LATEST NEWS

बारिश के साथ मई की शुरुआत, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

नई दिल्ली मई महीने की शुरुआत में बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मई की शुरुआत बारिश के साथ होने की संभावना है. उत्तराखंड में इस दौरान तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. 1 से 3 मई के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. 01 मई को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसके साथ ही 1 मई को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. इन राज्यों में बारिश का अलर्ट अगले छह दिनों में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. 1 से 4 मई के बीच कर्नाटक में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत में भी बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना 01 मई को नागालैंड और मणिपुर में हल्की ओलावृष्टि की संभावना है. इसी दौरान, 01 से 06 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाएं चल सकती हैं. विशेष रूप से, उत्तराखंड में 01 और 02 मई को ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है, जबकि 01 मई को हवाओं की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा, अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मई महीने की शुरुआत बारिश के साथ होगी. इन दिनों आंधी चलने की भी संभावना है. अगले 24 घंटे में तापमान में बदलाव अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन की संभावना नहीं है, जबकि अगले 5 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इसी प्रकार, मध्य और पश्चिम भारत में भी अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद के 4 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. राजस्थान में बारिश का अलर्ट राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान तेज आंधी और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक मई को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बिहार में कैसा रहेगा मौसम बिहार में गर्मी के बीच राहत की एक अच्छी खबर आई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 13 जिलों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. अगले पांच दिनों के दौरान, कई क्षेत्रों में बादल छाने के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है. इनमें पूर्णिया, अररिया और अरवल जैसे जिले शामिल हैं.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाला चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ का कार्यभार

नई दिल्ली वायु सेना के वरिष्ठ फाइटर पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आज गुरुवार को चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) का पदभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर उन्हें दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन्स में त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। CISC बनने से पहले एयर मार्शल दीक्षित मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे, जहां उन्होंने उत्तर भारत और मध्य क्षेत्र में परिचालन तैयारियों को सशक्त बनाने और अन्य सेनाओं के साथ तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था। लगभग 40 वर्षों के अपने शानदार करियर में दीक्षित ने अनेक कमांड, स्टाफ और प्रशिक्षण से जुड़े प्रमुख पदों पर कार्य किया। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (बांग्लादेश), और नेशनल डिफेंस कॉलेज (नई दिल्ली) के पूर्व छात्र हैं। वे एक क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट भी हैं, जिनके पास 3,300 से अधिक उड़ान घंटे हैं और उन्होंने 20 से ज्यादा प्रकार के विमानों जैसे मिराज-2000, मिग-21 और जगुआर पर उड़ान भरी है। उन्होंने एक फ्रंटलाइन मिराज-2000 स्क्वाड्रन की कमान संभाली और नए विमान दो बैचों में फ्रांस से भारत लाने और उन्हें ऑपरेशनल करने का नेतृत्व किया। उन्होंने दक्षिणी क्षेत्र के एक प्रमुख फाइटर ट्रेनिंग बेस की कमान भी संभाली, जिसे उनके नेतृत्व में कमान का सर्वश्रेष्ठ बेस घोषित किया गया। बैंगलोर स्थित एअरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट (ASTE) में वे टेस्ट पायलट और फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर रहे। यहां उन्होंने जगुआर और मिग-27 जैसे विमानों के एवियोनिक्स अपग्रेड जैसे कई स्वदेशी विकास कार्यों में भागीदारी की। वायु मुख्यालय में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों जैसे प्रिंसिपल डायरेक्टर एयर स्टाफ रिक्वायरमेंट्स, असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्रोजेक्ट्स) और (प्लान्स) पर कार्य किया। एयर स्टाफ रिक्वायरमेंट्स के निदेशक रहते हुए उन्होंने मीडियम मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (MMRCA) ट्रायल्स की योजना और निष्पादन में प्रमुख भूमिका निभाई, जिसे उनकी निष्पक्षता और पेशेवर दृष्टिकोण के लिए सराहा गया। वहीं उप वायु सेना प्रमुख के रूप में आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायु सेना के आधुनिकीकरण और क्षमता निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई। ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के तहत उन्होंने इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट प्रक्रियाओं के जरिये स्वदेशी प्लेटफॉर्म्स और प्रणालियों की तेजी से खरीद सुनिश्चित की और दीर्घकालिक योजना को मजबूत किया। उन्हें 2006 में मिराज-2000 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में उल्लेखनीय योगदान के लिए वायु सेना मेडल, 2011 में MMRCA ट्रायल्स के नेतृत्व के लिए विशिष्ट सेवा मेडल और राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।  

पाकिस्तानी नागरिकों को भारत ने दी राहत, देश छोड़ने के लिए बढ़ाई गई समय सीमा

नई दिल्ली भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को अगले आदेश तक वाघा-अटारी सीमा के रास्ते लौटने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय के इस आदेश में पिछले निर्देश को संशोधित किया गया है। उसमें 30 अप्रैल तक की समयसीमा तय की गई थी। नवीनतम आदेश में कहा गया, ‘आदेश की समीक्षा की गई और आंशिक संशोधन के साथ अब यह आदेश दिया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिकों को उचित मंजूरी के साथ अगले आदेश तक अटारी स्थित एकीकृत जांच चौकी से भारत से पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जा सकती है।’ अब तक कितने लोग गए और कितने आए? केंद्र के निर्देश के बाद से छह दिनों में 55 राजनयिकों और उनके सहायक कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा पार करके भारत छोड़ चुके हैं। पाकिस्तान से 1,465 भारतीय भारत आए हैं। देश छोड़ने संबंधी निर्देश पहलगाम आतंकी हमले के बाद आया था, जिसमें 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी स्थानीय व्यक्ति को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। ‘कोई भी पाकिस्तानी निर्धारित समय सीमा से आगे भारत में न रह जाए’ सरकार ने अल्पकालिक और सार्क वीजा रखने वालों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया था। ऐसे ही मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए समय सीमा 29 अप्रैल थी। पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन करके यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी निर्धारित समय सीमा से आगे भारत में न रह जाए। पहलगाम हमले के बाद हुई सख्ती बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। यह घाटी में पर्यटकों पर हुए सबसे बड़े हमलों से एक था। हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता भी स्थगित कर दिया है। 

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया

नैनीताल उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात सांप्रदायिक बवाल हो गया। मल्लीताल क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना से नाराज स्थानीय लोगों और संगठनों ने देर रात तक कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ के साथ मस्जिद में पथराव किया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उस्मान नाम के आरोपी को हिरासत में ले लिया था। मल्लीताल और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस की भी तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात समुदाय विशेष के एक व्यक्ति पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर लोगों से मारपीट कर दी। मल्लीताल क्षेत्र की मस्जिद पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। आरोपी को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। ऐसे में उग्र लोगों ओर कई संगठनों ने देर रात कोतवाली पहुंचकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। नैनीताल में तनावपूर्ण माहौल के बीच देररात तक पुलिस और भीड़ के बीच आरोपी को लेकर खींचतान चलती रही। हंगामे के दौरान इलाके में अफरा तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। लोग घबराकर अपने घरों में दुबक गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रशासन ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। घटना के बाद मल्लीताल और आसपास के क्षेत्रों में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने का निर्णय लिया। पुलिस लाइन से तुरंत बल मंगाया गया और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और गश्त बढ़ा दी। प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर रखने को निगरानी टीमों को भी सक्रिय किया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला। पुलिस बल की मौजूदगी से स्थानीय लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। प्रशासन किसी भी तरह की हिंसा या अफवाह को रोकने के लिए तत्पर है। सैकड़ों की भीड़ कोतवाली में जमा रही घटना के बाद से ही बड़ी संख्या में लोग कोतवाली में इकट्ठा हो गए। लोग रात 12:30 बजे के बाद तक वहां मौजूद रहे और पुलिस अधिकारियों से किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग करते रहे। भीड़ में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सभी वर्गों के लोग शामिल थे। सभी लोगों का एक ही सवाल था बेटियां कब सुरक्षित होंगी? कोतवाली परिसर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। पुलिस अधिकारियों ने बार-बार लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं लोगों ने कहा, ऐसी घटनाओं को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जनता, प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है। कार्रवाई की मांग को लेकर शहर में निकाला जुलूस नैनीताल में सामने आई दुष्कर्म की घटना के विरोध में कई स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने एकजुट होकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके लिए शहर में रात को जुलूस निकालकर नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा, यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। संगठनों ने प्रशासन को चेताया कि किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस विरोध में देखी गई। संगठनों का कहना था कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कोतवाली पहुंचा। पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई घटना के विरोध में एकत्र हुई भीड़ जब कोतवाली पहुंची, तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आईं। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्थिति कुछ देर के लिए पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने संयम बरतते हुए हालात को बिगड़ने से रोका। कुछ युवकों ने पुलिस बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश की, जिसे समय रहते नियंत्रण में लिया गया। कुछ स्थानों पर हंगामा और नारेबाजी भी हुई। कोतवाली में तैनात अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, ताकि भीड़ को शांतिपूर्वक नियंत्रित किया जा सके। पुलिस ने किसी भी प्रकार की हिंसा से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि मल्लीताल क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी उस्मान को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस कर रही है। लोग देर रात तक प्रदर्शन करते रहे। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। रेस्टोरेंट के कई कर्मचारियों के साथ मारपीट जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने रेस्टोरेंट के कई कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उनके साथ गाली-गलौच की गई। रेस्टोरेंट के शीशे और काउंटर तक लाठी-डंडों से तोड़ दिए गए। सामान सड़क पर फेंक दिया गया। गाड़ीपड़ाव क्षेत्र में मारपीट के दौरान एकमात्र पुलिसकर्मी पिट रहे समुदाय विशेष के युवक को बचाने आया। लेकिन उसे भी प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। युवक के सिर पर लोहे की बेंच आदि से हमला किया गया।

पाकिस्तान के लिए भारत का एयरस्पेस 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए बंद रहेगा

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को रसातल तक धकेल दिया है. इस बीच भारत की ओर से होने वाली संभावित सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान अलर्ट पर है. ऐसे में भारत ने पाकिस्तान के नैविगेशन सिस्टम पर बड़ी चोट की है. सूत्रों का कहना है कि भारत ने पाकिस्तानी सेना के विमानों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के सिग्नल को बाधित करने के लिए एडवांस्ड जैमिंग सिस्टम की तैनाती की है. इन्हें पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है. भारत के जैमिंग सिस्टम से जीपीएस, GLONASS और बैदू सहित सैटेलाइट आधारित नैविगेशन प्लेटफॉर्म बाधित होंगे. इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना के विमानों द्वारा किया जा रहा है. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने का फैसला किया. पाकिस्तान के लिए भारत का एयरस्पेस 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए बंद रहेगा. बता दें कि जैमिंग सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर का हिस्सा है, जिसे रेडियो फ्रीक्वेंसी सिगनलों को बाधित करने के लिए डिजाइन किया जाता है. इससे कई बार गलत सिग्नल भेजकर दुश्मनों के उपकरणों को भ्रमित भी किया जाता है. भारत द्वारा तैनात किए गए ये सिस्टम हाई फ्रीक्वेंसी जैमिंग सिस्टम हैं, जो विशेष रूप से सैन्य अभियानों में उपयोग होने वाले GNSS सिग्नलों को लक्षित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं. पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद LOC के कई सेक्टरों में गतिविधियां तेज हो गई हैं. भारतीय सेना ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑपरेशनल अलर्ट जारी कर दिया गया है. दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है और पाकिस्तान पर सख्त फैसले ले रही है. इस बीच, नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान पिछले सात दिन से लगातार सीजफायर तोड़ रहा है और हल्के हथियारों से रातभर फायरिंग कर रहा है. लेकिन बुधवार को पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है. उसने अब जम्मू के परागवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की है. रक्षा सूत्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह तक पाकिस्तानी सेना सिर्फ नियंत्रण रेखा पर ही संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही थी, लेकिन अब उसने बुधवार रात जम्मू के परागवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की है, जिसके बाद पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है.  

पाकिस्तान के एनएसए बने आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक, सेना का शहबाज पर पूरा कंट्रोल

इस्लामाबाद पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना अब शहबाज सरकार पर कंट्रोल करने में जुट गई है। इसने शहबाज शरीफ सरकार में हस्तक्षेप करते हुए पाकिस्तानी सेना की खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसआई चीफ असीम मलिक को देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस तरह अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को सेना सीधे सलाह देगी। भारत-पाकिस्तान से तनाव के बीच नियुक्ति मलिक की नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिसमें अधिकांश पर्यटक थे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से मलिक को एनएसए का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की जानकारी दी। उनकी घोषणा के बारे में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। असीम मलिक को बीते साल सितम्बर में कुख्यात आईएसआई का चीफ नियुक्त किया गया था। पाकिस्तान को भारत के हमले का डर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है। पाकिस्तान को डर है कि भारत एयरस्ट्राइक या सीधी सैन्य कार्रवाई जैसा बड़ा कदम उठा सकता है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने मंगलवार रात को दो बजे घोषणा कर डाली कि अगले 24 से 36 घंटे के बीच भारत हमला कर सकता है। उन्होंने विश्वसनीय खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए ये बात कही। अमेरिका से गिड़गिड़ाए शहबाज एक्स पर जारी किए गए एक वीडियो बयान में तरार ने चेतावनी दी कि भारत की किसी भी आक्रामक कार्रवाई का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। इस बीच शहबाज शरीफ और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच फोन पर बात हुई है, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अमेरिका से गुहार लगाई कि वह भारत के गुस्से का शांत करे। शरीफ ने पहलगाम हमले में पाकिस्तान की भूमिका से इनकार किया और भारत पर उकसावे का आरोप लगाया। शरीफ ने पहलगाम हमले की तटस्थ जांच की जांच की मांग और सहयोग का वादा किया।

ATM से पैसे निकालने से लेकर दूध और सिलेंडर तक, आज 1 मई से देश में लागू हुए ये 5 बदलाव, आपकी जेब और जिंदगी पर डालेंगे असर

नई दिल्ली आज से मई महीने की शुरुआत हो चुकी है और पहली ही तारीख से देश में कई तरह के बदलाव (Rule Change From 1st May) भी लागू हो गए हैं, जिनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिल सकता है. जी हां. 1 मई 2025 से जहां लागू बदलावों पर नजर डालें, तो एक ओर अब एटीएम से पैसे निकालना महंगा (ATM Fee Hike) हो गया है और कैश विड्रॉल के लिए ज्यादा चार्ज देना होगा, तो वहीं भारतीय रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा चेंज किया गया है. आइए ऐसे ही 6 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं… पहला बदलाव- ATM से पैसे निकालना महंगा आज 1 मई 2025 से अगर आप कैश निकालने के लिए एटीएम (ATM) मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपको ज्यादा चार्ज देना होगा. दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते दिनों भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के प्रस्ताव पर फीस बढ़ाने की अनुमति दी थी. ऐसे में पहली तारीख से अगर ग्राहक अपने होम बैंक के ATM के बजाय किसी दूसरे नेटवर्क के बैंक एटीएम से पैसे निकालते थे, तो उन्हें हर ट्रांजैक्शन पर 17 रुपये की जगह 19 रुपये चार्ज देना होगा. इसके अलावा किसी दूसरे बैंक के ATM से बैलेंस चेक करने पर 6 रुपये की जगह 7 रुपये शुल्क लगेगा. इसके अलावा कई बड़े बैंकों ने अपनी वेबसाइट पर फ्री-लिमिट के बाद ट्रांजैक्शंस पर लगने वाले चार्ज के बारे में जानकारी देना भी शुरू कर दिया है. HDFC बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, Free Transaction Limit से अधिक लेनदेन होने पर 1 मई 2025 से 21 रुपये + टैक्‍स की एटीएम लेनदेन शुल्क को अब बढ़ाकर 23 रुपये + टैक्‍स किया जाएगा. वहीं पीएनबी (PNB) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) एटीएम से कैश विड्रॉल पर 23 रुपये का शुल्क लगेगा. दूसरा बदलाव- रेलवे ने बदला ये नियम 1 मई 2025 से होने वाला दूसरा बदलाव भारतीय रेलवे (Indian Railway) से जुड़ा हुआ है. दरअसल, रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों (Railway Ticket Booking Rule) में बदलाव किया जा रहा है और अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा. मतलब आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं. वहीं एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है. तीसरा बदलाव- 11 राज्यों में RRB योजना मई महीने के पहले दिन एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दरअसल 1 मई 2025 से देश के 11 राज्यों में ‘One State-One RRB’ स्कीम प्रस्तावित है, जो आज से लागू हो सकती है.इसके तहत हर राज्य में सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक साथ जोड़कर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा. इससे बैंकिंग सेवाएं और भी बेहतर होंगी और ग्राहकों को पहले से और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी. ये चेंज UP, Andhra Pradesh, Gujarat, MP समेत अन्य राज्यों में लागू हो सकता है. चौथा बदलाव- Amul ने दूध की कीमतें बढ़ाईं अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने (Amul Milk Price Hike) का ऐलान किया है. अमूल के मिल्क प्रोडक्ट्स की नई दरें आज यानी 1 मई 2025 से लागू हो गई हैं. अमूल के मुताबिक, देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. बता दें कि इससे पहले Mother Dairy ने भी अपने दूध की कीमतों में इजाफा किया था.   पांचवां बदलाव- 12 दिन बैंक हॉलिडे अगर आपको मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो फिर आरबीआई द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही घर से बाहर निकलें, कहीं ऐसा न हो कि आप ब्रांच पहुंचे और वहां ताला लटका हुआ नजर आए. दरअसल, Bank Holiday List For May के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में विभिन्न पर्वों और आयोजनों के चलते कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यहां बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को जनता की निगाहें, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव (LPG Cylinder Price Change) पर टिकी होती हैं, लेकिन मई की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम यथावत रखे हैं, यानी इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, RBI द्वारा लगातार दो बार में 0.50% Repo Rate घटाने के बाद कई बैंकों ने अपने एफडी ब्याज दरों में कटौती की थी और मई की शुरुआत में भी कई बैंक FD Interest Rate घटा सकते हैं.  

मई में 11 दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, देख लीजिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली आज  गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 1 मई 2025 को बैंक देश के ज्यादतर राज्यों में बंद रहेंगे। यानी ग्राहक गुरुवार को बैंक जाकर अपना काम नहीं निपटा सकते।  यहां जानें RBI ने कल गुरुवार 1 मई 2025 की छुट्टी क्यों दी है और किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। 1 मई को क्यों बंद रहेंगे बैंक? गुरुवार 1 मई को बैंक महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, कोलकाता, गोवा, आंधप्रदेश जैसे तमाम राज्यों में बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में बैंक महाराष्ट दिवस के कारण बैंक बंद हैं। वहीं, बाकि सभी राज्यों में बैंक लेबर डे के कारण नहीं खुलेंगे। यहां बैंक लेबर डे के कारण बंद हैं। 1 मई को बंद रहेंगे बैंक 1 मई (गुरुवार) – मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस: बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। मई में छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 मई (रविवार) – रविवार 9 मई (शुक्रवार) – रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। 10 मई (शनिवार) – मई महीने का दूसरा शनिवार 11 मई (रविवार) – रविवार 12 मई (सोमवार) – बुद्ध पूर्णिमा: अगरतला, आइज़ोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 16 मई (शुक्रवार) – राज्य दिवस: गंगटोक में बैंक अवकाश रहेगा। 18 मई (रविवार) – रविवार 24 मई (शनिवार) – चौथा शनिवार 25 मई (रविवार) -रविवार 26 मई (सोमवार) – काजी नजरुल इस्लाम की जयंती: अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 29 मई (गुरुवार) – महाराणा प्रताप जयंती: शिमला में बैंक बंद रहेंगे। क्या ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलेंगी? हालांकि बैंक शाखाएं इन छुट्टियों पर बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, IMPS, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। ग्राहक फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बैंक शाखा से जुड़े काम समय से पहले निपटा लें, ताकि छुट्टियों के दौरान कोई असुविधा न हो। 46 दिन तक स्कूलों में छूट्टी मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों(School Holiday) में गर्मी की छु‌ट्टी की घोषणा कर दी है। इस बीच छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन छुट्टियों की घोषणा हुई है। 1 मई से लेकर 15 जून तक स्टूडेंट्स को 46 दिन की छुट्टी मिलने वाली है। जबकि शिक्षकों को एक महीने की छुट्टी मिलेगी

आप विधायक मलिक का जम्मू-कश्मीर में बड़ा बयान, बोले- ताकत का जवाब ताकत से और गोली का जवाब गोली से दिया जाए

जम्मू-कश्मीर देशभर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आक्रोश की लहर फैल गई है. भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक संबंधों को कम करने का निर्णय लिया है और सिंधु जल संधि को रोकने की घोषणा की है. इसके तहत, भारत की योजना है कि वह पाकिस्तान को सिंधु नदी का पानी नहीं भेजेगा. इस मुद्दे पर जम्मू कश्मीर के आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है. ‘पानी को ज्यादा दिन तक नहीं रोक सकते’ आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि पानी के मुद्दे पर रोक लगाना उचित है, लेकिन यह सीमित समय के लिए ही संभव है. हम इसे 4 दिन या 1 महीने तक रोक सकते हैं, लेकिन इससे अधिक समय तक रोकने से हमारे अपने लोगों को नुकसान होगा. जब हम पानी छोड़ेंगे, तो पहले हमारे देश में कई किलोमीटर तक लोग प्रभावित होंगे, जबकि पाकिस्तान को इसका नुकसान बाद में होगा. ‘भारत-पाकिस्तान में जंग न हो, हम उनपर हमला करें’ इस स्थिति के लिए हमें उचित तैयारी करनी होगी, क्योंकि यह एक दीर्घकालिक मामला है. हमें यह समझना होगा कि गोली का जवाब केवल गोली से ही दिया जा सकता है. यदि हमें पाकिस्तान को रोकना है, तो हमें अपनी शक्ति का सही उपयोग करना होगा. मेरा उद्देश्य यह नहीं है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो, बल्कि मैं चाहता हूं कि हम उन पर निर्णायक हमला करें. यदि हम इस बार कार्रवाई नहीं करते, तो कुछ महीनों बाद वे फिर से ऐसी ही कायराना हरकतें करेंगे. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद क्षेत्र के पर्यटन पर गंभीर असर पड़ा है. कई लोग अब जम्मू-कश्मीर जाने से परहेज कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त, हमले के बाद कुछ वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें यह दिखाया गया है कि लोगों को उनके धर्म के आधार पर काम पर रखा और हटाया जा रहा है. इस संदर्भ में, जम्मू और कश्मीर में आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने इस मुद्दे को उठाया है. मेहराज मलिक ने सदन में कहा कि यह पहली बार नहीं है जब जम्मू-कश्मीर को मोहरा बनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आज पूरा देश एकजुट है और जवाब देने का समय आ गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ताकत का जवाब ताकत से और गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा. इस तरह ही अमन और शांति की बहाली की उम्मीद की जा सकती है, अन्यथा 22 तारीख के मातम पर चर्चा करने के बाद, एक महीने के भीतर फिर से किसी और स्थान पर कोई कातिलाना हमला होगा. ‘भिखारियों के देश पाकिस्तान में क्यों जाना चाहूंगा?’ मेहराज मलिक ने कहा कि हमें पाकिस्तान पर आरोप लगाने से बचना चाहिए और उसे अवसर नहीं देना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका घर है और उनका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है, जिसे उन्होंने भिखारियों का देश बताया. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे देश में, जहां लोग खुद भूखे और नंगे हैं, वे क्यों जाना चाहेंगे. उन्होंने आग्रह किया कि इस सोच को समाप्त किया जाए और कहा कि वे एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां उन्हें बोलने का अधिकार है. पाकिस्तान की स्थिति को देखकर उन्हें घृणा होती है, और वे अपने दोस्तों को हिंदू-मुसलमान की लड़ाई में नहीं देखना चाहते. ‘पाकिस्तान देश का माहौल खराब कर रहा है’ विधायक ने कहा कि पाकिस्तान चार आतंकियों को भेजकर देश का माहौल खराब कर रहा है, और हम इस स्थिति का हिस्सा बनते जा रहे हैं, जो सबसे बड़ा दुख है. उन्होंने यह भी कहा कि इस स्थिति का सामना करने के लिए हमें गोली का जवाब गोली से देना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया सवाल आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि उनके गांव में किसी की मृत्यु होने पर उनके लिए यह आवश्यक है कि वे मृतक के घर जाएं, न कि अपने घर. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यदि प्रधानमंत्री का दौरा आतंकवादी हमले के कारण रद्द हुआ था, तो उन्हें बिहार जाने की बजाय पहलगाम आना चाहिए था. यह उनके लिए एक गहरी पीड़ा है.

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज से चारधाम यात्रा शुरू

उत्तराखंड अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। आज गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुलें। इसके बाद गंगा माता की पूजा-अर्चना की गई। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर खुलेंगे। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए 2 मई 2025, शुक्रवार को सुबह 7 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा, बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025, रविवार के दिन खुलेंगे। बता दें कि चार धाम यात्रा के सभी पवित्र स्थल अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित हैं। केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं और यह भगवान शिव को समर्पित है। बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। गंगोत्री धाम माता गंगा और यमुनोत्री माता यमुना को समर्पित है। पिछली बार की भीड़ और असुविधा को देखते हुए इस बार चारधाम यात्रा में सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए है। इस यात्रा मार्ग में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा रूट को 2 सुपर जोन, 7 जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही, यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों को तैनात किया गया है. पुलिस के अलावा PAC, फायर ब्रिगेड, SDRF, होमगार्ड, PRD के लगभग 850 कर्मी तैनात किए गए हैं। चार धाम यात्रा का महत्व चार धाम यात्रा श्रद्धालुओं को चार महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों पर ले जाती है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ। ये हिमालय स्थल धार्मिक महत्व रखते हैं और हर साल लाखों तीर्थयात्री यहां आते हैं। यमुनोत्री- तीर्थयात्रा यमुनोत्री मंदिर से शुरू होती है, जो देवी यमुना को समर्पित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को जानकी चट्टी से 6 किमी. की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। उसके बाद टिहरी गढ़वाल के महाराजा प्रताप शाह द्वारा निर्मित यह मंदिर एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक स्थल है। गंगोत्री- दूसरी यात्रा है गंगोत्री, जो गंगा नदी को समर्पित है. 3,048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर उन लोगों के लिए भक्ति का स्थान है जो पवित्र नदी का सम्मान करना चाहते हैं। केदारनाथ- तीसरी यात्रा केदारनाथ की है. भारत के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है केदारनाथ। 3,584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर हिमालय से घिरा हुआ है। मान्यताओं के अनुसार, मंदिर मूल रूप से पांडवों द्वारा बनाया गया था और बाद में आदि शंकराचार्य द्वारा इसको दोबारा बनवाया गया था। बद्रीनाथ- अंतिम यात्रा बद्रीनाथ धाम की है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इसमें बद्रीनारायण की 3.3 मीटर ऊंची काले पत्थर की मूर्ति है और यह वैदिक युग की है।

महासचिव गुटेरेस ने जयशंकर और PAK पीएम शहबाज को किया फोन, ‘पहलगाम हमले में हमारा कोई हाथ नहीं…

इस्लामाबाद पाकिस्तान के नेता देश की जनता के सामने भारत को चुनौती दे रहे हैं। पाकिस्तान के नेता देश की संसद में बाबरी मस्जिद की बुनियाद की ईंट रखने की बात कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान की सरकार भारत के हमले से डरकर यूनाइटेड नेशंस से गुहार लगा रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद ‘भारत को सलाह’ देने की अपील की है। शहबाज शरीफ ने यूएन सेक्रेटरी से उस वक्त बात की है जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सेना को अपने हिसाब से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने की छूट दे दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अगले 24 से 48 घंटे में भारतीय हमले की आशंका जता रहे हैं। पाकिस्तान के नेता अपने अवाम के सामने सीना फुलाकर खड़ी है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सामने देश की सरकार छाती पीट रही है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के नेता बार बार इसलिए भाकत से हमले की आशंका जता रहे हैं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय संगठन हस्तक्षेप करे और भारत को हमले से रोके। कई इंटरनेशनल रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूक्रेन युद्ध में पैसों के लिए पाकिस्तान ने भारी मात्रा में हथियार बेच डाले हैं, लिहाजा पाकिस्तान के पास ज्यादा दिनों तक लड़ने के लिए गोला-बारूद ही नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान की कोशिश देश की अवाम के सामने खुद को मजबूत दिखाने और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को मध्यस्थता के लिए राजी करना है। एंटोनियो गुटेरेस ने एस जयशंकर से भी बात की  यूनाइटेड नेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार (29 अप्रैल 2025) को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर UN ने चिंता जताई महासचिव ने इन हमलों के लिए कानूनी तरीकों से न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर भी गहरी चिंता व्यक्त की और ऐसे टकराव से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने तनाव कम करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए अपना सहयोग देने की पेशकश की. पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने पहलगाम हमले के संबंध में पाकिस्तान के खिलाफ अपने आरोपों के लिए एक भी सबूत नहीं दिया है. बौखलाए पाक आधिकारी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के अंदर सीमा पार आतंकवाद को अंजाम देने में भारत का हाथ है. यूनाइटेड नेशंस से गुहार लगा रहा पाकिस्तान मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी किए गये एक बयान में कहा गया है कि “शहबाज शरीफ ने पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से इनकार कर दिया है।” इसके अलावा शहबाज शरीफ के कार्यालय ने कहा है कि “प्रधानमंत्री इस बात पर जोर देते हुए, कि भारत द्वारा किसी भी दुस्साहस की स्थिति में पाकिस्तान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की पूरी ताकत से रक्षा करेगा, प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भारत को जिम्मेदारी से काम करने और संयम बरतने की सलाह देने की अपील की है।” इसके बाद यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी टोनियो गुटेरेस ने भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन करके दोनों पक्षों से तनाव कम करने और तनाव को बढ़ने से रोकने का आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा है कि “उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और टकराव से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके दुखद परिणाम हो सकते हैं।” इसके अलावा उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए अपने ऑफिस से मदद का ऑफर दिया है। लेकिन दूसरी तरफ पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंगलवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों सहित कई शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना को अपने हिसाब से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने की आजादी दे दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक “प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास और भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें हमारी प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर फैसला लेने का पूरा ऑपरेशनल फ्रीडम है।” उन्होंने भारतीय सेना के सामने भारत के ‘आतंकवाद को कुचलने के लिए राष्ट्रीय संकल्प’ बताया है। इसके अलावा आज प्रधानमंत्री मोदी एक के बाद एक चार बड़ी बैठकें करने वाले हैं। जिनमें पहली बड़ी बैठक कैबिनेट की सुरक्षा कमेटी की होगी। ये बैठक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और संभावना है कि यहीं से पाकिस्तान के खिलाफ क्या एक्शन लिया जाना है, उसपर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

जस्टिस बीआर गवई देश के 52वें CJI नियुक्त हुए, 14 मई को लेंगे शपथ

नई दिल्ली जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई को मंगलवार को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया है। जस्टिस गवई 14 मई को भारत के अगले सीजेआई का पदभार संभालेंगे। भारत के विधि मंत्रालय ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर जस्टिस गवई को भारत के 52वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। इससे पहले निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक 16 अप्रैल को प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने जस्टिस गवई के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को की थी। बता दें कि मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को खत्म हो रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “भारत के संविधान में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को 14 मई 2025 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।” छह महीने का होगा कार्यकाल बता दें कि जस्टिस गवई जस्टिस केजी बालकृष्णन के बाद अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले दूसरे CJI होंगे। जस्टिस केजी बालकृष्णन 2010 में भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मौजूदा CJI खन्ना के बाद सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा और इस साल 23 दिसंबर को उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र से आते हैं जस्टिस गवई 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे जस्टिस गवई ने 1985 में अपना कानूनी करियर शुरू किया था। जस्टिस गवई ने 1987 में बॉम्बे हाई कोर्ट में स्वतंत्र प्रैक्टिस शुरू करने से पहले शुरुआत में पूर्व एडवोकेट जनरल और हाईकोर्ट जज स्वर्गीय राजा एस भोंसले के साथ काम किया था। अगस्त 1992 में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त सरकारी अभियोजक नियुक्त किया गया। 2000 में वे उसी बेंच के लिए सरकारी वकील और सरकारी अभियोजक बन गए। 14 नवंबर 2003 को जस्टिस गवई को बॉम्बे हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और 2005 में वे स्थायी न्यायाधीश बन गए। जस्टिस गवई 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे।

Kolkata के बड़ा बाजार में होटल में भीषण आग, 14 लोगों की मौत, बालकनी से कूदकर बचाई लोगों ने जान

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के एक होटल में आग की घटना सामने आई है, जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई है. एजेंसी के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, “मंगलवार को मध्य कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के पास एक होटल में लग गई. हादसे में करीब 14 लोगों की मौत हो गई है.” कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, “यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में हुई. चौदह शव बरामद किए गए हैं और टीमों द्वारा कई लोगों को बचाया गया है.” कोलकाता पुलिस ने बताया कि होटल में कुल 60 लोग थे. मरने वालों की संख्या 14 बताई जा रही है, जिसमें 11 पुरुष, एक महिला और 2 बच्चे शामिल हैं. कुल 8 शवों की पहचान कर ली गई है. इसके साथ ही, 13 लोग घायल हैं, जिनमें से 12 को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और एक भर्ती है. पूर्वी भारत का सबसे बड़ा मार्केट… PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दस दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन पूर्वी भारत के सबसे बड़ी थोक मार्केट बड़ाबाजार में भीड़भाड़ वाले इलाके में आपातकालीन सेवाओं को काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. आग लगने के दौरान कई लोगों ने इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश की. पुलिस आयुक्त ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और घटना की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है. केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार से प्रभावित लोगों को तुरंत बचाने की गुजारिश की है और भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की ‘कड़ी निगरानी’ करने का आह्वान किया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि प्रभावित लोगों को तुरंत बचाया जाए, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें जरूरी मेडिकल और मानवीय सहायता दी जाए. इसके अलावा, मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए फायर सिक्योरिटी उपायों की समीक्षा और सख्त निगरानी की अपील करता हूं.” मेयर ने किया घटनास्थल का दौरा कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और पुलिस आयुक्त वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और अग्निशमन कार्यों का निरीक्षण किया. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कोलकाता नगर निगम की आलोचना की. सरकार ने ANI से कहा, “यह एक दुखद घटना है, आग लग गई. इमारत में बहुत सारे लोग फंस गए. कोई सुरक्षा नहीं थी. मुझे नहीं पता कि निगम क्या कर रहा है.”  

पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों की उलटी गिनती शुरू, सेना को मिल गई है खुली छूट

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों की उलटी गिनती शुरू हो गई है. भारत के इरादे साफ हैं. आतंक और आतंकी दोनों को जड़ों से सफाया किया जाएगा. मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है और अब फैसलों पर फाइनल मुहर का वक्त आ गया है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार बड़ी बैठकें करने जा रहे हैं और ये बैठकें पाकिस्तान को लेकर बेहद अहम मानी जा रही हैं. इन बैठकों पर पूरे देश की नजर है. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे सबसे पहले कैबिनेट सुरक्षा कमेटी (CCS) की बैठक होगी. उसके बाद पीएम की अध्यक्षता में CCPA ( Cabinet Committee on Political Affairs) की अहम बैठक होगी. तीसरी बड़ी मीटिंग कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी (CCEA) की होगी. उसके बाद आखिरी में कैबिनेट की बैठक होगी. पहलगाम हमले के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी. इसी बैठक में उन प्रस्ताव और फैसलों पर मुहर लगेगी, जिन पर लंबे मंथन के बाद सहमति बनेगी. आज का दिन बेहद अहम पाकिस्तान को लेकर आज बेहद अहम दिन है. बैठकों में PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे. सेना को मिल गई है खुली छूट इससे पहले मंगलवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों के साथ डेढ़ घंटे तक हाईलेवल मीटिंग की. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तीनों सेना को खुली छूट दे दी है. तीनों सेनाएं जैसे चाहे, वैसे देश के दुश्मनों को जवाब दे सकती है. मतलब यही है कि अब दहशतगर्दों और उनके आकाओं के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का वक्त है. लेकिन भारत क्या करेगा, इसके संकेत पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे चुके हैं. पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री से भी किया लंबा मंथन सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ लंबी चर्चा की थी. राजनाथ ने सेना प्रमुख से पहलगाम को लेकर अपडेट लिया था और पीएम को जानकारी देने पहुंचे थे. पीएम मोदी ने 23 अप्रैल को सीसीएस की बैठक में भी पहलगाम पर सारी जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए थे. आज कौन-कौन चार बड़ी बैठकें अब बुधवार को पीएम मोदी फिर 4 बड़ी बैठक करने जा रहे हैं. पहली बैठक सुबह 11 बजे सुरक्षा मामलों पर बनी कैबिनेट कमेटी यानी सीसीएस की होगी. इस बैठक के बाद पीएम की अध्यक्षता में CCPA यानी Cabinet Committee on Political Affairs की अहम होगी. आज तीसरी बड़ी मीटिंग कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी यानी CCEA की होगी. उसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी. आज रणनीति पर लगेगी फाइनल मुहर माना जा रहा है कि पाकिस्तान को लेकर रणनीति पर इन बैठकों में फाइनल मुहर लग सकती है. इसका संकेत पीएम मोदी पहले ही दे चुके हैं. 24 अप्रैल को पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकियों की बची खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. PAK की उलटी गिनती शुरू मंगलवार को पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक से निकलकर जो कुछ सामने आया, उससे साफ हो गया कि पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों की उलटी गिनती शुरू हो गई है. पीएम मोदी ने देश के दुश्मनों पर जवाबी एक्शन की खुली छूट दे दी है. यानी अब सेना तय करेगी- हमले का वक्त क्या होगा, तारीख क्या होगी और जवाबी एक्शन क्या होगा. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तीनों सेना को खुली छूट दे दी है. तीनों सेनाएं जैसे चाहें, वैसे देश के दुश्मनों को जवाब दे सकती हैं. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था. इसमें 26 टूरिस्ट मारे गए थे. करीब 16 पर्यटक घायल हो गए थे. हमले के बाद 23 अप्रैल को सीसीएस की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की थी. ऐसे में अटकलें तेज हैं कि बुधवार की बड़ी बैठकों में किस बड़ी कार्रवाई का ऐलान हो सकता है. आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन जम्मू कश्मीर में एक तरफ आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं तो दूसरी तरफ जांच एजेंसियां सुराग तलाश रही हैं. एनआईए की 45 सदस्यीय टीम जांच में जुटी हैं. अब तक सीन रीक्रिएट करने के साथ ही हर उस शख्स से पूछताछ की गई है जो किसी भी तरह से पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा है. हमले वाली जगह पर चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी की जा रही है. जांच के दौरान एनआईए को आतंकियों के डिजिटल फुटप्रिंट भी मिले हैं. NIA को पता चला है कि आतंकियों ने मोबाइल पेड एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया. साथ ही इतने बड़े हमले को अंजाम देने के लिए स्थानीय आतंकियों की भी मदद ली गई. इस बीच, खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर के 48 टूरिस्ट स्पॉट को बंद करने का फैसला किया गया है.  

दो साल बेमिसाल-आशीष ऊषा अग्रवाल

दो साल बेमिसाल-आशीष ऊषा अग्रवाल सत्येंद्र जैन,स्तंभकार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दो साल पूर्व अप्रैल 2023 में प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर आशीष ऊषा अग्रवाल को नियुक्त किया गया ।इन दो सालों के कार्यकाल में आशीष अग्रवाल ने अपना सर्वस्व अर्पण करते हुए पार्टी के मीडिया विभाग का कुशल नेतृत्व किया है,संचालन किया है।मीडिया विभाग को समुन्नत किया है।भाजपा की प्रवक्ता टीम,मीडिया प्रबंधन टीम की धार को तेज किया है।विधानसभा चुनाव,लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भी मध्य प्रदेश भाजपा ने एतिहासिक स्वर्णिम प्रदर्शन किया है।भाजपा मीडिया  विभाग ने भी इन महानतम उपलब्धियों को अर्जित करने हेतु अविस्मरणीय योगदान दिया है।देश के सभी राजनीतिक दलों में भाजपा संगठन की ही विशेषता है कि कार्यकर्ता की आरती,भारतीय जनता पार्टी ही उतारती है।आशीष अग्रवाल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,प्रदेश संगठन टीम ने इन दो सालों में आशीष अग्रवाल को कसौटी पर कसा है।परखा है। उनकी संगठन कुशलता को देखकर प्रदेश नेतृत्व ने एक देश एक चुनाव की प्रदेश स्तरीय टोली में भी सम्मिलित किया है।उन्होंने संगठन पर्व, सदस्यता अभियान में देवास जिले के बूथ कमेटियों, मंडलों के अध्यक्ष का चुनाव, जिला अध्यक्ष पद के  चुनाव का उत्तरदायित्व, कुशलतापूर्वक संपन्न किया।यह उनकी कुशल संगठन क्षमता का परिचायक है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 की 29 सीट्स पर विजय प्राप्त कर स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित किया है।विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार पांचवीं बार मध्य प्रदेश में 163 सीट जीत कर सरकार बनाई है।एंटी इनकंबेंसी टर्मिनोलॉजी को प्रो इनकंबेंसी में रूपांतरण किया है।अमरवाड़ा,बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी को विजय श्री प्राप्त हुई है। भाजपा की इस अनवरत महाविजय की यात्रा में प्रदेश मीडिया विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजनीतिक दल के लिए मीडिया विभाग माउथ पीस होता हैं। मुकुट होता है ।भाजपा मीडिया विभाग के सदस्य पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रमों योजनाओं,भाजपा शासन की उपलब्धियां को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष विभिन्न चैनल्स पर होने वाली परिचर्चा में रखते हैं।मीडिया का समाचार विभाग प्रतिदिन अनेक प्रेस नोट,फोटो, वीडियो तैयार कर,समय पूर्व मीडिया संस्थानों को प्रकाशन हेतु प्रेषित करता है। मीडिया विभाग के प्रमुख को सतत रूप से पार्टी की वैचारिक शक्ति का परिशोधन,संशोधन,संवर्धन एवं प्रदेश के सभी सदस्यों को समयबद्ध अथवा समय पूर्व वितरण नितप्रति करना रहता है।मीडिया संस्थानों से सतत सम्पर्क रखना एवं पत्रकारिता जगत से संबध्द स्वामियों,संपादकों,संवाददाताओं,कैमरामैन के सुख-दुख में सम्मिलित होना भी आवश्यक रहता है। यह सभी अत्यंत ही जटिल कार्य को सम्पन्न करने हेतु भागीरथी परिश्रम करना होता है।यह अखण्ड-प्रचण्ड पुरुषार्थ भूख-प्यास,निद्रा,दिन,रात आदि से परे होता है।इस दुष्कर कार्य को संचालित करने का उत्तरदायित्व उनको दिया गया।मध्य प्रदेश के इतिहास में आशीष अग्रवाल ने सबसे कम आयु में मीडिया प्रभारी के रूप में कीर्तिमान स्थापित किया है।वह अपने नाम के साथ अपनी माँ का नाम ऊषा जोड़कर नवाचार करते हुए समाज में प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं।आशीष अग्रवाल प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं।दूरस्थ शिक्षा एवं सामाजिक कार्य में भी स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। जन आशीर्वाद यात्रा का कुशल मीडिया प्रबंधन भाजपा की 11000 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा में 24 दिन में लगभग 700 रथ सभाओं का आयोजन हुआ।200 से अधिक बड़ी सभाएँ हुईं।215 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा पहुँची।इस बृहद यात्रा को  आशीष ऊषा अग्रवाल के कुशल  नेतृत्व में मीडिया विभाग द्वारा कुशलता पूर्वक,निर्विघ्न,निर्विवाद संपन्न किया। उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन भाजपा मीडिया विभाग में आशीष अग्रवाल एक पालक के रूप में सुयोग्य मीडिया प्रभारी सिद्ध हुए हैं।लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव हेतु मीडिया सेंटर संचालित किया गया।आशीष अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन, प्रबंधन में प्रदेश कार्यालय, जिला कार्यालयों से लगभग 2000 प्रेस वार्ताएं सम्पन्न हुईं हैं। आशीष अग्रवाल की टीम भावना नेतृत्व क्षमता प्रशंसनीय है। सभी प्रवक्ता गणों से उनकी सर्वोच्च क्षमताओं को भाजपा के हित में उपयोग करने की कला भी उनके अंदर कूट-कूट कर समाहित है।मीडिया विभाग के लिए समय-समय पर विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी और तथ्यों को उपलब्ध कराने हेतु भारत के विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के नेताओं,मंत्रियों से संपर्क स्थापित कर मीडिया टीम को त्वरित रूप से उपलब्ध कराने का कार्य भी उनके द्वारा कुशलता पूर्वक किया जाता है। आशीष ऊषा अग्रवाल संगठन की कसौटी पर खरे उतरे हैं।संगठन के निखरते युवा रत्न हैं।उनको सफलतम दो वर्ष पूर्ण करने हेतु बधाईयाँ।यही कामना है कि वह निकट भविष्य में कीर्तिमान रचते जाएं। इति श्री।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet