LATEST NEWS

शिक्षक संघ करेंगे मोदी की गारंटी की मांग, छत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में CM साय आज अंतिम दिन करेंगे रोड शो

रायपुर. आज रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर दक्षिण में रोड शो करेंगे. इस दौरान वह बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए वोट मांगेंगे. रोड शो दोपहर 2 बजे जयस्तंभ चौक से शुरू होगा और रायपुर दक्षिण के विभिन्न इलाकों से होते हुए शाम 5.50 बजे समाप्त होगा. इस रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे. वहीं, रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी प्रचार में जुटे हैं. प्रचार समाप्त होने के बाद, 11 नवंबर की शाम से प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे. 13 नवंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा आज 11 नवंबर को शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर रायपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में सैकड़ों शिक्षक ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने की मांग करेंगे. वे अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. वे मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, जो कि पहले सामूहिक अवकाश के रूप में सामने आया था, और अब यह ज्ञापन देने के रूप में जारी रहेगा. श्रीराम कथा और यज्ञ का आयोजन बागेश्वर सरकार की कृपापात्र बहन शुभि दासी और महिला भागवत समिति द्वारा सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर-5 में प्रातः 8.30 बजे से यज्ञ और दोपहर 1 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. जिन भक्ति त्रिलोक तीर्थ यात्रा राजधानी के संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर में आयोजित आत्मोल्लास चातुर्मास के अंतर्गत पंचाह्निका महोत्सव के दौरान ‘जिन भक्ति’ और ‘त्रिलोक तीर्थ वंदना’ का संगीतमय कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से शुरू होगा.

प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात, छत्तीसगढ़-सक्ति में नाबालिग लड़की से 27 दिन किया दुष्कर्म

सक्ति. बाराद्वार थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी रामरति यादव को पुलिस ने सागौन बाड़ी डुमरपारा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ संबंध बनाए और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। महिला ने बताया कि तीनों देवरानी-जेठानी परिवार सहित कमाने खाने के लिए राउरकेला (ओडिशा) चले गये थे। छोटी ननद (14) है, जो अपने पिता के साथ ग्राम कडारी में थी। दिवाली त्योहार मनाने अपने घर कडारी आए। त्योहार मनानें के बाद सात नवंबर की रात में उसके पास छोटी ननद सोई थी। तब उसने बताया कि ग्राम कडारी का रामरति यादव ऊर्फ बुटु यादव ने तीन जून 2024 से 30 जून 2024 तक लगातार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई। अपराध को छिपाने के उद्देश्य से पीड़िता को बहला-फुलाकर व उम्र बढ़ाकर गर्भपात कराने हॉस्पिटल ले गया था। वहीं, मामले के आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु गांव से फरार होकर ग्राम डुमरपारा सागौन बाड़ी में जाकर छिपा था। पुलिस ने आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु निवासी कड़ारी थाना बाराद्वार को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

आरोपी प्लेसमेंट कर्मचारी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-सक्ति में महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर छेड़छाड़

सक्ति. सक्ति जिले में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर छेड़छाड़ और युवती को फोन से अश्लील बात कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि वह नगर पंचायत डभरा के मानी कंचन केंद्र में दो वर्ष पहले काम करती थी। जिसमें वार्ड नंबर एक के प्रभारी रमेश बंजारे ने शरीर संबंध बनने का दबाव बनाया जिसे मना करने पर नौकरी से निकलने की धमकी दी और शरीरक सम्बन्ध नहीं बनाने पर दूसरे को रखने की बात कही, जिसका विरोध करने पर महिला को नौकरी से निकाल दिया था। अभी 25.10.2024 को नए सीएमओ से बात करने पहुंची हुई थी। इस बीच रमेश बंजारे वहीं पर खड़ा हुआ था जिसने सीएमओ से मिलने नहीं दिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। वहीं एक और महिला कर्मचारी ने भी फोन में अश्लील बात करने की शिकायत दर्ज कराई थी डभरा थाने में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। जिसपर आरोपी रमेश बंजारे 51 वर्ष को तत्काल पकड़ा गया और पूछने पर जुर्म स्वीकार किया हैं जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

हेराफेरी की 35 टन सरिया बरामद, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रक चालक समेत व्यापारी गिरफ्तार

रायगढ़. रायगढ़ जिले में 35 टन सरिया हेराफेरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक समेत एक व्यापारी को एमपी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। उक्त मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा पुलिस ने 35 टन सरिया की हेराफेरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक और एक स्थानीय व्यापारी को गिरफ्तार कर 19 लाख रुपये का चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। पूंजीपथरा पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपी ट्रक चालक विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू को मध्य प्रदेश के शहडोल में दबिश देकर पकड़ा, व्यापारी ने चोरी किए गए सरिया का बड़ा हिस्सा अपने गोदाम में खरीद कर रख लिया था। सात नवंबर को हुई थी एफआईआर 7 नवंबर को दीपक बंसल उम्र 27 वर्ष ने पूंजीपथरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि 16 अक्टूबर को रायगढ़ इस्पात एवं पावर प्रालि देलारी से हरियाणा के हिसार स्थित शुभम एसोसिएट के लिए 35.1 टन सरिया, जिसकी कीमत लगभग 18.96 लाख रुपये है, को ट्रांसपोर्टर एमपी छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजा गया था। सरिया लेकर जाना था हरियाणा सरिया लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीपी -5256 में ट्रक चालक विकास सिंह को हरियाणा के लिए रवाना किया गया, परन्तु 6 नवंबर तक गंतव्य स्थान पर सामान नहीं पहुंचने पर शिकायतकर्ता ने ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद उसने थाना पूंजीपथरा में 35.1 टन सरिया की चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी जिस पर पुलिस ने धारा  316(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया था। शहडोल में पकड़ाए आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई जयराम सिदार के नेतृत्व में पुलिस टीम को शहडोल भेजा गया। 8 नवंबर को पुलिस टीम ने ट्रक चालक विकास सिंह को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने शहडोल जिले के ब्यौहारी में व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू के गोदाम में 15 टन सरिया अनलोड कर दिया था। पुलिस ने विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता के मेमोरेंडम पर कुल 35.1 टन सरिया जब्त कर लिया, जिसकी कीमत लगभग 18.96 लाख रुपये है।

कई KM तक मिले खून के धब्बे, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में हाथी के बच्चे ने खाया बम, शिकारी पर रखा इनाम

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बम विस्फोट से एक हाथी का बच्चा घायल हो गया है। यह घटना उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में हुई। अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के झुंड के घुमने वाले इलाके में खून के धब्बे मिले हैं। हमारी टीम जांच कर रही है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के निदेशक वरुण जैन ने कहा कि उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के पास के इलाके से हमें सूचना मिली कि हाथियों के झुंड के घूमने वाले इलाके में बड़ी मात्रा में खून के धब्बे देखे गए हैं। जब शिकार विरोधी टीम ने जांच की, तो हमने 6-7 किलोमीटर तक पैरों के निशान के लिए खून के धब्बों का पता लगाया। निदेशक वरुण जैन ने कहा कि ड्रोन विजुअल के माध्यम से हमारे कर्मचारियों ने देखा कि एक हाथी का बच्चा जो 5 से 6 साल का है, घायल है, उसका जबड़ा सूजा हुआ है और उसके पैर में भी चोट है। हमें पोटेशियम बम का अवशेष भी मिला। हमने रायपुर से डॉक्टरों की टीम बुलाई है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। आगे कहा कि हम शिकारियों की तलाश कर रहे हैं। हमने शिकारियों के बारे में कोई भी जानकारी देने वालों के लिए 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। हमने विस्फोटक वस्तु के बारे में पुलिस को शिकायत भी दी है। थर्मल के माध्यम से ड्रोन से हम क्षति की सीमा का पता लगाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब हाथी का बच्चा बम को खाने की कोशिश कर रहा था।

सतीश ने साइकिलिंग के दौरान दुष्प्रभाव डालने वाले चीजों के बारे में ग्रामीणों को कराया अवगत

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी फिट इंडिया एंड सेव एनवायरनमेंट अभियान के अंतर्गत सतीश द्विवेदी ने 51 किलोमीटर साइकलिंग की गई, साइकिलिंग मनेंद्रगढ़ से बरबसपुर एवं वापस मनेंद्रगढ़  आकर समापन किया गया। सतीश द्विवेदी ने साइकिलिंग के दौरान पन्नी ,पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया  तथा पन्नी, पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया, वही इनका उपयोग न करने की सलाह दी।

बल्दाकछार एवं अवरई ग्राम में 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार एवं अवरई में रहने वाले विशेष पिछडी जनजाति कमार के शतप्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बल्दाकच्छार में 39 और अवरई में 11 विशेष पिछडी जनजाति कमार परिवार रहते हैं जिनकी  कुल जनसंख्या लगभग 193 है।अब दोनों ही गांव के कमार जनजाति के सभी लोगों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड व जाति प्रणाम पत्र बन गया है । महिलाओं के जनधन बैंक खाते खुल गए हैं। पात्रतानुसार किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि एवं पीएम मातृत्व वंदन योजना का लाभ मिला है। सभी की सिकल सेल जांच एवं सभी घरों में विद्युतीकरण  हो गया है। इसके साथ ही 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट की भी सुविधा विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को प्रदान की गयी है। 15 नवम्बर 2023 से शुरू हुए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार और अवरई में संतृप्तिकरण अभियान शुरू किया गया। इसमें योजना से छूटे हुए लोगों का चिन्हांकन उपरांत उन्हें लाभान्वित करने पर जोर दिया गया और एक वर्ष के अन्दर ही 11 योजनाओं से शतप्रतिशत लोगों को लाभान्वित किया गया। गौरतलब है कि पीएम जनमन योजना का मूल उद्देश्य कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी), परिवारों और बस्तियों तक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार करना है। पीएम जनमन योजना अंतर्गत कमजोर जनजाति समूहों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

हर घर जल से बदलती गांवों की तस्वीर

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन ने न केवल गांव के लोगों को पानी के स्रोत से जोड़ा है, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के स्तर को भी सुधारा है। ग्रामीण अब शुद्ध पानी का सेवन कर रहे हैं, जिससे जलजनित बीमारियों में भी कमी आई है। इसके अलावा, बच्चों और महिलाओं को अब पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। वह समय का उपयोग अन्य कार्यों में करने लगे हैं। यह मिशन केवल पानी की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण ग्रामीण समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। जल जीवन मिशन के माध्यम से बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा (ख) में सफलता की एक प्रेरणादायक कहानी लिखी गई है, जहां हर घर जल का सपना अब हकीकत बन गया है। हाल ही में इस गांव में ‘हर घर जल उत्सव’ का आयोजन हुआ। यह उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन सभी ग्रामीणों के लिए गर्व का क्षण था, जिन्होंने जल जीवन मिशन के इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनकर अपने गांव में एक नया अध्याय लिखा। गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 260 घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे अब हर घर में शुद्ध पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। इस काम को अंजाम देने के लिए 3305 मीटर की पाइप लाइन बिछाई गई है, जो गांव के हर कोने तक पानी पहुंचाने का काम करती है। इसके साथ ही, गांव में एक पानी की टंकी का निर्माण भी किया गया है जो जल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है। यह टंकी न केवल गांव के सभी घरों में पानी पहुंचाती है बल्कि यह जल संग्रहण का भी एक बड़ा साधन है, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। गांव की महिलाएं, विशेष रूप से श्रीमति धन्ना बाई मानिकपुरी और श्रीमति पुष्पा साहू, अत्यंत प्रसन्न हैं। पहले उन्हें पानी के लिए गांव के कुओं या हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन्हें न केवल मेहनत करनी पड़ती थी बल्कि अधिक समय भी खर्च करना पड़ता था। घर के अन्य कामकाज में उनकी यह व्यस्तता एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन अब, जब उनके घर के आंगन में ही नल से पानी उपलब्ध है, तो यह उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। अब उन्हें पानी भरने के लिए समय और ऊर्जा की चिंता नहीं करनी पड़ती। उन्होंने इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया । ग्राम पंचायत मोहतरा (ख) का यह कदम अन्य गांवों के लिए भी एक उदाहरण है। जल जीवन मिशन की यह सफलता बताती है कि जब सामूहिक प्रयास और सरकार की योजनाओं का समन्वय होता है, तो किसी भी समस्या का हल संभव है। इस गांव के लोगों ने दिखा दिया कि छोटी-छोटी मुश्किलों को पार करके एक बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। हर घर जल उत्सव के आयोजन के साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि जल संरक्षण की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।

10,000 से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में पदयात्रा में शामिल होंगे

डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के भाग के रूप में पदयात्रा करेंगे भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समुदायों के योगदान का उत्सव मनाने के लिए पदयात्रा 10,000 से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में पदयात्रा में शामिल होंगे रायपुर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 13 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर माई भारत यूथ वालंटियर्स के साथ पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राज्य के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनकी विरासत और देश के विकास में आदिवासी समुदायों के महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में मनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में आदिवासी विरासत को याद करने, समावेशिता को बढ़ावा देने और आदिवासी समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10,000 से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भाग लेंगे। ये वालंटियर्स आदिवासी संस्कृति, विरासत और विरासत की रक्षा और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देंगे। पदयात्रा कोमड़ो गांव से शुरू होगी और लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रणजीत स्टेडियम में समाप्त होगी। यह पदयात्रा युवाओं, आदिवासी नेताओं और समुदाय के सदस्यों को आदिवासी विरासत और भावना के जीवंत उत्सव में एकजुट करेगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत की स्वतंत्रता में आदिवासी नेताओं के योगदान को दर्शाने वाले सांस्कृतिक अभिनय और आदिवासी विरासत की प्रचुरता को दर्शाने वाले नृत्यों से होगी। इस पदयात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के अनुरूप वृक्षारोपण से होगी। इस पदयात्रा के दौरान, एक प्रदर्शनी स्थल पर ऐतिहासिक आदिवासी आंदोलनों, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और भारत के आदिवासी समुदायों की अनूठी कलात्मकता और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। इस पदयात्रा के मार्ग के ठहराव स्थलों पर आदिवासी संस्कृति, सुंदर रंगोली कलाकृतियां, पेंटिंग और पारंपरिक आदिवासी कला का उत्सव मनाने वाले नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा। सीधी प्रसारित कार्यशालाएं उपस्थित लोगों को आदिवासी नृत्य, संगीत और साहित्य के साथ एक परस्पर अनुभव प्रदान करेंगी जबकि आदिवासी खाद्य पदार्थों का चयन उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएगा। पदयात्रा के मुख्य आकर्षण में शामिल हैं: सांस्कृतिक कार्यक्रम: सांस्कृतिक समृद्धि का उत्‍सव मनाते आदिवासी नृत्य और संगीत। आदिवासी आंदोलनों और कलाओं पर प्रदर्शनी: नाटकों और झांकियों द्वारा ऐतिहासिक आदिवासी आंदोलनों, वीरता और शिल्प कौशल का प्रदर्शन। जागरूकता कियोस्क: सरकारी योजनाओं और महिला लाभार्थियों के बारे में जानकारी। कलात्मक कार्यक्रम: रंगोली, पेंटिंग और आदिवासी कला और साहित्य को बढ़ावा देने वाली कार्यशालाएं। युवाओं के योगदान का उत्सव: माय भारत पोर्टल और एनवायकेएस उपलब्धियां दर्शाना। आदिवासी नेताओं को श्रद्धांजलि: प्रतिभागी प्रमुख आदिवासी हस्तियों की वेशभूषा में होंगे। आदिवासी उत्कृष्टता को सम्मान: पद्म पुरस्कार विजेताओं का अभिनंदन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना। आदिवासी भोजन: स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के आदिवासी खाद्य पदार्थ परोसना।   मंत्रालय इस आयोजन के माध्यम से आदिवासी विरासत और संस्कृति की गहन समझ को बढ़ावा देना चाहता है साथ ही सरकारी कल्याणकारी पहलों में आदिवासी समुदाय को सक्रिय रूप से शामिल करना चाहता है। इस उत्सव का उद्देश्य युवाओं को भारत की आदिवासी विरासत की समृद्ध विरासत से जुड़ने, उसे समझने और उसका सम्मान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।  

बिलासपुर से प्रयागराज की फ्लाइट फुल, उड़ानों के फेरे बढ़ाए जाने की मांग

रायपुर/बिलासपुर  रेलवे द्वारा प्रयागराज होकर जाने वाली ट्रेन सारनाथ एक्सप्रेस को आगामी 3 महीने में कई दिनों तक निरस्त कर दिया है. इसके कारण दिल्ली और प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है. उसमें लोगों को टिकट नहीं मिल रही है. इसको ध्यान रखते हुए हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने दिल्ली फ्लाइट को पहले की तरह व्हाया प्रयागराज सप्ताह में चार दिन चलाने की मांग की है. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बताया कि रेलवे द्वारा प्रयागराज होकर जाने वाली ट्रेन सारनाथ एक्सप्रेस को आगामी 3 महीने में कई दिनों तक निरस्त कर दिया है. इस कारण हवाई जहाज के जरिए प्रयागराज जाने वाले बढ़ गए हैं. वहीं दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी आने वाले समय में कोहरे की समस्या होगी, जिसके कारण लोग ट्रेन की बजाय हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करेंगे. इसको ध्यान रखते हुए बिलासपुर से प्रयागराज और दिल्ली के लिए उड़ानों के फेरे बढ़ाए जाना अत्यंत आवश्यक है. समिति ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का एलाइंस एयर के साथ एमओयू है. अतः उसे ही इन उड़ानों में वृद्धि के लिए पहल करनी चाहिए और एलाइंस एयर से उड़ान बढ़ाने को कहना चाहिए. दिवाली सीजन में दिल्ली के लिए सप्ताह में 6 दिन चलने वाली उड़ने पूरी तरह भरी गई थी, साथ ही उसका किराया भी सामान्य से अधिक रहा है. इसी तरह प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट भी पूरी सीट के साथ चल रही है. इसके कारण यात्रियों को अधिक एलाइंस एयर यह करने में सक्षम नहीं होती है, तो ओपन टेंडर के माध्यम से अन्य विमानन कंपनियों को बिलासपुर से उड़ानें प्रारंभ करने के लिए आमंत्रित करना चाहिए. चार दिन चलने वाली प्रयागराज चल रही सिर्फ दो दिन समिति ने बताया कि बिलासपुर से प्रयागराज के लिए सप्ताह में चार दिन फ्लाइट थी. उसको घटकर 2 दिन कर दिया गया है. इस कारण प्रयागराज मार्ग पर भी उड़ान में जगह नहीं मिल रही है, और किराया बढ़ गया है. यात्रियों की संख्या को देखते हुए पहले की तरह उड़ान फिर से बढ़कर पहले की तरह सप्ताह में चार दिन करने की आवश्यकता है. इसके लिए बिलासपुर से दिल्ली के लिए चल रही सीधी उड़ान और व्हाया जबलपुर उड़ान को डिस्टर्ब किए बिना यह वृद्धि की मांग की गई है.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सालाना लगभग सवा करोड़ मरीजों की ओपीडी

रायपुर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल  स्वास्थ्य सेवाओं को सजग रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। राज्य स्तर पर डीकेएस और मेकाहारा जैसे अस्पताल अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हो रहे हैं तो वहीं संभाग स्तर पर सुपर स्पेशिलिटी अस्पतालों का कार्य निरंतर जारी है। इसी तरह से जिले और ब्लाक स्तर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर राज्य के लोगों की सेहत का विशेष ध्यान रख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेद के मूलभूत सिद्धांतों की सामान्य जानकारी एवं रोगों के घरेलू उपचार तथा औषधियों की जानकारी प्रदान करने में बेहद मददगार साबित हो रहे हैं । इसके अंतर्गत संपूर्ण 12 सेवाओं का आयुष पद्धति के माध्यम से क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे मरीजो को लगातार लाभ मिल रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग प्रशिक्षकों के माध्यम से जनसामान्य को दैनिक योगाभ्यास हेतु प्रेरणा एवं प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है ताकि मरीज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहें। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) द्वारा निरंतर मरीजों का इलाज किया जा रहा है एवं उनकी देखभाल की जा रही है। राज्य सरकार की इस पहल से लोगों को लगातार लाभ भी मिल रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सालाना 1 करोड़ 38 लाख ओपीडी और मासिक 3 लाख एनसीडी मरीजों का इलाज हो रहा है जो अपनी सफलता की कहानी स्वयं बयां करता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रदान की जाने वाली मुख्य 12 स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, परिवार नियोजन गर्भनिरोधक सेवाएं और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित संचारी रोगों का प्रबंधन, सामान्य संचारी रोगों का प्रबंधन तथा तीव्र साधारण बीमारियों और छोटी बीमारियों के लिए बाह्य रोगी देखभाल शामिल हैं। इसी तरह से गैर संचारी रोगों की जांच, रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन, सामान्य नेत्र और ईएनटी समस्याओं की देखभाल, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य देखभाल, वृद्धजन एवं उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा  मानसिक स्वास्थ्य बीमारियों की जांच और बुनियादी प्रबंधन जैसी सेवाएं भी शामिल हैं।

‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ के 9वें संस्करण का आयोजन, 5000 से अधिक लोगों ने जोश के साथ हिस्सा

रायपुर स्वास्थ्य, सहनशक्ति, और एकता के अद्भुत उत्सव के तौर पर रविवार को ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ के 9वें संस्करण का आयोजन हुआ. 10 किमी की दौड़ में मनीष कुमार साहू, 21 किमी की दौड़ में मोहित बिसेन और 42 किमी की दौड़ में सुरेश कुमार साहू पहले स्थान पर रहे. वहीं महिलाओं में 42 किमी की दौड़ में IFS सातोविषा समाजदार ने पोडियम पर स्थान प्राप्त किया. eblu द्वारा प्रायोजित और लेट्स रन द्वारा आयोजित इस मैराथन में 5000 से अधिक लोगों ने जोश के साथ हिस्सा लिया. RFID टाइमर के साथ यह छत्तीसगढ़ की एकमात्र मैराथन की शुरुआत मुख्य अतिथि IAS अंकित आनंद और IAS डॉ. भारतीदासन ने ध्वज लहरा कर किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. सर्वेश्वर भुरे और विवेक ढांढ की भी उपस्थिति रही. छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करते हुए इस साल की मैराथन का विशेष विषय ‘मिलेट्स’ था. इसमें मिलेट्स को हर पहलू में शामिल किया गया, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों को इस पौष्टिक अनाज की महत्ता का अनुभव हो सके. मध्य भारत की पहली 42 किमी प्रमाणित रेस ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ भारतीय एथलेटिक्स में एक नई पहचान बना रहा है, जिसे इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक फेडरेशन्स (IAAF) और एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेसिज़ (AIMS) से मान्यता प्राप्त है. आयोजन को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में रेस के निदेशक डॉ. विनय तिवारी और सुनील अग्रवाल का विशेष योगदान है. डॉ. तिवारी ने कहा कि द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन का आयोजन हर साल भव्य रूप ले रहा है. जो हमारे समुदाय की प्रतिबद्धता और उत्साह को दिखाती है. इस साल 6 किमी, 10 किमी, 21 किमी, और 42 किमी के चार वर्गों में विजेताओं को 3.51 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई. RFID टाइमर के साथ यह छत्तीसगढ़ की एकमात्र मैराथन है, जिसने नए और अनुभवी धावकों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया. आयोजन को सफल बनाने में SKY TMT, दंतेवाड़ा टूरिज्म, सागर TMT एंड पाइप्स, संभव स्टील पाइप्स एंड ट्यूब्स, ASA एडवरटाइजिंग, स्काई ऑटोमोबाइल्स, मारुति सेल्स कॉरपोरेशन, रायपुर ट्रायम्फ, होंडा बिग विंग्स, स्टेपमिंट, हेल्थ पोटली, शुभ BYD, F95, हीरा पाइप्स, भसीन मोटर्स, डेकाथलॉन, सैफ्रॉन कॉर्पोरेट पार्क, स्टार एलीट, रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, और NMDC जैसे प्रमुख ब्रांड्स और संस्थानों का समर्थन प्राप्त हुआ. लेट्स रन छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा फिटनेस समुदाय है, जो दौड़ और फिटनेस के प्रति जागरूक नागरिकों का समूह है. यह समुदाय स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, जो हर साल ऐसे आयोजन करता है. ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ लेट्स रन का एक प्रमुख आयोजन है.

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री साय करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का प्रचार-प्रसार का शोरगुल सोमवार यानी कल थम जाएगा. प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है. सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन आशीर्वाद यात्रा निकाला जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव रैली का नेतृत्व करेंगे. इस जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सैकड़ों मोटरसाइकिल में रैली की अगुवाई महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता करेंगे. जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत दोपहर 2 बजे जय स्तम्भ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ होगी. यह यात्रा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 58 से अधिक स्थानों से होते हुए नेताजी चौक, कटोरा तालाब पर समाप्त होगी. बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा प्रमुख उम्मीदवार हैं. उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा और इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

कांग्रेस पर सांसद अग्रवाल ने जमकर निशाना साधा, बोले- कांग्रेस दक्षिण विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन स्थल समझती

रायपुर भाजपा ने आज राजधानी के एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की थी. इस दौरान सांसद अग्रवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दक्षिण विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन स्थल समझती है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस दक्षिण विधानसभा घूमने आती है. कांग्रेस इसे पर्यटन स्थल समझती है, चुनाव के बाद उनका कोई ठिकाना नहीं होता है. जनता को कांग्रेस के नेताओं का पता भी नहीं है, ऐसे लोगों को जनता क्यों वोट देगी… उन्होंने कहा कि दक्षिण की एक प्रतिशत जनता भी कांग्रेस के प्रत्याशी को न तो जानती है, न ही पहचानती है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर सुनील सोनी के उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सुनील सोनी के कारण आज रायपुर का ऐसा स्वरूप देखने को मिलता है. जनता आश्वस्त है कि दक्षिण का विकास बीजेपी के कमल फूल में ही निहित है. इसलिए विपक्ष भी मुझे ही जितायेगा. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज, वे सभी दक्षिण विधानसभा में केवल घूमने आते हैं. रामसुंदर दस को ज़बरदस्ती चुनाव खड़ा किया गया था. वे चुनाव में बढ़-चढ़ कर प्रचार कर रहे थे. कांग्रेस पार्टी को जवाब चाहिए कि उनका अपमान क्यों किया गया. वहीं मेयर चुनाव प्रचार क्यों नहीं कर रहे  हैं ? उन्होंने कहा कि आज जनता को बिजली-पानी समेत हर सुविधा उपलब्ध है. दक्षिण विधानसभा में आधे से अधिक ग्रामीण परिवेश से जुड़े हुए हैं, पिछले 5 साल तक पीएम आवास बंद रहे,  वो फिर से शुरू हुआ है. इसके अलावा सांसद अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि जिनका प्रेम राजस्थान में पूरा नहीं हो पाया वो कांग्रेस पार्टी से उम्मीद छोड़ दें. उनका प्लेन टेकऑफ नहीं कर पाएगा. उन्होंने आगे कहा कि रायपुर सबसे शांत शहर है और बलौदाबाज़ार सूरजपुर को देखकर रायपुर की जनता नहीं चाहेगी की प्रदेश को अशांत करने वाले लोग यहां आए. इस दौरान प्रेस वार्ता में चुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा, विधायक गजेंद्र यादव, सुशांत शुक्ला, इंद्रजीत साहू, ईश्वर साहू समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे.

अंबिकापुर में 11 हाथियों के दल ने खूब उत्पात मचाया, मासूम सगे भाई बहन की मौत

अंबिकापुर हाथियों ने पंडो परिवार की इन्ही झोपड़ी को तोड़ना शुरू कर दिया गहरी नींद में सो रहे लोगों को हाथियों के आने का पता नहीं चला। हाथियों ने जब झोपड़ी तोड़नी शुरू की तो घर में सोए हुए ग्रामीण अपने-अपने बच्चों को लेकर भागे। इस दौरान बीखू राम पंडो अपने दो बच्चों को लेकर वहां से भागने में सफल रहा लेकिन तीन बच्चे झोपड़ी में ही फंस गए। इसमें एक पांच साल का बच्चा देव सिंह झोपड़ी के भीतर छिप गया, लेकिन 11 वर्षीय पुत्र डिशु पंडो और पांच साल की पुत्री काजल उर्फ भूती को हाथियों ने कुचल कर मार डाला। इधर हाथियों के बस्ती में पहुंचने की खबर देर रात वन विभाग को मिली। आसपास हाथियों की मौजूदगी होने के बावजूद वन विभाग की टीम और ग्रामीण लगभग डेढ़ किमी पैदल चलकर पहुंचे। झोपड़ी पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी और दोनों बच्चे का शव भी पड़ा हुआ था। पांच साल का बीखू राम का पुत्र देव सिंह वही मिला। बताया गया कि 11 हाथियों का दल तारा क्षेत्र से प्रेमनगर की ओर आया है। इसी दल ने महेशपुर से पांच किलोमीटर दूर मुलकी पहाड़ इलाके में शनिवार रात धावा बोला था। फिलहाल हाथियों का दल प्रेमनगर के रिहायशी क्षेत्र से लगे बिरंची बाबा पहाड़ी में डटा हुआ है। रामानुजनगर के रेंजर रामचंद्र प्रजापति सहित वन विभाग का हमला इलाके में मौजूद है। दोनों बच्चों के शव को वहां से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग की ओर से बच्चों के स्वजन को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की समझाइश दी है। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet