LATEST NEWS

रोहित वनडे में एक बड़े रिकॉर्ड के करीब, 13 छक्के लगाने से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे

नई दिल्ली रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया और फिर पाकिस्तान की टीम को धूल चटाई। भारतीय टीम अब 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में खेलते हुए नजर आएगी। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। रोहित जारी टूर्नामेंट में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और शुभमन गिल के साथ भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। रोहित वनडे में एक बड़े रिकॉर्ड के काफी करीब हैं। रोहित ने वनडे में 339 छक्के लगाए हैं। अगर वह आने वाले मैच में 11 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह वनडे में सबसे तेज 350 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। 13 छक्के लगाने से वह शाहिद अफरीदी (351) को पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 632 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा हाल ही में वनडे क्रिकेट में 11000 हजार रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 261वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 222 पारियों में 11000 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने ठोका शतक, टीम का स्कोर 180 के पार

लाहौर अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने शतक लगाया है।  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम को अपने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए थे। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही है। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 6 रन बनाकर आउट हुए। अटल 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। रहमत शाह 4 रन ही बना सके। जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती तीन विकेट चटकाए। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 40 रनों का योगदान दिया। इस बीच इब्राहिम ने शतक जड़ दिया है। अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ दिया है। उन्होंने 106 गेंद में 100 रन पूरे किए। हशमतुल्लाह शाहिदी 67 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। आदिल रशीद ने उन्हे आउट किया। अफगानिस्तान ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन बना लिे हैं। इब्राहिम 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। हशमत और इब्राहिम ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। जोफ्रा आर्चर ने रहमत शाह को आउट करके पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया है। रहमत 9 गेंद में 4 रन ही बना सके। अफगानिस्तान ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

आईपीएल के साथ-साथ बसीसीआई भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना के लिए टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का बना रही प्लान

नई दिल्ली टीम इंडिया अभी तो दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेल रही है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल मे नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को कई और जिम्मेदारियों को भी निभाना पड़ सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह को छोड़ दें तो टीम इंडिया ने व्हाइट बॉल क्रिकेट ही खेली है, लेकिन आईपीएल 2025 के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की तैयारी भी बोर्ड कराना चाहता है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद दो महीने तक आईपीएल में व्हाइट बॉल से क्रिकेट होगी। ऐसे में खिलाड़ियों को लाल गेंद वाली गतिविधियों में भी शामिल होना पड़ सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई आईपीएल सत्र के दौरान खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट, लाल गेंद के प्रारूप से जुड़े रहने के लिए रणनीति पर काम कर रहा है। यह संभावना है कि खिलाड़ियों को कभी-कभार लाल गेंद के अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि इंग्लैंड का दौरा अहम है। बीसीसीआई का लक्ष्य न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से मिली टेस्ट सीरीज हार के सिलसिले को तोड़ना है। आईपीएल 22 मार्च से 25 मई तक चलेगा। इसके करीब 25 दिन बाद से भारतीय टीम को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। योजना का क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाएगा, इसका सटीक विवरण गोपनीय रखा जा रहा है, लेकिन ओवरलैपिंग सिस्टम के संबंध में कुछ प्रारंभिक बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। बीसीसीआई योजनाकारों के सहयोग से भारतीय टीम मैनेजमेंट के प्रमुख लोगों के बीच दुबई में चर्चा हुई, जहां खिलाड़ी वर्तमान में चैंपियंस ट्रॉफी अभियान में व्यस्त हैं। रविवार को दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद निर्णयकर्ताओं के बीच इन मिश्रित गतिविधियों के रोडमैप पर संक्षिप्त चर्चा हुई। 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद अतिरिक्त बैठकें होने की उम्मीद है। आईपीएल दो सप्ताह से भी कम समय बाद शुरू होने वाला है। बीसीसीआई आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने पर फोकस करने देती है, लेकिन इस बार चीजें थोड़ी सी अलग हो सकती हैं। बीसीसीआई के लिए चिंता का कारण यह भी है कि आईपीएल के बाद जितनी सीरीज भारत ने इंग्लैंड में खेली हैं, उनमें से ज्यादातर सीरीजों में हार मिली है। 2011 में भारत ने 4-0 से सीरीज गंवाई, 2014 में 3-1 से मेजबान जीते और 2018 में फिर से टीम इंडिया को 4-1 से हार झेलनी पड़ी। हालांकि, 2021 और 2022 में खेली गई सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। यही कारण है कि बीसीसीआई नई योजना पर विचार कर रही है।

अफगानिस्तान वर्सेस इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा, अफगानिस्तान की ख़राब शुरूआत, सस्ते में गए 3 विकेट

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 का मैच 8 अफगानिस्तान वर्सेस इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। मैच लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। 9 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 37/3 है। हशमतुल्लाह शाहिदी 0 और इब्राहिम जादरान 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर में स्कोर 37/3 अफगानिस्तान ने 9वें ओवर में 3 रन बनाए। मौजूदा रनरेट: 4.11 रन प्रति ओवर बैटर: हशमतुल्लाह शाहिदी 0(1), इब्राहिम जादरान 20 (25) बॉलर: जोफ्रा आर्चर 5-21-3 रहमत शाह कैच आउट जोफ्रा आर्चर की गेंद पर रहमत शाह ने अपना विकेट गंवा दिया है। आदिल रशीद ने कैच लपका और इस तरह से अफगानिस्तान ने तीसरा विकेट गंवा दिया है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जोफ्रा आर्चर का कहर, अफगानिस्तान ने एक ही ओवर में गंवाए दो विकेट

लाहौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम को अपने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए थे। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही है। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 6 रन बनाकर आउट हुए। अटल 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। अफगानिस्तान ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अफगानिस्तान को एक ही ओवर में दो झटके दिए हैं। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में गुरबाज को क्लीन बोल्ड किया और फिर सिद्दिकउल्लाह अटल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत के लिए गुरबाज और इब्राहिम क्रीज पर पहुंच गए हैं। आर्चर पहला ओवर डालेंगे।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा का हुआ दहेज उत्पीड़न, पति ने फॉर्च्यूनर और एक करोड़ मांगे

चंडीगढ़ हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। बूरा का आरोप है कि हुड्डा ने फॉर्च्यूनर और एक करोड़ मांगे हैं। वहीं, हुड्डा ने स्वीटी और उसके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रोहतक और हिसार के पुलिस थाने में शिकायत दी है। खबर है कि बूरा ने कोर्ट में खर्चे और तलाक का केस भी दायर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाल में ही बूरा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। साल 2020 में हुड्‌डा को अर्जुन अवार्ड मिला था। मारपीट कर घर से निकला हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि हुड्‌डा को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आए। हिसार पुलिस को दी शिकायत में बूरा ने बताया कि उनकी हुड्‌डा से 7 जुलाई 2022 को शादी हुई थी। माता-पिता ने शादी में एक करोड़ से ज्यादा पैसे खर्चे थे। 4 दिन पहले दीपक और उसकी बहन ने फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगी, खेल छुड़वाने का दबाब बनाया। हुड्डा ने 2024 में महम से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें परिवार ने एक करोड़ रुपए लाने को कहा। अक्टूबर 2024 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। उन्होंने कोर्ट में तलाक व खर्चे का केस दायर कर 50 लाख का मुआवजा और डेढ़ लाख रुपए मासिक खर्च मांगा है। दीपक हुड्‌डा ने लगाए पैसे ठगने के आरोप वहीं हुड्‌डा ने रोहतक पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बूरा के माता-पिता ब्याज पर रुपए देने के बहाने उससे पैसे ठगते रहे। वह शादी तोड़ने की धमकी देती थी। उन्होंने कहा कि वह घर तोड़ना चाहती हैं और मैं बसाने के हक में हूं। दीपक के फोटो सोशल मीडिया अकाउंट्स से हटाए बूरा ने दीपक के फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी हटा दिए हैं। दोनों की शादी 7 जुलाई 2022 को शादी हुई थी। 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में बूरा और उनके पति हुड्‌डा ने रोहतक में भाजपा जॉइन की थी। हुड्‌डा ने भाजपा के टिकट पर महम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बूरा भी बरवाला सीट से टिकट मांग रही थीं, लेकिन भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया।

PCB के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने लगाए आरोप, इमरान खान को पाकिस्तान क्रिकेट के पतन के लिए जिम्मेदार ठहराया

इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान क्रिकेट के पतन के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान की टीम की चौतरफा आलोचना आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने के बाद हो रही है। पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड और भारत से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता पकड़ना पड़ा है। इस पर नज सेठी ने कहा कि देश का राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन पर नाराज होना उचित है। नजम सेठी ने एक्स पर लिखा, ‘‘क्रिकेट बिरादरी का कहना है कि पाकिस्तान का स्तर बहुत नीचे गिर गया है। एक क्रिकेट टीम जो कभी टी20 (2018) और टेस्ट (2016) और एकदिवसीय (1990 और 1996) में नंबर एक थी, जिसने 1992 में विश्व कप और 2017 में चैंपियन्स ट्रॉफी जीती, आज उसकी तुलना जिंबाब्वे से कैसे की जा रही है?’’ सेठी के अनुसार टीम का पतन 2019 में शुरू हुआ जब एक नए प्रधानमंत्री/संरक्षक (उस समय इमरान खान प्रधानमंत्री थे और वह एहसान मनी को पीसीबी अध्यक्ष के रूप में लाए थे) के तहत एक नए प्रबंधन ने घरेलू क्रिकेट ढांचे को बदल दिया। सेठी आगे लिखते हैं, ‘‘राजनीतिक हस्तक्षेप जारी रहा, विरोधाभासी पीसीबी नीतियां नियम बन गईं- विदेशी कोचों को काम पर रखा गया और उन्हें फिर निकाल दिया गया, चयनकर्ताओं को मनमाने ढंग से नॉमिनेट किया गया, पुराने हटाए गए लोगों को सलाह देने और प्रबंधन करने के लिए भर्ती किया गया। आखिरकार खिलाड़ियों की ताकत, कप्तान के अहंकार का टकराव और टीम में गुटबाजी ने प्रबंधन की विफलता पर जीत हासिल कर ली। भयानक परिणाम हमारे सामने हैं।’’ इमरान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद नजम सेठी ने पीसीबी से इस्तीफा दे दिया। इससे आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। वर्ष 2019 में इमरान खान के निर्देश पर पीसीबी ने घरेलू क्रिकेट ढांचे को नया रूप दिया और घरेलू क्रिकेट आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करने वाली 16-18 विभागीय और क्षेत्रीय संघ की पुराने सिस्टम को समाप्त कर दिया और छह टीमों का प्रथम श्रेणी स्ट्रक्चर पेश किया गया। बाद में इमरान ने 2021 में रमीज राजा को भी अध्यक्ष नियुक्त किया जब मनी ने अपने अनुबंध के विस्तार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। दिसंबर 2022 में इमरान सरकार के पतन के बाद सेठी ने फिर रमीज की जगह ली।

सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, अफगानिस्तान के लिए इतिहास रचने का मौका

लाहौर पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान टीम के लिए सुनहरा मौका बनता दिख रहा है. उसके पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का चांस है. अफगान टीम को यह मौका बारिश के चलते मिला है. मगर सेमीफाइनल के लिए अब भी अफगान टीम को अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी. साथ ही एक बार फिर खेल जगत को हैरत में डालना होगा. दरअसल, मंगलवार (25 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होना था. मगर बारिश के कारण यह मैच पूरी तरह धुल गया. बगैर कोई बॉल कराए इस मैच को रद्द कर दिया गया. ग्रुप-बी में सेमीफाइनल का समीकरण उलझा मैच रद्द होने से दोनों टीमों साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को 1-1 अंक मिला. इस तरह दोनों टीमों के बराबर 3-3 पॉइंट्स हो गए हैं. बेहतर नेट रनरेट 2.140 के साथ अफ्रीकी टीम अपने ग्रुप-बी में टॉप पर है. जबकि दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट 0.475 का है. इसके बाद इंग्लैंड और अफगानिस्तान हैं. दोनों ने अब तक 1-1 मैच खेला और दोनों में उन्हें हार मिली है. इस मैच के रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया टीम को थोड़ा फायदा हुआ है. जबकि इंग्लैंड और अफ्रीका के लिए करो या मरो की स्थिति बन गई है. इस तरह ग्रुप-बी में सेमीफाइनल का समीकरण उलझ गया है. जबकि अफगान टीम के लिए सुनहरा मौका सामने आया है. आइए जानते हैं ग्रुप-बी में कैसा है सेमीफाइनल का समीकरण… – ऑस्ट्रेलिया को अब ग्रुप में अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है. सेमीफाइनल के लिए कंगारू टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. यह मैच जीतते ही टीम के 5 अंक होंगे और वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी. – अफ्रीका को भी अपना आखिरी मुकाबला खेलना है, जो इंग्लैंड के खिलाफ होगा. यह मैच उसके लिए करो या मरो वाला होने वाला है. सेमीफाइनल में एंट्री के लिए अफ्रीका को भी यह मैच हर हाल में जीतना होगा. यदि यह दोनों मैच के नतीजे इसी तरह आते हैं तो ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका 5-5 अंक के साथ सेमीफाइनल में होंगे. जबकि इंग्लैंड और अफगान टीम बाहर होगी. – दूसरी ओर इंग्लैंड टीम को अभी 2 मैच खेलने हैं, जो अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैं. इंग्लिश टीम यदि यह दोनों मैच जीतती है तो वो सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी. उसके साथ कंगारू टीम भी क्वालिफाई कर लेगी. जबकि अफ्रीका बाहर हो जाएगी. – अफगानिस्तान टीम को भी अभी 2 मैच खेलने हैं. यह दोनों मुकाबले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं. अफगान टीम यदि पूरी ताकत लगाती है और यह दोनों मैच जीत लेती है, तो वो सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी. इस स्थिति में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों बाहर होंगी. जबकि अफ्रीका क्वालिफाई कर लेगी. इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को पहले भी हरा चुकी अफगान टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही अफगानिस्तान टीम को कमजोर आंका जाता हो, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उसे बड़ी टीमों को हराना नहीं आता. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगान टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी तीन मजबूत टीमों को करारी शिकस्त देकर अपना लोहा मनवाया था. इस वर्ल्ड कप में अफगान टीम ने अपनी चौथी जीत नीदरलैंड्स के खिलाफ हासिल की थी. यदि उस टूर्नामेंट में यह टीम एक मैच और जीत लेती तो सेमीफाइनल की दावेदार हो सकती थी. इसी वर्ल्ड कप में अफगानिस्तानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के भी पसीने छुड़ा दिए थे. 291 रनों का टारगेट हासिल करने में कंगारू टीम के 7 विकेट गिर गए थे. एक समय यह मैच अफगान टीम के हाथों में दिख रहा था. इसी मैच में चोटिल होने के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी. यदि मैक्सवेल का विकेट गिरता तो यह मैच अफगान टीम जीत सकती थी. अफगानिस्तान टीम टी20 फॉर्मेट में एक बार ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा चुकी है. ऐसे में उसके पास बड़ी टीमों को हराने की काबिलियत है. उसे कम नहीं आंका जा सकता. ऐसे में यदि इस बार फिर अफगान टीम ने अपना वही जुनून दिखाया और इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे दी तो वो इतिहास रच देगी. अफगानिस्तान के लिए इतिहास रचने का मौका अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें बुधवार को लाहौर में भिड़ेंगी. इस मुकाबले में राशिद खान इतिहास रच सकते हैं. उनके पास बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगर राशिद ने 2 विकेट ले लिए तो वे 200 वनडे विकेट पूरे कर लेंगे. अफगानिस्तान और इंग्लैंड का यह मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से भी अहम होने वाला है. दरअसल राशिद खान ने अभी तक 112 वनडे मैचों में 198 विकेट झटके हैं. अगर वे इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट ले लेते हैं तो 200 वनडे विकेट पूरे कर लेंगे. राशिद का एक मैच में 18 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. उनके पास इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने का मौका है. वजह ये है कि अभी तक अफगानिस्तान के लिए कोई भी गेंदबाज 200 विकेट नहीं ले पााया है. राशिद ऐसा करने वाले टीम के पहले गेंदबाज बन सकते हैं. अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप तीन गेंदबाज – अफगानिस्तान के लिए वनडे में राशिद ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. वे 198 विकेट के साथ टॉप पर हैं. लिस्ट में मोहम्मद नबी दूसरे नंबर पर हैं. नबी ने 171 मैचों में 174 विकेट चटकाए हैं. उनका एक मैच में 17 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. दौलत जादरान तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 82 मैचों में 115 विकेट झटके हैं. सेमीफाइनल के लिहाज से अहम होगा मुकाबला – अफगानिस्तान और इंग्लैंड का मैच काफी अहम होगा. इन दोनों टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक एक-एक मैच खेला है और इसमें हार का सामना किया है. इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. जबकि अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका को हराया था. अगर दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो बचे हुए मैचों को हर हाल में जीतना होगा. अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया अफगानिस्तान ने लगातार पिछली 3 वनडे सीरीज जीती हैं. सितंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शारजाह में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें … Read more

चैंपियंस ट्रॉफी में फिर बड़ी चूक, सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान में बवाल, आईसीसी से हो गई बड़ी गलती

कराची पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सौंपी गई सुरक्षा ड्यूटी को निभाने से इनकार करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बर्खास्त किए गए कर्मी पुलिस बल की अलग-अलग शाखाओं से जुड़े थे। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को लेने से साफ इनकार कर दिया।’ अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती।’ हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपनी आधिकारिक ड्यूटी को निभाने से इनकार क्यों किया लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे।

इंग्लैंड और अफगानिस्तान दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला करो या मरो जैसा

लाहौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद हार का सामना करने से आहत इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए बुधवार को यहां अफगानिस्तान की स्पिन चुनौती की कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। इंग्लैंड और अफगानिस्तान को अपने पहले मैच में पराजय का सामना करना पड़ा था और इसलिए दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा बन गया है। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच जीते थे। इंग्लैंड का सीमित ओवरों की क्रिकेट में दबदबा अब बीते दिनों की बात हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर उसके बल्लेबाज चले तो गेंदबाजों ने निराश किया जो 350 से अधिक के स्कोर का बचाव नहीं कर पाए। जहां तक पहले मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी का सवाल है तो यह नहीं भूलना चाहिए कि ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहले मैच में उसके अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण का पूरा फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाया। इसलिए देखा जाए तो इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला में स्पिन गेंदबाजों को खेलने में काफी परेशानी हुई थी। अफगानिस्तान के पास राशिद खान, नूर अहमद और मोहम्मद नबी जैसे विश्वस्तरीय स्पिनर हैं जो किसी भी तरह की बल्लेबाजी लाइनअप को परेशानी में डालने में सक्षम हैं। यहां की पिच से धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है और ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। इंग्लैंड को ऑलराउंडर ब्रायन कार्स के चोटिल होने के कारण बाहर होने से झटका लगा है। उसने अपने स्पिन गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए उनकी जगह रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है। रेहान अहमद को टीम में शामिल करने से आदिल रशीद को काफी मदद मिलेगी जिनके साथ अभी तक लियम लिविंगस्टोन दूसरे स्पिनर की भूमिका निभा रहे थे। बल्लेबाजी में इंग्लैंड की सबसे बड़ी चिंता सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और हैरी ब्रूक की खराब फॉर्म है। साल्ट ने वनडे में अपना एकमात्र शतक 2022 में लगाया था। इसके बाद वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। ब्रूक की कहानी भी लगभग ऐसे ही है। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बाद वह बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं। जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है तो उसकी अपनी परेशानियां हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में उसके गेंदबाजों ने निराश किया तो बल्लेबाज भी नहीं चल पाए जिससे उसकी टीम को 107 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान की टीम में लगभग वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले साल उसे टी20 के सेमीफाइनल में पहुंचाया था। अफगानिस्तान को अगर सेमी फाइनल की अपनी उम्मीदों को बनाए रखना है तो उसके खिलाड़ियों को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। टीम इस प्रकार हैं: अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान। रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी। इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।  

स्टुअर्ट बिन्नी ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा- कोहली हमेशा एक ‘महान खिलाड़ी’ रहे हैं

मुंबई पूर्व भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि कोहली हमेशा एक ‘महान खिलाड़ी’ रहे हैं, भले ही वह शतक बनाएं या नहीं। कोहली ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। कोहली जिनकी टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म के लिए आलोचना की गई थी। उन्होंने एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी क्षमता साबित की और दुबई में हुए ब्लॉकबस्टर मुकाबले में अपनी शानदारी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बिन्नी ने कहा, “मुझे लगता है कि जब भी विराट कोहली रन बनाते हैं, तो हर कोई उनकी तारीफ करता है। लेकिन वह हमेशा से ही एक महान खिलाड़ी रहे हैं, चाहे उन्होंने शतक बनाए हों या नहीं। वह हमेशा से ही टीम मैन रहे हैं और उन्होंने हमेशा भारत को आगे बढ़ाया है। इसलिए मुझे उनके साथ खेलने के समय से लेकर अब टेलीविजन पर उन्हें खेलते हुए देखना अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ जीतना हमेशा ही खास होता है, खासकर आईसीसी इवेंट में।” दुबई में वहां स्थितियां महत्वपूर्ण होने वाली हैं। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास कोहली हैं, हमारे पास जडेजा हैं, हमारे पास अक्षर भी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी उन परिस्थितियों के अनुकूल है और जाहिर तौर पर शीर्ष श्रेणी की बल्लेबाजी है।” अपने पूर्व साथियों और सचिन तेंदुलकर तथा युवराज सिंह जैसे खेल के दिग्गजों के साथ खेलने के बारे में बिन्नी ने कहा कि दोस्ती तो होती है, लेकिन देश के लिए खेलना उनकी पहली प्राथमिकता है। “मुझे लगता है कि यही मुख्य बात है। हमारी दोस्ती कभी नहीं भूली गई है। मुझे लगता है कि क्रिकेट के बाद भी हम सभी दोस्त बने रहे। हर किसी के जीवन में अलग-अलग चरण होते हैं, जिस पर उन्हें ध्यान देना होता है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, अपने देश के लिए खेलना, हमारे लिए देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे महत्वपूर्ण था। बहुत से लोगों को रिटायर होने के बाद यह मौका नहीं मिलता। लेकिन यहां हम फिर से अपने देश के लिए खेल रहे हैं और अपनी दोस्ती को फिर से मजबूत कर रहे हैं। इंडिया मास्टर्स ने शनिवार को यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को चार रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।  

बारिश के चलते नहीं होसका ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला, बांटने पड़े अंक

इस्लामाबाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 7वां मुकाबला बिना गेंद फेंके ही रद्द हो गया है। मंगलवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है। हालात और खराब होते देख मैच अधिकारियों ने निर्धारित समय से तीन घंटे से कुछ अधिक समय बाद खेल रद्द कर दिया। दोनों टीमों ने ग्रुप बी में अपना पहला मैच जीता था। मैच रद्द होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को एक-एक अंक मिले जिसका मतलब है कि बुधवार को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला लगभग नॉकआउट हो गया है जिसमें हारने वाली टीम आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को धूल चटाई थी, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। बारिश के कारण रद्द हुआ मैच ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। मैच में टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। बारिश ने मूड किया खराब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले के शुरू होने के आसार काफी कम लग रहे हैं। रावलपिंडी में लगातार बारिश हो रही है। ओवर्स कम होना हुए शुरू दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को होने वाला मैच शुरू नहीं हो सका है। लगातार दो घंटे से बारिश हो रही है और इस वजह से ओवर कम होना शुरू हो गए हैं।

बांग्लादेश के सीनियर खिलाड़ियों की बार-बार विफलताओं की आलोचना करते हुए कहा, फिर दबाव में ढह गए

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने आईसीसी इवेंट्स में बांग्लादेश के सीनियर खिलाड़ियों की बार-बार विफलताओं की आलोचना करते हुए कहा कि रावलपिंडी में चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड से पांच विकेट से हारने में वे एक बार फिर दबाव में ढह गए। बांग्लादेश के हालिया बाहर होने का एक बहुत ही जाना-पहचाना पैटर्न था: बल्लेबाजी का पतन, औसत से कम स्कोर। अच्छे गेंदबाजी प्रयासों के बावजूद, प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में बांग्लादेश की विफलता ने उन्हें लगातार हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रभावी रूप से नॉकआउट मैच में, बांग्लादेश ने अपने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 236 रन बनाए, जाफर का मानना है कि रावलपिंडी की सतह पर यह कुल स्कोर कम से कम “50 से 60 रन कम” था, जिस पर गेंदबाजों के लिए बहुत कम जगह थी। जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के मैच डे पर कहा, “हमने शाकिब (अल हसन) को शायद केवल 2019 वनडे विश्व कप में देखा है, जहां वह एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। लेकिन मुझे नहीं पता कि यह उन पर दबाव है या वे खुद पर बहुत अधिक दबाव डालते हैं; वे बस खेलते ही नहीं। वे उस पिच पर आसानी से 300 से अधिक रन बना सकते थे, लेकिन वे 50 से 60 रन कम रह गए। उन्हें खुद को दोष देना चाहिए।” न्यूजीलैंड की टीम को 240 से कम स्कोर पर ऑल आउट करने के लिए गेंदबाजी इकाई से बहुत अधिक उम्मीद करना है। प्रमुख बल्लेबाजों के खराब शॉट चयन ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया। बांग्लादेश के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम और महमूदुल्लाह 27वें ओवर में लापरवाह स्ट्रोक्स का शिकार हो गए, जिससे उनकी टीम मुश्किल में फंस गई। उन्होंने कहा, “आज हमने जो शॉट चयन देखा, वह भी बहुत निराशाजनक था। मुशफिकुर रहीम ने वह शॉट खेला, महमूदुल्लाह ने वह बेतहाशा शॉट खेला। और यह एक ऐसा मैच है जिसे जीतना ही होगा। आप चाहते हैं कि वे इस तरह के मैचों में आगे बढ़ें और खुद को साबित करें। दुर्भाग्य से, आईसीसी इवेंट्स में यही कहानी रही है।” बल्लेबाजी क्रम के बाकी खिलाड़ी भी अपनी कमजोरी को नहीं समझ पाए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 77 रन बनाए, जबकि बाकी सभी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे उसे मैच जीतने वाले योगदान में बदलने में विफल रहे। फील्डिंग विभाग में, बांग्लादेश ने ऐसे मौके गंवाए, जो खेल को बदल सकते थे। मैच जीतने वाली पारी खेलने वाले रचिन रवींद्र को दो बार ड्रॉप किया गया- पहले 93 रन पर मेहदी हसन मिराज ने रन आउट का मौका छोड़ा और फिर 106 रन पर महमूदुल्लाह ने। हार के बावजूद, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने बांग्लादेश के गेंदबाजी आक्रमण में उम्मीद देखी। बॉन्ड ने कहा, “मुझे उनके गेंदबाजी आक्रमण का रूप पसंद है।उनके पास गर्मी है; उनके पास बाएं हाथ का गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान है, जो न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीम के पास नहीं है। स्पिनर अच्छे हैं।” बॉन्ड ने कहा, “अगर आप रन आउट के मौके चूक जाते हैं या कैच छोड़ देते हैं, तो वे गेम जीतने या हारने के बीच का अंतर होते हैं। अगर उन्होंने उन मौकों का फायदा उठाया होता, तो यह गेम पूरी तरह से अलग हो सकता था। उनके गेंदबाजी आक्रमण पर काम करने के लिए बहुत कुछ है। मुझे लगता है कि अंत में उनकी बल्लेबाजी ही समस्या थी।”  

चैंपियन विदर्भ के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेंगे, केरल का लक्ष्य विदर्भ के खिलाफ पहला खिताब जीतना

नागपुर केरल की नजरें अपने पहले रणजी ट्रॉफी खिताब पर टिकी हैं, जब वे दो बार के चैंपियन विदर्भ के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेंगे, जो बुधवार से जामथा के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। केरल का यह सीजन शानदार रहा है, वे अपने इतिहास में दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं, इससे पहले उन्होंने 2018-19 सीजन में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, तब से वे कभी भी इस चरण से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। लेकिन, मुख्य कोच अमय खुरसिया के मार्गदर्शन में, टीम ने लंबे समय से चली आ रही इस बाधा को तोड़ दिया और गुजरात के खिलाफ पहली पारी में दो रन की मामूली बढ़त लेने के बाद अपने पहले रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। फाइनल तक पहुंचने के दौरान, केरल ने अपने सभी चार ग्रुप-स्टेज मैच ड्रॉ किए, जिसमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, बंगाल और कर्नाटक का सामना करना पड़ा और नॉकआउट चरण में आगे बढ़ गया। सचिन बेबी की अगुआई वाली टीम ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच ड्रॉ किया और पहली पारी में बढ़त के साथ अपने दूसरे सेमीफाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में नाटकीय जीत के साथ उन्होंने पहली बार फाइनल में जगह बनाई। केरल के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में उनके 38 वर्षीय अनुभवी जलज सक्सेना और सलमान निजार का अहम प्रदर्शन रहा। सक्सेना ने सीजन की शुरुआत में 6000 रन और 400 विकेट का दुर्लभ रणजी डबल पूरा किया, जबकि निजार 86.71 की औसत से 607 रन बनाकर उनके सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। तेज गेंदबाज एमडी निधीश एक मजबूत ताकत बन गए हैं और उन्होंने क्वार्टर फाइनल में दस विकेट भी लिए। दूसरी ओर, विदर्भ का यह चौथा रणजी ट्रॉफी फाइनल होगा और लगातार दूसरा। अक्षय वाडकर की अगुआई वाली टीम, जो इस साल अजेय रही है, पिछले साल के फाइनल की भरपाई करना चाहेगी, जहां वे मुंबई से हार गए थे। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 42 बार की चैंपियन मुंबई को 80 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। विदर्भ ने अपने सात ग्रुप स्टेज मैचों में से पांच जीते हैं और दो ड्रॉ रहे हैं। क्वार्टर फाइनल में, उन्होंने तमिलनाडु को पारी और 88 रनों से हराया, इसके बाद सेमीफाइनल में मुंबई पर जीत दर्ज की। विदर्भ की टीम का पूरा दारोमदार बल्लेबाज यश राठौड़ पर रहेगा, जिन्होंने इस साल 9 मैचों में 58 की औसत से 933 रन बनाए हैं और गेंदबाज हर्ष दुबे ने इस सीजन में 66 विकेट लिए हैं। उनके कप्तान ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से टीम की अगुआई की और 674 रनों के साथ टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि, विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम को बरकरार रखा है, जबकि केरल ने अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। विदर्भ: अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अमन मोखड़े, यश राठौड़, हर्ष दुबे, अक्षय कर्णेवार, यश कदम, अक्षय वखारे, आदित्य ठाकरे, दर्शन नालकंडे, नचिकेत भूते, सिद्धेश वाथ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, दानिश मालेवार, पार्थ रेखाडे, करुण नायर, ध्रुव शौरी। केरल: अभी घोषणा होना बाकी है  

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर पाक क्रिकेट टीम माली हालत के लिए हेड कोच समेत सपोर्ट स्टाफ पर गाज गिरने वाली है

नई दिल्ली पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के खेल में गिरावट काफी समय में चली आ रही है। पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम नॉकआउट स्टेज से बाहर हो गई है। ताजा मामला चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का है, जिसकी मेजबानी खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास थी। पाकिस्तान की टीम इस आईसीसी टूर्नामेंट के शुरू होने के 128 घंटे बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ऐसे में किसी ना किसी पर इस हार का ठीकरा फूटना ही था। यही कारण है कि अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इस माली हालत के लिए हेड कोच समेत सपोर्ट स्टाफ पर गाज गिरने वाली है। पीसीबी के शीर्ष अधिकारी अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ इंडिया, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम थी। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत से हार मिली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हरा दिया तो फिर पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के टॉप 4 में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो गए। पाकिस्तान को भारत से मिली हार के बाद टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम की जमकर आलोचना की थी। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आकिब जावेद को अंतरिम मुख्य कोच के पद से मुक्त कर दिया जाएगा। पीटीआई से बातचीत में सूत्र ने कहा, “जाहिर है, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन को लेकर आलोचना हो रही है। बोर्ड ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि टीम के पास अलग-अलग मुख्य कोच (लाल और सफेद गेंद वाली टीमों के लिए) होंगे या नहीं, लेकिन एक बात तय है: चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद अब मौजूदा सपोर्ट स्टाफ में बदलाव किया जाएगा, लेकिन जिस तरह से बोर्ड पिछले साल से कोच और चयनकर्ता बदल रहा है, इन पदों के लिए अन्य उम्मीदवारों को ढूंढना एक चुनौती होगी।” कोच के लिए पूर्व खिलाड़ियों की तलाश में पीसीबी पीसीबी अब मुख्य कोच की नौकरी के लिए पूर्व खिलाड़ियों की तलाश कर रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद आकिब जावेद को व्हाइट-बॉल टीम के लिए अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया था। यहां तक कि जेसन गिलेस्पी के रेड-बॉल कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद आकिब को ही टेस्ट टीम की कमान दी गई थी। हालांकि, आकिब की कोचिंग में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। सूत्र ने कहा, “कर्स्टन और गिलेस्पी के इस्तीफे के बाद पीसीबी को विदेशी कोचों के लिए कोई विकल्प नहीं मिलेगा, इसलिए संभवत: पीसीबी इस पद के लिए पूर्व खिलाड़ियों पर विचार करेगा।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet