LATEST NEWS

सवारियों से भरी उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, हादसे में 8 से 10 यात्री घायल हो गए

सोलन हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अंतर्गत आते कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की एक बस सड़क में पलट गई। इस हादसे में 8 से 10 यात्री घायल हो गए हैं। यह 52 सीटर बस सवारियों से भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह बस शिमला से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस कंडाघाट के पास बंदी टनल के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क में ही पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीखोपुकार मच गई। वहीं हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंग गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाल कर कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि नैशनल हाईवे-5 पर दुर्घटना के लगातार मामले सामने आ रहे हैं आ रहे हैं। पिछले 9 महीने में 140 दुर्घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 14 लोगों की मौत और 250 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ऐसा कोई दिन नहीं है जब परवाणू से लेकर कैथली घाट के बीच वाहन दुर्घटना का मामला सामने न आ रहा हो। अधिकतर दुर्घटनाएं तेज रफ्तारी या फिर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हो रही हैं।

भाजपा विधायक दल की बैठक कल मुख्यमंत्री निवास या हरियाणा निवास में होने की संभावना, शपथ ग्रहण हो सकती है जल्द

चंडीगढ़ हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद अब सरकार बनने की स्थिति साफ हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी जहां हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री के पद को लेकर पार्टी हाई कमान पहले से ही नायब सिंह सैनी का नाम घोषित कर चुकी है। इस प्रक्रिया में भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास या हरियाणा निवास में होने की संभावना है।इसी सिलसिले में चंडीगढ़ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी वीरवार को पहुंच सकते हैं आ नए चुने विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं।हरियाणा में वर्ष 2014 से 2019 तथा 2019 से 2024 तक कमान साढ़े 9 साल मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल के पास ही रही है। हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने दशहरा के पर्व के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की बात कही है। इसी बीच अब मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नामों को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में पार्टी के कईं दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सम्मुख मंत्रिमंडल का गठन किए जाने के समय भौगोलिक और जातीय सभी समीकरणों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। हालांकि अनिल विज, मूलचंद शर्मा, विपुल गोयल सरीखे कुछ नाम ऐसे है, जिनका मंत्री बनना लगभग तय है।घरोंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम विधानसभा अध्यक्ष के इस पद के लिए चर्चा में हैं। मंत्री के लिए चर्चा में यह नाम मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा की नई बनने वाली सरकार में मंत्री बनने की चाह रखने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। इनमें कुछ नामों के बारे में हम आपकों बताने जा रहे हैं। इन नामों में पूर्व की बीजेपी सरकार में मंत्री रहे अनिल विज का इस बार भी मंत्री बनना करीब-करीब तय माना जा रहा है। हालांकि वह मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन साथ ही वह यह भी कह चुके हैं कि वह किसी भी पद पर अपना दावा नहीं जताएंगे और पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे बखूबी निभाएंगे। इसके अलावा पूर्व बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मूलचंद शर्मा का इस बार भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इनके अलावा मनोहर पार्ट वन में राज्य मंत्री रहे कृष्णलाल पंवार, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इनके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव, रामकुमार गौतम, महीपाल ढांडा, प्रमोद विज, कृष्ण गहलावत, डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विनोद भयाना, घनश्याम दास अरोड़ा, श्रुति चौधरी के नाम भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल है। यह बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा में चूंकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता इस बार विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए है तो इस सूरत में बीजेपी को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करना होगा। ऐसे में पूर्व में डिप्टी स्पीकर रहे रणबीर गंगवा का अलावा घरोंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम इस पद के लिए चर्चा में हैं।गंगवा मंत्री बनना चाहते हैं। विजयदशमी के दिन 12 अक्टूबर को झोट ग्रह की संभावना।देश के पी एम नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह में से कोई बड़ी हस्ती भी शपथ ग्रहण में मौजूद रह सकती है। मुख्यमंत्री समेत हो सकते हैं 14 मंत्री 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अपने कद्दावर नेताओं के अलावा भारतीय जनता पार्टी तीसरी पारी की सरकार में किन-किन नेताओं को मंत्री पद से नवाजने का काम करती है, क्योंकि मंत्री बनाते समय भारतीय जनता पार्टी को चुनावी समीकरण के साथ भौगोलिक और जातीय दोनों समीकरणों को ध्यान में रखन होगा।  

पाकिस्तान से सामने आए पोलियो के 4 नए मामले, चार नए मामलों में से तीन सिंध प्रांत से तथा एक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से

इस्लामाबाद पाकिस्तान में पोलियो के कम से कम 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल सामने आए मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सामने आए चार नए मामलों में से तीन सिंध प्रांत से तथा एक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों को लगाए गए 3.3 करोड़ टीके आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ‘‘इस साल अब तक बलूचिस्तान से 16, सिंध से 10, खैबर पख्तूनख्वा से चार और पंजाब तथा इस्लामाबाद से एक-एक मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 7 क्षेत्रों में से केवल दो यानी पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान ही पोलियो मुक्त हैं। संक्रमण चार प्रांतों और देश की राजधानी सहित पांच क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।” ‘डॉन’ अखबार की खबर में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इस साल सितंबर में एक राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान पांच साल से कम उम्र के लगभग 3.3 करोड़ बच्चों को टीका लगाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘अभियान के परिणामों का आकलन करने और जिन क्षेत्र में कमियों को सुधारना है उनकी पहचान के लिए व्यापक मूल्यांकन किया गया। एक समीक्षा बैठक में प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। इस बैठक में अभियान की सफलताओं और चुनौतियों के साथ-साथ भविष्य के टीकाकरण प्रयासों की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।” पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अब भी महामारी बना हुआ पोलियो उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर का अभियान देश के पोलियो उन्मूलन प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। कई चुनौतियों के बावजूद, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंच बनाने में सफलता मिली।” इसके साथ ही, 28 अक्टूबर से दूसरा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही दुनिया के ऐसे देश हैं, जहां पोलियो अब भी महामारी बना हुआ है।  

हिजबुल्लाह इजरायल के सामने गाजा की शर्त भी छोड़ने के लिए राजी है, युद्धविराम की अपील, 15 दिनों में ही घुटनों पर आया

तेल अवीव/ लेबनान गाजा में एक साल से चल रहे भीषण रक्तपात के बावजूद जहां हमास आतंकियों ने सबकुछ गंवाने के बाद भी हार नहीं मानी, इजरायल ने महज 15 दिनों में ही हिजबुल्लाह को घुटनों पर ला दिया है। हिजबुल्लाह के उपनेता नईम कासिम ने इजरायल से युद्धविराम की अपील की है। हिजबुल्लाह इजरायल के सामने गाजा की शर्त भी छोड़ने के लिए राजी है। इजरायली सेना ने कुछ ही दिनों में हिजबुल्लाह के कई टॉप लीडर्स का खात्मा कर दिया है। हसन नसरल्लाह के बाद उसके उत्तराधिकारी सफीइद्दीन को भी मार डाला है। इसके अलावा हथियारों का जखीरा, सैकड़ों कमांडरों और आतंकियों का भी खात्मा हो चुका है। इजरायल ने साउथ लेबनान में भी काफी बढ़त हासिल कर ली है। जमीनी लड़ाई के दौरान इजरायली सेना ने कई इलाकों पर अपना कब्जा भी कर लिया है। हिजबुल्लाह ने युद्धविराम की अपील की इज़रायल द्वारा लेबनान-इज़राइली सीमा पर जमीनी सेना भेजकर और बेरूत और अन्य जगहों पर हवाई हमले जारी रखने के बीच हिजबुल्लाह अब लेबनान में युद्धविराम के लिए राजी हो गया है। हिजबुल्लाह ने युद्धविराम के लिए गाजा में संघर्ष विराम की शर्त भी छोड़ दी है। हिजबुल्लाह के उप नेता नईम कासिम ने कहा, “हम युद्धविराम हासिल के लिए किए जा रहे राजनीतिक प्रयासों का समर्थन करते हैं। एक बार जब युद्धविराम मजबूती से स्थापित हो जाए तो कूटनीति के जरिए अन्य बातों पर भी सहमति पूरी कर ली जाएगी। इस वक्त हमारे लिए लेबनान वासियों की जान से ज्यादा बढ़कर कुछ नहीं है।” क़ासिम ने मंगलवार को अपने टेलीविज़न भाषण में यह बात कही। अमेरिका और अरब देशों ने शुरू की गुप्त वार्ता आज इजरायली टेलीविजन चैनल 12 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और अरब राज्यों ने मध्य पूर्व में चल रहे तमाम युद्ध को रोकने के लिए ईरान के साथ गुप्त वार्ता शुरू कर दी है। ‘एक्सियोस’ ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार सुबह इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर भी बात की। बाइडेन और नेतन्याहू के बीच ईरान से चल रहे संघर्ष को लेकर भी चर्चा की गई। समाचार आउटलेट ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि बाइडेन और नेतन्याहू ने लेबनान और गाजा में युद्ध पर भी चर्चा की है। बता दें कि इजरायल ने गाजा में हमास से भीषण युद्ध के बीच लेबनान आतंकियों हिजबुल्लाह से सीधी लड़ाई का ऐलान किया था। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की युद्ध कैबिनेट ने उत्तरी सीमा पर लेबनान में आतंकियों की कमर तोड़ने और सीमा पर इजरायलियों को बार-बार के हमलों से बचाने की कसम खाई। इसके बाद 17 और 18 सितंबर को पेजर और वॉकी-टॉकी हमले से हिजबुल्लाह पर आक्रमण शुरू हुआ। हालांकि लेबनान में सीधी लड़ाई 23 सितंबर को शुरू की गई। इस दिन इजरायली सेना ने लेबनान में आतंकियों के खिलाफ सीधे हवाई हमले शुरू किए। नसरल्लाह के बाद उसके उत्तराधिकारी भी मारे इजरायली सेना ने लगातार और सटीक हमलों से हिजबुल्लाह को बुरी तरह चोट पहुंचानी शुरू की। 27 सितंबर को उसके चीफ हसन नसरल्लाह को एक हवाई हमले में मार डाला। फिर उसके उत्तराधिकारी सफीइद्दीन को और इसके अलावा हिजबुल्लाह के कई विंग कमांडरों को ढेर कर दिया। 23 सितंबर को शुरू की जंग में इजरायल ने हिजबुल्लाह को बुरी तरह पछाड़ दिया है। युद्ध रणनीति के तहत इजरायली सेना ने हवाई हमलों के बाद कुछ दिन पहले ही लेबनान में जमीनी हमला शुरू किया है। बुलडोजर और टैंकरों के साथ आईडीफ ने साउथ लेबनान में घुसपैठ की और हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। हिजबुल्लाह के सिर्फ कमांडर और लीडर ही नहीं हथियारों के जखीरे भी अधिकांश नष्ट किए जा चुके हैं।

ब्रिटेन में नीलाम होने जा रही नागा व्यक्ति की ‘खोपड़ी मामले में नागालैंड CM ने जयंशकर को लिखा पत्र, रोक लगाने की मांग

कोहिमा नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने यूनाइटेड किंगडम में एक नगा व्यक्ति की खोपड़ी की प्रस्तावित नीलामी को “मानवता का अपमान” और “औपनिवेशिक हिंसा का निरंतर स्वरूप” बताया है। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है और इस मुद्दे में हस्तक्षेप की मांग की है। 19वीं सदी की सींग वाली नागा खोपड़ी को प्रतिष्ठित नीलामी घर ‘द स्वान एट टेट्सवर्थ’ द्वारा 9 अक्टूबर को नीलाम करने की योजना थी, जिसकी अनुमानित कीमत £3,500 से £4,500 (करीब 494634 रुपये) आंकी गई थी। हालांकि, इस नीलामी को लेकर उभरी आपत्तियों के बाद, मंगलवार शाम तक यह वस्तु नीलामी सूची से हटा दी गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री रियो ने यह कदम उस समय उठाया जब फोरम फॉर नगा रिकंसिलिएशन (FNR) ने सोमवार को उन्हें इस मामले के बारे में लिखा था। इस फोरम में चर्च के नेता और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हैं। विदेश मंत्री को लिखे अपने पत्र में, रियो ने कहा कि यह नीलामी नागालैंड के सभी वर्गों द्वारा “नकारात्मक रूप से” देखी जा रही है, क्योंकि यह हमारे लोगों के लिए एक अत्यंत भावनात्मक और पवित्र मुद्दा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “आप सहमत होंगे कि किसी भी मृत व्यक्ति के अवशेष उनके लोगों और उनकी भूमि के होते हैं। इसके अलावा, मानव अवशेषों की नीलामी लोगों की भावनाओं को गहराई से ठेस पहुंचाती है, यह अमानवीकरण का कार्य है और इसे हमारे लोगों पर जारी औपनिवेशिक हिंसा के रूप में देखा जाता है।” रियो ने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि वह इस मुद्दे को ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के समक्ष उठाए और नीलामी को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने लिखा, “हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि हमारे लोगों के अधिकारों और भावनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।” यह मुद्दा नगा समुदाय के उस लंबे संघर्ष का हिस्सा है, जिसमें वे अपने पूर्वजों के अवशेषों को ब्रिटेन से वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। ऑक्सफोर्ड स्थित पिट्स रिवर म्यूजियम में नगा समुदाय के लगभग 6,500 वस्तुओं का संग्रह है, जो ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार और औपनिवेशिक शासन के दौरान एकत्र किया गया था। इन वस्तुओं में कई मानव अवशेष भी शामिल हैं, जिन्हें वहां एक सदी से भी अधिक समय से रखा गया है। 2020 में शुरू की गई इस प्रक्रिया में फोरम फॉर नगा रिकंसिलिएशन (FNR) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। FNR ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि “नगा पूर्वजों के मानव अवशेषों की वापसी की प्राथमिकता अब पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।”

इमरान खान की पार्टी द्वारा सप्ताहांत में किए गए प्रदर्शन के चलते राजधानी इस्लामाबाद में करीब 24 करोड़ रुपये की क्षति हुई

इस्लामाबाद जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा सप्ताहांत में किए गए प्रदर्शन के चलते राजधानी इस्लामाबाद में करीब 24 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें क्षतिग्रस्त सार्वजनिक और निजी संपत्ति शामिल है। पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन इस्लामाबाद इंस्पेक्टर जनरल कार्यालय द्वारा इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त को सौंपी गई रिपोर्ट में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं-समर्थकों द्वारा सप्ताहांत में किए गए हिंसक प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी दी गई है। इमरान की रिहाई की मांग पाक सरकार द्वारा संविधान संशोधन पेश किए जाने के बाद इमरान खान ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता की मांग करते हुए प्रदर्शन रैली का आह्वान किया। पार्टी ने प्रदर्शन के लिए डी-चौक स्थल का चयन किया और इस दौरान इमरान की रिहाई की भी मांग की। पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान पुलिस रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि प्रदर्शन के दौरान 14 करोड़ रुपये के 441 सेफ सिटी कैमरों को भी नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 10 पुलिस वाहन, 31 मोटर साइकिल और 51 गैस मास्क भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। आर्थिक क्षति का आंकलन रिपोर्ट में पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब द्वारा मंगलवार को दिया गया बयान भी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके मंत्रालय की आर्थिक सलाहाकार शाखा ने प्रदर्शन से हुए आर्थिक क्षति का आंकलन किया है, जो आर्थिक गतिविधियों के थमने से 19 अरब पहुंच गया।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, महाराष्ट्र चुनाव से पहले चेताया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि मुसलमानों की जाति की बात आते ही कांग्रेस के मुंह पर ताला लग जाता है लेकिन हिंदू समाज की बात आते ही वह चर्चा जाति से ही शुरू करती है क्योंकि वह जानती है कि हिंदू जितना बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है और भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वह इसी फार्मूले को लागू करती है। महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ‘समाज को तोड़ने’ की इस कोशिश को राज्य की जनता नाकाम करेगी। उन्होंने इस सरकारी कार्यक्रम में महाराष्ट्र के लोगों से देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए और एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधन ‘महायुति’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हरियाणा के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इसने बता दिया है कि आज देश का मिजाज क्या है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम, अर्बन नक्सल का पूरा गिरोह… जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन उसकी सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन दलित समाज ने उनके खतरनाक इरादों को भांप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका आरक्षण छीन कर अपने वोट बैंक को बांटना चाहती है।’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा के दलित वर्ग ने भाजपा का रिकॉर्ड समर्थन किया तो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ने भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि किसानों और नौजवानों को ‘भड़काने’ में भी कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन हरियाणा की जनता ने दिखा दिया कि वह अब कांग्रेस और अर्बन नक्सल के नफरत के षड्यंत्र का शिकार नहीं होने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है। हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है। कांग्रेस भारत के ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ की परंपरा का दमन कर रही है, सनातन परंपरा का दमन कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की नीति है, हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ। कांग्रेस जानती है कि जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा। कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे। भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस यही फॉर्मूला लागू करती है।’’ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ‘हमेशा बांटों और सत्ता पाओ’ के फार्मूले पर चलने वाली कांग्रेस ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि वह एक ‘गैर-जिम्मेदार’ दल बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वह अभी भी देश को बांटने के लिए नए-नए विमर्श गढ़ रही है…कांग्रेस के एक भी नेता ने आज तक कभी नहीं कहा कि हमारे मुस्लिम भाई-बहनों में कितनी जातियां होती हैं। मुस्लिम जातियों की बात आते ही कांग्रेस के नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठ जाते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब हिंदू समाज की बात आती है तो कांग्रेस उनकी चर्चा जाति से ही शुरू करती है। कांग्रेस की नीति है हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ। कांग्रेस जानती है जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा। भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस यही फार्मूला लागू करती है।’’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए इतनी बेचैन है कि हर रोज नफरत की राजनीति कर रही है और कांग्रेस की पुरानी पीढ़ी के नेता भी बेबस और असहाय हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नफरत फैलाने की सबसे बड़ी फैक्ट्री बनने वाली है, यह गांधी जी(महात्मा गांधी) ने आजादी के बाद ही समझ लिया था। इसीलिए गांधी जी ने कहा था कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। कांग्रेस खुद खत्म नहीं हुई लेकिन आज देश को खत्म करने पर तुली हुई है। इसलिए हमें सावधान और सतर्क रहना है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मेरा पक्का विश्वास है कि समाज को तोड़ने की आज जो कोशिश हो रही है, इसे महाराष्ट्र के लोग नाकाम करके रहेंगे। महाराष्ट्र के लोगों को देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर भाजपा और महायुति के लिए वोट करना है।’’ महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने संभावित हैं।

आरजी कर अस्पताल मामले में सीबीआई ने खून के धब्बे, आरोपी की डीएनए रिपोर्ट समेत 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए

कोलकाता केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस के स्वयंसेवी संजय रॉय को ‘‘इकलौता आरोपी’’ ठहराने के लिए अपने आरोपपत्र में डीएनए और रक्त नमूनों की रिपोर्ट जैसे 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए हैं। सीबीआई ने रॉय के खिलाफ सबूत के तौर पर मृतक चिकित्सक के शरीर में आरोपी के डीएनए की मौजूदगी, छोटे बाल, मृतका के खून के धब्बे, रॉय के शरीर पर चोटों, सीसीटीवी फुटेज और ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ (सीडीआर) के मुताबिक उसके मोबाइल फोन की लोकेशन का उल्लेख किया है। आरोपपत्र में यह भी कहा गया है कि रॉय को ‘‘महिला चिकित्सक द्वारा प्रतिरोध/संघर्ष के निशान के तौर पर जोर-जबरदस्ती से लगने वाली चोटें लगी थीं।’’ कोलकाता पुलिस ने 10 अगस्त को रॉय को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के आरोपपत्र में कहा गया है, ‘‘आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और आपातकालीन इमारत की तीसरी मंजिल पर, जहां अपराध हुआ, वहां आठ और नौ अगस्त की मध्यरात्रि को उसकी (रॉय की) मौजूदगी सीसीटीवी फुटेज से साबित हुई है। सीडीआर के मुताबिक उसके मोबाइल फोन की लोकेशन से उसकी मौजूदगी साबित होती है।’’ केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को यहां एक स्थानीय अदालत में दाखिल किए गए अपने आरोपपत्र में मृतक महिला को ‘वी’ कहकर संबोधित किया है। आरोपपत्र में कहा गया है, ‘‘पोस्टमार्टम के दौरान ‘वी’ के शरीर पर उसका (रॉय) डीएनए मिला… उसकी जींस तथा जूते पर ‘वी’ के रक्त के धब्बे थे, जिन्हें स्थानीय पुलिस ने 12 अगस्त को पूछताछ के बाद बरामद किया था। अपराध स्थल से मिले छोटे बाल का मिलान आरोपी संजय रॉय के बाल से हुआ है।’’ आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमीनार कक्ष से नौ अगस्त को 31 वर्षीय महिला चिकित्सक का शव बरामद किया गया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को सीबीआई को इस मामले की जांच सौंपी थी।  

आरजी कर मामला में कनिष्ठ चिकित्सकों के प्रति एकजुटता जताने के लिए दिल्ली के चिकित्सको ने मिलकर भूख हड़ताल शुरू की

नई दिल्ली दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने पश्चिम बंगाल में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म एवं उसकी हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे वहां के कनिष्ठ चिकित्सकों के प्रति एकजुटता जताने के लिए बुधवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के चिकित्सक भी बुधवार को हड़ताल में शामिल हो गए और उन्होंने एकजुटता दिखाने तथा मृतक चिकित्सक की याद के प्रतीक के रूप में काली पट्टी बांधी जबकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली की रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने जेएलएन स्टेडियम में शाम छह बजे ‘कैंडल मार्च’ निकालने की घोषणा की। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) आरडीए की अध्यक्ष अपर्णा सेतिया ने कहा कि चिकित्सक बुधवार को सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक कामकाजी घंटों के दौरान प्रतीकात्मक भूख हड़ताल कर रहे हैं। सेतिया ने कहा, ‘‘इस दौरान हम भूख हड़ताल कर रहे पश्चिम बंगाल के कनिष्ठ चिकित्सकों के लिए अपना समर्थन जताने के वास्ते कुछ भी खाएंगे या पीएंगे नहीं।’’ एमएएमसी चिकित्सकों के समर्थन में विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित कर रहा है। जीटीबी अस्पताल के चिकित्सकों ने एक बयान में कहा कि उन्होंने जो काली पट्टी बांधी है, वह उनकी पीड़ा को दर्शाती है और यह याद दिलाती है कि चिकित्सा समुदाय ऐसी क्रूर हिंसा के सामने चुप नहीं रहेगा। इस बीच, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने पश्चिम बंगाल सरकार के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘कनिष्ठ चिकित्सकों की दुर्दशा के प्रति लगातार असंवेदनशीलता देख कर दुख होता है। हम न्याय, सुरक्षा और सम्मान के लिए लड़ाई में ‘पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट’ के साथ हैं।’’ कोलकाता में सात कनिष्ठ चिकित्सक पांच अक्टूबर की रात से आमरण अनशन कर रहे है। उनके प्रति एकजुटता जताते हुए कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने उनका समर्थन किया है। कनिष्ठ चिकित्सकों ने नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के बाद अपना प्रदर्शन शुरू किया। कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद 21 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में आंशिक रूप से अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। सरकार ने उनकी ज्यादातर मांगों को पूरा करने का वादा किया था। हालांकि, उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड सागर दत्ता हॉस्पिटल’ में एक मरीज के परिवार द्वारा चिकित्सकों पर हमला किए जाने के बाद एक अक्टूबर को फिर से काम बंद कर दिया।  

भारी बारिश के बाद गोवा में पांच विमानों का मार्ग परिवर्तित

पणजी खराब मौसम के कारण दाबोलिम में गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पांच वाणिज्यिक विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। गोवा हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बादल गरजने के साथ भारी बारिश होने और बिजली कड़कने के कारण मंगलवार की शाम को विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘खराब मौसम के कारण हवाई अड्डा प्राधिकारियों को विमानों का मार्ग हैदराबाद तथा बेंगलुरु में वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर करना पड़ा।’’ अधिकारी ने बताया कि दो विमानों का मार्ग परिवर्तित कर हैदरबाद किया गया जबकि तीन का मार्ग परिवर्तित कर बेंगलुरु किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को देर रात 12 बजकर 10 मिनट पर मौसम साफ हुआ और उड़ानों का संचालन बाद में बहाल कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि जिन विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया था उनमें से एक विस्तारा और चार इंडिगो के विमान थे और बाद में वे गोवा लौट आए थे।  

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक पर दुष्कर्म, अपहरण और धमकी का मामला दर्ज, पीड़ित को फोन और वीडियो कॉल करने का आरोप लगाया गया

बेंगलुरु कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और आपराधिक धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संजय नगर पुलिस थाने में 34 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा की गई शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया। शिकायत में धारवाड़ के विधायक पर पीड़ित को फोन और वीडियो कॉल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में विधायक को आरोपी नंबर-एक और उनके करीबी सहयोगी अर्जुन को आरोपी नंबर-दो बनाया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वह 2022 में विधायक से मिली थी। उसने कुलकर्णी पर उसे वीडियो कॉल करने तथा उसके साथ अश्लील बातचीत करने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि वह उसे देवनहल्ली में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न किया। उसने उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर विधायक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और दुष्कर्म, अपहरण, आपराधिक धमकी, साक्ष्य मिटाना, महिला को चोट पहुंचाना तथा उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

मुंबई में घर छोड़ने के बहाने पहले दी लिफ्ट, फिर पानी में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दिया, फिर उसके साथ रेप किया

मुंबई मुंबई के वाद्रा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को लिफ्ट देने के बहाने उसे नशे की दवा पिलाकर रेप किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी। इसके बाद पानी में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दिया, फिर उसके साथ रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया कि जब वह होश में नहीं थी, तब दो लोग उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके रेप साथ किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद पीड़िता ने बांद्रा के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फिरोज अब्दुल मोतिन खान समेत एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोतिन खान को गिरफ्तार भी कर लिया है और दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।  

पुणे के जुन्नर तालुका के पिंपरी पेंढार इलाके में तेंदुए के हमले से हड़कंप, महिला की मौत से स्थानीय लोगों में रोष

पुणे पुणे के जुन्नर तालुका के पिंपरी पेंढार इलाके में बुधवार तेंदुए के हमले से एक बार फिर दहशत का माहौल है। आज सुबह करीब 5:30 बजे पीर पाट इलाके में तेंदुए ने 42 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह पहली घटना नहीं है जब इस क्षेत्र में तेंदुए ने हमला किया है। इससे पहले भी तेंदुए ने कई बार बच्चों पर हमले किए हैं, इससे लोगों में भय का माहौल है। इस बार की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग है कि “या तो हमें गोली मार दो या तेंदुए को गोली मारो”। तेंदुए के लगातार हमलों से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। इससे पहले पुणे में ही तेंदुए ने शौच के लिए जा रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर जुन्नर क्षेत्र के उप वन संरक्षक अमोल सतपुते ने बताया था कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जब बच्चा शौच के लिए गया था, तो उस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खेतों के अंदर ले गया। बाद में बच्चे का शव मिला, जिस पर गंभीर घाव थे। आपको बताते चलें इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में भेड़िया, तेंदुए और सियार के हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन हमलों में अनेक लोग अपनी जान गवा चुके हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और वन विभाग के माध्यम से लगातार उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी इन हमलों में कमी नहीं आ रही है।  

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अधिकारी ने कहा- भारत ने गरीबी कम करके दिखाई है, UN अधिकारी ने जमकर की तारीफ

नई दिल्ली भारत ने गरीबी कम करने, विद्युतीकरण को विस्तार देने और स्वच्छ जल एवं स्वच्छता तक पहुंच में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की कार्यकारी निदेशक नतालिया केनम ने दी। अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान, केनम ने कहा, “जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो पाती हूं कि गरीबी में महत्वपूर्ण कमी आई है। विद्युतीकरण में हुई प्रगति और सभी के लिए स्वच्छ जल व स्वच्छता की आकांक्षाओं को देखना आश्चर्यजनक है। संयुक्त राष्ट्र के लिए यह गर्व की बात है कि हम इन उपलब्धियों में प्रमुख साझेदार रहे हैं।” केनम पिछले 30 वर्षों से भारत का दौरा कर रही हैं। उन्होंने देश में हुए सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया। ANI को दिए इंटरव्यू में केनम ने कहा, “भारत में प्रगति की गति और तेजी उत्साहजनक है। यह देखना प्रेरणादायक है कि भारत सकारात्मक परिवर्तन का एक प्रमुख उदाहरण बन गया है। जब भारत प्रगति करता है, तो ग्रामीण इलाकों सहित पूरे समुदायों में बड़े बदलाव होते हैं।” UNFPA के भारत के साथ 50 वर्षों की साझेदारी का जश्न मनाते हुए, उन्होंने भारत सरकार, समुदायों और अन्य भागीदारों के कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा, “सभी का विकास सुनिश्चित करने की भारत की महत्वाकांक्षा वास्तव में अद्भुत है। हम गर्व करते हैं कि हमने मातृ मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भारत ने अपने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) से पहले ही बढ़त हासिल की। कोई भी महिला जीवन देते समय मरनी नहीं चाहिए, और भारत इसे एक वास्तविकता बना रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि भारत में बाल विवाह की घटनाओं में पिछले 50 वर्षों में आधी कमी आई है। उन्होंने कहा, “यह सांस्कृतिक बदलाव, जहां बालिकाओं को शिक्षित किया जा रहा है, एक उज्जवल भविष्य का संकेत है जिसमें महिलाएं सशक्त हो रही हैं, परिवार खुशहाल हो रहे हैं और आर्थिक समृद्धि हो रही है।” भारत के वैश्विक नेतृत्व के बारे में बात करते हुए, केनम ने कहा, “भारत विकासशील देशों के साथ साझेदारी के संदर्भ में भी कदम बढ़ा रहा है, और यह क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सतत विकास के लिए मदद कर रहा है। भारत न केवल एक आर्थिक महाशक्ति है, बल्कि यह सतत विकास लक्ष्यों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है, खासकर उन क्षेत्रों में जो महिलाओं और बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो UNFPA के मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं।” उन्होंने डिजिटल क्रांति को भी भारत की बड़ी उपलब्धि बताया, जो जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन को बदल रही है। उन्होंने कहा, “भारत की डिजिटल सेवाओं में इनोवेशन ने दूरदराज के इलाकों में महिलाओं के लिए जीवन को आसान बना दिया है। मोबाइल फोन की पहुंच के साथ, कई महिलाएं अब सरकारी सेवाओं और UNFPA की जानकारी तक सीधे पहुंच पा रही हैं।” अपनी यात्रा के उद्देश्य पर बात करते हुए केनम ने बताया, “मैं यहां हमारी समर्पित टीम के साथ यह जश्न मनाने आई हूं कि हम कैसे भारत को ‘कोई पीछे न छूटे’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद कर रहे हैं। राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश और अन्य जगहों पर हमारी कोशिशें सकारात्मक पुरुषत्व, डेटा-आधारित विकास और युवाओं को सशक्त करने पर केंद्रित हैं, ताकि वे समाज में सक्रिय रूप से योगदान दे सकें।” उन्होंने भारत की महिलाओं द्वारा नेतृत्व किए जा रहे विकास पर भी खुशी जताई और कहा, “यह देखना प्रेरणादायक है कि भारत सरकार पूरे क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की बात कर रही है। UNFPA और संयुक्त राष्ट्र यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि महिलाएं और बालिकाएं विकास के केंद्र में रहें और जो लोग पीछे छूट गए हैं, उन्हें उनका मानव गरिमा का अधिकार मिले।” अंत में, केनम ने भारत में अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा, “एक चिकित्सक के रूप में, मुझे कोयंबटूर, तमिलनाडु में आयुर्वेद का अनुभव करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने भारत की जीवंत संस्कृति का भी आनंद लिया, चाहे वह फैशन हो या भोजन, और इसे महिलाओं और बालिकाओं की दृष्टि से देखा। यहां आकर और भारत की प्रगति के समर्थन में फिर से प्रतिबद्धता जताकर बहुत खुशी हो रही है।”

अब चुनाव आयोग ने खड़गे को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई, जाने क्या है मामला

नई दिल्ली हरियाणा में 48 सीटें जीतकर बीजेपी ने हैट्रिक मारी है. वहीं जीत की आस लगाए बैठी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा. पार्टी के खाते में सिर्फ 37 सीटें ही आईं. नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसे तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार बता दिया था. इसको लेकर चुनाव आयोग ने आपत्ति दर्ज कराई है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया है. चुनाव आयोग ने खड़गे से कहा कि वह अप्रत्याशित परिणामों पर पार्टी अध्यक्ष के रुख को मानता है, न कि पार्टी के कुछ नेताओं के इस रुख को कि परिणाम स्वीकार्य नहीं हैं. कांग्रेस नेताओं को बयान पर आयोग ने कहा कि देश की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत में सामान्य अर्थों में उपर्युक्त जैसा अभूतपूर्व बयान अनसुना है, यह मुक्त भाषण और अभिव्यक्ति के वैध हिस्से से बहुत दूर है और यह वैधानिक और नियामक चुनावी ढांचे के अनुसार व्यक्त लोगों की इच्छा को अलोकतांत्रिक रूप से अस्वीकार करने की ओर बढ़ता है, जो जम्मू-कश्मीर और हरियाणा सहित देश के सभी चुनावों में समान रूप से लागू होता है. EC ने आगे कहा, “इस बीच आयोग ने आपके और विपक्ष के नेता के उन बयानों को नोट किया है, जिनमें हरियाणा के नतीजों को “अप्रत्याशित” बताया गया है और कांग्रेस इसका विश्लेषण करने और अपनी शिकायतों के साथ चुनाव आयोग से संपर्क करने का प्रस्ताव रखती है. चुनाव आयोग को अब एक अनुरोध प्राप्त हुआ है, जिसमें कांग्रेस के 12 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय मांगा गया है, जिसमें वे सदस्य भी शामिल हैं, जिन्होंने पैरा 1 और 2 में उल्लिखित प्रकृति में बयान दिया है.” चुनाव आयोग ने कहा कि इस उचित धारणा पर आगे बढ़ते हुए कि पार्टी अध्यक्ष का बयान चुनावी नतीजों पर पार्टी की औपचारिक स्थिति है, चुनाव आयोग ने आज शाम 6 बजे (बुधवार) सुकुमार सेन हॉल (सातवीं मंजिल), निर्वाचन सदन में प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर सहमति व्यक्त की है. कांग्रेस नेताओं ने लगाए थे ये आऱोप मंगलवार को नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया था कि हरियाणा के नतीजे बहुत अप्रत्याशित हैं, इसको हम स्वीकार नहीं कर सकते. कई जिलों से गंभीर शिकायत आई है. पवन खेड़ा ने कहा था कि नतीजे चौंकाने वाले हैं और जमीनी स्तर पर हमने जो देखा, उसके बिल्कुल विपरीत हैं. हमें अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं. जल्द ही हम औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. यह तंत्र की जीत है, लोकतंत्र की नहीं. हम यह स्वीकार नहीं कर सकते. वहीं जयराम रमेश ने कहा था कि हम एक या दो दिन में हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. स्थानीय अधिकारियों पर दबाव था. कई सीटें ऐसी हैं जहां हम हार ही नहीं सकते, लेकिन वहां हम हारे हैं. नतीजे भावनाओं के खिलाफ हैं. तीन जिलों में मतगणना को लेकर हमारे पास गंभीर शिकायतें हैं. यह जानकारी एकत्रित की जाएगी. हरियाणा में नतीजे पूरी तरह अप्रत्याशित, आश्चर्यजनक और विरोधाभासी हैं. यह जमीनी हकीकत के विपरीत हैं. यह हरियाणा के लोगों की इच्छा के विपरीत हैं, इन परिस्थितियों में इन नतीजों को स्वीकार करना संभव नहीं है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet