्रो कबड्डी लीग 11 के शेड्यूल में ये बदलाव हैं: 23 अक्टूबर: मैच 11 – तमिल थलाइवाज बनाम पुनेरी पलटन; मैच 12 – गुजरात जायंट्स बनाम यू मुंबा 2 नवंबर: मैच 29 – यूपी योद्धा बनाम पटना पाइरेट्स; मैच 30 – बेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटंस 3 नवंबर: मैच 31 – बंगाल वारियर्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स; मैच 32 – पुनेरी पल्टन बनाम यू मुंबा 4 नवंबर: मैच 33 – पुनेरी पल्टन बनाम गुजरात जायंट्स; मैच 34 – बेंगलुरु बुल्स बनाम तमिल थलाइवाज 5 नवंबर: मैच 35 – जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यूपी योद्धा; मैच 36 – यू मुंबा बनाम दबंग दिल्ली के.सी. 6 नवंबर: मैच 37 – पटना पाइरेट्स बनाम यू मुंबा; मैच 38 – तमिल थलाइवाज बनाम तेलुगु टाइटंस 7 नवंबर: मैच 39 – बंगाल वॉरियर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.; मैच 40 – हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स 18 नवंबर: मैच 61 – तेलुगु टाइटंस बनाम हरियाणा स्टीलर्स; मैच 62 – बेंगलुरु बुल्स बनाम यू मुंबा 21 नवंबर नवंबर: मैच 67 – बंगाल वॉरियर्स बनाम तेलुगू टाइटन्स;  मैच 68 – बेंगलुरु बुल्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स 22 नवंबर: मैच 69 – तमिल थलाइवाज बनाम यूपी योद्धाज; मैच 70 – जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. 25 नवंबर: मैच 75 – पुणेरी पल्टन बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स; मैच 76 – यू मुंबा बनाम बेंगलुरु बुल्स 26 नवंबर: मैच 77 – यूपी योद्धा बनाम तमिल थलाइवाज; मैच 78 – दबंग दिल्ली के.सी. बनाम पटना पाइरेट्स 6 दिसंबर: मैच 95 – तमिल थलाइवाज बनाम गुजरात जायंट्स; मैच 96 – हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स  

दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की

अबू धाबी युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के करियर के पहले शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को 174 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। आयरलैंड ने इससे पहले टी20 श्रृंखला बराबर की थी लेकिन वनडे में उसकी एक नहीं चली। अपना छठा वनडे मैच खेल रहे 24 वर्षीय स्टब्स ने 81 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उनकी इस शानदार पारी से दक्षिण अफ्रीका में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 343 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 30.3 ओवर में 169 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से 11वें नंबर के बल्लेबाज क्रेग यंग ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मध्यम गति के गेंदबाज लिज़ाद विलियम्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 36 रन देखकर तीन विकेट हासिल किये। दक्षिण अफ्रीका के प्रत्येक गेंदबाज ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया। दक्षिण अफ्रीका की पारी का आकर्षण स्टब्स का शानदार शतक रहा लेकिन उसके अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। कप्तान तेम्बा बावुमा ने बाईं कोहनी में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 35 रन बनाए। वह इसके बाद मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह रासी वान डेर डुसेन ने टीम की कमान संभाली। वान डेर डुसेन के 35 और रयान रिकेल्टन के 40 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका अच्छी स्थिति में पहुंच गया। इसके बाद स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली। उन्हें काइल वेरिन ( 67) और वियान मुल्डर (43) का अच्छा साथ मिला। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को पहला मैच 139 रन से जीता था। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच सोमवार को खेला जाएगा।  

जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा- न्यूजीलैंड से मिली हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा, अब प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है

दुबई भारत की मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि टीम को महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि अब उसके लिए प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को शुक्रवार को कीवी टीम से 58 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अपने अगले मैच में रविवार को पाकिस्तान का सामना करेगी। रोड्रिग्स ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हमें यह मैच भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि यह विश्व कप है। हम एक मैच पर नहीं अटके रह सकते हैं। टीम को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिससे उसके जज्बे का पता भी चलेगा।’’ रोड्रिग्स ने टीम को उस प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जिसके कारण उसने अतीत में कुछ अच्छी जीत हासिल की। उन्होंने कहा,‘‘हम एक टीम के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम एक प्रक्रिया का अनुसरण कर रहे हैं और एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हम जानते हैं कि अब हमारे लिए प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है लेकिन हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम अपनी प्रक्रिया पर कायम रहें।’’ रोड्रिग्स ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर हम ऐसा करने में सफल रहते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तो हम मैच जीत सकते हैं।’’ मुंबई की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही। उन्होंने कहा,‘‘वे (न्यूजीलैंड) दृढ़ इरादों के साथ मैदान पर उतरे थे। हमने मौके तो बनाये, लेकिन दुर्भाग्य से हम उनका फायदा नहीं उठा पाये। लेकिन यह टूर्नामेंट अभी समाप्त नहीं हुआ है और हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ खेलना होगा।’’ रोड्रिग्स ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर खेलने से उनको किसी अलग तरह की चुनौती का सामना नहीं पड़ा लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि वह साझेदारी बनाने के लिए क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाईं। उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि चौथे नंबर पर खेलने से मेरी मानसिकता में खास बदलाव आएगा। मैं अपने खेल को जानती हूं और मैं किसी भी नंबर पर खेलने के लिए तैयार हूं। मुझे यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि कुछ विकेट गिरने के बाद हम अच्छी साझेदारियां निभाएं।’’  

डिवाइन ने रन आउट के विवादास्पद फैसले पर कहा, इससे भारत की लय गड़बड़ाई

दुबई न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को लगता है कि महिला टी20 विश्व कप में अमेलिया केर से जुड़े रन आउट के विवादास्पद फैसले के कारण भारतीय टीम की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में 58 रन से हार गई थी। वह इस दौरान रन आउट से जुड़े विवाद में भी फंस गई थी। डिवाइन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,,‘‘यह वास्तव में दिलचस्प मामला था जिससे मुझे लगता है कि भारत की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। मुझे लगता है कि यह क्रिकेट का हिस्सा है लेकिन लोगों का नजरिया हमेशा थोड़ा अलग होता है।’’ यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 14वें ओवर में घटी जब डिवाइन के साथ दूसरा रन लेने के प्रयास में केर को भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष ने रन आउट कर दिया था। केर ने मैदान से बाहर जाना शुरू कर दिया था, लेकिन अंपायर अन्ना हैरिस और जैकलीन विलियम्स ने गेंद को ‘डेड’ घोषित कर दिया क्योंकि भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने पहले ही अंपायर से अपनी टोपी ले ली थी जो ओवर के समाप्त होने का संकेत था। अंपायरों ने केर को वापस भुला दिया लेकिन उनके इस फैसले से भारत को निराशा हुई। इस बीच भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार को चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करते देखा गया। डिवाइन ने कहा,‘‘यह अंपायरों के विवेक पर निर्भर करता है कि वह कब ओवर को समाप्त मानते हैं लेकिन हमें उन पर भरोसा रखना होगा। आखिर में उन्होंने जो भी फैसला दिया यह उनका काम है। इससे वास्तव में मेरा कोई लेना देना नहीं है।’’  

सीपीएल ने की पुष्टि, गयाना 2025 में बारबाडोस 2026 में सीपीएल फाइनल की पहली बार मेजबानी करेगा

त्रिनिदाद कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) ने पुष्टि की है कि बारबाडोस का प्रतिष्ठित केंसिंग्टन ओवल 2026 में पहली बार सीपीएल फाइनल की मेजबानी करेगा, जबकि गयाना का प्रोविडेंस स्टेडियम 2025 के फाइनल के लिए स्थल के रूप में काम करेगा, जो प्रतिष्ठित मैच की मेजबानी करने वाला लगातार चौथा वर्ष है। यह घोषणा गत सीपीएल चैंपियन गयाना अमेज़न वारियर्स द्वारा 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने से कुछ समय पहले की गई। गयाना के अध्यक्ष मोहम्मद इरफ़ान अली ने टीम की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और 2025 के फाइनल की मेजबानी को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर पर गयाना अमेज़न वारियर्स को सफलता की कामना करना चाहता हूं क्योंकि हम लगातार दो बार से ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं।अन्य सभी टीमों के लिए, हम आपको शुभकामनाएं देते हैं क्योंकि हम एकता के साथ मिलकर खेलते हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए भी बहुत खुशी हो रही है कि गयाना सीपीएल 2025 के फाइनल की मेजबानी करेगा।” सीपीएल के सीईओ पीट रसेल ने लीग के इतिहास में दोनों मेजबान देशों के महत्व पर जोर दिया। रसेल ने दोनों देशों की सरकारों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, “गयाना और बारबाडोस पिछले 12 वर्षों से सीपीएल के लिए अद्भुत साझेदार रहे हैं और यह घोषणा करना वास्तव में रोमांचक है कि वे क्रमशः 2025 और 2026 में फाइनल के लिए मेजबान होंगे।” 2019 में अपना आखिरी खिताब जीतने वाले दो बार के सीपीएल चैंपियन बारबाडोस रॉयल्स के पास अब 2026 में घरेलू धरती पर तीसरा खिताब जीतने का मौका होगा। मैदान पर, गयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स ने दूसरे क्वालीफायर में बारबाडोस रॉयल्स पर शानदार जीत के बाद अपने खिताब की रक्षा करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया। मोईन अली, रहमानुल्लाह गुरबाज और शाई होप के तेजतर्रार योगदान की बदौलत वॉरियर्स ने रॉयल्स द्वारा दिए गए 149 रनों के लक्ष्य को महज 15 ओवर में हासिल कर लिया। अब वॉरियर्स का सामना 6 अक्टूबर को सेंट लूसिया किंग्स से होगा।  

भारतीय टीम ने 14वें ओवर में कर द्वारा रन लेने के प्रयास में रन आउट की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया, उठे सवाल

दुबई शुक्रवार को दुबई में महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत-न्यूज़ीलैंड मैच के दौरान पहली पारी में एमेलिया कर को रन आउट न दिए जाने को लेकर विवाद की स्थिति पनप गई। भारतीय टीम ने 14वें ओवर में कर द्वारा रन लेने के प्रयास में रन आउट की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया। दरअसल दीप्ति शर्मा की अंतिम गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ पर शॉट खेले जाने के बाद सोफ़ी डिवाइन और कर ने मिलकर दूसरा रन लेने का प्रयास किया और स्ट्राइकर एंड पर कर क्रीज़ तक नहीं पहुंच पाईं। हालांकि दूसरे रन के लिए भागे जाने से पहले ही दीप्ति ने अंपायर से अपनी कैप वापस मांग ली थी। इसका मतलब था कि गेंद डेड हो चुकी थी क्योंकि अंपायर द्वारा गेंदबाज़ को कैप थमाए जाने के बाद गेंद को प्ले में नहीं माना जा सकता था और हरमनप्रीत कौर ने इस घटना के बाद ही गेंद को विकेटकीपर की ओर थ्रो किया था। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सात मिनट तक के लिए खेल रुका रहा। भारतीय मुख्य कोच अमोल मज़ूमदार भी रन आउट न दिए जाने पर निराश दिखाई दिए। वह बाउंड्री लाइन के पास चौथे अंपायर के साथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे थे। रन आउट की अपील नकारे जाने और सिंगल दिए जाने के बाद अगले ओवर की शुरुआत में कर को वापस स्ट्राइक पर आना चाहिए था, लेकिन उनकी जगह पर डिवाइन ने स्ट्राइक लिया और सिंगल लिए जाने के बाद कर वापस स्ट्राइक पर आ गईं। हालांकि कर अगली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के हाथों कैच थमा बैठीं। रन आउट की इस अपील पर डेड बॉल से संबंधित एमसीसी का नियम यही कहता है कि ऐसी स्थिति में गेंदबाज़ या विकेटकीपर का रुख़ एक अच्छा मार्गदर्शक हो सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति में भी अंपायर की राय ही मान्य होती है। अगर अंपायर को लगता है कि गेंद पूरी हो चुकी थी तो उसे डेड माना जाएगा, इससे फ़र्क नहीं पड़ता यदि कोई एक या अधिक खिलाड़ी यह मानते हों कि गेंद अभी भी प्ले में है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet