LATEST NEWS

भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत: उप मुख्यमंत्री

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने जैन धर्म के माध्यम से पूरे विश्व को शांति, सहिष्णुता और करुणा का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर ने समस्त मानवता को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने दो हजार वर्ष पूर्व थे।  

उज्जैन की वसंत विहार कालोनी में बने तारामंडल में अब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर सरकार डिजिटल गैलरी बनाने जा रही

उज्जैन खगोल विज्ञान में युवाओं की रुचि बढ़ाने को उज्जैन की वसंत विहार कालोनी में बने तारामंडल में अब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर सरकार डिजिटल गैलरी बनाने जा रही है। ऐसी गैलरी जो व्यापक और आकर्षक अंतरिक्ष अन्वेषण केंद्र के रूप में आगंतुकों को प्रेरित और शिक्षित करेगी। गैलरी में आकाशीय पिंड, अंतरिक्ष यान, उपग्रहों और राकेटों के छोटे आकार के भौतिक मॉडल भी अवलोकनार्थ रखे जाएंगे। एलईडी, स्क्रीन, प्रोजेक्टर, होलोग्राफिक डिस्प्ले और एआर/वीआर सिस्टम के माध्यम से विज्ञान आधारित कहानियां दिखाने, सुनाने की व्यवस्था होगी। गैलरी तैयार करने को उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने निविदा जारी की है। 23 अप्रैल बीड जमा करने की अंतिम तारीख है। मालूम हो कि सालभर पहले ही उज्जैन स्मार्ट सिटी ने तारा मंडल को आठ करोड़ रुपये खर्च कर थ्रीडी प्रोजेक्शन थियेटर के रूप में अपग्रेड किया था। ये काम भी कंपनी ने अपने हर प्रोजेक्ट की तरह समय सीमा गुजरने के महीनों बाद पूरा किया था। ऐसा किए जाने से तारामंडल पूरे 25 महीने बंद रहा था। बहरहाल यहां थ्रीडी फोके रिजोल्यूशन टेक्नोलाजी आधारित मशीन के माध्यम से अंतरीक्ष की सैर कराने का वास्तविक एहसास कराने की सशुल्क व्यवस्था हैं। शो की भाषा अंग्रेजी तारा मंडल में दिखाए जाने वाले शो की भाषा अंग्रेजी है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण सहित तारे-नक्षरों की स्थिति भी तारामंडल में फिलहाल देखने को नहीं मिल रही। क्योंकि इसका वीडियो उपलब्ध नहीं है। मुख्य रूप से शो में सन् 1961 में अंतरिक्ष पर पड़े इंसान के पहले कदम और 1977 में अंतरिक्ष उड़ान की महत्वपूर्ण घटना (स्पेस शहट आर्बिटर का रोल आउट, वोयाजर) के थ्रीडी वीडियो दिखाए जाने का बंदोबस्त है। नजारे खूबसूरत है, जिन्हें 120 डिग्री झुकती कुर्सी पर बैठ देख सकेंगे। एक शो की दर्शक क्षमता 81 है। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ की नीति पर दिए जाने की बात कही गई है। अब यह भी जानिए मध्यप्रदेश की सरकार ने वर्ष 2013 में पांच करोड़ रुपये खर्च कर बसंत विहार कालोनी में हाईब्रिड टेक्नोलाजी बेस्ड तारामंडल बनवाया था। इसका लोकार्पण 12 जून 2013 को भूतपूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया था। प्रचार-प्रसार ठीक से न होने से तारा मंडल अधिकांश दिनों में खाली ही रहता। यानि कम ही दर्शक मिलते जिससे मेंटेनेंस खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा। साल 2020 में मेपकास्ट ने तारा मंडल को थ्रीडी फाेर-के रिजुलेशन प्रोजेक्शन थियेटर के रूप में अपग्रेड कराने का प्रस्ताव तैयार किया था, जो 2024 में क्रियान्वित हुआ।  

केवल निर्माण कराना पंचायत का कार्य नहीं, हमें लोगों की विचार प्रणाली भी बदलना होगी : प्रभारी मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम एवं भिंड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि पंच, सरपंच वो कड़ी है जो हमें सामर्थ्य देगा और हमारे सामर्थ्य से राज्य और देश शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनी हुई व्यवस्था ही सबसे ऊपर होती है। त्रि-स्तरीय पंचायत राज व्यवस्था में अधिकारों और कर्त्तव्यों का सामंजस्य आवश्यक है। पंचायत पदाधिकारी संवाद, समन्वय और संपर्क का उपयोग कर बेहतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि केवल निर्माण कार्य करना ही पंचायत का काम नहीं है। हमें लोगों की विचार प्रणाली को भी बदलना होगा। उन्होंने कहा कि जैसे आप सभी अपना परिवार चलाते हैं, अगर उसी प्रकार अपनी पंचायत को चलाएंगे तो विकास जरूर होगा। मंत्री श्री पटेल कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउण्ड भिण्ड में आयोजित। पंच, सरपंच सम्मेलन उन्मुखीकरण कार्यक्रम इस अवसर पर विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं पंच, सरपंच उपस्थित रहे।  

रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था :राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेश की जिला रेडक्रॉस समितियों के निर्वाचन कार्य की राजभवन में समीक्षा की। उन्होंने जिला इकाइयों जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है अथवा हो गया है। उनके निवार्चन की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री तरुण राठी, राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, राज्य रेडक्रॉस समिति के जनरल सेक्रेटरी सहित राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस की सभी स्तर की इकाइयों के निर्वाचन की नियमित व्यवस्था हो। निर्वाचन कार्य समय पर हो। इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। प्रदेश की जिला इकाइयों का कार्यकाल अंतिम चरण में है अथवा पूरा हो गया है। उनके निर्वाचन का कैलेंडर जारी किया जाए। राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस से संबंद्ध समितियों के निर्वाचन प्रक्रिया को भी शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों से राजभवन द्वारा रेडक्रॉस इकाइयों को दिए गए अनुदान के उपयोग की समीक्षा करने की अपेक्षा की है। सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को उचित औषधियों की उपलब्धता में बाधा नहीं आए। उन्होंने इस की सतत मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देशित किया है। 

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिले की चंदला और पन्ना जिले की पन्ना विधानसभा में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत पन्ना में लाभार्थियों से संपर्क कर चौपाल चर्चा एवं सामाजिक नेताओं से संपर्क किया   बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का ब्रांड एंबेसेडर जनहित की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता छतरपुर/पन्ना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिले के चंदला सर्किट हाउस एवं पन्ना जिले की पन्ना विधानसभा के टाउन हॉल में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत पन्ना में लाभार्थियों से संपर्क कर चौपाल चर्चा की एवं सामाजिक नेताओं से संपर्क किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने चंदला एवं पन्ना विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हीं के परिश्रम से हमने सदस्यता अभियान में आशा से अधिक सदस्य बनाए। हमने हर बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से 250-300 सदस्य बनाए। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर मध्यप्रदेश में हमारी प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। निस्वार्थ भाव से काम करने वाले इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यही कार्यकर्ता भाजपा के ब्रांड एंबेसेडर हैं, पार्टी के चेहरे हैं। यही कार्यकर्ता जनता के बीच भाजपा की छवि बनाते हैं और जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है। डॉ. मुखर्जी के बलिदान से खड़ी हुई भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई। देश की आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने संविधान में जम्मू-कश्मीर के लिए धारा 370 का प्रावधान कर दिया। इसके अनुसार वहां का संविधान अलग, प्रधानमंत्री अलग और झंडा भी अलग हो गया। जम्मू-कश्मीर में किसी सफाईकर्मी का बच्चा योग्य होने के बावजूद सफाइकर्मी ही बने रहने के लिए अभिशप्त था। नेहरू मंत्रिमंडल में उस समय उद्योग मंत्री रहे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे। उन्होंने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और 1951 में पं. दीनदयाल उपाध्याय के साथ जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने इस व्यवस्था के विरोध में आंदोलन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जेल में डाल दिया गया और जेल में ही उनकी हत्या कर दी गई। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी के बलिदान के आधार पर खड़ी हुई है। अंत्योदय के विचार को लेकर गरीब कल्याण कर रही है भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जनसंघ के संस्थापकों में से एक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने हमें एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार दिया, जिसके रास्ते पर भाजपा आगे बढ़ रही है और भाजपा की सरकारों की अधिकांश योजनाएं अंत्योदय के उद्देश्य से ही लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब पं. दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान पहुंचे, तो एक प्रदर्शनी में उन्होंने पं. उपाध्याय की झोपड़ी का चित्र देखा, जिसमें उन्होंने अपना जीवन गुजारा। उसे देखकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की आंखें भर आईं। उन्होंने संकल्प लिया कि आज से देश में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई। कांग्रेस शासनकाल में बिचौलिए खा जाते थे गरीबों का पैसा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि गरीब मां के बेटे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां को धुआं उगलते चूल्हे पर खाना बनाते देखा था। माता-बहनों को इस तकलीफ से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने उज्जवला योजना शुरू की, जिसके अंतर्गत गरीबों को 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कोई गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए उन्होंने आयुष्मान भारत योजना शुरू की। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में देश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा था। कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं, लेकिन हितग्राही तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं, 85 पैसे दलाल और बिचौलिए खा जाते हैं। इस भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पद संभालते ही करीब 55 करोड़ जनधन खाते खोले। सारी योजनाओं का पैसा इन्हीं खातों में आता है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो पूरा एक रुपया खाते में पहुंचता है और दलाल-बिचौलिए मुंह देखते रह जाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकारों की सभी जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारना है और घर-घर जाकर हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। घर-घर जाकर लाभार्थियों के साथ सामाजिक नेताओं से किया संपर्क भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत पन्ना विधानसभा के वार्ड क्र. 24, 25 एवं 26 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क किया। बस्ती के निवासियों के साथ चौपाल पर चर्चा की और सामाजिक नेताओं से संपर्क किया।चंदला में आयोजित सम्मेलन को प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार एवं जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक श्री अरविन्द पटेरिया, श्री सुरेंद्र चौरसिया, श्री पंकज पांडे, श्री अरविंद त्रिपाठी, श्री अरविंद बुंदेला, श्रीमती शोभा खटीक, श्री करुणेन्द्र प्रताप सिंह, श्री गौरव दीक्षित, श्री लखन अवस्थी, श्री नाथूराम पटेल, श्री चतुर सिंह, श्री दिलीप पाल, श्री मनोज दीक्षित एवं श्री अनुपम निगम उपस्थित रहे। वहीं पन्ना में आयोजित सम्मेलन को पूर्व मंत्री व विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी श्री उमेश शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव, श्री सदानंद गौतम, श्री रामअवतार पाठक, श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, श्री रामबिहारी चौरसिया, श्री सुधीर अग्रवाल, श्रीमती उषा सोनी, श्री … Read more

मंत्री सिलावट ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत केरवा डैम के समीप किया श्रमदान

जल की बूंद-बूंद का संरक्षण करें : मंत्री सिलावट मंत्री तुलसी राम सिलावट ने ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के अंतर्गत केरवा डैम के समीप श्रमदान किया मंत्री सिलावट ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत केरवा डैम के समीप किया श्रमदान भोपाल जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसी राम सिलावट ने बुधवार को ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के अंतर्गत केरवा डैम के समीप श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों से जल की एक-एक बूंद को संरक्षित करने का आह्वान किया। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प को पूरा करने और नदियों एवं तालाबों के संवर्धन के लिए प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जल स्रोतों के संरक्षण, जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य व्यापक पैमाने पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सभी अपनी सक्रिय भागीदारी से सफल बनाएं। केरवा डैम, भोपाल के समीप जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजित किए गए श्रमदान कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, तीरथ मीणा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, सरपंच श्रीमती मीरा तोमर, पर्यावरण विद अभिलाष खांडेकर, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को जल स्रोतों के सौंदर्यीकरण और गहरीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के तालाबों पर हर प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के भी सख्त निर्देश दिए। सिलावट ने कहा कि जल संकट का समाधान जल गंगा संवर्धन अभियान में निहित है। उन्होंने झाबुआ जिले की प्रसिद्ध हलमा प्रथा से प्रेरणा लेते हुए सभी से अपने जीवन में कम से कम 1 घंटा श्रमदान करने का आग्रह किया। मंत्री सिलावट ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के संकल्प को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध नदी जोड़ो परियोजनाओं के माध्यम से पूरा किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सिलावट ने मध्य प्रदेश में अगले पांच वर्षों में सिंचाई रकबे को 65 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने के लक्ष्य की भी बात कही। मंत्री सिलावट ने वहां उपस्थित सभी लोगों को जल संसाधनों की रक्षा और संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान हम सभी का है और इसकी सफलता की नींव प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर टिकी हुई है।  

यह भारत का महानिर्माण काल है, जिसमें प्रत्येक नागरिक, संस्था और संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र के रूप में वैश्विक क्षितिज पर उभर रहा है। यह भारत का महानिर्माण काल है, जिसमें प्रत्येक नागरिक, संस्था और संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल सफल रिट्रीट भोपाल में एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ऑल इंडिया काउंसिल मीट-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने एसोसिएशन के सभी प्रतिनिधियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों प्रतिनिधियों को सम्मानित किया अब हम दुश्मन को घर में घुसकर जवाब देते है उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को आशा और संभावनाओं की दृष्टि से देख रही है। भारत वह राष्ट्र है जो विश्व में शांति स्थापित करने की सामर्थ्य रखता है। आज का भारत अपने निर्णय अंतर्राष्ट्रीय दबाव में नहीं, बल्कि वैश्विक हित में लेता है। हमारी सेनाएं पूरी मजबूती के साथ खड़ी हैं। अब वह समय नहीं जब हम ज़मीन पर विजय के बाद टेबल पर हार जायें, अब हम दुश्मन को घर में घुसकर जवाब देते हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भारतीय सेना के साथ जुड़कर कार्य करना गौरव और राष्ट्रसेवा का अवसर है। एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन के सदस्य सैन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। सैन्य क्षेत्र में उत्पादों की गुणवत्ता, अनुशासन और प्रतिबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और एसोसिएशन इन सभी मानकों पर खरा उतर रहा है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। भविष्य में हथियार भी भारतीय होंगे उन्हें चलाने वाले भी स्वदेशी होंगे। एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन के सदस्य भारतीय सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत माता की सेवा कर रहे हैं, यह अत्यंत गर्व की बात है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के 80 जिलों से आए एसोसिएशन के पदाधिकारी, बिल्डर्स, सैन्य क्षेत्र से जुड़े अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।  

प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में हो आईटीआई, मुख्यमंत्री ने की तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा

ग्लोबल स्किल पार्क की सभी सीटें भरी जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में विद्यमान उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में हो आईटीआई, मुख्यमंत्री ने की तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा युवाओं के व्यवहारिक प्रशिक्षण और अनुभव के लिए तकनीकी विशेषज्ञता वाले विश्वविद्यालयों और निजी औद्योगिक इकाईयों को शैक्षणिक संस्थाओं से जोड़ें मुख्यमंत्री ने की तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू को स्थापित करते हुए यहाँ की सभी सीटें भरना सुनिश्चित किया जाएं। स्किल पार्क में संचालित सभी तकनीकी पाठ्यक्रमों, उनकी उपयोगिता और रोजगारपरक क्षमता पर केंद्रित प्रचार-प्रसार अभियान का संचालन व्यापक स्तर पर किया जाए। प्रदेश में विद्यमान उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में निजी क्षेत्र का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के हर विकासखंड में आईटीआई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्तर पर विद्यमान औद्योगिक इकाइयों के समन्वय से गतिविधियां संचालित की जाएं। इससे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा में यह निर्देश दिए। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति के प्रति असंतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और उनके लिए रोजगारपरक कार्यक्रमों के लक्ष्य और समय-सीमा निर्धारित कर परिणाममूलक गतिविधियां संचालित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जर्मन और जापानी भाषाओं में दक्ष व्यक्तियों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी भाषाओं में रोजगार के अवसरों की अधिक संभावना है, उनके प्रशिक्षण की प्रदेश में उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने तकनीकी रूप से दक्ष विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों को जोड़ते हुए युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे प्रदेश के उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुशल और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध होंगे तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। बैठक में कौशल विकास नीति, रोजगार कार्यालयों और कौशल विकास के विलय, स्थानीय एवं परम्परागत पद्धतियों की पहचान के लिए आरंभ श्रुति कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।  

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नौ संकल्पों के पालन का किया आहवान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए नौ संकल्पों से निश्चित ही नई ऊर्जा के स्त्रोत बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से नौ संकल्पों के पालन का आहवान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र दिवस पर समारोह का शुभारंभ करते हुए नवकार मंत्र के महत्व को रेखांकित किया और मंत्र को एकीकृत ऊर्जा का प्रवाह बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवकार महामंत्र नई पीढ़ी के लिए ज्ञान और दिशा के स्त्रोत के रूप में कार्य कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सामूहिक नवकार मंत्र के जाप के बाद सभी से नौ संकल्प लेने का आग्रह किया। ये है नौ संकल्प पहला संकल्प – जल संरक्षण, दूसरा संकल्प – एक पेड़ मां के नाम, तीसरा संकल्प – स्वच्छता का मिशन, चौथा संकल्प – वोकल फॉर लोकल, पांचवाँ संकल्प – देश दर्शन, छठा संकल्प – नैचुरल फार्मिंग को अपनाना, सातवाँ संकल्प – हेल्दी लाइफ स्टाइल को अपनाना, आठवाँ संकल्प – योग और खेल को जीवन में लाना और नौवाँ संकल्प – गरीबों की सहायता का संकल्प है।  

एक दुकान से ही किताब-यूनिफॉर्म खरीदने को मजबूर किया तो… आपकी एक कॉल पर दौड़ी आएगी कलेक्टर की टीम

भोपाल  राजधानी भोपाल में अधिकांश परिजनों को 1 हजार की किताबें 4 हजार रुपये तक में खरीदने को मजबूर होना पड़ा है। मजबूरी में यह खरीदी भी कर ली गई लेकिन भोपाल जिला प्रशासन की नींद तब नहीं टूटी। अब जब अधिकांश खरीदी बिक्री हो चुकी है, तब जाकर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टीम बनाई है। कलेक्टर के आदेश में क्या कलेक्टर ने आदेश में लिखा है कि भोपाल के प्राइवेट स्कूलों ने यदि पुस्तक खरीदी करने के लिए और यूनिफॉर्म के लिए पालकों पर दबाव डाला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पालकों को कोई समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कुछ अफसरों को मिलाकर एक टीम बनाई है। परिजन चाहें तो नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं, जिस पर टीम तत्काल कार्रवाई करेगी। ज्यादातर पेरेंट्स की खरीदी हुई पूरी रोचक बात यह है कि ज्यादातर पालक इस समय तक अपने बच्चों के लिए पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीद चुके हैं। ऐसे में उनकी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इस मामले पर परिजनों का कहना है कि आपने हुजूर बड़ी देर कर दी। कई परिजनों का कहना है कि कलेक्टर ने यह आदेश देरी से लागू किया है। वे पहले ही पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीद चुके हैं। इसके लिए उन्होंने 20 से लेकर 25 हजार रुपये तक खर्च किये हैं। टीम में यह अफसर शामिल भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जो टीम बनाई है, उसमें संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार के अलावा अन्य कर्मचारी भी रखे गए हैं। अगर किसी परिजन की शिकायत मिलती है तो यह टीमें मौके पर जाएंगी और समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण भी करेंगी। विभाग का मानना है कि अभिभावकों को एनसीईआरटी या सीबीएसई की तरफ से अनुमोदित पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशकों से पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर करने से लागत बढ़ जाती है। बार-बार स्कूल यूनिफॉर्म बदलने से अभिभावकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ता है। कुछ स्कूलों में यूनिफॉर्म पर खास लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया जाता है, जिससे अभिभावकों को उन्हें निर्धारित विक्रेताओं से ऊंची कीमतों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। छात्रों को पानी ले जाने के लिए मजबूर करना भी विभाग के संज्ञान में आया है। स्कूलों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नियमों के बावजूद बच्चों को स्कूल के जल स्रोतों से पीने की अनुमति देने के बजाय बोतलें मगवाई जाती हैं। स्कूल से संबंधित अतिरिक्त पुस्तकें और अन्य सामान जैसे पानी की बोतलें ले जाने से स्कूल बैग का वजन काफी बढ़ जाता है। इससे बच्चों को परेशानी होती है। राज्य के सभी डीईओ और डीईईओ को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में इन नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी स्कूल को छात्रों और अभिभावकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ नहीं डालना चाहिए, जिससे उन्हें अनावश्यक किताबें, यूनिफॉर्म और पानी की बोतलें जैसी अन्य चीजें खरीदने के लिए मजबूर होना पड़े। इन मानदंडों का उल्लंघन करने वाले किसी भी स्कूल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से निर्धारित बैग का वजन कक्षा बैग का वजन 1 व 2 -1.5 किग्रा 3 से 5-2-3 किग्रा 6 व 7-4 किग्रा 8 व 9- 4.5 किग्रा 10-10.5 किग्रा ये दिए निर्देश – विद्यालय किसी भी व्यक्ति, व्यक्तियों के समूह अथवा एसोसिएशन को लाभ पहुंचाने के लिए संचालित नहीं किया जाएगा। – मान्यता प्राप्त विद्यालय में बेसिक शिक्षा परिषद से निर्धारित पाठ्यक्रम या पाठ्य पुस्तकों से भिन्न पाठ्यक्रम में न तो शिक्षा दी जाएगी और न ही पाठ्य पुस्तकों का उपयोग किया जाएगा। – विद्यालय के भवनों और परिसरों को किसी भी दशा में व्यावसायिक एवं आवासीय उद्देश्यों के लिए दिन और रात में प्रयोग नहीं किया जाएगा। – अशासकीय प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के संदर्भ में निर्गत शासनादेश 26 सितंबर 2023 में प्रावधानों का अनुपालन करें। नियमों और शासनादेश के उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।

08611/08612 संत्रागाछी–अजमेर–संत्रागाछी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03-03 ट्रिप)

08611/08612 संत्रागाछी–अजमेर–संत्रागाछी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03-03 ट्रिप) भोपाल मंडल के अशोकनगर, गुना एवं रुठियाई स्टेशन से होकर गुजरेगी भोपाल रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 08611/08612 संत्रागाछी – अजमेर – संत्रागाछी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03-03 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के अशोकनगर, गुना एवं रुठियाई स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 08611 संत्रागाछी – अजमेर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03 ट्रिप) गाड़ी संख्या 08611 संत्रागाछी – अजमेर विशेष ट्रेन दिनांक 07 अप्रैल 2025 से 21 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक सोमवार को संत्रागाछी स्टेशन से रात 19:55 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 02:30 बजे अशोकनगर, 03:20 बजे गुना, 04:13 बजे रुठियाई एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन रात 21:25 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08612 अजमेर – संत्रागाछी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03 ट्रिप) गाड़ी संख्या 08612 अजमेर – संत्रागाछी विशेष ट्रेन दिनांक 10 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को रात 23:40 बजे अजमेर स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 08:58 बजे रुठियाई, 09:25 बजे गुना, 10:06 बजे अशोकनगर एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन दोपहर 14:30 बजे संत्रागाछी स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में संत्रागाछी जं., खड़गपुर जं., टाटानगर जं., चांदिल जं., मूरी जं., रांची, लोहरदगा बीएस, टोरी, लातेहार, बारवाडीह जं., डाल्टनगंज, गढ़वा रोड जं., रेणुकूट, चोपन, सिंगरौली, बरगवां, सरायग्राम, ब्यौहारी, खन्ना बंजरि, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, मलकहेड़ी, अशोक नगर, गुना, रुठियाई जं., अटरू, बारां, सोगरिया, बूंदी, मंडलगढ़, चांदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर जं. स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर एवं मुंगावली स्टेशनों से होकर गुजरेगी

09619/09620 मदार–रांची–मदार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप) भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर एवं मुंगावली स्टेशनों से होकर गुजरेगी भोपाल रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09619/09620 मदार – रांची – मदार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर एवं मुंगावली स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 09619 मदार – रांची ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप) गाड़ी संख्या 09619 मदार – रांची विशेष ट्रेन दिनांक 06 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को मदार स्टेशन से दोपहर 13:50 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 23:00 बजे रुठियाई, 23:25 बजे गुना, अगले दिन 00:10 बजे अशोकनगर, 00:45 बजे मुंगावली एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 21:25 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09620 रांची – मदार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप) गाड़ी संख्या 09620 रांची – मदार विशेष ट्रेन दिनांक 07 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को रात 23:55 बजे रांची स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 20:18 बजे मुंगावली, 20:58 बजे अशोकनगर, 22:00 बजे गुना, 22:38 बजे रुठियाई एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे मदार स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मदार जं., किशनगढ़, जयपुर जं., दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, अटरू, छाबड़ा गुगौर, रुठियाई जं., गुना, अशोक नगर, मुंगावली, मलकहेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्यौहारी, बरगवां, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड जं., डाल्टनगंज, टोरी, लोहरदगा बीएस, रांची स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

अपने रेल सफर की कहानी लिखें और इनाम पाएं

रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025 भोपाल भारतीय रेल आपके सफर की अनकही कहानियों को मंच देने जा रही है! यदि आपके पास रेल यात्रा का कोई यादगार अनुभव है, जिसे शब्दों में पिरोकर दुनिया के साथ साझा करना चाहते हैं, तो रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस प्रतियोगिता में भाग लें और आकर्षक नकद पुरस्कार जीतें!   रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हिंदी में मौलिक और रोचक यात्रा वृत्तांत लिखने वाले प्रतिभागियों को ₹10,000 (प्रथम पुरस्कार), ₹8,000 (द्वितीय पुरस्कार), ₹6,000 (तृतीय पुरस्कार) और पांच प्रेरणा पुरस्कार (प्रत्येक ₹4,000) दिए जाएंगे।   आपकी कहानी 3000 से 3500 शब्दों के बीच होनी चाहिए, जिसे डबल स्पेस में टाइप किया गया हो और प्रत्येक पृष्ठ पर क्रम संख्या अंकित हो। कुल शब्दों की संख्या भी स्पष्ट रूप से लिखी जानी चाहिए। साथ ही, अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर अपना नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर और ई-मेल जरूर भेजें।   यदि आप सरकारी सेवा में हैं, तो आपको प्रमाणित करना होगा कि आपके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक मामला लंबित नहीं है। अन्य प्रतिभागियों को यह पुष्टि करनी होगी कि उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला विचाराधीन नहीं है। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को यह घोषणा करनी होगी कि उनकी रचना मौलिक है और इसे पहले किसी अन्य प्रतियोगिता में पुरस्कृत नहीं किया गया है।   अपने शब्दों से अपनी रेल यात्रा के जादू को जीवंत करें और अपने लेखन के से दें उसे नया आकार! अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई, 2025 तक दिए  गए पते पर भेजें:   सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नंबर-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली – 110002

भोपाल में भीषण गर्मी के बीच राहत, स्कूलों के समय में बदलाव; सुबह 7:30 से 12 बजे तक

भोपल मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते भोपाल में राहत की घोषणा की है। अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके। दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय बच्चों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उन्हें गर्मी के प्रभाव से कुछ राहत मिलेगी। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश में पारा 42 डिग्री पार हो गया है। बड़ों का हाल बेहाल है तो वहीं अब स्कूल के बच्चों की हालत खराब हो रही है। अब इसमें राहत देते हुए सागर कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यानी दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को लगाने की अनुमति नहीं होगी।

मध्यप्रदेश के 30 जिलों में लू का अलर्ट, 11 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश होगी

भोपाल मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गुना, रतलाम और नर्मदापुरम जैसे शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जहां लू भी चली। मौसम विभाग ने जबलपुर और ग्वालियर समेत कुल 30 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, धार में न केवल दिन बल्कि रातें भी गर्म रहेंगी। अशोकनगर, गुना, रतलाम, मंदसौर और नीमच में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।     मंगलवार को गुना, रतलाम-नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार रहा। यहां लू भी चली। मौसम विभाग ने बुधवार को जबलपुर-ग्वालियर समेत 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। IMD, भोपाल के अनुसार, धार में दिन के साथ रात भी गर्म रहेगी। अशोकनगर, गुना, रतलाम, मंदसौर और नीमच में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन और आगर-मालवा में लू का यलो अलर्ट है। 10 अप्रैल को भी रतलाम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार, जबलपुर और मंडला में भी लू चलेगी। 11 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश होगी सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी पश्चिमी राजस्थान से पश्चिमी विदर्भ तक एक टर्फ एक्टिव है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस), साइक्लोनिक सकुर्लेशन का भी असर है। इस वजह से गर्मी का असर है, लेकिन 11 और 12 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में मौसम बदल जाएगा। कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जिन जिलों में मौसम बदलेगा, उनमें इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत 30 जिले शामिल हैं। तेज गर्मी के बीच एमपी में बारिश इधर, मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। तेज गर्मी के बीच बारिश भी हुई। छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ पानी गिरा। बैतूल, डिंडौरी और पांढुर्णा में भी मौसम बदला रहा। वहीं, गुना में 43.4 डिग्री, रतलाम-नर्मदापुरम में पारा 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। धार में 42.9 डिग्री, सागर में 42.5 डिग्री, शाजापुर, खजुराहो-नौगांव में 42.4 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41.1 डिग्री, ग्वालियर में 41.9 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और जबलपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसा रहेगा अप्रैल में मौसम     पहला सप्ताह ऐसा रहा: रात का तापमान सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही।     दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा यानी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्वी नम हवाओं के कारण थोड़ी राहत के साथ भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य यानी 22-24 डिग्री बना रहेगा। इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से बढ़कर 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 से 3 दिन लू भी चल सकती है। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छा सकते हैं।     तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet