LATEST NEWS

राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न मदों पर किए जाने व्यय मानक दर का निर्धारण

रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 के निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के द्वारा विभिन्न मदों पर किए जाने वाले व्यय का मानक दर निर्धारण किया है। राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को वाहन, लाइट, माइक, शमियाना, डेकोरेशन, भोजन, वीडियोग्राफी व प्रचार सामग्री एवं अन्य विभिन्न मदों पर किए जाने वाले व्यय का मानक दर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति तथा सहमति के उपरांत निर्धारित किया गया है। तय दरों में लडडू प्रतिनग 5 रूपए तो मटठा पैकेट प्रतिनग 10 रूपए निर्धारित किया गया है। वहीं छोटी माला प्रतिनग के लिए 15 रूपए, बडी माला के लिए 50, वीआईपी माला के लिए 300 रूपए, मोटी माला के लिए 900 रूपए, छोटे गुलदस्ते के लिए 60 रूपए व बडे के लिए 110 रूपए प्रतिनग, खुले फूल प्रतिकिलो 80 रूपए, प्रोजेक्टर प्रतिदनि के लिए 3500 रूपए निर्धारित किया गया है। व्हीकल की दरें प्रतिदिन किराया वाहन चालक 700 रुपए प्रति व्यक्ति, बुजडोजर जे.सी.बी. 1300 रूपए, डिजाईन वाहन थार- 2200 रूपए प्रतिदिन, जीएसटी, पेट्रोल, डीजल, ओपन वाहन 1200 रूपए के साथ जीएसटी, पार्टी डिजाइन वाहन 2200 रूपए के साथ जीएसटी, मारूति डिजायर 900 रूपए, मारूति इग्निस 960 रूपए, मेटाडोर 1440 रूपए, टाटा पिकअप 1400 रूपए, मिनी बस ए.सी. 2640 रूपए, मिनी बस (नॉन ए.सी.) 2160 रूपए, ए.सी. बस 40 सीटर- 5400 रूपए, ए.सी. बस 40 सीटर- 3240 रूपए, मारूटि वैन 840 रूपए, ट्रेवलर बस 14 सीटर 1680 रूपए, सेडार टाइप कार 960 रूपए, फॉरचुनर-फोर्ड एन्डोवर-पजेरो 3600 रूपए, एक्टिवा 250 रूपए, पल्सर 300 रूपए, बुलेट 500 रूपए के हिसाब से दर तय की गई। टेंट के लिए निर्धारित खर्च किया तय पंडाल और वुडन मंच निर्माण के लिए 13 से 25 रूपए प्रति वर्ग फीट, वहंीं सामान्य बुके के लिए 170 व वीआईपी बुके 350 रूपए, सामान्य पोस्टर के लिए 5 व पोस्टर फलैक्स के लिए 8 रूपए प्रति वर्गफीट, पानी जार के लिए 35 रूपए प्रतिनग, पटाखा लडी प्रति नग 180 रूपए व पटाखा बम के लिए प्रति बाक्स 6 नग के लिए 144 रूपए, स्वागत थाली प्रति नग 150 रूपए, तलवार प्रति नग 500 रूपए, कटार 250 रूपए, त्रिशूल 500 रूपए प्रति नग,शाल व साडी प्रति नग 500 रूपए, टोपी सामान्य 100 व टोपी अच्छा के लिए 200 रूपए प्रतिनग, टीशर्ट प्रतिनग 250 रूपए प्रतिनग, नानबेज थाली 150 रूपए व बिरयानी प्रति थाली 100 रूपए व फल प्रतिकिलो 200 रूपए, मठठा पैकेट 10 रूपए, लडडू प्रतिनग 5 रूपए,ड्रोन कैमरा प्रतिनग 2000 रूपए, तोप गन प्रतिनग 500 रूपए व पगडी 200 रूपए प्रतिनग, मंच पर लगने वाले एसी के लिए प्रतिदिन 3240 छोटे साउंड बाक्स के लिए 2900 व बडे साउंड बाक्स के लिए 4000 रूपए प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।

राजवाड़े बोली योग के समान कोई शक्ति नहीं

रायपुर योग के बराबर कोई शक्ति नहीं है। योग के माध्यम से हम जीवन की सभी कमियों को दूर कर सकते हैं। योग के द्वारा शरीर, मन, बुद्धि, विचार, व्यवहार व जीवन सबको अपने नियंत्रण में लाया जा सकता है। उक्त बातें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 65वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय तुलसी बाराडेरा में तीन दिवसीय योग शिविर उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में योग से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है। प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सकता है। शारीरिक रोग सरल तरीके से दूर किए जा सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी साहस एवं निष्ठा से अपना कर्तव्य निभा रहे जवानों की प्रशंसा की। विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पर डटे रहने वाले जवानों को छत्तीसगढ़ महतारी की ओर से अभिनंदन किया तथा सी. आर.पी.एफ. कैम्प में योगाभ्यास शिविर के आयोजन को सराहना की। गौरतलब है कि 65 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय तुलसी बाराडेरा, रायपुर एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में 23, 24 और 25 अक्टूबर को वाहिनी के जवानों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय योगाभ्यास शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विशेष योगाभ्यास शिविर में जवानों को छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग प्रशिक्षकों के द्वारा आसन, प्रणायाम, ध्यान एवं योग के माध्यम से मानसिक तनाव दुर करने तथा शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष योग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राधेश्याम कमांडेण्ड, 65 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एम. एल. पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग उपस्थित रहे। मंच पर श्री गौरव कुमार देवांगन, सहा. लेखाधिकारी, श्री रविकांत कुम्भकार, परिवीक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं मुख्य योग प्रशिक्षक श्री छबिराम साहू, श्रीमती ज्योति साहू भी उपस्थित रहें।

सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा

  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान् बनाने और भारतीय संस्कृति से जोडऩे में विद्या भारती द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित होंगे। साथ ही वे संस्कारवान् भी बनेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि उनका सरस्वती शिशु मंदिर से बचपन से जुड़ाव रहा है। भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। नई शिक्षा नीति बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध होगी और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। रायपुर लोक सभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य है। उन्होंने इस मौके पर खरोरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की मंजूरी दी। कार्यक्रम को विद्या भारती के पदाधिकारी श्री भाल चंद्र रावले, श्री प्रकाश ठाकुर और श्री शशिकांत फड़के ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री मोतीलाल साहू और पुरन्दर मिश्रा, विद्या भारती के सचिव श्री विवेक सक्सेना सहित श्री वल्लभ लाहोटी, अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

बस्तर ओलंपिक 2024 के आयोजन हेतु उच्च स्तरीय राज्य आयोजन समिति की बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेलों के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में बस्तर संभाग के लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहें है। बस्तर ओलंपिक में विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक नवंबर से 20 नवंबर 2024, जिला स्तर पर 21 नवंबर से 25 नवंबर और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य होंगी। बस्तर ओलंपिक में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल और रस्साकसी जैसे खेलों को शामिल किया गया है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर ओलंपिक 2024 के आयोजन हेतु उच्च स्तरीय राज्य आयोजन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खेलों में बस्तर संभाग के सभी जिलों से ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्षेत्रीय भाषा में विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। खेलों के आयोजन स्थलों पर व्यापक-व्यवस्थाएं करने एवं खिलाडियों को सभी आवश्यक सुविधा प्रदान करने निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल के आस-पास शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने प्रदर्शनी इत्यादि लगाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। बस्तर संभाग के सभी गांव के युवाओं की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कराए जाने हेतु प्रयास करने एवं अधिक संख्या में खिलाडियोंं का पंजीयन कराना सुनिश्चित करने कहा गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। बस्तर क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित कर यहां के युवाओं को मुख्य धारा में जोडने , उनकी रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने और यहां के लोगों को खेल गतिविधियों से जोडने और प्रोत्साहित करने हेतु बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री जैन ने संभाग आयुक्त बस्तर को बस्तर ओलंपिक 2024 के आयोजन की गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग करने कहा है। आयोजन हेतु खेल मैदान आयोजन स्थल पर आवश्यक खेल सामग्री, प्राथमिक उपचार, पेयजल, साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं के लिए व्यापक निर्देश दिए गए है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बस्तर ओलंपिक आयोजन हेतु शुभंकर एवं लोगो का निर्धारण किया गया है। खेल प्रतियोगिताओं में वेटलिफ्टिंग एवं हॉकी खेल विधा में सीधा जिला स्तर से संभाग स्तर पर दल की भागीदारी होगी। अधिकारियों ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाडियोंं के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। खेलों के सफल आयोजन हेतु विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तरीय समितियों का गठन कर विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बस्तर ओलंपिक आयोजन के लिए आयोजित उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति जनजाति विकास श्री सोनमणि बोरा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, परिवहन विभाग के सचिव श्री एस.प्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, संभागायुक्त बस्तर सहित कलेक्टर बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और पुलिस विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

पोलियो उन्मूलन के लिए विष्णुदेव साय व श्याम बिहारी जायसवाल की सराहनीय भूमिका

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर छोटी उम्र में भी लोगों को अपना शिकार बना लेती है। यही वजह है कि इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को इस गंभीर बीमारी के बुरे परिणामों के बारे में बताने के साथ ही इससे निपटने के तरीकों के बारे में भी जानकारी देता है। भारत को भले ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन आज भी दुनियाभर में कई लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1985 में की गई थी। यह दिन रोटरी इंटरनेशनल द्वारा बनाई गई पहली पोलियो वैक्सीन टीम के प्रमुख चिकित्सा शोधकर्ता जोनास साल्क के प्रयासों के सम्मान में मनाया जाता है। तब से लेकर आज तक हर साल 24 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है। पोलियो के प्रति जागरूकता फैलाने वाला यह दिन हर साल किसी खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड पोलियो डे की थीम है: “हर बच्चे तक पहुंचने के लिए एक ग्लोबल मिशन” पोलियो, जिसे पोलियोमाइलाइटिस भी कहा जाता है, एक बेहद संक्रामक वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। इसकी वजह से प्रभावित बच्चे को पैरालिसिस होता है और कभी-कभी मौत भी हो जाती है। ऐसे में इस बीमारी से बचाव के लिए 1988 में ग्लोबल पोलियो इरेडिकेशन इनीशिएटिव (GPEI) जैसी पहल की शुरुआत के बाद से, दुनिया भर में पोलियो के मामलों को कम करने में मदद मिली है। इस पहल के बाद पोलियो के मामलों में 99% से ज्यादा की गिरावट आई है और पोलियो अब केवल कुछ ही देशों में स्थानिक बीमारी है। एमसीबी जिले ने पोलियो उन्मूलन के प्रयासों में एक अग्रणी भूमिका निभाई है। इस सफलता के पीछे राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की अहम भूमिका रही है, जिनके नेतृत्व में राज्य ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया और पोलियो के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। पोलियो (पोलियोमाइलिटिस) एक संक्रामक बीमारी है जो पोलियोवायरस के कारण होती है। यह मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करती है, जिससे उनकी मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और स्थायी विकलांगता या मृत्यु भी हो सकती है। एक समय था जब यह बीमारी दुनियाभर में विकराल रूप ले चुकी थी, और लाखों बच्चे इससे प्रभावित हो रहे थे। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनिसेफ जैसी वैश्विक संस्थाओं ने पोलियो उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान शुरू किए, जिसमें टीकाकरण एक मुख्य हथियार बना। भारत में पोलियो का आखिरी मामला 2011 में सामने आया था, और 2014 में देश को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया। यह एक बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन इस यात्रा में राज्यों का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने पोलियो उन्मूलन की दिशा में जो कदम उठाए, वे पूरे देश के लिए प्रेरणा बने। छत्तीसगढ़, जो अपने आदिवासी और ग्रामीण आबादी के लिए जाना जाता है, पोलियो उन्मूलन की दिशा में एक चुनौतीपूर्ण राज्य रहा है। राज्य की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या की विविधता और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में आने वाली समस्याएं इसे और अधिक चुनौतीपूर्ण बनाती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने पोलियो उन्मूलन के लिए कई अहम कदम उठाए। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए राज्य में एक मजबूत टीकाकरण अभियान शुरू किया गया, जिसमें विशेष ध्यान उन ग्रामीण और आदिवासी इलाकों पर था, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच कम थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी। उनका मानना था कि किसी भी राज्य की समृद्धि तभी संभव है जब उसकी जनता स्वस्थ हो। पोलियो जैसे रोगों को समाप्त करना उनके एजेंडे में सबसे ऊपर था। उनके नेतृत्व में राज्य में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं की शुरुआत की गई, जिनका उद्देश्य पोलियो जैसी बीमारियों का पूर्ण उन्मूलन था। विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए कई पहल कीं। उन्होंने टीकाकरण अभियानों को तेजी से लागू करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई और सुनिश्चित किया कि राज्य के हर कोने में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। खासकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए। श्याम बिहारी जायसवाल की नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य में पोलियो के खिलाफ लड़ाई में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को सशक्त बनाया और पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए एक व्यापक रणनीति बनाई। उनके नेतृत्व में राज्य में कई पोलियो टीकाकरण अभियान चलाए गए, जिनमें “पल्स पोलियो अभियानष् सबसे प्रमुख था। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि राज्य के सभी जिलों में, विशेषकर आदिवासी और दूरदराज के इलाकों में टीकाकरण कार्यक्रम सुचारू रूप से चले। इसके लिए उन्होंने बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों की टीम तैयार की, जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम कर रहे थे। एमसीबी जिला, छत्तीसगढ़ के नए जिलों में से एक है, जो राज्य के पोलियो उन्मूलन अभियान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इस जिले ने अपने पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र रहा है। लेकिन सरकार की योजनाओं के तहत यहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया और सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बच्चा पोलियो टीकाकरण से वंचित न रह सके। छत्तीसगढ़ में पोलियो उन्मूलन के आंकड़े राज्य की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाते हैं। राज्य में पोलियो का आखिरी मामला 2009 में सामने आया था। उसके बाद से लगातार टीकाकरण अभियान चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को पोलियो मुक्त राज्य घोषित किया गया। राज्य में 2020 में करीब 85% बच्चों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया गया, और यह आंकड़ा 2024 में 95% से अधिक हो चुका है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए … Read more

शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशेष रोजगार मेला का आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी अग्रणी महाविद्यालय शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेद्रगढ़ में परियोजना निदेशक नितेश कुमार उपाध्याय जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) के नेतृत्व में एवं प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय में जिला स्तरीय विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें एस.आई.एस. ग्रुप इंटरप्राइजेश के भर्ती अधिकारी उपस्थित हुए जिले के उपस्थित बेरोजगारों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। जिनकी आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है वे सभी इस रोजगार मेले का लाभ ले सकते है। उन्होने उपस्थित युवाओं से कहा कि यदि तत्काल आपकी आर्थिक जरूरतें हैं और आप के मां-बाप इस हेतु सहमत हैं तो आप सभी इस अवसर का लाभ उठावें। रोजगार मेले में भर्ती अधिकारी के रूप में उपस्थित संतोष राव ने बताया कि इच्छुक युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती किया जाता है। सुरक्षा जवान के आठ सौ पदों हेतु दसवी पास या फेल युवा आवेदन कर सकते है, इसमें चयन होने पर प्रतिमाह 14000 से 21000 रू. वेतन प्राप्त होगा। सुरक्षा सुपरवाइजर के 300 पदों में भर्ती हेतु 12 वी उत्तीर्ण युवा पात्र है जिनके 17000 से 25000/- रू. वेतन प्राप्त होगा। आज की इस रोजगार मेंला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ जिलो भर के बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भर्ती अधिकारी के द्वारा उपस्थित युवाओं का नाप -जोख कर चयनित प्रतिभागियों से आवेदन-पत्र जमा कराया गया एवं अगले चरण में अनुपपुर (म.प्र) प्रशिक्षण हेतुु बुलाया गया। चयनित युवाओं में शैलेश चन्द्र, बृजेश कुमार, उमाशंकर, आदि है। आज के रोजगार मेले को सफल बनाने में सहा. प्राध्यापकगण डॉ. अरूणिमा दत्ता, सुशील कुमार तिवारी, कमलेश पटेल शरणजीत कुजूर, रामनिवास गुप्ता, पुष्पराज सिंह, प्रकाश मनिकापुरी एवं कार्यालयीन स्टॉप मनीष श्रीवास्तव, सुनित जॉनसन बाड़ा, आर के. गुप्ता, हेमंत सिंह, साधना बुनकर, प्रदीप कुमार मलिक, सतीश सोनी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सुनील सोनी ने सीएम साय से आशीर्वाद लिया और नामांकन रैली का नेतृत्व करने किया आमंत्रित

रायपुर रायपुर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर आज उनका आशीर्वाद लिया और शुक्रवार को नामांकन रैली का नेतृत्व करने आमंत्रित किया। इस दौरान सीएम साय ने सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी और चुनावी तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण क्षेत्र भाजपा का अभेद्य गढ़ इसलिए है क्योंकि यहाँ की जनता का भाजपा से पारिवारिक नाता है। यह नाता ही इस चुनाव में सारे रिकॉर्ड तोड़ कर एक बार फिर कमल का परचम लहराएगा।

पारवानी बोले- ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट से खतरनाक हथियारों की बिक्री पर छत्तीसगढ़ में लगाया जाए पूर्णत: प्रतिबंध

रायपुर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम का ज्ञापन जिलाधीश डॉ. गौरव कुमार सिंह को सौंपा, जिसमें ज्ञापन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ऑनलाईन शॉपिंग प्लेटफार्म से खतरनाक हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन से निवेदन किया गया। चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने आज जिलाधीश महोदय डॉ. गौरव कुमार सिंह जी से मुलाकात कर उन्हें अमेजॉन से मंगाये गये खतरनाक हथियार, बिल एवं अमेजॉन पर बेचे जा रहे हथियारों की जानकारी देते हुए सूची सहित माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नाम का ज्ञापन सौंपकर पत्र के माध्यम से बताया कि प्रदेश में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही है। जिसके कारण आमजन एवं व्यापारियों को डर के माहौल में रहना पड़ रहा है। प्राणघातक हथियारों की बिक्री पर छोटे दुकानदारों पर तो कार्यवाही होती है, परंतु आनलाइन बेचे जाने वाले प्रतिबंधित हथियारों के बड़े विके्रताओं जैसे-अमेजॉन पर कार्यवाही नहीं होती। ऑनलाइन शापिंग प्लेटफॉर्म अमेजॉन द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ में खतरनाक हथियारों जैसे- चाकू, तलवार, टंगिया, फरसा आदि की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है तथा कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से इन हथियारों को खरीद सकता है। श्री पारवानी ने आगे बताया कि सबूत के तौर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ने अपने कर्मचारियों के द्वारा तीन अलग-अलग प्रकार के चाकुओं (खतरनाक हथियार) का आर्डर किया गया जिसे नि:संकोच, बिना जांच पड़ताल किए अमेजॉन द्वारा चाकुओं (खतरनाक हथियारों) की डिलीवरी दी गई। जिसकी रसीद और मंगाये गये चाकू तथा अमेजॉन पर उपलब्ध खतरनाक हथियारों की फोटो इस पत्र के साथ संलग्न है। जो यह दशार्ता है पूरे प्रदेश स्तर पर कितनी मात्रा में इन खतरनाक हथियारों की डिलीवरी की जा रही है। ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट द्वारा दी जा रही इस प्रकार की सेवाओं से अपराधिक गतिविधियों में इजाफा हो रहा हैै। पारवानी ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि ऐसे ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट अमेजॉन आदि आनलाइन कंपनियां जिसमें किसी भी प्रकार के हथियारों की बिक्री की जाती हो, पर पूर्णत: रूप से छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाया जाये। इस अवसर पर चेम्बर सलाहकार सुरिन्दर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, उपाध्यक्ष मनोज जैन, मंत्री-शोएब अंसारी एवं वासु माखीजा, अवनीत सिंह उपस्थित रहे।  

बृजमोहन बोले-भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कराने के संकल्प के साथ मैदान में

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर स्तित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाने पर सिर्फ भाजपा के कार्यकतार्ओं में ही नहीं, अपितु जनता में भी एक विश्वास का वातावरण है, सुकून का वातावरण है। रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र की जनता-जनार्दन को लगता है कि श्री सोनी ही बृजमोहन द्वारा कराए गए कामों की रक्षा और दक्षिण विधानसभा को उससे भी ज्यादा तेज गति से विकसित करेंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार है दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार है। छत्तीसगढ़ सरकार से भी पैसे आएंगे और चूँकि बृजमोहन सांसद बन गया है तो केंद्र सरकार से भी पैसे आएंगे और दुगुनी गति से रायपुर शहर के साथ-साथ दक्षिण विधानसभा का विकास होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि इसलिए हम दक्षिण विधानसभा की जनता से रायपुर शहर की जनता से इस बात का आह्वान करते हैं कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए, दक्षिण विधानसभा के विकास के लिए बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार में हिस्सा ले और ज्यादा-से-ज्यादा मतदान कर भाजपा को रिकॉर्ड जीत का सेहरा पहनाए। भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने दुहराया कि रायपुर दक्षिण को एक नहीं, दो विधायक मिलेंगे। एक परमानेंट बृजमोहन, जिसे 35 साल तक जनता ने आशीर्वाद दिया है और वह कभी इसको भूल नहीं सकते। रायपुर दक्षिण के विकास के लिए अपने लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ वह हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी भी प्रकार की कोई समस्या कोई प्रॉब्लम दक्षिण के लोगों को नहीं आए, इसके लिए सुनील सोनी पूरी तरह काम करेंगे। भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर शहर में अगर सिटी बस का संचालन, नगर निगम का भव्य कार्यालय व्हाइट हाउस, विश्व की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंदजी की बैठी हुई मूर्ति की बुढ़ा तालाब में स्थापना, स्वच्छ पेयजल के लिए 33 पानी टंकियों का निर्माण, आम आदमी गरीब आदमी के लिए 10 से ज्यादा शादी घर और सामुदायिक भवन, स्मार्ट सिटी के लिए 365 परियोजनाओं के लिए लगभग 1000 करोड रुपए की स्वीकृति, रायपुर में एयरपोर्ट जैसा रेलवे स्टेशन बनाने के लिए अमृतकाल रेलवे स्टेशन योजना के लिए 480 करोड रुपए की स्वीकृति श्री सोनी के कार्यकाल में हुए हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर दक्षिण विस उपचुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजधानी रायपुर का अगर व्यवस्थित विकास हुआ है उस विकास को करने में महत्वपूर्ण भूमिका बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी व राजेश मूणत की रही है। इस मौके पर रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, राजीव चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा भी उपस्थित रहे।

जोगी की पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को दिया समर्थन

रायपुर जनता कांग्रेस छत्तीसढ़ (जे) ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.रेणु जोगी व प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र आज पार्टी नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत को सौंपा। पत्र में कहा गया है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने यह समर्थन नि:शर्त है। क्षेत्र के मतदाताओं को उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए वोट करने की अपील भी की है। समर्थन का यह पत्र उन्होंने राहुल गांधी और खडगे को भी भेजा है। प्रदेश के नेताओं को इसकी प्रति भी संप्रेषित किया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ में मनाएंगे दीपावली

रायपुर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे रायपुर, बिलासपुर, सिमगा, बेमेतरा, कबीरधाम और अन्य स्थानों पर प्रवास करेंगे। इन जगहों पर आयोजित महाकाली जन्मोत्सव-गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे।

साव ने भू-विस्थापितों के मुआवजे और नौकरी संबंधी दिक्कतों को शीघ्रता से दूर करने के दिए निर्देश

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में बुधवार को कोरबा जिला मुख्यालय में जिला पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कोरबा कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में जिले में स्थापित सभी सार्वजनिक उपक्रमों के संयंत्रों द्वारा अर्जित भूमि के लंबित मुआवजे और रोजगार प्रदान करने की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संयंत्रों को भू-विस्थापितों के पुनर्वास तथा रोजगार संबंधी दिक्कतों को शीघ्रता से दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संयंत्रों को अपने लंबित प्रकरणों का निराकरण जल्द करने को कहा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायकगण सर्वश्री प्रेमचंद पटेल, तुलेश्वर सिंह मरकाम और फूलसिंह राठिया तथा महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद भी समिति की बैठक में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जिला पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक में पुनर्वास और रोजगार की समस्याओं के निराकरण के लिए संयंत्र प्रबंधनों को प्रभावी कार्यप्रणाली तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बहुत दिनों से लंबित प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं करते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने को कहा। उन्होंने कम्पनी के अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने को कहा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था के बिगडने की स्थिति निर्मित न हो। श्री साव ने इसके लिए संयंत्र के जिम्मेदार अधिकारियो को लोगों के बीच जाकर प्रावधानों और नियमों की पूरी जानकारी प्रदान करने को कहा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में एसईसीएल गेवरा, कुसमुंडा, दीपका और कोरबा द्वारा अर्जित भूमि के एवज में प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई नौकरी एवं पुनर्वास की जानकारी ली। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन को नियमों का पालन सुनिश्चित करने और प्रभावितों को नियमों के तहत समय पर रोजगार एवं भत्ता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही पुनर्वास के तहत स्थापित बसाहटों में शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, मुक्तिधाम जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने तथा समय-समय पर इनकी मरम्मत भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खदान क्षेत्रो में ब्लास्टिंग एरिया में बसाहट से पूर्व ग्रीन जोन निर्मित करने को कहा जिससे बस्तियों में ब्लास्टिंग का प्रभाव कम हो।    श्री साव ने एनटीपीसी, बाल्को, लैंको और अडानी प्लांट द्वारा अर्जित भूमि के एवज में दी जाने वाली मुआवजा, रोजगार व अन्य लाभों के बारे में भी जानकारी ली और प्रभावितों को नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संयंत्रों में रोजगार देने एवं निर्धारित दर पर ही मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रपति केदो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में राज्यपाल ने तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजभवन में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अधिकारियों-कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए है उनको पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में ठहरेंगी। इस दौरान राजभवन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की तैयारी के संबंध में श्री डेका को अवगत कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली के बाथरुम में मिली लाश, परिजनों ने मचाया हंगामा

बलरामपुर हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में लाश मिली है. घटना के बाद से एक ओर जहां कोतवाली के पुलिसकर्मी नदारत हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा मचा दिया है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के NHM शाखा में पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचंद मंडल की पत्नी बीते दस दिनों से लापता है. इस बात की शिकायत गुरुचंद मंडल ने कोतवाली में की थी, लेकिन पुलिस ने उसके ही ऊपर ही शक करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. पुलिस केवल गुरुचंद ही नहीं बल्कि उसके पिता को भी हिरासत में रखे हुए है. इस बीच गुरुचंद मंडल की कोतवाली के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लाश देखने नहीं दी जा रही है. वहीं एनएचएम कर्मियों को आरोप है कि पुलिस जबरन उससे पूछताछ कर रही थी. मामले में स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम स्मृति एक्का ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ब्लैकमेलिंग पर आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में शादी का झांसा देकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. दो साल तक आरोपी युवती का शारिरिक शोषण करता रहा. अब जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीर दिखाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2024 को पीड़िता ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि 3 साल पहले 2021 में राजकिशोर नगर निवासी विधेन्दू शुक्ला (आरोपी) के साथ उसकी दोस्ती हुई. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. लगभग एक साल बाद 20.10.2022 की दोपहर आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया. इस दौरान घर में दोनों के अलावा और कोई नहीं था, तब आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद से लगातार 2 साल तक यह सिलसिला चलता रहा. असलीयत तब सामने आई जब आरोपी 20 अक्टूबर 2024 को पीड़िता को अपने दोस्त के घर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान जब पीड़िता ने उसे जल्द शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और पीड़िता की बनाई गई अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाते हुए कहा कि अब जब भी बुलाउंगा, मिलने आ जाना… नहीं तो फोटो-वीडियो को वायरल कर दूंगा. इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की. अपने साथ हुए धोके और सेक्सटॉर्शन को लेकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई. वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने आरोपी विधेन्दू शुक्ला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet