LATEST NEWS

मध्य प्रदेश में टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के बाद अब 3 कंजर्वेशन रिजर्व बनाए जाने की तैयारी की जा रही

भोपाल  मध्य प्रदेश में टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के बाद अब 3 कंजर्वेशन रिजर्व बनाए जाने की तैयारी की जा रही है. इन कंजर्वेशन रिजर्व के बाद वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का रास्ता भी खुल जाएगा. कंजर्वेशन रिजर्व के लिए वन विभाग राज्य शासन को प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेज चुका है. कंजर्वेशन रिजर्व बनाए जाने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. रिजर्व क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया जाएगा, बल्कि इनकी मदद से ही कंजर्वेशन रिजर्व में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए काम होगा. मध्य प्रदेश में तीन कंजर्वेशन रिजर्व बनेंगे मध्य प्रदेश में 3 कंजर्वेशन रिजर्व बनाए जाने की तैयारी चल रही है. यह कंजर्वेशन रिजर्व प्रदेश के बैतूल, राघोगढ़ और बालाघाट में बनाया जाएगा. बैतूल में कंजर्वेशन रिजर्व बनने से वाइल्डलाइफ कॉरिडोर तैयार हो जाएगा. क्योंकि बैतूल जिले के एक तरफ नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व है, जबकि दूसरी तरह महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मलेघाट टाइगर रिजर्व. इसी तरह बालाघाट में एक कंजर्वेशन रिजर्व बनाए जाने की तैयारी है. इसके बनने से डूंगरगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट और कान्हा नेशनल पार्क के बीच कॉरिडोर तैयार हो जाएगा. इसी तरह राघोगढ़ के पास भी कंजर्वेशन रिवर्ज बनाया जाएगा. प्रधान मुख्य वन संरक्षक शुभरंजन सेन के मुताबिक “कंजर्वेशन रिजर्व बनाए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है. इसकी मंजूरी के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी.” अभ्यारण्य से कैसे अलग होता है कंजर्वेशन रिजर्व जब किसी वनक्षेत्र को अभ्यारण्य घोषित किया जाता है तो उसमें किसी भी तरह की मानव गतिविधियों की अनुमति नहीं होती. ऐसे में इन क्षेत्रों के गांवों को भी विस्थापित किया जाता है. इसमें में स्थानीय समुदायों की नाराजगी भी सामने आती है, क्योंकि ये लोग जंगल में रहकर खेती करते हैं और जंगल पर ही निर्भर रहते हैं. वहीं, कंजर्वेशन रिजर्व ऐसा किसी 2 टाइगर रिजर्व या अभ्यारण्य के बीच का हिस्सा होता है, जिसमें गांव के लोग रहते हैं. इसके आसपास के वन क्षेत्र में कंजर्वेशन रिजर्व बनाया जाता है. इसका संचालन स्थानीय लोगों की समिति और वन विभाग द्वारा किया जाता है. इसमें स्थानीय लोगों को कई तरह के छूट के प्रावधान भी होते हैं. तमिलनाडु में बना पहला कंजर्वेशन रिजर्व वन्यजीवन संरक्षण संशोधन अधिनियम 2002 में कंजर्वेशन रिजर्व बनाए जाने का प्रावधान किया गया और कंजर्वेशन रिजर्व को कानूनी मान्यता दी गई. इसके बाद देश में पहला कंजर्वेशन रिजर्व 14 फरवरी 2005 को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थिति तिरुप्पदईमारथुर संरक्षण रिजर्व बनाया गया. इस 7 एकड़ क्षेत्र में कई संरक्षित पक्षियों की प्रजातियां हैं. जिसकी स्थानीय रहवासी और वन विभाग मिलकर देखरेख करते हैं. इसके बाद वर्ष 2012 में राजस्थान में जवाई बांध वनों को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया.

देशभर में युवाओं को रोजगार देने में एमपी व यूपी आगे गेट की जारी स्किल्स रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भोपाल देशभर में महिलाओं के लिए रोजगार संसाधन उपलब्ध कराने के मामले में राजस्थान सबसे आगे है। राज्य में महिलाओं के लिए 89.38 फीसदी रोजगार संसाधन उपलब्ध हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात (71.43 फीसदी), तीसरे पर दिल्ली (51.85 फीसदी) और चौथे पर केरल (51.25 फीसदी) है। इसके साथ ही क्रिटिकल थिंकिंग के मामले में राजस्थान 43 फीसदी के साथ दूसरे और मध्य प्रदेश 42 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है। इस मामले में उत्तर प्रदेश (45 फीसदी) सबसे आगे हैं। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2025 में राज्यों की यह तस्वीर निकलकर सामने आई। गेट की जारी स्किल्स रिपोर्ट में हुआ खुलासा ईटीएस व्हीबॉक्स वैश्विक रोजगार योग्यता परीक्षण (गेट) द्वारा जारी स्किल्स रिपोर्ट में पहली बार राज्यों की कौशल क्षमता की जानकारी सामने आई है। गेट यानी ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट एक प्रतिष्ठित मूल्यांकन है, जिसे भारत और विश्वभर के छात्रों और पेशेवरों के रोजगार कौशल का मूल्यांकन करने और उसे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। गणितीय कौशल : यूपी सबसे आगे, मध्य प्रदेश नंबर-2 पर गणितीय कौशल के मामले में देशभर में उत्तर प्रदेश के युवा सबसे आगे हैं। यूपी के 80.12 फीसदी और मध्य प्रदेश के 74.26 फीसदी युवा गणित में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके बाद पंजाब (73.80 फीसदी) और आंध्र प्रदेश (71.98 फीसदी) का नंबर है। रोजगार उपलब्ध कराने में महाराष्ट्र नंबर-1 रोजगार की कसौटी पर महाराष्ट्र नंबर वन है। प्रदेश की रोजगार उपलब्ध कराने की क्षमता 84 फीसदी है। दूसरे नंबर पर 78 फीसदी के साथ दिल्ली और तीसरे नंबर पर कर्नाटक (75 फीसदी) है। इसके बाद आंध्र प्रदेश (72 फीसदी), केरल (71 फीसदी) और उत्तर प्रदेश (70 फीसदी) का नंबर आता है। युवाओं को रोजगार – यूपी व एमपी आगे 18 से 21 साल के युवाओं को रोजगार देने के मामले में 92.20 फीसदी के के साथ यूपी नंबर एक पर है। वहीं 91.15 फीसदी के साथ मध्य प्रदेश नंबर दो पर है। इसके बाद कर्नाटक (81.89 फीसदी) का नंबर है। इन शहरों में सर्वाधिक रोजगार सबसे ज्यादा रोजगार मुहैया कराने वाले प्रमुख शहरों में पुणे, बेंगलूरु, मुंबई, दिल्ली, त्रिशूर, हैदराबाद, गुंटूर और लखनऊ शामिल है। रोजगार : किस क्षेत्र में कितनी संभावना एमबीए – 78 फीसदी बीई/बीटेक – 71.50 फीसदी एमसीए – 71 फीसदी बीएससी – 58 फीसदी बी.फॉर्मा – 56 फीसदी बीकॉम – 55 फीसदी बीए – 54 फीसदी आइटीआइ – 41 फीसदी पॉलिटेक्निक – 29 फीसदी। देश में सबसे ज्यादा जीएसडीपी विकास दर मुख्यमंत्री ने 1412 दिव्यांगजनों और 1040 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश का जीएसडीपी विकास दर देश में सबसे ज्यादा 13% है। जानें जीएसडीपी क्या है GSDP का मतलब है ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट। यह राज्य की अर्थव्यवस्था की सेहत बताता है। जैसे किसी व्यक्ति की सेहत अच्छी होने पर वो तेजी से बढ़ता है, वैसे ही अच्छी GSDP दर राज्य के विकास को दर्शाती है। खेलकूद को बढ़ावा देने बड़ी सौगात खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने बालाघाट में एक नए एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का उद्घाटन किया। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। हाल ही में उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश को तीसरा स्थान मिला, जिसकी उन्होंने सराहना की। इन योजनाओं को मिला लाभ प्रदेश में अधिक औद्योगिक निवेश लाकर नियोजन के अवसरों में वृद्धि की जा रही है। आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से स्व रोजगार हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण एवं अन्य सुविधाएं मिल रही है। नए क्षेत्रों जैसे-वन, पर्यटन, श्रम, खनिज, सहकारिता आदि में रोजग़ार के अवसर सृजित हो रहे हैं। रोजगार के लिए हमारी 8 सूत्रीय रणनीति है। नई शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन कर कक्षा 6वीं से ही रोजगार मूलक शिक्षा प्रदान की जाए। शिक्षा और उद्योग जगत की मांग में गैप को भरने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कौशल प्रशिक्षण दिया जाए। रोजगार चाहने वालों को नियोक्ताओं से जोडऩे के लिए ऑनलाईन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा। जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर रोजगार मेलों का नियमित आयोजन होगा। सरकारी भर्तियों के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। नहीं हुआ था आर्थिक मंदी का असर कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान भी देशव्यापी आर्थिक मंदी से मप्र की अर्थव्यवस्था अछूती रही। तब भी मप्र में बेरोजगारी दर पूरी तरह नियंत्रित रही। नए आंकड़ों के मुताबिक मप्र 1.4 प्रतिशत के साथ सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में दूसरेे स्थान पर है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत है। शहरी बेरोजगारी दर 8.5 प्रतिशत और ग्रामीण बेरोजगारी 7.1 प्रतिशत है।  यूपी के युवा गणित में देश भर में सबसे तेज यूपी के 80 फीसदी युवा गणितीय कौशल और कम्यूटर दक्षता में देश भर में नंबर वन हैं। लेकिन, अंग्रेजी में तीसरे नंबर पर हैं। इसमें महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। रोजगार संसाधन के मामले में यूपी 18 से 25 वर्ष के युवाओं की फेहरिस्त में शीर्ष स्थान पर है। 26 से 29 वर्ष की श्रेणी में तीसरे स्थान पर है। इंटर्नशिप करने के इच्छुक युवाओं ने तमिलनाडु के बाद यूपी को चुना है। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2025 में राज्यों की यह तस्वीर निकलकर सामने आई। अंग्रेजी के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर ईटीएस व्हीबॉक्स वैश्विक रोजगार योग्यता परीक्षण (गेट) द्वारा जारी स्किल्स रिपोर्ट में पहली बार राज्यों की कौशल क्षमता की जानकारी सामने आई है। गेट यानी ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट एक प्रतिष्ठित मूल्यांकन है जिसे भारत और विश्व बाहर छात्रों और पेशेवरों के रोजगार कौशल का मूल्यांकन करने और उसे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। कौशल परीक्षण श्रेणी में अंग्रेजी के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक और तीसरे पर उत्तर प्रदेश है। वहीं गणितीय कौशल में यूपी ने आंध्र प्रदेश को पीछे कर पहला स्थान पर प्राप्त किया है। तीसरे पर मध्य प्रदेश, चौथे पर पंजाब, पांचवें पर तेलंगाना काबिज हैं। आलोचनात्मक सोच कौशल (क्रिटिकल थिंकिंग) में भी यूपी के युवा शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान और तीसरे पर मध्य प्रदेश है। वहीं यूपी के युवाओं ने कम्प्यूटर स्किल में भी देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। रोजगार उपलब्ध कराने में यूपी छठे … Read more

शिवराज सिंह चौहान ने कहा “देश में किसानों की मेहनत को सम्मान देने केंद्र सरकार ने डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन की शुरुआत

विदिशा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  विदिशा जिले के बेस नगर स्थित अपने फार्म हाउस में जाकर अपनी किसान आईडी (Farmer ID) बनवाई. उन्होंने इसे किसानों की “डिजिटल पहचान” बताते हुए सभी किसानों से अपील की कि वे भी जल्द से जल्द अपनी किसान आईडी बनवाएं और डिजिटल कृषि मिशन का लाभ उठाएं. डिजिटल क्रांति की ओर कृषि क्षेत्र का कदम शिवराज सिंह चौहान ने कहा “देश में किसानों की मेहनत को सम्मान देने और उन्हें समुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन की शुरुआत की है. इसके तहत एग्री स्टैक (Agri Stack) प्रोजेक्ट एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसके अंतर्गत किसानों की एक समेकित रजिस्ट्री बनाई जा रही है.” क्या है किसान ID? किसान ID एक डिजिटल पहचान है, जिसमें किसान के व्यक्तिगत विवरण, ज़मीन से संबंधित जानकारी, बोई गई फसलें, मृदा स्वास्थ्य, पशुधन, मत्स्य पालन आदि की विस्तृत जानकारी शामिल होगी. अब तक जुड़ चुके हैं साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा किसान देश भर में अब तक 5.5 करोड़ से अधिक किसानों की ID बन चुकी है. वहीं मध्य प्रदेश में अब तक 78 लाख किसानों की ID तैयार की जा चुकी है. राज्य सरकार इसे जल्द ही 100% तक पहुंचाने के प्रयास में जुटी है. किसानों का डेटा सुरक्षित केंद्रीय कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसान रजिस्ट्री में दर्ज जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी. किसान की अनुमति के बिना कोई भी डेटा साझा नहीं किया जाएगा. साथ ही किसान जब चाहें इसे अपनी सहमति वापस भी ले सकते हैं. डिजिटल सेवा सभी किसानों के लिए हालांकि स्मार्टफोन और इंटरनेट अब गांवों तक पहुंच चुके हैं, फिर भी जिन किसानों के पास यह सुविधा नहीं है, उनके लिए भी सरकार ने कदम उठाए हैं. किसान उत्पादक संगठन (FPO), कृषि सखियों और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद से किसान ID बनाई जा सकती है. इसके अलावा, राज्य सरकार विशेष शिविरों का भी आयोजन कर रही है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, “मैं सभी किसानों से अनुरोध करता हूं कि वे समय रहते अपनी किसान ID बनवाएं और सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं. यह डिजिटल परिवर्तन किसानों के लिए एक नए युग की शुरुआत है.”

बाबा बागेश्वर ने मुर्शिदाबाद मामले में पर हिंदुओं के पलायन पर चिंता जताई , कहा है कि ये सब जल्द बंद होगा

छतरपुर  देश में हिंदू अलख जगा रहे बाबा बागेश्वर ने मुर्शिदाबाद मामले में बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं के पलायन पर चिंता जताई है, साथ ही कहा है कि ये सब जल्द बंद होगा। बता दें कि देशभर में सुर्खियां बने मुर्शिदाबाद घटनाक्रम पर सबकी नजरें हैं। 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, हालात पटरी पर लौटते दिख रहे हैं। पर इस बीच एक अलग ही चर्चा छिड़ गई कि यहां से हिंदुओं का पलायन हो रहा है। इसी मामले पर छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने हिंदुओं के पलायन पर चिंता जताई है। क्या बोले बाबा बागेश्वर मुंबई पहुंचे बाबा बागेश्वर ने मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) की घटना पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि सुना है कि हिंदू पलायन कर रहा है। इस प्रकार अगर भागता रहेगा तो वो दिन दूर नहीं, जब मध्य प्रदेश से भी हिंदू भागेगा, महाराष्ट्र से भी हिंदू भागेगा, गुजरात से भी हिंदू भागेगा। हिंदू डरा हुआ है। और डराया जा रहा है, विशेष प्रायोजित तरीके से डराया जा रहा है। ये इस देश का दुर्भाग्य है, खासकर के हिंदुओं का दुर्भाग्य है। क्योंकि न हिंदू एकुजुट है, न जगा हुआ है। इसलिए ऐसा हो रहा है, पर जल्दी ही इस पर रोक लगेगी, ऐसा हमें भरोसा है। क्या हुआ था मुर्शिदाबाद में मुर्शिदाबाद में कुछ दिनों पहले हिंसा भड़क गई थी। पुलिस वैन समेत कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके गए। सड़कें जाम कर दी गईं। हालांकि अब हालात काबू में हैं। अतिरिक्त महानिदेशक जावेद शमीम ने कहा कि हिंसा के मामले में अब तक 210 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अगर हमें शांति बनाए रखनी है तो अफवाह फैलाना बंद करना होगा। गुना मामले में भी भड़के थे बाबा गुना में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा पर पथराव मामले में भी बाबा बागेश्वर बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि गुना में जो हुआ, वो निंदनीय है। पथरवार करने वालों को फांसी होना चाहिए। बाबा ने यहां तक कहा था कि मैं कमजोर और डरपोक हिंदुओं को घटना के लिए जिम्मेदार मानता हूं। 

विक्रमोत्सव भारत के उत्कर्ष और नव जागरण का अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विक्रमोत्सव भारत के उत्कर्ष और नव जागरण का ऐसा अभियान है, जो अब नहीं रुकेगा। विक्रमोत्सव ने भारत की सांस्कृतिक चेतना, ऐतिहासिक गौरव और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के अभियान ने एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ जनमानस में स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश विरासत से विकास की थीम के अंतर्गत 14 जनवरी 2025 (संक्रांति) से गीता जयंती तक पूरे प्रदेश में श्रीकृष्ण पाथेय और सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न पहलुओं को जन-जन से जोड़ा गया है। इस संकल्पना के केंद्र में हैं उज्जयिनी के सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य, जिन्होंने 57 ईसा पूर्व शकों को पराजित कर विक्रम सम्वत् की स्थापना की थी। विक्रम सम्वत् पंचाग मात्र नहीं, भारतीय आत्मा, अस्मिता और गौरव का प्रतीक विक्रम सम्वत् मात्र एक पंचांग या नववर्ष नहीं, बल्कि यह भारतीय आत्मा, अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल को रामराज्य के बाद सुशासन, धर्म, न्याय और संस्कृति का स्वर्ण युग माना जाता है। उनके नौ रत्नों— कालिदास, वराहमिहिर, धन्वंतरि, अमरसिंह आदि ने साहित्य, ज्योतिष, आयुर्वेद और सुरक्षा नीति में अद्वितीय योगदान दिया। उनके समय में भारत की सीमाएँ ईरान, तुर्किस्तान, सुमेर, मिस्र तक विस्तृत थीं। विक्रमोत्सव 2025 : अनेकता में एकता का विराट महोत्सव वर्ष 2025 का विक्रमोत्सव एशिया का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव और अब विश्व का सबसे दीर्घकालीन एवं बहुआयामी उत्सव बन गया है। इसके प्रथम चरण में 250 से अधिक सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, धार्मिक और साहित्यिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें कलश यात्रा, विक्रम व्यापार मेला, नाट्य समारोह, विज्ञान समागम, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, कवि सम्मेलन, ड्रोन शो और श्रेया घोषाल, हंसराज रघुवंशी और आनंदन शिवमणि जैसे कलाकारों की प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य : भारत के प्राचीन गौरव की गाथा सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित भव्य महानाट्य की प्रस्तुतियाँ उज्जैन, इंदौर, भोपाल, हैदराबाद, प्रयागराज, अयोध्या सहित अनेक नगरों में हो चुकी हैं। इसकी 50वीं ऐतिहासिक प्रस्तुति 12-14 अप्रैल को दिल्ली के लाल किले में हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल को सराहा और प्रशंसा की। इस मंचन में अयोध्या की खोज, मंदिर निर्माण, शासन की न्यायप्रियता, संस्कृतिपरक दृष्टि और सम्राट विक्रमादित्य की सार्वभौमिक विजयों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है। शोध और प्रमाणों का संकलन विक्रमादित्य पर गहन शोध, अभिलेखीय प्रमाण, मुद्राएँ, स्थापत्य और शिलालेख उज्जैन की महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा पिछले 15 वर्षों से संकलित और प्रस्तुत किए जा रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य के कार्यों की ऐतिहासिकता को चीनी यात्री ह्वेनसांग, मध्य-एशिया के इतिहासकार अलबरूनी सहित कई अन्य विदेशी इतिहासकारों ने भी मान्यता दी है। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी : कालगणना की भारतीय दृष्टि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारत की प्राचीन कालगणना पर आधारित आधुनिकतम नवाचार है। इसका डिजिटल ऐप भी तैयार है, जिसे शीघ्र ही सार्वजनिक किया जाएगा। भारत की सांस्कृतिक पुनर्रचना का प्रतीक विक्रमोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, यह भारत की आत्मा को जागृत करने का एक अनवरत अभियान बन चुका है। इसमें शिवरात्रि मेलों, सूर्योपासना, साहित्य, इतिहास, न्याय, खगोल, संगीत, नाट्य और भोजन संस्कृति तक का समावेश है। लाल किले पर आयोजित प्रदर्शनियों में मध्यप्रदेश की उपलब्धियाँ, वैदिक भारत, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा जैसे विषयों को प्रस्तुत किया जा रहा है।  

ज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के शीश पर कलशों की गलंतिका बांधी, ज्येष्ठ पूर्णिमा तक चलेगी परंपरा

 उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में वैशाख कृष्ण प्रतिपदा से भगवान महाकाल के शीश मिट्टी के कलशों से शीतल जलधारा प्रवाहित करने की शुरुआत हो गई है। सुबह 6 बजे पुजारियों ने पवित्र नदियों का आवाह्न कर भगवान के शीश 11 मिट्टी के कलशों की गलंतिका बांधी। प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में भी भगवान मंगलनाथ को वैशाख की भीषण गर्मी में ठंडक प्रदान करने के लिए गलंतिका बांधने की शुरुआत हो गई है। पं.महेश पुजारी ने बताया महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ज्येष्ठ पूर्णिमा तक पूरे दो माह तेज गर्मी रहने की मान्यता है। इन 60 दिनों में भगवान महाकाल को ठंडक प्रदान करने के लिए भगवान के शीश मिट्टी से बनी मटकियों से जलधारा प्रवाहित करने की परंपरा है। दो माह तक प्रतिदिन सुबह 6 से शाम 4 बजे तक गलंतिका बांधी जाती है। रविवार को इसकी शुरुआत हुई। पुजारियों ने गंगा, यमुना, कांवेरी, नर्मदा, शिप्रा आदि नदियों का आवाह्न कर उन्हीं के नाम से 11 कलश की गलंतिका बांधी। पंचामृत पूजन के बाद बांधी गलंतिका मंगल ग्रह की जन्म स्थली कहे जाने वाले प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में रविवार को गलंतिका बांधी गईं। सुबह गादीपति महंत जितेंद्र भारती द्वारा भगवान का पंचामृत अभिषेक पूजन कर भात अर्पण किया गया। इसके बाद भगवान के शीश गलंतिका बांधी गई। महंत भारती ने बताया भगवान मंगलनाथ अंगारकाय अर्थात अंगारे के समान कांति वाले देव हैं। इनकी प्रकृति उष्ण मानी जाती है। इसलिए जल, पंचामृत तथा भात अर्पण करने से वे प्रसन्न होते हैं। गर्मी में भगवान को शीतल सुगंधित द्रव्य, शीतल पुष्प आदि अर्पण करने का भी महत्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. अम्बेडकर से जुड़े सभी स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में मान्यता दी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समाज के बंधुत्व और उत्थान के लिए बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के कार्य भूतो न भविष्यति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव डॉ. अम्बेडकर के योगदान से ही भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. अम्बेडकर से जुड़े सभी स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में मान्यता दी सर्वहारा वर्ग का सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है डॉ. अम्बेडकर कामधेनु योजना सर्वहारा वर्ग और किसानों की समृद्धि को समर्पित भीम जन्मस्थली से आरंभ नई ट्रेन से महू, सीधा देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ा भीम जन्मस्थली महू में धर्मशाला निर्माण के लिए सरकार देगी 3.5 तीन एकड़ जमीन महू आने-जाने वालों की संपूर्ण सुविधा का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवैधानिक सामाजिक न्याय : एक चिंतन पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भीम जन्मस्थली (महू) डॉ. अम्बेडकर नगर में कार्यक्रम को किया संबोधित महू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने 20वीं शताब्दी में ऐसे अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए, जिनसे 1000 वर्ष की गुलामी की विसंगतियां दूर हुईं। इन्हीं के आधार पर आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है। डॉ. अम्बेडकर के जीवन के योगदान बहुआयामी हैं, उन्हें भारत में भविष्य की चुनौतियों का आभास हो चुका था, यद्यपि उनका जीवन बहुत कठिनाई के साथ बीता, लेकिन वे ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने स्वयं के संघर्ष से सीख ली और अपने जैसे दूसरे लोगों की मदद की। बाबा साहेब ने स्वयं की शिक्षा में कोई कसर नहीं रहने दी, इससे यह प्रेरणा मिलती है कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर द्वारा समाज के बंधुत्व और उत्थान के लिए किए गए कार्य भूतो न भविष्यति हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने समूचे समाज को आरक्षण जैसी व्यवस्था प्रदान की। आज अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सहित हर वर्ग को साक्षरता का लाभ मिल रहा है। अनुसूचित जाति वर्ग की साक्षरता जो कभी मात्र 1.5 प्रतिशत थी, आज 59 प्रतिशत तक पहुंच गई है। भविष्य में जब-जब कठिनाई आएगी, हम सर्वहारा वर्ग के सशक्तिकरण का ध्यान रखेंगे। डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मजबूत संविधान बनाया और देश को लोकतंत्र दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. अम्बेडकर से जुड़े सभी स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में मान्यता दी। महू स्थित भीम जन्मभूमि को तीर्थ के रूप में विकसित करने में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा और शिवराज सिंह चौहान का योगदान महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भीम जन्मस्थली महू में धर्मशाला निर्माण के लिए 3.5 तीन एकड़ जमीन दी जा रही है। इससे यहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, सभी आगंतुकों की संपूर्ण सुविधा का प्रबंध राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा। राज्य सरकार ने सर्वहारा वर्ग और प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए डॉ. अम्बेडकर कामधेनु योजना शुरू की है। अगर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग का कोई व्यक्ति दूध डेयरी खोलेगा, तो उसे हमारी सरकार द्वारा 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से एक दिन पहले ही भीम जन्मस्थली महू को नई ट्रेन की सौगात मिली है। अब महू शहर सीधा देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ गया है। इस रेलगाड़ी की शुरुआत का लाभ कोटा के साथ-साथ मालवा क्षेत्र के इंदौर, उज्जैन और देवास को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लंदन में भी डॉ. अम्बेडकर का भव्य स्मारक बना है, इसी स्थान पर उन्होंने शिक्षा प्राप्त की थी। यह एक आवासीय क्षेत्र है। अंग्रेजों ने स्मारक बनाने का काफी विरोध किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से वहां भी तीर्थ का निर्माण हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को उसका अधिकार वापस दिया है। बाबा साहेब डॉ.अम्बेडकर ने भी धारा 370 को स्वीकार नहीं किया था। विचारक मुकुल कानिटकर ने कहा कि 1891में आज के दिन महू से एक सकारात्मक क्रांति की शुरुआत हुई थी, एक क्रांति सूर्य का उदय हुआ था। डॉ. अम्बेडकर ने वर्ष 1916 में मात्र 27 वर्ष में अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स की डिग्री प्राप्त की थी। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में सिर्फ एक ही स्टैच्यू लगा है, वो बाबा साहेब अम्बेडकर का है। उन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी और समाजशास्त्र व मानवशास्त्र में एमए किया। उस समय वे विश्व में सर्वाधिक डिग्री हासिल करने वाले व्यक्ति थे। वे किसी एक जाति-धर्म के नेता नहीं सर्वसमाज के नेता हैं। उन्होंने स्वयं शिक्षित होकर समाज को शिक्षित किया और समाज को रूढ़ीवाद से दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। प्रत्येक व्यक्ति के लिए बाबा साहेब के विचारों का अध्ययन आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंचासीन अतिथियों ने ‘संवैधानिक सामाजिक न्याय : एक चिंतन’ पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांसद श्रीमती कविता पाटीदार, पूर्व मंत्री और विधायक सुऊषा ठाकुर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।  

अंबेडकर जयंती पर 10 कैदियों को मिला खास तोहफा, बंदियों के खिल उठे चेहरे

इंदौर मध्यप्रदेश की सेंट्रल जेल से भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जयंती पर मध्यप्रदेश की सेंट्रल जेलों से अच्छे चाल चलन के चलते कैदियों को रिहा किया गया है। इंदौर की सेंट्रल जेल से भी ऐसे दस कैदियों को रिहा किया गया जो कि उम्र कैद की सजा काट रहे थे, जिसमें एक महिला कैदी भी शामिल है। भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जन्म दिवस के मौके पर इंदौर की सेंट्रल जेल से ऐसे दस कैदी जिसमें एक महिला भी शामिल है को अच्छे चाल चलन के चलते रिहा किया है। किसी ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही भाई की हत्या कर डाली तो किसी ने मामूली विवाद में ही अपनों का खून बहा दिया था। वहीं एक कैदी ऐसा भी है जिसने जेल में रहकर 64 हजार की राशि भी कमाई है। जेल से छूटे कैदी बुरहानपुर के रहने वाले दशरथ ने बताया कि हत्या करने के बाद से ही पछतावा हो रहा है। अब बाहर जाकर जेल से मिली हुई राशि से खेती बाड़ी कर जीवन गुजरेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रोफेसर्स और छात्रों को भारतीय संविधान में आस्था रखने की शपथ दिलायी

संविधान विषय पर किया संवाद भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आज भारतीय संविधान सभा के फाइनल प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती है, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत को आजादी एक दिन में नहीं मिली। इसके लिये हमें वर्षों संघर्ष करना पड़ा। पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी से लेकर कई क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर वर्षों की गुलामी की बेड़ियों से देश को आजाद कराया। भारत का संघर्ष काल एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को इंदौर में डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं भारतीय संविधान सभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इंदौर के रवीन्द्र नाट्यगृह में आम नागरिक शपथ विधि समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की लोकतांत्रिक परम्पराएं, राष्ट्र की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ दिलायी। छात्रों ने “मेरा संविधान-मेरा भारत’’ के उदघोष लगाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्रों और प्रोफेसर्स के साथ संविधान विषय पर संवाद किया। समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, डॉ. महेन्द्र सिंह, विधायक मधु वर्मा और रमेश मेंदोला, अक्षय कांति बम, सुमित मिश्रा, नरेन्द्र सलूजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजना में हितग्राहियों को मिलेगी 33% तक सब्सिडी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की सौगात दी है। देश में दूध, दुग्ध उत्पादों की बढ़ती मांग, उनकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमिता विकास कार्यक्रम की स्थापना होनी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत 25 दुधारू पशुओं की इकाईयां स्थापित की जाएंगी। एक इकाई में सारे गौवंश या सारे भैंसवंश होंगे। एक इकाई की सारी गाय-भैंस एक ही प्रजाति की होंगी। सरकार ने एक इकाई की अधिकतम सीमा राशि 42 लाख रुपये निर्धारित की है।  इस योजना में भाग लेने वालों के लिए मध्यप्रदेश का निवासी होना जरूरी है। योजना सभी वर्गों के पशुपालकों के लिए होगी। इसमें पशुपालक की उम्र 21 साल से ऊपर होना जरूरी है। उन्हें अनुभव के लिए सरकारी या सरकार नामित संस्था से डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण भी लेना होगा। इस प्रशिक्षण के लिए सरकार अलग से निर्देश जारी करेगी। इस योजना के हितग्राहियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हितग्राही के पास हर ईकाई के लिए कम के सम 3.50 एकड़ कृषि भूमि होनी जरूरी है। इस भूमि में परिवार की सामूहिक जमीन का भी उपयोग किया जा सकता है। लेकिन, इसके लिए अन्य सदस्यों की सहमति आवश्यक होगी। इनको मिलेगी प्राथमिकता इस योजना में वर्तमान में दुग्ध संघों में पहले से ही दूध सप्लाई कर रहे पशुपालकों को प्राथमिकता दी जाएगी। दुग्ध संघ प्रोड्युसर कंपनी के प्रचलित मिल्क रूट या नए मिल्क रूट पर आने वाले हितग्राहियों को प्रथामिकता देंगे। एक हितग्राही को एक या एक से अधिक (अधिकतम आठ इकाईयों, 200 दुधारू पशु) लेने की पात्रता होगी। एक से अधिक इकाईयां लेने की स्थिति में उन्नत गाय/संकर गाय या भैंस की ईकाई अपनी सुविधा अनुसार चयन कर सकेगा। यानी, अगर हितग्राही तीन ईकाईयां लेता है तो वह अपनी इच्छा अनुसार एक भैस की ईकाई, एक संकर गाय की इकाई तथा एक उन्नत देशी गौवंश की ईकाई भी ले सकेगा। अगर हितग्राही द्वारा एक बार योजना का लाभ लेकर समस्त ऋण चुका दिया जाता है तो वह अगली बार योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगा। यह सुविधा अधिकतम आठ ईकाईयों तक दी जा सकेगी। एक ऋण व दूसरे ऋण के बीच में कम से कम 2 वर्ष का अंतर जरूरी है। हितग्राहियों को मिलेगी सब्सिडी इस योजना से लाभान्वित होने वाले लाभार्थी को डेयरी इकाई को सतत रूप से अधिकतम 7 वर्षों तक या ऋण की समाप्ति तक संचालित करना होगा। लाभार्थियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से होगा। दूसरा ऋण केवल पिछले ऋण चक्र के संतोषजनक पुनर्भुगतान पर ही दिया जाएगा। ऋण चार चरणों में वितरित किया जाएगा। पूंजी सब्सिडी और ब्याज अनुदान, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणी के हितग्राहियों के लिए परियोजना लागत का 33 प्रतिशत तथा अन्य समस्त वर्गों के हितग्राहियों के लिए परियोजना लागत का 25 प्रतिशत सब्सिडी होगी। सब्सिडी वितरण की पहली तारीख से 3 वर्ष की लॉक इन अवधि के अंतर्गत एकमुश्त प्रदाय होगी। इस पर हितग्राही को कोई ब्याज नहीं देना होगा। हितग्राही अपने ऋण का भुगतान निर्धारित ऋण अवधि से पूर्व कभी भी कर सकता है।  

माता टेकरी मंदिर के पुजारी से मारपीट और अभद्रता : वीडी शर्मा ने कहा है कि किसी का भी बेटा हो मामले की जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी

इंदौर इंदौर से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के विवादास्पद मामले में मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है. शर्मा ने कहा, “कोई भी हो, चाहे किसी का बेटा हो, उसे ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है. प्रशासन मामले की जाँच कर रहा है, और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी.” यह घटना चार दिन पहले की है, जब रुद्राक्ष शुक्ला अपने समर्थकों और दोस्तों के साथ देर रात करीब 12:45 बजे देवास की चामुंडा माता टेकरी पर स्थित मंदिर पहुंचा. उसने पुजारी उपदेश नाथ से रात में मंदिर के कपाट खोलने की मांग की. पुजारी ने मंदिर के नियमों का हवाला देकर इनकार कर दिया, जिसके बाद रुद्राक्ष के साथी जितेंद्र रघुवंशी ने कथित तौर पर पुजारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. पुजारी के बेटे की शिकायत पर देवास पुलिस ने जितेंद्र रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस बीच, पुजारी उपदेश नाथ ने एक वीडियो बयान में दावा किया कि शिकायत दर्ज करने के बाद उन्हें इसे वापस लेने के लिए धमकी भरे फोन आए, लेकिन उन्होंने समझौता करने से इनकार कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ एसयूवी गाड़ियां, जिनमें से कुछ पर लाल बत्ती लगी थी, मंदिर परिसर में प्रवेश करती दिख रही हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया, ”बीजेपी नेताओं के परिवारों में सत्ता का अहंकार पनप गया है. इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे ने लाल बत्ती वाली गाड़ियों के काफिले के साथ मंदिर पहुंचकर पुजारी की पिटाई की, क्योंकि वह बंद मंदिर का दरवाजा नहीं खोल रहा था.” प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल प्रमुख मुकेश नायक ने कहा, ”खुद को धर्म और संस्कृति का ठेकेदार बताने वाली बीजेपी इस घटना में पूरी तरह बेनकाब हो गई है. गोलू शुक्ला के बेटे ने शनिवार रात 12:40 बजे माँ चामुंडा मंदिर में गुंडागर्दी की, पुजारी की पिटाई की, और बीजेपी चुप रही. यह सत्ता के अहंकार और बीजेपी की धर्म के प्रति झूठी भक्ति का घिनौना चेहरा है.” कांग्रेस के आरोपों पर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने जवाब दिया, “इस घटना में विधायक गोलू शुक्ला या उनके बेटे की कोई संलिप्तता नहीं है. पुलिस ने दोषियों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया है. सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.” इससे पहले, देवास एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि समूह के सदस्यों ने पुजारी से गेट खोलने को कहा, और इनकार करने पर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट की. उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज की गई है और लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी विधायक के बेटे ने समूह का नेतृत्व किया था, अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है.  

देर रात पत्रकार की जान लेने की कोशिश, हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं !

भोपाल रविवार देर रात रिपोर्टिंग कर लौट रहे पत्रकार और उसके साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना होशंगाबाद रोड पर पारस हरमिटेज के सामने की है। घायल विशेष कुमार ने बताया कि वह अपने साथी विजय के साथ बाइक से लौट रहे थे. जब वे साइड से निकलने की कोशिश करने लगे, तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। विशेष ने बताया कि एक युवक ने अचानक उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया, जबकि साथी विजय पर डंडे से हमला किया गया। हमलावरों ने दोनों को बाइक से खींचकर नीचे गिराया और बेरहमी से पीटा। हमले में विशेष के सिर से काफी खून बहा, जिससे वे बेहोश हो गए। भीड़ जमा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। उसी वक्त वहां से गुजर रहे विशेष के पड़ोसी ने उनके दोस्तों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायल बोला- पुलिस ने हत्या की धाराएं नहीं लगाई घायल का आरोप है कि हमलावरों की मंशा उन्हें जान से मारने की थी। चाकू से सिर पर हमला करने और पत्थर से सर कुचलकर मारने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद पुलिस की ओर से एफआईआर में हत्या के प्रयास जैसी धाराएं नहीं लगाई गई है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा है कि डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से भारत के नवनिर्माण की नींव को मजबूत किया। आपके विचार, संघर्ष और नेतृत्व सभी भारतीयों के लिए आत्मगौरव का प्रतीक हैं, जो हमें विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सतत प्रेरणा देते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को इन्दौर के महू में हुआ था। उनका अवसान 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में हुआ। वर्ष 1990 में, उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान खगोल शास्त्री व गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान खगोल शास्त्री व गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शून्य की खोज से लेकर खगोलगणना तक, आर्यभट्ट का ज्ञान, भारत की बौद्धिक विरासत और भारतीयों के लिए गौरव का विषय है। इससे प्रेरणा लेकर वर्तमान पीढ़ी विज्ञान, गणित और नवाचार के नए आयाम गढ़ती रहेगी।  

हिंदू संगठनों ने गुना में कलेक्टर ऑफिस जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, एफआईआर में गोली चलाने की घटना का भी किया है जिक्र

गुना मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव के दिन निकली शोभायात्रा पर हमले के मामले में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। इन्होंने मांग की है कि पत्थर मारने वाले सभी अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाएं(Bulldozer Demand)। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर्नलगंज में दोबारा घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद वे वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी गुना के हनुमान चौराहे पर करीब 11:30 बजे से कार्य करता है एकजुट होने लगे थे। सभी कलेक्टर ऑफिस में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसमें आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। करीब दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता रवाना हुए, लेकिन एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी। यहां जगत सिनेमा के पास से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। ये जगदीश कॉलोनी होते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने से कर्नलगंज में घुसने का प्रयास करने लगे। इधर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के पीछे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें वापस खदेड़ा। करीब 15 मिनट तक घटनाक्रम चला इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद इन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इन्होंने हनुमान चौराहे पर चक्का जाम भी किया। उपद्रव के दौरान फायरिंग भी की गई थी, नौ लोग गिरफ्तार हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा(Hanuman Jayanti Shobhayatra attack) के दौरान शनिवार शाम कर्नलगंज मस्जिद के सामने किए गए पथराव के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उपद्रव की घटना में फायरिंग किए जाने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश उर्फ गब्बर कुशवाह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें पिस्तौल से गोली चलाने का भी जिक्र है। कस्बे में पुलिस बल तैनात कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात है। कुशवाह ने अपनी शिकायत में कहा है कि डीजे हटाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान आमीन पठान ने थार गाड़ी चला रहे रजत ग्वाल पर पिस्तौल से फायर किया। गोली रजत के कान के पास से होकर गुजरी। उसके बाद रजत पर लाठी डंडों से हमला किया गया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों को भी लाठी, पत्थरों से मारा गया। इन पर दर्ज हुआ केस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विक्की खान, आमीन खान, गुड्डू खान और तौफीक खान और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घातक हथियारों के साथ दंगा, हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गैर कानूनी भीड़ का हिस्सा होने और मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज से पहचाने गए उपद्रवियों के यहां दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet