LATEST NEWS

आश्रम की छत से कूदी थी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहपाठी से परेशान होकर मूकबधिर छात्रा ने की थी आत्महत्या

बिलासपुर. मूक-बधिर छात्रा के आत्महत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिव्यांग छात्रा ने सहपाठी छात्र की मारपीट से परेशान होकर आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जांच में यह खुलासा होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पूरा मामला सिरगिट्टी थाना का है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते 12 दिसंबर को आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर की पढ़ाई करने वाली छात्रा कुमारी पल्लवी ने आत्महत्या कर ली थी. छत से छलांग लगाकर छात्रा ने सुसाइड किया था. घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने दिव्यांग छात्रा को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. यहां ICU में शाम तक इलाज चलने के बाद डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी. पल्लवी बोलने व सुनने नहीं सकती थी. सूरजपुर के ग्राम महगई निवासी आकाश रवि ने घटना से पहले पल्लवी के साथ मारपीट की थी. जिससे छात्रा काफी परेशान थी. पल्ल्वी ने इस बार की जानकारी कपनी बहन को वीडियो कॉल में दी थी. मामले में साइन लेंग्वेज एक्सपर्ट ने आरोपी आकाश से पूछताछ की. जिसके बाद आकाश ने आरोप स्वीकार लिया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 120 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

नक्सल मामलों को लेकर चार जगहों पर छापेमारी, छत्तीसगढ़-बीजापुर में NIA की दबिश

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पर दबिश दी है. NIA की टीम आज सुबह 5 बजे से जिले के चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस ऑपरेशन में बीजापुर के भैरमगढ़, आवापल्ली, तररेम और अन्य इलाकों में NIA की रेड कार्रवाई जारी है. इससे पहले, NIA ने पालनार इलाके में दबिश देकर नक्सल सामग्री की बरामदगी की थी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. NIA के इस अभियान से नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इलाके में सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है. बता दें कि, NIA की टीम ने करीब सप्ताहभर पहले सुकमा जिले में भी छापा मारा था। नक्सल मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी किया था। इसके अलावा सुकमा से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरि में भी छापेमार कार्रवाई की गई थी।

एजेंटों को मिलती है 20 हजार रूपए सैलरी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर पुलिस ने सट्टा किंग पर कसा शिकंजा

बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने शहर के सट्टा कारोबारी पर शिकंजा कसा है. पुलिस ने सट्टा किंग दिनेश टेकवानी और एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. टेकवानी अपने अवैध कारोबार को चलने के लिए बाकायदा सैलरी पर एजेंट रखकर काम कर रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के बाद एजेंट को धरदबोचा है. वहीं उसके पास से लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, लाखों रुपए की सट्टा पट्टी जब्त की है. एसपी रजनेश सिंह के निर्देश के बाद लगातार सट्टेबाजी के सरगना को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही थी. तोरवा थाना पुलिस ने अनिल गंगवानी से पूछताछ में पता चला कि वह दिनेश टेकवानी के लिए सट्टा लिखता है. इसके लिए दिनेश उसे प्रति 20 हजार रुपए सैलरी देता है. जिसके बाद पुलिस ने स्वर्ण जयंती नगर स्थित पत्रकार कॉलोनी निवासी दिनेश टेकवानी (59) पिता लक्ष्मणदास टेकवानी को भी पकड़ लिया. दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 112 और 6 क ,6 ख , 7(1), 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकर्रण दर्ज किया गया है.

एक 1 की मौत और 4 घायल, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही बोलेरो पलटी

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान बोलेरो वाहन पलट गई. इस घटना में 1 अधेड़ महिला की मौत हो गई और गर्भवती महिला समेत 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन गर्भवती महिला को भैयाथान से अस्पताल ले जा रहा था. इसी दौरान बसदेई चौकी क्षेत्र के सिरसी गांव के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में अधेड़ महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 को मामूली चोटें आई हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही अधेड़ महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं घायलों में से 2 को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है. जबकि गर्भवती महिला और अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. अस्पताल में अधेड़ महिला की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है.

लोगों का मिला समर्थन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में जर्जर राजमार्ग को लेकर जारी है अनशन

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के स्थिति को सुधारने की मांग को लेकर नगर की युवा राहुल जीत सिंह का  अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा आज भी बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, शासकीय कर्मचारी सहित ग्रामीण क्षेत्र एवं बलरामपुर से भी लोग समर्थन करने पहुंचे। धरना के पहले दिन प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पहुंचे थे, जिन्होंने राष्ट्रीय राज्य मार्ग के एसडीओ से बात करा कर एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ होने की बात कही। राहुल जीत सिंह के द्वारा लिखित में आश्वासन चाहा जो नहीं मिला जिसके बाद राहुलजीत ने अनशन कार्य प्रारंभ नहीं होने तक अनशन जारी रखने की बात कही। नगर की युवा राहुल जीत सिंह के अनशन को धीरे-धीरे लोगों का जन समर्थन बढ़ते जा रहा है पहले दिन जहां सैकड़ो की संख्या में लोगों ने आकर अनशन का समर्थन किया वहीं आज बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भी आकर अनशन का समर्थन किया। सभी ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे क्षेत्रवासी सड़क की समस्या से हलकान हो रहे हैं एवं राहुल जीत के द्वारा शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए अनशन का सहारा लिया है। प्रशासन को संवेदनशीलता दिखलाते हुए गंभीरता पूर्वक सड़क के मरम्मत का कार्य प्रारंभ करवाकर अनशन समाप्त करवाए जाने की आवश्यकता है। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष का समर्थन अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह बस मालिक संघ के बिहारी गुप्ता,सत्यानंद पांडे, बबलू सिंह बलरामपुर से मानव मानव सेवा एवं वेलफेयर समिति के अध्यक्ष अमानत अली अपने दर्जनों साथियों के साथ अनशन का समर्थन करने पहुंचे वहीं के वरिष्ठ पार्षद अशोक जायसवाल,सनोज दास, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अरविंद दुबे, राजू गुप्ता, माली मालाकार कल्याण समिति के छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रकाश मालाकार , किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे, पार्षद कौशल जैसवाल, नरेश रवि सहित नैतिक विकास संघ के 50 से अधिक युवाओं ने आकर अनशन का समर्थन किया। महिलाएं भी हुईं सम्मिलित राहुल जीत सिंह के द्वारा सड़क को ले कर किए जा रहे अनशन में सम्मिलित होने आरागाही, जामवंतपुर ,,बुलगाव,तातापानी, पुरानीकृष्ण नगर केरवासिला सहित अन्य गांव से बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पहुंचकर धरना का समर्थन कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे रहने वाली महिलाएं भी जाकर अनशन का समर्थन किया। पड रही कड़ाके के ठंड के बीच पूरी रात राहुल जीत सिंह अनशन पर रहे राहुल जीत सिंह ने कहा कि सड़क की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है तत्काल सड़क का मरम्मत कराया जाना अति आवश्यक है प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है दुर्घटना में लोग मर भी रहे है। लोगों का मिल रहा है अपार समर्थन के ऊर्जा के कारण में अनशन में बैठ पा रहा हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य मुलाकात की

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री  साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के मध्य छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्म अनुज शर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आज शुभारंभ किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है।     इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज वह सपना साकार हो रहा है।     सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों में टूरिज्म और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की  लागत  से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है l माँ महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है । यह एयरपोर्ट 72-सीटर एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर भी काम जारी है।हमारे छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।     गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, रामगढ़ की पहाड़ियां, और एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात जैसे स्थलों तक अब देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान होगी।     इसके साथ ही, एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से निवेश का माहौल भी बेहतर होगा। हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति में होम स्टे और रिसॉर्ट्स जैसे उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं।     हमारी कोशिश है कि अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ को विमानन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि    नया साल आने वाला है, और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस नई विमान सेवा का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19-सीटर ट्विन औटर विमानों के माध्यम से इन शहरों के लिए सेवाएं देगी।      विमान टेकऑफ़ को वाटर सेल्यूट दिया गया। आज प्रारंभ हुई विमान सेवा के पहले यात्री के रूप में सांसद चिंतामणि महाराज सपत्नीक सवार हुए, जिनको मुख्यमंत्री साय ने बोर्डिंग पास देकर कहा कि आज आपने इतिहास बना दिया। आप इस रूट के पहले यात्री है, आपको शुभकामनाएं।  इस अवसर विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजु, संचालक विमानन विभाग संजीव झा, फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी संजय मांडविया उपस्थित थे।

“रामलला की माता “आर्ट ऑफ लिविंग मंडली के द्वारा भव्य रूप से मंचन पंडित दीन दयाल ऑडोटोरियम रायपुर के शुभारंभ

रायपुर  संगीत नाट्य प्रस्तुति”रामलला की माता “आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलोर आश्रम की मंडली के द्वारा भव्य रूप से मंचन पंडित दीन दयाल ऑडोटोरियम रायपुर के शुभारंभ सत्र में  प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती श्री देवनारायण साहू जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी,सुश्री लता उसेंडी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा विधायक, श्री सुभाष राव जी पूर्व चेयरमैन हाउसिंग बोर्ड, अजय सिंह बैस पूर्व सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ़ श्री मितुल कोठारी प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया श्री राकेश चतुर्वेदी जी, पूर्व पीसीसीएफ के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आनंद लिया l इस कार्यक्रम के अंतिम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने कहा  श्री राम हमारे भांजे है l और यहाँ हम भांजे के पैर छूते है न कि उन्हें अपने चरण स्पर्श करने देते है l

मौसी को देखने जा रहा था अस्पताल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकराकर युवक की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात सड़क किनारे खड़ी बेतरतीब ढंग से खड़ी डम्फर से टकरा जाने की घटना में अस्पताल में भर्ती अपनी मौसी को देखने जा रहे युवक की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाने में आशीष यादव उम्र 27 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सियारपाली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई महेन्द्र यादव इण्ड सिनर्जी में ड्रायवरी का काम कर रहा था। आशीष ने बताया कि उसकी मौसी रायगढ़ जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बीती रात उसका बड़ा भाई बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी 13 जे 5525 से अकेले ही मौसी को देखने निकला था। इसी बीच रात करीब साढ़े 10ः30 बजे उसे पता चला कि उसके बड़े भाई महेन्द्र यादव का ग्राम पंडरीपानी के पास एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उसे उपचार हेतु रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद वह तत्काल अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसके भाई की मौत हो चुकी थी। बहरहाल मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर चक्रधर नगर पुलिस ने  डम्फर वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।   सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकराया मृतक के छोटे भाई आशीष ने बताया कि अस्पताल से उसका रिश्तेदार राजू मृतक की मां को छोडने घर जा रहा था। तब पंडरीपानी गांव के पास स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना के बाद होनें वाली भीड़ को देखने के लिये रूके तब उन्हें पता चला कि महेन्द्र यादव सड़क किनारे खड़ी डम्फर क्रमांक सीजी 13 एलए 4525 में टकरा कर लहू लुहान व अचेत अवस्था में पडा था। अंधेरे में खड़ी थी डम्फर मृतक के भाई ने यह भी बताया कि डम्फर वाहन का चालक वाहन को असुरक्षित ढंग से सड़क किनारे खड़ी किया गया था इस दौरान न तो उक्त वाहन की पार्किग लाईट जल रही थी और न ही वाहन में रेडियम चिपका हुआ था और न ही डम्फर चालक के द्वारा किसी प्रकार का सकेत लगाया गया था। अंधेरे में गाड़ी खडी करने से उक्त घटना घटित हुई है।

बाकी आरोपियों की तलाश, छत्तीसगढ़-दुर्ग में 49 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग में भिलाई में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित रश्मि ग्रुप ऑफ कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट इंद्रप्रकाश कश्यप से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 49 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग एन्ड्रायड मोबाइल बरामद किया है इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। भिलाई नगर थाना प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 16 नवंबर को वाइस प्रेसिडेंट इंद्रप्रकाश कश्यप निवासी रूआबांधा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात नम्बर से व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से ट्राई के नाम से फोन कर तथा बाद में अन्य अलग-अलग नम्बरों से व्हाट्सअप कॉलिंग के माध्यम से फोन लगाकर सीबीआई, ई.डी.और सुप्रीम कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट व अन्य नोटिस भेजकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 49 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस व 66 डी आई.टी. एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक आरोपी आरोपी खाता धारक बापू श्रीधर भराड़ को उसके गृह ग्राम राहेगांव महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान अपने आईसीआईसीआई बैंक के एकाउंट डिटेल,एटीएम कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग का यूजर नेम व पासवर्ड तथा बैंक में रजिस्टर्ड सिम को सोमनाथ धोबले के माध्यम से शेख नवीद नाम के व्यक्ति को धोखाधड़ी की घटना के लिए दिये जाना बताया गया था। जिसके आधार पर टीम ने तकनीकी माध्यम से प्रकरण के दो अन्य उक्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान आरोपी सोमनाथ धोबले की उपस्थित बीड़ महाराष्ट्र एवं शेख नवीद की उपस्थिति पुणे महाराष्ट्र में होना की जानकारी लगी जिसके बाद टीम रवाना कर उक्त दोनों आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय से अनुमति प्राप्त कर दो अलग-अलग टीमें पूर्ण व बीड़ महाराष्ट्र रवाना किया गया था। टीम द्वारा बीड़ महाराष्ट्र में पतासाजी कर आरोपी सोमनाथ धोबले को समर्थ नगर बीड़ से गिरफ्तार किया गया तत्पश्चात् प्रकरण के अन्य आरोपी शेख नवीद को किराये के मकान कोंढ़वा पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बापू श्रीधर भराड़ के आईसीआईसीआई बैंक खातें का समस्त डिटेल, एटीएम कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग का यूजर नेम व पासवर्ड तथा बैंक में रजिस्टर्ड सिम को ठाणे मुबंई निवासी मनोज विश्वनाथ पाल तथा सद्दाम नाम के व्यक्तियों को धोखाधड़ी की घटना में उपयोग लाने के लिए 20 प्रतिशत के कमीशन पर उपलब्ध करा देना स्वीकार किया।पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

संविलियन और मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाने की मांग, छत्तीसगढ़-बालोद में मितानिन धरने पर बैठीं

बालोद। छत्तीसगढ़ में मितानिनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. जिसके कारण गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है. दो सूत्रीय मांगों को लेकर बालोद शहर के धरना प्रदर्शन स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. जिसके कारण गांव में स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी हुई है. मितानिनों की हड़ताल के कारण प्रदेश में चल रहा टीबी मुक्त कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है. मितानिनों के मुताबिक अब वह आश्वासन पर नहीं टूटेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी घोषणा पत्र में मितानिनों को संविलियन किए जाने, मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का वादा किया था. बीजेपी सरकार में आ चुकी है तो अपने किए वादा को पूरा करने की मांग मितानिन कर रहे हैं. मितानिन संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मीना डोंगरे ने बताया कि सभी मितानिन , मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्यवक, स्वास्थ्य पंचायत समन्यवक, एरिया कोऑडिनेटर और मितानिन हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में संविलियन किया जाए.क्योंकि SHRC, NGO के साथ काम करने पर उन्हें आर्थिक लाभ नहीं मिलता है. संविलियन की मांग पर अड़े – मितानिनों ने बताया कि उनके पदाधिकारी 21 साल से सेवा दे रहे हैं.लेकिन अब तक उन्हें संविलियन से वंचित रखा गया है. लंबा अनुभव होने के बाद भी कम प्रोत्साहन राशि और क्षतिपूर्ति बेस से काम लिया जा रहा है.प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जब तक मांगों को पूरा नहीं करते तब तक हड़ताल जारी रहेगी.आपको बता दें कि प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. जिसके कारण जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं. ”सरकार ने मितानिनों का मानदेय 50% बढ़ाने का वादा किया था.लेकिन अब तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है जिसे लेकर हमने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता हम धरना समाप्त नहीं करेंगे।” – मीना डोंगरे, प्रदेश संगठन मंत्री, मितानिन संघ’

अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है राजनांदगांव में भी 16 नवंबर से पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी है वहीं राजनांदगांव में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज लालबाग थाने में की गई है, भर्ती प्रक्रिया में कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए गड़बड़ी की गई है जिसके बाद से पूरे मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शहर के पेंड्री स्थित आठवीं बटालियन मैदान में की जा रही है जहां राजनांदगांव रेंज की भर्ती प्रक्रिया जारी है वहीं इस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि 16 नवंबर से पूरे राज्य भर में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है इसमें राजनांदगांव रेंज की जो भर्ती है राजनांदगांव जिला में चल रही थी जिसमें जब हम लोगों ने डेटा देखा भर्ती के अलग-अलग दिनांक का हम लोगों ने उसमें पाया बहुत सारी एंट्री ऐसे है जो गलत तरीके से की गई है ऑपरेटर के द्वारा उदाहरण के तौर पर भर्ती प्रक्रिया में एक कैंडिडेट को एक अटेम्प्ट एलाउ है लेकिन जब हम लोगों डाटा चेक की सीसीटीवी देखा तो हम लोगों ने पाया कि अटेम्प्ट एक ही कराया जा रहा है लेकिन डाटा ऑपरेटर के द्वारा फर्जी तरीके से उसमें मल्टीप्ल एंट्री डाल दी गई है,जो की टाइमिंग टेक्नोलॉजी जो की हैदराबाद की कंपनी है,जिसको टेक्निकल असिस्टेंट के लिए यहां भेजा गया है,कंडक्ट कराने के लिए उसके ऑपरेटर के द्वारा यह किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने पूरा मास्टर डाटा कंपनी का निकला और और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई चेकिंग में बड़े स्तर पर यह फ्रॉड मिला है उसी के बेस पर डीएसपी आजाक जो गोला फेक की प्रभारी भी हैं उनके द्वारा एक एफआईआर लालबाग थाने में कराई गई है,पूरे डेटा की और उनकी टेक्निकल टीम भी आई हुई है की जांच की जा रही है उसके आगे फिर कार्रवाई की जाएगी, एफआईआर जो की गई है वह अज्ञात आरोपी के खिलाफ की गई है उसका कारण इसमें कुछ-कुछ लोग हमें दिखे हैं ऑपरेटर का पता लगा है इस पूरे मामले में जांच कर नामजद कार्रवाई की जाएगी और पूरे चैन समझने के लिए अभी अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है जांच जारी है।

हाल जाना और पांच लाख रुपये का दिया चेक, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पद्मश्री तीजन बाई के घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दुर्ग के गनियारी गांव पहुंचकर पद्मश्री तीजन बाई के स्वास्थ्य का की स्थिति को जानने का प्रयास किया।और मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हे 5 लाख रूपये का चेक देकर सहयोग प्रदान की। इस दौरान उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर तीजन बाई के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार किए जाने को लेकर भी निर्देशित किया। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई के बकाया पेंशन और स्वास्थ्य को लेकर  परिजनों ने चार दिन पहले ही दुर्ग कलेक्टर से मिलकर उन्हें वस्तु स्थिति की जानकारी दी थी मीडिया में भी तीजन बाई के खराब स्वास्थ्य को लेकर प्रमुखता के साथ खबरें दिखाई गई।उसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्काल पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ्य और उनके उपचार को लेकर अधिकारियो को निर्देशित किया।जिसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज उनके गनियारी निवास में पहुंचकर तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके निवास पहुंचे ।साथ दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बेहतर इलाज किए जाने के लिए निर्देशित किया इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल में मुख्यमंत्री द्वारा भिजवाए गए 5 लाख रुपए का चेक पद्मश्री पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों को सौपा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा  करते हुए कहा कि उनके बेहतर इलाज में कोई कमी नहीं आएगी।साथ ही किसी भी तरह की आर्थिक स्थिति परिवार में न हो इसको लेकर के मुख्यमंत्री ने जो चेक दिया है। तीजन बाई और उनके परिजनों को सौप दिया गया है।उनके बकाया पेंशन भी जल्द रिलीज किए जाने की बात स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा कही गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे, उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। साय आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद से हम सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, एकजुट रहने और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विकास की राह में आगे बढ़ने की बात कही। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे सहित अन्य समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।       मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज बाबा गुरुघासी दास की जयंती में जगह-जगह कार्यक्रम में शामिल होने का पुण्य अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर आगे चलते हैं। उनका नारा “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास“ है जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी अपनाया है और इसी दिशा में सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से लेकर अन्य स्थानों को विकसित करने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में जो भी वादा था उसे पूरा किया गया है। पीएम आवास का निर्माण, 3100 में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान, 5500 प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक, 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये और पीएससी में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए ट्राइबल हॉस्टल जानकारी देते हुए कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ना होगा। हमारी नई शिक्षा नीति, उद्योग नीति गरीबों, युवाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, अग्निवीरो, दिव्यांगजनो के लिए फायदेमंद है। समाज उद्यम के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मंत्री दयालदास बघेल ने सामाजिक बन्धुओं से बाबा गुरु घासीदास जी ने संदेशों को अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योग-धंधे की ओर आगे बढ़ने की अपील की। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सभी लोगों को गुरू पर्व की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य का विकास किया जा रहा है। यहाँ डोम निर्माण के लिए भी राशि जारी की गई है। आने वाले दिनों में भव्य डोम नजर आएगा। चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथियों ने आरती और जैतखाम की पूजा कर ध्वजारोहण में शामिल हुए। सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गर्मजोशी से गजमाला पहनाकर स्वागत और चाँदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया। बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र सहित गुलाब के फूल भेंट किए गए। मुख्यमंत्री साय ने सालिक निर्मल दिवाकर के पुस्तक ‘‘माँ की चाहत‘‘ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विधायकगण और श्रोतागण मौजूद रहे।       मुख्यमंत्री साय ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सभी मूर्धन्य कवियों का छत्तीसगढ़ की माटी में स्वागत और अभिनंदन किया। साय ने कहा कि बड़े ही शुभ दिन पर यह आयोजन हो रहा है। बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद प्रदेश वासियों को मिले, उन्होंने यह कामना की।         मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और गीतकार केदार परिहार को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में पद्म डॉ. सुरेंद्र दुबे, पद्म डॉ. सुनील जोगी, डॉ. हरिओम पवार, सुअनामिका जैन अंबर,  डॉ. अनिल चौबे, स्वयं श्रीवास्तव और रमेश विश्वहार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet