LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति मेंअंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ

रायपुर  नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को चुना है, वे उस पर खरा उतरेंगे।  उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के विकास में पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन पर जोर दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मंत्री टंकराम वर्मा बोले- जनकल्याणकारी और सर्वांगिंग विकास वाला होगा बजट

रायपुर छत्तीसगढ़ में 3 मार्च को साय सरकार अपना दूसरा बजट पेश करने वाली है. इस बार के बजट में प्रदेशवासियों को क्या कुछ राहत मिलने वाली है, इसे लेकर खेल व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साल 2047 तक देश को विकसित बनाना है. इस बार का बजट जनकल्याणकारी बजट होगा, सर्वांगिंग विकास वाला बजट होगा. उन्होंने राज्य में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और राज्सव को लेकर भी चर्चा की. मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि इस बार बजट में प्रदेशवासियों को राजस्व और खेल में भी कई सारे लाभ मिलेंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी. इसके लिए समिति  अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है. रिपोर्ट तैयार होने पर उसे आगे बढ़ाया जाएगा और फिर खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव भी मनाएंगे, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान भी करेंगे.   ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ वहीं बस्तर में ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ का आयोजन हो रहा है. इसे लेकर खेल मंत्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आगे लाने का काम कर रही है. सरकार योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. बस्तर में युवाओं को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार लोगों ने पंजीयन कराया था. बस्तर ओलंपिक हर साल कराया जाएगा. उन्होंने राजस्व से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व आम आदमी जुदा विषय है. ढाई करोड़ खसरा है. ऑनलाइन सिस्टम सहित टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे है. भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों को नहीं मिल रहा मुआवजा छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत कई किसानों को उनकी अधिग्रहित भूमि का अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है. इसे लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सीधी बातचीत की है. मुआवजा न मिलने के सवाल पर राजस्व मंत्री ने कहा कि भारतमाला परियोजना बहुत बड़ी परियोजना है. भू अर्जन की प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है.

दीपक बैज बोले – बजट को लेकर सरकार के पास न कोई नीति है न कोई विजन

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार कल यानी 3 मार्च को अपना पूर्ण बजट पेश करेगी, इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास न कोई नीति है न कोई विजन है. डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का बजट लाने वाले हैं. डेढ़ साल में एक रुपए सरकार ने नहीं दिया. पिछले साल का जो काम था, वहीं रनिंग में चल रहा है. स्कूल और स्वास्थ्य के लिए कोई नई योजना नहीं है. इस सरकार में काम करने के लिए कोई काम है? हजारों करोड़ का कर्ज ले चुकी है वो पैसा कहां जा रहा है? प्रवतर्न निदेशालय ने कल कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु को पूछताछ के लिए तलब किया है. इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने हमारे महामंत्री से कुछ और जानकारियां मांगी है. जिस तरह से बेवजह परेशान किया जा रहा है और कांग्रेस के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. बीते दिनों पूरे प्रदेश में ED और भाजपा के खिलाफ पुतला दहन हुआ है. कल ED कार्यालय के सामने बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी पार्टी कर रही है. ये बदलापुर की जो राजनीति चल रही हैं ये ठीक नहीं है. दीपक बैज ने विजय बघेल द्वारा पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तुलना किए जाने पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कौन झूठ बोलता है, ये तो वो ख़ुद जानते हैं. विजय बघेल अपनी सरकार में झांक लें, कि कौन-कौन से मोदी की गारंटी को पूरी किए हैं. विजय बघेल ने ख़ुद अपनी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

रायपुर में युवती की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित ऐश्वर्या एम्पायर में शनिवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. अब घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती को बिल्डिंग परिसर में प्रवेश करते हुए और कुछ देर बाद छत से गिरते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई दुर्घटना है. मृतका की पहचान डीडी नगर निवासी आहना जैन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आहना शनिवार दोपहर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी. जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में डीडी नगर थाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने लगे. इसी दौरान पुलिस को ऐश्वर्या एम्पायर के नीचे एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली. जब परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की, तो उनके होश उड़ गए. पुलिस ने घटनास्थल से मृतका की स्कूटी बरामद की है. वहीं बिल्डिंग परिसर में लगे CCTV का फुटेज भी सामने आया है. पहले वीडियो में युवती बिल्डिंग परिसर में एंट्री करते दिख रही है. वहीं दूसरे वीडियो में वह छत से गिरते हुए नजर आई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या थी, आत्महत्या या कोई दुर्घटना. फिलहाल, मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य : मुख्यमंत्री साय

रायपुर,  मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., श्री पी. दयानंद, श्री राहुल भगत, उद्योग सचिव श्री रजत कुमार और प्रबंध संचालक श्री विश्वेष झा उपस्थित थे। नई औद्योगिक नीति 2024-30 से उद्योग स्थापना होगी आसान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे निवेशकों के लिए उद्योग स्थापित करना पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन और त्वरित प्रोसेसिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेश प्रक्रिया पारदर्शी और तेज़ बनी है। इसके अतिरिक्त, ‘सिंगल विंडो 2.0’ प्रणाली लागू की गई है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ आसानी से मिल रही हैं और निवेशकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। नए औद्योगिक पार्क से निवेश को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर रही है, जिससे उद्योगपतियों को आवश्यक बुनियादी ढाँचा और संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे नव उद्यमियों को भी सशक्त वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी व्यावसायिक यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। इस पहल से न केवल औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव, पहली बार सेमीकंडक्टर और एआई सेक्टर को बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में एआई, आईटी, डाटा सेंटर, फार्मास्युटिकल, रियल एस्टेट और रोबोटिक्स जैसे सेक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ में पहली बार सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होंगे। औद्योगिक निवेश को लेकर सकारात्मक संवाद मुख्यमंत्री साय ने बैठक के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्यमियों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीति स्पष्ट, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल हैं, जिससे देश-विदेश के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में व्यापार स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके व्यापार को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देगी। राज्य की नई औद्योगिक पहल प्रदेश को आर्थिक प्रगति और नवाचार के नए दौर में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित उद्यमियों और निवेशकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से मैनकाइंड फार्मा से गौरव चौहान, एम्बेसी रीट के सीईओ विकास खडोलिया, यूअरस्टोरी की संस्थापक श्रद्धा शर्मा और मायट्री स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के फाउंडर रोहित कश्यप शामिल थे।

आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज की चिंता भी हुई दूर, घर के मुखिया को मिला पक्का आवास

रायगढ़,  रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत जमरगा के रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के 3 महिलाओं को जहां महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है वहीं परिवार के मुखिया सोनूराम बिरहोर को पीएम आवास के माध्यम से पक्का आवास मिला है। साथ ही घर के पूरे सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज की चिंता भी दूर हो चुकी है। इस तरह उनका पूरा परिवार शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।  सोनूराम बिरहोर के परिवार में उनकी पत्नी कुंवारी बाई सहित दो बहु भजमति एवं रत्नी बाई को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। परिवार की 3 महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये मिलने से घर में कुल 3 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ ही घर चलाने में सहयोग कर रही है। वहीं परिवार के मुखिया सोनूराम बिरहोर को पीएम जनमन योजना के तहत पक्का मकान बन जाने से परिवार को कई परेशानियों से एक साथ छुटकारा मिल गया है। अब उसे बारिश में छत से पानी टपकने या गीले दीवारों की चिंता दूर हुई। साथ ही सांप बिच्छुओं का भी डर नहीं रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ मिलने से जिला प्रशासन सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।      गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजातियों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पीएम जनमन का लाभ सुदूर अंचलों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य वाले इलाकों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का स्वयं के पक्के मकान निर्माण का सपना साकार हो रहा है और उनके परिवारों के जीवन की दशा एवं दिशा बदल रही है।

कपिल देव बोले – रायपुर गोल्फ का डेस्टिनेशन बनेगा

रायपुर  छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ आए पूर्व क्रिकेटर श्री कपिल देव ने छत्तीसगढ़ गोल्फ कोर्स की  सुविधाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत मजा आया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यहां भी गोल्फ हो सकता है। बहुत ही बढ़िया गोल्फ कोर्स है। व्यवस्थाएं बेहतरीन थी। हम चाहते हैं कि यहां हर साल गोल्फ हो। छत्तीसगढ़ गोल्फ डेस्टिनेशन बन जाए।  गोल्फ कोर्स अच्छा है। सराउंडिंग इतनी अच्छी है कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर नहीं कर सकता। मैं सभी से चाहूंगा कि वे रायपुर  आए और इस खूबसूरत गोल्फ कोर्स का आनंद उठाएं।

पंजाब नेशनल बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सीए आयुष गर्ग का सम्मान

रायपुर एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम के दौरान, Punjab National Bank के Executive Director श्री एम. परमशिवम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) आयुष गर्ग को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया। CA आयुष गर्ग ने एक प्रमुख राइस मिल के लिए उच्च-मूल्य के ऋण को स्वीकृत कराने में अहम भूमिका निभाई, जिससे व्यवसाय के विस्तार और विकास को गति मिलेगी।   कार्यक्रम के दौरान, श्री परमशिवम ने स्वयं CA आयुष गर्ग को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपा और उनके पेशेवर समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक हमेशा व्यवसायों के विकास में सहायक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में योग्य पेशेवरों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।   इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह सम्मान न केवल CA आयुष गर्ग के लिए बल्कि वित्तीय और बैंकिंग क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी पेशेवरों के लिए प्रेरणादायक है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं पर जोर, दुड़मा वाटरफॉल बना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

रायपुर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के प्रयासों से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दुड़मा वॉटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है, जिससे यह अब पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है. छत्तीसगढ़ के विविध प्राकृतिक स्थलों में जलप्रपातों का विशेष स्थान है. ये जलप्रपात न केवल पर्यावरण की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का भी प्रमुख केंद्र बनते हैं. ऐसा ही एक प्रसिद्ध जलप्रपात है दुड़मा वाटरफॉल, जो अपनी अविरल जलधारा, सुरम्य वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है. छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने दुड़मा वाटरफॉल को विकसित करके देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का शानदार काम किया है. ये वाटरफॉल आज देश और दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, और अब यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है. छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है. ‘दुड़मा वाटरफॉल,’ इसी विरासत का अनमोल रत्न है जिसे राज्य के मुखिया ने बहुत ही कुशलता से संवारा है. ‘दुड़मा वाटरफॉल,’ अब न केवल स्थानीय लोगों के बीच बल्कि राज्यभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है. दुड़मा वाटरफॉल का सौंदर्य स्वर्ग से कम नहीं है. यहाँ का शांत वातावरण, दूर-दूर तक फैले पहाड़, झरने की तेज़ आवाज़ और आसपास की हरियाली इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत बनाती है. बारिश के मौसम में यह झरना अपनी पूरी भव्यता के साथ और भी खूबसूरत लगता है इसीलिए दूर-दूर से पर्यटक यहाँ इसकी अद्भुत छटा का आनंद लेने आते हैं.दुड़मा वॉटरफॉल, जो पहले स्थानीय लोगों तक ही सीमित था, अब सरकार की पहल से एक सुव्यवस्थित और आधुनिक पर्यटन स्थल में बदल चुका है. यहां अब आधुनिक विश्राम स्थल, वॉच टावर, सुरक्षा बैरिकेड्स, कैफेटेरिया और एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जैविक कचरा प्रबंधन और सोलर लाइटिंग जैसी हरित पहल भी की गई हैं. दुड़मा वाटरफॉल का भौगोलिक परिचय दुड़मा वाटरफॉल भारत के प्रमुख झरनों में से एक है, जो ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा में स्थित है. यह जलप्रपात माचकुंड नदी में स्थित है और लगभग 157 मीटर (515 फीट) की ऊँचाई से गिरता है यह जल प्रपात. इसके आसपास का क्षेत्र घने जंगलों, पहाड़ियों और प्राकृतिक गुफाओं से घिरा हुआ है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है.प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह जलप्रपात जिला मुख्यालय सुकमा से लगभग 28 किलोमीटर दूर छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चिपुरपाल में स्थित है जहां तक पहुँचना राज्य सरकार के प्रयासों ने बहुत आसान और सुविधाजनक बना दिया है. पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य राज्य में सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए उसे पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा”पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिससे सड़क संपर्क, पार्किंग और पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है. दुड़मा वाटरफॉल का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व दुड़मा जलप्रपात का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत ज़्यादा है.स्थानीय आदिवासी समुदाय इसे पवित्र स्थल मानते हैं और यहाँ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं. माचकुंड नदी को भी धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है, जिससे इस स्थल की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी प्रयास सरकार ने दुड़मा वाटरफॉल को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं. इसमें सड़क निर्माण, रिसॉर्ट्स और होटल्स की स्थापना, ट्रेकिंग ट्रेल्स का विकास और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था शामिल है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का यह एक बेहतरीन उदाहरण है. सरकार और जिला प्रशासन की पहल से दुड़मा वाटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. यहाँ तक पहुँचने के लिए पक्की सड़क, मिनी गार्डन, दुकानों, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं. दुड़मा वाटरफॉल की प्राकृतिक सुंदरता सोशल मीडिया पर भी वायरल है. वीडियो मेकर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने इस स्थल की मनमोहक तस्वीरों और वीडियो को साझा कर इसे और भी लोकप्रिय बना दिया है. दुड़मा में पिकनिक मनाने पहुंचे मडियम सोड़ी ने कहा, मैंने इस जगह की खूबसूरती के बारे में सुना था, लेकिन यहाँ आकर इसकी प्राकृतिक छटा को देखकर मन प्रसन्न हो गया. यह जगह परिवार के साथ समय बिताने के लिए शानदार है. वहीं दंतेवाड़ा जिले से आए मनसा बघेल ने बताया, मुझे दुड़मा की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली. मैंने अपने दोस्तों को यहाँ चलने के लिए कहा और हम सभी ने यहाँ आकर खूब आनंद लिया. दुड़मा वाटरफॉल के चारों ओर का हरा-भरा जंगल और ठंडी हवाएं इसे और भी खास बनाती हैं. यहाँ की शांतिपूर्ण और सुरम्य वातावरण पर्यटकों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है. यह जलप्रपात हर उम्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है, चाहे वह प्रकृति प्रेमी हों या एडवेंचर के शौकीन. दुड़मा वाटरफॉल को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. यहाँ आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मूलभूत ढांचे को और मजबूत किया गया है. इसके अलावा, पर्यटन विभाग भविष्य में और अधिक सुविधाओं को जोड़ने की योजना बना रहा है.छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा में दुड़मा वाटरफॉल ने एक नई पहचान बनाई है. यह स्थल न केवल राज्य के पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के रोजगार और आजीविका का भी साधन बन रहा है. पर्यटकों के उत्साह और साय सरकार की पहल से यह स्पष्ट है कि दुड़मा वाटरफॉल छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थल बन चुका है. दुड़मा वाटरफॉल में पर्यटन और रोमांचक गतिविधियाँ दुड़मा वाटरफॉल केवल प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं … Read more

उप मुख्यमंत्री साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक की स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर रैंकिंग के लिए दिए सख्त निर्देश

रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए हैं. उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में सर्वेक्षण के दौरान मूल्यांकन के लिए प्रमुख दस मापदण्डों, 54 प्रमुख संकेतको एवं 166 सह-संकेतकों की जानकारी देते हुए सभी बिन्दुओं पर निकायों को वांछित तैयारियां रखने को कहा. इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने इस संबंध में निकायों द्वारा अब तक की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय क्षेत्रों में दर्शनीय स्वच्छता के लिए सार्वजनिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई, ट्विन-बिन्स की उपलब्धता, शत-प्रतिशत ठोस अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन, सीटीयू, ब्लैक स्पॉट, जीवीपी से मुक्त शहर, बैक-लेन. नालियों एवं जल-स्त्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आगामी समीक्षा बैठकों में सभी नगरीय निकायों के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों की निकायवार समीक्षा करने की बात कही. निकायों के प्रदर्शन एवं रैंकिंग के विश्लेषण के बाद इसमें गिरावट पाए जाने पर राज्य शासन स्तर द्वारा कार्यवाही की जाएगी. उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में निकायों में लंबित विद्युत देयकों के निपटान एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने को कहा.

छत्तीसगढ़ में दिखा पानी पर घोंसला बनाने वाला दुर्लभ पक्षी ब्लैक-नेक्ड ग्रीब

खैरागढ़. छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्लभ पक्षी ब्लैक-नेक्ड ग्रीब देखा गया है, जो प्रदेश की जैव विविधता के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. बिलासपुर के कोपरा डैम में इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है. यह पक्षी विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी खोज मानी जा रही है. छत्तीसगढ़ में इस दुर्लभ पक्षी के दिखने का यह पहला रिकॉर्ड है. 14 दिसंबर, 2024 को एक नियमित बर्डवॉचिंग सर्वे के दौरान डॉ. लोकश शरण ने इस अनोखे पक्षी को देखा, उसी समय इसकी तस्वीरें भी खींची गई. बाद में, इन तस्वीरों को विशेषज्ञों और विश्वसनीय वैज्ञानिक स्रोतों से मिलाने के बाद पुष्टि हुई कि यह वास्तव में ब्लैक-नेक्ड ग्रीब ही है. इस खोज के बाद, बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी और शोधकर्ता कोपरा डैम पहुंचने लगे. अनुराग विश्वकर्मा और उनकी टीम द्वारा किए गए एक अध्ययन में सामने आया कि यहां 113 पक्षी प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है, जिनमें पेंटेड स्टॉर्क, वूली-नेक्ड स्टॉर्क, मिस्र का गिद्ध, यूरेशियन कर्ल्यू और ब्लैक-टेल्ड गॉडविट जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियां शामिल हैं. लेकिन अब ब्लैक नेक्ड ग्रीब का यहां देखे जाने से पक्षी विज्ञानियों की जिज्ञासा बढ़ा दी है. ब्लैक-नेक्ड ग्रीब अपनी अनूठी बनावट के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है. इसकी गहरी लाल आंखें, माथे का उठा हुआ भाग और सिर पर काले रंग की टोपी जैसी आकृति, जो आंखों के नीचे तक फैली होती है, इसे अन्य ग्रीब प्रजातियों से अलग बनाती है. यह आकार में छोटे लिटिल ग्रीब और बड़े ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब के बीच होता है. यह पक्षी आमतौर पर यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका के ठंडे इलाकों में पाया जाता है और सर्दियों में प्रवास करते हुए भारत के कुछ हिस्सों में पहुंचता है. यह पानी पर तैरते हुए घोंसले बनाता है, जो जलीय पौधों और घास से बने होते हैं. हर साल, इसके उड़ने वाले पंख झड़ जाते हैं, जिससे यह 1-2 महीने तक उड़ नहीं पाता. दिलचस्प बात यह है कि यह दुनिया के सबसे सामाजिक ग्रीब प्रजातियों में से एक है और हजारों की संख्या में झुंड बनाकर प्रवास करता है. खासकर सर्दियों में जब यह नमकीन समुद्री झीलों की ओर जाता है. क्या कोपरा डैम बन सकता है नया प्रवासी ठिकाना? बिलासपुर से 12-13 किमी की दूरी पर स्थित कोपरा डैम को सिंचाई और पेयजल स्रोत के रूप में जाना जाता है. लेकिन ब्लैक-नेक्ड ग्रीब की मौजूदगी यह संकेत देती है कि यह जगह प्रवासी पक्षियों के लिए एक नया ठिकाना बन सकती है. इससे पहले यह प्रजाति गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और गंगा के मैदानी इलाकों में देखा गया था, लेकिन छत्तीसगढ़ में पहली बार इसका दस्तावेजीकरण हुआ है. इस खोज को उत्तर प्रदेश जर्नल ऑफ जूलॉजी ने वॉल्यूम-46 में 28 फरवरी 2025 को प्रकाशित किया है. यह शोध प्रकृति शोध एवं संरक्षण सोसाइटी के डॉ. लोकेश शरण और प्रतीक ठाकुर ने लिखा है. आने वाले समय में कोपरा डैम और आसपास के क्षेत्रों में दूसरे दुर्लभ पक्षियों का भी दस्तावेजीकरण किया जा सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में यह स्थान प्रवासी पक्षियों के अध्ययन का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है. ब्लैक-नेक्ड ग्रीब की यह उपस्थिति सिर्फ एक नई प्रजाति की खोज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इस खोज से यह भी साबित होता है कि राज्य में अभी कई अनदेखे प्राकृतिक रहस्य छिपे हुए हैं, जिन्हें खोजे जाने की जरूरत है. पक्षी प्रेमियों, वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिससे छत्तीसगढ़ को बर्डवॉचिंग के एक नए गंतव्य के रूप में उभरने का मौका मिल सकता है.

5वीं और 8वीं की परीक्षा: निजी स्कूलों के बाद हाई कोर्ट पहुंचे अभिभावक, 3 मार्च को सुनवाई

बिलासपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त स्कूलों में इसी सत्र से 5वीं और 8वीं की परीक्षा लेने का आदेश निजी स्कूलों के साथ अभिभावकों के लिए गले की फांस बन गया है. आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई गई याचिका पर अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी. पाठ्य पुस्तक निगम की बजाय निजी प्रकाशकों की किताबें पढ़ा रहे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध निजी स्कूलों के लिए मुसीबत बन गया है. ऐसे में राहत के लिए निजी स्कूलों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है. इस आदेश से परेशान अभिभावकों ने भी हाई कोर्ट में अपनी याचिका लगाई है. मामले में निजी स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि उन्होंने पहले ही शिक्षा विभाग को लिखकर दिया था कि वो सीजी समग्र एवं मूल्यांकन पैटर्न पर बच्चों को पढ़ा रहे हैं. अब तक इन कक्षाओं के होम एग्जाम हुआ करते थे, लेकिन सत्र के आखिर में सीजी बोर्ड से पांचवीं और आठवीं की परीक्षा आयोजित किया जा रहा है. मामले में पूर्व में हुई सुनवाई में स्कूल शिक्षा विभाग ने दस दिन का समय मांगा था. आज जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच में सुनवाई के दौरान कहा कि इसी मामले में दो अन्य याचिकाएं भी लगाई गईं हैं. कोर्ट ने इन सब पर सोमवार 3 मार्च को एक साथ सुनवाई की बात कही.

जैसलमेर में रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

राजस्थान राजस्थान के जैसलमेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह खेतोलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 1700 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी कपिल विश्नोई, डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई का पति बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई ने एक आशा सहयोगिनी से उसके टीए-डीए की राशि स्वीकृत करने के बदले रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत ACB जैसलमेर इकाई को मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बिलों को वेरीफाई कर कंप्यूटर में अपलोड करने और भुगतान जारी करने के एवज में 1700 रुपये की मांग की जा रही थी। रंगे हाथों हुई गिरफ्तारी, शारदा विश्नोई फरार शिकायत की पुष्टि के बाद, शनिवार सुबह ACB के ASP नरपतचंद के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की और कपिल विश्नोई (27) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पूछताछ जारी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति धनखड़ एवं मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  सहित देश-प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और नागरिकों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि  डेका ने अपने प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश की जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने राज्यपाल की सेवा भावना की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन से हम संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है” साथ ही मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना भी की।

छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय बोला – लगातार विकास कर रहा छत्तीसगढ़

रायपुर  छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार विकास कर रहा है. प्रदेश में उद्योग को बढ़ाने वातावरण उचित है. नई उद्योग नीति जारी किए हैं. बड़ी मेहनत के साथ उद्योग नीति को तैयार किए हैं, जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में निवेश करने वाले 14 उद्योगपतियों को प्रमाण पत्र दिया. EDII ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बांटे और MSME उद्योगपति को सहायता राशि भी दी गई है. इसके अलावा नए उद्योग लगाने वाले निवेशकों को इनविटेशन लेटर भी दिया गया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प रखा है. उद्योगों को बढ़ावा देने हमने योजनाएं तैयार की हैं. MSMS सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. हम इस योजना में काम करने जा रहे हैं. हम छोटा पौधा लगाते हैं, आगे चलकर यह विशाल वृक्ष बनता है, जिसे बढ़ाने हम दृढ़ संकल्पित हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश में इंडस्ट्रियल पार्क भी बना रहे हैं. नई दिल्ली और मुंबई में इन्वेस्टर समिट कर चुके हैं. हमें 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव भी मिले हैं. ज्यादा से ज्यादा काम मिले, इसके लिए हम काम कर रहे हैं. कार्यक्रम में मौजूद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उद्योग को पूरी तरह से बैठा दिया था. प्रदेश के विकास में एक बड़ा गड्ढा हो गया था. आज भाजपा सरकार उसी को भरने की कोशिश कर रही है. हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति बनाई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगे. पहले से चल रहे उद्योगों को लाभ मिल सके. मंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उद्योगों का साथ चाहिए. रैंप योजना का शुभारंभ किया गया है. भारत सरकार की योजना की छत्तीसगढ़ में भी शुरुआत की गई है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet