LATEST NEWS

हिजबुल्लाह के एक और टॉप कमांडर जाफर खादर फाउर की इजरायली सेना ने किया ढेर

इजरायल इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के एक और टॉप कमांडर को मार गिराया है। इसकी पहचान जाफर खादर फाउर के तौर पर हुई, जो पिछले साल अक्टूबर से इजरायल में हुए कई रॉकेट हमलों के लिए जिम्मेदार था। इसमें जुलाई 2024 का अटैक भी शामिल है, जहां फुटबॉल के मैदान पर 12 बच्चों की मौत हो गई थी। खादर दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की नासिर ब्रिगेड रॉकेट यूनिट का कमांडर था। आतंकी गुट की ओर से अभी तक उसके मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही इनकार किया गया है। आईडीएफ की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘हिजबुल्लाह के नासिर यूनिट के मिसाइल और रॉकेट ऐरे के कमांडर जाफर खादर को लेबनान के जौइया क्षेत्र में मार गिराया गया। वह गोलान की ओर किए गए कई रॉकेट हमलों के लिए जिम्मेदार था। इसमें कई इजरायली नागरिकों की मौत हो गई। मजदल शम्स पर भी हमला किया गया जिसमें 12 बच्चे मारे गए और कई घायल हो गए। बीते गुरुवार को मेटुला पर रॉकेट हमला हुआ, जिसके चलते 5 नागरिकों की मौत हो गई थी।’ हिजबुल्लाह के शीर्ष सदस्य को पकड़ा: इजरायली सेना इससे पहले, इजराइल की नौसेना ने उत्तरी लेबनान में हिजबुल्लाह के एक शीर्ष सदस्य को पकड़ा था। इजराइली सेना के अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम बताए बिना बताया कि यह कार्रवाई उत्तरी लेबनान के बातरुन शहर में हुई। लेबनानी अधिकारियों ने कहा था कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इजरायल ने लेबनानी समुद्री कप्तान को पकड़ लिया है, जिन्हें शुक्रवार को बातरुन के तट पर उतरे हथियारबंद लोगों के समूह अपने साथ ले गए थे। अधिकारी ने बताया, ‘पकड़े गए शीर्ष सदस्य को इजरायली क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।’

मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपनी आस्था पर अडिग हूं, सनातन धर्म की रक्षा को बनाया नया गुट

आंध्र प्रदेश जनसेना पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण सनातन धर्म पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। उन्होंने अब नरसिंह वरही ब्रिगेड नामक पार्टी की नई शाखा के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा, “मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपनी आस्था पर अडिग हूं। जो लोग सोशल मीडिया पर सनातन धर्म की आलोचना करते हैं या इसके बारे में अपमानजनक बातें करते हैं उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। इसलिए मैं सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपनी पार्टी के भीतर ‘नरसिंह वरही ब्रिगेड’ नामक एक समर्पित शाखा की स्थापना कर रहा हूं।” उनकी यह घोषणा तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रसाद में मिलावटी घी के इस्तेमाल के संबंध में हाल ही में लगाए गए आरोपों के बाद की गई है। पिछले महीने पवन कल्याण ने सनातन धर्म की रक्षा करने और उसकी मान्यताओं का अनादर करने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय कानून की वकालत की थी। तिरुपति में वरही घोषणा समारोह में उन्होंने कहा, “सनातन धर्म की रक्षा करने और उसकी मान्यताओं को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय कानून की आवश्यकता है। इस कानून को तुरंत लागू किया जाना चाहिए और पूरे भारत में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए।” पवन कल्याण ने इस कानून के कार्यान्वयन की देखरेख के लिए राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तरों पर एक सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिसमें इसकी गतिविधियों के लिए समर्पित निधि भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मंदिर के प्रसाद और प्रसाद के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्रियों में शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सनातन धर्म प्रमाणन की आवश्यकता पर जोर दिया।

चुनाव से पहले कमला हैरिस को याद आया भारत, शेयर की मां और बचपन की तस्वीर, 5 नवंबर को चुनाव

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का काउंटडउन शुरू हो गया है। 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। डेमोक्रेटिक की ओर से उपराष्ट्रपति कमला हैरिसऔर रिपब्लिकन की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही उम्मीदवार अपने प्रमोशन को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच कमला हैरिस नेअपने बचपन और मां को याद करते हुए एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी मां डॉ. श्यामला गोपालन हैरिस भी दिख रही हैं। तस्वीर में कमला हैरिस भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां 19 साल की उम्र में ही भारत से अमेरिका आ गई थीं। उनके साहस और दृढ़ संकल्प से ही वह कुछ बन पाई हैं। वहीं कमला हैरिस में एक संपादकीय में भी भारत यात्रा और अपनी मां को याद किया। ऑनलाइन दक्षिण एशियाई प्रकाशन ‘द जैगरनॉट’ में उन्होंने संपादकीय लिखा। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे और मेरी बहन को सम्मान देना सिखाया है। लगभग हर साल हम दिवाली मनाने भारत जाया करते थे। वहां अपने चाचा-चाची, दादा-दादी और भाई बहनों के साथ समय बिताते थे। उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति के तौर पर घर पर दिवाली मनाना और लोगों की मेहमाननवाजी करना मेरे लिए गौरव की बात है। दक्षिण एशियाई अमेरिकी प्रवासियों की संस्कृति, विरासत अद्भुत है और यह यह अमेरिका के साथ एकडोर से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां के जीवन के दो ही लक्ष्य थे। एक अपनी बेटियों को पालना और दूसरा स्तन कैंसर का इलाज करवाना। उन्होंने बताया कि उनके दादा एक रिटायर सिविल सेवक थे। वह सुबह उठकर अपने दोस्तों के साथ सैर करने जाते थे। उनके साथ कमला हैरिस भी चली जाया करती थीं। इस दौरान वह बुराई पर अच्छाई की जीत और लोकतंत्र से जुड़ी कई बातें उनसे सुनती थीं। वहीं से उन्हें सार्वजनिक जीवन और जनता की सेवा करने की ललक पैदा हुई। कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करते हुए कहा कि उनके आने के परिणाम बहुत गंभीर होंगे। कमला हैरिस ने कहा कि उनके आने से आर्थिकि नीतियां कमजोर होंगी और महंगाई बढ़ जाएगी और एक साल में ही मंदी आ जाएगी। बता दें कि अमेरिका में हिंदू और भारतीयों के वोटों का बड़ा महत्व है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने भी दिवाली के मौके पर कहा था कि पूरी दुनिया में हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ संबंध और मजबूत करेंगे साथ ही कट्टरपंथी वामपंथी धर्म के विरोधी अजेंटे के खिलाफ हिंदू अमेरिकियों की हिफाजत की जाएगी।

इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय में अफरातफरी का माहौल, लड़की ने सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ उतारे अंडरवियर

ईरान ईरान के एक विश्वविद्यालय में एक लड़की ने सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए अपने अंडरवियर तक उतार दिए। इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि लड़की हिजाब पहनने की अनिवार्यता वाले नियम को लेकर काफी परेशान थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सुरक्षा गार्डों को अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता आमिर महजॉब ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लड़की गंभीर मानसिक दबाव में है। हालांकि, अधिकारी के स्पष्टीकरण से सभी सहमत नहीं हैं। कई सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि उसकी हरकतें जानबूझकर की गई लगती हैं। लेई ला नाम के एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “अधिकांश महिलाओं के लिए अंडरवियर में सार्वजनिक रूप से बाहर निकलना उनके सबसे बुरे सपनों में से एक है। यह अधिकारियों द्वारा अनिवार्य हिजाब पर जोर देने की प्रतिक्रिया है।” यह पहली बार नहीं है जब ईरान में महिलाओं ने अधिकारियों की अवहेलना की है। इससे पहले 2022 में देश में एक युवा ईरानी कुर्द महिला की हिजाब नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नैतिकता पुलिस की हिरासत में मौत के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों ने हिंसक तरीके से विद्रोह को दबा दिया।

भारत से बढ़ते तनाव के बीच दीपावली के मौके पर जस्टिन ट्रूडो कुछ मंदिरों में पहुंचे और दीया भी जलाया, क्यो हिंदू राग अलापने लगे

ओट्टावा भारत से बढ़ते तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हिंदू राग अलापने लगे हैं। यही नहीं, वह मंदिरों के चक्कर भी लगाने लगे हैं। ट्रूडो ने खुद एक्स पर वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया। दीपावली के मौके पर जस्टिन ट्रूडो कुछ मंदिरों में पहुंचे और दीया भी जलाया। इसके अलावा उन्होंने जलेबी भी खाई। इस मौके पर उन्होंने हिंदुओं का साथ नहीं छोड़ने की बात कही। गौरतलब है कि भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं हैं। कनाडा ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। पिछले कुछ दिनों में कनाडा ने भारत पर साइबर जासूसी करने और गृह मंत्री अमित शाह पर भी कुछ आरोप लगाए हैं। इस बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हिंदू मंदिरों में जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रूडो इस दौरान कनाडा में हिंदू समुदाय से मिल रहे हैं। वह इस दौरान एक दीपक भी जला रहे हैं और सभी को हैप्पी दिवाली बोल रहे हैं। इससे पहले ट्रूडो ने कहाकि दिवाली अंधकार पर उजाले की विजय का त्योहार है। हमें अपनी जिंदगियों में और रोशनी की जरूरत है। दीपावली के मौके पर दिए अपने संदेश में ट्रूडो ने कनाडाई हिंदुओं के प्रति खड़े रहने की बात कही। उन्होंने भारतीय समुदाय के बीच दिवाली के महत्व के बारे में भी बताया। ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट में कहाकि आज हिंदू, सिख, बुद्ध और जैन परिवार दीपावली मनाएंगे। आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहाकि हम कनाडा में रहने वाले सभी हिंदुओं की रक्षा के लिए दृढ़प्रतिज्ञ हैं। ट्रूडो का यह संदेश ऐसे वक्त में आया है जब कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या ने हिंदुओं को खालिस्तानियों से खतरे की आशंका जताई थी। उन्होंने सरकार से अपील की थी कि खालिस्तानियों से पैदा होने वाले खतरे की तरफ ध्यान दें। गौरतलब है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या में शीर्ष भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप लगाए जाने के बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में खटास पैदा हो गई है। भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है। कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने कनाडा के अंदर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाकर हिंसा, धमकी और खुफिया जानकारी जुटाने का अभियान चलाने का आदेश दिया था। भारत ने इन आरोपों को बेतुका और निराधार करार दिया है। भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना किसी रोक-टोक के उसकी धरती से गतिविधियों को अंजाम देने की अनुमति दे रहा है। भारत ने पिछले माह कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और अपने उच्चायुक्त संजय वर्मा एवं कुछ अन्य राजनयिकों को कनाडा से वापस बुला लिया था।

जापान में इस बार टूटा अक्तूबर गर्मी का रिकॉर्ड, 225 सालों का सबसे गर्म महीना रहा

टोक्यो जापान में अक्तूबर माह में रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया, जो कि देश में 1898 में रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से सबसे गर्म माह रहा। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के आंकड़ों के अनुसार, जापान में मासिक औसत तापमान सामान्य अक्टूबर के तापमान से 2.21 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आईएएनएस ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से बताया कि क्षेत्रीय स्तर पर उत्तरी जापान में तापमान औसतन 1.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी जापान में तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि देखी गई। क्योटो, नागानो और मध्य टोक्यो जैसे शहरों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जहां अक्टूबर का औसत तापमान क्रमशः 3.2 डिग्री, 3.1 डिग्री और 2.6 डिग्री बढ़ा।   नवंबर में भी तापमान अधिक रहने का अनुमान मौसम एजेंसी, JMA का आगे का अनुमान है कि नवंबर का तापमान औसत से ऊपर रहेगा। हालांकि, अगले सप्ताह के उत्तरार्ध में ठंडी हवा आने की उम्मीद है, जिससे संभावित रूप से तापमान में और अधिक उतार-चढ़ाव हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार जापान में उच्च तापमान का पैटर्न जुलाई से ही लगातार बना हुआ है, जिससे इस तरह की बेमौसम गर्मी की चिंता बढ़ गई है।  

नए वाणिज्य दूतावास मुंबई और बेंगलुरु में खोले जाएंगे, ग्रीस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को किए एक कॉल पर दी जानकारी

नई दिल्ली ग्रीस भारत में दो नए दूतावास खोलेगा। यह जानकारी ग्रीस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को किए एक कॉल पर दी। नए वाणिज्य दूतावास मुंबई और बेंगलुरु में खोले जाएंगे। इसका उद्देश्य भारत के साथ राजनयिक उपस्थिति और जुड़ाव को बढ़ाना है। ग्रीक प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस निर्णय के बारे में बताया। वर्तमान में, ग्रीस के भारत में तीन राजनयिक कार्यालय हैं, जिनमें नई दिल्ली में दूतावास तथा चेन्नई और कोलकाता में वाणिज्य दूतावास शामिल हैं। ग्रीस सरकार का यह कदम भारत-ग्रीस संबंधों को बढ़ाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच 2023 में प्रधानमंत्री मोदी की एथेंस की आधिकारिक यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी ढांचे को अपनाने को लेकर विशेष बातचीत की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए आपसी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया है। उन्होंने हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और द्विपक्षीय संबंधों में आई तेजी की समीक्षा की, तथा समुद्री संपर्क बढ़ाने के लिए निवेश के अवसरों और पहलों पर भी जोर दिया। ग्रीक प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने जून में प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी तथा भारत-ग्रीस संबंधों के भविष्य के प्रति आशा व्यक्त की। इसके बाद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए बताया, “कल पीएम किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ एक उपयोगी बातचीत हुई, जिसमें भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता जताई गई। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी में अपने सहयोग को गहरा करना है। ग्रीस यूरोपीय संघ के भीतर भी भारत के लिए एक मूल्यवान भागीदार है।” साथ ही पीएमओ के बयान में यह भी कहा गया कि दोनों नेताओं ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) की प्रगति की समीक्षा की, जिसका उद्देश्य रणनीतिक आर्थिक गलियारों के माध्यम से संपर्क बढ़ाना है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें पश्चिम एशिया के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।  

तीन से सात नवंबर के बीच उत्तर भारत में तीन डिग्री तक पारा गिरने की संभावना, पड़ेगी ठण्ड: मौसम विभाग

नई दिल्ली नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अब भी दिन के समय धूप निकल रही है। अब मौसम विभाग ने बताया है कि तीन नवंबर से ठंड दस्तक देने वाली है, क्योंकि उत्तर और पूर्वी भारत में तीन डिग्री तक पारा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन से सात नवंबर के बीच उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, देश के किसी और हिस्से में ज्यादा मौसम में बदलाव नहीं आने वाला है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बरसात भी रिकॉर्ड की गई है। अगले सात दिनों के मौसम के बारे में बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में दो से चार नवंबर और साउथ इंटीरियर कर्नाटक और लक्षद्वीप में दो नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में बिजली कड़क सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार में पांच नवंबर को तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान औसत से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक मिनिमम टेम्प्रेचर औसत से ज्यादा रहेगा। इसके अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में दो से छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान औसत से ज्यादा रहने की संभावना है। तीन से सात नवंबर के बीच में उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी से गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 14-19 डिग्री सेल्सियस के बीच है। हालांकि, आने वाले दिन में आसमान पूरी तरह से क्लियर रहेगा और 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

नाइजीरिया में 29 प्रदर्शनकारियों पर 10 संगीन आरोप, मौत की सजा संभव

अबुजा  नाइजीरिया में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 29 नाबालिग किशोरों को  आरोपी बनाया गया और इस मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें मौत की सजा दी जा सकती है। अदालत में अपनी दलील रखने से पहले उनमें से चार किशोर थकावट के कारण बेहोश होकर गिर गए थे। समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा देखे गए आरोप पत्र के अनुसार, नाइजीरिया में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कुल 76 प्रदर्शनकारियों पर 10 संगीन आरोप लगाए गए, जिनमें राजद्रोह, संपत्ति को नष्ट करना, उपद्रव मचाना और विद्रोह करना शामिल हैं। आरोप पत्र के अनुसार, नाबालिगों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है। नाइजीरिया में जीवन जीने की लागत बढ़ने के कारण हाल के महीनों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं। युवाओं के लिए बेहतर अवसरों और नौकरियों की मांग को लेकर अगस्त में हुए प्रदर्शन के दौरान कम से कम 20 लोगों को गोली मार दी गई थी जिससे उनकी मौत हो गई थी और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। नाइजीरिया में मृत्युदंड की सजा 1970 के दशक में शुरू की गई थी, लेकिन 2016 के बाद से देश में किसी को भी मौत की सजा नहीं दी गई। अबुजा के एक निजी वकील अकिंतयो बालोगन ने कहा कि बाल अधिकार अधिनियम के तहत किसी भी नाबालिग के खिलाफ अपराधिक कार्यवाही नहीं की जा सकती और न ही उसे मौत की सजा दी जा सकती है। बालोगन ने कहा, ‘‘इसलिए नाबालिगों को संघीय उच्च न्यायालय के समक्ष पेश करना ही गलत है।’’ प्रदर्शन में शामिल कुछ किशोरों की पैरवी करने वाले वकील मार्शल अबूबकर ने बताया कि अदालत ने अंततः प्रत्येक प्रतिवादी को जमानत दे दी तथा उन पर कठोर शर्तें लगाई हैं। अबूबकर ने कहा, ‘‘एक ऐसा देश जिसका कर्तव्य अपने बच्चों को शिक्षित करना है, वह इन बच्चों को दंडित करने का फैसला करेगा। ये बच्चे 90 दिनों से बिना भोजन के हिरासत में हैं।’’  

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में बहुत कमी, हर हाल में आतंकवाद का खात्मा किया जाएगा : राजनाथ सिंह

कानपुर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वहां तेजी से विकास हो रहा है। वहां के लोगों को भी विकास रास आ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में बहुत कमी आई है और वहां से हर हाल में आतंकवाद का खात्मा किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने अपने गुरु हरिहर दास महाराज के आश्रम हरिहर धाम में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पूर्व की सरकारों की अपेक्षा अब जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है। सुरक्षा बल पूरी तरह से सजग हैं और लोगों को अब सुरक्षा बल पर भरोसा हो रहा है। सुरक्षा बल के साथ लोगों का जिस तरह से भरोसा बढ़ा है उससे ऐसी स्थिति पैदा की जाएगी कि जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से आतंकवाद का खात्मा जाे जाएगा। वहां की जनता विकास को प्रमुखता दे रही है और जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है। हाल ही में हुई आतंकवादी घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि यह जो दो-चार घटनाएं हुई हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। हमारे सुरक्षा बल के जवान इन घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब भी दे रहे हैं। बहुत सारे आतंकवादी मारे भी गए हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री सिंह कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह समेत कई प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे श्याम नगर स्थित हरिहर धाम पहुंचे जहां पर अपने गुरु हरिहर दास महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे कानपुर आईआईटी के स्थापना दिवस समारोह के लिए रवाना हुए।  

मंत्री जयशंकर 3 से 8 नवंबर के बीच द्विपक्षीय वार्ता के लिए ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे

नई दिल्ली  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज 3 से 8 नवंबर के बीच महत्वपूर्ण बैठकों और द्विपक्षीय वार्ता के लिए ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने  एक बयान जारी कर कहा कि इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिसबेन की यात्रा करेंगे और ऑस्ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्री कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता (एफएमएफडी) की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। वह ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में आयोजित होने वाले दूसरे रायसीना डाउन अंडर के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। विदेश मंत्री का ऑस्ट्रेलियाई नेतृत्व, सांसदों, भारतीय प्रवासियों, व्यापार समुदाय, मीडिया और थिंक टैंक के सदस्यों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। यात्रा के दूसरे चरण में विदेश मंत्री 8 नवंबर को आधिकारिक यात्रा के लिए सिंगापुर जाएंगे, जिसके दौरान वे आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क के 8वें गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के अवसरों का पता लगाने के लिए सिंगापुर के नेतृत्व से भी मिलेंगे।    

भारत ने प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया

नई दिल्ली  भारत ने आपदाओं से जोखिम को कम करने से संबंधित सेंडाई फ्रेमवर्क के प्रति वचनबद्धता दोहराते हुए वैश्विक स्तर पर आपदा से बचाव के लिए ज्ञान साझा करने, प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है। गृह मंत्रालय ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 30 अक्टूबर से 01 नवंबर तक बेलेम, ब्राजील में आयोजित जी-20 की आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह (डीआरआरडब्ल्यूजी) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की सक्रिय भागीदारी के कारण आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) पर पहली मंत्रिस्तरीय घोषणा को अंतिम रूप देने में सर्वसम्मति बनी। डॉ. मिश्रा ने विभिन्न मंत्रिस्तरीय सत्रों के दौरान चर्चा में भारत में आपदा जोखिमों को कम करने और आपदा वित्तपोषण को बढ़ाने में भारत सरकार द्वारा की गई प्रगति को साझा किया। उन्होंने जी 20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान उभरी डीआरआरडब्ल्यूजी की पांच प्राथमिकताओं अर्थात प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, आपदा रोधी बुनियादी ढांचा, डीआरआर वित्तपोषण, प्रतिरोधी क्षमतापूर्ण पुनर्वास और प्रकृति आधारित समाधान पर भारत के सक्रिय दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने आपदा रोधी बुनियादी ढांचे पर प्रधानमंत्री की आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन (सीडीआरआई) की वैश्विक पहल को साझा किया। इस गठबंधन के अब 40 देश और सात अंतर्राष्ट्रीय संगठन सदस्य हैं। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने सेंडाई फ्रेमवर्क के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और वैश्विक स्तर पर आपदा से बचाव बढ़ाने के लिए ज्ञान साझा करने, प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के मंत्रियों के साथ ट्रोइका बैठक में भी भाग लिया और मेजबान देश ब्राजील और अन्य देशों जापान, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, जर्मनी के मंत्रियों और आमंत्रित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। डाॅ. मिश्रा ने अत्यधिक गर्मी पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव (यूएनएसजी) एंटोनियो गुटेरेस के आह्वान पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पारंपरिक प्रथाओं को बढ़ावा देने पर ध्यान देने सहित उठाए जा रहे कदमों और अनुभव को साझा किया। वर्ष 2023 में जी 20 की अध्यक्षता के दौरान भारत की पहल पर पहले डीआरआरडब्लयूजी का गठन किया गया था। डॉ. मिश्रा ने डीआरआरडब्लयूजी को जारी रखने और इसे मंत्री स्तर तक बढ़ाने पर ब्राज़ील की अध्यक्षता पर बधाई दी और दक्षिण अफ्रीका को अगले वर्ष जी 20 की अध्यक्षता में डीआरआरडब्लयूजी पर भारत के समर्थन की पुष्टि की। भारत की भागीदारी वैश्विक डीआरआर प्रयासों में इसकी बढ़ती भूमिका और एक सुरक्षित और अधिक आपदा रोधी विश्व के निर्माण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।    

तेजस विमानों के इंजनों की सप्लाई हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को सौपी जाएगी !

नई दिल्ली तेजस विमानों के लिए अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) से इंजनों की आपूर्ति नहीं होने को लेकर भारत सरकार बेहद चिंतित है। जीई की तरफ से अब अप्रैल, 2025 से इंजनों की आपूर्ति को सुचारू करने का भरोसा दिलाया गया है। हालांकि, रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया कि अगर इस तारीख के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो फिर जीई से सीधे तकनीक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को सौंपे जाने की मांग की जाएगी। इसके बाद एचएएल में ही फिर इंजनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार एचएएल और जीई के बीच 2021 में समझौता हुआ था, जिसके तहत तेजस विमानों के लिए 99 इंजनों की आपूर्ति जीई को करनी है। इसकी शुरुआत अप्रैल, 2023 से होनी थी और हर साल 16 इंजनों की आपूर्ति भारत को की जानी थी। लेकिन, पिछले डेढ़ साल में महज दो इंजन ही जीई ने दिए हैं, जबकि मार्च 2025 तक 32 इंजन की आपूर्ति करनी है। सिर्फ इंजन के कारण रुका है निर्माण वहीं रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस देरी के कारण एचएएल तेजस का निर्माण नहीं कर पा रहा है। स्थिति यह है कि दर्जनभर तेजस बनकर तैयार हैं, लेकिन उनमें इंजन फिट करने का काम ही बचा है। बता दें, रक्षा मंत्रालय और एचएएल के बीच 2021 में वायुसेना के लिए 83 तेजस मार्क 1ए विमानों की खरीद को लेकर करार हुआ था। तीन साल बाद यानी मार्च, 2024 से एचएएल को उसे विमानों की आपूर्ति शुरू करनी थी। हर साल 24 विमान वायुसेना को सौंपने का लक्ष्य था, लेकिन अभी तक एक भी विमान नहीं सौंपा जा सका है। वायुसेना इसे लेकर चिंतित है। जुर्माने से इनकार रक्षा सूत्रों के अनुसार, ऐसे मामले में जीई कंपनी पर जुर्माना लगाने का विकल्प सरकार के पास है, लेकिन फिलहाल यह कदम उठाने जाने से सरकार ने इनकार किया है। कंपनी के दिवालिया होने से हो रहा विलंब रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि इस मामले में बार-बार जीई को कहा गया है और कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि अप्रैल, 2025 से इंजनों की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। जीई ने कहा कि दक्षिण कोरिया की जो कंपनी उसे पुर्जों की आपूर्ति करती थी, वह दिवालिया हो गई है। इसके चलते विलंब हुआ है।

इंस्पेक्टर मसरूर की हत्या में शामिल आतंकबादी की खानयार मुठभेड़ में हुआ ढेर, 4 जवान घायल

श्रीनगर श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच आज मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं, चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। आईजीपी वीके बिरदी ने कहा कि ऑपरेशन पूरा हो गया है। सुरक्षाबल ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। आतंकी की पहचान उस्मान के रूप में हुई है। वह लश्कर का कमांडर था। वह एक विदेशी आतंकवादी था और इंस्पेक्टर मसरूर की हत्या में उसकी भूमिका और संलिप्तता सामने आई है। साथ ही 4 सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह शहर के खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।  उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की। मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। CRPF के 2 और पुलिस के 2 जवान घायल गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, चल रहे एक अन्य ऑपरेशन में, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के शांगस-लारनू इलाके में हल्कन गली के पास सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के शिविर पर किया था हमला वहीं शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में 14 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर आतंकियों ने हमला किया था। जवानों की जवाबी कार्रवाई में आतंकी दुम दबाकर भागते नजर आए। इससे कुछ समय पहले बडगाम में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों पर गोली चलाई थी। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने बडगाम जिले के मागाम के मजहामा में मजदूरों को अपना शिकार बनाया। इस हमले में घायल हुए युवकों की पहचान उस्मान और सूफियान के रूप में हुई और वे दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।   इन दिनों लगातार हो रहे आतंकी हमले जम्मू-कश्मीर में 10 साल नई सरकार निर्वाचित हुई है। सीएम उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार के गठन के बाद से कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा किया गया यह छठा हमला है। इससे कुछ देर पहले ही आतंकियों ने बडगाम में दो मजदूरों पर गोली चलाई। बीती 24 अक्टूबर को, पर्यटक स्थल गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर सेना के वाहन पर हुए आतंकवादी हमले में दो सैनिक बलिदान हुए थे और दो सेना के कुली मारे गए, जबकि एक अन्य कुली और एक सैनिक घायल हो गए। उस दिन पहले आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में उत्तर प्रदेश के एक मजदूर शुभम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था।

आरजी कर मामला – सीबीआई अधिकारियों को एमबीबीएस चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी में पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की संलिप्तता के सुराग मिले

कोलकाता केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। सीबीआई अधिकारियों को एमबीबीएस चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी में पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की संलिप्तता के सुराग मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने पिछले महीने कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर अपनी रिपोर्ट में भी इन निष्कर्षों का उल्लेख किया था। सीबीआई अधिकारियों के निष्कर्षों के अनुसार, एमबीबीएस चयन प्रक्रिया में अनियमितताएं 2021 में हुईं थीं। इसमें घोष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन गड़बड़ियों को सबसे पहले एक व्हिसलब्लोअर और आरजी कर के पूर्व उप अधीक्षक अख्तर अली ने उजागर किया था, जिनकी याचिका के आधार पर कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने सीबीआई को मामले के वित्तीय पहलू की जांच करने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट के साथ 2021 में एमबीबीएस चयन से संबंधित कुछ प्रासंगिक सहायक सबूत कोलकाता हाईकोर्ट को सौंपे हैं। सूत्रों के अनुसार, दस्तावेजों में कॉल रिकॉर्ड और कुछ वॉयस मैसेज शामिल हैं, जो गलत कार्यों में घोष की संलिप्तता का संकेत देते हैं। सूत्रों ने बताया कि जांच अधिकारियों को हाउस स्टाफ के चयन में भी इसी प्रकार की अनियमितताएं मिली हैं। हाउस स्टाफ के चयन में गड़बड़ी का एक बेहतरीन उदाहरण घोष का करीबी विश्वासपात्र आशीष पांडे है। सीबीआई अधिकारियों ने पांडे को वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दाखिल करने के बाद वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच में स्वत: प्रवेश किया है। वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अन्य मुख्य आरोपों में निविदा प्रक्रिया में हेराफेरी, राज्य लोक निर्माण विभाग की अनदेखी कर आरजी कर में बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्य निजी आउटसोर्स एजेंसियों से कराना, अस्पताल के जैव चिकित्सा अपशिष्टों की तस्करी और अस्पताल के मुर्दाघर में आने वाले अज्ञात शवों के अंगों की बिक्री शामिल है। वित्तीय अनियमितताओं के मामले के अलावा, सीबीआई इस साल अगस्त में आरजी कर अस्पताल परिसर में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या से संबंधित मामले में भी घोष के खिलाफ समानांतर जांच कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet