LATEST NEWS

कॉनकाकाफ गोल्ड कप ग्रुप चरण में अपनी दूसरी जीत हासिल की

टेक्सास मेक्सिको ने गुरुवार (आईएसटी) को टीएंडटी स्टेडियम में सूरीनाम के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इसी के साथ उसने कॉनकाकाफ गोल्ड कप ग्रुप चरण में अपनी दूसरी जीत हासिल की। जेवियर एगुइरे की टीम शुरुआत से ही मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन वह पहले हाफ में स्कोरबोर्ड पर दबदबा दिखाने में विफल रहे। हालांकि, इस बीच लगातार विरोधी गोल के सामने खतरे जरूर पैदा किए। शुरुआती 45 मिनट के दौरान, मेक्सिको ने गेंद पर ज्यादा कंट्रोल रखा। एलेक्सिस वेगा, जूलियन क्विनोनेस और रॉबर्टो अल्वाराडो ने मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं हो सका। मुकाबले के 57वें मिनट में सीजर मोंटेस ने कॉर्नर किक में हेडर लगाकर स्कोर 1-0 कर दिया। यहां से टीम को लीड मिल चुकी थी। इसके ठीक छह मिनट बाद, मोंटेस ने अपना डबल स्कोर किया। उन्होंने दूसरे सेट पीस से बॉक्स के अंदर रिबाउंड को गोल में बदला। यह डिफेंडर दो गोल करके मैच का स्टार बन गया। इसी के साथ मेक्सिको ने मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस परिणाम के साथ, मेक्सिको के छह अंक हो गए हैं। यह टीम अपना अगला मैच रविवार को कोस्टा रिका के खिलाफ खेलेगी। यह मैच ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस बीच, एक अन्य मुकाबले में कोस्टा रिका ने ग्रुप ए में डोमिनिकन गणराज्य के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। जोआओ उरबेज ने 16वें मिनट गोल करके डोमिनिकन गणराज्य को आगे कर दिया, लेकिन मैनफ्रेड उगाल्डे ने 44वें मिनट में पेनाल्टी स्पॉट से गोल करके कोस्टा रिका को बराबरी पर ला दिया। 85वें मिनट में जोसीमार अल्कोसर ने गोल दागकर कोस्टा रिका को 2-1 से बढ़त दिला दी। गोलकीपर कीलर नवास और जेवियर वाल्डेज ने चार-चार गोल बचाकर मैच का अंत किया। कॉनकाकाफ गोल्ड कप 14 जून से 6 जुलाई के बीच खेला जाएगा। डोमिनिकन रिपब्लिक रविवार को सूरीनाम से भिड़ने के लिए टेक्सास के अर्लिंग्टन में रहेगी।  

इंग्लैंड की टीम मजबूत है, लेकिन भारतीय टीम भी सर्वगुण संपन्न है और ये सीरीज बहुत दिलचस्प होने वाली है: जो रूट

नई दिल्ली इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर से एक बड़ी सीरीज के लिए तैयार हैं। वे शुक्रवार 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के लिए अहम खिलाड़ी होंगे। इस सीरीज से पहले जो रूट ने भारतीय टीम को चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि घरेलू परिस्थितियों में इंग्लैंड की टीम का रिकॉर्ड दमदार है। जो रूट ने दावा किया है कि इंग्लैंड की टीम मजबूत है, लेकिन भारतीय टीम भी सर्वगुण संपन्न है और ये सीरीज बहुत दिलचस्प होने वाली है, जिसकी शुरुआत लीड्स से हो रही है। जो रूट के लिए अभी की चुनौती ये है कि वे भारतीय टीम के गेंदबाजों को घुटनों पर लाएं और फिर उनका टारगेट होगा कि नवंबर-दिसंबर में होने वाली एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का दम निकालें। जो रूट इस समय 13,006 रनों के साथ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन जल्द वे टॉप 2 में प्रवेश कर सकते हैं, क्योंकि उनको नंबर दो बनने के लिए 400 से भी कम रन चाहिए। सचिन तेंदुलकर 15,921 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। पहले टेस्ट मैच से पहले स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए जो रूट ने कहा, “आप केवल उत्साहित हो सकते हैं। ये वो सीरीज हैं, जिसके लिए आप खेलते हैं। हमारे सामने जो अवसर हैं, वे बहुत बड़े हैं। आप जानते हैं कि एशेज आ रही है और आपसे इसके बारे में पूछा जाएगा। लोग इंडिया सीरीज में होने वाली चीजों को उससे जोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको एक शानदार टीम के खिलाफ काम करना है। आप सभी प्रारूपों में एक टीम के रूप में भारत की प्रगति को देखें, तो पाएंगे कि उन्होंने सभी आधारों को कवर कर लिया है। उनके पास शानदार पेस अटैक,, प्रतिभाशाली बल्लेबाज और बहुत मजबूत स्पिन अटैक है।” उन्होंने आगे कहा, “वे दुनिया में कहीं भी प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, लेकिन घरेलू मैदान पर हमारा रिकॉर्ड शानदार है, जिससे सीरीज दिलचस्प होगी। हम आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतरेंगे, लेकिन उनके योगदान को भी हम सम्मान देंगे।” भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में उन्होंने 58.08 की औसत से 2,846 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 है। भारत के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में रूट का बल्लेबाजी औसत 74.95 तक पहुंच जाता है। उन्होंने 15 टेस्ट और 25 पारियों में सात शतक और पांच अर्द्धशतक के साथ 1,574 रन बनाए हैं।  

इंग्लैंड का गेंदबाजी क्रम भी कमजोर है, भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के मंसूबों पर फेर सकते हैं पानी

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को देखने के दो तरीके हैं। एक तो ये है कि भारत के पास इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का अनुभव नहीं है। इस दौरे को देखने का दूसरा तरीका ये है कि इंग्लैंड का गेंदबाजी क्रम भी कमजोर है। चार में से तीन गेंदबाज ऐसे हैं, जिनको टेस्ट मैच खेलने का कुल अनुभव सिर्फ 24 टेस्ट बैठता है। इसका फायदा अगर भारतीय बल्लेबाज उठाते हैं तो निश्चित तौर पर मानसिक रूप से भारतीय टीम पहले मैच में आगे निकल सकती है। दरअसल, इंग्लैंड के गेंदबाजी क्रम में क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर हैं। पांचवें गेंदबाज कप्तान बेन स्टोक्स हैं। अगर वोक्स और स्टोक्स को अलग किया जाए तो कार्स, टंग और बशीर का टेस्ट खेलने का कुल अनुभव 24 टेस्ट है। कार्स ने 5, टंग ने 3 और बशीर ने 16 मुकाबले ही खेले हैं। दूसरी ओर अनुभवहीन कहे जा रहे भारतीय बल्लेबाजी क्रम के टॉप 4 के बल्लेबाजों को देखें तो उनको अच्छा खासा अनुभव टेस्ट मैच खेलने का है। अगर केएल राहुल को छोड़ भी दें तो भी यशस्वी जायसवाल 19 टेस्ट खेल चुके हैं। जायसवाल के अलावा शुभमन गिल 4 नंबर पर खेलेंगे और उनको 32 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। अगर करुण नायर नंबर तीन पर खेलते हैं तो उन्होंने भी 6 टेस्ट खेले हुए हैं। इस तरह ये इंग्लैंड के गेंदबाजी क्रम से ज्यादा अनुभव रखते हैं। अगर इंग्लैंड की टीम के चार गेंदबाजों के अनुभव को मिलाया जाए तो यह 81 टेस्ट मैचों का बैठता है। वहीं, भारत के टॉप 4 बल्लेबाजों का अनुभव 115 टेस्ट मैचों का बैठता है। इस तरह रोहित और विराट के बिना भी भारत का बल्लेबाजी क्रम इंग्लैंड के गेंदबाजी क्रम से ज्यादा अनुभवी है। अब देखना ये है कि कौन फायदा उठाता है।  

हार्मोन रिप्लेसमेंट थिरेपी से गुजरकर लड़का से लड़की बन चुकी अनाया बांगर, मैं महिला क्रिकेट खेलने के योग्य हूं

नई दिल्ली भारत के पूर्व क्रिकेट संजय बांगर की संतान अनाया बांगर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से ट्रांसजेंडर क्रिकटरों का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में कहा है कि वैज्ञानिक रूप से वह महिला क्रिकेट खेलने के योग्य हैं। सवाल यह है कि क्या दुनिया इसके लिए तैयार है। अनाया बांगर का पूर्व नाम आर्यन बांगर था। वह एक साल तक हार्मोन रिप्लेसमेंट थिरेपी से गुजरकर लड़का से लड़की बन चुकी हैं। अभी ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों को महिला क्रिकेट में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है। अनाया बांगर ने 8 पेज की ‘साइंटिफिक रिपोर्ट’ को शेयर करते हुए ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला क्रिकेट में खेलने की पुरजोर वकालत की है। एक तरह से उन्होंने यह बहस छेड़ने की कोशिश की है कि क्या ट्रांसजेंडर्स को महिला क्रिकेट खेलने के योग्य माना जा सकता है। अनाया बांग ने एक लड़के से ट्रांसजेंडर एथलीट बनने की अपनी यात्रा से जुड़ी 8 पेज की वैज्ञानिक रिपोर्ट को आईसीसी और बीसीसीआई के सामने पेश करने की योजना बना रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, ‘साइंस कहता है मैं वूमन क्रिकेट के लिए एलिजिबल हूं। अब सवाल यह है क्या दुनिया तैयार है सच सुनने के लिए?’ उनका यह पोस्ट काफी वायरल है। वह वीडियो में कहती दिख रही हैं, ‘पहली बार मैं एक ट्रांसवूमन एथलीट के तौर पर अपनी यात्रा से जुड़ी साइंटिफिक रिपोर्ट को शेयर कर रही हूं। हार्मोन थिरेपी शुरू होने बाद पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से मैं स्ट्रक्चर्ड फीजियोलॉजिकल असेसमेंट से गुजरी हूं। इस रिपोर्ट में मेरे ट्रांजिशन का असली मापने योग्य प्रभाव दर्ज है, न कि कोई राय है। अनुमान नहीं बल्कि डेटा है।’ अनाया ने आगे कहा, ‘मैं इसे पूरी पारदर्शिता और उम्मीद के साथ बीसीसीआई और आईसीसी के पास जमा कर रही हूं। मेरा इकलौता उद्देश्य ऐसी चर्चा शुरू करना है जो तथ्य आधारित हो, भय आधारित नहीं। जगह बनाने की है, न कि उसे बांटने की। आप सहमत हों या नहीं, इसे देखने के लिए आपको धन्यवाद। ‘  

हाई कोर्ट ने BCCI को दिया जोरदार झटका, इस पूर्व IPL टीम को देने होंगे 538 करोड़ रुपये, पढ़ें पूरा मामला

मुंबई  बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने कोची टस्कर्स नाम की आईपीएल टीम के पक्ष में 538 करोड़ रुपये से ज्यादा के जुर्माने को सही ठहराया है। ये टीम अब बंद हो चुकी है। कोर्ट ने बीसीसीआई की चुनौती को खारिज कर दिया है। जस्टिस आर आई चागला ने कहा कि आर्बिट्रेशन एक्ट की धारा 34 के तहत कोर्ट का अधिकार सीमित है। कोर्ट, आर्बिट्रेटर के फैसले पर दोबारा विचार नहीं कर सकता। क्या है पूरा मामला? विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई ने 2011 में कोची टस्कर्स टीम को खत्म कर दिया। बीसीसीआई का कहना था कि टीम अपने मालिकाना हक के विवादों के बीच 10% बैंक गारंटी देने में नाकाम रही। कोची टस्कर्स टीम ने 2011 में Rendezvous Sports World (RSW) के नेतृत्व में आईपीएल में भाग लिया था। इसे कोची क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड (KCPL) चलाती थी। KCPL ने बैंक गारंटी में देरी के लिए कई वजहें बताईं। इनमें स्टेडियम की उपलब्धता, शेयरहोल्डिंग पर सरकारी मंजूरी और आईपीएल मैचों की संख्या में कमी शामिल थी। इन सबके बावजूद, बीसीसीआई ने KCPL के साथ बातचीत जारी रखी और टीम को खत्म करने से पहले भुगतान भी स्वीकार किए। जस्टिस चागला ने कहा, ‘आर्बिट्रेशन एक्ट की धारा 34 के तहत इस कोर्ट का अधिकार बहुत सीमित है। बीसीसीआई का विवाद के गुण-दोषों में जाने का प्रयास एक्ट की धारा 34 के दायरे के खिलाफ है। सबूतों और गुण-दोषों के संबंध में दिए गए निष्कर्षों से बीसीसीआई की असंतुष्टि, फैसले पर हमला करने का आधार नहीं हो सकती।’ इसका मतलब है कि कोर्ट, आर्बिट्रेटर के फैसले को आसानी से नहीं बदल सकता। 2015 में पक्ष में आया था फैसला 2012 में, KCPL और RSW दोनों ने आर्बिट्रेशन की कार्यवाही शुरू की। 2015 में फैसला उनके पक्ष में आया। ट्रिब्यूनल ने KCPL को मुनाफे के नुकसान के लिए 384 करोड़ रुपये और RSW को बैंक गारंटी के गलत इस्तेमाल के लिए 153 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया। इसके साथ ही, ब्याज और कानूनी खर्च भी देने को कहा गया। बीसीसीआई ने इन फैसलों का विरोध किया। उनका कहना था कि ट्रिब्यूनल ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया है और कानूनी सिद्धांतों को गलत तरीके से लागू किया है। बीसीसीआई ने तर्क दिया कि KCPL की बैंक गारंटी देने में विफलता एक गंभीर उल्लंघन था, जिसके कारण टीम को खत्म करना सही था। KCPL और RSW ने जवाब दिया कि बीसीसीआई ने अपने आचरण से गारंटी की समय सीमा को माफ कर दिया था। उन्होंने कहा कि टीम को खत्म करना गलत और अनुचित था। उन्होंने कहा कि आर्बिट्रेटर का फैसला सही सबूतों पर आधारित था। कोर्ट ने कहा, ‘आर्बिट्रेटर का यह निष्कर्ष कि बीसीसीआई द्वारा कोची टीम को खत्म करना अनुबंध का उल्लंघन था, आर्बिट्रेशन एक्ट की धारा 34 के तहत इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।’ कोर्ट ने नहीं किया बीसीसीआई को सपोर्ट कोर्ट को आर्बिट्रेटर के निष्कर्षों में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं मिला। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई दूसरा विचार संभव भी हो, तो भी फैसले में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने कहा, ‘इस प्रकार, रिकॉर्ड पर मौजूद इन तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर, विद्वान आर्बिट्रेटर का यह निष्कर्ष कि बीसीसीआई ने 22 मार्च, 2011 को या उससे पहले 2012 सीजन के लिए बैंक गारंटी देने की KCPL-FA की धारा 8.4 की आवश्यकता को माफ कर दिया था।’ इसका मतलब है कि बीसीसीआई ने बैंक गारंटी की समय सीमा को माफ कर दिया था। बीसीसीआई के पास अब इस फैसले को चुनौती देने के लिए छह सप्ताह का समय है। सीधे शब्दों में कहें तो, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कोची टस्कर्स टीम के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई ने गलत तरीके से टीम को खत्म किया था और टीम को मुआवजा मिलना चाहिए।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट मैच से पहले चोटिल हुआ ये बल्लेबाज, शुभमन गिल और गौतम गंभीर की बढ़ी मुश्किलें!

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टेस्ट लीड्स में 20 जून से खेला जाना है। मगर इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय कैंप से बुरी खबर सामने आ रही है। लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे करुण नायर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। प्रैक्टिस के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद उनके पेट पर जाकर लगी। करुण नायर ने कुछ देर तो बैटिंग करना जारी रखा, मगर वह सहज नहीं दिखे। कुछ देर बाद उन्होंने प्रैक्टिस बंद कर दी और उन्हें फिजियो के साथ देखा गया। करुण नायर की यह चोट कितनी गंभीर है अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। करुण नायर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मार्च 2017 में खेला था। 8 साल बाद उन्होंने अब भारतीय टीम में वापसी की है और उनके पहले टेस्ट की प्लेइंग XI में शामिल होने की संभावनाएं काफी अधिक है। हालांकि मैच से पहले उनकी यह चोट उनका इंतजार बढ़ा भी सकती है। ऋषभ पंत ने कन्फर्म किया कि नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल विराट कोहली की विरासत को संभालेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नंबर-4 पर बैटिंग करेंगे। वहीं पंत ने यह भी बताया कि वह खुद नंबर-5 पर बैटिंग करने वाले हैं। ऐसे में नंबर-3 और 6 का पायदान ही करुण नायर के लिए खाली है। नायर ने 2016 में डेब्यू करने के बाद से छह टेस्ट मैच खेले हैं। पहले दो टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन न करने के बाद, उन्होंने इतिहास रच दिया और इस प्रारूप में तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें संघर्ष करना पड़ा जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद उनकी 8 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

WWE रोस्टर में ये पहलवान संभावित वापसी, इसने महिला रेसलिंग में किया कमाल

नई दिल्ली  WWE दुनिया भर में रेसलिंग के लिए जानी जाती है। भारत में भी रेसलिंग के दीवाने बहुत हैं। 2008 में ग्रेट खली के WWE में आने से भारतीय रेसलिंग को एक नई पहचान मिली। खली की सफलता ने कई और भारतीय खिलाड़ियों को रेसलिंग में नाम कमाने के लिए प्रेरित किया। फिलहाल WWE में कोई भी भारतीय रेसलर नहीं है। पिछले साल कुछ रेसलर्स को हटा दिया गया था। लेकिन द गेम यानी ट्रिपल एच इस स्थिति को बदल सकते हैं। ऐसे में आइए दो ऐसे भारतीय पहलवानों के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE में वापस लाया जा सकता है। ये पहलवान भारत में कुश्ती देखने वालों को बहुत पसंद आएंगे। महिला रेसलिंग पर है WWE का फोकस 2017 में कविता देवी WWE में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। उन्होंने रेसलमेनिया 34 में अपना पहला मैच खेला। वह एक विमेंस बैटल रॉयल में भी शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने NXT लाइव शो में भी भाग लिया। 2018 में वह मे यंग क्लासिंक में भी दिखाई दीं। लेकिन 2021 में WWE ने उन्हें छोड़ दिया। कविता देवी को WWE ने ठीक से इस्तेमाल नहीं किया। अगर उन्हें सही मौका मिलता तो वह बहुत कुछ कर सकती थीं। आजकल WWE में महिला रेसलिंग को बहुत बढ़ावा दिया जा रहा है। ट्रिपल एच के आने के बाद से हर पहलवान को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। WWE को कविता देवी को भी सुनना चाहिए। उन्हें वापस लाने से सभी खुश होंगे। यह एक अच्छा कदम होगा। पूर्व चैंपियन को फिर से मिल सकता है मौका जिंदर महल भारतीय मूल के पहलवान हैं। अप्रैल 2019 में WWE ने उन्हें हटा दिया था। लेकिन उन्होंने अपनी पहचान बनाए रखी। 2017 में उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। 2024 की शुरुआत में उन्हें फिर से एक बड़े अभियान में शामिल किया गया। इसके बाद वह द रॉक के साथ भी दिखाई दिए। उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ भी एक यादगार मैच खेला। WWE के 5 स्टार रेसलर जिन्होंने छोटी सी उम्र में गंवाई जान, एक तो बीच रिंग में कह गया दुनिया को अलविदा WWE छोड़ने के बाद जिंदर महल ने कई और रेसलिंग संगठनों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई टाइटल जीते हैं। लोग आज भी उनके काम की तारीफ करते हैं। ट्रिपल एच को उन्हें वापस WWE में लाने के बारे में सोचना चाहिए। अगर वह फिर से WWE में आते हैं, तो वह एक नए अंदाज में दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे।  

संजय बांगर ने लगाया आरोप- कहा, धोनी की मौजूदगी से सीएसके में नहीं उभर रहा नया नेतृत्व

मुंबई पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर ने आरोप लगाया है कि कि महेन्द्र सिंह धोनी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में कोई नया नेतृत्व नहीं उभर रहा है। बांगर के अनुसार धोनी के साये में पहले रविंद्र जडेजा धोनी और उसके बाद रुतुराज गायकवाड़ कप्तान के तौर पर विकसित नहीं हो पाए। बांगर ने कहा है कि धोनी की मौजूदगी से अन्य खिलाड़ियों में स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता विकसित इसलिए नहीं हो पा रही है क्योंकि अन्य खिलाड़ी धोनी की नकल करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि रुतुराज और जडेजा धोनी के साए में हुए अपनी सोच विकसित नहीं कर पाये। ये दोनो ही धोनी की मानसिकता की नकल करते करने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे। बांगर की ये बात काफी हद तक सही भी नजर आत है जब भी सीएसके प्रबंधन ने अपनी टीम में नए नेतृत्वकर्ता को आगे किया है वह धोनी के भरोसे काम करने लगता है। इसी कारण सीएसके पिछले दो सत्र से असफल हो रही है। सीएसके पहले कभी नौवें स्थान से नीचे नहीं रही, लेकिन आईपीएल 2025 में वह सबसे नीचे रही।   

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल किया जारी, भारत और पाकिस्तान को फिर होगा हाई वोल्टेज मुक़ाबला

नई दिल्ली  इंग्लैंड में अगले साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत और पाकिस्तान को फिर से एक ही ग्रुप में रखा गया है, और इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच महामुक़ाबला 14 जून को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण होगा, जो 12 जून 2026 से शुरू होगा। पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में आयोजित होगा। अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट इस बार कुल 12 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 टूर्नामेंट बना देगा। सभी टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान को जगह दी गई है। शेष दो टीमें बाद में क्वालीफायर के ज़रिए तय होंगी। ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं। यहां भी दो टीमें ग्लोबल क्वालीफायर के माध्यम से जुड़ेंगी। सेमीफाइनल और फाइनल की तारीखें टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, हर टीम अपने ग्रुप की अन्य सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज के बाद टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 30 जून, दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-पाक मैच पर होगी सभी की नज़र भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आपस में अब सिर्फ ICC या ACC टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आती हैं, जिससे इन मुकाबलों का रोमांच और महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस बार जब ये दोनों टीमें 14 जून को टकराएंगी, तो खेलप्रेमियों की नज़रें सिर्फ इसी मैच पर टिकी होंगी। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन (D/N) 13 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड 13 जून: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, रोज बाउल (D/N) 14 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, एजबेस्टन 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन 16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, रोज बाउल 16 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल (D/N) 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 17 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 17 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (D/N) 18 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले (D/N) 19 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल (D/N) 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल 20 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल 20 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले (D/N) 21 जून: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल 21 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड 23 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल 23 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल 23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले (D/N) 24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड(D/N) 25 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड 25 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल (D/N) 26 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड (D/N) 27 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल 27 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल 27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल (D/N) 28 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, लॉर्ड्स 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स 30 जून: सेमीफाइनल 1, द ओवल 2 जुलाई: सेमीफाइनल 2, द ओवल (D/N) 5 जुलाई: फाइनल, लॉर्ड्स

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ‘शानदार’ प्रदर्शन करने वाले करुण नायर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करें: रवि शास्त्री

लीड्स भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री युवा साई सुदर्शन के टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में महत्वपूर्ण तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का समर्थन कर रहे हैं और चाहते हैं कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ‘शानदार’ प्रदर्शन करने वाले करुण नायर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करें। पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार से यहां शुरू होगा जो भारतीय कप्तान के रूप में शुभमन गिल की पहली श्रृंखला होगी। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ”यह (यशस्वी) जायसवाल होंगे और उनके साथ लोकेश राहुल होंगे क्योंकि मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक बड़ा दौरा है। वह बल्लेबाजों में सबसे अनुभवी हैं।” उन्होंने कहा, ”जब भारत ने पिछली बार इंग्लैंड का दौरा किया था तब उन्होंने (राहुल) पारी की शुरुआत की थी, शतक बनाया था और अच्छा दौरा रहा था। इसलिए मैं उनसे पारी की शुरुआत करने की उम्मीद करूंगा।” शास्त्री ने कहा, ”तीसरे नंबर पर मैं युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन के साथ जाऊंगा। मैंने उन्हें जितना भी देखा है, वह बहुत प्रभावशाली हैं। यह दौरा उनके लिए अच्छा अनुभव होगा।” तेइस वर्षीय सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं, हाल ही में वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सफल प्रदर्शन के बाद एक ही आईपीएल सत्र में 700 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। पूर्व भारतीय कप्तान ने नए टेस्ट कप्तान गिल को चौथे नंबर पर रखा जिन्होंने अपने शुरुआती 32 टेस्ट मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है। शास्त्री के अनुसार वर्तमान फॉर्म के आधार पर आठ साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर हेडिंग्ले में नंबर पांच पर आदर्श विकल्प होंगे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के अलावा नायर का काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव भी उनके पक्ष में है। शास्त्री ने कहा, ”वर्तमान फॉर्म के आधार पर करुण नायर ही सबसे बेहतर विकल्प होंगे। वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, उन्हें भारत के लिए खेले हुए काफी समय हो गया है। छठे नंबर पर (ऋषभ) पंत होंगे।” जहां तक गेंदबाजी आक्रमण का सवाल है तो शास्त्री ने कहा कि लीड्स की परिस्थितियों को देखते हुए वह तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा, ”मुझे पता है कि शार्दुल (ठाकुर) और नितीश रेड्डी के बीच मुकाबला मुश्किल होगा लेकिन आपको देखना होगा कि कौन कितना गेंदबाजी करता है। अगर रेड्डी आपको 12, 14 ओवर देने जा रहे हैं तो उनकी बल्लेबाजी के कारण उन्हें मौका मिल सकता है।” शास्त्री ने कहा, ”और तीन तेज गेंदबाज होंगे, मैं प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और निश्चित रूप से जसप्रीत बुमराह को चुनूंगा। लीड्स में अगर आसमान में बादल छाए हुए हैं तो बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी चुना जा सकता है। तो यह प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप होंगे लेकिन अन्य दो सिराज और बुमराह होंगे।’  

राणा ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, अब इंग्लैंड दौरे के बतौर बैकअप शामिल

नई दिल्ली युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में बैकअप खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। वह मुख्य टीम के साथ इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दी जानकारी। 23 वर्षीय राणा ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए घोषित 18 सदस्यीय मूल टीम में उनका नाम नहीं था। हालांकि, वह इंडिया ए टीम का हिस्सा थे और कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में खेले थे। हर्षित राणा अब तक दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल चुके हैं। टीम के अन्य सदस्यों के साथ वह लंदन से ट्रेन के जरिए लीड्स पहुंचे, जहां उन्हें टीम के साथ देखा गया। वहीं केएल राहुल, करुण नायर, यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर, ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी जैसे खिलाड़ी पहले से ही इंडिया ए टीम के साथ यूके में मौजूद थे और उन्हें वहां मैच अभ्यास का अच्छा मौका मिला। भारत ने इंग्लैंड दौरे की तैयारी के तहत बेकनहम में इंडिया ए के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेला था। टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा (बैकअप)।  

सूर्यकुमार यादव ‘स्पोर्ट्स हर्निया’ से संबंधित चोट के इलाज के लिए विशेषज्ञ से परामर्श लेने इंग्लैंड गए, हो सकती है सर्जरी

नई दिल्ली भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ‘स्पोर्ट्स हर्निया’ से संबंधित चोट के इलाज के लिए विशेषज्ञ से परामर्श लेने इंग्लैंड गए हैं और यदि आवश्यक हुआ तो उनकी सर्जरी भी हो सकती है। 33 वर्षीय सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 से अधिक रन बनाए और इसके तुरंत बाद मुंबई प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में भी खेले।  यह पता नहीं है कि क्या मुंबई टी20 लीग के दौरान उनका दर्द बढ़ गया था क्योंकि सूर्यकुमार तीन महीने तक लगातार यात्रा कर रहे थे और खेल रहे थे। इस क्रिकेटर के एक करीबी सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘सूर्या पेट के निचले हिस्से में दाहिनी तरफ स्पोर्ट्स हर्निया से पीड़ित हैं। वह परामर्श के लिए ब्रिटेन गए हैं। यदि आवश्यक हुआ तो वह सर्जरी करवाएंगे।’  अपने करियर में दर्द के बावजूद कई मैच खेलने वाले सूर्यकुमार आईपीएल और मुंबई टी20 की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना चाहते थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘अगस्त-सितंबर से पहले कोई टी20 क्रिकेट नहीं होने के कारण सूर्यकुमार ने सोचा कि यह सबसे अच्छा समय है जब वह अपनी चोट का इलाज करा सकते हैं और बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इससे उबरने के लिए पर्याप्त समय भी मिल जाएगा।’ 

मैक्सवेल की फिर आई आंधी, MLC में लगाया तूफानी T20 शतक, कई रिकॉर्ड बना डाले

कैलिफोर्निया ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार वापसी की है। उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में वाशिंगटन फ्रीडम के लिए खेलते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी शतक लगाया। मैक्सवेल ने 49 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए। मैक्सवेल की इस पारी में चौके कम और छक्के ज्यादा थे। उन्होंने एक बार फिर बता दिया कि वे क्यों दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। पारी में ठोके 13 छक्के ग्लेन मैक्सवेल की पारी में 2 चौके और 13 छक्के शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत WF ने LAKR को 113 रनों से हराया और सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। मैक्सवेल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह पारी खेली। उन्होंने कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिजीयम में खेले गए मैच में यह कारनामा किया। उनकी इस पारी ने टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। 15 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे मैक्सवेल एक समय पर मैक्सवेल 15 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर खेल रहे थे। तब उन्होंने कोई बाउंड्री नहीं लगाई थी। लेकिन बाद में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 49 गेंदों में 106 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 13 छक्के लगाए। ये मैक्सवेल के टी20 करियर का कुल 8वां शतक था। मैच जीतने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, ‘मैंने खुद को मौका दिया। कप्तान होने के नाते आप जिम्मेदारी महसूस करते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं। मुझे लगा कि मैं अब खुलकर खेल सकता हूं। मेरे दिमाग में 155-160 रन थे। मुझे लग रहा था कि मैं भारत में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था।’ मैक्सवेल ने आगे कहा, ‘कभी-कभी नतीजे आपके पक्ष में नहीं जाते। बस थोड़ा समय चाहिए होता है। मैंने रिकी के अंडर में खेलते हुए कुछ टूर्नामेंट में उन्हें निराश किया है। उम्मीद है कि इस बार हम पिछले साल की ट्रॉफी में कुछ और जोड़ पाएंगे।’ मैक्सवेल में काफी क्रिकेट बाकी ग्लेन मैक्सवेल की इस शानदार पारी ने दिखा दिया कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। उनके फैंस उम्मीद करेंगे कि वह आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहें।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर की टिप्पणी से भड़के फैंस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज ‘एशेज के लिए वॉर्म-अप’!

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी है जो क्रिकेट फैंस को नागवार गुजरी है। वो उन्हें ‘घमंडी’ बता रहे और उनकी टिप्पणी को अपमानजनक और बेतुकी मानसिकता वाला कह रहे हैं। स्वान ने कहा था कि इंग्लैंड बनाम भारत की टेस्ट सीरीज इस साल होने वाले एशेज के लिए परफेक्ट वॉर्म-अप की तरह है। उनकी इस टिप्पणी से भारत और इंग्लैंड दोनों के ही फैन भड़के हुए हैं। इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज से पहले स्वान ने कहा है कि बेन स्टोक्स की टीम को इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज से पहले भारतीय टीम के खिलाफ के खिलाफ लय हासिल करनी चाहिए। स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट के साथ बातचीत में स्वान ने कहा, ‘यह एशेज सीरीज के लिए एक तरह का परफेक्ट वॉर्म-अप है। भारत के साथ यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है।’ एडम सदरलैंड नाम के एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘यह समझना कठिन नहीं है कि क्यों इंग्लिश क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर बहुत प्यार नहीं मिलता है। एक ताकतवर टीम के खिलाफ सीरीज को एशेज के लिए वॉर्म अप बताया जा रहा।’ अक्षय ने लिखा, ‘मैं ऑस्ट्रेलिया का सम्मान करता हूं तो उसकी एक वजह यह है कि वे कभी भी किसी भी सीरीज को किसी अन्य सीरीज के लिए कभी भी वॉर्मअप नहीं बताते। वे सबके खिलाफ उसी शिद्दत से खेलते हैं और इसलीए उन्होंने 2 डब्लूटीसी फाइनल खेला। एक जीता और इंग्लैंड 9 टीमों में नंबर 4 या 5 पर रहती है।’ कार्तिक नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘इस पूर्व अंग्रेज क्रिकेटर के साथ भी वही पुरानी कहानी है। हर चीज एशेज के लिए वॉर्म-अप है…वैसे इंग्लैंड ने 2018 के बाद भारत के खिलाफ अब तक एक भी सीरीज नहीं जीता है।’ एथन डॉल्टन नाम के एक फैन ने लिखा, ‘किसी टेस्ट सीरीज को एशेज के लिए वॉर्म अप कहना न सिर्फ अपमानजनक है बल्कि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऐसा कहना घमंड दिखाता है।’ जैक मेंडेल ने पोस्ट किया, ‘कम शब्दों में कहें तो यह इंग्लिश क्रिकेट की बेतुकी मानसिकता है।’  

भारत की टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर को होना चाहिए था, कुलदीप को बताया ट्रंप कार्ड: निक नाइट

नई दिल्ली  इंग्लैंड के पूर्व ओपनर निक नाइट ने कहा है कि भारत की टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर को होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय टीम को बदलाव के दौर से गुजरने में मदद मिलती। नाइट ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल से ओपनिंग करानी चाहिए। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज निक नाइट का मानना ​​है कि इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर की मौजूदगी टीम को बदलाव के दौर से गुजरने में मदद करती। उन्होंने 20 जून से शुरू होने वाली श्रृंखला में कुलदीप यादव को मेहमान टीम के लिए संभावित ट्रंप कार्ड बताया है। अय्यर के टीम का हिस्सा नहीं होने के कारण नाइट को कुलदीप और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। सुदर्शन के लीड्स में पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने की उम्मीद है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारत के बल्लेबाजी क्रम में अनुभव की कमी है और अब जाने-माने कमेंटेटर नाइट ने शीर्ष क्रम को स्थिरता देने के लिए लोकेश राहुल को चुना। नाइट ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर भारत को 2007 के बाद इंग्लैंड में अपनी पहली श्रृंखला जीतनी है तो 20 विकेट लेना महत्वपूर्ण होगा। इंग्लैंड के लिए 17 टेस्ट और 100 एकदिवसीय मैच खेलने वाले 55 साल के नाइट नहीं चाहते कि भारत अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए गेंदबाजी से समझौता करे। नाइट ने पीटीआई से कहा, ‘‘तैयारी के दृष्टिकोण से शायद सबसे महत्वपूर्ण बात नॉर्थम्पटन में हुई घटना है। मैं लोकेश राहुल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं (उन्होंने वहा शतक बनाया)। मैं उनकी सलामी बल्लेबाजी का भी प्रशंसक हूं। सभी प्रारूपों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्थान शीर्ष क्रम में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि उन्हें अलग-अलग भूमिकाओं में इस्तेमाल किया गया है लेकिन इंग्लैंड में टेस्ट मैच क्रिकेट में पारी का आगाज करने और रन बनाने का उनका अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है।’’ नाइट ने कहा कि कोहली और रोहित का संन्यास अन्य बल्लेबाजों के लिए खुद को साबित करने का मौका होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों के पास अभ्यास मैचों से अपना दावा पेश करने का मौका है। करुण नायर ने स्पष्ट रूप से प्रभावित किया (भारत ए के लिए दोहरा शतक लगाकर)।’’ नाइट ने कहा, ‘‘अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो (यशस्वी) जायसवाल अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। अगर मैं एक भारतीय खिलाड़ी, भारतीय चयनकर्ता या भारतीय प्रशंसक होता तो मैं उन्हें थोड़ा और बेहतर फॉर्म में देखना चाहता। लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि मैं उन्हें शीर्ष क्रम में नहीं चुनूंगा? नहीं, मैं निश्चित रूप से उन्हें राहुल के साथ पारी का आगाज करने के लिए खिलाऊंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर आते हैं, शुभमन गिल चौथे नंबर पर, और फिर आप वहां से आगे बढ़ते हैं। साई बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह देर से शॉट खेलते हैं।’’ नाइट ने शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान चुने जाने का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही समझदारी भरा फैसला है। शुभमन एक चतुर क्रिकेटर है। इस तरह के फैसले से सवालिया निशान लग सकता है, उनके खुद के फॉर्म के संदर्भ में और वह टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक होने के नाते कप्तानी से कैसे निपटेंगे।’’ यह पूछने पर कि क्या भारत निकट भविष्य में रोहित और कोहली की कमी को पूरा कर पाएगा, नाइट ने कहा, ‘‘अगर भारतीय क्रिकेट के लिए रोहित और विराट को खोने का सामना करने का समय कभी था तो वह अब है। मैं यहां पूरी ईमानदारी से कहूंगा। श्रेयस अय्यर को यहां होना चाहिए था। इससे इस बदलाव के दौर में थोड़ी और मदद मिलती। लेकिन अब भी वहां बहुत क्षमता है।’’ भारत के गेंदबाजी क्रम के संदर्भ में नाइट ने कहा, ‘‘पिछली बार जब भारत यहां आया था तो उसका गेंदबाजी आक्रमण शानदार था। और मेरा मानना ​​है कि अगर भारत यह श्रृंखला जीतने जा रहा है तो मेरा ध्यान बल्ले से अधिक गेंद पर है। क्या भारत 20 विकेट ले पाएगा?’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जितना संभव हो सके कुलदीप को खिलाना चाहता हूं। अगर गेंद तीसरे या चौथे दिन टर्न कर रही है तो कुलदीप खेलेगा। इंग्लैंड कुलदीप का कम से कम सामना करना चाहेगा।’’ नाइट ने कहा, ‘‘बुमराह इस चर्चा से अलग हैं क्योंकि वह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। इंग्लैंड को आक्रमण करना पसंद है। मुझे नहीं लगता कि वे इतने साहसी होना चाहेंगे। उनके लिए बीच के ओवरों में कुलदीप जैसे गेंदबाजों के सामने ऐसा करना मुश्किल लगेगा।’’  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet