LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने धरमपुरी में माँ नर्मदा के दर्शन कर भगवान शिव का अभिषेक और महर्षि दधिच की प्रतिमा का किया पूजन

माण्डू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को माण्डू में रात्रि विश्राम के बाद गुरूवार सुबह माण्डू के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक वैभव को देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जहाज महल और हिंडोला महल का भ्रमण किया। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें इन ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विगत रात्रि माण्डू में लाइट एंड साउंड शो के ज़रिए यहां के इतिहास को देखा। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक धरमपुरी कालूसिंह ठाकुर तथा अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने देखा खुरासानी इमली का प्राचीन वृक्ष मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माण्डू में खुरासानी कोठी परिसर में लगे खुरासानी इमली के प्राचीन वृक्ष को देखा। कलेक्टर धार प्रियंक मिश्र ने बताया कि माण्डू में खुरासानी के वृक्ष पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ 500 वर्ष से भी अधिक प्राचीन हैं। खुरासानी कोठी परिसर के इस वृक्ष का तना 10.85 मीटर व्यास का है। खुरासानी इमली घना छायादार पेड़ होता है। यह पेड़ अपने भीतर सवा लाख लीटर पानी जमा करके रख सकता है। उल्लेखनीय है कि 14वीं शताब्दी में ये पेड़ लगाए गए थे। कई पेड़ यहां पांच-छ: सौ साल पुराने हैं। पर्यटक माण्डू आने की स्मृति के तौर पर माण्डू की इमली खरीदकर ले जाते हैं। कई आदिवासी परिवारों को इसे बेचने से आय हो रही है। मूलतः यह वृक्ष अफ्रीका, अरब और मेडागास्कर पर पाया जाता है। ये पेड़ अति विशाल हैं, इसकी उम्र हज़ारों साल होती हैं। मराठीभाषी क्षेत्रों में इसे गोरखचिंच (चिंच याने इमली) कहकर सन्त गोरखनाथ से इसका पवित्र सम्बन्ध जोड़ा जाता है। धरमपुरी में किया माँ नर्मदा का पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों के साथ धरमपुरी में नर्मदा दर्शन कर पूजन किया। धरमपुरी नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ नगर है। यहाँ नर्मदा नदी की दो धाराओं के बीच बेंट नामक एक टापू स्थित है, जहां बिल्वामृतेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर स्थित है। मुख्यमंत्री ने यहां भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर के निकट महर्षि दधिच की प्रतिमा का पूजन किया। पौराणिक मान्यता अनुसार यहां दधिच ऋषि की समाधि एवं तपस्या स्थली भी है। इसी स्थान पर इन्द्र स्वयं आये थे और दधिचि ऋषि से उन्होंने राक्षस के वध के लिये अस्थियां माँगी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिल्वामृतेश्वर महादेव मंदिर बैंट के हर तरह के संरक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिये।  

प्रदेश में वक्फ की अवैध कब्ज़े वाली जमीनों और कब्जेदारों को चिन्हित करके नोटिस भेजने की तैयारी कर ली गई

भोपाल वक्फ बोर्ड कानून अब देश में लागू हो गया है. इसी के साथ ही मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड अब एक्शन मोड में आ गया है. वक्फ की अवैध कब्ज़े वाली जमीनों और कब्जेदारों को चिन्हित करके नोटिस भेजने की तैयारी कर ली गई है. एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने इस संबंध में अहम जानकारी दी है. मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा, ”हमने काम करने की शुरुआत कर दी है. मध्य प्रदेश में 2000 से ज्यादा लोगों को चिन्हित किया गया है और अब नए नियम के तहत नोटिस दिए जा रहे हैं.” किसी को हटाना हमारा उद्देश्य नहीं- सनवर पटेल उन्होंने आगे कहा, ”किसी को हटाना हमारा उद्देश्य नहीं है, जो किराएदार हैं, किराएदार बने रहेंगे लेकिन शर्त यह है कि वह नियम के हिसाब से किराया दें. हमारी मंशा है कि दानदाता ने जिस उद्देश्य से दान किया है, उसकी मंशा पूरी हो और वक्फ का पैसा गरीब और पिछड़े मुसलमान की भलाई में लग सके.” वक्फ माफियाओं से एमपी बोर्ड को कितना घाटा? सनवर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया, ”आज हमारा रेवेन्यू सिर्फ 2 करोड़ है, जो कि 100 करोड़ के ऊपर होना चाहिए. आज पूरे मध्य प्रदेश से हमें दो करोड़ रुपए ही चंदा निगरानी मिल रही है. भोपाल की बात की जाए तो वक्फ बोर्ड कैंपस में ही यतीमखाने के नाम पर लोग कब्जा करके बैठे हैं. 2 करोड रुपए हमारी संपत्ति से उगाही करके अपनी जेब में रख रहे हैं. जिन्हें प्रबंधक बनाया गया था, वह खुद मालिक बन बैठे हैं. ना हमें पैसा मिल रहा है और ना ही हिसाब मिल रहा है. सनवर पटेल का बड़ा आरोप सनवर पटेल का दावा है कि प्रबंधक शाहिद अलीम हर साल वक्फ की जमीन पर इज्तिमा बाजार के लिए दुकान किराए पर देते हैं, जिससे सालाना 1.5 करोड़ रुपए कमाई होती है, जिसे वो वक्फ के लिए न देकर खुद रखते हैं”. वक्फ बोर्ड ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की है, जिसके बाद जीवन रेखा अस्पताल के संचालक को नोटिस दिया गया, कलेक्टर ने भी जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. सनवर पटेल का कांग्रेस पर गंभीर आरोप एमपी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘ पिछले 70 सालों से अधिकांश जगहों पर कांग्रेस की सरकार रही, कांग्रेस के नेता और उनसे जुड़े हुए लोग ही ज्यादातर जगहों पर वक्फ की जमीनों पर कब्जा करके बैठे हैं, और वही लोग नए कानून का विरोध भी कर रहे हैं.’  कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने की जांच की मांग जबकि कांग्रेस विधायक और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद का आरोपों के जवाब में कहना है कि इस पूरे मामलों में सही तरीके से जांच होनी चाहिए, जो अवैध कब्जाधारी हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए. छोटी मछलियां नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी मछलियों को वक्फ की जमीन से बेदखल किया जाना चाहिए.  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने भगवान महावीर के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका जीवन और उपदेश आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का संपूर्ण जीवन अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे महान सिद्धांतों का प्रतीक है। उन्होंने न केवल इन सिद्धांतों का पालन किया, बल्कि समाज को भी इन्हें अपनाने की राह दिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के जारी संदेश में कहा कि संसार को ‘जियो और जीने दो’ का सन्मार्ग दिखाने वाले भगवान महावीर के उपदेश सभ्य समाज के निर्माण के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने तब थे। उनका जीवन दर्शन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं नैतिक दृष्टिकोण से भी मानव जीवन को दिशा देने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाएं। अहिंसा व सत्य के मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करें और हम सब हर्षोल्लास से महावीर जयंती मनाएं।  

फर्जीवाड़े की आस्था फाउंडेशन: हाईकोर्ट में फर्जी सदस्यता और अध्यक्षीय टकराव ने खोली संगठन की परतें

फर्जीवाड़े की आस्था फाउंडेशन: हाईकोर्ट में फर्जी सदस्यता और अध्यक्षीय टकराव ने खोली संगठन की परतें  जांच में फर्जी निकले हस्ताक्षर और सील, कई वर्षों से चल रहा था फर्जीवाड़ा इंदौर सामाजिक संस्था आस्था फाउंडेशन एक बड़े विवाद में फंस गई है। संगठन से जुड़े 21 पदाधिकारियों पर फर्जी दस्तावेज़ बनाकर हाईकोर्ट में पेश करने, फर्जी सदस्यता सूची तैयार करने और पदाधिकारी चुनने के नाम पर धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है। परदेशीपुरा पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और साजिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले की शिकायत संस्था के पूर्व अध्यक्ष अनिल शांतिलाल सांघवी निवासी स्कीम-74, विजय नगर ने की थी। शिकायत में उन्होंने संस्था के भीतर वर्षों से चुनाव न होने, फर्जी तरीके से पदाधिकारियों की सूची तैयार कर कोर्ट में पेश करने और संस्था के नाम पर निर्णय लेने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में सामने आया कि 14 जनवरी 2021 को संस्था के पदाधिकारी चुने जाने का दावा करते हुए दो अलग-अलग सूची तैयार की गई। एक सूची में श्वेता चौकसे को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि दूसरी सूची में जयनारायण चौकसे को। विवाद तब और गहराया जब एक सूची में सहायक पंजीयक की जाली सील लगाकर हाईकोर्ट में याचिका (क्रमांक 8695) के साथ पेश की गई। टीआई कपिल शर्मा के अनुसार, वर्ष 2016 में संस्था की सामान्य बैठक में शांतिलाल को सचिव और डॉ. रमेश बदलानी को अध्यक्ष चुना गया था। यह जानकारी पंजीयन कार्यालय में भी दर्ज है। इसके बावजूद डॉ. बदलानी ने कथित तौर पर संस्था के असत्य दस्तावेज़ तैयार करवाए और फर्जी सदस्यों के साथ मिलकर संगठन पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की। एफआईआर में जिन 21 पदाधिकारियों को आरोपी बनाया गया है, उनमें श्वेता चौकसे, ध्रुव गुप्ता, आशिष जयसवाल, विशाल चित्तौड़ा, संदीप शेखर, वीराट जयसवाल, उपेंद्र तोमर, राकेश सहदेव, मनोज अग्रवाल, सागर शेखर जैसे नाम शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने जानबूझकर फर्जी सदस्यों की सूची तैयार की और सरकारी रिकॉर्ड में गुमराह करने वाले दस्तावेज़ प्रस्तुत किए। टीआई का कहना है कि पुलिस ने जब दस्तावेजों की जांच की तो स्पष्ट हो गया कि दोनों सूचियों में न केवल अध्यक्ष बदल दिए गए थे, बल्कि कई हस्ताक्षर और सील भी फर्जी पाई गई। प्रारंभिक जांच में ये भी पाया गया कि कुछ नामों को बिना सहमति के सदस्य दिखाया गया। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में लंबित है लेकिन एफआईआर के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि संस्था के भीतर लंबे समय से अंदरूनी सत्ता संघर्ष चल रहा था, जिसे अब कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू कर दी है और विभिन्न शासकीय कार्यालयों से दस्तावेज़ मंगवाए जा रहे हैं।

महाकाल अन्नक्षेत्र में भक्तों के लिए मेन्यू को नए सिरे से किया जा रहा तय, भक्तों को सात्विक भोजन प्रसाद मिलेगा

 उज्जैन महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) के अन्नक्षेत्र में अब भक्तों को सुबह नाश्ते में पोहा मिलेगा। एक-दो दिन में नई व्यवस्था शुरू होगी। कुछ समय बाद पोहा के साथ जलेबी या लड्डू के रूप में एक मिष्ठान भी परोसा जाएगा। नए सिरे से मैन्यू निर्धारित करने की भी योजना है। बता दें सुबह नाश्ते में पोहा वितरण की योजना पहले भी थी, लेकिन इसे भक्तों का प्रतिसाद नहीं मिला और समिति को योजना बंद करना पड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा देशभर से भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराने की है। इसके लिए अन्नक्षेत्र में सुधार व विस्तार की योजना बनाई जा रही है। एक-दो दिन में गर्मा-गर्म नाश्ता मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में सुरेंद्र सिंह अरोरा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व मंदिर के अधिकारियों के साथ दो-तीन दौर की बैठक कर चुके हैं। ताजा बैठक में भस्म आरती में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों के साथ सुबह दर्शन करने आने वाले भक्तों को पोहे का नाश्ता कराने का निर्णय लिया गया। इस पर अमल शुरू हो गया है, एक-दो दिन में भक्तों को गर्मा-गर्म नाश्ता मिलने लगेगा। इससे लिए दर्शनार्थियों को निर्गम द्वार तथा महाकाल महालोक स्थित काउंटर से कूपन लेकर अन्नक्षेत्र में प्रवेश करना होगा। मेन्यू का निर्धारण होगा     बताया जाता है बैठक में अन्नक्षेत्र में प्रसादी का मेन्यू फिर से निर्धारित करने का निर्णय भी लिया गया है। भक्तों को कम तेल व कम मिर्च मसाले का सात्विक भोजन प्रसाद ही मिलेगा।     प्रतिदिन सब्जी, दाल आदि बदल-बदल कर परोसे जाएंगे। अभी दानदाता जो सब्जी दान कर देते हैं, अन्नक्षेत्र प्रबंधन उसे ही बना देता है। ऐसे में कई बार भक्तों को कई दिन तक लगातार लौकी, गिलकी खिलाई जाती है।     महाकाल अन्नक्षेत्र में भक्तों को सुबह के समय पोहे का नाश्ता कराया जाएगा। एक दो दिन में नई योजना शुरू होगी। आने वाले दिनों में एक मीठा भी परोसा जाएगा। अन्नक्षेत्र का मैन्यू भी तय होगा। -एसएन सोनी, उप प्रशासक, महाकालेश्वर मंदिर  

मौसम विभाग ने आज उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया, 17 जिलों में बारिश होने की संभावना

भोपाल मध्यप्रदेश में इस समय असामान्य मौसम देखने को मिल रहा है, जहां तेज गर्मी और लू के बीच ओले भी गिर रहे हैं। बुधवार को छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में तेज बारिश हुई और साथ ही ओले गिरे। तेज हवा के कारण कुछ पेड़ भी गिर गए। गुरुवार को सुबह से कई जिलों में भीषण गर्मी है, वहीं कुछ इलाकों में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को उज्जैन, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, पन्ना, रतलाम, नीमच और मंदसौर में लू चलने का अलर्ट है। यहां तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, ग्वालियर, उज्जैन, धार, इंदौर, खंडवा, नर्मदापुरम, रीवा में रात का तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच सकता है। दूसरी ओर श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। कहीं-कहीं बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, ‘अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से ओले-बारिश का दौर भी चल रहा है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।’ बारिश और ओलों की संभावना मध्यप्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी मौसम के बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति बने रहने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और ओले भी गिर सकते हैं, जिससे मौसम और भी अनिश्चित हो सकता है। मौसम परिवर्तन और स्कूलों का समय मौसम के इस असमंजसपूर्ण बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ का सक्रिय होना बताया जा रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। तेज गर्मी के कारण, प्रदेश के कई जिलों जैसे भोपाल, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और नीमच में स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। अब कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक लगाई जाएंगी ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।  

कलेक्टर ने दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तात्कालिक सहायता के लिए रेड क्रॉस मद से उपलब्ध कराई राशि

अनूपपुर अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम- अमरकंटक मार्ग स्थित किरर घाट के पास बस एवं ऑटो के आपसी भिड़ंत में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है, प्रशासन की तत्परता से दुर्घटना में घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाकर उपचार प्रारंभ किया गया। जहां कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने तत्काल पहुंच मरीजों एवं उनके परिजनों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता दिखाते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कलेक्टर ने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा चिकित्सकीय और पैरामेडिकल स्टाफ को मौके पर दिये। कलेक्टर ने अधिकारियों को मृतकों एवं घायल मरीजों के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर के निर्देश पर मृतकों एवं घायलों के परिजनों को रेडक्रास मद से तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, तहसीलदार श्री अनुपम पाण्डेय, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अरविन्द जैन सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्व-सहायता समूहों से महिलाओं का हो रहा हैं आर्थिक सशक्तिकरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व-सहायता समूह से बहनों के जीवन में नए सूर्य का हुआ उदय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की पहल में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की है प्रमुख भूमिका स्व-सहायता समूहों से महिलाओं का हो रहा हैं आर्थिक सशक्तिकरण मुख्यमंत्री कुक्षी में स्व-सहायता समूह सम्मेलन सह-पोषण पखवाड़े कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्व-सहायता समूह महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। इससे न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध भी हो रही है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की पहल में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की प्रमुख भूमिका है। सशक्त नारी ही समृद्ध प्रदेश का आधार हैl मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को धार जिले के कुक्षी में आयोजित स्व-सहायता समूह सम्मेलन सह-पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की बहनों को निकाय चुनाव में 50% आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही 2029 तक लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण के प्रयास भी किये जा रहे हैं। जमीन या मकान की रजिस्ट्री महिला के नाम पर करने पर पंजीयन शुल्क में छूट दी जा रही है। लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। महिला स्व-सहायता समूह की बहनों ने हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर अपना सामर्थ्य दिखाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर की महिलाएं सशक्त हो रही हैं। आज जनजातीय वर्ग की महिला देश की राष्ट्रपति हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हजारों सालों से देवियों की पूजा होती रही है। नवरात्रि में 9 दिन देवी की आराधना की जाती है। दुनिया में भारत ही एकमात्र देश है, जो राष्ट्र को माता मानता है। राज्य सरकार हर माह लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए डालकर रक्षाबंधन मना रही है। सभी पात्र लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की राशि मिलती रहेगी। अगर बहनों के हाथों में पैसे आएंगे तो परिवार में कुछ बचत होगी। सरकार बहन-बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह परिवार और समाज को सशक्त बनाने का एक प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। प्रदेश के हर घर को गोकुल बनाएंगे। राज्य सरकार द्वारा दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से नई गौपालन योजना बनाई गई है। भविष्य में गौशालाओं के माध्यम से प्रदेश की बहनों के जीवन में भी बड़ा बदलाव आ सकता है। राज्य सरकार उन्हें नए व्यवसाय से जोड़ने के कार्य कर रही है। अब स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गौशालाओं से जोड़ेगे और समूह की महिलाएं दूध से बने उत्पाद जैसे- मिठाई, रबड़ी, कलाकंद तैयार करेंगी। बहन-बेटियों की मिठाई की दुकान खुलेगी, उनकी आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने कपड़ा कारखानों में काम करने वाली बहनों को 5000 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में अलग से देगी। कंपनी मालिक भी 8000 रुपए मेहनताना देंगे। इस प्रकार उनकी मासिक आय 14 हजार 250 रुपए सुनिश्चित हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए 24 घंटे काम कर रही है। राज्य सरकार ने 1 लाख शासकीय पदों पर भर्ती का अभियान शुरू किया है। आने वाले कुछ दिनों में प्रमोशन के लिए स्वीकृति देकर राज्य सरकार 4 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सौगात देगी। सरकार अगले 5 साल में ढाई लाख नौकरी के अवसर प्रदान करेगी। गरीब हो या अमीर, सरकार का काम सभी की भलाई के लिए काम करना है। मध्यप्रदेश के नागरिकों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। स्कूलों में बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई के लिए किताब-कॉपियां दी जा रही हैं। मेधावी विद्यार्थियों के लिए साइकिल, स्कूटी और लैपटॉप प्रदान करने की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हमारी सरकार में हर बेरोजगार के हाथ में रोजगार होगा। राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा और महिला कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश को देश में नंबर-1 राज्य बनाकर छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार के बदनावर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 10 अप्रैल को धार को देवास से जोड़ने वाली 4 लेन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की नई सौगातें मिलेंगी। 30 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण की सौगात भी मिलेगी। शुक्रवार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी आनंदपुर धाम आ रहे हैं। इसके बाद रविवार 13 अप्रैल को केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह सहकारी सम्मेलन में भोपाल आएंगे। सहकारिता कार्यों को गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ अनुबंध करेंगे। मुख्यमंत्री ने किया पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा पोषण पखवाड़े में श्रीअन्न से निर्मित खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने व्यंजनों की प्रशंसा की। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने साझा किये अपने अनुभव समारोह में ग्राम पिपलिया सरपंच श्रीमती अनीता लोकेश पांचाल ने मंच से जल गंगा संवर्धन अभियान में किए गए बावड़ी जीर्णोद्धार कार्य के अनुभव साझा कर बताया कि पहले बावड़ी बहुत गंदी थी। जनसहयोग एवं जन भागीदारी से बावड़ी का पानी पीने योग्य हो गया है। भविष्य में पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में भी विकसित किया जाएगा। ग्राम झड़दा निवासी सुखली बाई ने स्व-सहायता समूह के अनुभव साझा करते हुए बताया कि पूर्व में उनके घर की स्थिति खराब थी लेकिन सांई स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद ऋण प्राप्त किया। उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया और स्वयं का भी एक छोटा व्यवसाय शुरू किया। अब वह लेखा जोखा करना भी सीख गई हैं। बच्चे भी शिक्षित होकर बड़े पदों पर कार्यरत है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बताया कि बाल्यावस्था में बच्चों को भरपूर पोषण मिले तो वह सशक्त बनेंगे और राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने में समर्थ होंगे। हमारा दायित्व है कि हम भारत के भविष्य को पोषण … Read more

तहसील हुजूर में भूमि घोटालों का गढ़ बना प्रशासन – अनुराग त्रिपाठी के विरुद्ध फिर गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री तक कई शिकायतें, पर कार्रवाई ‘शून्य

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की तहसील हुजूर एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के केंद्र में है। मुख्य आरोपी हैं तहसीलदार श्री अनुराग त्रिपाठी, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी करोड़ों रुपये के भूमि संबंधी घोटालों की अनेक शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँच चुकी हैं, लेकिन प्रशासनिक चुप्पी और कार्रवाई के अभाव ने पूरे तंत्र की साख को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस बार लोकायुक्त कार्यालय मध्यप्रदेश ने स्वयं हस्तक्षेप करते हुए जिला कलेक्टर भोपाल को 10 जून 2025 तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रकरण में शामिल अन्य अधिकारियों में राजस्व निरीक्षक श्री गोपाल कृष्ण मौर्य तथा कुछ पटवारीगण भी सम्मिलित हैं, जिनके खिलाफ संगठित रूप से खसरा नंबरों में हेरफेर कर भूमि स्वामित्व को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने के आरोप हैं। क्या है मामला? लोकायुक्त कार्यालय को प्राप्त शिकायत के अनुसार:    •   दिनांक 17 जुलाई 2023 के नक्शे में खसरा संख्या 33/1, 35 एवं 34 दर्शाए गए हैं।    •   वहीं दिनांक 14 अक्टूबर 2024 के नक्शे में केवल खसरा संख्या 33 दर्ज है।    •   और दिनांक 15 जनवरी 2025 के नक्शा मौका में 33/1 एवं 36/2 अंकित किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि एक ही भूमि पर अलग-अलग तिथियों में तैयार हुए तीन अलग नक्शों में खसरा नंबरों को बार-बार बदला गया, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि अधिकारियों ने भूमि स्वामित्व और सीमांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी की है। इस प्रकार की हेराफेरी न केवल राजस्व विभाग की पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि किसी “निहित स्वार्थ” के चलते सीमांकन में बार-बार बदलाव किया गया। अनुराग त्रिपाठी का पुराना इतिहास – क्या यह एक व्यक्ति का दुस्साहस है या तंत्र की मिलीभगत? श्री अनुराग त्रिपाठी का नाम पहले भी प्रवेश पत्रों की हेराफेरी, भूमि पुनः सीमांकन में गड़बड़ी, और प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुँचाने के आरोपों में सामने आ चुका है। कई शिकायतें मुख्यमंत्री तक भी पहुंची हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि अब तक न तो कोई विभागीय जांच पूरी हुई, और न ही कोई प्रशासनिक दंड दिया गया। जनता और आरटीआई कार्यकर्ता वर्षों से प्रश्न कर रहे हैं कि आख़िर एक ही अधिकारी बार-बार घोटालों में नाम आने के बावजूद पद पर कैसे बना रहता है? क्या इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण है? जनता में आक्रोश, प्रशासन पर भरोसा डगमगाया इस पूरे घटनाक्रम से जनता का विश्वास बुरी तरह टूटता नज़र आ रहा है। यह मामला सिर्फ एक शिकायत तक सीमित नहीं है — यह पूरे प्रशासनिक ढांचे की जवाबदेही, उसकी पारदर्शिता और उसकी नीयत पर एक सीधा प्रश्न है। समाजसेवी संगठनों, पत्रकार संघों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि ऐसे अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाए, ताकि उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकायुक्त की सक्रियता से उम्मीद लोकायुक्त कार्यालय द्वारा इस बार कड़ा रुख अपनाते हुए 75 पृष्ठों की दस्तावेज़ी शिकायत के आधार पर कलेक्टर भोपाल से विस्तृत जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। यदि यह रिपोर्ट समय पर और निष्पक्षता से आती है, तो इस प्रकरण में प्रशासनिक सफाई की एक नई शुरुआत हो सकती है। लेकिन अगर इस बार भी — पिछली शिकायतों की तरह — मामला रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया, तो यह शासन और व्यवस्था दोनों के प्रति जनता के विश्वास पर अंतिम चोट होगी। अब देश और राज्य की जनता देख रही है — क्या सच्चाई का सामना होगा या फिर एक और घोटाला सिस्टम की चुप्पी में गुम हो जाएगा?

होली मिलन एवं युवा युवती परिचय सम्मेलन 12 अप्रैल 2025

भोपाल  कार्यक्रम के संयोजक संजय मिश्रा पिंटू भैया ने बताया कि यह आयोजन पूर्वांचल ब्राह्मण समाज भोपाल के तत्वाधान में 12 अप्रैल 2025  समय संध्या 6:00 से  स्थान सर्व धर्म मंदिर न्यू मिनाल रेजिडेंसी  पांच नंबर गेट भेल भोपाल  यह कार्यक्रम  प्रथम वर्ष है इसमें मुख्य रूप से जो पूर्वांचल के ब्राह्मण समाज के युवा युवती  हैं उनका परिचय सम्मेलन करवाना एवं उनके पंजीयन बायोडाटा इकट्ठा किया जाएगा इसमें मुख्य रूप से 300 परिवार शामिल होने वाले है  इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक कलाकार पिंटू दुबे एंड पार्टी बलिया यूपी से होली एवं चैता गीतों की प्रस्तुति देंगे  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होंगे आलोक शर्मा सांसद लोकसभा भोपाल  रामेश्वर शर्मा विधायक हुजूर  रीति पाठक कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन संजय पाठक पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश  संजय पांडेय क्रिकेटर इत्यादि कार्यक्रम में शामिल होगा  इस कार्यक्रम की तैयारी के लेकर बैठक की गई एक स्थानीय होटल अशोका गार्डन रायसेन रोड बैठक का आयोजन किया गया इसमें विशेष रूप से समाज के लोगों ने अपने-अपने राय रखी जो कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके इस अवसर पर उपस्थित रहे संजय मिश्रा पिंटू भैया श्री राम तिवारी  अनीता दुबे अंकित मिश्रा रीता मिश्रा अजय पांडेय  शिव  दुबे  अशोक मिश्रा बसंत पांडेय घनश्याम पांडेय शंभू चौबे अश्वनी चौबे इत्यादि

केन्द्रीय मंत्री गडकरी उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित 4 लेन सड़क का लोकार्पण करेंगे

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी 10 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिये धार जिले के खेड़ा (बदनावर) में समारोहपूर्वक सड़कों और फ्लाई ओवर की सौगातें देंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित 4 लेन सड़क का लोकार्पण करेंगे। साथ ही उज्जैन-गरोठ  के खेड़ा खजुरिया से सुहागड़ी तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, उज्जैन-गरोठ के सुहागड़ी से बर्डिया अमरा तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, जीरापुर-सुसनेर-मध्यप्रदेश एवं राजस्थान बॉर्डर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क और बाकानेर घाट पर पेव्ड शोल्डर के साथ अतिरिक्त 3 लेन सड़क का भी लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में  संदलपुर-नसरुल्लागंज खंड पर 4-लेन सड़क, चंदेरी-पिछोर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क, इंदौर-गुजरात खंड पर 7 फ्लाई ओवर एवं अंडरपास, शाजापुर, कनासिया एवं एमआईडीसी इंडस्ट्रीयल एरिया में 3 फ्लाई ओवर, अंडरपास तथा रसलपुर जंक्शन पर फ्लाई ओवर के कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। बहुप्रतीक्षित उज्जैन-बदनावर फोर-लेन हाई-वे, जिसकी लंबाई 69.100 किलोमीटर है, अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। यह परियोजना मई 2022 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपी गई थी। यह हाई-वे आधुनिक इंजीनियरिंग और उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे का एक शानदार उदाहरण है। इस परियोजना में दो रेलवे ओवरब्रिज, 4 बड़े पुल, 7 छोटे पुल, एक इंटरचेंज, 2 फ्लाईओवर, 31 अंडरपास, 140 कलवर्ट, 42 बस शेल्टर/बस-वे और 4 वे-साइड सुविधाएं शामिल हैं। स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए 23 किलोमीटर सर्विस रोड भी बनाई गई है। यातायात को सुगम बनाने के लिए 28 किलोमीटर के 3 बायपास और 5 स्थानों पर 18 किलोमीटर के रिअलाइन्मेंट का निर्माण किया गया है। इस हाईवे के पूरा होने से उज्जैन और बदनावर के बीच यात्रा का समय 2.5 घंटे से घटकर मात्र 1 घंटे से भी कम रह गया है।  

मंत्री सारंग ने टी.टी. नगर खेल स्टेडियम में एक मई से शुरू होने वाली पार्थ योजना की समीक्षा की

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने टी.टी. नगर खेल स्टेडियम में एक मई से शुरू होने वाली पार्थ योजना की समीक्षा की। पार्थ योजना पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, मुरैना, शहडोल, सागर, इंदौर और उज्जैन में शुरू की जा रही है। इस योजना के जरिये हर स्थान पर 50-50 बच्चों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि योजना शुरू होने से पहले उन स्थानों के कलेक्टर्स के साथ चर्चा की जाये। साथ ही भोपाल से निर्धारित स्थानों पर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिये अधिकारियों को भेजा जाये, जो स्ट्रक्चर और इन्फ्रा-स्ट्रक्चर का आकलन जिला खेल अधिकारी के साथ मिलकर करें। योजना में प्रशिक्षण पूर्व आकलन की एसओपी तैयार की जाये। इसके लिये कमेटी का भी गठन करें। हरेक प्रक्रिया की एसओपी हो। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो। श्री सारंग ने बच्चों की सुविधा को देखते हुए समय निर्धारित करने को कहा। योजना के जरिये सप्ताह में 6 दिन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। उन्होंने रविवार के दिन प्रशिक्षणार्थी को स्वैच्छा से फिजिकल एक्टिविटी की छूट देने को कहा। मंत्री श्री सारंग ने योजना के संचालन एवं क्रियान्वयन, प्रशिक्षणार्थी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु, प्रशिक्षण की अवधि, शुल्क, शारीरिक प्रशिक्षण, प्रशिक्षण समय, मानव संसाधन, प्रशिक्षक का मानदेय, वित्तीय प्रबंधन, आवश्यक सामग्री, किट, विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार आदि पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री श्री सारंग ने खेलो-बढ़ो अभियान के लिये स्कूलों का चयन कर कैलेण्डर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने मास्टर ट्रेनर के रूप में गाइड की ट्रेनिंग कराने को भी कहा। साथ ही अभियान से संबंधित लिटरेचर और फिल्म प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिये, जिसके जरिये बच्चे खेलो-बढ़ो अभियान की जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने इस दौरान बच्चों को नामी-गिरामी खिलाड़ियों से भी मिलवाने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव और खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता सहित अन्य खेल अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला की क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री उपाध्याय को भारतीय टीम में चयन होने पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला की बेटी सुश्री शुचि उपाध्याय को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए आनंद का विषय है कि प्रदेश की बिटिया सुश्री शुचि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयनित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि सुश्री शुचि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। दिनांक 27 अप्रैल से 11 मई तक होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना प्रथम मुकाबला 27 अप्रैल को श्रीलंका के साथ खेलेगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर प्रदेश के नागरिकों को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महावीर जयंती पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान महावीर ने तत्कालीन समाज को मानवता, अहिंसा और सद्भावना का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में महावीर जयंती पर हो रहे कार्यक्रमों की सफलता की कामना की है।  

मोहन सरकार ने की बढ़ी तैयारीआजादी से पहले के कई नियम-कानून करेगी खत्म

भोपाल मोहन यादव सरकार आजादी के पहले से लागू 9 विभागों के नियमों और अधिनियमों में बदलाव करना चाहती है। इसके लिए सरकार ने तैयारी कर ली है, लेकिन इन विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी यह नहीं बता पा रहे हैं. यह स्थिति तब है जब विधि विभाग ने संबंधित विभागों को उनके डिपार्टमेंट से संबंधित बदलाव के दायरे में आने वाले नियमों की पूरी जानकारी भी दे रखी है। जिन अधिनियमों की समीक्षा होनी है, उनमें लाइसेंस प्रणाली, किसानों की कर्जमाफी, अकाल राहत, साहूकारी नियंत्रण और नशीले पदार्थों के व्यापार से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। विधि और विधायी कार्य विभाग का कहना है कि जिन विभागों में ऐसे अधिनियम और नियम लागू हैं जो देश की आजादी से पहले बनाए गए थे, उन्हें या तो निरस्त किए जाने की जरूरत है या फिर मौजूदा हालात के अनुसार उनमें संशोधन किया जाना चाहिए। ऐसे नियमों की जानकारी संबंधित विभागों से शीघ्र मांगी गई है ताकि एकत्रित जानकारी के आधार पर शासन स्तर पर फैसला किया जा सके। इन 9 विभागों से मांगी गई जानकारी विधि और विधायी कार्य विभाग ने 9 विभागों से उनके पुराने नियमों और अधिनियमों की समीक्षा कर उन्हें निरस्त या संशोधित किए जाने को लेकर जानकारी मांगी है। इसके लिए विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को पत्र भेजे गए हैं। ये विभाग हैं शामिल     जल संसाधन विभाग     गृह विभाग     उद्योग और व्यापार विभाग     नगरीय विकास और आवास विभाग     वाणिज्यिक कर विभाग     पशुपालन विभाग     राजस्व विभाग     किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग     स्कूल शिक्षा विभाग चार महीने में नहीं बता पाए अफसर विधि विभाग ने चार महीने पहले ही इन विभागों से जानकारी मांगी थी। इस दौरान विभाग ने तीन बार पत्र भी भेजे, लेकिन संबंधित अधिकारी यह नहीं बता पाए हैं कि उनके विभाग के कौन-से नियम और अधिनियम अब प्रासंगिक नहीं हैं, जिन्हें निरस्त या संशोधित किया जाना चाहिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet