LATEST NEWS

जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़, मंत्री ने खुद ठाणे जाकर दर्ज कराइ एफइआईआर

मुंबई महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। शुक्रवार महाशिवरात्रि के बाद जलगांव में चल रहे मेले में खडसे की बेटी से साथ छेड़छाड़ हुई। मेले में आये कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुँची है। क्या है पूरा मामला? केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी अपने दोस्तों के साथ कोथली गांव में एक यात्रा देखने गए थे। उनके साथ में सुरक्षा गार्ड भी थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों पर शक हुआ कि वे मंत्री की बेटी और उसकी सहेली के परिवार का वीडियो बना रहे हैं। शक के आधार पर सुरक्षा गार्ड ने युवक के हाथ से मोबाइल लेकर उसकी जांच की। जिससे नाराज होकर युवक सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। जिससे घटनास्थल पर हडकंप मच गया। सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज सुरक्षा गार्ड ने हाथापाई करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं केंद्रीय मंक्षी रक्षा खड़से भी पुलिस स्टेशन में पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बच्चों के दिमाग में पढ़ाई का दबाव इतना ज्यादा बढ़ जा रहा है कि वे अपनी जान तक ले रहे, हैदराबाद में पंखे से लटक कर दी जान

नई दिल्ली पिछले कुछ सालों से लगातार बच्चों के सुसाइड की घटना देखने को मिल रही है. अब सवाल ये है कि बच्चे किस कारण से मेंटल स्ट्रेस से जूझ रहे हैं? बच्चों के दिमाग में पढ़ाई का दबाव इतना ज्यादा बढ़ जा रहा है कि वे अपनी जान तक ले ले रहे हैं. हैदराबाद के चंदन नगर से एक छात्र की खुदकुशी की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, चंदन नगर निवासी एस दीक्षित राजू (17) मियापुर के एक निजी कॉलेज में इंटरमीडिएट के दूसरे वर्ष में पढ़ रहा था. इस महीने की 5 तारीख से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षाओं के कारण, वह कथित तौर पर भारी दबाव में था. ऐसे में जब घर पर कोई नहीं था तो उन्होंने पंखे से लटककर जान दे दी. 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है परीक्षा आपको बता दें कि तेलंगाना राज्य इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (टीएसबीआईई) की 11वीं और 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी 2024 से आयोजित की जा रही है. टीएसबीआईई प्रथम वर्ष यानी 11वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है और दूसरे वर्ष यानी 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 29 फरवरी 2024 को शुरू हो चुकी है. बच्चों के तनाव पर क्या कहती हैं मनोचिकित्सक मनोचिकित्सक बिंदा सिंह के अनुसार, आज कल कंपटीशन के दौर में हर बच्चे की समय पर काउंसलिंग जरूरी है. इसके साथ ही पेरेंट्स को बच्चों की एक्टिविटी पर नजर रखनी चाहिए. बच्चे पढ़ाई के स्ट्रेस से पेरेंट्स और दोस्तों से कई बार दूर होने लगते हैं. पढ़ाई में फेल होनी की सोच कर बच्चे परेशान रहते हैं, उन्हें लगता है कि अगर उनका रिजल्ट अच्छा नहीं हुआ तो क्या होगा? ऐसे में पढ़ाई के प्रेशर की वजह से बच्चे डिप्रेशन में जाने लगते हैं. पेरेंट्स न करें बच्चों की तुलना वहीं, बच्चे कई बार अपने दोस्तों को देखकर ये सोचते हैं कि मैं अपने दोस्तों से पढ़ाई में कम हूं, ऐसे में उनके दिमाग में स्ट्रेस बढ़ता जाता है. साथ-साथ बार-बार घर वालों का ये कहना कि तुम ये कर सकते हो, उनके बचपन की बातें याद दिलाने लगते हैं कि तुमने आजतक स्कूल में हर वक्त टॉप किया है. पेरेंट्स ये बात समझ नहीं पाते कि वहां कंपटीशन कितना ज्यादा है और यहीं से बच्चों का फ्रस्ट्रेशन लेवल शुरू हो जाता है. इसलिए वहां पढ़ रहे बच्चों की नियमित काउंसलिंग करनी चाहिए. अगर आपके घर या आस-पास कोई बच्चा डिप्रेशन/चिंता/तनाव/घबराहट महसूस कर रहा है तो उसकी काउंसलिंग या इलाज तुरंत करवाएं.

पीएम मोदी आज दोपहर सोमनाथ महादेव का दर्शन करने के बाद मंदिर के ट्रस्टियों के साथ विकास कार्यों की चर्चा करेंगे

जामनगर गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जामनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह रिलायंस रिफाइनरी परिसर स्थित वनतारा पहुंचे हैं। दोपहर बाद यहां से वे सोमनाथ महादेव का दर्शन करने हेलिकॉप्टर से सोमनाथ जाएंगे। शाम को वे सासण गिर जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह राजकोट जाएंगे और यहां से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार दोपहर सोमनाथ महादेव का दर्शन करने के बाद मंदिर के ट्रस्टियों के साथ विकास कार्यों की चर्चा करेंगे। वे 27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हाट बाजार और शॉपिंग सेंटर का लोकार्पण करेंगे। वे सोमनाथ मॉडल बस स्टैंड का भूमिपूजन करेंगे। इससे पहले शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जामनगर एयरपोर्ट से पायलट बंगला तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए आतुरता के साथ सड़क के दोनों किनारे खड़े रहे। प्रधानमंत्री शनिवार रात जामनगर सर्किट हाउस में विश्राम के बाद रविवार सुबह रिलायंस रिफाइनरी परिसर में स्थित वनतारा पहुंचे हैं। रिलायन्स इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन की ओर से अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा (स्टार ऑफ फॉरेस्ट प्रोग्राम) लॉन्च किया गया था। इस प्रोग्राम के तहत देश और विदेशों के घायल प्राणियों के बचाव, इलाज समेत देखभाल और पुनर्वसन का काम किया जा रहा है। रिलायन्स की जामनगर रिफाइनरी परिसर में करीब 3 हजार एकड़ ग्रीन बेल्ट में रेस्क्यू सेंटर फैला हुआ है।

वैज्ञानिक अध्ययन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने के बाद चांद पर उतरने जा रहा NASA का ‘चंद्रयान’

नई दिल्ली नासा का ‘चंद्रयान’ एयरोस्पेस ब्लू घोस्ट आज ही चांद पर लैंड हो सकता है। अमेरिकी कंपनी इंटुएटिव मशीन्स ने चंद्रमा पर यूएस नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के विज्ञान पेलोड पहुंचाने के लिए यह मिशन लॉन्च किया था। मिशन, जिसका कोडनेम आईएम-2 है, बुधवार शाम को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर रवाना हुआ था। नासा के अर्टेमिस प्रोग्राम के तहत इंसानों को चांद पर बसाने के लिए जरूरी स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए यह मिशन लॉन्च किया गया है। ऐसे में नासा ने इसे ऐतिहासिक मिशन बताया है। ब्लू घोस्ट की लैंडिंग चांद पर दूर तक फैले मैदानी इलाके मेयर क्रिसियम में होनी है। वैज्ञानिक अध्ययन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने के बाद इसकी लैंडिंग का प्रयास किया जा रहा है। सतह पर उतरने के बाद यह लैंडर 14 दिनों तक काम करेगा। यह जो भी प्रयोग करेगा उससे नासा को वहां के पर्यावरण के बारे में जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। इस मिशन पर नासा के 10 पेलोड भेजे गए हैं। लैंडर यह भी पता लगाएगा कि चांद के अंदर से कितना हीट फ्लो होता है। इसके अलावा पता लगाने का प्रयास होगा कि चांद पर आसानी से लैंडिंग के लिए क्या किया जा सकता है और यह किन जगहों पर आसान साबित होगा। इसके अलावा एक्स रे इमेजिंग के जरिए पृथ्वी की भी मैग्नेटोस्फेयर का अध्ययन किया जाएगा। चांद की मिट्टी किस तरह से सतह पर व्यवहार करती है इसका अध्ययन भी नासा करने का प्रयास करेगा। आईएम-2 चंद्र गतिशीलता, संसाधन पूर्वेक्षण और उप-सतह सामग्री से अस्थिर पदार्थों के विश्लेषण को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है, जो पृथ्वी से परे जल स्रोतों को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंटुएटिव मशीनों के अनुसार, चंद्र सतह और अंतरिक्ष दोनों पर स्थायी बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए एक प्रमुख घटक है। गौरतलब है कि पिछले साल, इंटुएटिव मशीन्स ने इतिहास रचा जब इसके पहले चंद्र लैंडर ओडीसियस ने चंद्र सतह पर एक नरम टचडाउन किया, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्र सतह पर उतरने वाला पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। यह मिशन इसलिए भी खास है क्योंकि प्राइवेट कंपनी के लैंडर को चांद पर भेजा गया है। ऐसे में चाहे आगे के मंगल मिशन हों या फिर लूनर मिशन, प्राइवेट कंपनियों के सहयोग से स्पेस मिशन आसान हो जाएंगे। इस बार इसकी शुरूआत हो रही है। अगर ब्लू घोस्ट सफल होता है तो कमर्शल लूनर प्रोग्राम के रास्ते खुल जाएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की की अनबन से रूस की होगी चांदी!

 अमेरिका अमेरिका के ओवल ऑफिस में शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह चर्चा पूरी दुनिया में गर्म है। इस घटना पर रूस के विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि उसे आश्चर्य है आखिर जेडी वेंस ने जेलेंस्की को थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एकदम शांत हैं। उन्होंने इस मामले पर कोई बयान भी नहीं दया है। जानकारों का कहना है कि पुतिन की चांदी ही चांदी है औ उन्हें कुछ बोलने की जरूरत ही नहीं है। उनकी तरफ से तो डोनाल्ड ट्रंप खुद ही यूक्रेन पर आक्रामक हैं। डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही यूक्रेनी राष्ट्रपति को लताड़ने की फिराक में थे। उन्होंने कहा था कि उनकी जेलेंस्की से होने वाली मुलाकात पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन जाएगी। इसके पीछे वजह भी मिनरल डील थी। मिनरल डील को लेकर यूक्रेन अपने कदम पीछे खींच रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि अगर वह अमेरिका के साथ मिनरल डील करते भी हैं तो उसके बदले में उन्हें रूसी हमले से सुरक्षा की गारंटी चाहिए। वहीं डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अब तक यूक्रेन के लिए अमेरिका ने जो कुछ किया है उसकी कीमत उसे मिनरल डील करके चुकानी होगी। जानकारों का कहना है कि शुक्रवार को ओवल हाउस में जो भी तमाशा हुआ, निश्चित है कि व्लादिमीर पुतिन ने उसकी जानकारी भी ली होगी और मजे भी लिए होंगे। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा सुरक्षा काउंसिल के डिप्टी चीफ दिमित्री मेद्वदेव ने कहा कि ओवल हाउस में जेलेंस्की को तमाचा लगा है। उन्होने कहा कि अमेरिका को कड़ा कदम उठाते हुए यूक्रेन की मदद एकदम बंद कर देनी चाहिए। फोन पर बात करते रहे हैं ट्रंप और पुतिन राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप जाहिर तौर पर व्लादिमीर पुतिन के साथ बेहद नरमी से पेश आ रहे हैं। चर्चा है कि सऊदी अरब में दोनों की मुलाकात भी हो सकती है। वहीं फोन पर भी उनके बीच कई बार बात हो चुकी है और दोनों नेताओं ने मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। आर्थिक सहयोग को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों का मिलना और बातचीत शुरू भी हो गई है। इसके अलावा रूस ने अमेरिका के सामने नया ऑफर भी रख दिया है। जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुई नोकझोंक के बाद रूस का ऑफर अमेरिका स्वीकार भी कर सकता है। रूस का कहना है कि यूक्रेन में खनिज जहां प्रचुर मात्रा में हैं, वे स्थान रूस के कब्जे में हैं। ऐसे में अगर अमेरिका रूस का साथ देता है और यूक्रेन का साथ छोड़ देता है तो उन जगहों पर अमेरिका को खनन का अधिकार भी दिया जा सकता है और रूस खुद खनन करवाकर भी अमेरिका को लाभ दे सकता है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही रूस का मानना है कि अब इस युद्ध में उसका पलड़ा भारी हो गया है।गौर करने वाली बात यह है कि ओवल हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की में बहस के दौरान ट्रंप ने बार-बार जोर देकर कहा कि वह अभी सौदा करने की स्थिति में नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कार्ड जेलेंस्की के पास नहीं है।

तेलंगाना में सुरंग हादसे को एक सप्ताह बीता, नहीं निकल पाया एक भी मजदूर, सुरंग में फंसे लोगों के बचने की उम्मीद बेहद कम

तेलंगाना तेलंगाना में एक सुरंग ढहने के बाद एक हफ्ते से जारी बचाव अभियान के दौरान एक सफलता मिली है। सुरंग में फंसे कुल 7  लोगों में से चार की ‘लोकेशन’ का पता लगा लिया गया है। यह जानकारी राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने शनिवार को दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे लोगों के बचने की उम्मीद बेहद कम है। कृष्ण राव सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे विचार से रडार के जरिए चार लोगों की लोकेशन का पता लगा लिया गया है।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार शाम तक लोगों को बाहर निकाल लिया जाएगा। जिन चार लोगों के बारे में पता चला है, उनकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले दिन ही कहा था कि फंसे हुए लोगों के बचने की संभावना बहुत कम है। कृष्ण राव ने कहा कि जहां चार लोगों के होने के स्थान की पहचान की गई है, वहां हाथ से गाद निकालने का काम किया जा रहा है जिसके रविवार शाम तक पूरा होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (NGRI) के वैज्ञानिकों ने ‘ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार’ (GPR) का उपयोग किया और इस दौरान उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिला। मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि बाकी चार लोग टनल बोरिंग मशीन (TBM) के नीचे फंसे हैं जिनके बारे में पता लगाने में कुछ समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि 450 फुट ऊंची टीबीएम को काटा जा रहा है और इस अभियान में करीब 11 एजेंसियों के कर्मी शामिल हैं। अभियान में देरी को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना का जिक्र करते हुए कृष्ण राव ने कहा कि इस प्रयास में शामिल लोग विशेषज्ञ हैं, लेकिन सुरंग के अंदर कीचड़ सहित अन्य स्थितियों को देखते हुए बचाव कार्य जटिल है। कृष्ण राव ने कहा कि अभियान जारी है, इसलिए सुरंग में फंसे लोगों के परिवारों को भी उम्मीदें हैं। श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग की छत ढहने से उसके नीचे 22 फरवरी से आठ लोग (इंजीनियर और श्रमिक) फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जोर-शोर से जारी है।

राज्य सरकार ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुफ्त कैंसर वैक्सीनेशन प्रोग्राम लागू करने का फैसला लिया

मुंबई महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने सेहत के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए 0-14 साल की लड़कियों को मुफ्त कैंसर वैक्सीन देने का ऐलान किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली के चलते कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और अब यह बीमारी हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। आबिटकर ने बताया कि राज्य सरकार ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुफ्त कैंसर वैक्सीनेशन प्रोग्राम लागू करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आबिटकर कहा, “हमने उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार से अनुरोध किया था कि 0-14 साल की लड़कियों को मुफ्त में कैंसर वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इसे मंजूरी दे दी है और जल्द ही सरकार इसे लागू करेगी।” बताया जा रहा है कि कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे सिर्फ धूम्रपान या अन्य नशे की लत ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि खान-पान और बदलती जीवनशैली भी एक बड़ा कारण बन रही है। खासकर बच्चों में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह योजना अहम मानी जा रही है। बर्ड फ्लू पर भी अलर्ट इसी बीच राज्य सरकार ने विदर्भ में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। वहां कौवों में एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है, हालांकि इंसानों में इसके संक्रमण की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आबिटकर ने बताया कि संदिग्ध मरीज के नमूने जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, “सावधानी के तौर पर हमने प्रभावित इलाकों में चिकन की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।” चिकन खाने को लेकर किया गया सतर्क इससे पहले पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों से अधपका चिकन खाने से बचने की अपील की थी। हालांकि, इस बीमारी और चिकन के बीच किसी स्पष्ट संबंध की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी सरकार ने ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।

पुणे रेप कांड: अपराधियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन ऑल आउट’

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में एक बस अड्डे पर 26 साल की महिला के साथ हुए हैरान करने वाले बलात्कार मामले के बाद मुंबई पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ के तहत यह मासिक कार्रवाई शुरू की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी की रात 11 बजे से लेकर 1 मार्च की दोपहर 2:30 बजे तक पुलिस ने 207 स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें 14 ऐसे स्थान शामिल थे जो जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े थे। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। 12 भगोड़ों की गिरफ्तारी, 54 लोगों के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने 12 भगोड़ों को गिरफ्तार किया और 54 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 142 के तहत कार्रवाई की। वहीं, 16 लोगों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में कार्रवाई की गई। ड्रग्स के मामले में 15 मामलों में कार्रवाई की गई और 56 लोगों के खिलाफ “संदिग्ध गतिविधियों” में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई की गई। पुलिस ने 46 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानतीय वारंट जारी किए, जबकि 25 संदिग्धों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए, जो उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को निर्देशित करते हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 113 स्थानों पर ‘नकाबंदी’ की, जिसमें 6,901 दोपहिया वाहनों की जांच की गई और 1,891 ड्राइवरों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। रिपोर्ट के अनुसार, 70 अन्य व्यक्तियों को नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा गया। बस डिपो सुरक्षा बढ़ाई गई पुलिस अधिकारी ने बताया कि ST और BEST बस डिपो के प्रबंधकों से संपर्क किया गया है ताकि रोशनी की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके, सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जा सके और परिसर में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा सके। इसके अलावा, शहर के सबसे बड़े बस डिपो जो शिवाजी नगर, गोवंडी में स्थित है, में सुरक्षा उपायों को भी बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि पुणे बलात्कार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की पूरी जांच की जा रही है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके। पवार ने  कहा, “दो दिन पहले तक लोग यह सवाल उठा रहे थे कि उसे क्यों नहीं पकड़ा गया। वह एक गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। उसे पकड़ने के लिए हमने ड्रोन का इस्तेमाल किया। उसकी स्थिति ऐसी थी कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। मैं इस बात पर दृढ़ हूं कि ऐसी घटनाएं कहीं भी नहीं होनी चाहिए। अब इस मामले की सही तरीके से जांच की जा रही है। तथ्यों का खुलासा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।”

मजबूत आर्थिक प्रदर्शन 2047 तक उन्नत अर्थव्यवस्था बनने की भारत की महत्वाकांक्षा को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण: IMF

संयुक्त राष्ट्र भारत की विवेकपूर्ण नीतियों की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड ने कहा है कि देश का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए महत्वपूर्ण सुधारों को अपनाने में मदद कर सकता है. आईएमएफ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया, “भारत का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल करने के लिए जरूरी अहम और चुनौतीपूर्ण संरचनात्मक सुधारों को लागू करने में मदद कर सकता है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आजादी के सौ साल पूरे होने की समय सीमा तय की है. रिपोर्ट में आईएमएफ के कार्यकारी निदेशकों ने भारतीय अधिकारियों की विवेकपूर्ण व्यापक आर्थिक नीतियों और सुधारों की सराहना की, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और एक बार फिर सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान दिया है. रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के वित्तीय क्षेत्र का स्वास्थ्य, मजबूत कॉरपोरेट बैलेंसशीट और अच्छा डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर दर्शाता है कि देश की वृद्धि दर मध्यम अवधि में तेज रहेगी. साथ ही जनकल्याण की योजनाएं भी जारी रहेंगी. रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया कि भू-आर्थिक विखंडन और धीमी घरेलू मांग से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए, व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए उचित नीतियां जारी रखना आवश्यक है. इसके अलावा, रिपोर्ट में भारत द्वारा हाल ही में घटाए गए टैरिफ का भी स्वागत किया गया है. इससे देश की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी. पिछले महीने पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑटोमोबाइल से लेकर शराब तक कई प्रकार के आयात पर टैरिफ कम कर दिया था. “महिला भागीदारी को लेबर फोर्स में बढ़ाना चाहिए” आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने कहा कि संरचनात्मक सुधार देश में उच्च-गुणवत्ता की नौकरियां पैदा करने और निवेश के लिए काफी जरूरी हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारत को लेबर मार्केट सुधारों को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और महिला भागीदारी को लेबर फोर्स में बढ़ाना चाहिए.

तमिलनाडु के IAS का शर्मसार करने वाला बयान, 3 साल की बच्ची ने यौन उत्पीड़न के लिए आरोपी को उकसाया

चेन्नै  तमिलनाडु में मायिलादुथुराई के कलेक्टर एपी महाभारती ने तीन साल की बच्ची से जुड़े POCSO केस पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि हो सकता है बच्ची ने खुद आरोपी लड़के को उकसाया हो। इस बयान के कुछ ही घंटों बाद, शुक्रवार शाम को उन्हें उनके पद से हटा दिया गया। उनकी जगह इरोड नगर निगम के कमिश्नर एच एस श्रीकांत को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया। यह मामला एक 16 साल के लड़के का है। उस पर स्कूल जाने वाली एक 3 साल की छोटी बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस ने बताया कि लड़के ने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। जब बच्ची भागने लगी तो लड़के ने ईंट से उस पर हमला कर दिया। इससे बच्ची के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। लड़के को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पॉक्सो ऐक्ट की मीटिंग में कही बात इस मामले में कलेक्टर महाभारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे POCSO एक्ट पर एक मीटिंग में बोल रहे हैं। वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार उस बच्ची ने सुबह लड़के के चेहरे पर थूका था। हो सकता है इसी वजह से लड़के ने ऐसा किया हो। दोनों पक्षों को देखना ज़रूरी है।’ विवाद के बाद आईएएस ने दी सफाई विवाद के बाद एपी महाभारती ने सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘मेरे कमेंट्स को गलत तरीके से लिया गया।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा इरादा गलत नहीं था। मैंने अच्छे इरादे से यह बात कही थी।’ भड़के अन्नामलाई भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने इस मामले में कलेक्टर की कड़ी निंदा की। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘मायिलादुथुराई के जिला कलेक्टर ने दावा किया है कि साढ़े तीन साल की पीड़िता भी इस भयानक यौन उत्पीड़न मामले में कुछ हद तक दोषी है। BJP तमिलनाडु की तरफ से हम उनकी इस शर्मनाक टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं।’ अन्नामलाई ने आगे कहा, ‘मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार पीड़ितों को दोष देते रहे हैं और उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक करते रहे हैं। यही वजह है कि जिला कलेक्टर ने ऐसा बयान दिया है।’ डीएमके सांसद ने भी सुनाई द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की सांसद कनिमोझी ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘ऐसे लोग खुद को पढ़ा-लिखा या इंसान कैसे कह सकते हैं? और हमसे ऐसी बातें सहन करने की उम्मीद क्यों की जाती है?’ यह घटना एक गंभीर सवाल खड़ा करती है कि बच्चों के यौन उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मामलों में अधिकारियों को किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। कलेक्टर का बयान बेहद गैर-जिम्मेदाराना है और इससे पीड़िता और उसके परिवार को और भी तकलीफ पहुंची है। इस मामले में सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे बयान न दिए जाएं। बच्चों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए हर संभव कदम उठाने चाहिए।

चीन के वैज्ञानिकों ने खोजा थोरियम का विशाल भंडार, 60000 साल तक खत्म हो सकती है बिजली की टेंशन

बीजिंग चीन के हाथ ऐसा अकूत खजाना हाथ लगा है जिससे उसकी ऊर्जा जरूरतें हमेशा के लिए पूरी हो सकती हैं। चीन के एक राष्ट्रीय सर्वे में चीन के पास थोरियम के अथाह भंडार का पता चला है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने एक विशेषज्ञ के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह रेडियोधर्मी धातु अकेले वैश्विक ऊर्जा उत्पादन में क्रांति ला सकती है, जिससे जीवाश्वम ईंधन पर दुनिया भर की निर्भरता खत्म हो सकती है। चीन के पास पहले ही बड़ा थोरियम भंडार मौजूद है। हालांकि, 2020 में किए गए सर्वे की क्लासीफाइड रिपोर्ट के अनुसार, यह वास्तव में पिछले अनुमानों से कई गुना अधिक हो सकते हैं। भारत के पास सबसे बड़ा भंडार जनवरी में चीनी पत्रिका जियोलॉजिकल रिव्यू में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इनर मंगोलिया में एक लौह अयस्क साइट से केवल पांच साल के खनन अपशिष्ट में इतना थोरियम है कि अमेरिका की घरेलू ऊर्जा मांगों को 1000 से अधिक वर्षों तक पूरा कर सकता है। खास बात ये है कि भारत के पास भी थोरियम का बहुत बड़ा भंडार है। रिपोर्टों के अनुसार, वर्तमान में भारत का थोरियम भंडार दुनिया में सबसे बड़ा है। भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग ने देश में उपलब्ध थोरियम के विशाल भंडार को दीर्घकालिक विकल्प के रूप में इस्तेमाल की योजना बनाई है। कुछ विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार, पूरी तरह से दोहन किए जाने पर बायन ओबो खनन परिसर दस लाख टन थोरियम पैदा कर सकता है, जो चीन को 60,000 वर्षों तक ईंधन देने के लिए पर्याप्त है। बीजिंग स्थित एक भूविज्ञानी ने नाम न बताने की शर्त पर साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया कि यह पता चला है कि अंतहीन ऊर्जा स्रोत हमारे पैरों के ठीक नीचे हैं। क्या है थोरियम? थोरियम एक चांदी के रंग की धातु है जिसका नाम पुराने स्कैंडिनेवियन देवता थोर के नाम पर रखा गया है। यह यूरेनियम की तुलना में 200 गुना अधिक ऊर्जा पैदा करता है। यूरेनियम रिएक्टरों के विपरीत थोरियम मोल्टेन-साल्ट रिएक्टर (TMSR) छोटे होते हैं। पिघल नहीं सकते और उन्हें पानी से ठंडा करने की आवश्यकता भी नहीं होती है। इसके अलावा वे रेडियोधर्मी अपशिष्ट भी कम मात्रा में छोड़ते हैं। पिछले साल चीन ने गोबी के रेगिस्तान में दुनिया के पहले TMSR पावर प्लांट के निर्माण को मंजूरी दी थी। 10 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता वाला यह पायलट प्रोजेक्ट 2029 तक शुरू होने की उम्मीद है। अभी राह आसान नहीं सर्वेक्षण के अनुसार, पूरे चीन में 233 थोरियम समृद्ध क्षेत्रों की पहचान की गई है, जो पांच प्रमुख बेल्टों में स्थित हैं। हालांकि, उम्मीद के बावजूद बाधाएं बनी हुई हैं। दुर्लभ मृदा अयस्कों से थोरियम को अलग करने के लिए भारी मात्रा में एसिड और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। 1 ग्राम थोरियम को शुद्ध करने के लिए लगभग सैकड़ों टन अपशिष्ट जल की जरूरत होती है।  

व्हाइट हाउस में तीखी बहस के बाद जेलेंस्की ने नरम रुख अपनाया, डील करने को तैयार, कहा-ट्रंप का सपोर्ट बहुत जरूरी है

वाशिंगटन व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ तीखी बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने नरम रुख अपनाया है। जेलेंस्की ने अमेरिका के समर्थन को अपनी जंग के लिए निर्णायक करार दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका रूस के साथ युद्ध के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण होगी। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अमेरिका की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और संसद सहित अमेरिकी जनता के समर्थन की सराहना की। उन्होंने लिखा, “हम अमेरिका के समर्थन के लिए आभारी हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप, कांग्रेस और अमेरिकी जनता का धन्यवाद करता हूं। यूक्रेनी लोग इस समर्थन को हमेशा से महत्व देते आए हैं।” ट्रंप के समर्थन को बताया निर्णायक यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका का समर्थन सिर्फ एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि उनकी स्वतंत्रता और अस्तित्व की लड़ाई का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन बहुत जरूरी है। वे युद्ध समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन कोई भी हमसे अधिक शांति नहीं चाहता। हम इस युद्ध को अपनी जमीन पर झेल रहे हैं। यह हमारी आजादी और हमारे अस्तित्व की लड़ाई है।” खनिज समझौते पर हस्ताक्षर की तत्परता जताई जेलेंस्की ने यह भी पुष्टि की कि यूक्रेन खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है, जिससे अमेरिका और यूक्रेन के आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूती मिलेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह समझौता सुरक्षा गारंटी का केवल पहला कदम होगा और यूक्रेन को इससे कहीं अधिक की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हम खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं, यह सुरक्षा गारंटी की दिशा में पहला कदम होगा। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। एक युद्धविराम बिना ठोस सुरक्षा गारंटी के यूक्रेन के लिए खतरनाक होगा। तीन साल से हम लड़ रहे हैं, और यूक्रेनी लोगों को यह जानने की जरूरत है कि अमेरिका हमारे साथ है।” यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी चाहिए जेलेंस्की ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि रूस के साथ किसी भी समझौते से पहले मजबूत सुरक्षा गारंटी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन केवल तभी बातचीत के लिए तैयार होगा जब उसे ठोस सुरक्षा गारंटी मिलेगी, जिससे यह सुनिश्चित हो कि भविष्य में रूस दोबारा आक्रमण नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “अगर हमें नाटो में शामिल नहीं किया जा सकता, तो हमें अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों से सुरक्षा की स्पष्ट गारंटी चाहिए। यूरोप इस मामले में तैयार है, लेकिन हमें अमेरिका की भूमिका की भी आवश्यकता है।” रूस से बातचीत की संभावना पर दिया बयान रूस के साथ वार्ता को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए केवल सैन्य संघर्ष पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि मजबूत सुरक्षा गारंटी के बाद ही रूस के साथ बातचीत संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा, “युद्ध अकेले बहुत लंबा चलेगा, और हमारे पास रूस को पूरी तरह बाहर निकालने के लिए पर्याप्त हथियार नहीं हैं। हमें एक ऐसी सुरक्षा संरचना की आवश्यकता है, जिसमें अमेरिका की प्रमुख भूमिका हो। तभी हम रूस, यूरोप और अमेरिका के साथ कूटनीति पर बात कर सकते हैं।” अमेरिका से और मजबूत समर्थन की अपील यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका से अधिक ठोस समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यह केवल दो देशों की लड़ाई नहीं, बल्कि संप्रभुता और मानवाधिकारों का संघर्ष है। उन्होंने कहा, “रूस ने हमारे घरों पर आक्रमण किया, हमारे लोगों को मारा और हमारी संप्रभुता को नष्ट करने की कोशिश की। यह केवल भू-भाग का युद्ध नहीं है, बल्कि असली लोगों की जिंदगियों का सवाल है।”

ताइपे का बड़ा एक्शन, सात चीनी विश्वविद्यालयों पर लगाया प्रतिबंध

ताइपे ताइवान ने सात विश्वविद्यालयों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन यूनिवर्सिटी को देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना गया और इन्हें ‘चीन की राष्ट्रीय रक्षा के सात पुत्र’ कहा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन विश्वविद्यालयों की स्थापना चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने की थी, जिसके बाद इन्हें चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंप दिया गया। ताइवान के शिक्षा मंत्री चेंग यिंग-याओ ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों की रक्षा के लिए ताइवानी विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों को इन सात चीनी यूनिवर्सिटी के साथ किसी भी शैक्षणिक गतिविधि या आदान-प्रदान में शामिल होने से प्रतिबंधित किया गया है।” ताइवानी मंत्री ने आगे कहा कि यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है, क्योंकि ऐसे आदान-प्रदान से “अनजाने में कई महत्वपूर्ण ताइवानी तकनीकों की चोरी हो सकती है।” यिंग-याओ ने आगे कहा कि ये विश्वविद्यालय प्रमुख रूप से चीनी हथियार, उपकरण, विमानन, दूरसंचार, रसायन और भौतिक विज्ञान के विकास में योगदान देते रहे है। फरवरी में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति विलियम लाइ ने कहा था कि देश में लोकतंत्र और शैक्षणिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण हैं। विश्वविद्यालयों को चीन के साथ आदान-प्रदान करते समय सतर्क रहना चाहिए। इससे पहले, ताइवान ने दो चीनी विश्वविद्यालयों को देश में शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने से रोक दिया था, क्योंकि खबरें आई थीं कि ये संस्थान बीजिंग के यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट की शाखाएं हैं। चीन का बढ़ता प्रभाव ताइवान के लिए सुरक्षा चिंता का विषय रहा है। ताइवान ने आरोप लगाया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपनी ‘संयुक्त मोर्चा’ रणनीति का इस्तेमाल खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और देश के भीतर सार्वजनिक निर्णयों को प्रभावित करने के लिए करती है। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से बीजिंग ने ताइवान के लोगों को चीन की ओर आकर्षित करने के लिए शिक्षा नीतियों का इस्तेमाल किया है, जिसमें एक नई ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली भी शामिल है। चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है और एक अलग प्रांत के रूप में देखता है जिसे अंतत: देश का हिस्सा बनना है। इस मकसद को पाने के लिए बीजिंग शक्ति के इस्तेमाल की संभावना से इनकार नहीं करता है।

मीडिया इवेंट में पीएम मोदी ने कहा- दुनिया 21वीं सदी के भारत को देख रही, पहले बैक ऑफिस के रूप में देखा जाता था

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत दुनिया की नई फैक्ट्री और अनंत इनोवेशन की भूमि के रूप में उभर रहा है। देश की राजधानी में एक मीडिया इवेंट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया 21वीं सदी के भारत को देख रही है और सीखना एवं समझना चाहती है कि कैसे देश सेमीकंडक्टर से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर मैन्युफैक्चर कर रहा है। भारत को पहले बैक ऑफिस के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब भारत दुनिया की नई फैक्ट्री के रूप में उभर रहा है। हमारा देश केवल वर्कफोर्स नहीं रहा है, बल्कि वर्ल्ड फोर्स बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि देश जो एक समय काफी सारे उत्पादों का आयात करता था, अब बड़ा निर्यातक बन गया है। भारत द्वारा हल्दी से लेकर कॉफी और मिलेट्स से लेकर मखाना तक का निर्यात किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, देश के मोबाइल फोन, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों और दवाइयों को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है। उन्होंने कहा, “भारत न केवल दुनिया को उत्पाद उपलब्ध करा रहा है बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक विश्वसनीय भागीदार भी बन रहा है।” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बताया, “वर्षों की कड़ी मेहनत और व्यवस्थित नीतिगत निर्णयों के कारण भारत अब कई वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा है।” इसमें फ्रांस में हालिया एआई एक्शन शिखर सम्मेलन शामिल है, जहां भारत सह-मेजबान था और अब इसकी मेजबानी भी करेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश ने अपनी अध्यक्षता के दौरान सफल जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर को एक नए आर्थिक मार्ग के रूप में पेश किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत किफायती, सुलभ और आसानी से अपनाए जाने वाले सॉल्यूशंस भी बना रहा है। इसमें सुरक्षित और कम लागत वाला डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) और घातक कोविड-19 महामारी के दौरान टीके शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारत के ऑटोमोबाइल, स्पेस और उभरते हुए सेक्टर जैसे एआई के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत अगले 25 वर्षों में एक विकसित राष्ट्र बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।”

ढाका में वायु गुणवत्ता के अनुसार, शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 304 दर्ज किया गया, जो ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है

ढाका बांग्लादेश की राजधानी ढाका ने शनिवार सुबह दुनिया में सबसे खराब वायु गुणवत्ता का रिकॉर्ड बनाया। वायु गुणवत्ता और प्रदूषण रैंकिंग के अनुसार, शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 304 दर्ज किया गया, जो कि ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 151 से 200 के बीच होने पर ‘गंभीर’, 201 से 300 तक ‘अति गंभीर’, 301 से 400 तक ‘खतरनाक’ माना जाता है। खतरनाक वायु गुणवत्ता बांग्लादेश के लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। देश के प्रमुख मीडिया संगठन, यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश के मुताबिक, चीन की राजधानी बीजिंग, उज्बेकिस्तान की ताशकंद और इराक की बगदाद क्रमशः 238, 220 और 179 के एक्यूआई स्कोर के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। दुनिया के विभिन्न शहरों की वायु गुणवत्ता रिपोर्ट स्विस-आधारित संगठन ‘आईक्यूएयर’ द्वारा प्रकाशित की जाती है। वायु गुणवत्ता सूचकांक का उपयोग रोज की वायु गुणवत्ता को मापने के लिए किया जाता है। यह बताता है कि हवा कितनी साफ है या प्रदूषित और इससे स्वास्थ्य पर क्या असर हो सकता है। एक्यूआई यह भी बताता है कि प्रदूषित हवा में कुछ घंटों या दिनों तक सांस लेने से लोगों की सेहत पर क्या असर पड़ सकता है। एक्यूआई की गणना पांच प्रमुख वायु प्रदूषकों के आधार पर की जाती है। पार्टिकुलेट मैटर (पीएम10 और पीएम 2.5), कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ओजोन। देश के प्रमुख समाचार पत्र द डेली स्टार के मुताबिक बांग्लादेश वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, देश में हर साल वायु प्रदूषण के कारण 102,456 मौतें होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, वायु प्रदूषण के कारण हर साल दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत होती है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक, 10 में से 9 लोग ऐसी हवा में सांस लेते हैं, जिसमें प्रदूषक स्तर अधिक होता है। डब्ल्यूएचओ वायु प्रदूषण की निगरानी और वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। शहरों में धुएं से लेकर घरों के अंदर धुएं तक, वायु प्रदूषण स्वास्थ्य और जलवायु के लिए एक बड़ा खतरा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet