LATEST NEWS

आतंकी हमले में शहीद हुए अधिकारी के घर पहुंचे कलेक्टर, जाने कब इंदौर पहुंचेगा शव

 इंदौर  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले में इंदौर के वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल की मौत हो गई। सुशील नथानियल का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 803 से आज देर शाम 8:15 बजे इंदौर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए आज सुबह शोकाकुल परिवार से मुलाकात की थी। मामले की सूचना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सुबह हीरानगर क्षेत्र में जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, दुख की इस घड़ी में शासन और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। वहीं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सुशील नथानियल के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। कलेक्टर ने कहा कि हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। पहलगाम से सुशील नथानियल का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 803 से आज देर शाम 8:15 बजे इंदौर लाया जाएगा। इसके साथ ही उनकी बेटी को कुछ माइनर इंज्रीज है। उसका इंदौर में इलाज कराया जाएगा और प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसारन घाटी इलाके में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई। इस हमले में इंदौर के वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल भी मारे गए। वहीं उनकी बेटी आकांक्षा को भी चोट लगी है। सुशील आलीराजपुर में एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे। आज सुबह जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए परिवार का ढाढस बढ़ाया। कांग्रेस MLA ने सरकार से एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और बेटी के इलाज की मांग की है।  मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के हीरानगर थाना इलाके में आने वाले वीणा नगर के बी-सेक्टर के मकान नंबर-68 में रहने वाले एलआईसी अधिकारी सुशील नथानियल की मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से उनके घर ही नहीं बल्कि पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है तो वहीं, शहर के साथ साथ प्रदेशभर में शोक की लहर है। हत्या की सूचना फैलते ही रिश्तेदारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहरवासी बुधवार सुबह से ही सुशील के घर पहुंच रहे हैं तो वहीं, कलेक्टर आशीष सिंह और शहर के सभी राजनैतिक दलों के नेता लगातार शोकाकुल परिवार से ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।  आतंकी हमले के शिकार हुए एलआईसी अफसर सुशील नथानियल के घर बुधवार सुबह कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे। सबसे पहल उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ घटना पर ढांढस बंधाया। साथ ही शोकाकुल परिवार के साथ-साथ पड़ोसियों और रिश्तेदारों तक को विश्वास दिलाया कि, दोषियों को किसी शर्त पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, पीड़ित परिवार को शासन से हर संभव मदद मुहैय्या कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों के संबंध में तो जानकारी ली ही, साथ ही सवाल किया कि, हादसा का शिकार हुए सदस्य कब गए थे कश्मीर। परिवार से मिले कलेक्टर कलेक्टर आशीष जैन के अनुसार, देर रात तक सुशील का शव इंदौर आ जाएगा और गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि सुशील की मौत के शोक में आज लगभग पूरा शहर बंद है। विधायक मेंदोला और प्रभारी महापौर भी पहुंचे आतंकी घटना को लेकर इलाके के रहवासियों में काफी आक्रोश है। रात से लेकर अबतक मृतक सुशील के घर शहरवासियों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला और प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर के अलावा भाजपा-कांग्रेस के कई नेता भी पहुंचे हैं। उन्होंने वहां मौजूद मृतक नथानियल के रिश्तेदार विकास और अन्य से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही मृतक और उसके बारे में जानकारी भी ली और परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। इस आतंकी घटना में घायल मृतक की बेटी आकांक्षा की हालत ठीक है। उसके पैर में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे भी पिता के शव के साथ इंदौर लाया जा रहा है। अलीराजपुर में पदस्थ थे सुशील नथानियल मिली जानकारी के अनुसार अलीराजपुर में पदस्थ बीमा अधिकारी सुशील नथानियल 15 अप्रैल को पत्नी जेनिफर, बेटे ऑस्टिन उर्फ गोल्डी जो खिलाड़ी है और बैंक ऑफ बड़ौदा गुजरात में पदस्थ बेटी आकांक्षा के साथ जम्मू कश्मीर रवाना हुए थे। पड़ोसियों ने बताया- परिवार काफी मिलनसार है और सबके दुख सुख में खड़े रहने के लिए तत्पर रहता है, जब लोगों ने इस तरह की घटना उनके साथ होना सुनी तो सभी स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि आतंकी द्वारा चलाई गई गई गोली बीमा अधिकारी सुशील की बेटी आकांक्षा के पैर में लगी है। 30 साल पहले इंदौर आकर बसे थे सुशील घटनाक्रम को लेकर क्षेत्रीय पार्षद राजू भदौरिया ने बताया कि, रिश्तेदार और परिवार के कुछ लोग कल ही घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। रात तक सुशील के शव को इंदौर लाया जाएगा। आतंकियों की गोली की शिकार घायल महू मेन स्ट्रीट की जेनिफर तथा सुशील नथानियल की बेटी आकांक्षा को इंदौर लाया जा रहा है। सुनील का पैतृक घर जोबट में है। 30 साल पहले वे इंदौर में रहने आए थे। फिलहाल, सुशील का शव इंदौर लाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। हालात सामान्य बनाए रखने के लिए सुनील के घर के आसपास भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। 4 दिन पहले कश्मीर घूमने निकला था परिवार ये भी बता दें कि, बीमा अधिकारी सुशील नथानियल के परिवार में 4 सदस्य हैं। ये सभी चार दिन पहले ही एक साथ जम्मू कश्मीर घूमने गए थे। राहत की बात ये है कि, घर के सभी सदस्यों की जांन बच गई है। बस बेटी के पैर में गोली लगने की खबर है। जबकि, घर के अन्य सदस्य ठीक हैं।

भोपाल में आतंकवादियों के खिलाफ मुस्लिम समाज का फूटा गुस्सा, पुतला फूंककर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

भोपाल भोपाल आज बुधवार दोपहर में वक्फ बोर्ड परिसर में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संपूर्ण कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हे और वहां हमारे हिन्दू भाइयों के आस्था केंद्र धार्मिक स्थल भी हैं। कश्मीर का मुसलमान भी इन धार्मिक स्थलों की यात्रा में सदैव हिन्दू भाइयों का सहयोगी रहा है। निर्दोष यात्रियों के कत्लेआम से शेष भारत का मुस्लिम समुदाय भी आहत हुआ है। मध्यप्रदेश में भी लोगों ने आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की निंदा की है। भोपाल में जय हिंद सेना ने भारत माता चौराहे पर प्रदर्शन किया, तो मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। भोपाल के चार बत्ती चौराहे पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘मोदी जी 56 इंच का सीना दिखाना होगा’ जैसे नारे लगाए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को जरूर मिलेगा। पूर्व सीएम कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी इस हमले की निंदा की है। सीएम बोले- आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब मिलेगा सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है। इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष लोगों की जान गई है। मैं सभी दिवंगतों की पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस घृणित कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि हमले में सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। गंजबासौदा में संगठन के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गंजबासौदा में बुधवार को पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला जलाया है। इस दौरान बरेठ रोड स्थित संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के पास ABVP के करीब 50-60 पदाधिकारी कार्यकर्ता एकत्रित हुए. अभाविप के जिला संयोजक बोले- आतंकवाद को खत्म करने का समय आ गया प्रदर्शन के दौरान अभाविप के जिला संयोजक शुभम सिंह ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को समाप्त करने का समय आ गया है। जब तक आतंक की जड़ प्रहार नहीं किया जाएगा, तब तक देश के निर्दोष नागरिक ऐसी घटनाओं का शिकार होते रहेंगे। ABVP कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन अभाविप के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया और पाकिस्तान की आतंक समर्थक नीतियों की निंदा की। कार्यक्रम में अभाविप के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई।

पाकिस्तान और दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत एकजुट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में इंदौर निवासी सुशील नथानियल की असामयिक मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मीडिया को जारी संदेश में कहा कि सुशील नथानियल अलीराजपुर में एलआईसी कार्यालय में पदस्थ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वे स्वयं इंदौर में नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश सरकार हमले में घायल नथानियल की बेटी आकांक्षा की मदद के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। दुख की इस घड़ी में सरकार मृतक के परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरा केंद्रीय नेतृत्व इस मामले पर पल-पल नजर रखे हुए हैं। कश्मीर में पर्यटकों पर हमला पाकिस्तान की कायराना हरकत है। यह घटनाक्रम पूरे देश पर वज्रपात के समान है। पाकिस्तान और उसके हिमायती दहशतगर्दों को इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरा देश एकजुट है।  

किताबें, बच्चों के सीखने का प्रमुख माध्यम हैं, साथ ही हमारे पुस्तकालयों को भी समृद्ध बनाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ई-लर्निंग के दौर में भी कम नहीं होगी पुस्तकों के अध्ययन की प्रासंगिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव  पुस्तकें ज्ञान के भंडार के साथ-साथ हमारे लिए अनुभव, संवेदनाओं एवं प्रगति का प्रामाणिक दस्तावेज हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव किताबें, बच्चों के सीखने का प्रमुख माध्यम हैं, साथ ही हमारे पुस्तकालयों को भी समृद्ध बनाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं विश्व पुस्तक दिवस की शुभकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पुस्तक दिवस (23 अप्रैल) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का जीवन में बड़ा महत्व है, पुस्तकें ज्ञान के भंडार के साथ-साथ हमारे लिए अनुभव, संवेदनाओं एवं प्रगति का प्रामाणिक दस्तावेज हैं, जिनके अध्ययन से जीवन को सदैव नई दिशा मिलती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और ई-लर्निंग के दौर में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावना और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता के अनुसार चिकित्सा और तकनीकी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई राष्ट्रभाषा में संचालित करने का अभियान चलाया है। यह नई पीढ़ी को पुस्तकों से जुड़ाव के लिए प्रेरित करेगा। इससे अध्ययन की प्रासंगिकता बनी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ और मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व पुस्तक दिवस पर पुस्तक मेला काफी प्रासंगिक है, प्रदेशवासी इसका लाभ उठाएं। उन्होंने पुस्तकों के अध्ययन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ई-लर्निंग के दौर में पुस्तकों के अध्ययन का आनंद सबसे जुदा है। किताबें, बच्चों के सीखने का प्रमुख माध्यम हैं, साथ ही हमारे पुस्तकालयों को भी समृद्ध बनाती हैं।  

आतंकी हमले के बाद प्रदेश में पुलिस को हेडक्वाटर से हर तरह की निगरानी रखे जाने के निर्देश मिले

दमोह पहलगाम आतंकी हमले के बाद एमपी सरकार अलर्ट मोड पर है. इस बीच दमोह पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है. युवकों ने आतंकी हमले को लेकर पोस्ट किया था. इस मामले में साइबर सेल और पुलिस टीम जांच पड़ताल शुरू कर दी है. दरअसल, आतंकी हमले के बाद पुलिस को हेडक्वाटर से हर तरह की निगरानी रखे जाने के निर्देश मिले हैं. सोशल मीडिया पर खास नजर रखने को कहा गया है. जब दमोह पुलिस ने मॉनिटरिंग शुरू की, तो उनकी नजर फेसबुक पोस्ट पर पड़ी. वसीम खान और तनवीर कुरैशी नाम के युवकों ने जो लिखा, वो आपत्तिजनक था. उन्होंने अपने पोस्ट और कमेंट सेक्शन में समाज में दंगा भड़काने और माहौल खराब करने जैसी बातें लिखी थी. साइबर सेल की टीम ने दोनों युवकों की फेसबुक आईडी को ट्रेस कर मामला दर्ज किया है. इस मामले में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस अलग-अलग माध्यमों से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही थी. इन दो युवकों की पोस्ट को भड़काऊ पाया गया. लिहाजा, तुरंत एक्शन लेते हुए वसीम और तनवीर कुरैशी पर केस दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है.

पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार अधिकारी का शव देर रात इंदौर पहुंचेगा

 अलीराजपुर  जम्मू कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पदस्थ एलआईसी अफसर की भी हत्या कर दी गई। उनकी बेटी के पैर पर भी गोली चलाई। जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए परिवार का ढाढस बढ़ाया। कांग्रेस MLA ने सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और बेटी के इलाज की मांग की है। जोबट विधायक ने परिजनों का बंधाया ढांढस, सरकार से की ये मांग जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। जिसमें मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पदस्थ एलआईसी अफसर सुशील नथानियल भी शामिल है। इसकी खबर मिलते ही जोबट विधायक सेना महेश पटेल उनके घर पहुंची। घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक सेना महेश ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये देने और बेटी के इलाज की मांग की है। वहीं सेना महेश ने इस घटना को सरकार की विफलता बताई है। उन्होंने देश की व्यवस्था को भी कमजोर बताया है। इंदौर कलेक्टर ने सुशील के परिवार से की मुलाकात इधर, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सुशील नथानियल के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। कलेक्टर ने कहा कि हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। पहलगाम से मृत शरीर इंदौर के लिए रवाना होगा। इसके साथ ही उनकी बेटी को कुछ माइनर इंज्रीज है। उसका इंदौर में इलाज कराया जाएगा और प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। आतंकी हमले में 26 की मौत आपको बता दें कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से करीब 6 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिसमें अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मारे गए लोगों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल है। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले नाम पूछा और फिर गोलियों से भून डाला। MP के LIC अफसर को भी मारी गोली इस हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ सुशील कुमार नथानियल की भी जान चली गई। वहीं उनकी बेटी आकांक्षा के पैर में गोली लगी है। वे चार दिन पहले ही अपनी पत्नी जेनिफर का जन्मदिन मनाने के लिए बेटी आकांक्षा (30) और बेटे आस्टन (21) के साथ कश्मीर गए हुए थे। सुशील की पत्नी जेनिफर खातीपुरा के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वहीं घायल आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करती है। सुशील का परिवार वर्तमान में इंदौर के वीणा नगर में रहता है। वे मूल रूप से अलीराजपुर के जोबट के रहने वाले है। जम्मू-कश्मीर में साल 2019 के पुलवामा अटैक के बाद यह सबसे बड़ा हमला है। पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

भारतीय रेलवे में क्रांति: अमृत भारत ट्रेन के साथ आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का नया युग

भोपाल भारतीय रेलवे ने “अमृत भारत” ट्रेन के रूप में एक नवीनतम पहल की शुरुआत की है, जो यात्रियों को न केवल सुविधाजनक बल्कि अत्यंत सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। यह पूरी तरह से गैर-वातानुकूलित ट्रेन स्लीपर-कम-अनारक्षित सेवा के साथ लंबी दूरी के यात्रियों के लिए किफायती विकल्प उपलब्ध कराएगी। “अमृत भारत” ट्रेन की विशेषता इसकी अत्याधुनिक डिजाइन और सुविधाएं हैं। इसमें एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई सीटें और बेहतर प्रकाश व्यवस्था है, जिससे यात्रियों का सफर बेहद आरामदायक होगा। मॉडर्न इंटीरियर के साथ-साथ मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, अपग्रेडेड टॉयलेट और एंबिएंट लाइटिंग यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी। यह ट्रेन पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में उच्च गति और बेहतर दक्षता के लिए तैयार की गई है। दोनों सिरों पर इंजन के साथ पुष-पुल ऑपरेशन सिस्टम, बेहतर गति नियंत्रण और ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम से लैस यह ट्रेन यात्रा के समय को काफी कम कर देगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी “अमृत भारत” ट्रेन में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इसमें अत्याधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम और उन्नत फायर प्रोटेक्शन मेज़र्स शामिल हैं। प्रत्येक कोच में इमरजेंसी टॉकबैक सुविधा, बाहरी आपातकालीन लाइटें, और मॉड्यूलर टॉयलेट्स यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को और मजबूत बनाते हैं। विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए स्लीपर और सामान्य कोच यात्रियों की यात्रा को अत्यंत आरामदायक बनाते हैं। स्लीपर कोचों में 60mm मोटी गद्देदार सीटें और अतिरिक्त हैंडल्स की सुविधा दी गई है, वहीं सामान्य कोचों में 50mm मोटी गद्दी और फुल-हाइट बैकरेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। रेल यात्रियों की खान-पान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पहली बार गैर-वातानुकूलित LHB ट्रेनों में अत्याधुनिक हाई-कैपेसिटी पैंट्री कार की सुविधा दी गई है, जिसमें कॉम्बी ओवन, इंडक्शन हॉट प्लेट, डीप फ्रायर और वाटर प्यूरिफायर जैसे आधुनिक उपकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ट्रेन में प्रत्येक यात्री के लिए मोबाइल और बोतल होल्डर, CCTV कैमरा, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम और LED डेस्टिनेशन बोर्ड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। “अमृत भारत” ट्रेन न केवल यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूती प्रदान करेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। भारतीय रेलवे की यह नई पहल निश्चित ही यात्रा के अनुभव को एक नया आयाम देगी।  

इंदौर के सुशील नथानियल की पहलगाम हमले में मौत, बेटी आकांक्षा को भी लगी गोली, पत्नी भी घायल

इंदौर  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसारन घाटी में मंगलवार दोपहर 2:45 बजे हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई। इस भीषण हमले में इंदौर के वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी आकांक्षा नथानियल गोली लगने से घायल हो गई हैं। घूमने गया था परिवार परिवार परिवार हाल ही में कश्मीर घूमने गया था। सुशील, जो अलीराजपुर जिले में एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे, अपने बेटे आस्टन, बेटी आकांक्षा और पत्नी जेनिफर के साथ चार दिन पहले ही कश्मीर पहुंचे थे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) अमित सिंह ने उनकी मौत की पुष्टि की है। आखिरी क्षणों में दिखाया साहस सुशील के छोटे भाई विकास नथानियल ने बताया कि हमलावरों ने पहले सुशील को घुटनों पर बैठाया और उनसे कलमा पढ़ने के लिए कहा। जब उन्होंने अपना धर्म ईसाई बताया, तो आतंकियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। हमले के दौरान सुशील ने अपनी पत्नी को छिपा दिया और खुद सामने आकर आतंकियों का सामना किया। बेटी को पैर में लगी है गोली आकांक्षा को पैर में गोली लगी है, जबकि जेनिफर भागते समय गिरने से घायल हुईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी का जन्मदिन मनाने पहुंचा था परिवार परिवार मूल रूप से अलीराजपुर के जोबट का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में इंदौर के एमआर-10 क्षेत्र के वीणा नगर में निवास कर रहा था। सुशील नथानियल अपनी पत्नी जेनिफर का जन्मदिन मनाने अपने 21 वर्षीय बेटे और 30 वर्षीय बेटी के साथ पहलगाम गए थे। जेनिफर खातीपुरा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं और आकांक्षा सूरत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं। बेटा आस्टन और जेनिफर फिलहाल सुरक्षित हैं। इंदौर की दो महिलाएं घायल पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहर की दो महिलाएं बाल-बाल बचीं। एक महिला तो भगदड़ में घायल भी हो गई। दूसरी महिला गोलियों की आवाज और पर्यटकों के शव देखने के बाद अवसाद में चली गईं। उनका उपचार चल रहा है। सेना ने इंदौर पुलिस को सूची साझा करते हुए कहा कि महिलाओं का नाम जेनिफर और आकांक्षा है। उनके सामने ही आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। पास से निकल गई गोलियां अंधाधुंध फायरिंग के बाद महिलाएं भागी थीं। एक महिला भागने के दौरान गिरकर घायल हो गई। एक महिला के पास से गोलियां निकल गईं। वह सदमे में है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमित सिंह ने इसकी पुष्टि की है। हमारे महू प्रतिनिधि के अनुसार किशनगंज क्षेत्र के निवासी सुमित शर्मा भी जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। घटना के आधा घंटे पहले ही वे घाटी से नीचे आ गए थे। जेनिफर-आकांक्षा अस्पताल में भर्ती सेना ने इंदौर पुलिस को पहलगाम हमले के मृतकों और घायलों की लिस्ट भेजी है। इसके आधार पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) अमित सिंह ने बताया- अंकिता को पैर में गोली लगी है जबकि जेनिफर भागते समय गिरने से घायल हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे निकलने के 15 मिनट बाद ही हमला जिस जगह आतंकी हमला हुआ, वहां मध्य प्रदेश के महू के किशनगंज में रहने वाले होटल और प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित शर्मा भी परिवार के साथ मौजूद थे। वे 15 मिनट पहले ही परिवार के साथ वहां से निकले थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की निंदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायराना और अमानवीय कृत्य है। इसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है। टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी मंगलवार को हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े टीआरएफ ने ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने एक पर्यटक से नाम पूछकर उसे सिर में गोली मारी और फिर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मृतकों में इटली और इजराइल के एक-एक नागरिक के साथ दो स्थानीय लोग शामिल हैं। अन्य मृतक पर्यटक मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा से हैं।

07077/07078 चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)-देहरादून-चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) के मध्य समर स्पेशल ट्रेन

07077/07078 चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)-देहरादून-चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) के मध्य समर स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी  भोपाल रेल प्रशासन द्वारा समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)-देहरादून-चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 06-06 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)-देहरादून-चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) समर स्पेशल ट्रेन (12 ट्रिप)  गाड़ी संख्या 07077 चर्लपल्ली-देहरादून स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 अप्रैल से 27 मई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) स्टेशन से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर,  इटारसी रात 20:05 बजे, रानी कमलापति 22:00 बजे पहुँचकर, अगले दिन बीना 01:40 बजे पहुँचकर,अन्य स्टेशनों से होते हुए बुधवार रात 19:20 बजे देहरादून स्टेशन पहुंचेगी। (06 ट्रिप)  गाड़ी संख्या 07078 देहरादून-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अप्रैल से 29 मई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को देहरादून स्टेशन से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन बीना मध्यरात्रि 01:20 बजे, रानी कमलापति 03:50 बजे, इटारसी 05:55 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार रात्रि 22:30 बजे चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) स्टेशन पहुंचेगी। (06 ट्रिप) ठहराव:- काज़ीपेट जंक्शन, रामागुंडम, मंचेरियल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन एवं हज़रत निजामुद्दीन। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

मंडीदीप के GAIL प्लांट से मीथेन गैस का रिसाव हो गया, पूरे इलाके में मच गई अफरा-तफरी

 मंडीदीप भोपाल से करीब 35 किलोमीटर दूर रायसेन के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के प्लांट से मीथेन गैस का रिसाव हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि समय रहते गैस रिसाव को काबू में ले लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई. अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता के तहत आसपास के औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और सड़क यातायात भी रोक दिया गया. एजेंसी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 2 बजे की है, जब GAIL के प्लांट में मीथेन गैस का रिसाव हुआ. गैस लीक की सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे रिसाव को रोका जा सकामीथेन एक अत्यधिक ज्वलनशील, रंगहीन और गंधहीन गैस होती है, जो आग लगने पर गंभीर खतरा पैदा कर सकती है. सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही रिसाव की सूचना मिली, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्लांट के 200 मीटर के दायरे में आने वाली सभी इकाइयों का संचालन बंद करा दिया और सड़क मार्ग को भी बंद कर दिया गया. प्रोजेक्ट मैनेजर बोले- स्थिति नियंत्रण में गेल के प्रोजेक्ट मैनेजर डी डोंगरे ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। उन्होंने कहा- रिसाव को नियंत्रित कर लिया गया है। किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है। स्कूलों की छुट्टी या आसपास के क्षेत्र को खाली कराने जैसी कोई आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एसडीपीओ शीला सुरणा और नायब तहसीलदार नीलेश सरवटे ने प्लांट का जायजा लिया है। कलेक्टर बोले- सेफ्टी ऑडिट करा रहे कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने कहा- प्लांट में मिड नाइट से गैस रिसाव हो रहा था। हमें इसकी जानकारी सुबह करीब पांच बजे मिली। अब रिसाव रोक दिया गया है। पूरे एरिया को सैनिटाइज कराया गया है। हालत गंभीर नहीं हैं। हम प्लांट का सेफ्टी ऑडिट करा रहे हैं। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सेफ्टी एसओपी तैयार करेंगे। एसपी पंकज पांडे ने कहा- प्लांट की सेफ्टी जांच की जा रही है। इसके बाद गैस लीक के कारणों का पता लगाया जाएगा। घरों और उद्योगों का पीएनजी सप्लाई होती है मंडीदीप में गेल का प्लांट शासकीय सिविल अस्पताल के पास है। यहां एलएनजी को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) में कन्वर्ट करके पाइपलाइन से घरों और इंडस्ट्रीज में सप्लाई किया जाता है। यहां से कंपनी डोमेस्टिक, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल गैस की सप्लाई करती है। प्लांट में घरेलू गैस 750 एससीएम, कॉमर्शियल 1600 एससीएम और इंडस्ट्रियल 7500 एससीएम की स्टोर कैपेसिटी है। उन्होंने बताया कि गैस हवा में फैल गई और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. फिलहाल प्लांट से उत्पादन कार्य रोका गया है और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है. रातभर से प्रशासनिक अधिकारी और विशेषज्ञ मौके पर तैनात हैं और प्लांट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं. मंडीदीप इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह लेवल-3 गैस रिसाव की घटना थी, जो कि गंभीर मानी जाती है. हालांकि राहत की बात यह है कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों ने रिसाव की वजह बने उपकरण की मरम्मत कर ली है और स्थिति अब नियंत्रण में है. स्थानीय प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. दो साल पहले भी लीक हुई थी गैस करीब दो साल पहले भी गेल प्लांट से गैस का रिसाव हुआ था। प्लांट में सीएनजी गैस में मरकैप्टन लिक्विड मिलाया जा रहा था। इसी दौरान 6 इंच पाइप में बचे हुए लिक्विड की 10 से 12 बूंदें नीचे गिर गईं। इस केमिकल की गंध इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में करीब आधा किलोमीटर दूर सतलापुर में पहुंच गई थी। लोगों को आंखों में जलन, जी मचलाना, उल्टी और चक्कर की समस्या हुई थी।  

इश्क में पड़ गई 2 महिलाएं, हरियाणा से शिवपुरी आई सहेली, शादी की जिद पर जमकर हंगामा

शिवपुरी  शिवपुरी में इंस्टाग्राम की दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि हरियाणा की एक महिला के साथ रहने को शिवपुरी की महिला तलाक देने पर आमादा है. आपको बता दें कि हरियाणा सिरसा की एक महिला की शिवपुरी की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई. करीब 4 साल पहले यह दोस्ती हुई, जो अब प्यार में बदल गई. हरियाणा के सिरसा की रहने वाली इस महिला और शिवपुरी की महिला ने एक-दूसरे के हाथ पर अपना नाम भी गुदवा लिया है. हरियाणा के सिरसा खलालू की सिम्मी ने बताया कि मेरा नाम सिम है, मैं हरियाणा के खलालू की रहने वाली हूं. मेरी दोस्ती ज्योति से 4 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी. शुरुआत में हम मैसेज पर बात करने लगे. फिर बाद में ज्योति मेरे घर भी आई. मैंने भी एक-दो बार उनके घर पर जाकर मुलाकात की, लेकिन ज्योति के परिवार को हमारा रिश्ते पसंद नहीं है. सिम्मी ने आगे कहा कि ज्योति मुझे समझाती थी. वह मेरे साथ रहना चाहती है. अपने परिवार के विरोध के बावजूद वह हमारे रिश्ते को बनाए रखना चाहती थी. आज मैं यहां उनके रिश्ते में समझौता कराने के लिए आई थी, लेकिन ज्योति के परिवार ने मेरे साथ बुरा व्यवहार किया और मारपीट की. कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी सिम्मी का कहना है कि हमारी बातचीत इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी. ज्योति वीडियो बनाती थी और मैं उन पर कमेंट करती थी. धीरे-धीरे हमने एक-दूसरे के प्रति अपने भावनाओं को समझा और साझा किया. हालांकि ज्योति का पति है, लेकिन वह मुझे अपने प्यार के लिए छोड़ने को तैयार नहीं है. वह कई बार मेरे पास आ चुकी है. अभी मैंने उसकी टिकट भी बुक करवाई थी, लेकिन उसने कहा कि वह अपने पति के साथ डिवोर्स के लिए साइन करने आई थी. हाल ही में एक मेले में उसने कहा कि वह मेरे साथ हमेशा प्रेम करेगी और शादी करने के लिए भी तैयार है. पति पर मारपीट का आरोप शिवपुरी की रहने वाली ज्योति ने बताया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है. इसी बात से परेशान होकर उसकी दोस्ती हरियाणा के सिरसा की सिम्मी से हो गई. इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की रील्स को लाइक और कमेंट करते-करते एक-दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद ज्योति हरियाणा पहुंच गई. कई महीने तक सिम्मी के साथ समय बिताया और पति से डिवोर्स के लिए शिवपुरी कोर्ट आई थी. इसी बीच कोर्ट के बाहर पति के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की. इसका वीडियो भी सामने आया है. महिला ने बताया कि अब वह सिम्मी के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है. उन्होंने एक-दूसरे के हाथ पर अपना नाम भी लिखवा लिया है. जब उनसे पूछा गया कि आप दोनों महिलाएं हैं तो एक साथ कैसे रहोगे, तो उन्होंने बताया कि हम अभी भी तो जीवन जी रहे है.  

कलेक्टर रोशन कुमार ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं, बैठते ही बोले – सामने चेयर लगवाइए

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जनसुनवाई में आते ही कहा समस्याएं लेकर आने वाले लोगों के लिए सामने चेयर लगाइए। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए सभी लोगों की बातें ध्यान से सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया । एक विकलांग व्यक्ति ने नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर उसे संबंधित विभाग को उसकी पात्रता अनुसार नौकरी देने के लिए कहा अभी तक देखा गया था कि हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में व्यक्ति खड़े रहकर ही अपनी बात करता था। कलेक्टर रोशन कुमार ने सभी लोगों से एक-एक कर चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस जनसुनवाई में नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं, भूमि विवाद, बिजली-पानी की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं, और सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया।​

बड़वानी के रहने वाले अमर बघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 592वीं रैंक हासिल की है

बड़वानी/धार संघ लोक सेवा आयोग  की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट (Final Result) मंगलवार यानी 22 अप्रैल की दोपहर में घोषित कर दिया गया। इसी बीच मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में धार के यतीश अग्रवाल ने अपने सपने को साकार करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। वहीं बड़वानी के रहने वाले अमर बघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 592वीं रैंक हासिल की है।  बड़वानी के रहने वाले अमर बघेल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 592वीं रैंक हासिल की है। यह अमर का पांचवां प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की। अमर बघेल ने बताया कि वे वर्ष 2020 से यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। 2023 में उनका चयन ईपीएफओ (EPFO) विभाग में अकाउंटेंट पद के लिए हुआ था। इस दौरान वे नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी भी करते रहे। वहीं अब उन्हें उम्मीद है कि उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) या आयकर विभाग (IRS) में हो सकता है। अमर की सफलता की खबर सुनते ही उनके परिवार और पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि, अमर की पढ़ाई बड़वानी में हुई है। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई बड़वानी से पूरी कर आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद आईएएस बनने के लिए उन्होंने आठ महीने दिल्ली में कोचिंग की, जिसके बाद इंदौर में रहकर तैयारी जारी रखी। अमर बघेल के पिता रुमाल सिंह बघेल सिंचाई विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई दीपक बघेल ने भी वन विभाग की परीक्षा दी। जिसमें उनका चयन रेंजर के लिए हुआ। यतीश ने की 761वीं रैंक हासिल इधर धार जिले के धामनोद नगर के निवासी यतीश अग्रवाल ने देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC में सफलता हासिल की है। मंगलवार को घोषित हुए UPSC के फाइनल परिणामों में यतीश ने 761वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता के बाद उनके घर में जश्न का माहौल है। परिजनों, मित्रों और नगरवासियों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाइयां दीं। यतीश ने इस सफलता का पूरा श्रेय अपनी दादी को दिया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनकी दादी ने उन्हें संस्कृत भाषा से जोड़ा, जिससे इस विषय के प्रति उनकी गहरी रुचि बनी। यतीश ने पिछले ढाई वर्षों से UPSC की तैयारी की, जिसमें उन्होंने स्व-अध्ययन के साथ-साथ ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया। कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

उज्जैन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की अवैध शराब को रौंदा, 7 थानों की पुलिस रही खड़ी

उज्जैन  महाकाल की नगरी उज्जैन में शराबबंदी है। उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। शराबबंदी के बाद पहली बार उज्जैन में 50 लाख रुपए की शराब को नष्ट किया गया है। इस पर बुलडोजर दौड़ाया गया है। उज्जैन जिले के सात थाना क्षेत्रों में यह शराब जब्त की गई थी। कोर्ट के आदेश के बाद इसे नष्ट किया गया है। नष्टीकरण के दौरान सात थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही है। ट्रेंचिंग ग्राउंड में हुई कार्रवाई अवैध शराब नष्ट करने को लेकर धर्म नगरी उज्जैन में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां एम आर 5 रोड स्थित नगर पालिक निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में यह कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई के दौरान खुद एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी गुरु प्रसाद पारासर सहित सीएसपी और 7 थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे। यहां सबसे पहले शराब बोतलों को फर्श पर जमाया गया। उसके बाद पोकलेन मशीन को शराब बोतलों के ऊपर चलाया गया । शराब नष्टीकरण की यह कार्रवाई करीब एक घंटा चली। यहां फर्श पर पानी की तरह शराब बहती हुई दिखाई दे रही थी। अलग-अलग थानों में हुई कार्रवाई मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यहां कई वर्षों से अलग-अलग थानों में जब्त शराब रखी हुई थी। न्यायालय से 107 प्रकरणों में आदेश करवाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। यहां 7 थानों द्वारा जब्त 24000 लीटर शराब को नष्ट किया गया है। नष्ट की गई शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य पुराने जब्त माल को नष्ट करना। इसके साथ ही शराबबंदी के बाद अवैध शराब बेचने और परिवहन करने वालो को सख्त संदेश देना है। एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी चरणबद्ध तरीकों से प्रत्येक 15 दिन में की जाएगी। यहां नष्ट की गई शराब में देसी के अलावा अंग्रेजी और हाई क्वालिटी की शराब भी शामिल है।

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी, लू चलने का अलर्ट जारी, 44 डिग्री से ज्यादा हुआ तापमान

भोपाल मध्य प्रदेश में अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी का तांडव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुछ इलाकों का तापमान 44 डिग्री के पार जा पहुंचा है। छतरपुर के खजुराहो और रतलाम जिले का तापमान सबसे अधिक दर्ज हुआ है। वहीं, नर्मदापुरम जिले में स्थित हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताते हुए लोगों से अपील की है कि, बहुत जरूरी न हो तो घरों से न निकलें। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज भी खजुराहो, पन्ना, सीधी जिलों में तापमान 45 डिग्री तक जाने के आसार है, क्योंकि कल इन जिलों में 43 से 44 डिग्री के बीच तापमान पहुंच गया था, जिससे यहां लोग भीषण गर्मी की वजह से परेशान नजर आए थे. मध्यप्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में पड़ रही गर्मी से आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है. मध्य प्रदेश के इन जिलों में लू का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि बड़वानी, अलीराजपुर, दतिया, शिवपुरी, भिंड, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, सीधी, ग्वालियर, मुरैना समेत कई जिलों में आज लू चल सकती है, जबकि प्रदेश के दूसरे शहरों में भी तापमान में बढ़ोत्तरी होने से तेज गर्मी रहेगी. बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश में तेज गर्मी का असर दिखा, जहां खजुराहो में पारा 44.4 डिग्री के पास पहुंच गया था. वहीं सीधी में 43, मंडला में 43, नौगांव में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था. तेज गर्मी की वजह से इंदौर के कई चौराहों पर टेंट लगा दिए गए हैं। ताकि, राहगीरों को राहत मिल सके। वहीं, उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के पैरों को जलने से बचाने के लिए मेटिंग बिछाई गई है। इधर, बुधवार को प्रदेश के 6 जिलों में लू का अलर्ट है। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, सीधी और सिंगरौली जिले शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी। खजुराहो में पारा 44.4 डिग्री पहुंचा, रतलाम भी गर्म रहा प्रदेश में मंगलवार को तेज गर्मी का असर देखा गया। छतरपुर के खजुराहो में पारा 44.4 डिग्री रहा, जबकि रतलाम में 44 डिग्री दर्ज किया गया। सीधी में 43.4 डिग्री, मंडला में 43 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी पारा 2 डिग्री तक बढ़ गया। जबलपुर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42 डिग्री रहा। भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौरमें 40.9 डिग्री, ग्वालियर में 41.5 डिग्री और उज्जैन में 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 40 डिग्री के नीचे रहा। बाकी जिलों में इससे अधिक ही दर्ज किया गया। इनमें नर्मदापुरम, दमोह-मलाजखंड में 42.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.4 डिग्री, खरगोन, सागर-नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, उमरिया-धार में 42.1 डिग्री, सिवनी, गुना-शिवपुरी में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, शाजापुर में 41.7 डिग्री, रीवा में 41.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 41.4 डिग्री, रायसेन-बैतूल में 41.2 डिग्री और खंडवा में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में भी तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया था, इंदौर में 40.9, ग्वालियर में 41.5, उज्जैन में 41.5 और सबसे ज्यादा गर्म जबलपुर रहा, जहां तापमान 42 डिग्री को पार कर गया था. उज्जैन में तो बाबा महाकाल मंदिर में जाने के लिए मेटिंग बिछाई गई है, ताकि मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं के पैरों को जलने से बचाया जा सके. वहीं प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान से दोपहर के वक्त सभी जगह सन्नाटा पसरा दिखता है. भीषण गर्मी के दौर में मौमस विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव की अपील की है. 6 से 7 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ हैं, कही कोई लाइन मौजूद नहीं है, जिससे गर्मी का असर बढ़ रहा है, ऐसे में आने वाले 5 से 6 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी से भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. भीषण गर्मी से बचाव के लिए जरूरत ना पड़ने पर घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है, फिलहाल भीषण गर्मी क वजह से पूरा प्रदेश तप रहा है.   इन जिलों में दिखा गर्मी का तांडव बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। इनमें छतरपुर जिले के खजुराहो का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया, रतलाम का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, सीधी का 43.4 डिग्री, मंडला का 43 डिग्री और नौगांव का 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम, दमोह-मलाजखंड में 42.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.4 डिग्री, खरगोन, सागर-नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, उमरिया-धार में 42.1 डिग्री, सिवनी, गुना-शिवपुरी में 42 डिग्री दर्ज किया गया। यहां भी औसत से अधिक रहा तापमान वहीं, जबलपुर का तापमान 42 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर 40.9 डिग्री, ग्वालियर में 41.5 डिग्री और उज्जैन में 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। सतना में 41.8 डिग्री, शाजापुर में 41.7 डिग्री, रीवा में 41.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 41.4 डिग्री, रायसेन-बैतूल में 41.2 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। एमपी के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 40 डिग्री के नीचे रहा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet