LATEST NEWS

बीजापुर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर, महाराष्ट्र सीमा के पास हुई मुठभेड़, 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

बीजापुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकरिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगी महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल पार्क इलाके में सुबह से जारी है।  

शहर का एक ऐसा प्रमुख वार्ड जहाँ, वार्ड वासी मांग रहे है प्रत्याशी के लिए वोट

रायपुर जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव की मतदान तिथि नजदीक आ रहे हैं, दुर्ग शहर का सबसे प्रमुख वार्ड गंजपारा वार्ड क्रमांक 36 में चुनावी माहौल गरमाने लगा है।  कांग्रेस को भी श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के रूप में प्रत्याशी मिल गया परन्तु बी फॉर्म में नाम में त्रुटि होने के कारण श्रीमती प्रतिभा गुप्ता को कांग्रेस का सिंबल नहीं मिल पाया। इसके बाद पूरे वार्ड में श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के समर्थन के लिए एक माहौल सा बन गया, और सभी वार्डवासी मिलकर उन्हें चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की बात करते हुए उन्हें चुनाव में खड़े रहने की बात कहे।  इसके बाद प्रतिदिन चुनाव का एक अलग मौहाल गंजपारा में देखने को मिल रहा है। शहर का प्रमुख वार्ड होने के कारण सबकी नजर इस वार्ड में है। जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने प्रतिभा सुरेश गुप्ता के लिए एक पत्र जारी कर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है और उन्हें सिलाई मशीन छाप पर वोट देकर विजय दिलाने की बात कही है। प्रतिभा सुरेश गुप्ता के पति सुरेश गुप्ता का वार्ड के हर मतदाता से परिवारिक सम्बंध होने एवं वार्ड के हर सामाजिक धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर सहयोग करने के कारण सभी वार्डवासी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका प्रचार कर रहे है। स्वच्छ सरल एवं मिलनसार छबि होने के कारण उन्हें सभी का समर्थन मिल रहा है। गंजपारा पार्षद पद की प्रत्याशी प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वार्ड में सघन जनसंपर्क करते हुए उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा। प्रचार अभियान के दौरान प्रतिभा सुरेश गुप्ता को जनता का जबरदस्त समर्थन मिलता दिखा। स्थानीय निवासियों ने उनकी कार्यशैली और विजन पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास के लिए सही उम्मीदवार हैं। प्रतिभा गुप्ता ने मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए भरोसा दिलाया कि यदि वे विजयी होते हैं, तो वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतिभा गुप्ता ने जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे सफाई व्यवस्था में सुधार, जल निकासी की समस्या का समाधान, सड़कों की मरम्मत और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। वार्डवासियों का कहना है कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को समझे और वार्ड के विकास को प्राथमिकता दे। चुनावी हलचल के बीच प्रतिभा सुरेश गुप्ता के पक्ष में बढ़ता जनसमर्थन यह संकेत दे रहा है कि जनता पार्षद पद के लिए उन्हें मजबूत दावेदार मान रही है। और उनका पूरा समर्थन कर रही है..।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों का त्वरित किया जा रहा निपटारा

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कमजोर वर्ग, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है। इसका सकारात्मक असर दिख रहा है। मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ में 28 विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए गए हैं, जहां न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन कोर्ट्स में महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई हो रही है, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल रहा है। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज नवंबर 2019 से जनवरी 2025 तक इन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 8,500 नए मामलों को दर्ज किया। वहीं, इसी अवधि में 10,006 मामलों का निराकरण किया गया। यह दिखाता है कि इन मामलों की निपटान दर 118 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो न्यायिक प्रक्रिया में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। पीड़ितों को दिया जा रहा मुआवजा मुख्य न्यायाधीश द्वारा स्वप्रेरणा से दायर जनहित याचिका (पीआईएल) क्रमांक- 23/2024 में पारित आदेश के अनुसार, महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामलों में पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत अब तक 26,41,00,200 रुपये (26.41 करोड़ रुपये) की राशि पीड़ितों को वितरित की जा चुकी है। अपराधों की संख्या में आई कमी तेजी से मामलों के निराकरण के चलते महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में गिरावट देखी गई है। इससे समाज में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और पीड़ितों को राहत मिल रही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट की इस सफलता ने छत्तीसगढ़ को त्वरित न्याय प्रणाली के क्षेत्र में अग्रणी बना दिया है। महिलाओं व बच्चों को न्याय देने की इस पहल से समाज में न्याय की नई रोशनी फैली है। कानून का पालन करना सभी का कर्तव्य पेंड्रारोड की जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र गौरेला में पहुंची। यहां लगाए गए विधिक साक्षरता शिविर में उन्होंने कहा कि कानून का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसके लिए कानून की जानकारी आवश्यक है। उन्होंने संस्था में मौजूद 220 छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर तालुका विधिक सेवा समिति पेंड्रारोड के द्वारा किया गया। इन मामलों की दी गई जानकारी इस मौके पर तालुका विधिक सेवा समिति पेंड्रारोड की अध्यक्ष एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किया गया। विधिक शिविर में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अग्रवाल ने निश्शुल्क अधिवक्ता से संबंधित, नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों से संबंधित, मोटर यान अधिनियम एवं साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में पैरालीगल वालेंटियर लीलावती राठौर एवं अनिल कुमार रैदास उपस्थित थे। शिविर में प्राचार्य डीएस आर्मो एवं शिक्षक सुरेंद्र चतुर्वेदी, अरविंद पांडेय, हरीश जांगड़े, सुमित तिवारी, टेकलाल पाटले, मिनी आभा पांडेय, भारती छलके अन्य उपस्थित थे।  

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर की दीवार से टकराई, टला बड़ा हादसा

रायपुर राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रेलवे स्टेशन से माना तक बने एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल को तोड़ते हुए एक घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार का एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई, लेकिन घर की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार के परखच्चे उड़े, बड़ा हादसा टला बता दें कि हादसे के वक्त कार चला रहे शख्स की पहचान जय वीरानी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयागनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की वजह से मौके पर गाड़ियों की कतार लग गई थी, जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात दुबारा दुरुस्त किया। बहरहाल, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा ने जुट गई है।

कोरबा में 250 एकड़ जमीन की पटवारी ने कर दी बंदरबांट, कलेक्टर ने दिए एफआईआर के निर्देश

कोरबा  छत्तीसगढ़ में पटवारी क्या बेलगाम हो गए हैं? दरअसल कोरबा की घटना कुछ यूँ ही बयां करती नजर आ रही है. पटवारी ने नियम कानून को ताक पर रखकर 250 एकड़ जमीन की बंदरबांट कर दी. इस मामले का खुलासा होने के बाद कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया है. साथ ही पटवारी समेत राजस्व रिकॉर्ड में गैर कानूनी ढंग से अपना नाम चढ़वाने वाले दस लोगों के ख़िलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं. मामला कोरबा जिले के करतला तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 34 ग्राम चोरभट्टी का है, जहां के पटवारी लोकेश्वर मैत्री के खिलाफ करीबन 250 एकड़ शासकीय जमीन निजी व्यक्तियों के नाम पर चढ़ाने की शिकायत हुई. कलेक्टर अजीत बसंत ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी. जांच में छोटे झाड़ के जंगल के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम पर चढ़ाए जाने की पुष्टि हुई. यही नहीं लोगों ने अपने नाम से चढ़ाई गई जमीन को विभिन्न बैंकों में बंधक बनाते हुए लोन भी ले लिया है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पटवारी लोकेश्वर मैत्री को निलंबित करते हुए पटवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर बिट्टू के साथ कथित 10 भूमि स्वामियों के खिलाफ कलेक्टर ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं.

जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, कांग्रेस ने राज्य सरकार घेरा, महंत बोले- शराब बनाने वालों को मिल रहा आबकारी और पुलिस का सरंक्षण

रायपुर  बिलासपुर जिले के लोफंदी में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. इनमें से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है. कांग्रेस ने इस त्रासदी के लिए भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है. वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि महुआ शराब बनाने वालों को आबकारी और पुलिस का सरंक्षण मिल रहा है. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जहरीली शराब पीने से ग्रामीणों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं. चुनाव का मौसम चल रहा है और शराब बनाकर लोगों में बांट रहे हैं. शासन को इसमें कड़ाई से निर्णय लेना चाहिए. कोरबा क्षेत्र में भी धार्मिक कार्यों के लिए दी गई छूट के अलावा शराब बनाई जाती है, लोग शराब बनाकर दो नंबर में बेंचते है, जिन्हें पूरा संरक्षण आबकारी विभाग और पुलिस का मिलता है. शासन को गंभीरता से इस पर काम करना चाहिए. जहरीली शराब से मौत के मामले में सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में अवैध जहरीली शराब की आपूर्ति की जा रही है. चुनावी फायदे के लिए सरकार शराब का सहारा ले रही है, जिससे आम जनता की जान खतरे में पड़ रही है. भाजपा चुनाव प्रभावित करने के लिए शराब का सहारा ले रही : कांग्रेस कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव के दौरान भाजपा सरकार बड़े पैमाने पर अवैध शराब प्रदेश में ला रही है. बेमेतरा से सिमगा के बीच 1480 पेटी शराब पकड़ी गई, जो दूसरे राज्यों से लाकर प्रदेश में बांटी जा रही थी. कांग्रेस ने सवाल उठाया कि बॉर्डर से 200 किलोमीटर अंदर तक इतनी बड़ी मात्रा में शराब का कंटेनर सरकार की जानकारी के बिना कैसे पहुंचा? प्रदेश में हजारों पेटी शराब लाकर अलग-अलग इलाकों में बांटी जा रही है, जिससे आम नागरिकों का जीवन संकट में है. कांग्रेस ने आबकारी और पुलिस विभाग पर भी भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया, क्योंकि बिना सरकारी संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में शराब की आपूर्ति संभव नहीं है. कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को फंसाने का आरोप कांग्रेस ने भाजपा पर विपक्ष को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुंडा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा के फार्म हाउस में पुलिस ने खुद शराब की पेटियां पहुंचाईं और फिर फर्जी जब्ती का नाटक किया. 07 फरवरी की रात 11:30 बजे पुलिस की मदद से ट्रक (MP46 H 0513) फार्म हाउस में लाया गया. फार्म हाउस के चौकीदार और लेबरों को गुमराह कर, उनसे पेटियां उतरवाईं और वीडियो बनवाकर फिर से ट्रक में लोड करवा दिया गया. पुलिस ने इस मामले में किसी भी व्यक्ति का बयान नहीं लिया और बिना सबूत कांग्रेस नेता को बदनाम करने की साजिश रची. कांग्रेस ने इस राजनीतिक षड्यंत्र की शिकायत डीजीपी और चुनाव आयोग से की है. चुनावी हार से बौखलाई भाजपा कर रही सत्ता का दुरुपयोग : कांग्रेस कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर नगरीय निकाय चुनाव में हार से घबराकर अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया. भाजपा सत्ता बल, धन बल और शराब का सहारा लेकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. सरकार को एक साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अब तक कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों की जांच नहीं हुई, जिससे स्पष्ट होता है कि भाजपा जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है. कांग्रेस ने कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के पास अपनी उपलब्धियों को गिनाने के लिए कुछ नहीं बचता, तो वह विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने लगता है. गौरतलब है कि बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी में आज जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में प्रशासन का कहना है कि दो से तीन दिन में 4 से 5 लोगों की मौत हुई है. मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. शुक्रवार को सरपंच के भाई की मौत हुई. तब अंतिम संस्कार से पहले मर्ग पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा गया. PM रिपोर्ट में होगा खुलासा मृतकों में 2 की रिपोर्ट नॉर्मल बताया जा रहा है. वहीं अफसरों का कहना है कि 5 फरवरी को कोनी में शादी का कार्यक्रम था, जिसमें मृतक और परिवार के लोग शामिल हुए थे और खाना खाए थे. इसके पहले तालाब से मछली मारकर भी खाए हैं. अभी जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. इन लोगों की हुई मौत     देव कुमार पटेल     शत्रुहन देवांगन     कन्हैया पटेल     कोमल लहरे     बलदेव पटेल     कोमल देवांगन ऊर्फ नानू     रामू सुनहले  

हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, सेवानिवृत्ति के 6 माह पश्चात् जीपीएफ से नहीं कर सकते वसूली

बिलासपुर सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की राशि किसी भी कर्मचारी के लिए आगे के जीवन का आधार होती है. ऐसे में जीपीएफ से वसूली के आदेश को चुनाती देते हुए दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. बेंच ने कहा कि सेवानिवृत्ति के छह माह पश्चात जीपीएफ से राशि की वसूली नहीं की जा सकती है. अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पर्यवेक्षक (पुरुष) के पद से गौरेला निवासी हृदयनारायण शुक्ला 30 जून 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे. इसके 9 महीने बाद महालेखाकार कार्यालय ने जीपीएफ राशि से अधिक वेतन की निकासी बताते हुए उनके जीपीएफ एकाउन्ट में ऋणात्मक शेष बताते हुए वसूली आदेश जारी किया था. वसूली आदेश को चुनौती देते हुए हृदयनारायण शुक्ला ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय व स्वाति सराफ के माध्यम से हाई कोर्ट के समक्ष याचिका दायर की थी. अधिवक्ताओं ने छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्यनिधि नियम 1955 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 का हवाला देते हुए बताया कि जीपीएफ खाते से ऋणात्मक शेष राशि की वसूली सेवानिवृत्ति से पूर्व या सेवानिवृत्ति के पश्चात् सिर्फ छह माह तक की अवधि में ही वूसली की जा सकती है. इससे अधिक की अवधि व्यतीत हो जाने पर जी.किसी प्रकार की वसूली नहीं की जा सकती है. मामले में याचिकाकर्ता के सेवानिवृत्त होने के नौ माह पश्चात् महालेखाकार कार्यालय की ओर से जीपीएफ खाते में ऋणात्मक शेष बताते हुए वसूली आदेश जारी किया गया जो कि नियमों का उल्लंघन है. हाई कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए याचिकाकर्ता के विरूद्ध जारी वसूली आदेश को निरस्त कर महालेखाकार कार्यालय को निर्देशित किया गया कि याचिकाकर्ता के सम्पूर्ण बकाया जीपीएफ राशि का तत्काल भुगतान करें.

आईटीबीपी का जवान निकला पांच मकानों में चोरी करने वाला, सीसीटीवी से सुराग तलाशकर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर रायपुर पुलिस ने चोरी के केस में इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान मुकेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम गोठडा भूरकान थाना दादिया जिला सीकर राजस्थान का रहने वाला है। हाल में सेक्टर 29 नवा रायपुर में रह रहा था। उसकी ड्यूटी भी वहीं थी। आरोपित ने पांच सूने मकानों को अपना निशाना बनाया था। राखी पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी के 11 नग अलग-अलग कंपनी के लैपटॉप, दो नग ट्रॉली बैग, कपड़ा, दो हाथ घड़ी, आठ नग लैपटॉप चार्जर, दो एलईडी टीवी जब्त किया है। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज प्रार्थी अमन कुमार तिवारी ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ब्लाक नं. 14 मकान नं. 307 सेक्टर 29 नवा रायपुर में रहते हैं। बालको मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के चिकित्सा अभिलेख विभाग में एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत हैं। प्रार्थी सात जनवरी की सुबह नौ बजे घर में ताला लगाकर ड्यूटी चले गए थे। दोपहर तीन बजे घर आए, तो देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला टूट कर नीचे पड़े थे। अंदर जाकर देखा बेड रूम में रखा डेल कंपनी का लैपटॉप, हार्ड डिक्स एवं सफारी कंपनी का ट्रॉली बैग नहीं थे। पुलिस ने अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी की जांच से मिले सुराग सीसीटीवी की जांच की गई। चोरी के पुराने आरोपितों की पतासाजी की गई। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपित के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। आरोपित की पहचान नवा रायपुर सेक्टर 29 निवासी मुकेश कुमार चौधरी के रूप में हुई। पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर मुकेश कुमार चौधरी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित द्वारा थाना राखी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर स्थित पांच सूने मकानों के ताला तोड़कर चोरी की है।

मंत्रालय की फर्जी ईमेल बनाकर नियुक्ति पत्र भेज कर, 60 लोगों से ठगे पांच करोड़ रुपये

रायपुर  अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 60 युवाओं से पांच करोड़ की ठगी के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सीजीपीएससी घोटाले में जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी का साला देवेंद्र जोशी पूरे खेल का मास्टर माइंड निकला। आरोपित मंत्रालय की फर्जी ईमेल बनाकर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजते थे। अपने वाहन में छग शासन की नाम पट्टिका का उपयोग कर पीड़ितों को चकमा देते थे। सिविल लाइन पुलिस ने अब तक देवेंद्र कुमार जोशी, उसकी पत्नी झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा, सोमेश दुबे को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपितों की पतासाजी की जा रही है। ठगी की रकम से जमीन, सोना, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फ्लैट खरीदे। क्रिप्टो करेंसी में भी निवेश किया गया। आरोपितों ने जो भूमि खरीदी है उसके व्ययन (खर्च करना) पर रोक के लिए पत्र लिखा गया है। आरोपितों के बैंक खातों से 15 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से तीन मोबाइल, चार सोने के सिक्के, एक सोने का हार, एक बिंदिया, दो ऐसी, एक फ्रीज, दो पंखा, एक स्कार्पियो वाहन सहित अन्य करीब 50 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। ऐसे खुला पूरा मामला 29 जनवरी को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फरवरी 2021 को वह अपने परिवार के साथ मौसा-मौसी देवेंद्र जोशी व झगीता जोशी के घर आई थी। अंजना ने नौकरी करने की इच्छा जताई। देवेंद्र और झगीता ने बड़े अधिकारी से जान पहचान होने की बात कही और प्रार्थिया के साथ-साथ गजेंद्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी सहित अन्य से 25-25 लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं लगी तो रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। चैनल बनाकर युवाओं को ठगा देवेंद्र जोशी ने पूछताछ में अपने साथी स्वप्निल दुबे को इंद्रावती भवन भेजकर प्रार्थी और अन्य लोगों के सत्यापन के लिए कार्यवाही कराना स्वीकार किया था। जिस पर स्वप्निल को भी पकड़ा गया। वह वैगन रिपेयर शॉप, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर में तकनीशियन-I के पद पर काम कर रहा है। पूछताछ में उसने अपने साथी सोमेश दुबे, नफीज आलम और विकास शर्मा (जिसकी वर्तमान में सड़क हादसे में मौत हो गई) के साथ चैनल बनाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 60 बेरोजगारों से अब तक पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करना स्वीकार किया।

जगदलपुर में भाजपा का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रोड शो, मुख्यमंत्री साय बोले – नगर निगम चुनाव में बीजेपी को जिताकर बनाएं ट्रिपल इंजन सरकार

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज जगदलपुर में भाजपा का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें भारी जनसमर्थन देखने को मिला. एयरपोर्ट से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया. कमल के झंडों से सजी सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे दिया. मुख्यमंत्री साय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और महापौर प्रत्याशी संजय पांडे सहित सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ जगदलपुर को दिलाएं. उन्होंने कहा कि जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाया गया, वैसे ही नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को जिताकर कांग्रेस को मजा चखाना है. “अटल विश्वास पत्र” के हर वादे को भाजपा सरकार पूरा करेगी मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा ने “अटल विश्वास पत्र” जारी किया है और उसमें किए गए हर वादे को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मात्र 13 महीनों में विकास की गंगा बहाई गई है, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास और मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा. उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है. 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है. किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है. भाजपा की जीत से नगर निगम क्षेत्रों में होगा तेज गति से विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी गई है, और अब नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से शहरों के विकास की रफ्तार और तेज होगी. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि जगदलपुर को स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाया जा सके. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस ऐतिहासिक रोड शो ने यह स्पष्ट कर दिया कि जगदलपुर की जनता भाजपा को नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री श्री साय ने 11 फरवरी को कमल के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करते हुए जगदलपुर का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग देने की सभी से अपील की. इस ऐतिहासिक रोड शो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे, पूर्व विधायक संतोष बाफना, पूर्व महापौर सफीरा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संजय श्रीवास्तव बोले – कांग्रेस के शासन में रायपुर को भ्रष्टाचार और बदहाली मिली

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के बाद अब प्रदेश की जनता नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को माकूल जवाब देकर सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस शासनकाल के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और कुशासन को लेकर भाजपा के आरोप पत्र का विमोचन करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नगरीय निकाय लोकतंत्र की वह महत्वपूर्ण इकाई है, जिससे जनता सीधे जुड़ी होती है और नगर का तेजी से विकास होता है। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब श्री श्रीवास्तव ने आरोप पत्र जारी करते हुए विभिन्न बिंदुओं के मद्देनजर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप पत्र जारी किया। भाजपा के आरोप पत्र में जिन बिन्दुओं को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला गया है, वे इस प्रकार हैं : 1. कांग्रेस के 15 साल के शासन में नगर निगम रायपुर में भ्रष्टाचार और लूट के सारे कीर्तमान टूटे। 2. कोरोना महामारी में भी कांग्रेस भ्रष्टाचार से बाज नहीं आई। लगभग 80 लाख रुपया अस्थायी कोविड केयर के सामानों का किराया दिया, जबकि उन्हें खरीदने की राशि भी इतनी नहीं होती। 3. तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर भी कांग्रेस के महापौरों ने जमकर लूट मचाई। करोड़ों रुपए में खरीदे गए फव्वारे चंद दिनों में ही बंद पड़ गए जिसमें बुढ़ा तालाब का 5 करोड़ रु. लागत का म्यूजिकल फाउंटेन भी शामिल है जो केवल एक सौ दिन ही चला। 4. तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक का सौंदर्यीकरण बिना टेंडर के ही पूर्ण कर दिया गया था, जिसे जनता ने वॉल ऑफ करप्शन का नाम भी दिया। 5. होर्डिंग्स के मामले में भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया । 27 करोड़ का यह घोटाला यूनीपोल घोटाला के नाम से प्रचलित हुआ। 6. नरैया तालाब के सौंदर्यीकरण में भी फर्जीवाड़ा किया गया। 27 लाख का फर्जी वेतन, 40 लाख का टेंडर घोटाला भी सामने आया। ₹100 की चीजों को हजारों रुपए में खरीदा गया। 7. वित्त आयोग से 10 इलेक्ट्रॉनिक बस की खरीदी के लिए 22 करोड रुपए आवंटित किए गए लेकिन राजधानी में एक भी बस नहीं दौड़ी। 8. 2 साल से बंद पड़ी कंपनियों को बिना जांच और एनओसी के ठेके दिए गए, जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ। 9. शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में पार्किंग एवं ट्रैफिक की जमकर अव्यवस्था रही, प्रदूषण से भी लोगों का जीना मुहाल हुआ। 10. शहर में नालियां जाम रही, साफ सफाई न होने की वजह से लगातार कई इलाकों में मलेरिया, पीलिया जैसी बीमारियां फैलती रही। 11. व्यावसायिक क्षेत्र में जाने वाली महिलाओं को टॉयलेट की भारी कमी से जूझना पड़ा। 12. जनता से अधिक कर की वसूली भी एक पीड़ा देने वाला विषय रहा। कांग्रेस द्वारा मूल कर में ब्याज, पेनाल्टी इत्यादि जोड़कर जनता को जमकर परेशान किया गया। 13. संप्रदाय विशेष को संरक्षण के कारण लगातार अपराध होते रहे। सभ्य नागरिकों का जीना मुहाल रहा। 14. महापौर के रिश्तेदारों का आतंक न केवल आम निवासियों बल्कि पुलिस वालों तक पर चलता रहा। 15. मतांतरण आदि की घटनाएँ लगातार होती रही, उसे निगम और तब की प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रश्रय रहा। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि तिरंगा जलाने, संविधान फाड़ देने राज की बातें सरेआम की जा रही थी। इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता अमित साहू, तौकीर रजा, पैनलिस्ट सुनील चौधरी, डॉ. किरण बघेल की मौजूदगी रही।

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ झूमे मंत्री राम विचार नेताम

रायपुर दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है. फिलहाल 48 सीटों पर भाजपा ने लीड ले ली है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है. दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया जा रहा है. इस दौरान मंत्री राम विचार नेताम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में डांस किया. बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है. 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 45 और आम आदमी पार्टी (AAP) 21 सीटों पर आगे चल रही है. सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं. भाजपा के वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ. वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है. कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही. भाजपा की 40 सीट बढ़ीं, आप की 40 सीट घटी भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटें बढ़ीं. वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ है. कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रहीं. एक भी सीट नहीं जीत सकी. AAP दफ्तर में अंदर से लगा ताला दिल्ली चुनाव में AAP को निराशा हार हाथ लगी है. AAP ने अपने पार्टी कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है और अंदर से ताला लगा दिया है. सिर्फ कुछ पार्टी पदाधिकारियों को ही अंदर जाने की अनुमति है. जबकि मीडियाकर्मियों को प्रवेश करने से रोक दिया है.

दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के फार्म हाउस पर मारा छामापार, 500 पेटी शराब जप्त

दुर्ग दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस में पांच सौ पेटी शराब जब्त किया है. नगरीय निकाय चुनाव में बांटने के लिए शराब को जमा किया गया था. जानकारी के अनुसार, पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुंडा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस बड़ी मात्रा में शराब रखे होने की जानकारी मिली थी. पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रात को छामापार कार्रवाई कर शराब को जब्त किया है. मौके पर अभी भी तीन थानों के प्रभारी और एडिशनल एसपी मौजूद बताए गए हैं. जानकारी के अनुसार, एमपी निर्मित शराब को आयशर माजदा गाड़ी में लोड पाटन लाया गया था. पुलिस और आबकारी की टीम ने ड्राइवर आजम खान सहित 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनमें मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला के ग्राम ओझर निवासी सन्तोष मानकर, कुम्हारी निवासी सन्दीप सोनी, आकाश अग्रवाल, हेमंत राय यादव और जजंगिरी निवासी तुलेश साहू शामिल हैं. टमाटर की फसलों के बीच छिपाने की थी योजना पैकिंग फोम के बीच में छिपाकर मध्य प्रदेश में बने शराब को छत्तीसगढ़ लाया गया था, जिसे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस में लगे टमाटर की फसलों के बीच छिपाने की तैयारी की गई थी, लेकिन पुलिस ने शराब लाए जाने की भनक मिलते ही दबिश दी, और पांच सौ पेटी शराब जब्त की. मामले में पुलिस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के साथ उनके पिता भीखम वर्मा से भी पूछताछ करने की तैयारी में है.

बारात से लौट रहे पिकअप का टायर फटा , दो लोगों की मौत, 5 लोग घायल

महासमुंद बीती रात जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा से बारात लेकर वापस आ रहा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 से 5 लोग घायल हुए हैं. यह घटना नरतोरा के पास की है. हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया. बताया जा रहा कि पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है. बाकी 5 लोगों का इलाज जारी है. बारात बरभाठा पटेवा से ओडिशा गई थी और बीती रात वापस आने के दौरान यह हादसा हुआ है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश का सफर करने वाले बड़ी खुशखबरी

रायपुर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे जल्द ही रायपुर से जबलपुर तक वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो रायपुर वाया गोंदिया जबलपुर तक चलेगी. ट्रेन की तैयारियों को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है. ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन जबलपुर-रायपुर-जबलपुर संचालित होगी. इस नोटिफिकेशन की कॉपी लल्लूराम डॉट कॉम के पास मौजूद है. हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है. जिसके बाद रेलवे ने वंदेभारत ट्रेन चलाने को लेकर अपनी मंजूरी दे  दी है. ये ट्रेन 7 घंटे में करीब 410 किमी का सफर तय कर यात्रियों को रायपुर से जबलपुर पहुंचा देगी. ये ट्रेन कब-कब चलेगी इसका इंटरनल शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बता दें कि अब तक रूट पर कोई एक्सप्रेस ट्रेन न होने से लोगों को अमरकंटक एक्सप्रेस का सहारा लेना पड़ रहा है जो कटनी होते हुए जाती है. वंदेभारत ट्रेन के शुरू होने से रायपुर-जबलपुर के अलावा डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घंसौर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा. हफ्ते में 6 दिन चलेगी ट्रेन रेलवे बोर्ड के उच्च पदस्थ सूत्रों से जो इंटरनल नोटिफिकेशन जारी हुआ है उसके मुताबिक रायपुर से जबलपुर के लिए यह वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार छोड़कर हफ्ते के बाकी सभी दिनों में संचालित होगी. यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी. इसके बाद यहाँ से कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन सुबह 5 बजे जबलपुर से रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet