LATEST NEWS

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने की घोषणा, अगले हफ्ते भारत आएंगे राष्ट्रपति मुइज्जू, मालदीव के तेवर नरम

नई दिल्ली मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अगले सप्ताह भारत दौरा करेंगे। वह सात से दस अक्टूबर तक राजकीय यात्रा करेंगे। यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यह घोषणा की। जून में भारत आए थे मुइज्जू मुइज्जू गत जून में भी भारत आए थे। उस समय वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। जायसवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि मालदीव के राष्ट्रपति की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग को और गति मिलेगी। दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। मालदीव के राष्ट्रपति का शेड्यूल भारत यात्रा के दौरान मुइज्जू मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे। उधर, मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, मुइज्जू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आमंत्रण पर भारत दौरा करेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। बता दें कि मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ गए थे। हालांकि अब मुइज्जू सरकार के रुख में नरमी आ गई है।

धार्मिक स्वतंत्रता में गिरावट, भारत के ख‍िलाफ दुष्‍प्रचार है अमेरिकी सरकार के एक आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी सरकार के एक आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में देश में धार्मिक स्वतंत्रता में गिरावट की बात कही गई है। रिपोर्ट में वरिष्ठ नीति विश्लेषक सेमा हसन ने लिखा है कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर हिंसक हमले होते हैं। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है। मीडिया से बात करते हुए नकवी ने इसे बैशिंग ब्रिगेड (भारत को कोसने वाले लोग) का काम बताया है। उन्होंने कहा, “बैशिंग ब्रिगेड समय-समय पर हमारे देश के अल्पसंख्यकों और मानवाधिकारों के बारे में नकली और मनगढ़ंत रिपोर्ट पेश करती है। ये रिपोर्ट जमीनी हकीकत से काफी दूर होती हैं और अधिकतर काल्पनिक होती हैं। पिछले एक दशक में, हर छह महीने या साल के अंतराल पर इसी तरह की रिपोर्ट सामने आती रही हैं। चाहे भारत बैशिंग ब्रिगेड के सदस्य हों या कोई और, ये लोग भारत के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार में लगे रहते हैं। उनकी समस्‍या यह है क‍ि वे इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि वैश्विक संकटों के बीच भारत स्थिरता के साथ कैसे आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा, “भारत की नेतृत्व क्षमता के साथ देश सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को मजबूती से कैसे विकसित कर रहा है, ये सब चीज़ें उन्हें हजम नहीं हो रही हैं। इसलिए वे पूरी दुनिया में भारत की छवि को खराब करने के लिए षड्यंत्र और साजिश करते रहते हैं। लेकिन यह भी सच है कि उनकी हर साजिश समय-समय पर बेनकाब होती रही है।” प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत पर खुशी जताते हुए नकवी ने कहा, “यह इंटर्नशिप योजना गेमचेंजर है। यह योजना देश में रोजगार के अवसरों को दिन दूना, रात चौगुना बढ़ाएगी। साथ ही यह योजना नौजवानों में विश्वास भी पैदा करेगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान 3116 पुलिस कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में रहेंगे तैनात, कल मतदान

कैथल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल वोटिंग होगी। इस बार विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम रहने वाली है, क्योंकि इस बार जिले के 22187 युवा पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। कल 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 386 लोकेशन पर 807 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 171 बूथों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है, तो वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के तैयार है।  चुनाव में 3116 पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं, इनमें 9 पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एक एचएपी की टुकड़ी भी लगाई गई है, इसके अतिरिक्त 600 के करीब होमगार्ड जवान पंजाब से बुलाए गए है जो बूथों पर पुलिस कर्मचारियों के साथ ड्यूटी देते नजर आएंगे। मतदान केंद्र में बिजली पानी की होगी सुविधा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कैथल डी.सी डॉ विवेक भारती ने बताया कि कि कैथल जिले की चार विधानसभा सीटों में कुल 8 लाख 24 हजार 408 वोटर हैं। जिनमे कुल 386 लोकेशन पर 807 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमे से 619 ग्रामीण क्षेत्र में तथा 188 शहरी क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्र में बिजली पानी व दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही पूरे मतदान की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। क्यू एप के जरिए घर बैठे ही देख सकते हैं बूथ पर लंबी कतार कैथल डी.सी ने बताया कि शहरी मतदाता क्यू एप के जरिए अपने घर बैठे ही बूथ के बाहर लगी लाइन की अपडेट ले सकते हैं, इसमें संबंधित बीएलओ समय-समय पर बूथ के बाहर लगी लाइन की अपडेट डालता रहेगा, यह सेवा केवल कैथल शहर वासियों के लिए उपलब्ध रहेगी। 3116 पुलिस कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में रहेंगे तैनात पुलिस व्यवस्था को लेकर जिले में कल 3116 कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर है, इनमें 9 पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़ियों व एक एचएपी के साथ पंजाब से 600 के करीब होमगार्ड सहित 800 से अधिक जिला पुलिस के कर्मचारी तैनात है, इसके साथ किसी भी है अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौजूद रहेगा 8 लाख 24 हजार 804 मतदाता कल करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुहला विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए गए 199 मतदान केंद्र, कलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल 209 मतदान केंद्र, कैथल विधानसभा क्षेत्र में कुल 215 मतदान केंद्र तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 184 मतदान केंद्र हैं। 12 सितंबर 2024 को जारी गई सूची के अनुसार जिला की चारों विधानसभा में 8 लाख 24 हजार 804 मतदाता हैं, जिसमें 4 लाख 31 हजार 148 पुरुष मतदाता, 3 लाख 90 हजार 664 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 15 थर्ड जेंडर हैं।  

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर जाएंगे पाकिस्तान, एससीओ समिट में भारत की ओर से होंगे शामिल

नई दिल्ली पाकिस्तान में होने वाली एससीओ समिट में भारत की ओर से हिस्सा लेने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर जाएंगे। वहां की राजधानी इस्लामाबाद में यह बैठक 15-16 अक्टूबर, 2024 को होगी, जिसमें एस जयशंकर ही इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को दी। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर फिलहाल श्रीलंका  के दौरे पर हैं, वहां पर उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से मुलाकात की है। पड़ोसी पहले की नीति पर हो रहा काम विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इन दिनों पड़ोसी प्रथम की नीति पर काम हो रहा है और इसी नीति पर हम आगे बढ़ रहे हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 7 अक्टूबर से भारत दौरे पर आ रहे हैं। वो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु का भी दौरा करेंगे। यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6 अक्टूबर की शाम को भारत पहुंचेंगे और 7 अक्टूबर को राजकीय दौरा शुरू होगा।

इजरायल पर हमला बोलते हुए कहा कि अरब के मुसलमान देशों को ईरान का साथ देना चाहिए: खामेनेई

तेहरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने शुक्रवार की नमाज का नेतृत्व करते हुए लोगों को संबोधित किया। वे पांच सालों में पहली बार जुमे की नमाज अदा करके सार्वजनिक रूप से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इजरायल पर हमला बोलते हुए कहा कि अरब के मुसलमान देशों को ईरान का साथ देना चाहिए और मुस्लिम देशों का एक ही दुश्मन है और उसे मिलकर हराना होगा। हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान की ओर से दागी गईं इजरायल पर मिसाइलों को लेकर भी खामेनेई ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हमले को कानूनी और वैध बताया। उन्होंने कहा, ”कुछ रात पहले हमारे सशस्त्र बलों का अभियान पूरी तरह से कानूनी और वैध था।” अपने संबोधन में अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा कि हम इजरायल को जवाब देने में न तो देरी करेंगे और न ही जल्दबाजी। खामेनेई जब ईरान के लोगों को संबोधित कर रहे थे, तब उनके पास एक राइफल भी रखी हुई थी। उनका यह उपदेश ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए मिसाइल हमलों के कुछ दिन बाद आया है। पिछले साल सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर आतंकी हमला कर दिया था, जिसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया था। इजरायल ने हमास पर गाजा पट्टी में जबरदस्त पलटवार किया और उसके बाद लेबनान में भी हिजबुल्लाह को निशाने पर रखा। इसी दौरान हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह भी मारा गया, जिसके बाद ईरान और इजरायल में तनाव चरम पर पहुंच गया। ‘हिजबुल्लाह और हमास से कभी नहीं जीतेगा इजरायल’ ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने लेबनान और फिलिस्तीन के लड़ाकों से कहा कि खून-खराबे से आपकी ताकत कम नहीं होनी चाहिए। इजरायल कभी भी हिजबुल्लाह और हमास पर जीत हासिल नहीं कर पाएगा। इजरायल के हालिया व्यवहार से गुस्सा बढ़ रहा है और प्रतिरोध की मंशा मजबूत हो रही है। इजरायल हत्याओं और नागरिक हत्याओं के जरिए जीतने का दिखावा कर रहा है। खामेनेई ने अमेरिका पर भी निशाना साधा और कहा कि इजरायल की सुरक्षा को बनाए रखने पर अमेरिका का ध्यान क्षेत्र के संसाधनों को जब्त करने की उसकी नीति को छिपाने के लिए है। बेरूत में इजरायल का फिर हमला, नौ की मौत इस बीच, इजरायल का लेबनान में हमला जारी है। बुधवार देर रात मध्य बेरूत की एक इमारत को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। इन लोगों को हिजबुल्लाह का सदस्य बताया गया है। इजरायल सितंबर के अंत से ही लेबनान के उन क्षेत्रों पर बमबारी कर रहा है जहां उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह की मजबूत उपस्थिति है, लेकिन राजधानी बेरूत के मध्य क्षेत्र को शायद ही कभी निशाना बनाया गया हो। बुधवार देर रात हुए हमले से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी, जिसमें मध्य बेरूत में एक इमारत को निशाना बनाया गया। यह इमारत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद से ज्यादा दूर नहीं है। वहीं, हिजबुल्लाह की नागरिक सुरक्षा इकाई ने कहा कि उसके सात सदस्य मारे गये हैं। यह हमला दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ झड़प में कम से कम आठ इजरायली सैनिकों के मारे जाने के बाद हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने SC और ST को मिलने वाले आरक्षण में उप-वर्गीकरण के अपने फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति को मिलने वाले आरक्षण में उप-वर्गीकरण के अपने फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। शीर्ष अदालत ने 1 अगस्त को ही इस संबंध में फैसला दिया था और कहा था कि यदि राज्य सरकारों को जरूरी लगता है कि एससी और एसटी कोटे के भीतर ही कुछ जातियों के लिए सब-कोटा तय किया जा सकता है। इसका एक वर्ग ने विरोध किया था और आंदोलन भी हुआ था। इसके अलावा याचिकाएं दाखिल की गई थीं। इन पर ही शुक्रवार को सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने विचार करने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 7 जजों की बेंच ने कहा कि उस फैसले में ऐसी कोई त्रुटि नहीं थी, जिस पर पुनर्विचार किया जाए। अदालत ने कहा, ‘हमने पुनर्विचार याचिकाओं को देखा है। ऐसा लगता है कि पुराने फैसले में ऐसी कोई खामी नहीं है, जिस पर फिर से विचार किया जाए। इसलिए पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज किया जाता है।’ जस्टिस बीआर गवई, विक्रम नाथ, बेला एम. त्रिवेदी, पंकज मिथल, मनोज मिश्रा और सतीश चंद्र शर्मा इस बेंच में शामिल थे। अदालत ने कहा कि याचिकाओं में कोई ठोस आधार नहीं दिया गया कि आखिर क्यों 1 अगस्त के फैसले पर कोर्ट को पुनर्विचार करना चाहिए। इन याचिकाओं पर अदालत ने 24 सितंबर को ही सुनवाई की थी, लेकिन फैसला आज के लिए सुरक्षित रख लिया था। इन याचिकाओं को संविधान बचाओ ट्रस्ट, आंबेडकर ग्लोबल मिशन, ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसिएशन समेत कई संस्थाओं की ओर से दायर किया गया था। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने 1 अगस्त को ही 6-1 के बहुमत से फैसला दिया था। इसमें राज्य सरकारों को एससी और एसटी कोटे के सब-क्लासिफिकेशन की मंजूरी दी गई थी। इसके तहत कहा गया था कि यदि इन वर्गों में किसी खास जाति को अलग से आरक्षण दिए जाने की जरूरत पड़ती है तो इस कोटे के तहत ही उसके लिए प्रावधान किया जाता है। अदालत के इस फैसले को दलितों और आदिवासियों के एक वर्ग ने आरक्षण विरोधी करार दिया था। वहीं एक वर्ग इसके समर्थन में भी आया था। अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि दलितों में भी कई जातियां और इस वर्ग को समरूप नहीं माना जा सकता। इसलिए आरक्षण के लिए यदि किसी जाति को खास प्रावधान देने की जरूरत पड़ती है तो वह भी करना चाहिए।

नगर निगम की कार्रवाई, आटो सर्विस सैंटर सील, अवैध निर्माण के चलते कई इमारतों पर चला पीला पंजा

लुधियाना अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने दुर्गा पुरी इलाके में बन रही एक आवासीय इमारत के अवैध हिस्से को तहस नहस कर दिया। इसके अलावा अधिकारियों ने हैबोवाल के एक आवासीय क्षेत्र में एक ऑटो सर्विस सेंटर को भी सील कर दिया, जिसके खिलाफ निवासियों ने शिकायत की थी। दूसरी ओर नगर निगम जोन ए की बिल्डिंग ब्रांच ने कच्ची गली (दाल बाजार) में सड़क के हिस्से पर किए गए कब्जे को हटा दिया। बिल्डिंग इंस्पेक्टर पालप्रीत सिंह ने बताया कि दुर्गा पुरी इलाके में इमारत का मालिक नगर निगम से बिल्डिंग प्लान की मंजूरी लिए बिना ही इमारत का निर्माण कर रहा था, जिसके अवैध हिस्से को ढहा दिया गया है और मालिक को इमारत के बाकी हिस्से के लिए नगर निगम को कंपाउंडिंग फीस जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, हैबोवाल इलाके में निवासियों की शिकायत पर एक ऑटो सर्विस सेंटर को सील कर दिया गया है। कच्ची गली में कब्जे के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में बोलते हुए ए.टी.पी. (जोन ए) एम.एस. बेदी ने बताया कि एक बिल्डिंग मालिक ने पिछले समय में सड़क के हिस्से पर कब्जा कर लिया था और अब अदालत के आदेश पर यह कब्जा ढहा दिया गया है।

रेप आरोपों में फंसा फाइटर पायलट, एयरबेस की सुरक्षा में चूक का भी दोषी को वायुसेना ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली भारतीय वायुसेना (IAF) ने अंबाला एयरबेस पर तैनात एक लड़ाकू विमान के पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पायलट रेप के आरोपों का सामना कर रहा है और उसे सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी द्वारा दोषी ठहराया गया है। वायुसेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह नोटिस गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें विंग कमांडर को यह बताने के लिए कहा गया है कि क्यों न उनकी सेवाओं को समाप्त कर दिया जाए। वायुसेना ने कहा कि नैतिक कदाचार से जुड़े मामलों में वायुसेना की जीरो-टॉलरेंस नीति है। क्या है मामला? रिपोर्ट दी थी कि 40 वर्षीय विंग कमांडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन पर एक पूर्व सिविलियन इंटर्न द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है और अंबाला एयरबेस पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है। विंग कमांडर अंबाला के वायुसेना स्टेशन में स्थित जगुआर फाइटर स्क्वाड्रन में तैनात हैं। उन्हें जून 2007 में IAF में कमीशन दिया गया था। दुष्कर्म का आरोप 25 वर्षीय इंटर्न ने लगाया है, जो पालम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस सेफ्टी में कार्यरत थी। इस संस्थान का संचालन भारतीय वायुसेना के अधीन होता है। विंग कमांडर के खिलाफ भारतीय वायुसेना द्वारा दो अलग-अलग जांचें की गई हैं। पहली जांच कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के तहत अंबाला एयर फोर्स स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग (AOC) द्वारा सुरक्षा उल्लंघन के मामले में की गई, जबकि दूसरी जांच वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख द्वारा दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए की गई। सुरक्षा उल्लंघन के गंभीर आरोप अंबाला एयरबेस पर सुरक्षा उल्लंघन के मामले में विंग कमांडर ने वायुसेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में बिना अनुमति के प्रवेश की अनुमति दी, प्रतिबंधित क्षेत्रों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया और विमानों की तस्वीरें प्रसारित कीं। यह एयरबेस देश के सबसे प्रमुख फाइटर बेसों में से एक है, जहां राफेल और जगुआर लड़ाकू विमान तैनात हैं। दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यवाही विंग कमांडर ने दिल्ली हाईकोर्ट में 28 अगस्त को याचिका दायर कर वायुसेना द्वारा उनके खिलाफ की जा रही दो जांचों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि वायुसेना की दोनों जांचें उन्हीं मुद्दों पर आधारित हैं, जो पुलिस द्वारा पहले ही जांच के अधीन हैं। हालांकि, वायुसेना की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत में कहा कि दुष्कर्म के आरोपों पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, क्योंकि यह मामला पुलिस द्वारा जांच के अधीन है। अदालत ने अपने आदेश में कहा, “अगली सुनवाई तक, वायुसेना के अधिकारी अनुशासनात्मक या प्रशासनिक कार्रवाई जारी रख सकते हैं, लेकिन बिना कोर्ट की अनुमति के कोई अंतिम आदेश पारित नहीं किया जाएगा।” महिला इंटर्न द्वारा 1 दिसंबर, 2023 को कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की और विंग कमांडर के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक धमकी के आरोपों की जांच शुरू की। मार्च 2024 में भारतीय वायुसेना को भेजी गई 22 पन्नों की शिकायत में इंटर्न ने विंग कमांडर पर आरोप लगाया कि वह उसे परीक्षण करने के बहाने कॉनॉट प्लेस के एक होटल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। सितंबर 2022 में अंबाला एयरबेस पर एक कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। यह मामला अब 5 नवंबर को फिर से सुना जाएगा। यह घटनाक्रम श्रीनगर में भारतीय वायुसेना के एक बेस पर एक अन्य विंग कमांडर पर उसी एयरबेस पर एक 26 वर्षीय फ्लाइंग ऑफिसर द्वारा बलात्कार का आरोप लगाए जाने के कुछ सप्ताह बाद हुआ है। फ्लाइंग ऑफिसर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विंग कमांडर ने नए साल की पूर्व संध्या पर उसके साथ बलात्कार किया, और आरोप लगाया कि भारतीय वायुसेना द्वारा की गई आंतरिक जांच में कई खामियों के कारण उसे और अधिक उत्पीड़न और मानसिक यातना दी गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

हिजबुल्लाह के सूत्रों द्वारा हसन नसरल्लाह को एक गुप्त स्थान पर दफनाया गया, मौत के बाद भी इजरायल का खौफ

हिजबुल्लाह इजरायल के हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ को अस्थायी रूप से दफन किया गया है। हिजबुल्लाह के करीबी सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को हसन नसरल्लाह को एक गुप्त स्थान पर दफनाया गया। संगठन को डर था कि अगर सार्वजनिक तौर पर दफनाया गया तो इजरायल इस बड़े अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को निशाना बना सकता है। 27 सितंबर को हसन नसरल्लाह को हवाई हमले में मारने के बाद इजरायल लगातार लेबनान में हमले कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नसरल्लाह को तब तक के लिए अस्थाई जगह पर दफनाया गया है जब तक कि परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं। जैसे ही इजरायल के साथ चल रहा युद्ध किसी परिणाम पर पहुंचेगा उसके बाद नसल्लाह को पूरे सम्मान के साथ एक सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद दफनाया जाएगा। अमेरिका से की थी अंतिम संस्कार तक इजरायल को रोकने की मांग रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह की तैयारी नसरल्लाह को सम्मान के साथ एक बड़े सार्वजनिक समारोह के दौरान दफनाने की थी। लेकिन लेबनान में जारी इजरायली बमबारी के दौरान यह कार्यक्रम संभव नहीं था। नसरल्लाह के अंतिम संस्कार को सम्मानपूर्वक करने के लिए हिजबुल्लाह ने लेबनानी अधिकारियों के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका से मांग की थी कि वह गारंटी दे कि अंतिम संस्कार के दौरान इजरायल किसी भी प्रकार का कोई हमला नहीं करेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऐसी किसी भी प्रकार की गारंटी देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद हिजबुल्लाह की मौजूदा लीडरशिप ने नसरल्लाह को अस्थाई रूप से दफनाने का फैसला किया। एक हफ्ते से अंतिम संस्कार के इंतजार में था नसरल्लाह हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत पिछले हफ्ते 27 सितंबर को इजरायली हवाई हमले में हो गई थी। एक हफ्ते से हिजबुल्लाह की तरफ से नसरल्लाह को दफनाने का इंतजाम किया जा रहा था लेकिन इजरायल की तरफ से जारी बमबारी के बीच संगठन का सबसे बड़ा डर यही था कि अगर बड़े स्तर पर नसरल्लाह का अंतिम संस्कार किया गया तो उसके लाखों समर्थक उसकी एक झलक देखने के लिए सड़कों पर आ जाएंगे और ऐसे में इजरायली एयर फोर्स आसानी से उन सभी पर हमला कर सकती है। इसलिए इस्लाम के शिया पंथ का पालन करने वाले नसरल्लाह को शिया मुस्लिम रीति रिवाजों के जरिए अस्थाई रूप से दफन करने का फैसला लिया गया। शिया मुस्लिम रीति रिवाज ऐसे अस्थायी दफनाने का प्रवाधान करते हैं, जब किसी विशेष परिस्थिति में उचित तरीके से अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता या व्यक्ति की इच्छा के अनुसार उसे नहीं दफनाया जा सकता है तो फिर ऐसे अस्थाई तौर पर दफनाया जाता है।

प्रदेश की सीमा से लगते दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी काम करने वाले प्रदेश के मतदाताओं को छुट्टी का भुगतान करना होगा

फरीदाबाद निर्वाचन आयोग की तरफ से शनिवार पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालय, बोर्ड, निगम और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का भुगतान किया जाएगा। कोई भी विभाग किसी कर्मचारी का वेतन नहीं काटेगा। प्रदेश की सीमा से लगते दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी काम करने वाले प्रदेश के मतदाताओं को छुट्टी का भुगतान करना होगा। क्या है जन प्रतिनिधि अधिनियम धारा 135बी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार जन प्रतिनिधि अधिनियम धारा 135बी के तहत सभी फैक्ट्रियों, प्राइवेट व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों आदि में भी इस दिन काम करने वाले कामगारों के लिए छुट्टी का भुगतान करना होगा। ताकि कामगार अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। उन्होंने पात्र मतदाताओं से पांच अक्टूबर को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने का आह्वान किया है। सभी औद्योगिक संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी उन्होंने बताया कि चुनाव के दिन जिला की सीमा से लगते दिल्ली में स्थित उद्योगों को भी वहां कार्यरत जिला फरीदाबाद के कर्मचारियों, जिनका जिला की मतदाता सूची में पंजीकृत हैं, को भी सह वेतन अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में श्रम विभाग के अधिकारियों की तरफ से सभी औद्योगिक संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों पर बात करते हुए भाजपा की जीत के प्रति पूरा भरोसा व्यक्त किया

पंचकूला हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवरात्रि के अवसर पर पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में आए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों पर बात करते हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के प्रति पूरा भरोसा व्यक्त किया। नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज मेरा परम सौभाग्य है कि मैं और हमारे पार्टी के अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए मां मनसा देवी के चरणों में आज हाजिरी लगाने के लिए आए हैं। मैं नवरात्रों के महापर्व पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व हमारी संस्कृति के साथ संस्कारों के साथ जुड़े हुए हैं। मैं सभी के लिए मंगल कामना और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। यह प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए ऐसी मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं।” उन्होंने प्रदेशवासियों से 100 प्रतिशत मतदान करने की भी अपील की और कहा, “ज्यादा से ज़्यादा संख्या में घरों से निकल कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें। ऐसा मैं प्रदेश के लोगों से प्रार्थना करता हूं। हरियाणा में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आकर के लोगों के बीच में इंटरेक्शन किया है प्रदेश का आज एक पॉजिटिव माहौल बना है। लोग पीएम नरेंद्र मोदी के तत्वाधान में प्रदेश को तीव्र गति से विकास की नई ऊंचाइयों के ऊपर पहुंचाने के लिए तैयार हैं। हमने अपने सरकार के विजन को प्रदेश के लोगों के सामने रखा है जिसे जनता ने स्वीकार भी किया है। हमें पूर्ण विश्वास है भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बना रही है।” उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले 10 वर्षों में जो लोगों के हित में, जो प्रदेश के हित में जितने भी कदम उठाए हैं, वह कदम प्रदेश की मजबूती को, प्रदेश को ऊंचाइयों के ऊपर पहुंचाने के उठाए हैं। लोगों को उनका जबरदस्त लाभ मिला है। हरियाणा पिछले 10 वर्षों के अंदर विकसित हरियाणा बना है। आने वाले समय के अंदर हमने यह संकल्प लिया है कि हरियाणा को तीव्र गति से विकास की और ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी। जो भी सुविधाएं लोग प्रदेश के लोगों को चाहिए या उनकी तरफ से जो सुझाव आएंगे, उन सुझावों के ऊपर काम करते हुए हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सैनी ने अशोक तंवर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कहा, “अशोक तंवर कई पार्टियों में रहे हैं। उन्होंने सभी पार्टियों का स्वाद चखा है। उन्होंने कुछ सोचा होगा, ठीक सोचा होगा। परंतु प्रदेश के लोग जानते हैं सभी पार्टियों स्वाद उन्होंने चखा है।” उन्होंने कहा, “हमने पिछले 10 वर्षों के अंदर बड़े निर्णय लिए हैं। आज हरियाणा के 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज खड़े हुए हैं। 8 तारीख के बाद जो शेष बच्चे हैं वह भी खड़े हो जाएंगे। तेजी से काम चल रहा है। 22 जिलों में पिछले दस वर्षों में हर बीस किलोमीटर के ऊपर बेटियों के लिए कॉलेज खड़ा हुआ है। चाहे यूनिवर्सिटी बनाने की बात हो, चाहे हरियाणा के अंदर आईटीआई बनाने की बात हो, हमने पिछले दिनों फैसला लिया की हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो अपने किसान की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रहा है। यह हमारे लिए एक संकल्प है कि हम हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोज़गार देने का काम करेंगे।” इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी में फूट और दलितों के प्रति संकीर्ण मानसिकता की बात की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आकर लोगों के हाथ मिलाने की जो कोशिश की है, वह भी नाकाम है। लोगों के सिर्फ हाथ मिले हैं, लेकिन दिल नहीं मिले हैं। कांग्रेस ने दलित समाज को अपमानित करने का काम किया है और यह पार्टी की परपंरा रही है क्योंकि ऐसा करना इनके डीएनए में है।  

बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक, मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने 2 लुटपाट की वारदातों को अंजाम एक ही तरीके से दिया

लुधियाना थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके में लुटेरों ने आतंक मचा रखा है। मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने 2 लुटपाट की वारदातों को अंजाम एक ही तरीके से दिया है। लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर मिनी रोज गार्डन के निकट एक महिला से सोने की चूड़ियां लूट ली वहीं समराला चौंक के निकट एक व्यक्ति से लैपटाप ओर नकदी छीन ली। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करने के अलावा कोई अन्य कार्य नही किया है। पहले मामले में सीता देवी निवासी किदवई नगर ने बताया कि गत दिवस वह अपनी सहेलियों के साथ मिनी रोज गार्डन सैर करने के लिए जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर उन्हें घेर लिया। उसकी 2 सहेलियां लुटेरों को देख भाग खड़ी हुई, जबकि लुटेरों ने तेजधार हथियार नोक पर उससे सोने की चूड़ियां छीन ली और फरार हो गए। दूसरे मामले में राजेश कुमार निवासी गांव दकोहा, रामा मंडी जालंधर ने बताया कि गत दिवस रात्रि वह बस के इंतजार में समराला चौंक खड़ा था। इस दौरान वह पेशाब करने के लिए सड़क किनारे गया तो 3 लुटेरों ने उसकी गर्दन पर दातर रखकर उससे बैग छीन लिया। बैग में लैपटाप पर्स ओर नकदी थी। लुटेरें उसे धमकाते हुए फरार हो गए। पर्स में एटीएम, क्रेडिट कार्ड व आईडी कार्ड थे। मिनी रोज गार्डन के निकट महिला से हुई लुट के मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी अमृतपाल शर्मा ने केस दर्ज करने के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं किया है। जब इस संबधी प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जबकि चौंकी धर्मपुरा इंचार्ज लखबीर सिंह का कहना है कि समराला चौंक के निकट लूटपाट करने वाले 3 लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल की है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विनोद चमोली ने कहा- मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत के साथ-साथ 200 सीटें भी बढ़ाई गई

देहरादून उत्तराखंड की धामी सरकार के कार्यकाल में दो नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार की आस जगी है। मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत के साथ-साथ 200 सीटें भी बढ़ाई गई हैं। सरकार के इस फैसले से छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश में युवा चिकित्सकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने दावा किया कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल सीटों के बढ़ने से प्रदेश को युवा चिकित्सक मिलेंगे, जिससे चिकित्सकों की कमी में सुधार होगा। पत्रकारों से बात करते हुए शुक्रवार को चमोली ने कहा कि देश भर में यह टारगेट लिया गया है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जब हम मेडिकल सीटें बढ़ा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि अधिक डॉक्टर उपलब्ध होंगे। वर्तमान में स्वास्थ्य क्षेत्र में जो समस्याएं आ रही हैं, उनकी मुख्य वजह यह है कि हमारे पास पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं। यदि मेडिकल कॉलेजों से अधिक डॉक्टर निकलेंगे, तो यह समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से जो चिकित्सकों की कमी की समस्या थी, उसे दूर करने के लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में युवा चिकित्सक चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर लोगों के जीवन में सुधार लाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हेल्थ सेक्टर में बड़े स्तर पर काम हो रहा है और यह हमारे प्रदेश के लिए एक वरदान साबित होगा। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और बढ़ती मेडिकल सीटों के साथ, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।  

JJP-ASP पार्टी के अंबाला सिटी से प्रत्याशी पारुल नागपाल पर किया गया हमला , चलती गाड़ी के तोड़े शीशे

अंबाला हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच JJP-ASP पार्टी के अंबाला सिटी से प्रत्याशी पारुल नागपाल पर हमला किया गया है। वारदात के समय हमलावरों ने पारुल की गाड़ी के शीशे तक तोड़ दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रत्याशी पारुल नागपाल के शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरु कर दी है।  गौरतलब है कि जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी पारुल नागपाल पर उस समय हुआ, जब वह कल  3 अक्टूबर वीरवार को  इस्माइलपुर में थे। पारुल नागपाल ने पुलिस को बताया कि चुनाव प्रचार खत्म हो जाने के बाद जब वह अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे, तब गांव के बाहर सुनसान रास्ते पर 2 बाइक खड़ी थीं। बाइक पर 4 युवक सवार थे और सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। पारुल नागपाल का कहना है कि हमलावरों के पास बैट और तलवारें थीं। पारुल ने पुलिस को बताया कि जब उनकी गाड़ी को आरोपियों ने देखा तो पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर जाने पर उन्होंने बैट से गाड़ी पर हमला कर शीशा तोड़ दिया। आरोपियों ने तलवार से गाड़ी के अंदर हमला करने की कोशिश की थीं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 

पानीपत जिले में पेप्सी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी, महिला ने PGI में तोड़ा दम

पानीपत पानीपत जिले में पेप्सी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं राहगीरों ने मां-बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा उपचाराधीन है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक महिला और आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाबरपुर का रहने वाला है। वह होटल में वेटर का काम करता है। 2 अक्टूबर को वह पेप्सी पुल के पास था। तभी उसने देखा कि महिला अपने बच्चे के साथ पेप्सी पुल जीटी रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet