LATEST NEWS

वतन लौटे चैंपियंस का जोरदार वेलकम, एयरपोर्ट से होटल तक गूंजा इंड‍िया-इंड‍िया

नई दिल्ली T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया वतन लौट आई है. टीम के भारत लौटने पर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है. दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर आईटीसी मौर्या होटल तक प्रशंसक अपने खिलाड़ियों के लिए पलक-पावड़ें बिछाए हुए हैं. होटल पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से टीम इंडिया का स्वागत किया गया. ऐसे में चर्चा में बना हुआ है एक केक. आईटीसी मौर्या होटल ने टीम इंडिया की जीत के मौके पर एक स्पेशल केक तैयार किया है. ये केक टीम इंडिया की जर्सी के रंग का है. इस केक की खास बात ये है कि इसे पूरी तरह से टीम इंडिया की जीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. केक का खास अट्रैक्शन उस पर लगी T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी है, जो दिखने में तो असली लगती है लेकिन इसे पूरी तरह से चॉकलेट से तैयार किया गया है. केक पर खिलाड़ियों की खास तस्वीरें भी लगाई गई है. साथ ही इस पर बीसीसीआई का लोगो भी दिखाया गया है. केक पर लिखा गया है, Big Winners Congratulations… आईटीसी मौर्या के एग्जिक्यूटिव शेफ शिवनीत पहोजा का कहना है कि हमने वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए विशेष तौर पर ब्रेकफास्ट तैयार किया है. ये खिलाड़ी काफी समय से टूर पर थे और जीतकर वापस आए हैं. ऐसे में हम इन्हें स्पेशल ब्रेकफास्ट ऑफर करेंगे, खासकर ऐसी चीजें जो वो पसंद करते हैं और जिसके बारे में वे लगातार बात करते हैं. जैसे छोले भटूरे हैं. हमने मिलेट्स के पकवानों को भी शामिल किया है. इसके साथ ही हमने खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए भी कई पकवान शामिल किए हैं. उन्होंने कहा कि हमने चॉकलेट को भी उनके लिए खासतौर पर तैयार किया है. उनके होटलों के कमरों में भी चॉकलेट से बने ऐसे कई सामान होंगे, जो उन्हें पसंद आएंगे. टीम इंडिया 4 जुलाई संभावित शेड्यूल 06:00 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन 06:45 बजे: आईटीसी मौर्या, दिल्ली में आगमन 09:00 बजे: आईटीसी मौर्या से पीएम कार्यालय के लिए प्रस्थान 10:00 – 12:00 बजे: पीएम कार्यालय में समारोह 12:00 बजे: आईटीसी मौर्या के लिए प्रस्थान 12:30 बजे: आईटीसी मौर्या से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान 14:00 बजे: मुंबई के लिए प्रस्थान 16:00 बजे: मुंबई एयरपोर्ट पर आगमन 17:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में आगमन 17:00 – 19:00 बजे: खुली बस परेड 19:00 – 19:30 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में छोटा समारोह 19:30 बजे: होटल ताज, अपोलो बंदर के लिए प्रस्थान कुछ ही देर में पीएम मोदी से मुलाकात कुछ ही देर में भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ होटल से पीएम आवास के लिए रवाना होंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उन्हें नाश्ता करना है। इसके बाद टीम इंडिया मुंबई की उड़ान भरेगी।  बिन्नी भी पहुंचे होटल 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा और मौजूदा बीसीसीसीआई अध्यक्ष रॉजर बिन्नी भी आईटीसी मौर्या होटल पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के जश्न में रॉजर बिन्नी शामिल होने पहुंचे हैं।  सूर्या के अलावा रोहित-हार्दिक ने भी किया भांगड़ा  टीम इंडिया के होटल पहुंचने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज ने भी भांगड़ा किया। भारतीय टीम कुछ ही देर में पीएम मोदी से मिलने के लिए रवाना होगी।  कोहली का परिवार पहुंचा होटल  विराट कोहली से मिलने उनकी बहन का परिवार दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल पहुंचा है। उन्होंने होटल में जाकर कोहली और उनके वर्ल्ड कप मेडल के साथ कुछ फोटो क्लिक करवाई। कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों से मुंबई में आज शाम मिलेंगे। चौथी बार वर्ल्ड कप भारत के नाम T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की थी. इससे पहले भारतीय टीम 2007 T20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. वहीं वनडे में 1983 और 2011 वर्ल्ड कप जीता है. इस बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने T20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान किया था.  

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल तैयार, लाहौर में इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान टक्कर

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चैंपियंस ट्राफी के अस्थायी कार्यक्रम में अपनी टीम का चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच अगले साल एक मार्च को रखा है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक इस पर सहमति नहीं दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड के एक सीनियर सदस्य ने बुधवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। टूर्नामेंट अगले साल 19 फरवरी से नौ मार्च तक खेला जाएगा जिसमें 10 मार्च ‘रिजर्व डे’ होगा। लाहौर में रखे गए भारत के मैच पता चला है कि पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 15 मैच का कार्यक्रम सौंप दिया है जिसमें भारत के मैच सुरक्षा और ‘लाजिस्टिकल’ कारणों से लाहौर में ही रखे गए हैं। नकवी को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए बारबाडोस में आमंत्रित किया गया था। आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने कहा, ”पीसीबी ने आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के 15 मैच के कार्यक्रम का मसौदा सौंप दिया है जिसमें सात मैच लाहौर में, तीन मैच कराची में और पांच मैच रावलपिंडी में रखे गए हैं।” फाइनल लाहौर में कराया जाएगा सूत्र ने कहा, ”पहला मैच कराची में रखा गया है जबकि दो सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में जबकि फाइनल लाहौर में कराया जाएगा। भारत के सभी मैच (टीम के क्वालीफाई करने के स्थिति में सेमीफाइनल सहित) लाहौर में रखे गए हैं।” भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान शामिल हैं। हाल में आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटले ने पीसीबी चेयरमैन नकवी से इस्लामाबाद में मुलाकात की थी। इससे पहले विश्व संस्था की सुरक्षा टीम ने स्थल और अन्य इंतजामों का मुआयना किया था। बीसीसीआई कब करेगा अपडेट? पिछली बार पाकिस्तान ने 2023 में ‘हाइब्रिड मॉडल’ के हिसाब से एशिया कप की मेजबानी की थी जिसमें भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे क्योंकि सरकार ने खिलाड़ियों को सीमा के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी। सूत्र ने कहा, ”आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के प्रतिभागी देशों के (बीसीसीआई के इतर) सभी बोर्ड प्रमुखों ने पूरा समर्थन दिया है लेकिन बीसीसीआई सरकार से सलाह मश्विरा करके आईसीसी को अपडेट करेगा।” वहीं आईसीसी किसी भी बोर्ड को अपनी सरकार की नीति के खिलाफ जाने के लिए बाध्य नहीं कर सकता जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में बीसीसीआई कब फैसला करता है।  

टीम इंडिया आज भारत वापस आ रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे भारतीय टीम से मुलाकात

नई दिल्ली बारबाडोस से लौटने के बाद टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे मुलाकात करेंगे। तूफान बेरिल के कारण टीम इंडिया पिछले दो दिनों से बारबाडोस में फंसी हुई थी। टीम इंडिया आज भारत वापस आ रही है। टीम बारबाडोस से रवाना हो चुकी थी वह आज पहुंचेगी। बारबडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां हवाई अड्डा ‘अगले छह से 12 घंटों’ में चालू हो जाएगा जिसे श्रेणी चार के तूफान के कारण बंद किया गया था। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कुछ अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार तूफान बेरिल के कारण पिछले दो दिन से यहां फंसे हुए हैं। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता।  एक सूत्र के अनुसार दल के ब्रिजटाउन से शाम छह बजे (स्थानीय समय) रवाना होने और बुधवार को शाम सात बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा लेकिन इसके कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इससे पहले मोटली ने यहां की स्थिति पर अपडेट दिया। राहत कार्यों पर नजर रख रहीं मोटली ने पीटीआई को बताया, ‘‘मैं इसके बारे में पहले से कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन मैं हवाई अड्डे के कर्मचारियों के संपर्क में हूं और वे अब अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं और हम तत्काल सामान्य परिचालन फिर से शुरू करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कल देर रात या आज या कल सुबह निकलना था। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन लोगों की मदद कर सकें इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले छह से 12 घंटों के भीतर हवाई अड्डा खुल जाएगा।’’ सोमवार को बारबाडोस और आस-पास के द्वीपों में जानलेवा हवाए चली और तूफान आया। करीब तीन लाख की आबादी वाला यह देश रविवार शाम से लॉकडाउन का सामना कर रहा है। मोटली ने कहा, ‘‘(हम) यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि बारबाडोस में सभी सुरक्षित रहें, स्थानीय लोग और निश्चित रूप से क्रिकेट विश्व कप के लिए आए सभी मेहमान।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तूफान हमारे 80 मील दक्षिण में था जिसने तट पर नुकसान के स्तर को सीमित कर दिया। लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं कि हमारे तटों, बुनियादी ढांचे और तटीय संपत्तियों को बहुत नुकसान पहुंचा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह बहुत बुरा हो सकता था लेकिन अब समय आ गया है कि हम इससे उबरने और चीजों को ठीक करने पर ध्यान दें।’’ ब्रिजटाउन छोड़ने का समय सीमित है क्योंकि मोटली ने खुलासा किया कि बुधवार को एक और तूफान आने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रॉफी जीतने के बाद से अपने होटल में रहने वाली भारतीय टीम लॉकडाउन के बावजूद बहुत उत्साहित होगी क्योंकि उसने 11 साल के खिताब के सूखे को खत्म किया। मोटली ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि तूफान के बावजूद वे बहुत, बहुत, बहुत अच्छे मूड और जोश में होंगे और शनिवार को जिस तरह से जीते, उसी तरह जीतेंगे।’’  

पराग ने कहा, ‘‘भारत की जर्सी पहनने और टीम के साथ यात्रा करने का अनुभव अलग होता है

हरारे  कप्तान शुभमन गिल की अगुआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए)के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गई। जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में टीम को अपने सामान के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया। टीम  मुंबई से रवाना हुई थी जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जुड़े हुए गिल ब्रेक के बाद न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने  रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हम टी20 विश्व कप चैंपियन भारत का स्वागत करते हैं।’’ श्रृंखला के दौरान भारत के लिए पदार्पण करने वाले शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उनका बचपन से ही इस तरह (राष्ट्रीय टीम के साथ) यात्रा करने का सपना था। पराग ने कहा, ‘‘भारत की जर्सी पहनने और टीम के साथ यात्रा करने का अनुभव अलग होता है। असम से आने के कारण मेरा सपना भारत के लिए खेलना था। मैं वाकई बहुत खुश हूं। जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा तो जिम्बाब्वे के साथ मेरा एक खास रिश्ता होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उस मैदान और मेरे लिए एक खास पल होगा, जो बहुत पवित्र होगा।’’ पराग ने कहा, ‘‘मेरा पासपोर्ट खोने के बाद हम आखिरकार 20 घंटे की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं। अब मैं इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’ एक और नए खिलाड़ी मध्यम गति के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और देश के लिए खेलना बहुत खास बात है। देशपांडे ने कहा, ‘‘टीम के साथ यात्रा करना सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें जानना, टीम के माहौल को जानना और मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान होने वाली मौज-मस्ती है।’’ बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि जिस दिन से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया उनका सपना देश के लिए खेलने का था। अभिषेक ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि अगर मैं कड़ी मेहनत करता रहा तो मुझे मौका मिलेगा लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे भारत के बाहर जिम्बाब्वे में मौका मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम में मेरा नाम घोषित होने के बाद मुझे (कप्तान) शुभमन का फोन आया। सभी ने मुझे बहुत प्यार दिया। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी।’’ अभिषेक ने कहा, ‘‘जब मेरा नाम घोषित होने के बाद मैं घर पहुंचा तो मैंने अपने परिवार के सदस्यों को साक्षात्कार देते देखा। इसलिए मुझे लगता है वह एक ऐसा पल था जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।’’ भारत हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर सिकंदर रजा की कप्तानी वाले जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच छह जुलाई को खेलेगा। बाकी चार मैच भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे। श्रृंखला का समापन 14 जुलाई को होगा। टी20 विश्व कप टीम में शामिल संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे को जिम्बाब्वे आने वाली टीम में शामिल होना था लेकिन वे तूफान बेरिल के कारण बारबडोस में फंस गए हैं। साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मंगलवार को सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल तीनों खिलाड़ियों की जगह टीम में शामिल किया गया। सैमसन, जायसवाल और दुबे अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ गुरुवार सुबह चार्टर विमान से भारत पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को बाद में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जुड़े तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज रिंकू सिंह भी इस समय बारबडोस में हैं। बीसीसीआई ने इन दोनों के विकल्प की घोषणा नहीं की है, हालांकि वे जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए टीम में हैं।  

विंबलडन वोंद्रोसोवा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कराया, बोजास मनेइरो ने 6-4, 6-2 से हारी

लंदन मार्केटा वोंद्रोसोवा 1994 से विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर होने वाली पहली महिला गत चैंपियन खिलाड़ी बनीं।ऑल इंग्लैंड क्लब पर 12 महीने पहले खिताब जीतकर सभी को हैरान करने वाली वोंद्रोसोवा को जेसिका बोजास मनेइरो ने 6-4, 6-2 से हराया। वोंद्रोसोवा पिछले साल घास के कोर्ट पर होने वाले इस ग्रैंडस्लैम को जीतने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी बनीं थी। वोंद्रोसोवा ने हालांकि  एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कराया। वर्ष 1964 में शुरू हुए खेल के ओपन युग में इससे पहले सिर्फ एक बार विंबलडन की गत चैंपियन महिला खिलाड़ी को अगले साल पहले दौर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दिग्गज स्टेफी ग्राफ को 30 साल पहले लोरी मैकनील के खिलाफ इस स्थिति का सामना करना पड़ा था। वोंद्रोसोवा को इस बार छठी वरीयता मिली थी लेकिन तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। दूसरी तरफ जेसिका ने अपने तीसरे ही ग्रैंडस्लैम में गत चैंपियन खिलाड़ी को हराया। उन्होंने इससे पहले दोनों ग्रैंडस्लैम में पहले दौर के मुकाबले गंवाए थे। जेसिका ने इससे पहले टूर स्तर पर ग्रास कोर्ट पर कोई मैच नहीं जीता और शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी को भी कभी नहीं हरा पाई थी। इससे पहले एंडी मरे ने पुरुष एकल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। वह सिर्फ युगल में चुनौती पेश करेंगे। वह विंबलडन में अंतिम बार अपने बड़े भाई जेमी के साथ उतरेंगे। बाहरी कोर्ट पर बारिश के कारण एक से अधिक बार खेल रोकना पड़ा। छठे वरीय आंद्रे रूबलेव को हार का सामना करना पड़ा जबकि दूसरे दिन महिला एकल विजेताओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ईगा स्वियातेक, 2022 की चैंपियन एलेना रिबाकिना और पांचवीं वरीय जेसिका पेगुला शामिल रहीं। पुरुष वर्ग मे सात के बार चैंपियन नोवाक जोकोविच, चौथे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव और सातवें वरीय ह्यूबर्ट हुरकाज ने अगले दौर में जगह बनाई। जोकोविच ने क्वालीफायर विट कोपरिवा को सीधे सेट में 6-1, 6-2, 6-2 से हराया। पांच जून को दाएं घुटने की सर्जरी के बाद यह उनका पहला मैच था।    

पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने टी20 विश्व कप में टीम के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें बधाई दी

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और एसए20 लीग कमिश्नर, ग्रीम स्मिथ ने टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन की प्रशंसा की है। ग्रीम स्मिथ स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की प्रगति से खुश हैं। अफ्रीकी टीम टी20 विश्व कप 2024 फाइनल में भारत से मात्र सात रन से हारकर ट्रॉफी से चूक गई। हालांकि, स्मिथ ने टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें बधाई दी।उन्होंने कहा, ”हमें आईसीसी टी20 विश्व कप में टीम की उपलब्धियों पर गर्व है। स्मिथ विशेष रूप से एसए20 के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले ओटनील बार्टमैन को एक वैश्विक शोपीस में डेब्यू करते हुए और शानदार प्रदर्शन करते हुए देखकर प्रसन्न थे। 43 वर्षीय खिलाड़ी को लगता है कि अमेरिका और कैरिबियन में प्रोटियाज के परिणाम सीधे एसए20 के उद्देश्यों को पूरा करते हैं। स्मिथ ने कहा कि लोग देश में क्रिकेट के बारे में फिर से सकारात्मक हो सकते हैं। यह ऐसी चीजें हैं जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ मिलकर, हम अपने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट प्रतिभा की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए अवसर और मंच प्रदान करना जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हार्द‍िक ने ICC की रैंक‍िग में गदर काटा, नंबर 1 रैंक वाले ऑलराउंडर बन गए

दुबई हार्द‍िक पंड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) की रैंक‍िग में गदर काट दिया है. हार्द‍िक ने ऑलराउंडर की नंबर 1 गद्दी पर पहली बार कब्जा जमाया है. भारत के ऑलराउंडर पंड्या ने पहली बार ICC रैंक‍िंग में ऐसा किया है. ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पंड्या के जोरदार प्रदर्शन की वजह से वह ICC पुरुष T20I रैंकिंग अपडेट में नंबर 1 रैंक वाले ऑलराउंडर बन गए हैं.  ICC की नई रैक‍िंग के बाद हार्दिक पंड्या ने दो पायदान की छलांग लगाई थी. हार्द‍िक अब श्रीलंका के स्टार वानिंदु हसरंगा के साथ टॉप रैंक वाले T20I ऑलराउंडर बन गए हैं. हार्द‍िक ने फाइनल में हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच पलट दिया और भारत की साउथ अफ्रीका पर 7 रनों की जीत में अहम योगदान न‍िभाया. हार्द‍िक का टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद योगदार भी जोरदार था. इस वजह से वह इस कैटरगी में नंबर 1 पर पहुंचने वाले पहले भारतीय ख‍िलाड़ी बन गए हैं. पंड्या के वर्ल्ड कप 2024 के आंकड़े   पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 8 मैचों में 144 रन बनाए, इस दौरान उनका एवरेज 48 का रहा.  वहीं पंड्या ने इन 8 वर्ल्ड कप मैचों में 7.64 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते  हुए 11 विकेट  भी अपने नाम किए. हार्द‍िक ने फेंका था फाइनल ओवर हार्द‍िक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 20 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं 5 रन नाबाद भी बनाए. वहीं पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल आख‍िरी ओवर किया, जहां जीत के ल‍िए अफ्रीकी टीम को 16 रनों की जरूरत थी, पर पंड्या ने महज 8 रन दिए थे. पंड्या मैच जीतने के बाद भावुक हो गए और रोने लगे, उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हार्दिक का ऐसा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर – हार्दिक ने न्यूयॉर्क में आयरलैंड के ख‍िलाफ 27 रन देकर 3 विकेट ल‍िए. – पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में हार्दिक ने 7 रन बनाए. फिर 24 रन देकर 2 विकेट ल‍िए. – अमेरिका के ख‍िलाफ न्यूयॉर्क में हार्दिक ने 2 विकेट चटकाए – हार्दिक ने अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ 32 रन रनों की पारी खेली – हार्दिक ने बांग्लादेश के ख‍िलाफ पहले तूफानी अंदाज में 50* रन बनाए, फिर एक विकेट लिया. – ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ हार्दिक ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली – हार्दिक ने इंग्लैंड के ख‍िलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 23 रन बनाए – हार्दिक ने फाइनल में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए जसप्रीत बुमराह की रैकिंग में भी सुधार भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपने 15 विकेटों के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार म‍िला. वह 12वीं रैकिंग पर आ गए हैं. यह  2020 के बाद से उनका सर्वोच्च प्रदर्शन है. टी20 ऑलराउंडर और बॉल‍िंग रैकिंग में हुआ ये बदलाव टी20आई ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप 10 में कई बदलाव हुए हैं. मार्कस स्टोइनिस, सिकंदर रजा, शाकिब अल हसन और लियाम लिविंगस्टोन एक स्थान ऊपर चढ़े हैं. वहीं मोहम्मद नबी चार स्थान पीछे खिसककर टॉप 5 से बाहर हो गए. पुरुषों की टी20आई गेंदबाजी रैंकिंग में, एनरिक नोर्किया सात स्थान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं 675 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर काबिज आदिल राशिद से पीछे रह गए.    

पहली बार बारबाडोस के ग्रैंटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बोइंग 777 लैंड किया, जल्द भारतीय टीम की घर वापसी

बारबाडोस भारतीय टीम को बारबाडोस से लाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक स्पेशल प्लेन का अरेंजमेंट किया है। जल्द ही भारतीय टीम अपने देश आने वाली है। एयर इंडिया का एक विशाल विमान बारबाडोस में लैंड कर चुका है, जिसे देखकर कर्मचारी भी हैरान हैं, क्योंकि बारबाडोस का एयरपोर्ट ज्यादा बड़ा नहीं है, क्योंकि उस पूरे द्वीप पर डोमेस्टिक साइज की फ्लाइट की ऑपरेट करती हैं। पहली बार बारबाडोस के ग्रैंटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बोइंग 777 लैंड किया है। इसी फ्लाइट से भारतीय दल भारत आएगा।   न्यूज एजेंसी एएनआई ने फ्लाइट की एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि इसी फ्लाइट में भारतीय टीम बारबाडोस से भारत के लिए उड़ान भरेगी। इसके अलावा बारबाडोस में फंसे भारतीय पत्रकारों को भी इसी विमान के जरिए बीसीसीआई भारत लाने की तैयारी में है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने वादा किया था कि वह कोशिश करेंगे कि भारतीय मीडिया के लोग भी टीम के साथ ट्रेवल कर सकें। 22 पत्रकारों के टीम के साथ आने की पुष्टि भी हो चुकी है। इसके अलावा एयरपोर्ट के कर्मचारी इस विशालकाय हवाई जहाज को देखकर हैरान हैं। दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 करने गए पत्रकारों को एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने बताया है कि पहली बार उन्होंने इस एयरपोर्ट पर इतने विशाल प्लेन को लैंड करते देखा है। बीसीसीआई ने एआईसी24डब्ल्यूसी चिन्ह के साथ एक प्लेन की व्यवस्था की थी। हालांकि, कुछ लोगों ने दावा किया है ये फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली थी। इसे कैंसिल किया गया और उसे बारबाडोस भेज दिया गया। हालांकि, असल सच्चाई क्या है, ये जल्द सामने आएगी। वहीं, भारतीय खिलाड़ी गुरुवार की सुबह दिल्ली में लैंड कर सकते हैं और फिर मुंबई एक रोड शो भी हो सकता है।  

तूफान बेरिल के कारण टीम इंडिया पिछले दो दिनों से बारबाडोस में फंसी हुई थी, टीम इंडिया से कल मिलेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली बारबाडोस से लौटने के बाद टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 4 जुलाई को सुबह 11 बजे मुलाकात करेंगे। तूफान बेरिल के कारण टीम इंडिया पिछले दो दिनों से बारबाडोस में फंसी हुई थी। टीम इंडिया 4 जुलाई को भारत वापस आ रही है। टीम मंगलवार को बारबाडोस से रवाना होगी और बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार शाम को चार्टर विमान से स्वदेश रवाना होगी। बारबडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां हवाई अड्डा ‘अगले छह से 12 घंटों’ में चालू हो जाएगा जिसे श्रेणी चार के तूफान के कारण बंद किया गया था। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कुछ अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार तूफान बेरिल के कारण पिछले दो दिन से यहां फंसे हुए हैं। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता।  एक सूत्र के अनुसार दल के ब्रिजटाउन से शाम छह बजे (स्थानीय समय) रवाना होने और बुधवार को शाम सात बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा लेकिन इसके कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इससे पहले मोटली ने यहां की स्थिति पर अपडेट दिया। राहत कार्यों पर नजर रख रहीं मोटली ने पीटीआई को बताया, ‘‘मैं इसके बारे में पहले से कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन मैं हवाई अड्डे के कर्मचारियों के संपर्क में हूं और वे अब अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं और हम तत्काल सामान्य परिचालन फिर से शुरू करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कल देर रात या आज या कल सुबह निकलना था। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन लोगों की मदद कर सकें इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले छह से 12 घंटों के भीतर हवाई अड्डा खुल जाएगा।’’ सोमवार को बारबाडोस और आस-पास के द्वीपों में जानलेवा हवाए चली और तूफान आया। करीब तीन लाख की आबादी वाला यह देश रविवार शाम से लॉकडाउन का सामना कर रहा है। मोटली ने कहा, ‘‘(हम) यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि बारबाडोस में सभी सुरक्षित रहें, स्थानीय लोग और निश्चित रूप से क्रिकेट विश्व कप के लिए आए सभी मेहमान।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तूफान हमारे 80 मील दक्षिण में था जिसने तट पर नुकसान के स्तर को सीमित कर दिया। लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं कि हमारे तटों, बुनियादी ढांचे और तटीय संपत्तियों को बहुत नुकसान पहुंचा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह बहुत बुरा हो सकता था लेकिन अब समय आ गया है कि हम इससे उबरने और चीजों को ठीक करने पर ध्यान दें।’’ ब्रिजटाउन छोड़ने का समय सीमित है क्योंकि मोटली ने खुलासा किया कि बुधवार को एक और तूफान आने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रॉफी जीतने के बाद से अपने होटल में रहने वाली भारतीय टीम लॉकडाउन के बावजूद बहुत उत्साहित होगी क्योंकि उसने 11 साल के खिताब के सूखे को खत्म किया। मोटली ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि तूफान के बावजूद वे बहुत, बहुत, बहुत अच्छे मूड और जोश में होंगे और शनिवार को जिस तरह से जीते, उसी तरह जीतेंगे।’’  

खुशखबरी! भारतीय टीम बारबाडोस से निकली, स्पेशल फ्लाइट सुबह दिल्ली पहुंचेगी

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया ‘बेरिल’ तूफान के कारण बारबाडोस में फंसी थी। लेकिन अब एक खुशखबरी सामने आई है। भारतीय टीम बारबाडोस से निकल गई है। भारतीय खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और अन्य लोग स्पेशल फ्लाइट से घर आ रहे हैं। स्पेशल फ्लाइट गुरुवार (4 जुलाई) सुबह दिल्ली पहुंचेगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने फ्लाइट का अरेंजमेंट किया। फ्लाइट में बारबाडोस में फंसे भारतीय पत्रकार भी हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार (29 जून) को साउथ अफ्रीका को 7 रन से हाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। सोमवार को बारबाडोस और आस-पास के द्वीपों में खतराक हवा चली और तूफान आया। करीब तीन लाख की आबादी वाला यह देश रविवार शाम से ही लॉकडाउन जैसी स्थिति का सामना कर रहा। हवाई अड्डा तक बंद था। ‘बेरिल’ तूफान ने दक्षिण-पूर्वी कैरेबियाई द्वीप समूह में भारी तबाही मचाई। बता दें कि भारतीय टीम घर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम गुरुवार सुबह 11 बजे  प्रधानमंत्री से मिलेगी। भारत के खिताबी सूखा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी ने फोन पर खिलाड़ियों से बात भी की थी। भारत ने 11 साब बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, भारत ने 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप और 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता। खिताबी सूखा खत्म होने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। तीनों टेस्ट और वनडे खेलना जारी रखेंगे। रोहित वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं। उनसे पहले भारत ने कपिल देव (वनडे वर्ल्ड कप 1983) और एमएस धोनी (टी20 वर्ल्ड कप 200, वनडे वर्ल्ड कप 2011) के नेतृत्व में ट्रॉफी जीती।  

बेरिल तूफान में फंसे विराट कोहली अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल कर रहे हैं और उन्हें ऊंची लहरें और तेज बहती हवाएं दिखा रहे

नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लोगों के फेवरेट कपल्स में से हैं। दोनों के बीच बेइंतहा प्यार है। दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत है और इसकी वजह है एक-दूसरे को टाइम देना। विराट कोहली चाहे कितने भी बिजी हों, लेकिन वह पत्नी अनुष्का से बात करने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनुष्का को वीडियो कॉल पर बेरिल तूफान का भयावह मंजर दिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया को अगले दिन भारत लौटना था, लेकिन जीत के कुछ घंटे बाद ही बारबाडोस में बेरिल तूफान आ गया, जिसकी वजह से पूरी टीम होटल हिल्टन में फंस गई। इनमें विराट कोहली भी शामिल हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली रिसॉर्ट की बालकनी में खड़े होकर अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल कर रहे हैं और उन्हें ऊंची लहरें और तेज बहती हवाएं दिखा रहे हैं। वो एक तरफ से बेरिल तूफान का मंजर दिखाने के बाद बालकनी की दूसरी ओर भी जाते हैं। इस तेज तूफान में वह अपनी टोपी संभालते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो विराट ने व्हाइट ट्रैक पैंट औक ब्राउन टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही सिर पर ब्राउन कैप भी लगा रखी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। उन्हें अब से पहले 2018 मंा रिलीज हुई ‘सुई धागा’ में देखा गया था। इसके बाद वह ‘कला’ में कैमियो रोल में नजर आई थी। इस फिल्म का निर्माण अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और फिर 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। 11 दिसंबर, 2017 को कपल ने इटली के टस्कनी में विला बोर्गो फिनोचिएटो में शादी की। शादी के बाद दोनों अकाय और वामिका के हैप्पी पेरेंट्स हैं।  

टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम हरारे पहुंची

हरारे कप्तान शुभमन गिल की अगुआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए)के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गई। जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में टीम को अपने सामान के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया। टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना हुई थी जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जुड़े हुए गिल ब्रेक के बाद न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मंगलवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हम टी20 विश्व कप चैंपियन भारत का स्वागत करते हैं।’’ श्रृंखला के दौरान भारत के लिए पदार्पण करने वाले शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उनका बचपन से ही इस तरह (राष्ट्रीय टीम के साथ) यात्रा करने का सपना था। पराग ने कहा, ‘‘भारत की जर्सी पहनने और टीम के साथ यात्रा करने का अनुभव अलग होता है। असम से आने के कारण मेरा सपना भारत के लिए खेलना था। मैं वाकई बहुत खुश हूं। जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा तो जिम्बाब्वे के साथ मेरा एक खास रिश्ता होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उस मैदान और मेरे लिए एक खास पल होगा, जो बहुत पवित्र होगा।’’ पराग ने कहा, ‘‘मेरा पासपोर्ट खोने के बाद हम आखिरकार 20 घंटे की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं। अब मैं इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’ एक और नए खिलाड़ी मध्यम गति के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और देश के लिए खेलना बहुत खास बात है। देशपांडे ने कहा, ‘‘टीम के साथ यात्रा करना सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें जानना, टीम के माहौल को जानना और मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान होने वाली मौज-मस्ती है।’’ बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि जिस दिन से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया उनका सपना देश के लिए खेलने का था। अभिषेक ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि अगर मैं कड़ी मेहनत करता रहा तो मुझे मौका मिलेगा लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे भारत के बाहर जिम्बाब्वे में मौका मिलेगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘टीम में मेरा नाम घोषित होने के बाद मुझे (कप्तान) शुभमन का फोन आया। सभी ने मुझे बहुत प्यार दिया। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी।’’ अभिषेक ने कहा, ‘‘जब मेरा नाम घोषित होने के बाद मैं घर पहुंचा तो मैंने अपने परिवार के सदस्यों को साक्षात्कार देते देखा। इसलिए मुझे लगता है वह एक ऐसा पल था जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।’’ भारत हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर सिकंदर रजा की कप्तानी वाले जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच छह जुलाई को खेलेगा। बाकी चार मैच भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे। श्रृंखला का समापन 14 जुलाई को होगा। टी20 विश्व कप टीम में शामिल संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे को जिम्बाब्वे आने वाली टीम में शामिल होना था लेकिन वे तूफान बेरिल के कारण बारबडोस में फंस गए हैं। साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मंगलवार को सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल तीनों खिलाड़ियों की जगह टीम में शामिल किया गया। सैमसन, जायसवाल और दुबे अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ गुरुवार सुबह चार्टर विमान से भारत पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को बाद में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जुड़े तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज रिंकू सिंह भी इस समय बारबडोस में हैं। बीसीसीआई ने इन दोनों के विकल्प की घोषणा नहीं की है, हालांकि वे जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए टीम में हैं।  

डब्ल्यूबीबीएल के लिए सिडनी थंडर ने जॉर्जिया वोल के साथ किया करार

सिडनी सिडनी थंडर ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के 10वें संस्करण से पहले बुधवार को ब्रिसबेन हीट से ऑलराउंडर जॉर्जिया वोल को तीन साल के अनुबंध पर अपनी टीम में शामिल किया है। 20 वर्षीय वोल ऑस्ट्रेलियाई खेल में सबसे अधिक सम्मानित बल्लेबाजी प्रतिभाओं में से एक हैं और उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन से भी काफी प्रभाव डाला है। हालांकि पिछले सीजन में डब्ल्यूबीबीएल में उन्हें बल्ले से कुछ संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 18.72 की औसत और 112.56 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए थे, लेकिन उन्होंने चैलेंजर फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 19 रन देकर 4 विकेट लिए थे। हालांकि, सीज़न के आखिर में उनकी बल्लेबाजी का हुनर देखने को मिला जब उन्होंने एडिलेड में रेड-बॉल ‘ग्रीन एंड गोल्ड’ गेम में दोहरा शतक लगाया और क्वींसलैंड के लिए दो शतक भी बनाए। वोल को कई डब्ल्यूबीबीएल क्लबों से दिलचस्पी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि थंडर कोच लिसा केइटली के साथ बातचीत ने उनके निर्णय को प्रभावित किया। वोल ने सिडनी थंडर के हवाले से कहा, ईमानदारी से कहूँ तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं न्यू साउथ वेल्स टीम के लिए खेलूँगी, लेकिन लिसा और वहाँ के लोगों से बात करने के बाद, मैं इस अवसर के लिए बहुत उत्साहित हूँ, और यह वास्तव में एक अच्छा युवा समूह है। उन्होंने कहा, लिसा इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट थी कि वह मुझे किस भूमिका में देखना चाहती है और वह मुझसे क्या करवाना चाहती है और इस तरह से मैं इस मुकाम पर पहुँची। मुझे पिछले साल थंडर की टीम बहुत पसंद आई, वास्तव में एक टीम के रूप में खेलना और मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे के साथ घुलना-मिलना शानदार है। सिडनी थंडर के जनरल मैनेजर ट्रेंट कोपलैंड ने कहा, जॉर्जिया ने उस दिन से ही दिखा दिया है जब से वह मैदान पर आई है कि वह बल्ले और गेंद दोनों से एक विशेष प्रतिभा है। यदि आपको ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने वाले अगले युवा सितारे की पहचान करनी हो, तो वह जॉर्जिया है। रेड बॉल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए 200 रन, पिछले सीजन में डब्ल्यूएनसीएल में दो शतक और डब्ल्यूबीबीएल में हीट के लिए हमने जो सर्वांगीण क्षमताएं देखी हैं। यह क्लब के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।  

भारत दौरे के लिए बांग्लादेश दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलेगी, निश्चित नहीं हैं शाकिब अल हसन का खेलना

Will the Ladli Behna Yojana be discontinued? Questions are being raised from sources

ढाका बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को यकीन नहीं है कि वह भारत के आगामी दौरे का हिस्सा होंगे या नहीं। बांग्लादेश को 19 सितंबर से 12 अक्टूबर तक भारत के खिलाफ दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलने हैं। 37 वर्षीय शाकिब, जो आगामी मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए खेलने के लिए सोमवार (1 जुलाई) को ढाका से अमेरिका के लिए रवाना हुए, ने कहा कि वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं और अब तक केवल अगस्त में पाकिस्तान दौरे तक की योजना बना रहे हैं, जहां बांग्लादेशी टीम को दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। यूएसए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में शाकिब ने कहा, मेरे पास ज्यादा योजनाएं नहीं हैं। मेरे सामने दो टी20 टूर्नामेंट हैं, एक एमएलसी और दूसरा कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग। इन दो टूर्नामेंट में खेलने के बाद मैं देखूंगा कि मैं कहां खड़ा हूं, क्योंकि मुझे यह समझने की जरूरत है कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज है और मैं उस समय तक की योजना बना रहा हूं और उससे आगे की योजना नहीं बना रहा हूं। अब मेरे पास तीन-चार साल की योजना बनाने का समय नहीं है और इसलिए तीन से छह महीने की योजना बनाना बेहतर है और बाद में मैं अपनी अगली योजना के बारे में सोचूंगा और इसलिए अभी मैं पाकिस्तान सीरीज तक की योजना बना रहा हूं। शाकिब ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाने के लिए अपने साथियों से माफी मांगी थी। क्रिकबज के अनुसार, तस्कीन टीम की बस से चूक गए थे और हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले के लिए एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में देर से पहुंचे थे। शाकिब ने कहा, टीम की बस एक निश्चित स्थान पर शुरू होती है और क्रिकेटरों के लिए एक नियम है कि टीम की बस किसी के लिए नहीं रुकती है और अगर कोई बस से चूक जाता है तो वह अगली कार में आता है। मैनेजर की कार या टैक्सी होती है और वेस्टइंडीज में परिवहन का समर्थन मुश्किल था। तस्कीन टॉस से पांच से 10 मिनट पहले पहुंचे थे और निश्चित रूप से उस समय टीम में उन्हें चुनना मुश्किल था और यह उनके लिए भी मुश्किल था। उन्होंने कहा, इसके बाद तस्किन ने टीम से माफी मांगी और टीम में सभी ने इसे सामान्य रूप से लिया, क्योंकि कोई भी व्यक्ति गलती कर सकता है और कोई भी अनजाने में गलती कर सकता है और उसने इसे स्वीकार कर लिया तथा यह मामला उसी समय समाप्त हो गया।  

अन्नू रानी, ज्योति याराजी ने भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स कोटा हासिल किया

नई दिल्ली एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अन्नू रानी और एशियाई एथलेटिक्स चैंपियन ज्योति याराजी ने अपनी विश्व रैंकिंग के जरिए भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स कोटा हासिल कर लिया है।  पेरिस 2024 के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए क्वालीफिकेशन विंडो 30 जून को समाप्त हो गई। हालांकि, मंगलवार को विश्व एथलेटिक्स द्वारा रोड टू पेरिस 2024 की अंतिम स्टैंडिंग की आधिकारिक पुष्टि की गई। एथलीट या तो अपने संबंधित इवेंट के लिए प्रवेश मानक को पूरा करके या क्वालिफिकेशन विंडो समाप्त होने के बाद रोड टू पेरिस रैंकिंग में कट-ऑफ के भीतर समाप्त करके अपने देश के लिए पेरिस 2024 कोटा प्राप्त कर सकते हैं। भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी रोड टू पेरिस रैंकिंग में 21वें स्थान पर रहीं, शीर्ष 32 एथलीट आगामी ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए कट बना पाए। इस बीच, ज्योति ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 34वां स्थान हासिल कर 40 का कट-ऑफ हासिल किया। अन्नू और ज्योति दोनों ही अपनी-अपनी स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। दो बार के पुरुष शॉटपुट एशियाई चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर ने भी अपने इवेंट में 23वें स्थान पर रहने के बाद पेरिस 2024 का कोटा हासिल किया। महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता आभा खटुआ भी 23वें स्थान पर रहीं। दोनों स्पर्धाओं के लिए रोड टू पेरिस रैंकिंग में शीर्ष 32 ने कोटा हासिल किया। महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में 34वें स्थान पर रहीं पारुल चौधरी, जिसका कटऑफ 42 था, ने भी पेरिस 2024 का कोटा हासिल किया। उन्होंने पिछले साल हंगरी में 9:15.31 का समय लेकर पेरिस 2024 ओलंपिक महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ योग्यता मानक 9:23.00 को भी हासिल किया था। पुरुषों की ट्रिपल जंप में, दो भारतीय एथलीट – अब्दुल्ला अबूबकर और प्रवीण चित्रवेल – 32-पुरुष कट बनाने में सफल रहे हैं। अबूबकर रोड टू पेरिस रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं, जबकि चित्रवेल 23वें स्थान पर हैं। सर्वेश कुशारे ने भी 32 की कटऑफ सूची में 23वें स्थान पर रहकर पुरुषों की ऊंची कूद में कोटा हासिल किया है। 37वें स्थान पर रहे तेजस्विन शंकर शॉर्टलिस्ट से बाहर हो गए। भारत के पुरुष लंबी कूद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक जेसविन एल्ड्रिन 32 की कटऑफ सूची से चूक गए और विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर रहे। हालांकि, उनके हमवतन मुरली श्रीशंकर, जो पिछले साल लंबी कूद प्रवेश मानक को पूरा करने के बाद सूची में सातवें स्थान पर थे, चोट लगने के कारण पेरिस 2024 ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। इससे जेसविन शीर्ष 32 एथलीटों की कटऑफ सूची में आ सकते हैं। सूरज पंवार ने रोड टू पेरिस रैंकिंग के माध्यम से पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में भी जगह बनाई। अक्षदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, राम बाबू और विकास सिंह ने पहले इस स्पर्धा में प्रवेश मानक को पूरा किया था और भारत इन पांच में से अधिकतम तीन को भेज सकता है। राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के पास ओलंपिक खेलों में अपने-अपने देशों के प्रतिनिधित्व के लिए विशेष अधिकार है और इस तरह, पेरिस खेलों में एथलीटों की भागीदारी उनके एनओसी द्वारा पेरिस 2024 में अपने प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके चयन पर निर्भर करती है।  इससे पहले, भारत ने एथलेटिक्स में प्रवेश मानकों को पूरा करके या निर्दिष्ट योग्यता प्रतियोगिताओं के माध्यम से कट बनाकर 14 कोटा हासिल किए थे। पेरिस एथलेटिक्स रैंकिंग के जरिए ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले भारतीय: ज्योति याराजी – महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ अन्नू रानी – महिलाओं की भाला फेंक तजिंदरपाल सिंह तूर – पुरुषों की शॉट पुट आभा खटुआ – महिलाओं की शॉट पुट प्रवीण चित्रवेल – पुरुषों की ट्रिपल जंप अब्दुल्ला अबूबकर – पुरुषों की ट्रिपल जंप सर्वेश कुशारे – पुरुषों की ऊंची कूद पारुल चौधरी – महिलाओं की 5000 मीटर सूरज पंवार – पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet