LATEST NEWS

भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों से होगा समाज का होगा कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने दिगंबर जैन महाकुंभ में मुनियों से लिया आशीर्वाद भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान महावीर स्वामी के सत्य, अहिंसा अपरिग्रह के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज का कल्याण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में दिगंबर जैन महाकुंभ में उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाकुंभ में पधारे जैन मुनियों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक गण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में जैन मुनियों के महाकुंभ से मालवा की धरती धन्य हो गई है। मालवा क्षेत्र के लिए यह एक अद्भुत एवं अद्वितीय अवसर है। दिगंबर जैन मुनियों का पट्टाभिषेक कार्यक्रम का यह एक वृहद आयोजन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैन मुनि अपने आचरण से समाज को सदाचरण का संदेश देते हैं। दिगंबर साधु प्रकृति के साथ जीवन यापन करना भी सीखते हैं। उनका आचरण हमारी धर्म के प्रति आस्था को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री नहीं करने का निर्णय लिया है और इसे अमल में भी लाया जा रहा है। राज्य सरकार ने तय किया है कि खुले में मांस की बिक्री नहीं होगी और इसका पालन भी कराया जा रहा है। राज्य सरकार गौशालाओं के निर्माण को प्रोत्साहन दे रही है। गौपालन को प्रोत्साहन देने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना बनाई गई है। इस योजना में 25 से ज्यादा गाय पालने पर शासन द्वारा 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दिगंबर महाकुंभ कार्यक्रम के संयोजक मनीष गोधा ने सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।  

सरकार सिर्फ पेड़ ही नहीं काट रही बल्कि इंदौर का भविष्य काट रही है, बोरिंग का पानी खत्म कर रही सरकार

इंदौर इंदौर में हो रही पेड़ों की कटाई के विरोध में पर्यावरणप्रेमियों ने आज हुकुमचंद मिल में प्रदर्शन किया। यहां पर हजारों पेड़ कटने वाले हैं और एमपी हाउसिंग बोर्ड का प्रोजेक्ट आने वाला है। शहर की जनता ने कहा कि सिर्फ मिल क्षेत्र के पेड़ों के कारण ही रोज शहर को लाखों टन ऑक्सीजन मिलती है। इन पेड़ों की वजह से आधे से अधिक इंदौर में बोरिंग का पानी मिल रहा है। सरकार सिर्फ पेड़ ही नहीं काट रही बल्कि इंदौर का भविष्य काट रही है। इस मौके पर महिलाओं और बच्चों ने पेड़ों को रक्षासूत्र भी बांधे और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। विकास के बहाने रोज पेड़ काटे जा रहे पर्यावरण प्रेमियों में शामिल डॉक्टर दिलीप वाघेला, एसएल गर्ग, अभय जैन और अजय लागू समेत सभी नेचर्स लवर्स ने बताया कि विकास के नाम पर हुकुमचंद मिल के पेड़ काटे जा रहे हैं जबकि यह पेड़ नहीं, बल्कि शहर के फेफड़े हैं, जो शहर को ऑक्सीजन देते हैं। शहर को लू-लपट से बचाते हैं। विकास के बहाने शहर में हर दिन कहीं न कहीं पेड़ काटे जा रहे हैं। यह विकास नहीं विनाश है। लगातार हो रहे प्रदर्शन, नहीं सुन रहे जिम्मेदार हाल ही में साई सत्य चौराहे पर पर फ्लायओवर ब्रिज के लिए पेड़ काटे गए। अभी भी न जाने कितने पेड़ों की बारी है। पर्यावरण प्रेमी शहर के नागरिकों और इसके भविष्य के लिए लगातार पर्यावरण विरोधी नीतियों से संघर्ष करते आ रहे हैं, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले दिनों रीगल चौराहे पर मानव श्रंखला बना कर विरोध जताया था। हमारी मांग है कि हुकुमचंद मिल ही नहीं सभी मिलों की जमीनों पर सिटी फारेस्ट बनाया जाए।  

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से एक 3 वर्षीय मासूम की मौत, मोहल्ले में मातम का माहौल

सतना मैहर शहर की बोस कॉलोनी में शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से एक 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। मासूम की मौत के बाद पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल रहा। उधर, बच्चे की मां ने अपने जिगर के टुकड़ें का शव लेकर मैहर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दरअसल, मैहर के बॉस कॉलोनी में रहने वाले अमित सिंह चौहान का 3 वर्षीय बेटा शिवांश सिंह चौहान घर के ही सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान कॉलोनी से निकलते हुए एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बच्चे को जोरदार ठोकर मारते हुए निकल गया। चार पहिया वाहन की ठोकर से शिवांश गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान शिवांश ने दम तोड़ दिया। शव को गोद में लेकर मां पहुंची थाना इलाज के दौरान मासूम शिवांश की मौत के बाद बच्चें की मां शव को गोद में लिए मैहर थाने पहुंच गईं। मां ने आरोपितों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। हालंकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार जब्त कर ली है। वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। ड्राइविंग सीखने के दौरान हुई घटना घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपित विनोद सेन (55) कार से कार ड्राइविंग सीख रहा था। इसी दौरान अचानक कार की रफ्तार बढ़ गई। बच्चे को टक्कर लग गई। घटना के बाद आरोपी विनोद सेन ने ही कार से मासूम को अस्पताल पहुंचाया।

इंदौर को अगर मास्को जैसा ट्रैफिक चाहिए, तो पहले मास्को जैसी सड़कें बनानी होंगी: महापौर पुष्यमित्र

इंदौर। रूस के दौरे से लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर को अगर मास्को जैसा ट्रैफिक चाहिए, तो पहले मास्को जैसी सड़कें बनानी होंगी। मास्को के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर महापौर ने इंदौर के लिए बड़े विजन की बात कही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रूस की राजधानी मास्को में हुए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों और रूस के कई बड़े शहरों के प्रतिनिधि शामिल हुए। चर्चा का फोकस स्मार्ट सिटी, टिकाऊ विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर फौरन ऑटो डेबिट चालान इंदौर लौटकर महापौर ने बताया कि मास्को शहर में हर सड़क और हर गली का डिजिटल मैप तैयार है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर फौरन ऑटो डेबिट चालान कटते हैं। ट्रैफिक कंट्रोल इतना सख्त है कि बिना ट्रैफिक जाम के लोग सड़क और फुटपाथ दोनों का बेहतर इस्तेमाल करते हैं। महापौर ने कहा कि मास्को के विजनरी लीडर्स ने सौ साल पहले चौड़ी और मजबूत सड़कें बनाई थीं, जो आज भी काम आ रही हैं। इंदौर के लिए एक मिसाल बन सकती अगर इंदौर को भी मास्को जैसा ट्रैफिक मैनेजमेंट चाहिए, तो हमें सड़कें भी उसी स्तर की बनानी होंगी। मास्को की सफाई व्यवस्था भी इंदौर के लिए एक मिसाल बन सकती है। महापौर के मुताबिक वहां साल भर चाहे बर्फ गिरे या बारिश हो, सड़कों की सफाई हर दिन होती है। सड़क से बर्फ हटाने का एक पूरा मैनेजमेंट सिस्टम तैयार है, जिससे यातायात कभी बाधित नहीं होता। सोच और सिस्टम दोनों बदलने होंगे महापौर ने रूस सरकार के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट और मास्को नगर निगम से तकनीकी सहयोग पर भी सहमति बनने की बात कही। वेस्ट मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम और आईटी सेक्टर में एक्सपर्टीज साझा की जाएगी। यह भी कहा कि मास्को की सड़कों पर डस्टबिन या कचरा नजर नहीं आता। लोग खुद जिम्मेदारी से सफाई रखते हैं। इंदौर को भी ऐसी ही आदतें अपनानी होंगी। साफ है, अगर इंदौर को वैश्विक स्तर का शहर बनाना है, तो सोच और सिस्टम दोनों बदलने होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन सभी को करते हैं प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देशवासियों से सतत संवाद का माध्यम है ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया श्रवण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से सतत संवाद के अभूतपूर्व माध्यम “मन की बात” के 121 वें संस्करण का श्रवण अत्यंत प्रेरणादायक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसारण देश को एक सूत्र में पिरोकर सभी देशवासियों के मातृभूति के प्रति समर्पण, सम्मान और स्नेह को राष्ट्रव्यापी स्वरूप प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन हमेशा हम सभी को प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात की 121वीं कड़ी में कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मादी ने विज्ञान शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में महान वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरीरंगन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अब भारत ने अपने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा विकसित सचेत एप, कृषि एवं उद्यानिकी में हो रहे नवाचारों और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के संबंध में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा चंपारण सत्याग्रह पर लिखी पुस्तक पढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

अधिकारी कर्मचारी संघ हमारे परिवार की तरह हैं उनकी बहुत बड़ी भूमिका : सीएम डॉ मोहन

भोपाल पहलगाम के अंदर जो घटना हुई है क्या हिंदू, क्या मुसलमान, क्या मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर सब एकजुट के साथ पहली बार प्रधानमंत्री के साथ पक्ष और विपक्ष दोनों ने हत्याकांड की निंदा की है। कठोर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री के लिए विश्व से भी समर्थन मिल रहा है। आज मैं प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी है और मोदी जी ने पुनः दोहराया है इस घटनाक्रम की जिम्मेदारों को उसकी कीमत चुकाना होगी उन्हें छोड़ेंगे नहीं, यह मेरे देश का संकल्प है। कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली दुश्मनों को हजम नहीं हुई। धर्म के नाम पर हत्या करते हैं। अगर इतनी हिम्मत है तो हमारी सेना के सामने आते चिंदी चिंदी कर दिए जाते। चूहे की तरह जाकर कायराना हरकत कर गए जिस बिल में छुपे हैं उसे बिल के मालिक को भी सजा मिलेगी। मांगे भी हम ओझल नहीं करेंगे उक्त बातें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि हम निर्णय करते हैं, लागू करने के लिए नीति बनाने के लिए अधिकारियों की भूमिका होती है। सबसे बड़ा रोल अधिकारियों का भी होता है। अधिकारी कर्मचारी संघ हमारे परिवार की तरह हैं उनकी बहुत बड़ी भूमिका है। जब हम विकास की बात करते हैं तो हमारे अधिकारी कर्मचारी कैसे पीछे रह सकते हैं इन्हें पीछे नहीं छोड़ सकते। शहर में गांव में गरीब किसान महिला सभी की चिंता कर रहे हैं। आपकी मांगे भी हम ओझल नहीं करेंगे। एक राजमार्ग विक्रमादित्य के नाम पर भी होगा सीएम डॉ मोहन ने कहा-आपकी सभी सेवा शर्तें विभिन्न मांगों के प्रति हम संवेदनशील है। पहले भी कई मांगे पूरी की है। आगे भी करेंगे। कर्मचारी अधिकारियों का जो मांग पत्र पढ़ा है बहुत बड़ा है। लेकिन बहुत अच्छा भी है। आपका मांगना भी बुरा नहीं है। हम लगातार काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश में एक पहचान बनाएगा मध्य प्रदेश। प्रदेश की विरासत की भी बात होगी। प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने की आवश्यकता है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है राजमार्ग पर राजा भोज के नाम पर भूमिपूजन करने वाले हैं। राजा विक्रमादित्य 24 घंटे काम करते थे। विक्रमादित्य से सब सीखा जा सकता है। एक राजमार्ग विक्रमादित्य के नाम पर भी होगा। मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा मध्य प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत की जाती है। केंद्रीय के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। दीपावली अब एरियर के साथ अच्छी मानेगी। यह घोषणा तत्काल अभी से लागू होती है। 2016 से जो पदोन्नति लटकी हुई है, उसका लाभ भी जल्द मिलेगी। पीएससी से पद खाली होने के साथ ही अभियान चलाएगा। जब शासन के पद मंजूर हैं तो फिर किसी भी प्रकार की बार-बार स्वीकृत की आवश्यकता नहीं। एक बार पद स्वीकृत है उसे तत्काल भरा जाएगा। पदोन्नति को लेकर सीएम का बड़ा बयान सरकारी कर्मचारी अधिकारियों का साल 2016 से पदोन्नति के मसलों से मामला उलझा हुआ है। मंत्रिमंडल की समिति बनाई थी। दोनों वर्गों से बात कर रहे हैं। हम बीच का रास्ता निकल रहे हैं। पदोन्नति के द्वार भी खोले जाएंगे। भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्द घोषणा का अवसर आएगा। पाकिस्तानियों को लेकर बड़ा बयान पाकिस्तानियों को लेकर सीएम ने बड़ा बयान दिया है। कहा- बीते दिन हेड क्वार्टर पुलिस को समीक्षा के निर्देश दिया है। एक-एक पाकिस्तानी व्यक्ति को चुन-चुन कर भेजने के लिए निर्देश दिया है। पहलगाम की घटना के बाद गृहमंत्री ने राज्यों से जो अपेक्षा कर रहे हैं उसके लिए कटिबद्ध है। पाकिस्तानियों को आदेश के मुताबिक वापसी का काम करेंगे। शासन की व्यवस्थाओं के आधार पर हर हाल में पहलगाम के दोषियों को दंडित किया जाएगा।

एमपी ट्रांसको ने कार्मिकों के गृह भाड़ा भत्ते को किया पुनरीक्षित, जाने किन्हें नहीं मिलेगा गृह भाड़ा भत्ता

भोपाल एम. पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने कार्मिकों के लिए गृह भाड़ा भत्ता (HRA) के पुनरीक्षित आदेश जारी कर दिए हैं। एम. पी. ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी ने मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग के आदेश क्रमांक एफ 4-1/2025/नियम/चार, दिनांक 3 अप्रैल 2025 के अनुसार, शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित गृह भाड़ा भत्ते के प्रावधानों को आवश्यक संशोधनों सहित अपनाया है। सात लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों में निवासरत कंपनी कार्मिकों को उनके मूल वेतन का 10 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ते के रूप में देय होगा। तीन लाख से अधिक लेकिन 7 लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में यह दर 7 प्रतिशत होगी। तीन लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में यह दर 5 प्रतिशत निर्धारित की गई है। किन्हें नहीं मिलेगा गृह भाड़ा भत्ता जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि वे कार्मिक जो कंपनी आवास में रह रहे हैं या किराया रहित कंपनी आवास में निवासरत हैं, या किराया रहित आवास के बदले कोई अन्य भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें गृह भाड़ा भत्ता देय नहीं होगा। साथ ही संविदा, तदर्थ, स्थायी-कर्मी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इस भत्ते की पात्रता नहीं होगी। अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी और यह आदेश 1 अप्रैल 2025 से प्रभावशील होगा।  

प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया श्रवण

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल से रीवा यात्रा के दौरान श्रवण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन और मार्गदर्शन सदैव ही प्रेरणास्पद होता है। उनके विचार नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करते हैं।

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, वसूला 1.42 लाख रुपए का जुर्माना

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक  देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं रेल राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान वाणिज्य विभाग के  पर्यवेक्षक श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव  एवं 12 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के बाहर निकलने वाले रास्तों की घेराबंदी की गई, जिससे बिना जांच कोई भी यात्री बाहर न निकल सके। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली कुल 10 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच में 128 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹93,160/- की राशि वसूली गई। वहीं 100 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए, जिनसे ₹48,850/- बतौर किराया एवं जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त बिना बुकिंग के सामान ले जाते हुए तथा गंदगी फैलाते हुए पाए गए 1 यात्री से ₹200/- का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार इस अभियान के दौरान कुल 229 मामलों से ₹1,42,210/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह अभियान यह सुनिश्चित करने हेतु संचालित किया गया था कि सभी यात्री उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें। ऐसे अभियान न केवल रेलवे के राजस्व को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि यात्रियों को एक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं स्वच्छ यात्रा का अनुभव भी प्रदान करते हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा करने से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है। यात्री IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या UTS ऐप का उपयोग कर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

केंद्र सरकार के समान 55% महंगाई भत्ता देगी एमपी सरकार : सीएम डॉ मोहन

भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। यह घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू हो रही है। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि- आठ से 10 साल पुरानी मांगों को हमने पूरा किया है। अपने काम की दक्षता के बलबूते पर प्रदेश को सरकारी कर्मचारी आगे बढ़ रहे हैं। मैने घोषणा की है कि केंद्र सरकार के समान सभी 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह दो किस्तों में मिलेगा। पहली 01 जुलाई 2024 से 03 प्रतिशत फिर 01 जनवरी 2025 से 02 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। इसी तरह एरियर्स का भुगतान भी पांच किस्तों में किया जाएगा। पदोन्नति के द्वारा खोले जाएंगे सरकारी कर्मचारी अधिकारियों का साल 2016 से पदोन्नति के मसलों से मामला उलझा हुआ है। इसके लिए मंत्रिमंडल की समिति बनाई थी। दोनों वर्गों से बात कर रहे हैं। हम बीच का रास्ता निकल रहे हैं। पदोन्नति के द्वारा भी खोले जाएंगे।भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्द घोषणा का अवसर आएगा। लव जिहाद की अनुमित किसी को नहीं सीएम डॉ मोहन यादव का ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद की अनुमति नहीं है। जो भी करता पाएगा उसको छोड़ने वाले नहीं है। वह किसी स्थान पर भी हों। जो राज्य से अंदर है या राज्य के बाहर हैं। हर जगह से पकड़ने का यह हमारा संकल्प है। मध्य प्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है, जहां अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसानों को सोलर पंप की सौगात किसान बिजली को लेकर सरकार पर निर्भर रहता है। 32 लाख किसानों को हमारी सरकार रात में आत्मनिर्भर बनाएगी। डेढ़ से 2 लाख किसान ऐसे हैं जो दो हॉर्स पावर 5 हॉर्स पावर के हैं। इन्हें सोलर पंप देकर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे। 32 हजार किसानों ने पहले पंजीयन कराया था। जिन्होंने पहले पंजीयन कराया है उन्हें पहले सोलर पंप दिया जाएगा। किसानों को एक लाख कनेक्शन हम तुरंत जारी करने वाले हैं। सिर्फ 10 परसेंट राशि पर सोलर पंप की सौगात किसानों को मिलेगी। प्रदेश का किसान बिजली समेत अन्य मामलों पर भी आत्मनिर्भर बनेगा।

लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम महिलाओं की संलिप्तता सामने आई

भोपाल भोपाल में अजमेर जैसे कांड में लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आई है। मुस्लिम महिलाएं और युवतियां हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर पहले उन्हें अपने भाइयों या मुस्लिम दोस्तों से मिलवाती थीं और फिर उनके साथ रिश्ते बनाने के लिए उकसाती थीं। एक मुस्लिम महिला जोया तो अपने भाई शाहरुख खान और उसके दोस्तों के लिए हिंदू युवतियों को न सिर्फ अपने घर में दुष्कर्म के लिए पनाह देती थी, बल्कि इसके लिए उन्हें उकसाती भी थी। शाहरुख अभी तक मुस्लिम युवकों के इस संगठित गिरोह के मुख्य सरगना के तौर पर देखा जा रहा है।   जोया खान भी थी शामिल पुलिस उसे और उसकी बहन जोया के साथ ही उसके बहनोई को भी गिरफ्तार कर चुकी है। शहर के श्यामलाहिल्स थाने में दर्ज मामले में आशंका है कि जोया खान हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म की मास्टरमाइंड है। जोया ने ही पीड़िता को अपने भाई शाहरुख से मिलवाया और फिर उसका ब्रेनवाश कर उससे प्रेम-प्रंसग शुरू करवाया। बाद में उसने पीड़िता और शाहरुख को घर बुलाया और अपने पति फैजान व उसके दोस्त जावेद के साथ दुष्कर्म करने में मदद की। बाद में इन्हीं आरोपितों के दबाव में पीड़िता ने अपनी सहेली को शाहरुख के दोस्त अयान से मिलवाया था। अयान ने युवती से दुष्कर्म कर उसे अपने दोस्त अरबाज के पास भेज दिया। 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर बता दें कि भोपाल में मुस्लिमों के इस संगठित गिरोह में पुलिस तीन थानों में 12 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें से छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि छह आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी मुस्लिम युवक शामिल होंगे। पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार टीआईटी कॉलेज की तीन छात्राओं की शिकायत पर बागसेवनिया, अशोकागार्डन और जहांगीराबाद थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल छह आरोपित हैं। इनमें से पुलिस ने मुख्य आरोपित फरहान, उसके साथी साद और साहिल खान को गिरफ्तार किया है। जबकि अली, अबरार और नाबिल फरार चल रहे हैं। उधर श्यामलाहिल्स व बैरागढ़ मामले में सभी छह आरोपित जेल में हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र कह चुके हैं कि वे इन मामलों से जुड़े हर पहलू पर गहनता से जांच करा रहे हैं। डांस क्लास में सिर्फ हिंदू लड़कियों को एडमिशन टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को तीसरे आरोपित साहिल खान को पन्ना से गिरफ्तार किया है। साहिल अशोका गार्डन क्षेत्र में एक डांस क्लास संचालित करता है, जिसमें सिर्फ हिंदू युवतियों को ही एडमिशन दिया जाता है। साहिल एक ब्यूटीशियन युवती से प्रेम-प्रसंग में है। सूत्रों के अनुसार, वही युवती पार्लर में आने वाली हिंदू युवतियों को डांस क्लास भेजती थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी डांस क्लास से भी लव-जिहाद का गिरोह चलाया जा रहा था। इस मामले में जल्द ही साहिल की प्रेमिका को भी पुलिस हिरासत में लेगी। इसके अलावा हिंदू युवतियों को फंसाने के मामले में टीआइटी कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं की संलिप्तता पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कॉलेज का दौरा किया था, जिसमें कालेज की छात्राओं की काउंसलिंग की गई है।  

मंदसौर में भीषण सड़क हादसा : कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

मंदसौर मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काचरिया चौपाटी पर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार कुएं में जा गिरी। इसमें सात से अधिक लोग सवार थे सभी उन्हेल के बताए जा रहे हैं। अभी तक मोटरसाइकिल सवार गोबर सिंह निवासी आबाखेड़ी सहित 6 की मौत की सूचना है। कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूदे 40 वर्षीय मनोहरसिंह निवासी दोरवाड़ी की भी मौत हो गई। कार ने जिस बाइक को टक्कर मारी वो नाहरगढ आबाखेड़ी निवासी गोबर सिंह की है। टक्कर के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। बड़ी क्रेन मंगवाई गई है जिससे जीप को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

चाय-नाश्ते के लिए उतरे थे यात्री, बस में लग गई भीषण आग, बस जलकर खाक

शाजापुर शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सन कोटा के पास यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस में जब आग लगी तब वह एक होटल के बाहर खड़ी थी। यात्री होटल में नाश्ता करने के लिए पहुंचे थे और एक यात्री बस में सोया हुआ था। आग से बस में सोया यात्री मामूली रूप से झुलसा है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। बस में आग की घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन उनमें दहशत का माहौल है। घटना में उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया है। प्रत्यदर्शियों के अनुसार बस में आग लगने के दौरान केवल एक यात्री ही उसमें सवार था, अगर यह हादसा चलती बस में होता तो लोगों का बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता। आग बुझाने के लिए दो दमकल से पानी डाला गया है। इसके बाद भी बस में रुक-रुक कर आग लग रही है। शाजापुर के यातायात और लालघाटी थाना और उज्जैन जिले के तराना थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

भारत सरकार का अतिउत्कृष्ट सेवा पदक उप पुलिस अधीक्षक वर्मा को

इंदौर मध्यप्रदेश पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक राजिन्दर सिंह वर्मा को वर्ष 2024 के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार का ‘‘अतिउत्कृष्ट सेवा पदक’’ प्रदाय करने की घोषणा की गई।        वर्तमान में पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूगल इंदौर बतोर उप पुलिस अधीक्षक बाह्रय प्रशिक्षण मुख्या लय के पद पर कार्यरत है श्री वर्मा पुलिस विभाग में 28 वर्षो से कार्यरत है। श्री वर्मा जिला बड़वानी के ग्राम के पाटी  के रहने वाले है अपने कार्यकाल के दौरान रेडियो झोन इन्दौर के समस्त 14 जिलो व नर्मदा डूब क्षैत्र, पुर्नवास क्षैत्रों में संचार व्यवस्था एवं रख रखाव सुदृढ़ रखने में अथक प्रयास किये। वर्ष 2016 में सिहंस्थ दत्त अखाडा में उज्जैन के जोनल प्रभारी के रूप में उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों के बीच संचार का प्रबंधन में समन्वय स्थापित किया इसके लिए उन्हें  ‘‘सिंहस्थ ज्योति मेडल दिया गया।’  वर्ष 2018 में बालाघाट नक्सल प्रभावित रेन्ज में डीएसपी रेडियो रेंज के रूप में तैनात किया गया था जहां उन्होंने पूरे नक्सल रेन्ज के संचार और प्रबंधन को बनाए रखने के लिये उल्लेखनीय कार्य किया। रेडियो रेंज खरगोन के समस्त जिलों में पुलिस और प्रशासन के संचार का रखरखाव, प्रबंधन, सीसीटीवी और डायल 100 जैसी महत्वपूर्ण योजना को बेहतर तरीके से स्थापित करने में सहयोग प्रदान किया। वर्ष 2019-20 में करोना वायरस महामारी के कोविड-19 दौरान उन्होंने तालाबंदी व संगरोध केंद्र का लगातार कानून व्यैवस्थाण को बनाये रखने का कार्य किया।         पुलिस की सराहनीय सेवाओं के लिए ‘‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’’, ‘‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सिलेंस इन पुलिस टेनिंग’’, पुलिस महानिदेशक महोदय का प्रशंस्तीउ पत्र एवं डिस्क्, कर्मवीर योद्धा पदक से नवाजा गया ।             ‘‘अतिउत्कृष्ट सेवा पदक’’ के मिलने पर पी.आर.टी.एस. प्रमुख निदेशक/पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री आर.के.सिंह, भापुसे, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर चन्द्रावत एवं साथी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई। श्री वर्मा का व्यक्तित्व एवं कार्यशैली अन्य शासकीय सेवकों के लिए उत्साहवर्धन एवं प्रेरणा स्वरूप कार्य करेगी।

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 19 वर्षीय गुमशुदा नवयुवती को प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश ) से किया दस्तयाब

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी द्वारा जिले में गुम महिला एवं पुरूषों की तलाश कर परिजनो को मिलवाये जाने हेतु सभी थानो में तत्परता पूर्वक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को तीन माह से गुमशुदा 19 वर्षीय नवयुवती को प्रयागराज उ.प्र. से दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द किया है। रिपोर्टकर्ता रमेश डोमार पिता स्व. नेहा डोमार उम्र करीब 48 साल निवासी वार्ड न. 02 पटौराटोला अनूपपुर के द्वारा दिनांक 22.01.25 को थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताये चली गई है, जो उक्त रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 05/25 दर्ज किया जाकर पुलिस द्वारा तलाश एवं जांच की गई। टी. आई.कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के निर्देशन में   सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं एवं महिला आरक्षक अंकिता सोनी के द्वारा शुक्रवार को प्रयागराज उ.प्र. से उक्त नवयुवती को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet