LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा: केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को दे रही बढ़ावा : केंद्रीय कृषि मंत्री

प्रदेश की प्रगति में केन्द्र सरकार का मिल रहा है भरपूर सहयोग: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में तीन दिवसीय किसान सम्मेलन का शुभारंभ रायपुर केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की।    केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष 145 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, इस वर्ष 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है।  किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, श्री विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

मंत्री राजवाड़े उदयपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में होंगी शामिल

शिविर में राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्र रुप से करेंगी चर्चा रायपुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े  10 से 12 जनवरी तक राजस्थान के उदयपुर शहर में चिंतन शिविर में शामिल होंगी। शिविर में  शामिल होकर राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्र रुप से चर्चा करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रमुख हितधारक एक साथ एक मंच पर उपस्थित रहेंगे। शिविर के माध्यम से देश भर में महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास एवं कल्याण से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के माध्यम से इन चुनौतियों के निराकरण के लिए हर संभव समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी शामिल होते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, वर्तमान में संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी साझा करेंगी, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास विभागों के मंत्री भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मंत्रालय की प्रमुख पहलों पर ध्यान केंद्रित करने वाले कई महत्वपूर्ण सत्रों में मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति और मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 शामिल हैं। इन सत्रों का उद्देश्य महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकालना और भारत में महिलाओं के कल्याण और बच्चों के विकास को मजबूत बनाने के लिए भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से सर्वाेत्तम अभ्यास प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ये प्रस्तुतियां महिलाओं और बच्चों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से की गई सफल क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, साथ ही लाभार्थियों को बेहतर तरीके से सेवाएँ प्रदान करने के लिए जिलों में कैसे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी। शिविर में राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ खुली चर्चा की सुविधा होगी, जिससे चुनौतियों का समाधान करने, विचारों को साझा करने और सहयोगात्मक समस्या-समाधान में शामिल होने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा, आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत करना ताकि उन्हें पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता और सेवाओं के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके, मिशन वात्सल्य बेहतर चाइल्डकेयर संस्थानों, पालन-पोषण देखभाल, गोद लेने और बाद की देखभाल के माध्यम से बाल कल्याण को तेज करना, मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से शी-बॉक्स पोर्टल के माध्यम से प्रौद्योगिकी के उपयोग जैसे मुद्दों का समाधान निकालना। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राजस्थान सरकार इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेज़बानी कर रहे हैं। यह सहयोगात्मक प्रयास प्रभावशाली नीतिगत निर्णयों और कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

रायपुर में गौकशी और गौ तस्करी के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, गौ माता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

रायपुर गौ माता की हत्या और गौ तस्करी के बढ़ते मामलों के विरोध में आज सर्व हिंदू समाज ने रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया. हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों के साथ धर्माचार्य संत, समाजसेवी, युवा और महिलाएं राजधानी के घड़ी चौक पर एकत्रित हुई. इसके बाद सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक में चक्काजाम किया. फिर जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया. समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में झंडे और बैनर लिए अपनी मांगों को बुलंद की. पूरा क्षेत्र गौ माता की जय और गौ हत्या बंद करो के नारों से गूंज उठा. प्रदर्शन के दौरान सर्व हिंदू समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाया तो यह आंदोलन और भी व्यापक और उग्र रूप धारण करेगा. प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि गौ माता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक था. रायपुर के घड़ी चौक से एसपी कार्यालय तक का यह शांतिपूर्ण विरोध छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ. धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सभी एकजुट रहें : हिंदू संगठन संयोजक घनश्याम चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की अगुवाई संतों और धर्माचार्यों ने की. संतों ने अपने विचार रखते हुए गौ माता की सुरक्षा को प्रत्येक हिंदू की नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा, गौ हत्या न केवल हमारे धर्म का अपमान है बल्कि यह समाज की जड़ों पर हमला है. उनके प्रेरणादायक शब्दों ने आंदोलन में मौजूद लोगों को नई ऊर्जा प्रदान की. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, यह आंदोलन समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणा है कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा. ये हैं सर्व हिंदू समाज की प्रमुख मांगें गौ हत्या और तस्करी के अपराधियों को उम्रकैद या फांसी की सजा दी जाए. माफिया सरगनाओं पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए. इस घिनीने रैकेट में शामिल आरोपियों के अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाए. जिस थाना क्षेत्र में गौकशी हुआ वहां के पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए. रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी के रैकेट को खत्म करने विशेष अभियान चलाया जाए. एसपी ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई का दिया आश्वासन पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी.

छत्तीसगढ़ में बनेंगे 3 लाख 3 हजार पीएम आवास

दुर्ग छत्तीसगढ़ में 3 लाख 3 हजार से अधिक पीएम आवास का निर्माण कराए जाएंगे। नागपुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा की। सिंह ने स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मौके पर सौंप दिया। आवास प्लस योजना में जिसके भी नाम छूट गए हैं, उनका सर्वे शुरू किया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख 3 हजार मकान और बनाएंगे। कोई भी गरीब मकान से वंचित नहीं रहेगा। 21 मार्च से पहले तक सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। लखपति दीदी और 5 एकड़ की जमीन वालों को भी लाभ शिवराज ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को भी प्रधानमंत्री आवास देंगे। जिन किसानों के पास ढाई एकड़ सिंचित, पांच एकड़ असंचित जमीन है, उनको भी मकान दिया जाएगा। लखपति दीदी योजना में जिन दीदीयों की मानसिक आमदनी 25 हजार महीने तक होगी उन्हें भी आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। सर्वे में नाम छूटने पर करें ये काम जिनका नाम सर्वे में छूट जाता है उसके लिए एक एप लांच किया गया है। जिसमें हितग्राही अपना आधार नंबर डालेगा, फोटो खींचेगा। पीएम आवास का जो भी फार्मेट होगा, उसमें ओके होने के बाद सर्वे किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पीएम आवास योजना को रोक रखा था। मोदी की गारंटी को डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है।  

मानबाई के परिवार को खपरैल वाले कवेलू की जगह मिली पक्की छत

प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकान में अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हितग्राही उत्तर बस्तर कांकेर, प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों को न सिर्फ सिर पर पक्के आवास का सुखद अनुभव करा रही है, बल्कि हितग्राही पहले की अपेक्षा अब अधिक सुरक्षित और बेहतर महसूस कर रहे हैं। योजना के तहत पक्का आवास मिलने से हितग्राहियों में संतुष्टि के भाव परिलक्षित हो रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण जिले के कांकेर विकासखंड के ग्राम माकड़ीखुना की रहने वाली श्रीमती मानबाई यादव में देखने को मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में उन्हें आवास स्वीकृत हुआ था, जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में तेजी से प्रगति पर है। फिलहाल उनका लिंटल लेवल का कार्य चल रहा है और शीघ्र ही पूरा होने की उम्मीद भी है। श्रीमती यादव अपने पुराने कच्चे मकान में अपने बेटे-बहू के साथ निवास कर रही हैं। उनका बड़ा बेटा ट्रक चलाता है, जबकि छोटा बेटा एक निजी टेंट दुकान में कार्य करता है। खुद श्रीमती यादव मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उन्होंने बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं और कभी सोचा भी नहीं था कि उनका भी पक्का मकान बनेगा। श्रीमती यादव ने बताया कि फिलहाल वह अपने परिवार के साथ कवेलुपोश घर में रह रही हैं जो सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। जंगली जानवरों का भय हमेशा सताता रहता है तथा असहज भी महसूस होता है, लेकिन अब प्रधानमंत्री  आवास योजना के तहत उन्हें यह सुविधा मिल जाने पर उनके  सिर पर पक्का आवास होगा। श्रीमती यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बार-बार धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से उनका पक्का मकान बनने का सपना जल्द ही हकीकत में बदल जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना से गरीबों को काफी राहत मिल रही है और उनकी जीवनशैली में लगातार सुधार हो रहा है।

मुख्यमंत्री साय बोले – पानी प्रकृति का अनमोल उपहार जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है

देशभर के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर्स हो रहे शामिल रायपुर पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, जिसे ईश्वर ने हमें बेमोल दिया है, लेकिन हमें इसका मोल समझना होगा। आज पूरा विश्व जल संकट से जूझ रहा है। देश-दुनिया के कई शहरों में भू जल स्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो जल संकट विकराल रूप धारण कर सकता है। हम सभी को पानी की एक-एक बूंद को सहेजना होगा। जल संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। जल प्रबंधन आज समय की मांग है। हमें आने वाली पीढ़ियों के बेहतर जीवन के लिए जल के प्रबंधन, संरक्षण के साथ ही जल स्रोतों के संवर्धन पर विशेष ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन के 57वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वैश्विक जलवायु संकट के परिपेक्ष्य में जल संरक्षण और भी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण के लिए जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर, मिशन अमृत और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान शुरू कर जल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मोदी जी ने प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर नल से जल योजना शुरू की। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नल कनेक्शन प्रदान किया है, जिससे लोगों के घरों में साफ पानी पहुंचने से उनका स्वास्थ्य स्तर भी सुधरा है और ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंडियन वॉटर एसोशिएसन की स्मारिका का विमोचन किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर से आए इंजीनियर्स, जल संरक्षण के विषय विशेषज्ञ जल संरक्षण के विषय में गहन विचार विमर्श करेंगे और जल संरक्षण के लिए रणनीति तैयार करने में योगदान देंगे। उल्लेखनीय है कि इंडियन वॉटर एसोशिएसन की मेजबानी में दूसरी बार राजधानी रायपुर में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे इस अधिवेशन में जल-360 डिग्री की थीम रखी गई है। अधिवेशन में देश के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर शामिल हो रहे हैं। अधिवेशन में जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नगरीय निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले – ईवीएम से कराए जाएंगे चुनाव

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार नगरीय निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव करने जा रही है. अब राज्य में सभी शहरी निकायों के चुनाव ईवीएम से होंगे. इसकी तैयारी चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है. नगरीय प्रशासन मंत्री, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा. बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक में इस निर्णय पर सहमति बनी थी. गौरतलब है कि 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बैलेट पेपर से नगरीय निकाय चुनाव कराया था. अब साय सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी निकाय चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे. इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग प्रस्ताव बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेगा. आयोग के परीक्षण के बाद विधि विभाग की अनुमति मिलने पर अध्यादेश जारी किया जाएगा. ईवीएम से चुनाव कराने के पीछे की वजह यह है कि बैलेट पेपर से चुनाव के परिणामों की घोषणा में लंबा समय लगता है. 2010 में रायपुर महापौर चुनाव के दौरान भी देर रात तक मतगणना चली थी, जिसके बाद ईवीएम से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था. अब महापौर के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव होने वाले हैं, जिसमें भारी मतदान की संभावना है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

संविधान गौरव अभियान: प्रभारी पासवान बोले – कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर कभी नहीं दिया सम्मान

रायपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा संविधान गौरव अभियान चलाएगी. इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा नेता नवीन मार्कण्डेय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस की. संविधान गौरव अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी पासवान ने कहा, कांग्रेस के लोग संविधान को अपनी ठेकेदारी समझते हैं. कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया. भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार ने हमेशा उनको और उनकी स्मृतियों को सम्मान देने का काम किया है. उन्होंने कहा, संविधान गौरव अभियान 26 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान बाबा साहेब अम्बेडकर के काम और उनकी बातों को लेकर लोगों के पास जाएंगे. कांग्रेस के भ्रम फैलाने के रवैये को भी लोगों को बताएंगे. भाजपा नेताओं ने कहा, राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा था कि वह ‘आरक्षण हटा देंगे.” ये वही धुन है, जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता आ रहा है. कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन इस दौरान उसने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की. कांग्रेस ने कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना और रूप में लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई

जमीन विवाद को लेकर पत्रकार के परिवार पर प्राणघातक हमला, मां, पिता और भाई की मौत

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जमीन विवाद को लेकर पत्रकार के परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया गया. इस खूनी खेल में पत्रकार की मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह घटना थाना प्रतापपुर के खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके की है. बताया जा रहा है कि पत्रकार के परिवार के लोगों में जमीन विवाद को लेकर आज विवाद हुआ. फिर विवाद इतना बढ़ा की कुल्हाड़ी से हमला कर पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या कर दी गई.

पावर प्लांटों में नियमों का उल्लंघन, एससी का आदेश दरकिनार, हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी

बिलासपुर प्रदेश के कई पावर प्लांट में नियमों का उल्लंघन और मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है. इन पावर प्लांट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को एक दशक से ज्यादा समय तक अनदेखा किया. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने आज इस मामले में लगाई गई जनहित याचिका पर सुनवाई की. जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने हैं. पिछली सुनवाई में अपर महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर ने कहा था कि न्यायालय के 15 अक्टूबर 2024 के आदेश के अनुपालन में पहले ही निरीक्षण किया जा चुका है और रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है. इसके अलावा बिजली संयंत्रों की ओर से कुछ खामियां पाई गई हैं, जिसके लिए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं उन्होंने उक्त रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा था. कोर्ट में आज शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पेश की गई रिपोर्ट में 68 पावर प्लांट में फैक्ट्री एक्ट का उल्लंघन किया जाना पाया गया. बताया गया कि इन पर 2024 में केस दर्ज किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 31 जनवरी 2014 के आदेश के बावजूद 11 साल में कोई सुधार नहीं किया गया और अब केस दर्ज किया गया है. बता दें कि हाईकोर्ट ने कमिश्नर की नियुक्ति की थी. जिसमें प्रतीक शर्मा, अदिति सिंघवी और अन्य ने अपनी रिपोर्ट पेश की. जिसमें पावर प्लांट में काम करने वाले कुछ मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच प्राइवेट डायग्नोसिस सेंटर में कराई गई. जिनकी रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए गए थे. कोर्ट ने इस पर भी नाराजगी जताई और कहा कि लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है…? हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत की मौजूदगी नहीं होने पर शासन का पक्ष रखने सोमवार का समय दिया है. वहीं अगली सुनवाई 13 जनवरी 2025 को निर्धारित की गई है.

मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार हो रहा है विस्तार

दूसरे प्रदेश के लोग भी ओपन हार्ट सर्जरी के लिए करने लगे अम्बेडकर अस्पताल का रूख़ हार्ट सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू एवं टीम ने किया मध्य प्रदेश के मरीज की सफल हार्ट सर्जरी मरीज का हृदय मात्र 35 प्रतिशत कार्य कर रहा था, सांस लेने में थी चार साल से दिक्कत रायपुर   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राज्य के सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। इसका नतीजा है कि स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबध्द डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के प्रति लोगों का विश्वास दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इस संस्थान के विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की समर्पित टीम एवं पैरामेडिकल स्टाफ की बदौलत जटिल से जटिल मेडिकल केस में डॉक्टरों को सफलता मिली है। यही वजह है कि न केवल राज्य बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीज भी यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मध्यप्रदेश निवासी एक मरीज की एक बार फिर सफल ओपन हार्ट सर्जरी की है। हार्ट सर्जरी का यह केस इसलिए विशेष है क्योंकि मरीज का हृदय मात्र 35 प्रतिशत ही काम कर रहा था। मरीज को रूमैटिक हार्ट डिजीज नामक बीमारी थी जिसके कारण मरीज के दो वाल्व क्रमशः एओर्टिक वाल्व और माइट्रल वाल्व में सिकुड़न थी एवं तीसरे वाल्व ट्राइकस्पिड वाल्व में लीकेज था। विभागाध्यक्ष हार्ट सर्जरी डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में हुए इस ऑपरेशन में मरीज के हृदय के इन दोनों वाल्व को टाइटेनियम मेटल के वाल्व से बदला गया एवं तीसरे वाल्व को रिपेयर किया गया। सर्जरी के पश्चात् मरीज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है एवं एक-दो दिन बाद मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यह ऑपरेशन शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना के अंतर्गत पूर्णतया निशुल्क हुआ है।   अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर कहते हैं कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के साथ हमारी कोशिश रहती है कि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा का लाभ मिले। मध्यप्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के मरीजों का भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत यहां उपचार संभव हो रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के ऐसे विस्तार ने अम्बेडकर अस्पताल के प्रति लोगों का भरोसा बरकरार रखा है। मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी 52 वर्षीय मरीज को चार साल से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जरा सा भी काम करने पर सांस फूल रहा था। शुरूआत में स्थानीय डॉक्टरों द्वारा अस्थमा की बीमारी की तरह उपचार किया गया। बाद में दूसरे डॉक्टरों से जांच कराने पर पता चला कि मरीज के हार्ट के चार में से तीन वाल्व खराब हो गये हैं। चूंकि 3 वाल्व बदलना बहुत ही चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन होता है इसलिए मरीज के शुभचिंतकों ने उसे अम्बेडकर अस्पताल जाने की सलाह दी। फिर भी मरीज मध्यप्रदेश के जाने माने हार्ट सेंटर में गया परंतु वहां मरीज को विश्वास नहीं हुआ फिर अन्य सेंटर में 5 लाख से भी अधिक का खर्च बताया गया इसलिए अंततोगत्वा मरीज अम्बेडकर अस्पताल पहुंचा। अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के द्वारा मरीज की पुनः जांच की गई और उनको हार्ट के तीनों वाल्व के ऑपरेशन के बारे में बताया चूंकि इस मरीज की किडनी भी कमजोर थी एवं उसका क्रिएटिनिन भी 1.5 एमजी बढ़ा हुआ जिससे ऑपरेशन और अधिक रिस्की होने के बारे में बताया एवं कई बार ऐसे मरीजों की किडनी बाईपास के बाद खराब हो जाती है और डायलिसिस की नौबत आ सकती है फिर भी मरीज अपना ऑपरेशन अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग में कराने के लिए तैयार हो गया। मरीज की बीमारी को रूमेटिक हार्ट डिजीज कहा जाता है। यह बीमारी बचपन में सर्दी-खांसी के ठीक से इलाज न कराने पर होता है। इस बीमारी में बचपन में स्ट्रेप्टोकोकस नामक बैक्टीरिया द्वारा गले में संक्रमण होता है जो सामान्य सर्दी-खांसी के रूप में होता है। जब यह बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश करता है तब हमारे शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा इस बैक्टीरिया के विरूद्ध एंटीबॉडी बनता है परंतु यह एंटीबॉडी बैक्टीरिया को न मारकर हमारे हृदय के वाल्व को ही बैक्टीरिया समझ कर उसको खराब करना प्रारंभ कर देता है। या यूं कहें कि यह एंटीबॉडी मिस गाइडेड मिसाइल की तरह होती है। यह बीमारी नार्थ एवं सेंट्रल इंडिया में सबसे ज्यादा मिलता है एवं साउथ इंडिया में सबसे कम। मेडिकल भाषा में मरीज रूमैटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) विद सीवियर माइट्रल स्टेनोसिस विद सीवियर एओर्टिक स्टेनोसिस प्लस ट्राइकस्पिड वॉल्व रिगर्गिटेशन नामक बीमारी से पीड़ित था। मरीज का माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट विद एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट बाई, बाई लीफलेट मेटैलिक वाल्व विद डिवेगास ट्राइकस्पिड वाल्व रिपेयर नामक सर्जरी की गई।  मरीज ऑपरेशन के दूसरे दिन ही अपना नाश्ता और भोजन अपने हाथों करना शुरू कर दिया। पहले भी इस संस्थान में दूसरे प्रदेशों के मरीज का सफल ऑपरेशन हो चुका है। इसके पहले भी हरियाणा का एक मरीज दिल्ली में ऑपरेशन न कराकर अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में अपना सर्जरी करवाया।   इस मरीज की सर्जरी करने वाली टीम में विभागाध्यक्ष हार्ट सर्जरी डॉ. कृष्णकांत साहू के साथ कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. संकल्प, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. श्रुति तुरकर, परफ्यूशनिस्ट राहुल एवं डिगेश्वर, ओटी टेक्नीशियन भूपेंद्र, हरीश, निराकार एवं नर्सिंग स्टाफ राजेन्द्र, नरेन्द्र, चोवा एवं दुष्यंत आदि शामिल थे।

तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम नेशनल हाइवे पर हादसा, तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई, 4 यात्रियों की मौत

सुकमा छत्तीसगढ़ में सुकमा- तेलंगाना बार्डर पर तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा तड़के साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ है. इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम नेशनल हाइवे पर हुआ है. जगदलपुर की गुप्ता ट्रेवल्स की बस ओडिशा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी. तड़के यह बस यात्रियों को लेकर सुकमा होते हुए हैदराबाद की तरफ जा रही थी, तभी बीच रास्तें में कोहरे के कारण बस के चालक को सड़क पर खड़ी ट्रक दिख नहीं पाया, जिसके कारण तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई. घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट डीएसपी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे में अब तक 2 महिला और 2 पुरूषों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है. बताया जा रहा है कि कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज जारी है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

IED Expert महेश सहित कुल 03 हार्डकोर माओवादियों के शव पालीगुड़ा-गुंडराजगुड़ेम मुठभेड़ में बरामद

सुकमा पालीगुड़ा-गुंडराजगुड़ेम मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इनमें दक्षिण बस्तर डिवीजन एवं पीएलजीए बटालियन क्रमांक 1 का IED एक्सपर्ट महेश के साथ माडवी नवीन उर्फ कोसा एसीएम पश्चिम बस्तर, अलवम भीमा एसीएम जोनागुडा के रूप में पहचान हुई है. माओवादी महेश वर्ष 2023 में बेदरे तथा वर्ष 2024 में जगरगुण्ड़ा क्षेत्र में हुये घटनाओं में भी मास्टर माइंड रहा है. महेश के साथ अन्य दोनों नक्सलियों पर कुल मिलाकर 18 लाख रुपए का इनाम था. नक्सलियों के शव के साथ घटनास्थल से 2 बीजीएल लांचर, एक 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 8 जनवरी को जिला सुकमा डीआरजी, एसटीएफ एवं 203, 204, 206 208 CoBRA तथा 241, 131 CRPF की संयुक्त पार्टी शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम क्षेत्र में रवाना हुई थी. अभियान के दौरान 9 जनवरी को सुबह 8 बजे ग्राम पालीगुड़ा- गुंडराजगुडेम के मध्य जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही. मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर तीन पुरुष हार्डकोर माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ. इनमें से पश्चिम बस्तर बीजापुर क्षेत्र निवासी कोरसा महेश पर 8 लाख रुपए, पश्चिम बस्तर बीजापुर निवासी माडवी नवीन उर्फ कोसा एसीएम पर 5 लाख और जोनागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा निवासी अवलम भीमा एसीएम पर भी पांच लाख रुपए का ईनाम था. मारे गए हार्डकोर माओवादी डिप्टी कमाण्डर पूर्व में PLGA बटालियन नंबर 01 का सक्रिय सदस्य कोरसा महेश आईईडी एक्सपर्ट था, जो जिले के महत्वपूर्ण कई घटनाओं में शामिल था. इनमें 17 दिसंबर 2023 में जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत कैम्प बेदरे के नजदीक सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की हत्या की घटना में शामिल था. इसके अलावा 23 जून 2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत सिलगेर-टेकलगुड़ेम के मध्य तिमापुरम के पास सीआरपीएफ के ट्रक वाहन को आईईडी ब्लास्ट 02 सीआपीएफ के जवान की मृत्यु. 3 नवंबर 2024 को जगरगुण्डा के साप्तहिक बाजार में 2 पुलिसकर्मी पर जान लेवा हमला कर हथियार लूटने की घटना. और 28 दिसंबर 2024 को थाना पोलमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत गोरगुण्डा एवं पोलमपल्ली के पास सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने आईईडी प्लांट करने में मास्टर माइंड था. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुए वर्ष 2025 में भी प्रतिबंधित और गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध अभियान जारी है. बीते छह दिनों में आठ हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए. इसके साथ सुरक्षा बल द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री साय ने ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव 2.0 को किया संबोधित

रायपुर, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम फौलादी इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को पाने में छत्तीसगढ़ की सबसे अहम भूमिका होगी। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक उद्यमी को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा का ब्रांड एंबेसडर बनना होगा। प्रदेश के स्टील उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए हरसम्भव सहयोग हमारी सरकार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव 2.0 को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। हम विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं केंद्रीय राज्य मंत्री था तब स्टील इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से अक्सर मुलाकात होती रही है। साय ने कहा कि 17 राज्यों से आए 1500 प्रतिनिधि यहां दो दिन स्टील उद्योग की चुनौतियों व नये अवसर पर मंथन करेंगे। मुझे विश्वास है कि यहां हुई चर्चा स्टील सेक्टर के साथ ही छत्तीसगढ़ और देश की तरक्की को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन प्रदेश में स्टील उद्योग को तो प्रोत्साहित करेगा ही, एमएसएमई के लिए भी लाभकारी होगा। देशभर के उद्योग जगत के लोग छत्तीसगढ़ की इस विकास यात्रा में भागीदार होना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ में अवसर के कई द्वार अभी और खुलेंगे। जल्द ही हम लिथियम जैसी ऊर्जा खनिज के सबसे बड़े केंद्र बनेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्टील उद्योग के लिए काफी अवसर हैं। हमारे पास स्टील इंडस्ट्री के लिए जरुरी खनिज जैसे लोहा ओर और कोयला के साथ ही बिजली पर्याप्त मात्रा में है। हम स्टील उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर हैं। हमें गर्व है कि हमारा प्रदेश देश की इकोनॉमी का पावर हाउस है। छत्तीसगढ़ ने अब ग्रीन स्टील की ओर भी कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि स्टील उद्योग में कई नवाचार हो रहे हैं। उत्पादन बढ़ाने के लिए आप लोग नई और एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। आर्थिक विकास को गति देने के साथ हमें जलवायु परिवर्तन की चुनौती का भी समाधान करना होगा। ऐसे में अब पर्यावरण अनुकूल विकास के स्थायी उपाय करने होंगे। उन्होंने नई औद्योगिक नीति के जरिए 5 लाख नये रोजगार सृजन के लक्ष्य की बात दोहराई और कहा कि यह आप सभी के सहयोग से ही पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 और नई औद्योगिक नीति पर भी सरकार के विजन को साझा किया। सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 एक ऐसा नवाचारी प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए राज्य में उद्योग, व्यवसाय और स्टार्टअप को एक पोर्टल पर तमाम सुविधाएं मिल रही हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने निवेश के लिए अनुकूल औद्योगिक नीति तैयार की है और इससे प्रदेश में निवेश आकर्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वनाच्छादित प्रदेश है और यहां खनिज सम्पदा के विपुल भंडार मौजूद है। प्रदेश के विकास को गति देने की सभी संभावनाएं यहां मौजूद है। देवांगन ने स्टील उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी भी दी। उन्होंने कॉनक्लेव में मौजूद सभी उद्योगपतियों से आग्रह करते हुए कहा कि हमारी इस औद्योगिक नीति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, जिससे लोग इसका लाभ लें और प्रदेश की तरक्की में साझेदार बने। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का सबसे तेजी से विकसित होता हुआ राज्य बन रहा है। प्रदेश में स्टील उद्योग के लिए अनुकूल अवस्थाएं मौजूद हैं। प्रदेश में पहले से ही अनेक उद्योग स्थापित हैं अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम विकास के साथ ही पर्यावरण का भी ध्यान रखें। सीएसआर की सहायता से लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार, ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव 2.0 के चेयरमैन रमेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टील री रोलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, भिलाई स्टील प्लांट के सीईओ अजॉय कुमार चक्रवर्ती सहित सीएसआरए के पदाधिकारीगण और स्टील उद्योग से जुड़े उद्योगपति उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet