LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस ने क्या किया है, जानती है देश की जनता

रायपुर कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान भाजपा पार्टी ने दिया है, वह दुनिया देख रही है. कांग्रेस ने क्या किया, यह देश जानता है. कांग्रेस के कहने का कोई मतलब नहीं है. दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दिल्ली में इन्वेस्टर्स कनेक्ट का कार्यक्रम रखा गया है. देश के उद्योगपतियों से मुलाक़ात और बात होगी. छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति के विषय में बतायेंगे. छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट करने का आग्रह करेंगे.

महतारी वंदन योजना पर पीसीसी चीफ के बयान पर बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर महतारी वंदन योजना पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि दीपक बैज डरे हुए हैं. महतारी वंदन योजना से इनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है. तथाकथित हेरोइन के नाम पर पैसे जारी होने का बस्तर से मामला आया है. इतनी बड़ी लाभकारी योजना में ऐसी छोटी-मोटी विसंगतियां हो जाती है. शुक्ला ने कहा, कांग्रेस ने महिलाओं से किए वादे को पांच सालों में पूरा नहीं किया. कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि पॉर्न स्टार के नाम से महतारी वंदन की राशि जारी हो रही है. पति का नाम पोर्न स्टार जॉनी सिंस लिखा हुआ है. सनी लियोनी के नाम से हर महीने 1000 रुपए जारी हो रहा है. बैज ने सरकार से मामले की जांच करने की मांग की है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है. घोटाले के लिए मंत्री और सरकार जिम्मेदार है. सनी लियोनी के नाम से राशि जारी हो रही है. कल करीना कपूर का नाम भी सामने आएगा. गड़बड़ी के लिए साय सरकार जिम्मेदार है. गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

प्राथमिक स्कूल के बच्चों को सरकारी स्कूल की टीचर ने मैथ्स को बना दिया बच्चों के लिए खेल

धमतरी शासकीय प्राथमिक शाला सोरिदभाट में पदस्थ शिक्षिका शारदा साहू गणित विषय में नवाचारी प्रयोग से स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को अंक और संख्या का ज्ञान कराने खेलो चलो नंबरों का खेल का मॉडल, ज्यामितीय आकृतियां, गुणा-भाग मशीन सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणित सीखा रही हैं। हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इसे मानने का मुख्य उद्देश्य मानवता के विकास के लिए गणित के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस साल 2024 में गणित : नवाचार और प्रगति का पुल के थीम पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जा रहा है। गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चे उत्साहित होकर पढ़ाई करते हैं। इसमें टीएलएम निर्माण, विषय वस्तु को लिखवाना और अभ्यास कार्य, रचनात्मक लेखन के कार्य आदि गतिविधियां करवाती हैं। कबाड़ से जुगाड़ कबाड़ से जुगाड़ के तहत बच्चों को सिखाने के लिए शिक्षिका शारदा साहू विभिन्न कबाड़ के सामनों से खिलौने का निर्माण करा रही हैं। साथ ही टीएलएम के माध्यम से विभिन्न गणितीय माडल बनाकर स्कूली बच्चों को अंक ज्ञान, संख्या ज्ञान, जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग, ज्यामितीय आकृतियों आदि के द्वारा गणित सीखा रही हैं। समूह निर्माण करके दे रही शिक्षा जो बच्चे नहीं सीख पाते हैं उनको उन बच्चों के साथ समूह बनाकर कर सिखाते हैं जो बच्चे जल्दी सीख जाते हैं। इससे बच्चों को सिखाने में मदद मिल रही है। खेल-खेल में गणित स्कूल के खेल मैदान में बच्चों को ले जाकर गणित सिखाने का प्रयास कर रही हैं। खेल के मैदान में वृत्त, त्रिभुज, चतुर्भुज आदि ज्यामितीय आकृतियों के आकार में बच्चों को खड़े कर गणित सीखा रही हैं।   बच्चों को स्वयं करके सीखने का दे रही मौका स्कूली बच्चों को बहुत से उनके स्तर के आधार पर छोटे कार्य देकर स्वयं से करके सीखने का मौका दे रही हैं, जिससे बच्चों को सीखने में मदद मिल रही। विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है नवाचारी शिक्षिका शारदा साहू को विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। जिसमें शून्य निवेश नवाचार पुरस्कार से दो बार 2022 और 2023 में, विनोबा एप में शिक्षा में नवाचार के लिए 2024 में पुरस्कार और अनुकरणीय अध्यापन तथा उत्कृष्ट कार्य के शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 दिया गया है। पढ़ाती व सिखाती भी हैं शिक्षिका शारदा साहू ने बताया कि प्राथमिक स्कूल के कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के बच्चों को गणित सिखाती और पढ़ाती हैं। बच्चों में गणित के प्रति रूचि बढ़ाने विभिन्न नवाचारी प्रयोगों के माध्यम से सिखाने का प्रयास कर रही हैं। गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से गणित सिखाने में मदद मिल रही है। कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से विभिन्न टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) निर्माण कर स्कूली बच्चों को गणित सीखा रही हैं, जो बच्चे सीख नहीं पा रहे उन्हें अतिरिक्त कक्षा लेकर पढ़ाती और सिखाती हैं।

डाकघर में 6 लाख की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी पोस्ट ऑफिस मुख्य डाकघर धमतरी में लगभग 6 लाख की रातों रात चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों चोर उत्तरप्रदेश के हैं. दोनों आरोपी इसके पहले भी कई राज्यों में चोरी कर चुके हैं. दोनों जेल में मिले थे तब चोरी की योजना बनाई थी. आरोपियों के पास से चोरी की रकम 1 लाख 50 हजार रुपए बरामद किया गया. बाकी पैसों को ऑनलाइन जिनके खाते में ट्रांसफर किया है उनको पुलिस ने फिलहाल होल्ड करा दिया है. मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी आसिफ रजा और सूरज यादव उत्तरप्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं. आसिफ वेल्डर का काम करता है और सूरज कम्बल बेचता है. दोनों लूट और चोरी के आरोप में गुजरात के भरूच जेल में मिले थे. वही से ये दोस्त बने और महासमुंद के डाकघर में चोरी की नाकाम कोशिश की थी. चोरी में असफल होने के बाद दोनों ने गूगल मैप से धमतरी का डाकघर ढूंढा. दिन में रेकी की और रात में वारदात को अंजाम दिया. अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए चोरी के पैसे चोरों ने डाकघर से उड़ाई रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया था, जिसमे से 1 लाख 70 हजार की रकम होल्ड करा दी गई है. करीब डेढ़ लाख नगद बरामद किया गया है. कुछ पैसे ये ऐश अय्याशी में खर्च कर चुके हैं. बाकी रकम की तलाश जारी है.

ओवरटेक के चक्कर में ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो सगे भाइयों की मौत

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिले के भखारा क्षेत्र के कोलियारी मोड़ के पास में एक तेज रफ्तार कार चलती ट्रक में जा घुसी. इस घटना में कार सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान धर्मेंद्र साहू (22 वर्ष) और लिकेश साहू (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बोरझरा के रहने वाले थे. दोनों रायपुर स्थित रिश्तेदार के घर से वापस बोरझरा लौट रहे थे, इसी दौरान वे भखारा में कोलियारी मोड़ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे के शिकार हो गए.

सूरजपुर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर घुसी ग्रामीण के घर, एक की मौत, 1 घायल

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हो गया. यहां चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव से गुजर रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और एक ग्रामीण के घर में जा घुसी. इस घटना में घर के अंदर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में बोलेरो वाहन से शराब, अवैध मादक पदार्थ और रुपए बरामद किए. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन में सवार चार अन्य युवक मौके से फरार हो गए हैं. पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृत महिला के शव को पीएम के लिए रवाना कर घटना की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन मध्यप्रदेश का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

एक बच्चे की मौत और दूसरा बाल-बाल बचा, छत्तीसगढ़-जशपुर में खलिहान में लगी आग

जशपुर। जशपुर में कुनकुरी थानांतर्गत घटमुण्डा नवाटोली में शनिवार शाम तीन बजे एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेलते-खेलते बच्चों की मासूम शरारत ने 7 वर्षीय बालक एल्ड्रियन पिता प्रबोध एक्का की जान ले ली, जबकि उसका साथी अविरल पिता रोहित एक्का बाल-बाल बच गया। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब दो बच्चे गांव के पास 4-5 किसानों के संयुक्त खलिहान में खेल रहे थे। खेलते-खेलते किसी एक बच्चे ने माचिस जलाकर पुआल में आग लगा दी। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया। मौत के जाल में ऐसे फंसा मासूम आग लगने पर अविरल किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन एल्ड्रियन खलिहान के अंदर फंस गया। धुएं और आग के बीच दम घुटने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आग की खबर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एल्ड्रियन को खलिहान से बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, और गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने दमकल और पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। एसडीएम नन्द जी पांडे ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतक के पिता प्रबोध एक्का ने थाने में घटना की जानकारी दी, और प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे ने मर्ग पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की।वहीं घटनास्थल में दमकलकर्मी  पुलिस व गांववालों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। एसडीएम नंदजी पांडे ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और ग्रामीणों से अपील की कि वे खलिहानों के पास बच्चों को अकेला न छोड़ें। आग जैसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।

शिवनाथ नदी पर 14 करोड़ की लागत से निर्माण, छत्तीसगढ़-दुर्ग में सगनीघाट और सिल्लीघाट पुल 95 फीसदी बनकर तैयार

दुर्ग। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग को जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में शिवनाथ नदी पर सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच 400 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के 12 गांवों की करीब 20 हजार आबादी के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर जिला मुख्यालय दुर्ग, विकासखंड मुख्यालय धमधा, जालबांधा एवं खैरागढ़ की ओर आने-जाने वालों को फायदा होगा। धमधा, ननकट्ठी, सगनी, लिटिया, बोरी और सिल्ली जैसे कई गांवों के लोग अब नदी के उस पार के गांवों में बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कांग्रेस के पूर्व विधायक के गाड़ी से गांजा मिलने पर सिंहदेव बोले- आखिर ऐसे मामलों में कांग्रेस के लोगों का क्यों होता है इन्वॉल्वमेंट

रायपुर कांग्रेस के पूर्व विधायक के गाड़ी से गांजा मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि भाजपा जब इस पर कहती है तो कांग्रेसी कहते हैं कि भाजपा राजनीति कर रही है. लेकिन जितने भी ऐसे मामले आते हैं, उनमें कांग्रेस के लोगों का इन्वॉल्वमेंट क्यों होता है. यह भी पढ़ें : अब भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल : जनपद के कर्मचारी ने दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप, थाने में मामला दर्ज, इधर महिला नेत्री ने कहा – बिना जांच हो रही एकतरफा कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इसके साथ ही नगर पालिका संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस के हाई कोर्ट जाने से सवाल पर कहा कि किसने बताया और कैसे पता चलता है कि चुनाव कब हो रहे हैं? ऑर्डिनेंस की व्यवस्था को लेकर मामले 5-7 दिन के मामले आते हैं. उन्होंने सवाल किया कि जनता के सामने कांग्रेस इतनी आसानी से झूठ कैसे बोल लेते हैं? कांग्रेसी न्यायालयीन, चुनावी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, संविधान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. लोकसभा का माहौल राहुल गांधी ने कैसे निर्मित कर दिया. कांग्रेस ने अपने उपयोग के लिए संविधान का तोड़-मोड किया. वहीं सिंहदेव ने साय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं पर कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की भूमिका का निर्धारण राष्ट्रीय नेतृत्व, बड़े पदाधिकारी करते हैं. भाजपा आंतरिक लोकतंत्र की व्यवस्था को लेकर चलने वाली पार्टी है. मुझे जो दायित्व संगठन ने दिया है, उस दायित्व को ईमानदारी से करने का प्रयास करता हूं. वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली में होने वाले इन्वेस्टर मीट में शामिल होने पर किरण सिंहदेव ने कहा कि नई उद्योग नीति बनाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद. प्रदेश में नए उद्योग, इन्वेस्टर आएं, ऐसी परिकल्पना है. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के समय में भी बड़ा इन्वेस्टर मीट हुआ था. समग्र विकास के लिए उद्योग की बड़ी भूमिका होती है.

दो आरोपी गिरफ्तार और दो फरार, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में करंट लगने से हुई थी हाथी की मौत

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव गुरुवार को मिला था। इस मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल दाखिल कर दिया है। बाकी दो फरार चल रहे आरोपियों की तलाश जारी है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट पी 3472 छतवा जंगल में बीते गुरुवार को नर हाथी की मौत हुई थी। वन विभाग ने वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51,52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया जा रहा है कि जांच में हाथी की मौत करंट लगने से हुई थी। हाथी को करंट लगाकर मारने में वन विभाग के द्वारा चार आरोपी बनाए गए हैं, जिसमें हरि सिंह, परमेश्वर सिंह, राकेश कोड़ाकू और बालदेव खैरवार शामिल हैं। ये सभी छतवा के ही रहने वाले हैं। वन विभाग हरि सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य दो फरार चल रहे हैं। इस मामले में डिप्टी रेंजर विजयनाथ तिवारी ने बताया कि पी 3472 में बिजली की करेंट से हाथी को मारा गया था। हाथी के मरने के उपरांत पोस्टमार्टम हुआ। बलरामपुर वन मंडलाधिकारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में जांच की कार्रवाई हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आज न्यायालय में इनको पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा इनको जेल भेजा जा रहा है। इसमें अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

209 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात, छत्तीसगढ़-बेमेतरा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय

बेमेतरा। आज सीएम विष्णुदेव साय बेमेतरा जिले के नवागढ़ में पहुंचे हुए थे। उन्होंने नवागढ़ में आयोजित संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती समारोह व राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही 209 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न पंथी नर्तक दल के शानदार, मनोरम पंथी नृत्य का आनंद लिया व पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान, समरसता का संदेश दिया। हमारी सरकार उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। इसी माह हमारी सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब मनाया गया। राज्य सरकार ने पीएम नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है। हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास की स्वीकृति दी गई। धान के दो साल के बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जा रही हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, नवागढ़ विधायक व प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। भूमिपूजन व लोकार्पण सीएम विष्णुदेव साय ने यहां 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रुपए के 74 विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया है। इनमें 47 करोड़ 44 लाख 81 हजार रुपए के 24 कार्य का भूमिपूजन व 161 करोड़ 67 लाख 76 हजार रुपए के 49 कार्य का लोकार्पण किया। इनमें पीएम ग्राम सड़क योजना की 5 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपए की चार सड़क, जलसंसाधन के 33 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए के 12 कार्य, चिकित्सा व स्वास्थ्य के 15 करोड़ 5 लाख 25 हजार रुपए के 3 कार्य का भूमि पूजन समेत अन्य कार्य शामिल है। कार्यक्रम के दौरान नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी किया है।

पुलिस ने आरक्षक भर्ती गड़बड़ी पर कैसा शिकंजा, छत्तीसगढ़-राजनादगांव में चार कॉन्सटेबल और दो ऑपरेटर गिरफ्तार

राजनादगांव। राजनादगांव में पुलिस ने आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में चार आरक्षक और दो ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले में दो महिला आरक्षक, दो पुरुष आरक्षक सहित टाइम टेक्नोलॉजी कंपनी हैदराबाद के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किए गए हैं। राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में गड़बड़ी को लेकर बीते दिनों फिर दर्ज कराई गई थी। 16 नवंबर से जिले के 8वीं बटालियन में पुलिस भर्ती चल रही है। इस भर्ती में गड़बड़ी करने वाले 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चार आरक्षक पुष्पा चन्द्रवंशी, पारधी निषाद, धर्मराज मरकाम और योगेश धुर्वे सहित दो टाइम एंड टेक्नोलॉजी कंपनी हैदराबाद के नुतेश्वरी धुर्वे और पवन कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि 17 दिसंबर को लालबाग थाना में पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, उसी कड़ी में आज छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि इन छह लोगों के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत हैं और सीसीटीवी की जांच के बाद गिरफ्तारी की गई है।

मुख्यमंत्री साय बोले – किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर के कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। हमने प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। हमने स्कूलों में शिक्षक-पालक मीटिंग और न्यौता भोज जैसे अभिनव पहल शुरू की है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के पोषण को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 341 स्कूलों का चयन पीएमश्री स्कूल के रूप में किया गया है। यह शिक्षा के लिए अच्छी अधोसंरचना तथा स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को अहमियत दी जा रही है। यहां बच्चों को मेडिटेशन भी कराया जाता है। उन्होंने बच्चों को यह संदेश भी दिया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियां उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। विधायक पद्मश्री  अनुज शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य भी हो रहा है। व्यक्तित्व के निर्माण में शिक्षा की बड़ी भूमिका होती है। यह भविष्य की सफलताओं का आधार होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर अकादमी के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिग और फाईन आर्ट की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

कलेक्टर ने कॉफी प्लांटेशन क्षेत्रों का किया निरीक्षण दौरा

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने शनिवार को दरभा ब्लॉक के तीन प्लांटेशन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दरभा कॉफी प्लांटेशन की सभी कार्यों और आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उद्यानिकी कॉलेज, फील्ड ऑफिसर से चर्चा किए साथ ही कॉफी प्लांटेशन करने वाले किसानों से भी चर्चा किए। प्लांटेशन में मनरेगा से किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कांदानार के कॉफी प्लांटेशन क्षेत्र का भी निरीक्षण किए और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कॉफी उत्पादन के लिए ग्राम में बनी समिति का एसडीएम और जनपद सीईओ की उपस्थिति में बैठक करवाकर समिति में जागरूक किसानों को रखकर पुर्नगठित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को प्लांटेशन क्षेत्र की सफाई करवाने और कॉफी के पौधों का संरक्षण करने में सहयोग करने कहा। उन्होंने कहा कि जमीन आपका है, कॉफी का फसल होने पर लाभ भी आपको ही होगा। ग्रामीणों से प्लांटेशन की आवश्यकताओं के सम्बन्ध में भी चर्चा किए।  इसके अलावा मुंडागढ़ के कॉफी प्लांटेशन का भी जायजा लिया और ग्रामीणों से चर्चा किए। इसके अलावा उरूग़पाल के ग्रामीणों ने कलेक्टर से गांव के आवश्यक मांग भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई सहित जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अधिकारी, उद्यानिकी कॉलेज के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय बोले छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

  मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योद्धाओं को किया सम्मानित, चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र कायाकल्प : जिला अस्पताल बेमेतरा पूरे प्रदेश में अव्वल रायपुर प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में आज कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य योद्धाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया और चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कायाकल्प से सम्मानित संस्थाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों और स्वास्थ्य योद्धाओं को अपनी शुभकामनाएं भी दी।       मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी हम विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि  डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हो रही हैं। उन्होंने प्रदेश में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 11 लाख से अधिक लोगों के स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य अमले को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि परिवेश की स्वच्छता के साथ ही अस्पताल की स्वच्छता भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जब स्वच्छ भारत का संकल्प लिया था, उसमें अस्पताल की स्वच्छता को भी प्राथमिकता दी गई।        मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सांसद रहने के रहने के दौरान मेरे दिल्ली स्थित निवास में इलाज के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन मेरे आवास में ही रुकते थे। तब मेरे घर की व्यवस्था देख श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने कहा था कि तुमने तो अपने घर को मिनी एम्स बना रखा है।  श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल के दौरान रायपुर एम्स की जब स्वीकृति मिली तो वास्तव में छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं  का रास्ता खुल गया।          मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील नेतृत्व ने आम जनता के कारगर इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना तैयार की। गरीबों के लिए पांच लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था हो गई।        मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वो अपने वयोवृद्ध लोगों का कितना ख्याल रख पाता है। हमारे बुजुर्ग अपना पूरा जीवन समाज के लिए देते हैं और समाज का फर्ज है कि उनकी पूरी देखरेख करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के लिए भी पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की है।        मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी मिले। बस्तर के कुछ गाँव ऐसे भी थे जहां बरसों तक माओवादी हिंसा की वजह से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया था। अब वहां स्वास्थ्य शिविर लग रहे हैं। लोगों के आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया हुआ है इसका असर मेडिकल टूरिज्म के रूप में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल्स में पड़ोसी राज्यों से भी मरीज आते हैं। हम लगातार छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना को बेहतर करने काम कर रहे हैं। आंबेडकर  हास्पिटल में हम 700 बिस्तर अस्पताल भवन तैयार कर रहे हैं। इसके बाद यहां की क्षमता दो हजार मरीजों की हो जाएगी।छत्तीसगढ़ में मेडिकल कालेजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हाल ही में हमने चार मेडिकल कालेजों के भवन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। हमारे हिंदी मीडियम के और ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए हम हिंदी माध्यम में मेडिकल की शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। मेडिकल कालेजों में पीजी की सीटें भी बढ़ाई गई हैं ताकि विशेषज्ञ डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।         मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में लिए गए बड़े निर्णय और अपने प्रयासों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने मेकाहारा में 700 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति, 4 नए मेडिकल कॉलेज भवन की स्वीकृति और बुनियादी स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकमा जिले के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट मिलने पर पूरे स्वास्थ्य अमले को बधाई दी और कहा कि हमारी सरकार में न केवल प्रदेश के बड़े शहरों तक बल्कि अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का काम जारी रखा है।        इस अवसर  पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने पुरस्कृत होने वाले सभी संस्थाओं और स्वास्थ्य योद्धाओं को बधाई दी और कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अब स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है। हमारे स्वास्थ्य केंद्र निजी संस्थान से मुकाबला कर रहे है। श्री साव ने स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाभावना और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज चिकित्सा उपरांत स्वस्थ होता है तो हमें अपनी पूरी व्यवस्था पर गर्व होता है और संतुष्टि मिलती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी के साथ बढ़ रही है और इससे प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे।      कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज स्वास्थ्य विभाग के लिए उत्सव का दिन है और प्रदेश भर के स्वास्थ्य योद्धा हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के अल्प समय में स्वास्थ्य सुविधाओं ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचनाओं के विस्तार सहित आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब,  अनुज शर्मा उपस्थित  थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 के कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में जिला अस्पताल श्रेणी में प्रथम स्थान जिला अस्पताल बेमेतरा, द्वितीय स्थान जिला अस्पताल कोण्डागांव और कंसिस्टेंसी पुरस्कार जिला अस्पताल जगदलपुर को दिया गया। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में प्रथम स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला जिला जशपुर, द्वितीय स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया जिला कबीरधाम और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet