LATEST NEWS

हरियाणा विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्वक हुए सम्पन, अब सबकी नजरें आठ अक्टूर को होने वाले मतगणना पर टिंकी

भिवानी हरियाणा विधानसभा का चुनाव सकुशल सम्मनन्न हो गया है। चुनाव के कई ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की संभावनाएं हैं।  लेकिन अब सभी की निगाहें आठ अक्टूर को होने वाले मतगणना पर टिंकी हैं। इसी कड़ी में बात करें भिवानी विधान सभा की तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के स्टांग रूम में थ्री लेयर सुरक्षा में ईवीएम की मशीने रखी गई है।  भिवानी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर को रिटर्निंग अधिकारी, उम्मीदवार, ऑब्र्जवर की उपस्थिति में स्टॉंग रूम खुलेगा। उन्होंने कहा कि स्टॉंग रूम में रखी ईवीएम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। एसडीएम महेश कुमार ने कहा : ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी, आईआरबी व लोकल पुलिस निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि भिवानी जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों भिवानी, तोशाम, लोहारू व बवानीखेड़ा की ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला प्रशासन व जिला रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशों में स्ट्रांग रूम में पहुंचा दी गई है। इसके साथ ही ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ ही थ्री लेयर सुरक्षा लगाई गई है। भिवानी जिला में कुल 69.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब इन मतों की गिनती आठ अक्तूबर को की जाएगी। भिवानी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में सभी ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रूप से एसएसबी, आईआरबी व लोकल पुलिस की थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। आठ अक्तूबर को मतगणना के समय उम्मीदवार, ऑब्जर्वर व रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। मतगणना के दौरान शांति बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों में उम्मीदवार, गणना एजेंट, आब्जर्वर व गणना अधिकारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। बाहर लाऊट स्पीक  माध्यम से मतगणना के आंकड़ों के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के लिए बेरिकेटिंग रखी गई है। बेरिकेटिंग जालियों में ईवीएम मशीनें रखी गई है तथा दूसरी तरफ से गणना एजेंट राऊंड वाईज निगरानी रख सकेंगे। गौरतलब है कि भिवानी जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है तथा आठ अक्तूबर को परिणामों की गिनती शुरू हो जाएगी। 

माता के जागरण में गया था परिवार, सांपला के परिवार के घर चोरों ने एक घंटे में 10.50 लाख रुपये गहने किये साफ़

रोहतक रोहतक के सांपला में माता के जागरण में शामिल होने गए सांपला के परिवार के घर चोरों ने एक घंटे में 10.50 लाख रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के गहने चुराकर ले गए। पीड़ित परिवार घर लौटा तो घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने निरीक्षण कर सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पुरानी अनाज मंडी में मोबाइल शॉप है। पांच अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे घर से माता के जागरण में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों के यहां गए थे। उसी रात में एक घंटे बाद जब 10:30 बजे घर पहुंचे तो घर में कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10:50 लाख रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये के मोबाइल समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और फिर एफएसएल टीम को सूचना दी।

आरएसएस प्रमुख ने कहा- ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र, हमें अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा’

नई दिल्ली भारत को हिंदू राष्ट्र बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भाषाई, जातीय और क्षेत्रीय विवादों को मिटाकर हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। भागवत ने राजस्थान के बारां में ‘स्वयंसेवक एकत्रीकरण’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम यहां प्राचीन काल से रह रहे हैं, भले ही हिंदू शब्द बाद में आया। हिंदू सभी को गले लगाते हैं। वे निरंतर संवाद के माध्यम से समरसता के साथ रहते हैं।” हमें अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को भाषा, जाति और क्षेत्रीय विवादों को दूर कर अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘आचरण में अनुशासन, राज्य के प्रति कर्तव्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक गुण हैं। एक समाज केवल व्यक्तियों और उनके परिवारों से नहीं बनता है, बल्कि उन व्यापक चिंताओं पर विचार करने से बनता है जिनके माध्यम से कोई आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त कर सकता है।” आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘आरएसएस की कार्यप्रणाली यात्रिक नहीं बल्कि विचारों पर आधारित है। यह एक अद्वितीय संगठन है जिसके मूल्य समूह के नेताओं से लेकर स्वयंसेवकों, उनके परिवारों और बड़े पैमाने पर समाज से मिलते हैं।” स्वयंसेवकों से समुदायों के भीतर व्यापक संपर्क बनाए रखने का अनुरोध करते हुए भागवत ने कहा कि समाज को सशक्त बनाकर सामुदायिक कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। स्वयंसेवकों को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए भागवत ने कहा, ‘‘सामाजिक समरसता, न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए। स्वयंसेवकों को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए और परिवारों के भीतर सौहार्द, पर्यावरण जागरूकता, स्वदेशी मूल्यों और नागरिक चेतना को बढ़ावा देना चाहिए, जो किसी समाज के बुनियादी घटक हैं।” उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक साख और प्रतिष्ठा का श्रेय इसकी ताकत को जाता है और इसके प्रवासियों की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होती है जब उनका राष्ट्र मजबूत बने। कुल 3,827 आरएसएस स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश अग्रवाल, जगदीश सिंह राणा, रमेश चंद मेहता और वैद्य राधेश्याम गर्ग भी शामिल हुए।  

मॉरिसन ने कहा- कनाडा की नीति स्पष्ट है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए, संबंधों में सुधार की जताई उम्मीद

टोरंटो खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत व कनाडा के संबंधों में लगातार तनाव चल रहा है। लेकिन एक अचानक कनाडा के सुर बदलते नजर आ रहे हैं। कनाडा सरकार ने भारत की क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी “पूर्ण” स्थिति स्पष्ट की है। यह जानकारी कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने ओटावा में विदेशी हस्तक्षेप आयोग के समक्ष दी। मॉरिसन ने कहा, “कनाडा की नीति स्पष्ट है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। एक ही भारत है, और यह बात स्पष्ट की गई है।” उन्होंने यह भी बताया कि भारत और कनाडा के बीच बातचीत जारी है। ट्रूडो सरकार ने हाल ही में प्रोकालिस्तानी गतिविधियों से संबंधित कुछ मामलों को “भयानक, लेकिन कानूनी” करार दिया। मॉरिसन ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ स्वतंत्रता के अधिकार के तहत सुरक्षित हैं, भले ही वे कुछ लोगों को पसंद न आएं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले साल 18 सितंबर के बाद से संबंधों में सुधार हुआ है। उस समय कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सदन में बयान दिया था कि भारतीय एजेंटों और हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच “विश्वसनीय आरोप” थे। मॉरिसन ने कहा, “हम भारतीयों के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हमें उस घटना के लिए जवाबदेही की आवश्यकता है।” भारत ने कनाडा के आरोपों को “बेतुका” और “प्रेरित” बताया है। इस साल, कनाडाई पुलिस ने हत्या से संबंधित चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है, हालाँकि भारतीय संबंध की कोई सबूत अभी तक नहीं सामने आया है। मॉरिसन ने आयोग के सामने कहा कि भारत और कनाडा के बीच संबंधों में सुधार के प्रयास जारी हैं और दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।

क्या दुनिया भर की मनाही के बावजूद भी नेतन्याहू ग्रेटर इजरायल की राह पर आगे बढ़ चुका है?, गाजा हमास को नहीं सौपेंगे

इजरायल एक साथ कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहे इजरायल ने अपनी हवाई ताकत और टेक्नोलॉजी के दम पर दुश्मनों के खेमों में कहर मचा रखा है। एक साल के युद्ध में गाजा लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुका है। लेबनान में वह लगातार बम बरसा रहा है और ईरान से वह सीधा लोहा लेने के मूड में नजर आ रहा है। लाखों की संख्या में लोग विस्थापित हो चुके हैं लेकिन इजरायल रुकने को तैयार नहीं है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि हम इस जंग के बाद भी गाजा हमास को नहीं सौपेंगे। उनके इस बयान के बाद इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की तरफ से भी कहा गया कि यह सही समय है कि मिडिल ईस्ट का नक्शा बदल दिया जाए। इन बयानों के साथ ही यह चर्चा भी तेज हो गई कि क्या दुनिया भर की मनाही के बावजूद भी वह ग्रेटर इजरायल की राह पर आगे बढ़ चुका है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सपोर्ट और अपनी सैन्य ताकत के बल पर कई बार अपने पड़ोसियों के खिलाफ जंग लड चुके इजरायल के लिए ग्रेटर इजरायल का सपना देखना कोई नया नहीं है। ग्रेटर इजरायल की सबसे पहली कल्पना आधुनिक यहूदीवाद के जनक थियोडोर हर्जल ने की थी। हर्जल की इस ग्रेटर इजरायल की कल्पना में फिलिस्तीन, लेबनान, सऊदी अरब के अलावा 6 देशों के क्षेत्र शामिल हैं। क्या है ग्रेटर इजरायल का प्लान, अमेरिका की भी मंशा? थियोडोर के मुताबिक, उनका ग्रेजर इजरायल नील नदी से लेकर पश्चिम एशिया की फरात नदी तक फैला हुआ है। इस पूरे क्षेत्र में फिलहाल 8 से ज्यादा देश हैं। इनमें से लगभग सभी के साथ इजरायल कभी ना कभी युद्ध कर ही चुका है। आपको बता दें कि जब इजरायल को बनाया गया था तब उसका आकार बहुत छोटा था लेकिन तमाम युद्धों के बाद इजरायल ने फिलिस्तीन और अन्य देशों की जमीनों पर कब्जा कर लिया। कुछ को वापस लौटा दिया लेकिन कुछ को अपने पास भी रखा। वर्तमान में इजरायल का नक्शा जो हम देखते हैं उसमें अन्य देशों की जमीन पर किया गया कब्जा भी शामिल है। इस मामले के जानकार लोगों के मुताबिक, इजरायल मिडिल ईस्ट में अमेरिका के हितों की रक्षा करता है ऐसे में ग्रेटर इजरायल के सपने को अमेरिका भी अंदर खाने सपोर्ट करता नजर आता है। थियोडोर की तरफ से जिस ग्रेटर इजरायल की परिकल्पना की गई थी उसमें लेबनान, फिलिस्तीन, तुर्की, जॉर्डन, सीरिया, सऊदी अरब और इराक जैसे देश भी शामिल है। क्या नेतन्याहू पूरा कर पाएंगे ग्रेटर इजरायल का सपना? वर्तमान की परिस्थितियों के हिसाब से नेतन्याहू ग्रेटर इजरायल के सपने के आसपास भी नहीं हैं। जॉर्डन उनके मित्र देश की भूमिका निभाता है उसने ईरान द्वारा हमला किए जाने पर इजरायल की सहायता के लिए ईरान की मिसाइलों को मार गिराया था। वहीं सऊदी पिछले साल 7 अक्टूबर के पहले इजरायले के साथ समझौता करके शांति का रास्ता अपनाने की कोशिश कर चुका है। वहीं अन्य देश भी इजरायल को एक देश के रूप में मान्यता देने की वकालत करते हुए नजर आते हैं।हालांकि इस मामले को और ज्यादा तूल तब मिला था जब नेतन्याहू ने यूएन महासभा में एक नक्शा दिखाया था, जिसमें वेस्ट बैंक और गाजा समेत पूरा फिलिस्तीन इजरायल का हिस्सा दिखाया गया था। लगभग सात मोर्चों पर युद्ध लड़ रहे इजरायल के लिए यह करना आसान नहीं होगा। हाल ही में जब फ्रांस के राष्ट्रपति ने इजरायल को हथियार देने पर पाबंदी लगाने का फैसला किया तो नेतन्याहू ने अपना पक्ष बताते हुए कहा कि हम अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर हम इन आतंकवादियों के खिलाफ नहीं लड़ते हैं तो फिर से वही होगा जो पिछले साल 7 अक्तूबर को हुआ था। इजरायल पहले भी युद्ध के समय दूसरे देशों की जमीनों पर कब्जा कर चुका है। हालांकि वह समय के साथ उन जमीनों को वापस भी कर देता है। मिडिल ईस्ट में मजबूत इजरायल का होना अमेरिका के लिए बहुत जरूरी है इस कारण से अमेरिका भी इजरायल को बिना शर्त समर्थन देता है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दस लोगों के ऊपर कड़ा ऐक्शन लिया, डॉक्टर से लेकर हाउस स्टाफ और इंटर्न्स तक शामिल

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दस लोगों के ऊपर कड़ा ऐक्शन लिया। इसमें डॉक्टर से लेकर हाउस स्टाफ और इंटर्न्स तक शामिल हैं। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने दूसरों को परीक्षा में फेल होने या उन्हें हॉस्टल से बाहर निकालने की धमकी देते थे। इसके अलावा अन्य जूनियर को एक विशेष राजनीतिक दल में शामिल होने के लिए मजबूर करने, यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार, धन की जबरन वसूली, छात्रों के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करने और शारीरिक हिंसा के आरोप हैं। निकाले गए लोगों में आशीष पांडेय नाम का शख्स भी है जो पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का करीबी है। संदीप घोष को भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल कॉलेज ने शनिवार को एक स्पेशल काउंसिल मीटिंग की। यह मीटिंग उस रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें छात्रों को दोषी पाया गया था। इसके बाद इन सभी को अगली नोटिस तक निष्कासित करने का फैसला किया गया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जिनके खिलाफ महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के पर्याप्त सबूत पाए गए थे, उन्हें आंतरिक शिकायत समिति को भेज दिया गया है। इनमें डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हैं। यह लोग छात्रों को यूनिवर्सिटी को एग्जाम में फेल होने की धमकी देते थे। हॉस्टल से बाहर निकालने आदि की धमकी देते थे। गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद, जूनियर डॉक्टरों के एक वर्ग ने ऐसी शिकायतें की थीं। इसमें कहा गया था कि कैंपस में धमकी देने का कल्चर है। इसके बाद 10 सितंबर को अधिकारियों ने 51 डॉक्टरों, हाउस स्टाफ और इंटर्न्स को नोटिस सौंपी थी। इन्हें जांच कमेटी के सामने भी बुलाया गया था। जांच कमेटी द्वारा सुनवाई और जांच के बाद कॉलेज प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई।

ब्रिटेन में चोर एक खाली घर में घुसा, उसने यहां खाना बनाया, घर में रखे कपड़े धोए, मालकिन के लिए एक नोट भी छोड़ा

नई दिल्ली आमतौर पर जब चोर घर में घुसते हैं तो सब उलट-पलट डालते हैं। लेकिन क्या आपने किसी ऐसे चोर के बारे में सुना है जो घर में चोरी करने आए और खाना भी बना दे। इतना ही नहीं, उसने घर को भी व्यवस्थित कर डाला। यह घटना हुई है ब्रिटेन में। यहां पर चोर एक खाली घर में घुसा। उसने यहां खाना बनाया, घर में रखे कपड़े धोए। बाहर जाने से पहले उसने घर की मालकिन के लिए एक नोट भी छोड़ा। इसमें उसने लिखा है, ‘चिंता मत करो, खुश रहो और खाना खा लेना।’ 36 साल के इस चोर का नाम डैमियन वोज्नीलोविज है। उसने 16 जुलाई को मॉन्मुथशायर के घर में 16 जुलाई को चोरी की थी। कार्डिफ क्राउन कोर्ट ने उसे 22 महीने की जेल की सजा सुनाई है। इस घटना ने घर की मालकिन को काफी ज्यादा डरा दिया। वह घटना के दो हफ्तों तक अपने घर ही नहीं गई। आखिर जब चोर पकड़ा गया तब जाकर महिला को चैन आया और वह वापस अपने घर में गई। उसने कहाकि पहले मुझे कभी भी ऐसी टेंशन नहीं हुई थी। उन्होंने अगर उसे पता चला कि मैं अकेले रहती हूं और उसने मुझे टारगेट किया तो? महिला ने बताया कि यही वजह थी कि मैंने घर छोड़ दिया था। मैं अपने एक दोस्त के घर में रह रही थी। घर में घुसने के बाद डैमियन वोज्नीलोविज ने एक जूते को अनपैक किया। इसके बाद उसने पैकेजिंग को रिसाइकिलिंग बिन में डाल दिया। उसने टूथब्रश के हेड्स और किचन के सामानों को भी व्यवस्थित किया। सिर्फ इतना ही नहीं, उसने फ्रिज में सामान लगाया। बर्थ फीडर्स को भी भरा, प्लांट पॉट्स को हटाए, किचन पर पोंछा लगाया और शराब की खाली बोतलों को एक रैक में लगा दिया। ऐसे पकड़ा गया डैमियन 29 जुलाई को फिर एक घर में चोरी के इरादे से घुसा। यहां पर घर के मालिक को उसके फोन पर सीसीटीवी अलर्ट मिला। इसके बाद घर के मालिक ने अपने दामाद को घर में देखने के लिए भेजा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां पर भी डैमियन ने घर के मालिक के कपड़े धोए। हालांकि उसने खाना खाया, शराब पी और हॉट टब को गंदा कर डाला।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बदला मौसम, गिरेगा तापमान, बीते कुछ दिनों से इन राज्यों में हल्के बादल छाए हुए हैं

नई दिल्ली देश का मौसम तेजी से करवट बदलने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। कई मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों के तापमान पर हो सकता है। बीते कुछ दिनों से इन राज्यों में हल्के बादल छाए हुए हैं। लोग तापमान में गिरावट महसूस कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हिमपात तथा मैदानी इलाकों में बारिश होने से रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। अधिकारियों ने बताया कि स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के अफरवात पर्वत श्रृंखला, पर्यटन स्थल सोनमर्ग, सिंथन टॉप, राजदान टॉप और पीर पंजाल रेंज समेत कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हल्की बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। गुलमर्ग और सोनमर्ग के आसपास के पहाड़ों पर हिमपात देखकर पर्यटक बेहद खुश हुए। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले 48 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी में छिटपुट से हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने वार्ता को बताया, “मंगलवार से जम्मू-कश्मीर में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने का अनुमान है और इसके प्रभाव में आमतौर पर बादल छाये रहने और धूप निकलने के आसार हैं।” उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने या छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से हिमपात हो सकता है। दिन के तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद रात के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। गुलमर्ग को छोड़कर, कश्मीर घाटी में रात का तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। गुलमर्ग में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दिल्ली में भी गिरेगा पारा स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट दिया है। उनका कहना है कि मॉनसून जाने के बाद से दिल्ली के लोगों को उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। जल्द ही इस गर्मी से राहत मिल जाएगी। उनका कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में पश्चिम से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली का तापमान तेजी से गिरेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह में दिल्ली का तापमान नीचे जाना शुरू हो जाएगा। वेदर अपडेट के अनुसार, अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी जिससे ठंड की दस्तक हो जाएगी।

तिरुपति मंदिर को लेकर नया विवाद, भक्त ने प्रसाद में कीड़ा मिलने का किया दावा, टीटीडी का इनकार

आंध्र प्रदेश क्या आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसाद में कीड़े पाए गए? रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बीते बुधवार दोपहर 1:30 बजे की है जब मंदिर में दोपहर का भोजन परोसा जा रहा था। एक भक्त ने दावा किया कि उसे अपने दही चावल में कनखजूरा मिला। हालांकि, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने भक्त के इस दावे को खारिज कर दिया है। मंदिर के दर्शन के लिए वारंगल से तिरुपति आने वाले चंदू ने कहा, ‘जब मैंने कर्मचारियों के सामने यह मुद्दा उठाया तो उनकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली रही। उनका कहना था कि ऐसा कभी-कभी हो जाता है।’ इसके बाद उसने प्रसाद का फोटो और वीडियो लेकर मंदिर के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने पहले इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बाद में उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। चंदू ने बताया, ‘मंदिर के अधिकारियों ने मुझसे कहा कि प्रसाद परोसने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले पत्ते से कीड़ा आया होगा।’ मगर, शिकायतकर्ता का कहना है कि यह लापरवाही अस्वीकार्य है। अगर बच्चे या दूसरे लोग दूषित भोजन खाते हैं तो इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा? दूसरी ओर, टीटीडी ने इन आरोपों से इनकार किया और ऐसे दावे को निराधार व झूठा बताया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मंदिर में रोजाना हजारों लोगों के लिए ताजा प्रसाद बनाया जाता है। मगर, इसमें कोई कीड़ा मिला। बयान में कहा गया, ‘टीटीडी श्रीवारी दर्शन के लिए आने वाले हजारों भक्तों के लिए गर्म अन्न प्रसादम तैयार करता है। यह अपुष्ट दावा है कि कनखजूरा बिना ध्यान दिए भोजन में गिर सकता है।’ ‘भगवान वेंकटेश्वर में आस्था को भटकाने का प्रयास’ टीटीडी की ओर से कहा गया कि प्रसाद को लेकर टिप्पणी भक्तों को भगवान वेंकटेश्वर में उनकी आस्था से भटकाने का प्रयास हो सकती है। साथ ही, संस्था को बदनाम करने का यह एक जरिया है। तिरुपति के प्रसाद में कीड़ा मिलने का दावा ऐसे समय किया गया है जब लड्डू में चर्बी की मिलावट को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई की सहायता से विशेष जांच दल (SIT) लड्डू में मिलवाट के दावों की जांच कर रहा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस महीने की शुरुआत में बड़ा आरोप लगाया था। उन्होने कहा कि राज्य में वाईएस जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर के लड्डू तैयार करने में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था। ‘तिरुपति के लड्डूओं की गुणवत्ता में हुआ सुधार’ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने ‘लड्डू प्रसादम’ की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। तिरुमला की पहाड़ियों पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की ओर से स्थापित वकुलामठ केंद्रीकृत रसोईघर का उद्घाटन किया गया। इसके बाद नायडू ने कहा कि लड्डू प्रसादम बनाने के लिए प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित करने के अलावा, अगर जरूरत पड़ी तो टीटीडी तिरुमला में पूरी प्रक्रिया पर सुझाव लेने के लिए IIT तिरुपति से भी परामर्श ले सकता है। नायडू ने वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के प्रबंधक टीटीडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रसाद बनाने में केवल सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए।

रामलीला के मंच पर ‘भगवान राम’ का किरदार निभा रहे शख्स की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली दिल्ली के शाहदरा में रामलीला का मंचन करते हुए भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले सुशील कौशिक का निधन हो गया। मंचन के दौरान उनके सीने में एकदम तेज दर्द और घबराहट हुई, जिसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गई। वो 54 साल के थे। बताया जा रहा है कि कलाकार सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। राम लीला कमेटी में वह पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से जुड़े थे। घटना के समय वह भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे थे। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह मंच से नीचे उतर गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि उनको यह नहीं मालूम था कि उनके साथ कुछ ऐसा हो सकता है। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रामलीला मंच पर भगवान श्री राम के किरदार का मंचन कर रहे हैं और बाकायदा डॉयलाग भी बोल रहे हैं। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद वह मंच से नीचे जाने लगे। जहां वह अपने सीने में दर्द और उलझन होने की बात कह रहे हैं। इसके बाद रामलीला कमेटी के अन्य लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और उनको अस्पताल के लिए ले कर निकले। एक अन्य वीडियो में वह स्टेज से नीचे बैठकर भजन गाते दिख रहे हैं। उनके बगल में कई अन्य लोग भी भजन गा रहे हैं। जिसके बाद उनकी तबियत खराब हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अश्विन मास की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो जाता है। विजय दशमी के साथ पर्व का समापन होता है। कामान्यता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने दानव महिषासुर का वध किया था तो भगवान राम ने विजयादशमी के दिन ही रावण का वध किया था। इसी उपलक्ष्य में देश के विभिन्न इलाकों में रामलीला खेली जाती है। जिसमें श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत किया जाता है।

मुंबई के एक भक्त ने अपनी कामना पूर्ण होने पर बाबा को साईं-बाबा के चरणों में स्वर्ण ‘पंचारती’ अर्पित किया

नासिक शिरडी के साईं बाबा को एक भक्त ने सोने की पंचारती यानि पंचमुखी दीपक। ये सोने का है। इसे मुंबई के एक भक्त ने अपनी कामना पूर्ण होने पर बाबा को अर्पित किया है। श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि 5 अक्टूबर मुंबई के एक साईं भक्त ने साईंबाबा को सोने की बनी पंचारित भेंट की है। उन्होंने बताया कि इसका वजन 1 किलो 434 ग्राम है। इसकी मार्केट वेल्यू करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है। इस पंचारति को साईं बाबा के चरणों में अर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस साईं भक्त ने पंचारती दान की है। जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी मां ने साईं की भक्ति के लिए कहा था। क्योंकि, उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव के साथ कई समस्याएं थी। मां के कहने पर उन्होंने साई-बाबा की भक्ति की। बाबा की भक्ति से उनके जीवन में काफी सुधार आया। देखते ही देखते उनके जीवन से सभी समस्या दूर होने लगी। इस दौरान, साईं बाबा के प्रति उनकी भक्ति काफी मजबूत हो गई। बाबा के आशीर्वाद से आज वह काफी खुश हैं। इस खुशी के उपलक्ष्य में उन्होंने तय किया कि वह अपनी खुशी में बाबा को पंचारती भेंट करेंगे। श्री साईबाबा संस्थान की ओर से संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने दानदाता को शॉल एवं श्री साईबाबा की मूर्ति देकर सम्मानित किया। साईं-बाबा के देशभर में करोड़ों भक्त हैं। साईं-बाबा के प्रति लोगों में आस्था है। भक्तों को विश्वास है कि साईं-बाबा उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। यही वजह से है कि साईं-बाबा के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान जिन भक्तों की इच्छा पूरी होती है वह दिल खोलकर दान भी देते हैं। सोना-चांदी, नगद। संस्थान की ओर से ही बताया गया है कि साईं-बाबा को पिछले हफ्ते हैदराबाद के एक साईं भक्त ने 1 करोड़ 8 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजा था।  

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले – हिंदू समाज को एकजुट होकर मिटाना चाहिए मतभेद

बारां. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को हिंदू समाज से आपसी मतभेदों और विवादों को मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति, भाषा और प्रांत के आधार पर बंटे समाज को अपनी सुरक्षा और मजबूती के लिए एक होना होगा। भागवत ने इस दौरान समाज में एकता, सद्भाव और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि समाज का गठन सिर्फ व्यक्तिगत हितों से नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से होता है। भागवत ने कहा, “हमें समाज के प्रति चिंता रखते हुए अपने जीवन में ईश्वर की प्राप्ति करनी चाहिए। परिवार से समाज का निर्माण होता है, और संघ का काम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के माध्यम से समाज को मजबूत बनाना है।” उन्होंने जोर दिया कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा उसकी आंतरिक ताकत के कारण है, और भारत को एक “हिंदू राष्ट्र” के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि हिंदू विचारधारा सबको स्वीकार करती है और सबके लिए जगह बनाती है। भागवत ने स्वयंसेवकों से हर क्षेत्र में संवाद करने और समाज में व्याप्त कमियों को दूर करने की अपील की। उन्होंने सामाजिक समरसता, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री बोले – बाबासाहेब का अपमान करने वालों का सम्मान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

नागपुर. भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नागपुर में कांग्रेस पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ आरक्षण खत्म करने का फेक नैरेटिव सेट किया और यह बहुत दुखद है कि अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगों ने ऐसे लोगों को सम्मान दिया। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, “दीक्षाभूमि की ओर से मेरा संदेश उन सभी लोगों के लिए है जो बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर के अनुयायी हैं और उन लोगों के लिए भी, जिन्होंने उनके जीवित रहने के दौरान और उनके परिनिर्वाण के बाद उन्हें अपमानित किया। जिन लोगों ने ‘आपातकाल’ लगाया और भारत के संविधान का दुरुपयोग किया, उन्हें बाबासाहेब का अपमान करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।” किरेन रिजिजू ने वीडियो में कहा, “बाबासाहेब के निधन और 2014 में मोदी पीएम के आने के बीच की घटनाओं के बारे में अंबेडकर के अनुयायियों को जानना जरूरी है। बाबासाहेब को भारतीय संविधान के आर्किटेक्ट या पिता के तौर पर देखा जाता है। जब वह इस देश के पहले कानून मंत्री बने तो दर्द भरे शब्दों में जवाहर लाल नेहरू को पत्र सौंपा था कि मैं आपके साथ मंत्री नहीं रह सकता। इसके बाद जहां भी बाबासाहेब चुनाव लड़ने के लिए जाते थे, कांग्रेस और नेहरू उनको हराने के लिए पूरी ताकत लगा देते थे। उनके निधन के इतने सालों बाद उनको भारत रत्न दिया गया।” उन्होंने आगे कहा, “नेहरू और उनके बाद के कांग्रेस पीएम बाबासाहेब का जिक्र नहीं करते थे। यह लोगों के दिल में अंबेडकर को बसने न देने के लिए कांग्रेस का षड्यंत्र था। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 5 तीर्थ स्थल भीमराव अंबेडकर के नाम से विकसित किए हैं। मध्य प्रदेश में उनकी जन्म भूमि मऊ को विकसित किया है। लंदन में उस घर को खरीद लिया जहां उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। ऐसे ही दिल्ली में महापरिनिर्वाण घर विकसित किया है। ऐसे ही हम मुंबई में प्रोजेक्ट विकसित कर रहे हैं। कई योजनाएं बाबासाहेब के नाम से लागू हैं।” किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने सीएम रहते हुए संविधान यात्रा के जरिए हर किसी को संविधान की जानकारी दी थी। पीएम बनने के बाद उन्होंने संविधान दिवस मनाया था। उन्होंने आगे कहा, “लोग बोलते हैं मोदी को वोट देंगे तो वह संविधान बदल देंगे। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान की हत्या की थी। बाबासाहेब को अपमानित करने वाले लोग उन लोगों पर आरोप लगाते हैं जिन्होंने उन्हें सम्मानित करने का काम किया। इससे बड़ा पाप क्या हो सकता है? जब मैंने देखा की महाराष्ट्र जैसी जगह पर फेक नैरेटिव चलाया तो मुझे तीन चार दिन खाना हजम नहीं हुआ था। क्योंकि जिन्होंने बाबासाहेब के बाद दूसरे बौद्ध को मंत्री बनाया, जिन्होंने हमारे पूरे समाज को इज्जत दी, उनका अपमान करने वालों के सम्मान में हमारे समाज के लोग नारे लगा रहे हैं। बौद्ध, एससी, एसटी के लोग राहुल गांधी की जयकार कर रहे थे। मुझे यह बात हजम नहीं हुई। हमारे लिए यह कलंक की तरह है। हम बाबासाहेब के दुश्मनों को सिर पर लेकर घूमना मंजूर नहीं कर सकते। क्या हम लोग उनका अपमान करने वालों के खिलाफ बदला नहीं ले सकते?” किरेन रिजिजू ने कहा कि 2014 से पहले हम लोगों को कोई नहीं पूछता था। विदेश में भारत को कमजोर और गरीब देश माना जाता था। पीएम मोदी के आने के बाद विदेश में भारतीयों का सम्मान होता है। हमारे समुदायों के लोगों को भी अपनी भूमिका निभानी होंगी। विशेषकर महिलाओं को, जिनके लिए 2029 के चुनाव महिला आरक्षण के साथ होंगे। महिलाओं के लिए कम से कम 33 प्रतिशत आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में होगा। ये सब पीएम मोदी ने किया है। इसलिए हमें मजबूत होकर काम करना है। पीएम मोदी का मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, किसी को पीछे लेकर नहीं चलेंगे। बाबासाहेब के सपने को आगे ले जाएंगे और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए पीएम मोदी को भी मजबूत करेंगे। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट में भिक्खु संघ और मुंबई के वेन सदस्यों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात की वीडियो भी शेयर की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन लोगों ने पाली और मराठी को शास्त्रीय भाषा का अत्यंत आवश्यक दर्जा प्रदान करने के कैबिनेट के फैसले पर आभार व्यक्त किया।

RG Kar अस्पताल में कई मेडिकल छात्राओं का पहले भी हुआ है यौन शोषण

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की वारदात के पहले कई मेडिकल छात्राएं यौन शोषण की शिकार हुई हैं। अस्पताल में जूनियर डाक्टरों को धमकी देने के आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह विस्फोटक दावा किया है। अस्पताल में ड्रग आपूर्ति गिरोह भी सक्रिय आरोप अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी जूनियर चिकित्सकों पर लगा है। इतना ही नहीं समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अस्पताल में काफी दिनों से ड्रग आपूर्ति गिरोह सक्रिय है।

केरल के 6 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट, 11 अक्टूबर तक बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

तिरुवनंतपुरम. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर को इडुक्की और 9 अक्टूबर को पथानामथिट्टा और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। आईएमडी ने 7 अक्टूबर को केरल के इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में और 8 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम और वायनाड में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 9 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि जब 24 घंटे के भीतर 64.55 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होती है तो येलो अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक केरल तट पर 35 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तूफानी मौसम की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश और आंधी की चेतावनी भी दी है। खराब मौसम के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। जून में केरल में भारी बारिश हुई। 30 जून को भारी बारिश के कारण वायनाड जिले के पुंची रिमट्टम, चूरलमाला और मुंडक्कल क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ, जिससे लगभग 420 लोगों की मौत हो गई थी और 397 से अधिक लोग घायल हुए थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet