LATEST NEWS

बैठक कर सीआरपीएफ जवानों का बढ़ाया हौसला, छत्तीसगढ़-बीजापुर जिले में पहली बार किसी डीजी ने बिताई रात

बीजापुर. बीजापुर जिले में पहली बार सीआरपीएफ के डीजी ने रात बिताई है। डीजी ने जवानों के साथ ही आला अधिकारियों के साथ काफी देर तक चर्चा की। जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी बात करेंगे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ डीजी अपने एक दिवसीय बीजापुर दौरे में आये हुए हैं। सीआरपीएफ डीजी अनीश दयाल सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल हैं। बताया जा रहा है कि पहली बार किसी डीजी का बीजापुर जैसे जिले में रात्रि विश्राम हुआ है। सीआरपीएफ आला अधिकारियों के साथ डीजी का रात आठ बजे तक बैठक का दौर चलता रहा। धुर नक्सल प्रभावित पामेड़ के सीआरपीएफ कैंप जाने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। डीजी अनीश दयाल जवानों से मुलाकात करने के लिए भी जा सकते हैं। इस दौरान डीजी सीआरपीएफ जवानों का हौसला अफजाई के साथ उनकी दिक्कतों को जानने की कोशिश भी करेंगे। उनके साथ ही छत्तीसगढ़ डीजी अशोक जुनेजा और बीजापुर के एसपी, एएसपी सहित काफी पुलिस के अफसर-कर्मी मौजूद हैं। वहीं, इस मामले में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। अधिकारियो का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते बीजापुर पुलिस इस एक दिवसीय दौरे के बारे में किसी भी तरह से कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।

कुख्यात ने गिरफ्तारी से बचने में लीं दो जान, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी का हत्यारा गिरफ्तार

सूरजपुर. रविवार को रात्रि में आरोपी कुलदीप साहू अपने साथियों आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सी.के. एवं रिंकू सिंह के साथ पुराने बस स्टैंड सूरजपुर पर बैठा हुआ था। लगभग रात्रि नौ बजे थाना सूरजपुर के आरक्षक क्रमांक 734 घनश्याम सोनवानी पुराने बस स्टैंड की ओर गया। इस दौरान आरक्षक ने उसे देख लिया और कुलदीप साहू को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर कुलदीप साहू ने आरक्षक के ऊपर कड़ाही का खौलता तेल फेंककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी के धर पकड़ के लिये तत्काल थाना में उपलब्ध बल को एकत्रित किया गया। जिसमें प्रधान आरक्षक तालिब शेख, उदय सिंह व अन्य पुलिसकर्मी पुराना बस स्टैण्ड एवं थाना सूरजपुर के आसपास आरोपियों की पतासाजी कर रहे थे। इसी बीच आरोपी कुलदीप साहू द्वारा अपने साथियों आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सीके, रिंकू सिंह के साथ रात्रि करीब 10 बजे पुलिसकर्मियों को स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 29 एडी 5666 में कुचलकर हत्या का प्रयास किया पुलिस पार्टी द्वारा उक्त वाहन का पीछा करने का प्रयास किया गया। परन्तु दुर्गा विसर्जन के कारण मार्ग पर भीड़ होने के कारण आरोपी अपने साथियों सहित पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा। घटना की सूचना एसएसपी सूरजपुर को प्राप्त होने पर उनके द्वारा आसपास थानों तथा रक्षित क्रेन्द्र से अतिरिक्त बल एकत्रित कर सायबर सेल की तकनीकी मदद तथा आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिश की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच प्रधान आरक्षक तालिब शेख महगवां चौक स्थित अपने निवास पर गया। जहां उसके घर की सीढ़ियों पर खून बिखरा हुआ था, जिससे उसे अनहोनी की आशंका हुई। घर के अंदर जाने पर प्रधान आरक्षक की पत्नी एवं नाबालिक पुत्री घर पर नहीं थे। घर में सामान बिखरा पड़ा था और अत्यधिक मात्रा में जगह-जगह खून के छीटे पड़े हुए थे। जिस पर प्रधान आरक्षक द्वारा तत्काल इसकी सूचना थाना में दी गई। पुलिस द्वारा आरोपी कुलदीप साहू एवं उसके अन्य साथियों की पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान उक्त संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार के देखे जाने पर पुलिस द्वारा उसका पीछा कर घेराबंदी की कोशिश की गई किन्तु आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकलने में सफल रहा। थाना प्रभारी विश्रामपुर निरीक्षक अलरिक लकड़ा व पुलिस टीम के द्वारा वाहन का लगातार पीछा किया जा रहा था इसी दौरान ग्राम करवां, चौकी लटोरी के पास आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जिसके जवाब में पुलिस बल द्वारा भी सुरक्षार्थ फायर किया गया परन्तु आरोपी रात्रि में अंधेरे होने का लाभ उठाकर गाड़ी छोडकर फरार हो गया। वहीं, बीते सोमवार को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम पीढ़ा में दो अज्ञात शव पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त प्रधान आरक्षक की पत्नी एवं नाबालिक पुत्री के रूप में की गई। वही मामले की सूचना पर एफएसएल अम्बिकापुर की टीम के द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया तथा घटना स्थल से खून से सने चाकू एवं मृतका व उसकी पुत्री का खून लगे कपड़े भी बरामद किया गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा सूरजपुर पहुंचकर मौके का जायजा लिये और घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया और पूरी कार्यवाही की लगातार मानिटरिंग करते रहे। उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे के मार्गदर्षन में जिला सूरजपुर सायबर सेल तथा विभिन्न टीमें बनाकर आरोपियों के पतासाजी एवं दबिश हेतु टीम रवाना किया गया तथा तत्काल प्रकरण के संदेहियों तथा आरोपी के परिचितों को तलब कर कडाई से पूछताछ की गई। कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु रेंज स्तर से बल लगाकर शांति स्थापित किया गया। इसी दौरान आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस द्वारा बुधवार को गढवा झारखण्ड से बस से आने के दौरान बलरामपुर में पकडा गया। जिसे सूरजपुर पुलिस के द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। बारीकी से पूछताछ पर आरोपी कुलदीप साहू ने घटना के सहयोगी आर्यन विष्वकर्मा उर्फ गोल्डी, चन्द्रकांत चौधरी उर्फ सी.के. एवं रिंकू सिंह के साथ मिलकर आरक्षक 734 धनष्याम सोनवानी पर गर्म तेल फेकना, पुलिसकर्मियों को गाडी से कुचलने का प्रयास करना, प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर जाकर उसकी पत्नी व बच्ची के ऊपर प्राणघातक हमला कर नृशंस तरीके से हत्या करना तथा शव को ग्राम पीढा थाना सूरजपुर में फेक कर साक्ष्य छुपाने के लिए गाडी धोने का कृत्य करना तथा आरोपी कुलदीप साहू द्वारा भागने के दौरान पुलिस बल पर फायर कर भागने की बात स्वीकारी है। इसके अतिरिक्त एक अन्य आरोपी सूरज साहू द्वारा आरोपियों को गांव से भागने में मदद करना भी बताया है। आरोपियों के निशानदेही पर घटना कारित करने के दौरान खून लगे कपडे तथा चप्पल जप्त किया गया है। मृतिका एवं उसकी पुत्री के शवों के पीएम पर धारदार चाकू से गोदकर हत्या किया जाना पाया गया। चिकित्सीय परीक्षण में प्रथम दृष्टया मृतिका एवं उसकी पुत्री के साथ अनाचार की संभावना से इंकार किया गया है और अग्रिम चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्लाईड जप्त कर जांच हेतु भेजा गया है। जिसकी परीक्षण रिपोर्ट अप्राप्त है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। यहॉं उल्लेखनीय है कि, दिनांक सोमवार को कुलदीप साहू पिता अषोक साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम पुराना बाजारपारा सूरजपुर जो थाना सूरजपुर का गुण्डा बदमाश है जिसके विरूद्ध कोतवाली सूरजपुर में कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व है तथा जिला बदर की कार्यवाही भी की गई थी जिसका उल्लघन करने पर इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा धारा 188 भा.द.वि. के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था जिस प्रकरण में जमानत पश्चात् जिले से बाहर था। उक्त आरोपी कुलदीप साहू के द्वारा जिला बदर के प्रकरण में जमानत मिलने पश्चात् प्रार्थी पुनित सोनी के साथ मारपीट करने के संबंध में कोतवाली सूरजपुर में अपराधिक प्रकरण क्रमांक 364/2024 धारा 294, 506, 341, 327 भादवि. पंजीबद्ध किया गया था जो आरोपी के फरार एवम् जिला बदर होने से पता तलाष की जा रही थी। कुलदीप साहू के भाई संदीप साहू के द्वारा दिनांक 07 अक्टूबर को मारपीट व लूट का अपराध कारित करने पर अपराध क्रमांक 557/2024 धारा … Read more

ब्लास्ट फर्नेस-7 विस्तृत कैपिटल रिपेयर के बाद पुन: स्टोव हीटिंग प्रारंभ

भिलाई सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण कार्यक्रम की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, ब्लास्ट फर्नेस- 7 के स्टोव 2 की हीटिंग का कार्य, इस विस्तृत कैपिटल रिपेयर के बाद 15 अक्टूबर 2024 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) श्री तापस दासगुप्ता द्वारा मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री मनोज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) श्री प्रोसेनजीत दास एवं ब्लास्ट फर्नेस, आरईडी, पीएलईएम सहित विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में स्टोव 2 के पुन: प्रज्ज्वलन के साथ ही स्टोव हीटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे इसके फर्नेस उत्पादन में शामिल होने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इस महत्वपूर्ण आपरेशन से हॉट ब्लास्ट तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है, जो डीकाबोर्नाइजेशन उद्देश्यों की दिशा में महत्वपूर्ण रूप से सहायक होगा। कैपिटल रिपेयर के के तहत, स्टोव की पूरी रिफ्रैक्टरी रीलाइनिंग की गई, जिसमें क्षतिग्रस्त रिफ्रैक्टरीज को भी हटाया गया था। श्री तापस दासगुप्ता ने बीएफ बिरादरी और रिपेयर में शामिल एजेंसियों को बधाई दी। विस्तृत कैपिटल रिपेयर के लिए बंद किए जाने के बाद, अब प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस-7 अपनी विस्तृत रिपेयर गतिविधि के पूरा होने के करीब है। 2024-25 वार्षिक व्यवसाय योजना के लिए हॉट मेटल के उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने हेतु ब्लास्ट फर्नेस जल्द ही फिर से परिचालन में आने के लिए तैयार है।

छह आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सरकारी जमीन बेचकर लाखों रूपए ठगे

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में शासकीय भूमि का अवैधानिक रूप से खरीदी बिक्री कर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों ने खमतराई पास के शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया था। फिलहाल, मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सरकंडा थाने में अमेरी सकरी थाने क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी रमेश कुमार वैष्णव ने पटवारी हल्का नम्बर 25 खमतराई राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी जिला बिलासपुर मे 15 अक्टूबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज की। नायब तहसीलदार/कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर के ज्ञापन क्रमांक 159/ना.तह./कार्य.दण्डा/ वा/2024 बिलासपुर दिनांक 15.10.2024 से प्राप्त निर्देश के पालन में मौजा खमतराई 25 स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 551 पर शरद यादव, संजय जायसवाल, द्वारा मधुसुदन राव, श्रीनिवासराव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू नाम के लोगो ने अवैध रूप से खरीदी बिक्री किये है। मामले में उपनिरीक्षक कृष्णा साहू ने बताया कि सरकंडा पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामले को विवेचना में लिया था। प्रकरण की गंभीरता से देखते हुये टीम तैयार कर आरोपियों से पूछताछ की। तो मामले सामने आया। जिसमें शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

शिकायत की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा

रायगढ़. रायगढ़ जिले में ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। जेल पारा निवासी महिला लता ने बताया कि वह आटा रिक्शा चलाती है और उसका पति गिरधर देवांगन बैनर पोस्टर लगाने का काम करता है। 14 अक्तूबर की सुबह उसका पति कोरबा जा रहा हूं कहकर स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एक्यू 4398 से निकला था इसी बीच रात करीब 9 बजे के आसपास फोन कर बताया था कि वह घर लौट रहा था लेकिन देर रात तक वापस घर नही लौटा। अगले दिन 15 अक्तूबर की सुबह 08 बजे फोन से सूचना मिली कि बनहर तिराहा के पास मेन रोड में ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीयू 5707 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गिरधर देवांगन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर, हाथ पैर में गंम्भीर चोंट और अधिक रक्त बहने की वजह से गिरधर देवांगन की मौत हो गई। बहरहाल मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के बाद कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

दत्तक पुत्र ने अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर कर दी हत्या, मिली आजीवन कारावास की सजा

कोरबा ग्राम फत्तेगंज में निवासरत वृद्ध की उसके दत्तक पुत्र ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी थी। मामले में सुनवाई के बाद तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ये था पूरा मामला वृद्ध दुलार सिंह की पत्नी घसनीन बाई ने आठ मई 2023 को पुलिस के समक्ष बताया कि सात मई 2023 को शाम सात बजे वह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए आदमी ढूंढने गई थी। जब वह वापस आई, तब उसके पति दुलार सिंह व दत्तक पुत्र चंद्रा के मध्य लड़ाई- झगड़ा व मारपीट हो रही थी। लड़ाई- झगड़ा को छुड़ाने के लिए पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भाई प्रहलाद कंवर को बुलाकर लाया, तब तक चंद्रा ने उसके पति दुलार सिंह के सिर पर टांगी से मार कर गिरा दिया था। सिर फटने व खून निकलने की वजह से उसके पति की मौत हो गई थी। आरोपित चंद्रा को सश्रम आजीवन कारावास पुलिस ने घसनीन की शिकायत पर धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित चंद्रा को गिरफ्तार किया। विवेचना के बाद मामला तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले में शासन की से अतिरिक्त अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक एवम अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने पैरवी करते हुए बताया कि सुनवाई के बाद चंद्रा कंवर पर दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने सश्रम आजीवन कारावास के साथ ही 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। तदुपरांत आरोपित को जेल भेज दिया ज्गया।

देशी इलाज के चक्कर में मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा

जगदलपुर. जगदलपुर में एक कुत्ते के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बुजुर्ग का देशी इलाज करवाया, जिससे उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। हालात बिगड़ने पर मेकाज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम गरावंड़ में रहने वाले एक बुजुर्ग किसान को एक कुत्ते ने घर के सामने काट लिया। परिजनों ने इलाज न कराते हुए देशी इलाज कराने के बाद छोड़ दिया। अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया, जहां बुजुर्ग की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि ग्राम गरावंड़ निवासी मंगतू कश्यप पुत्र रूपधर 50 वर्ष आठ माह पहले अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था। अचानक से एक पागल कुत्ते ने आकर उसे काट लिया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल ना ले जाकर गांव में ही देशी इलाज कराने लगे, जहां बुजुर्ग के शरीर का घाव सूखने लगने पर परिजनों ने उसे ठीक होने की बात कहते हुए अस्पताल में इलाज नहीं करवाया। इसके कारण आठ माह के अंदर कुत्ते का पूरा जहर ग्रामीण के अंदर आ गया। अचानक से बुजुर्ग की हालत खराब होने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

रायपुर में बदमाशों ने युवक को घेरकर की 20 लाख रुपये की लूट

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 20 लाख रुपये लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए।इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्‍द ही पकड़े जाएंगे। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने बढ़ाई सक्रियता

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी 20 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिसके लिए स्थान और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह सम्मेलन दूधाधारी मठ के सत्संग भवन में आयोजित होने की संभावना है। इस सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, नए प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा, संभावित दावेदार भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के मन को टटोलना और उन्हें चुनावी तैयारी के लिए प्रेरित करना है। गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट 21 जून को रिक्त घोषित की गई थी। भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस स्थिति में कांग्रेस ने नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारने की योजना बनाई है, जिससे भाजपा के मजबूत किले को तोड़ने का प्रयास किया जा सके। कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही बाहरी उम्मीदवार के विरोध में हैं, जिससे संगठन पर चेहरा तय करने का दबाव बढ़ गया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके साथ ही, कांग्रेस ने इस सीट को लेकर एक सर्वेक्षण भी कराया है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि सर्वेक्षण के माध्यम से हर वार्ड से फीडबैक जुटाया जा रहा है। कांग्रेस ने इस उपचुनाव की तैयारी के लिए एक नौ सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है, जिसमें छह पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। यह समिति चुनाव की रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रकार, कांग्रेस उपचुनाव में अपनी मजबूती को साबित करने के लिए तैयार है और पार्टी के भीतर उत्साह का माहौल है। अब देखना होगा कि यह तैयारी चुनाव में कितनी कारगर साबित होती है।

रेलवे की लोहे की प्लेट श्री करने वाला आरोपित गिरफ्तार

कोरबा  रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य में लगी कंपनी के लोहे की प्लेट लूट कर आरोपित भाग गए। पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी तक पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। ग्राम तेंदूभाठा में रेलवे ब्रिज बनाने का काम मेसर्स केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के नवागांव कटघोरा निवासी विभस डे ने 14 सितंबर को जटगा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी कंपनी के कैंप से लोहे के बाटम इंनर स्पलाइस प्लेट व स्पलाइस आठ प्लेटों को अज्ञात लूटेरे लूटकर भाग गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की, तो पता चला कि शासकीय प्राथमिक शाला कटोरी नगोई के सामने से बोलेरो का वाहन क्रमांक सीजी 10 एएच 9017 से आरोपित लूट का सामान लेकर गए हैं। इस पर पुलिस ने पतासाजी कर शेष कुमार श्याम 21 वर्ष निवासी ग्राम बनखेता चौकी जटगा, शेष पाल चौहान 18 वर्ष निवासी डग्गूपारा ग्राम पुटुवा, सूरज कंवर 19 वर्ष निवासी बरबसपुर जटगा तथा मोहीत कुमार यादव 20 वर्ष निवासी बरबसपुर को 14 सितंबर को ही गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, पर प्रकरण का मुख्य आरोपित इंद्रपाल साहू व विनोद आर्मो फरार हो गया था, जिसकी पतासाजी पुलिस कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम बना कर फरार आरोपित इंद्रपाल साहू निवासी कटोरी नगोई को राजधानी रायपुर में घेरा बंदी कर पकड़ा और कोरबा लेकर आई। लूट का सामान केशलपुर के जंगल से बरामद पूछताछ कर आरोपित के कब्जे से लूट का सामान तीन लोहे के प्लेट को केशलपुर के जंगल से बरामद किया गया। तदुपरांत आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित इंद्रपाल साहू के खिलाफ पूर्व में पुलिस सहायता केंद्र जटगा धारा 379, 34, धारा 394, 506 तथा थाना भटगांव जिला सूरजपुर में धारा 379, 34 चोरी लूट का अपराध कायम कर चालान पेश किया गया है।

बिलासपुर में नगर निगम नए स्लैब से वसूलेगा टैक्स, आइडब्ल्यूएमएस प्रणाली से मकानों और प्रापर्टी का होगा पुन: सर्वे

बिलासपुर ग्लोबल इंफार्मेशन सिस्टम (जीआइएस) सर्वे का कार्य दो वर्ष पहले नगर निगम के निर्देश पर कंपनी ने पूरा किया था। इसके आधार पर अब नगर निगम संपत्तिकर की चोरी को रोकने के लिए आइडब्ल्यूएमएस प्रणाली से मकानों और प्रापर्टी का पुन: सर्वे करवा रहा है। पुराने रिकार्ड के आधार पर संपत्तिकर कर रहे जमा सर्वे के दौरान नगर निगम ने हजारों मकान ऐसे पाए हैं, जो पुराने रिकार्ड के आधार पर संपत्तिकर जमा कर रहे हैं। जबकि उनके मौजूदा निर्माण के अनुसार संपत्तिकर अधिक होना चाहिए। सर्वे में कई रसूखदार, राजनीतिक हस्तियों, बिल्डरों व कारोबारियों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने नई इमारतें खड़ी की हैं लेकिन पुरानी दरों पर ही टैक्स जमा कर रहे हैं। नगर निगम 2016-17 की पुरानी दरों को बदलकर आइडब्ल्यूएमएस आधारित नए सर्वे के मुताबिक नया टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है। नए सर्वे में भवन मालिक का नाम व नंबर भी होगा सार्वजनिक नगर निगम ने संपत्तिकर वसूली के लिए नया फार्मेट तैयार किया है। पहले 2016-17 की दरों से टैक्स लिया जाता था। निगम में नए क्षेत्र जुडने के बाद संपत्तिकर को सर्वे के अनुसार 2020-21 से लागू किया गया है। जीआइएस सर्वे के बाद पता चला कि पुरानी दरों से नगर निगम को नुकसान हो रहा है। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2022-23 से जीआइएस सर्वे के आधार पर सूची वेबसाइट पर अपलोड की है। इसमें भवन मालिक का नाम, खाता नंबर, प्लाट और मोबाइल नंबर की जानकारी है व संपत्ति कर भी नए फार्मेंट में वसूल किया जा रहा है। घर-घर हो रहा सर्वे, एक जोन में काम पूरा नगर निगम की टीम ने आइडब्ल्यूएमएस के तहत भवन, मकान व दुकान की री-मैपिंग करवा रही है। इसका काम करने के लिए नगर निगम व संबंधित कंपनी के कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर सर्वे व री-मैपिंग का काम कर रहे हैं। अधिकारियों की माने तो एक जोन का काम पूरा हो चुका है। अन्य जोन में री-मैपिंग शुरू होगी। सरकारी दाव-पेंच में उलझी हर घर नल योजना, एक बार और बढ़ी डेडलाइन नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। पीएचई विभाग हर घर नल योजना का काम करने में एक बार फिर पिछड़ गया है। वर्ष 2021 में शुरू हुआ नल योजना के तहत काम तो युद्ध स्तर पर चलने की बात अधिकारी कह रहे है. लेकिन विभागीय रोड़े की पेचिदगी की वजह से ही योजना को समय पर पूरा करना पीएचई के लिए मुश्किल हो रहा है। नल जल योजना के तहत जिले के दो लाख 46 हजार 673 घरो में नल से पानी पहुंचने का लक्ष्य मार्च 2024 में पूरा करना था, लेकिन अब इस योजना को पूरा करने के लिए दिसंबर 2024 तक का रखा गया है।  

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तलाशुदा महिला को शादी के सपने दिखाकर दुष्कर्म

रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित एक प्लांट में काम करने वाली महिला ने कोतरा रोड थाने में पुलिस को तहरीर दी। तहरीय में महिला ने बताया की 2010 में उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद से वह प्लांट में रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते आ रही। पीड़िता ने बताया कि काम करते समय 2023 में प्लांट में गार्ड का काम करने वाले अंकित कुमार (24) से उसकी जान पहचान हुई और रोजाना बातचीत होती थी। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच 26 सितंबर 2023 की शाम अंकित ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाते हुए कहा, ‘मेरा वचन है कि दूसरे से तीसरा नहीं आएगा। मैं अनाथ हूं, तुमसे मिलकर नई जिंदगी मिली है।’ 27 सितंबर 2023 को अंकित का तमनार तबादला हो गया और इस दौरान बीच-बीच में वह महिला के घर आता और संबंध बनाता था। महिला का नंबर किया ब्लॉक पीड़िता ने बताया कि अंकित ने जून 2024 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाया और बोला, ‘मैंने दूसरी लड़की से शादी कर ली है… तुमसे शादी नहीं करूंगा। तुम्हें जो करना है कर लो और फिर महिला के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। आरकेएम प्लांट में पकड़ा गया आरोपी पीडिता की रिपोर्ट बाद कोतरा रोड थाने की पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी करते हुए शक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में स्थित आरकेएम प्लांट में दबिश देकर आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में मारी गई थी नक्सली कमांडर नीति

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा और नारायणपुर सीमा से लगे थुलथुली गांव में पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 25 लाख की इनामी नक्सली महिला के साथ ही 34 नक्सलियों को मारने के साथ ही बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए थे। घटना के बाद सभी नक्सलियों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। घटना के 12 दिन बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें नक्सलियों की टॉप लीडर के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बीजापुर क्षेत्र के गंगालूर के ग्राम हिरमागुड़ा की रहने वाली नीति उर्फ उर्मिला 45 वर्ष के ऊपर 25 लाख का इनाम था। मुठभेड़ में वह भी मारी गई। नीति नक्सलियों के टॉप लीडर में से थी। उर्मिला नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन इंचार्च सचिव के पद पर थी। घटना के बाद नक्सलियों के शव को पीएम के लिए अलग-अलग जिला जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में शवों को भेजा गया। शवों के पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इसी घटना में मारी गई नीति के शव को उसके परिजनों को मिलते ही रोना शुरू हो गया। परिजनों के द्वारा महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए बेड़मा गांव ले जाया गया, जहां परिजनों ने बिलखते हुए नीति का अंतिम संस्कार किया। नीति के अंतिम संस्कार का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ये अंतिम संस्कार कब हुआ यह तो नहीं बताया गया, लेकिन उसके इस वीडियो को काफी तेजी से वायरल किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर छह करोड़ रुपए स्वीकृत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के चौराहों की बदलेगी तस्वीर

जगदलपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की अनुशंसा पर नगर पालिक निगम जगदलपुर को अधोसंरचना मद से विकास कार्यों के लिए छह करोड़ की राशि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृत प्राप्त हुई है। नगर पालिका निगम जगदलपुर को अधोसंरचना मद से शहर में विकास कार्य के लिए जिसमें सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य सभी 48 वार्डों में किए जाएंगे। राशि स्वीकृति प्राप्त होने पर महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्यों एवं भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में शहर के चौमुखी विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। लोगों की मूलभूत सुविधा देने की हमारी सरकार की जो योजना है, उस पर पहल करते हुए हमारे विधायक किरण देव के नेतृत्व में लगातार शहर का विकास हो रहा है। नगर निगम जगदलपुर के लिए राशि छह करोड़ की स्वीकृति प्राप्त होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहे हैं। इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम जगदलपुर को शहर के 48 वार्डों में विकास कार्यों के लिए अधोसंरचना मद से राशि छह करोड रुपये की स्वीकृति सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक किरण देव ने कहा विकास निरंतर जारी रहेगा शहर विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी, लोगों को मूलभूत सुविधा देना हमारी सरकार का दायित्व है जिसे हम लगातार निर्वहन कर रहे हैं। राशि स्वीकृत होने पर शहर विकास में तेज गति से निर्माण कार्य होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा शहर विकास में किसी भी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी। विकास से जुड़े कार्य निरंतर होते रहेंगे। जगदलपुर शहर के साथ पूरे राज्य के विकास हो इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं और लगातार प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा समग्र विकास को समर्पित विष्णुदेव साय की सरकार अपने संकल्प को पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

आरोपियों ने किया खुलाशा, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में कचरू साहू की हत्या कर गुमराह करने पेड़ पर लटकाई लाश

कबीरधाम. रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह के युवक कचरू साहू के हत्या मामले में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। इस गांव से करीब 10 किमी दूर एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के जंगल में 15 सितंबर को कचरू साहू उर्फ शिव प्रसाद साहू की शव फंदे पर लटकी मिली थी। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया गया। मामले में जब बालाघाट पुलिस ने बारीकी से जांच की तो हत्या की जानकारी सामने आई है। बुधवार को बालाघाट पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान मृतक से संबंधित साक्षियों के बयान लिए गए। मृतक के मोबाइल नंबर व संदेहियो के नंबर की सीडीआर प्राप्त कर गहनता से एनालिसिस किया गया। अलग-अलग संदेहियों से पूछताछ की गई। मुखबिरों द्वारा गोपनीयता से सभी संदेहियो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जांच के दौरान संदेहियों से लगातार पूछताछ की गई, लेकिन संदेहियो द्वारा गुमराह किया जाता रहा। संदेही टेकचंद पटेल से प्रांरभिक लीड मिली। सभी संदेही से अलग-अलग पूछताछ पर हत्या का खुलासा हुआ। प्लान के मुताबिक टेकचंद पटेल, रोशन साहू, दिनेश साहू, राखीलाल हिरवाने  द्वारा मृतक कचरू साहू को उसके ही गमछे से पेड़ पर फांसी पर लटका करके हत्या की गई है। इस तरह वारदात को दिया अंजाम दिनेश व रोमन ने कचरू के प्रत्येक गतिविधि की बारिकी से रैकी की। उसके आने-जाने उठने बैठने के संबंध में जानकारी लिया। इन्हें पता चला की कचरू का दमोह (एमपी) तरफ आना-जाना लगा रहता है। प्लान बनाया कि इसे छत्तीसगढ़ की सीमा के बाहर मध्यप्रदेश में निपटाएंगे। कचरू के सबसे करीबी दोस्त टेकचंद पटेल को पैसा का लालच देकर कचरू के लोकेशन देने के संबंध में मनाया। इसके एवज में 10 हजार रुपये एडवांस भी दिए। साथ ही दिनेश और रोमन ने अपने रिश्ते के भाई राखीलाल (जो कि दिनेश के बुआ का लड़का है) को शामिल किया। 14 सितंबर को टेकचंद के माध्यम से दिनेश व रोमन को पता चला कि कचरू दमोह के तरफ गया है। दमोह मे जाकर प्लान बनाया कि टेकचंद कचरू साहू को घटना स्थल पर चिकन पार्टी के नाम पर लेकर आएगा। करीब शाम सात बजे शाम टेकचंद के सूचना देने पर दिनेश, रोमन, राखीलाल मौके पर जाकर कचरू को डंडे से मारकर और उसके गमछे से उसका गला घोंटकर बेहोश कर दिए। टेकचंद मौके से भाग गया। बाद प्रकरण को आत्महत्या दिखाने के लिए पास के जंगल के पेड़ पर कचरू के ही गमछे से फांसी पर टांगकर हत्या कर दिए। साक्ष्य को इधर-उधर गायब कर दिया। इसलिए की थी हत्या आरोपी दिनेश व रोमन से पूछताछ में बताया कि शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू वर्तमान साहू समाज का लोहारीडीह सर्कल का अध्यक्ष था। हमारे परिवार को समाज से बाहर कर परेशान कर दिया था। कुछ दिन पूर्व दिनेश साहू के परिवार को समाज में शामिल किया गया था, लेकिन कचरू साहू के कारण समाज ने फिर से निकाल दिया था। मृतक द्वारा अपने साथी के साथ दिनेश व उसके पिता रघुनाथ साहू की पिछले साल हत्या का प्रयास किया था। झूठा मुकदमा भी इनके ऊपर थाना में करवाया था। बीते साल कचरू ने दिनेश की मां को साजिश कर सरपंच के पद से हटवा दिया था। मृतक ने दिनेश के पिता रघुनाथ साहू पर अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी का झूठा मुकदमा करवाया था। रोमन साहू के परिवार को लंबे समय से समाज में शामिल नही किया गया। रोमन साहू के खेत को जानवर से चरवा दिया गया था। खेत के घर में आग लगा दिया गया था। कुछ दिनों से कचरू साहू द्वारा दिनेश और उसके परिवार को जान से मारने की बार-बार धमकी दे रहा था। इस कारण से तंग आकर दिनेश और रोमन ने कचरू को हत्या कर रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।  ये हुए गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने टेकचंद पिता सनूकलाल पटेल उम्र 24 निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू उम्र 33, निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, रोमन पिता सनूकलाल साहू उम्र 32, निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम व राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने उम्र 40 वर्ष निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा बालाघाट (एमपी) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक क्रमांक CG 08 AP 1118 व मोबाइल फोन को जब्त किया है। बालाघाट एसपी ने अच्छी विवेचना पर बिरसा थाना पुलिस की टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet