LATEST NEWS

बीजेपी ने आपा सरकार के खिलाफ जारी किया ‘आरोप पत्र’, पाप धोते-धोते यमुना काली हो गई: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’ जारी किया. BJP नेता अनुराग ठाकुर, दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, आरोप पत्र समिति के संयोजक विजेंद्र गुप्ता, रमेश बिधूड़ी, आरती मेहरा और सरदार आरपी सिंह ने AAP सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के सामने ‘आरोप पत्र’  पेश किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये चार्जशीट अरविंद केजरीवाल सरकार की 10 साल के भ्रष्टाचार का सबूत है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के वादे भ्रमित करने वाले हैं. दिल्ली में कचरे का पहाड़ है और जनता बेहाल है. उनका दावा था कि दिल्ली को आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाया था. दिल्ली में 10 साल में 10 घोटाले हुए, सब वादे फेल हो गए. दिल्ली को प्रदूषणमुक्त बनाने का दावा क्या हुआ? यमुना की सफाई का क्या हुआ? दिल्ली के प्रदूषण से यमुना गंदी हो गई, 2 लाख से अधिक बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, और दिल्ली की जनता पानी के लिए तरस रही है. दिल्ली में पूर्वांचल के भाई-बहनों के साथ भेदभाव हुआ. अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल ने 10 साल में लाभ उठाया और कहा कि दिल्ली को करप्शन से मुक्त करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके 8 मंत्री, एक सांसद और 15 विधायक जेल जा चुके हैं. मुझे एक गाना याद आ रहा है, “वादे हैं वादों का क्या….” ये केजरीवाल के वादे हैं और ये फीके हैं. केजरीवाल बार-बार कहते हैं कि नंबर 1 क्या है? दिल्ली देश का सबसे महंगा पानी, दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, सबसे भ्रष्टाचारी मंत्री, सबसे ज्यादा विधायकों को जेल में डालने वाला शहर और शराब घोटाला में पहला स्थान है. घोटालों की लंबी लिस्ट     जल बोर्ड घोटाला     क्लास रूम घोटाला     मोहल्ला क्लिनिक घोटाला     शराब घोटाला     वक्फ बोर्ड घोटाला     डीटीसी घोटाला     श्रमिक सहायता घोटाला     हवाला घोटाला     विज्ञापन घोटाला इस तरह, इन्होंने 10 साल में 9 से 10 घोटाले किए. यह कैसी सरकार है जो आई थी कि दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त कर दे, लेकिन यह भ्रष्टाचार से भर गई. ठाकुर ने कहा, “प्रदूषण, भ्रष्टाचार, गुंडे और दंगे तथा दिल्ली की स्थिति को इसमें दिखाया गया है.”आप पर हमला करते हुए ठाकुर ने कहा, “उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया, लेकिन वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त थे. यमुना साफ नहीं हुई, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने की बात की गई, लेकिन आज भी प्रदूषण 500 के पार है.” दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “मैं चाहता हूं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने और फिर एक संग्रहालय बनाया जाए, जिसमें जनता को दिखाया जा सके कि आप सरकार द्वारा निवेश किया गया पैसा कहां गया”. उन्होंने आगे कहा, “वे सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं”. BJP के पास कोई एजेंडा नहीं- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली में चुनाव लड़ने का कोई कार्यक्रम नहीं है. उन्होंने कहा कि सिर्फ मुझे गाली देने से क्या दिल्ली में चुनाव लड़ेंगे? उन्होंने कहा कि उनके पास दिल्ली के लिए कोई चेहरा या टीम नहीं है. हम पांच साल के काम को गिना रहे हैं और जनता को बता रहे हैं कि अगले 5 साल में क्या होगा.

कर्नाटक में भयानक हादसा,एक झटके में काल के गाल में समा गये 6 लोग

 बेंगलुरु बेंगलुरु के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक सीईओ के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. एक भारी कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी लग्जरी वोल्वो कार पर पलट गया. कार में सवार सभी 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसा बेंगलुरु के नेलमंगला में हुआ. हादसे में मृत परिवार के लोग अपनी लग्जरी कार से विजयपुरा जा रहे थे. इस हादसे में परिवार के 2 बच्चे भी मारे गए हैं. बेंगलुरु में हुए इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आ गया है. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक ट्रक की कहीं जोरदार टक्कर होती है और फिर इसके बाद वह एक कार पर पलट जाता है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर का कहना है कि ट्रक के आगे एक कार थी. टक्कर से बचने के लिए उसने स्टीयरिंग व्हील को सड़क के डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया, जिसके कारण दुर्घटना हुई. हादसे में ट्रक ड्राइवर भी हुआ घायल पुलिस के मुताबिक डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर झारखंड का रहने वाला है, जिसका नाम आरिफ है. हादसे में वह भी घायल हुआ है. दो कार बचाने के चक्कर में हुआ हादसा! ट्रक ड्राइवर आरिफ का दावा है कि वह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा ट्रक चला रहा था. तभी उसके आगे चल रही कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए. उन्हें बचाने के चक्कर में ही उससे ट्रक का नियंत्रण हट गया. उसने बताया,’कार को बचाने के लिए मैंने स्टीयरिंग व्हील को सड़क के डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया. लेकिन फिर मैंने एक और कार देखी और स्टीयरिंग को फिर से बाईं ओर मोड़ दिया. इस वजह से स्टील से भरा कंटेनर गिर गया.’ नहीं थी कार कुचले जाने की जानकारी पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को इस बात का पता नहीं था कि एक लग्जरी कार उसके ट्रक के नीचे कुचल गई है और इस हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. भयानक सड़क हादसे में गई जान येगापागोल और अन्य लोग अपनी नई वोल्वो एक्ससी90 एसयूवी में महाराष्ट्र के अपने गृहनगर सांगली जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे हाईवे के बेंगलुरु-तुमकुरु खंड पर टिप्पागोंडानहल्ली के पास यह भयानक दुर्घटना हुई। सड़क सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल लोगों ने इतनी महंगी कार को होने के बावजूद सड़क सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर द स्किन डॉक्टर ने लिखा, ‘दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक के रूप में प्रसिद्ध वोल्वो XC90 ने 2002 में लॉन्च होने के बाद से यूके में शून्य फैटल एक्सिडेंट दर्ज किए हैं। कल्पना कीजिए कि आप इस कार में इसकी बेजोड़ सुरक्षा के लिए निवेश करते हैं, लेकिन आपको दुखद अंत का सामना करना पड़ता है क्योंकि विपरीत लेन में एक कार अचानक धीमी हो जाती है, जिससे उसके पीछे एक कंटेनर ट्रक नियंत्रण खो देता है, डिवाइडर को पार कर जाता है, और आपको, आपके पति/पत्नी, तीन बच्चों और एक रिश्तेदार को कुचल देता है। वोल्वो की कोई गलती नहीं है, क्योंकि कोई भी कार इतने भारी वजन के नीचे कुचल जाती। बस भाग्य का एक दुर्भाग्यपूर्ण मोड़। दुखद है कि मौत आपको सबसे अप्रत्याशित तरीकों से कैसे पा सकती है, भले ही आपने सुरक्षित रहने के लिए सब कुछ किया हो।’ जमकर बरसे यूजर्स दुखद मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, ‘आप सुरक्षित कारें बना सकते हैं, लेकिन भारत सबसे असुरक्षित सड़कें बनाएगा, कुछ सौ रुपये में ड्राइविंग लाइसेंस वितरित करेगा, और राजमार्गों पर अराजकता का शासन करेगा। हर घंटे 19 लोग लापरवाह ड्राइविंग, गड्ढों और एक ऐसी व्यवस्था के कारण मरते हैं जो राजनेताओं के वादों से भी ज़्यादा भ्रष्ट है। भारतीय सड़कें सचमुच भारत के भविष्य को मार रही हैं।’ ‘सुरक्षित कार खरीद सकते हैं लेकिन सुरक्षित सड़क नहीं’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप एक वोल्वो XC90 खरीदते हैं, यह सोचकर कि यह अमरता के लिए आपकी स्वर्णिम टिकट है। फिर किस्मत आपके चेहरे पर हंसती है और एक बदमाश कंटेनर ट्रक “डक द बॉल” का अंतिम खेल खेलता है। बाजार में सबसे सुरक्षित कार खरीद सकते हैं लेकिन रोड सेफ्टी नहीं। आप सबसे मंहगी और अच्छी लाइफ जैकेट खरीद सकते हैं लेकिन स्वीमिंग पूल ही खराब हो तो आप मौत से कैसे बच सकते हैं?’ सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने वाले एक्स हैंडल ड्राइवस्मार्ट ने दुर्घटना स्थल से तस्वीर पोस्ट की। इसमें लिखा, ‘यह तस्वीर एक अनुस्मारक है कि सड़क पर अकेले महंगी सुरक्षित कार से सुरक्षा नहीं मिलती। सुरक्षित सड़कें + सुरक्षित चालक + सुरक्षित कार ये तीनों सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। सुरक्षा मानकों के सभी ट्रायल में पास इस वॉल्वो में बैठे सभी यात्रियों की जान चली गई।’

ब्राजील में दुखद हादसा, प्लेन क्रैश में 10 लोगों की मौत, टक्कर के बाद दुकान पर गिरा विमान

ब्रासीलिया  ब्राजील के ग्रामाडो शहर में  हुए एक विमान हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। ये हादसा तब हुआ, जब एक छोटा विमान पहले एक घर की चिमनी और फिर पास की इमारत से जाकर टकराया। इसके बाद यह एक मोबाइल फोन की दुकान पर जाकर गिरा। इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं जमीन पर मौजूद 17 से लोग विमान की चपेट में आकर घायल हुए हैं। ब्राजील की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि विमान रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हुआ, ऐसे में इसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर है। ब्राजील का ग्रामाडो शहर रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में स्थित एक पर्यटन स्थल है। ऐसे में यहां काफी काफी भीड़ रहती है।  हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। विमान हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में ब्राजीलियाई बिजनेसमैन परिवार के साथ सवार थे, जो साओ पाउलो जा रहे थे। कारोबारी उड़ा रहे थे प्लेन इस विमान में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। ये एक निजी विमान था, जिसे ब्राजील के बिजनेसमैन लुइज क्लाउडियो गैलियाजी उड़ा रहे थे। उनके साथ हादसे में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और परिवार के दूसरे मारे गए हैं। उनकी कंपनी की तरफ से बयान जारी कर ये जानकारी दी गई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में 17 लोग घायल हो गए हैं। ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 61 साल के बिजनेसमैन गैलियाजी अपने परिवार को ट्रिप पर लेकर जा रहे थे। विमान क्रैश होने की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक इसकी वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। सुरक्षा कैमरों ने हादसे का शिकार हुए छोटे पाइपर विमान को कैनेला हवाई अड्डे से उड़ान भरते कैद किया था। यह हवाई अड्डा रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में है। दुर्घटना ग्रामाडो में हुई, जो हवाई अड्डे से 10 किमी दूर है। यहां क्रिसमस की छुट्टियों के लिए काफी लोग जमा हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हमारे देश का युवा आत्मविश्वास से भरा हुआ है, आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप वाला देश है

नई दिल्ली देशभर में 45 जगहों पर आयोजित किए गए रोजगार मेले में 71 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने पिछले एक या डेढ़ साल में लगभग 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, यह एक रिकॉर्ड है। पीएम मोदी ने कहा कि चयनित सभी युवा नई सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे युवा पा ना सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश का युवा आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप वाला देश है। युवाओं को हर सेक्टर में आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। ग्रामीण भारत में रोजगार देने के लिए बैंक सखी जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिभा का भरपूर उपयोग उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘रोजगार मेलों के जरिए हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।’ यह रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा शामिल हैं। रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोहन भागवत हमारे अनुशासक नहीं हैं. बल्कि हम उनके अनुशासक हैं: रामभद्राचार्य

नई दिल्ली आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हिंदू समाज को लेकर बयान चर्चा में है. अब देश के दो बड़े संतों का रिएक्शन आया है. तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, मैं मोहन भागवत के बयान से बिल्कुल सहमत नहीं हूं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोहन भागवत हमारे अनुशासक नहीं हैं. बल्कि हम उनके अनुशासक हैं. वहीं, उत्तराखंड में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकरचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मोहन भागवत पर राजनीतिक रूप से सुविधाजनक रुख अपनाने का आरोप लगाया. अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, जब उन्हें सत्ता चाहिए थी, तब वे मंदिरों के बारे में बोलते रहे. अब जब उनके पास सत्ता है तो वे मंदिरों की तलाश ना करने की सलाह दे रहे हैं. ‘अतीत में हिंदुओं पर अत्याचार हुए हैं’ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कहना था कि अतीत में आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट किए गए मंदिरों की एक लिस्ट तैयार की जाए और हिंदू गौरव को बहाल करने के लिए स्ट्रक्चर का पुरातात्विक सर्वे किया जाए. उन्होंने कहा, अतीत में हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हुए हैं. उनके धार्मिक स्थलों को नष्ट कर दिया गया है. अगर अब हिंदू समाज अपने मंदिरों का जीर्णोद्वार और संरक्षण करना चाहता है तो इसमें गलत क्या है? मोहन भागवत ने क्या कहा था? दरअसल, आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने हाल ही में नए मंदिर-मस्जिद विवादों के उभरने पर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोगों को लगता है कि वे नई जगहों पर इसी तरह के मुद्दों को उठाकर हिंदुओं के नेता बन सकते हैं. यह स्वीकार्य नहीं है. मोहन भागवत ने आगे कहा था कि राम मंदिर का निर्माण इसलिए किया गया क्योंकि यह सभी हिंदुओं की आस्था का विषय था. उन्होंने किसी विशेष स्थान का जिक्र किए बिना कहा, ‘हर दिन एक नया मामला (विवाद) उठाया जा रहा है. इसकी इजाजत कैसे दी जा सकती है? यह जारी नहीं रह सकता. भारत को यह दिखाने की जरूरत है कि हम एक साथ रह सकते हैं.’ हालांकि, आरएसएस प्रमुख ने किसी विशेष विवाद का जिक्र नहीं किया. उन्होंने कहा कि बाहर से आए कुछ समूह अपने साथ कट्टरता लेकर आए हैं और वे चाहते हैं कि उनका पुराना शासन वापस आए. उन्होंने कहा, लेकिन अब देश संविधान के अनुसार चलता है. इस व्यवस्था में लोग अपने प्रतिनिधि चुनते हैं, जो सरकार चलाते हैं. आधिपत्य के दिन चले गए हैं. मुगल बादशाह औरंगजेब का शासन इसी तरह की दृढ़ता से जाना जाता था. हालांकि उनके वंशज बहादुर शाह जफर ने 1857 में गोहत्या पर प्रतिबंध लगा दिया था.  

स्पेसएक्स को बचाने के लिए एलन मस्क ने बेच दी थी अपनी गाड़ी, उसने किया कमाल

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की ऑटो कंपनी टेस्ला के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है। यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी है। इसकी वैल्यू करीब $1.4 ट्रिलियन है जो ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री का करीब आधी है। लेकिन मस्क की एक और कंपनी स्पेसएक्स दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप कंपनी बन गई है। इसकी वैल्यू $350 अरब पहुंच गई है। मस्क ने इंसान को मंगल पर पहुंचाने का सपना देखा है और इसी मिशन के साथ उन्होंने साल 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की थी। मस्क रॉकेट बिजनस का ऐपल बनना चाहते हैं और यह काफी हद तक इसमें सफल रही है। इस कंपनी के नाम कई रेकॉर्ड दर्ज हैं और यह स्पेस इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनकर उभरी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आज अपने अंतरिक्षयात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचाने के लिए स्पेसएक्स के रॉकेट्स का सहारा ले रही है। लेकिन इसके लिए सफर आसान नहीं था। कंपनी को एक के बाद एक कई नाकामियों का सामना करना पड़ा। एक समय मस्क ने अपनी सारी जमा पूंजी इसमें झोंक दी थी। उन्होंने रूस से भी रॉकेट खरीदने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। मस्क का सारा पैसा खत्म हो गया था और उन्हें अपनी गाड़ी भी बेचनी पड़ी। लेकिन मस्क ने कभी हार नहीं मानी। रूस में सहना पड़ा अपमान अमेरिकी बिजनस कॉलमनिस्ट और लेखक एश्ली वेंस ने अपनी किताब ‘Elon Musk: How the Billionaire CEO of SpaceX and Tesla is Shaping Our Future’ में स्पेसएक्स से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। यह उस समय की बात है जब स्पेसएक्स का गठन नहीं हुआ था। मस्क रॉकेट लॉन्च पर दो से तीन करोड़ डॉलर खर्च करना चाहते थे। लेकिन जानकारों का कहना था कि यह संभव नहीं है। रॉकेट लॉन्च पर कितना खर्च आता है, इसका पता लगाने के लिए मस्क ने रूस जाने की योजना बनाई। वह रूस से आईसीबीएम खरीदकर उसे अपने लॉन्च वीकल के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते थे। रॉकेट और मिसाइल में एक ही तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है। इस काम के लिए मस्क ने जिम कैंट्रेल नाम के एक शख्स की मदद ली। कैंट्रेल पर जासूसी के आरोप लगे थे और साल 1996 में उन्हें रूस में हाउस अरेस्ट पर रखा गया था। इस कारण वह रूस नहीं जाना चाहते थे लेकिन मस्क ने उन्हें मना लिया। अक्टूबर 2001 में मस्क, कैंट्रेल और मस्क के कॉलेज के दोस्त एडियो रेसी मॉस्को पहुंचे। मस्क और उनकी टीम ने तीन बार रूसियों से बात की। लेकिन बात बन नहीं पा रही थी। एक मीटिंग के दौरान रूस के एक चीफ डिजाइनर ने कैंट्रेल और मस्क पर थूक दिया। कैंट्रेल कहते हैं, ‘रूस के एक चीफ डिजाइनर ने मुझ पर और एलन पर थूक दिया था क्योंकि उसे लग रहा था कि हम बकवास लोग हैं।’ कैसे किया कमाल दरअसल मस्क ने रॉकेट के लिए दो करोड़ डॉलर रखे थे। उनको लगता था कि इससे तीन आईसीबीएम खरीदी जा सकती हैं। एक मीटिंग में मस्क ने रूसियों से पूछा कि एक आईसीबीएम की कीमत क्या होगी, इस पर जबाव मिला, 80 लाख डॉलर। मस्क ने कहा कि इतने में तो दो आ जाएंगी। रूसियों ने इस कीमत पर मिसाइल देने से साफ इनकार कर दिया। मस्क को लग गया था कि रूसी इस डील को लेकर गंभीर नहीं हैं या उनसे ज्यादा से ज्यादा पैसा ऐंठना चाहते हैं। यह फरवरी 2002 की बात है। मस्क बड़ा सपना लेकर रूस गए थे लेकिन वहां से खाली हाथ लौट आए। वह मायूस थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मस्क ने इसके बाद खुद ही रॉकेट बनाने का फैसला किया। मस्क ने जून 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की। लेकिन सफलतापूर्वक अपना रॉकेट उड़ाने में कंपनी को छह साल लग गए। स्पेसएक्स साल 2008 में उस समय सुर्खियों में आई जब उसके रॉकेट ने सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंचाया। वह ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली निजी कंपनी थी। साल 2010 में उसके रॉकेट ने एक पेलोड को ऑर्बिट में स्थापित किया और फिर सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आया। स्पेसएक्स की सफलता की वजह यह है कि वह रॉकेट में इस्तेमाल होने वाला 80% साजोसामान खुद बनाती है। इससे कंपनी को लागत कम करने में मदद मिलती है।

मोदी ने आज रोजगार मेले में नवनियुक्त कर्मियों को आभासी माध्यम से 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रोजगार मेले में केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों तथा संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को आभासी माध्यम से 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। वह इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तिकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। रोजगार मेला देश भर में 45 स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए समय समय पर भर्तियां की जा रही हैं। देश भर से चयनित नए कर्मचारी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में तैनात किये जायेंगे।  

उमर अब्दुल्ला मीडिया से बात करते हुए कहा- वन नेशन वन इलेक्शन से हमें तो नहीं लगता कि इससे किसी को फायदा होगा

जोधपुर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल को क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की साजिश करार दिया है। जीएसटी काउंसिल में हिस्सा लेने राजस्थान पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने ये बात कही। रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन बिल पार्लियामेंट के सामने है। पार्लियामेंट इस पर बहस करे फिर किसी नतीजे पर आए। कुछ राज्यों में भी इसको पास करना होगा। हमें तो नहीं लगता कि इससे किसी को फायदा होगा। मुझे लगता है कि यह क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिश है। जीएसटी काउंसिल के हिस्सा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छा माहौल रहा। अच्छे फैसले हुए। इसके साथ ही प्री-बजट चर्चा भी हुई। उम्मीद है कि जो बातें हमने वित्त मंत्री के सामने रखी है, उस पर अमल किया जाएगा। खुद गाड़ी चला के आयोजन स्थल पर पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि बचपन में मैंने देखा था कि राजीव गांधी भी गाड़ी चलाते थे। मुझे शौक है इसलिए मैं गाड़ी चलाता हूं। आपको बताते चलें, ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विधेयक पर विचार के लिए संसद ने 39 सदस्यीय संयुक्त समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद पीपी चौधरी करेंगे। समिति के 39 सदस्यों में भाजपा के 16, कांग्रेस के पांच, सपा, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के दो-दो तथा शिवसेना, तेदेपा, जदयू, रालोद, लोजपा (रामविलास), जन सेना पार्टी, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-(सपा), माकपा, आप, बीजद और वाईएसआरसीपी के एक-एक सदस्य शामिल हैं। इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने निचले सदन में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के विचार के लिए भेजे जाने का प्रस्ताव रखा था।

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संभल में जो कुछ भी हो रहा है, वह बुरा हो रहा है

मुंबई जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने रविवार को बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चल रहे विवाद, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मोहन भागवत के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी। संभल विवाद सामने पर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संभल में जो कुछ भी हो रहा है, वह बुरा हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में एक सकारात्मक पहलू यह है कि वहां मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम इसे लेकर रहेंगे, चाहे वह वोट से हो, कोर्ट से हो, या फिर जनता के सहयोग से हो। मंदिर के मुद्दे पर उनका संघर्ष जारी रहेगा और वह इसके लिए सभी संभव रास्तों का उपयोग करेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है। बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री को ‘दुष्ट’ बताते हुए उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए, सबका सर्वनाश होगा। चिंता मत कीजिए। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। हमने सरकार से बहुत कुछ कहा है, लेकिन यह समस्या केवल भारतीय सरकार ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने असहमति जताई। मोहन भागवत ने कहा था कि कुछ लोग हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं, इस पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं मोहन भागवत जी के बयान से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मोहन भागवत अनुशासक रहे हैं, लेकिन उनका विचार इस मामले में उनके साथ नहीं मिलता। स्वामी रामभद्राचार्य ने आगामी महाकुंभ मेला के बारे में कहा कि महाकुंभ एक अद्भुत आयोजन है, जिसमें लाखों लोग भाग लेंगे। सभी को इस मेले में आकर धर्म के प्रति अपनी आस्था और समर्पण को व्यक्त करना चाहिए। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि भारत की अखंडता बनी रहे और सभी लोग शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ इस आयोजन में भाग लें।

जर्मनी के पूर्व राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने भारत पर एक किताब लिखी, जिसमे लिखा- ‘भारत के बिना दुनिया आगे नहीं बढ़ सकती’

नई दिल्ली भारत के बारे में जानने और समझने की रुचि दुनिया भर में लगातार बढ़ रही है। 2000 के दशक की शुरुआत में जब चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी तो उस पर कई किताबें लिखी गईं। अब जब भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है तो इसे लेकर भी काफी दिलचस्पी है। इसी बीच जर्मनी के पूर्व राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने भारत पर एक किताब लिखी है। यह किताब उस समय की है जब वह 2019 से 2022 तक भारत में जर्मन राजदूत रहे। इससे पहले वे जर्मन विदेश मंत्रालय में राज्य सचिव भी रह चुके थे। भारत से संबंध की शुरुआत लिंडनर का भारत के साथ रिश्ता 1970 के दशक में एक बैकपैकिंग ट्रिप से शुरू हुआ था। उस समय उन्होंने भारत का दौरा किया था और यहां की विविध संस्कृति को देखा था। वह भारतीय मीडिया के निशाने पर तब आए थे जब उन्हें दिल्ली की सड़कों पर लाल रंग की एंबेसडर कार में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने भारत पर एक किताब लिखने का विचार किया जिसमें उन्होंने बताया है कि पश्चिम को भारत से क्या सीखना चाहिए। भारत की सॉफ्ट पावर वाल्टर जे लिंडनर अपनी किताब में बताते हैं कि भारत को उसकी सॉफ्ट पावर के लिए पहचाना जाता है। भारत की आध्यात्मिकता, संस्कृति, धर्म, संगीत और इतिहास ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। लिंडनर का कहना है कि अब भारत की जनसंख्या दुनिया में सबसे बड़ी हो गई है और इसलिए इसका महत्व सिर्फ सॉफ्ट पावर से कहीं अधिक है। यह एक ऐसा देश बन चुका है जिसकी राय और भागीदारी के बिना दुनिया आगे नहीं बढ़ सकती। भारत का संतुलन बनाने में सफल होना लिंडनर ने कहा कि आजकल दुनिया में कई राजनीतिक उथल-पुथल, युद्ध और संघर्ष चल रहे हैं। ऐसे में भारत ने महाशक्तियों के बीच संतुलन बनाने में सफलता हासिल की है। चाहे वह जल संकट का समाधान हो, बड़े शहरों का संचालन हो या प्लास्टिक के खिलाफ लड़ाई—इन सभी मुद्दों का समाधान भारत में मिल सकता है। भारत की विदेश नीति की महत्वपूर्ण भूमिका लिंडनर ने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति में पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण बदलाव आया है और इसने दुनिया में एक नई भूमिका निभाई है। विशेष रूप से यूक्रेन युद्ध और गाजा संघर्ष के संदर्भ में भारत उन देशों में से एक है जिनकी सभी पक्षों तक अच्छी पहुंच है। भारत ने संतुलन बनाए रखते हुए दोनों पक्षों के साथ अपनी बात रखी और संवाद कायम रखा। भारत का वैश्विक महत्व भारत का वैश्विक महत्व अब स्पष्ट हो चुका है। लिंडनर ने कहा कि पश्चिमी देशों में अक्सर भारत पर दबाव डाला जाता है कि वह संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पश्चिमी देशों के साथ समान मतदान पैटर्न अपनाए। इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि पश्चिमी देशों में अक्सर दोहरे मापदंड होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को एक चतुर राजनीतिक रणनीति अपनानी चाहिए जो उसे गुटबाजी की राजनीति से दूर रखे। अंत में बता दें कि लिंडनर की किताब में भारत की बदलती भूमिका और उसकी बढ़ती ताकत को लेकर एक सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। आज भारत न केवल सॉफ्ट पावर के रूप में बल्कि एक सशक्त और संतुलित वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है जो पूरी दुनिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विशाल मेश्राम जो पिछले 10 महीनों से फरार था सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहा था, तभी पुलिस ने की दबिश

नागपुर महाराष्ट्र के नागपुर में एक सिनेमाघर में एक अजीबोगरीब घटना घटी जब दर्शकों ने एक ही समय में दो फिल्में देखी। इस घटना में एक फिल्म स्क्रीन पर चल रही थी जबकि दूसरी फिल्म सिनेमा हॉल के अंदर वास्तविक घटनाक्रम के रूप में हो रही थी। दरअसल पुलिस ने सिनेमा हॉल में दाखिल होकर वांछित आरोपी विशाल मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया जोकि हत्या और नशीली दवाओं के मामलों में फरार था।   पुलिस ने सिनेमा हॉल में घुसकर आरोपी को पकड़ा गुरुवार रात को नागपुर के एक मल्टीप्लेक्स में जब फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” का शो चल रहा था तभी पुलिस ने धावा बोल दिया। विशाल मेश्राम जो पिछले 10 महीनों से फरार था सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहा था। पुलिस को हाल ही में जानकारी मिली थी कि मेश्राम फिल्म की इस नई रिलीज़ को देख सकता है जिसके बाद पुलिस ने उसे ट्रैक करना शुरू किया। विशाल मेश्राम के खिलाफ दर्ज हैं कई गंभीर मामले विशाल मेश्राम के खिलाफ 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें दो हत्या और ड्रग्स तस्करी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने उसे ट्रैक कर लिया और सिनेमा हॉल के बाहर वाहन के टायरों की हवा निकालकर उसे भागने से रोकने की योजना बनाई। जब फिल्म के क्लाइमेक्स के दौरान पुलिस ने सिनेमा हॉल में प्रवेश किया मेश्राम फिल्म में व्यस्त था। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दर्शकों को आश्वस्त किया कि अब वे शांति से फिल्म का आनंद ले सकते हैं क्योंकि आरोपी को पकड़ लिया गया है। विशाल मेश्राम को फिलहाल नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद किया गया है और उसे जल्द ही नासिक की जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। “पुष्पा 2: द रूल” की रिलीज़ के दौरान हुई गिरफ्तारी गौरतलब है कि फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अल्लू अर्जुन ने निभाई है और इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में भी डब किया गया था। बता दें कि इस घटना से यह भी साबित हुआ कि कभी-कभी असल जिंदगी की घटनाएं फिल्मों से भी ज्यादा रोमांचक हो सकती हैं।

मुंबई के वडाला इलाके के अंबेडकर कॉलेज के पास हुआ हादसा, मासूम को SUV कार ने कुचला, मौत

मुंबई मुंबई के वडाला इलाके में एक और दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार से चल रही एक कार ने 4 साल के बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। बच्चे की पहचान आयुष लक्ष्मण किनवडे के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे के बाद 19 वर्षीय कार चालक भूषण गोले को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। कैसे हुआ हादसा? घटना मुंबई के वडाला इलाके के अंबेडकर कॉलेज के पास की है जहां 19 साल का युवक भूषण गोले तेज रफ्तार में अपनी कार चला रहा था। उसने सड़क पार कर रहे आयुष को टक्कर मार दी। हादसे में आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भूषण को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फुटपाथ पर रहता है पीड़ित परिवार आयुष के पिता एक मजदूर हैं और डेकोरेटर का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार फुटपाथ पर रहता है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में ग़म का माहौल है और स्थानीय लोगों ने भी हादसे के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है। पिछले कुछ दिनों में दूसरा हादसा बता दें कि मुंबई में यह हादसा अकेला नहीं है। इससे पहले 14 दिसंबर को बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास एक 7 साल के बच्चे की भी कार ने टक्कर मार दी थी। बच्चा अपनी मां के साथ पैदल जा रहा था तभी वह अचानक गाड़ी से टकरा गया। हालांकि मां और ड्राइवर ने मिलकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। इस घटना ने भी स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा मुंबई में सड़क हादसों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। तेज रफ्तार गाड़ियों और लापरवाह ड्राइविंग से दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल के दिसंबर महीने में ही मुंबई के बांद्रा इलाके में तेज रफ्तार पोर्शे कार ने कई बाइकों को टक्कर मार दी थी। हालांकि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था लेकिन यह घटनाएं सड़क सुरक्षा की गंभीर समस्या को दर्शाती हैं। पुलिस कार्रवाई फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। हालांकि तेज रफ्तार के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं चिंताजनक हैं और इन पर काबू पाना एक बड़ा सवाल बन चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ से नवाजे गए

कुवैत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के अमीर शेख मशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह ने कुवैत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें कुवैत और भारत के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है। आपको बता दें कि 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने कुवैत का दौरा किया है। इसी दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया है। इस सम्मान की शुरुआत 16 जुलाई 1974 को कुवैत की सरकार के द्वारा मुबारक अल-सबा की स्मृति में की गई थी। उन्हें 1896 से 1915 तक कुवैत का शेख कहा जाता था। उन्होंने 1897 में कुवैत के पक्ष में ओटोमन साम्राज्य से स्वतंत्रता की मान्यता प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की थी। पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। उन्होंने कहा, ”हमें ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों खासकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल मशीनरी तथा दूरसंचार क्षेत्रों में कुवैत में नई पैठ बनाते देखकर खुशी हो रही है। भारत आज सबसे किफायती लागत पर विश्व स्तरीय उत्पादों का निर्माण कर रहा है। गैर-तेल व्यापार में विविधता लाना द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की कुंजी है।” उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, डिजिटल, नवाचार और कपड़ा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की काफी संभावना है। उन्होंने आग्रह किया कि दोनों पक्षों के व्यापार मंडलों, उद्यमियों और नवप्रवर्तकों को एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक जुड़ना चाहिए और बातचीत करनी चाहिए।

आंधी-तूफान और बारिश से 9 राज्यों में असर, जम्मू-कश्मीर में 40 दिन वाली सर्दी का दौर चिल्लई कलां शुरू

नई दिल्ली देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। कहीं माइनस में तापमान गिर गया है तो कहीं शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में हाल ही में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ जिससे नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। जम्मू-कश्मीर में 40 दिन वाली सर्दी का दौर चिल्लई कलां शुरू हो चुका है। श्रीनगर में इस बार तापमान -8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो पिछले 133 साल में तीसरी बार हुआ है। उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है जबकि दक्षिण भारत में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिससे मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 27 से 31 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है जिससे ठंड बढ़ सकती है। देशभर में मौसमी हालात मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय था जो अब कमजोर होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 26 दिसंबर के बाद होगा बदलाव मौसम विभाग ने बताया कि 26 दिसंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में असर डाल सकता है। इससे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय हवाओं का चक्र) बनने की संभावना है। इसके कारण 28 दिसंबर तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं उठेंगी जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में भी बारिश का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। शीतलहर और घना कोहरा मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में शीतलहर और घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली में बारिश की संभावना दिल्ली में इस समय हल्के कोहरे के साथ ठंड बढ़ी हुई है। पिछले कुछ दिनों से शीतलहर के कारण दिल्ली में सूखी ठंड पड़ रही थी और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर के बाद दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली का तापमान 21 से 23°C के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9°C के बीच रह सकता है। बता दें कि इस समय देशभर में मौसम का मिजाज बहुत सर्द है और अगले कुछ दिन और भी ठंडे हो सकते हैं।

असम में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई, हिमंत बिस्व सरमा ने बताया की पुलिस ने अब तक 335 मामले दर्ज किए

असम असम में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तीसरे चरण में अब तक 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 21-22 दिसंबर की रात से शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने इस दौरान 335 मामले दर्ज किए हैं और गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि बाल विवाह के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी और असम सरकार इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए निरंतर साहसिक कदम उठाती रहेगी। तीसरे चरण में बड़ी कार्रवाई हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 21-22 दिसंबर की रात से बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई का तीसरा चरण शुरू किया गया था। इस दौरान पुलिस ने 335 मामले दर्ज किए और 416 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाल विवाह को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। पहले और दूसरे चरण की सफलता इससे पहले असम सरकार ने 2023 में दो चरणों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया था। पहले चरण में फरवरी 2023 में 3,483 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4,515 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं दूसरे चरण में अक्टूबर 2023 में 915 गिरफ्तारियां की गईं और 710 मामले दर्ज हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ यह कार्रवाई कड़ी से कड़ी होती जाएगी और असम में इसे पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। मुख्यमंत्री का कड़ा बयान हिमंत सरमा ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम विवाह और तलाक अधिनियम 1935 को निरस्त करने के उनके फैसले की आलोचना करने वालों को उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, तब तक असम में बाल विवाह नहीं होने देंगे। सरमा ने कहा कि कोई भी किसी के जीवन के साथ खेल नहीं सकता। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और अखिल भारतीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के नेताओं से पूछा कि क्या उन्हें शर्म नहीं आती कि वे 6-8 साल के बच्चों की शादी के पक्ष में खड़े हैं। विपक्ष की प्रतिक्रिया विपक्षी दलों ने बाल विवाह को रोकने के लिए कानून में संशोधन की मांग की है। AIUDF और कांग्रेस ने पूरे कानून को खारिज करने के बजाय यह सुझाव दिया है कि इस कानून को इस तरह से बदला जाए ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो। उनका मानना है कि कानून के कुछ प्रावधानों का दुरुपयोग हो सकता है और उन्हें इन प्रावधानों को बदलने की जरूरत है। इस तरह से असम सरकार बाल विवाह के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखे हुए है और मुख्यमंत्री हिमंत सरमा का कहना है कि इस लड़ाई में कोई भी समझौता नहीं होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet