LATEST NEWS

जल गंगा संवर्धन अभियान को अब समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग मिल रहा

भोपाल प्रदेश में 30 मार्च से शुरू किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान को अब समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग मिल रहा है। अभियान के जरिये कुओं, नदियों, तालाबों, बावड़ियों के साथ स्टॉप डेम के आसपास साफ-सफाई और गहरीकरण के कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। जन-भागीदारी के कार्यों में प्रशासनिक अमला भी कँधे से कँधा मिलाकर सहयोग कर रहा है। छोटा तालाब के कुण्ड में चलाया गया स्वच्छता अभियान छिंदवाड़ा में कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में जन-अभियान परिषद ने छोटा तालाब के कुण्ड की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया। कार्य में नगर निगम के स्वच्छता ब्रॉण्ड एम्बेसडर श्री विनोद तिवारी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और वॉलेंटियर्स ने श्रमदान किया। कुण्ड में पॉलिथीन और बेकार सामग्री को हटाया गया। सफाई कार्य के दौरान नागरिकों को शहर के खूबसूरत छोटे तालाब को साफ रखने का संकल्प दिलाया गया। जन-अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा। परिषद के सहयोग से जिलेभर में नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये जन-सामान्य में जल-स्रोतों को साफ रखने के प्रति जन-जागरूकता लायी जायेगी। ग्राम पंचायत ननासा में जल-स्रोतों की साफ-सफाई देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु प्रजापति की देख-रेख में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल-स्रोतों की सफाई का कार्य हाथ में लिया गया है। ग्राम पंचायत ननासा में तालाब के गहरीकरण का कार्य किया गया। बागली विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हैदरपुर में जन-सहयोग से नदी-नालों के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। बावड़ी की सफाई कर स्वच्छता और जल संरक्षण का दिया संदेश जन-अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने धार जिले की ग्राम पंचायत तीसगाँव में प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई कर जन-सामान्य को स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने श्रमदान के दौरान “स्वच्छ परिवेश, जुटेगा सारा देश’’ के नारे लगाये। ग्रामीण क्षेत्रों में जल-स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।  पानी को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी शहडोल जिले में जल के संरक्षण और जल को सहेजने के लिये 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिले की ग्राम पंचायत पकरिया में विधायक श्री जय सिंह मरावी के नेतृत्व में जन-जागरूकता का कार्यक्रम हुआ। विधायक श्री मरावी ने कहा कि खेत का पानी खेत में, गाँव का पानी गाँव में रहे, इसके लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अम्बाह शाखा नहर में सफाई कार्य मुरैना सबलगढ़ के जल संसाधन कर्मचारियों ने अम्बाह शाखा नहर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में सफाई कार्य के लिये श्रमदान किया। कर्मचारियों ने नहर में लगी झाड़ियों को साफ किया। मुरैना जिले में जल-स्रोतों की पहचान की गयी है, जहाँ बावड़ियों, तालाबों, नदियों में जन-भागीदारी से सफाई के साथ गहरीकरण का कार्य किया जाना है। इन कार्यों में जन-भागीदारी बढ़ाने के लिये जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किये गये हैं।  

भोपाल द्वारा कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आज से 9 अप्रैल तक 3 दिवसीय प्रशिक्षण होगा

भोपाल मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल द्वारा कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आज से 9 अप्रैल तक 3 दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर आधारित फसल उपज मॉडलिंग प्रशिक्षण का आयोजन विज्ञान भवन भोपाल मे किया जा रहा है। प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में तकनीकि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीकि का प्रचलन बढ़ाना है| इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडलों जैसे (SVM, Random Forest, Neural Network, CNN, XGB) तथा डीप लर्निंग तकनीकों पर, राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, इसरो, हैदराबाद, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल एवं महालनोबिस राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र, नई दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जायेगा | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित फसल उपज मॉडलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को रिमोट सेंसिंग तकनीकि का उपयोग करके सटीक फसल उपज अनुमान के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसका लक्ष्य फसल बीमा दावा निपटान प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाना है, जिससे प्रौद्योगिकी आधारित तकनीकि का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा सके। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। मध्यप्रदेश में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का क्रियान्वयन वर्ष 2022 से किया जा रहा है। इस कार्य मे मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद साथ राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, इसरो, हैदराबाद, कृषि विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं एमपीएसईडीसी भी सहयोग कर रहे है। मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का फसल बीमा मे उपयोग करने बाला देश मे पहला राज्य हैं। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग फसल बीमा के अंतर्गत तकनीकी पार्टनर के तौर पर कृषि विभाग, राजस्थान सरकार के लिए भी किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण के शुभारम्भ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महनिदेशक डॉ अनिल कोठारी, संचालक कृषि विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं कृषि मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।  

कल मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनता को समर्पित करेंगे विवेकानंद नीडम आरओबी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में विवेकानंद नीडम के समीप नवनिर्मित आरओबी ( रेलवे ओवर ब्रिज) 8 अप्रैल को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही इस आरओबी से विधिवत आवागमन शुरू हो जाएगा। आरओबी की सुविधा जल्द से जल्द शहरवासियों सहित जिले की जनता को उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आरओबी पर विद्युतीकरण सहित रोशनी के लिए पोल व रेडियम लगाना, रोड फर्निशिंग एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुगम यातायात के लिए शेष काम युद्ध स्तर पर पूरे किए जा रहे हैं। इस आरओबी के शुरू होने पर लश्कर, कम्पू, आमखो इत्यादि क्षेत्र के निवासी नाका चंद्रबदनी से विवेकानंद नीडम होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच सकेंगे। साथ ही आगरा-झाँसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधे जा सकेंगे। इससे समय की बचत के साथ दूरी भी कम तय करनी पड़ेगी।

3 दिवसीय विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन दिल्ली के लाल किले पर होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के विराट व्यक्तित्व को सबके सामने लाने के लिए महानाट्य की कल्पना की गई है. उन्होंने कहा कि जब इसका मंचन दिल्ली में 12, 13 और 14 अप्रैल को लाल किले पर होगा तो इसमें हाथी, घोड़ों, पालकी के साथ 250 से ज्यादा कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे. महानाट्य में शामिल कलाकार निजी जीवन में अलग-अलग क्षेत्र के प्रोफेशनल्स हैं. महानाट्य में वीर रस समेत सभी रस देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि महानाट्य का मंचन गौरवशाली इतिहास को विश्व के सामने लाने का मध्य प्रदेश सरकार का एक अभिनव प्रयास है. इस कालजयी रचना को सबके सामने रखने में दिल्ली सरकार का भी सहयोग मिल रहा है. इससे पहले हैदराबाद में भी विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति हो चुकी है. ‘आज भी लोग प्रेरणा लेते हैं’ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का शासन काल, सुशासन व्यवस्था का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है. वे एकमात्र ऐसे शासक थे, जिनके जीवन के विविध प्रसंगों से आज भी लोग प्रेरणा लेते हैं. उनके द्वारा किए गए कार्य और नवाचार आज भी प्रासंगिक हैं. वर्तमान में हिजरी और विक्रम संवत प्रचलन में हैं. इसमें विक्रम संवत उदार परंपरा को लेकर चलने वाला संवत है, अर्थात संवत चलाने वाले के लिए शर्त है कि जिसके पास पूरी प्रजा का कर्ज चुकाने का सामर्थ्य हो, वही संवत प्रारंभ कर सकता है. 60 अलग-अलग प्रकार के हैं नाम उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने अपने सुशासन, व्यापार-व्यवसाय को प्रोत्साहन और दूरदृष्टि से यह संभव किया विक्रमादित्य ने विदेशी शक आक्रांताओं को पराजित कर विक्रम सम्वत् का प्रारंभ 57 ईस्वी पूर्व में किया था. विक्रम संवत के 60 अलग-अलग प्रकार के नाम हैं. संवत 2082 को धार्मिक अनुष्ठानों के संकल्प में “सिद्धार्थ” नाम दिया गया है. ये 60 नाम चक्रीकरण में बदलते रहते है. विक्रमादित्य का न्याय देश और दुनिया में प्रचारित हुआ. यह सम्वत् भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आधार वाला कालगणना सम्वत् बन गया, जो आज भी प्रचलित है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत वर्ष में उज्जयिनी के सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य युग परिवर्तन और नवजागरण की एक महत्वपूर्ण धुरी रहे हैं और उनके द्वारा प्रवर्तित विक्रम सम्वत् हमारी एक अत्यंत मूल्यवान धरोहर है. विक्रम सम्वत् हिंदू समाज का महज एक पर्व या नववर्ष भर नहीं है. विक्रम सम्वत् और सम्राट विक्रमादित्य भारतवर्ष के गौरव को, मनोबल को और राष्ट्र की चेतना को जागृत करने का एक उपयुक्त अवसर है. यह पुरातन परंपरा से शक्ति प्राप्त कर भारत को विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है. हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, “यही समय है, सही समय है…” विश्व में भारत का समय है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम जानते हैं कि विदेशी आक्रांताओं और उपनिवेशवादी इतिहासकारों ने भारत गौरव तथा ज्ञान संपदा के प्रमाणों, साक्ष्यों, स्थापत्यों के सुनियोजित विनाश का अभियान चलाया. उनके द्वारा हमारी संपदा का विध्वंस किये जाने के प्रमाण लगातार मिलते रहे हैं.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहली बार सम्राट विक्रमादित्य की शासन व्यवस्था में ही नवरत्नों का समूह देखने को मिलता है. इन नवरत्नों में सभी अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ थे. उन्होंने सुशासन की व्यवस्था स्थापित की. नवरत्न सभी परिस्थितियों में सुचारू शासन संचालन में सक्षम थे. इसी क्रम में 300 साल पहले शिवाजी महाराज के अष्ट प्रधान की पद्धति में यही व्यवस्था दिखाई देती है. विक्रमादित्य उज्जैन के सार्वभौम सम्राट के रूप में लोक विख्यात हैं. आज विक्रमादित्य के अनेक पुरातत्‍वीय प्रमाण, लेख, मुद्रा अवशेष प्राप्त हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की दानशीलता, वीरता और  प्रजा के प्रति संवेदनशीलता अद्भुत थी. विक्रम-बेताल पच्चीसी और सिंहासन बत्तीसी की कहानियों में इस प्रकार के कई प्रसंग आते हैं. सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों का सभी शासक अनुसरण करना चाहते थे.  विक्रमादित्य का मूल नाम साहसांक था, उन्हें विक्रमादित्य की उपाधि से सुशोभित किया गया, जो उल्टे क्रम को सूत्र में बदल दे, वो विक्रम और जो सूर्य के समान प्रकाशमान रहे वो आदित्य का भाव निहित था. उज्जयिनी के सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य भारतीय अस्मिता के उज्जवल प्रतीक हैं. वे शक विजेता, सम्वत् प्रवर्तक, वीर, दानी, न्यायप्रिय, प्रजावत्सल, स्तत्व सम्पन्न थे. वे साहित्य, संस्कृति और विज्ञान के उत्प्रेरक रहे.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने 2000 साल पहले गणतंत्र की स्थापना की, उन्होंने कभी स्वयं को राजा नहीं कहा. प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी भी स्वयं को देश का प्रधान सेवक मानते हैं. मध्यप्रदेश सरकार ने 20 साल पहले विक्रमादित्य शोध पीठ स्थापित की है, जो विक्रमादित्य के जीवन मूल्यों पर आधारित पुस्तकें प्रकाशित कर विभिन्न तथ्य सामने ला रही है.

नर्मदापुरम में तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा, आठ शहरों में अधिकतम 40 तापमान, तीखे होने लगे गर्मी के तेवर

भोपाल बादलों के छंटते ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में रिकार्ड हुआ। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। आठ शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।    मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी प्रकाश ढावले ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम शु्ष्क हो गया है।  हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। लगातार गर्म हवाएं आने के कारण गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इस तरह की स्थिति अभी बनी रह सकती है।  राजस्थान से लगे मध्य प्रदेश के जिलों में लू का प्रभाव भी हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पड़ोसी राज्य गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में तापमान बढ़े हुए हैं।  वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ने लगा है। आठ अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र को प्रभावित करने लगेगा। हालांकि मौजूदा स्थिति को देखते हुए गर्मी के तीखे तेवर बने रहने की संभावना है। इन शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज हुआ शहर- अधिकतम तापमान नर्मदापुरम- 42.4 खजुराहो- 41.6 रतलाम- 41.5 दमोह- 40.5 धार- 40.1 सागर- 40.0 मंडला- 40.0 सतना- 40.0 नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में।

रामनवमी पर मंत्री शिवराज सिंह ने बच्चियों को अपने हाथों से खिलाया भोजन, बोले – बेटी के बिना सृष्टि नहीं चल सकती

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने रामनमवी के अवसर पर घर पर कन्या पूजन किया. इसके बाद उन्होंने सभी बच्चियों को अपने हाथों से भोजन खिलाया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेटी के बिना सृष्टि चल नहीं सकती. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज रामनवमी भी है और नवरात्रि का नवां दिन भी है. नवरात्रि का नवां दिन होता है मैया सिद्धिदात्री का. मां सभी पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें. सब सुखी हो, सब निरोग हो, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में हम सब अपना सहयोग दें. नवमी के दिन हमारी बरसो पुरानी परंपरा है, कन्याओं का पूजन करना. बेटियां देवियां है और बेटी है तो कल है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में बेटियों को देवी का स्वरूप ही माना गया है. जहां मां-बहन और बेटी का मान-सम्मान होता है, वहीं देवता निवास करते हैं और जहां देवता निवास करते हैं वहीं सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आती है. बरसों से नवरात्र के नौवें दिन कन्या भोज मैं और मेरी पत्नी साधना सिंह कराती रहीं हैं, लेकिन आज मेरे मन में बहुत संतोष है कि कार्तीकेय, कुणाल, अमानत और रिद्धि ने दोनों बेटों और बहुओं ने परिवार की इस पंरपरा को आगे बढ़ाया और कन्या भोज कराया है. हमारी संस्कृति अद्भुत है, इसको बढ़ाना, इसका पालन करना यह हम सभी का परम कर्तव्य है. आज मैं आनंद से भरा हूं कि बच्चे भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. शिवराज सिंह ने कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं, राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारे हर सांस में बसे हैं. भगवान राम के चरणों में प्रणाम. पीएम मोदी के नेतृत्व में रामराज लाने के लिए हम सब प्रयत्न कर रहे हैं और रामराज का मतलब ये है “दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज नहिं काहुहि ब्यापा” जनता सुखी रहे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दैहिक मतलब शारीरक कष्ट न हो, दैविक मतलब प्राकृतिक कष्ट न हो, और कोई भौतिक कष्ट मतलब कोई अभाव से न जूझे सब समृद्ध रहें ये रामराज की कल्पना साकार करने का हम प्रयत्न कर रहे हैं. श्रीराम हम सबको शक्ति दें. ताकि हम इस काम को पूरा कर सकें. एक बात और भगवान राम ने कही है, “परहित सरिस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई” हम केवल अपने लिए नहीं दूसरों के लिए भी कुछ न कुछ करें. वही सबसे बड़ा धर्म है. लोगों की सेवा है ये सबसे बड़ा धर्म है.

दमोह में हड़कंप की स्थिति, 7 की मौत मामले की होगी इन्क्वायरी, जांच दल गठित करने का ऐलान

दमोह मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मिशनरी अस्पताल में फर्जी हार्ट सर्जन द्वारा सर्जरी के बाद 7 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना के बाद से दमोह में हड़कंप की स्थिति है. इस मामले को मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लेते हुए जांच दल गठित करने का फैसला लिया. जांच दल तीन दिनों तक दमोह में कैंप करेगा. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर ये जानकारी दी है. कानूनगो के मुताबिक मिशनरी अस्पताल में हुई मौतों की शिकायतों को लेकर उनके द्वारा जांच दल बनाया गया है जो कि 7 से 9 अप्रैल को इस मामले की जांच करेगा. अस्पताल के अफसरों की भूमिका की भी होगी जांच मानवाधिकार आयोग द्वारा गठित जांच दल इस मामले में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अस्पताल की भूमिका का भी परीक्षण भी करेगा. उन्होंने कहा है कि इस मामले से संबंधित जो भी व्यक्ति जानकारी देना चाहे वो जांच दल को दे सकता है. नेता प्रतिपक्ष ने की निष्पक्ष जांच की मांग इसके अलावा, इसी मामले को लेकर एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी सरकार से इस मामले की जुछ स्तरीय जांच की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष सिंगार ने एक्स पर लिखा है कि रक्षक ही बन गए भक्षक. सरकार बन गई मूकदर्शक. एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट कर इस मामले की गम्भीर और निष्पक्ष जांच की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मिशन अस्पताल का उल्लेख करते हुए लिखा है कि यहां संदिग्ध रूप से 7 मौतों की खबर आई है. यहां फर्जी डॉक्टर ने हार्ट सर्जरी की है. लापरवाही की हद तो तब हो गई जब मिशन अस्पताल ने न तो फर्जी डॉक्टर की डिग्री का सत्यापन किया, न ही पहचान की. मरने वालों की संख्या ज्यादा होने की आशंका उन्होंने प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा करते हुए लिखा है कि प्रशासन ने इस मामले को गोपनीय रखने की कोशिश की है. उमंग सिंगार ने इस घटना को नरसंहार करार देते हुए आशंका जाहिर की है कि मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग, बेटी की शादी के लिए खरीदा था सामान, आग में सबकुछ खाक

शिवपुरी बदरवास थाना क्षेत्र में अखाई महादेव गांव में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई, जिसमें बेटी की शादी के लिए खरीदकर रखे सामान के साथ ही गेहूं, चना और भूसा भी जलकर नष्ट हाे गया। परिजनाें ने आग की लपटें उठती देखीं, ताे समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे के लिए गुहार लगाई है, जिससे बेटी की शादी कर सकें।   दरअसल, अखाई महादेव गांव में राजेश कुशवाह का कच्चा मकान है। गांव के ब्रजभान और जगराम यादव ने पानी की माेटर चलाने के लिए अवैध रूप से बिजली के तार डाले थे, जाे राजेश के कच्चे घर की छत से हाेकर गुजर रहे थे। इन बिजली के ताराें में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी कच्चे मकान की छत पर गिरी, जिससे आग भड़क गई। अंदर राजेश के परिवार के सदस्य माैजूद थे, लेकिन वह समय रहते बाहर निकल आए। हालांकि हादसे में 4 क्विंटल गेहूं, करीब 22 क्विंटल चना और भूसा जलकर खाक हाे गया है। बेटी की शादी के लिए खरीदा सामान भी जल गया। निमंत्रण देने गांव गए थे     रविवार काे राजेश कुशवाह अपने गांव खजूरी गए हुए थे। वहां वे कुछ लाेगाें काे शादी का निमंत्रण देने गए थे। परिजनाें ने फाेन पर घर में आग लगने की सूचना दी, ताे वह तुरंत लाैटकर आए।     दरअसल राजेश की बेटी का विवाह 20 अप्रैल काे है। ऐसे में उसे देने के लिए पलंग, बिस्तर, बर्तन और कपड़े आदि खरीदे गए थे। इस सामान काे घर के दूसरे कमरे में रखा था। आग इतनी तेजी से फैली की परिजनाें काे सामान निकालने का समय नहीं मिला। ये पूरा सामान भी जलकर खाक हाे गया।     पीड़ित राजेश कुशवाह ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है, जिससे वह बेटी की शादी के लिए पूरा इंतजाम कर सकें। दमकल पहुंचने तक जल गया था सामान घर में आग लगने पर लाेगाें ने पुलिस के साथ ही दमकल वाहन काे भी सूचित किया। हालांकि, दकमल वाहन जब तक पहुंचा, पूरे मकान में आग फैल चुकी थी। आग पर काबू पाने तक पूरा सामान जल चुका था।

रामराजा मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु, बुंदेली बधाई गीत पर झूमें श्रद्धालु

निवाड़ी बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में आज रविवार को रामनवमी की धूम है, जहां पर विराजे रामराजा मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं और दोपहर 12:00 बजे मंदिर प्रांगण में राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निवाड़ी विधायक अनिल जैन निवाड़ी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जैसे ही राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम हुआ वैसे ही संस्कृति विभाग द्वारा बधाई गीत की प्रस्तुति दी गई। रामराजा मंदिर में 7 अप्रैल की सुबह 4:00 बजे मंगला आरती होगी। जिसका अपना अलग महत्व है। इस आरती में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं। इसके बाद भगवान राम राजा गर्भ ग्रह में चले जाएंगे। 8 अप्रैल की सुबह वह पलना में भक्तों को दर्शन देंगे और 10 अप्रैल तक वह पलना में ही रहेंगे। यह परंपरा 16वीं शताब्दी से आज तक चली आ रही है। सैकड़ों साल बाद आया संयोग कहा जाता है कि 16वीं शताब्दी में ओरछा की रानी कुंवर गणेश भगवान राम को अयोध्या से लेकर ओरछा आई थीं, जब वह ओरछा पहुंची थीं उस समय रामनवमी थी और पुख नक्षत्र का समय था। इस बार रामनवमी पर भी पुख नक्षत्र का समय है। यह कई वर्ष सालों बाद संयोग बना है कि इस बार रामनवमी के अवसर पर भी पुख नक्षत्र है। तीन दिन चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग द्वारा ओरछा महोत्सव के नाम से राम जन्मोत्सव का पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 अप्रैल से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें सात अप्रैल 2025 को व्याख्यान और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें पद्मश्री अवध किशोर शामिल होंगे। इसके साथ ही 8 अप्रैल को बुंदेलखंड की चर्चित लोक गायिका कविता शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। अभिलाष वर्मा भी साथ में रहेंगे। इसके साथ ही 9 अप्रैल को लाला हरदौल के ऊपर दीप शिखा मंच दतिया द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मैहर जिले को 71 करोड़ लागत के विकास कार्यों की दी सौगात, शीघ्र शुरू होगा कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मैहर में माँ शारदा देवी का भव्य शारदा लोक का निर्माण किया जायेगा। इसी तरह चित्रकूट में वनवासी भगवान श्रीराम लोक का भी निर्माण होगा। आज रावनवमीं पर पूरी अयोध्या जगमग है तो भगवान श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट भी आज लाखों दीपों से जगमग होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बहनों की माँग पर मैहर सहित प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी कर दी है। मैहर में शीघ्र ही कलेक्ट्रेट भवन का निमार्ण कार्य शुरू किया जायेगा। इसी साल बरगी बांध से माँ नर्मदा का जल मैहर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पहुंचाया जायेगा। प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। वर्ष 2003 में केवल 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा थी, जिसे 55 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया गया है। विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से अगले 5 साल में प्रदेश में 1 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मैहर में 250 एकड़ क्षेत्र में विशाल गौशाला का निर्माण भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मैहर में रामनवमीं के दिन माँ शारदा मंदिर में दर्शन कर आमसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ शारदा की कृपा से मैहर जिले को मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा। रामनवमीं पर माँ शारदा से मुझे आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। आज हम रामनवमीं के साथ माँ शारदा के परम भक्त और परमवीर आल्हा का 1300वां जन्म वर्ष भी मना रहे हैं। आल्हा ने अपनी वीरता से बुंदेलखण्ड की धरती को वीरों की धरती बनाया। प्रदेश में आल्हा के जीवन से जुडे कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित किये जायेंगे, जिसका पूरा खर्च सरकार उठायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोक कलाकारों ने भी वीर रस से भरे हुए मोहक आल्हा गायन से युद्धों का सजीव वर्णन किया। ऐसा लग रहा था जैसे सचमुच में तलवारें चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने मंच में आल्हा कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली कला-मण्डलियों को 50-50 हजार रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों से देश की हर कठिनाई दूर हो रही है। कश्मीर में धारा-370 को समाप्त कर आतंकवादियों की कमर तोड़ने के साथ विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। अब तो पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत में मिलने की माँग कर रहा है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन-कल्याणकारी नीति, सुव्यवस्था और विकास के कार्यों के प्रति जनता का विश्वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2003 के पहले औद्योगिक विकास दर 1 प्रतिशत से भी कम थी। आज औद्योगिक विकास दर 12 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से औद्योगिक विकास करने वाला राज्य है। हर संभाग मुख्यालय में इन्वेस्टर्स मीट में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के बडे प्रस्ताव मिले है। औद्योगिक विकास के लिए मैहर में नवीन संस्थानों की स्थापना की जायेगी। ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में 32 लाख सोलर पंप लगाकर किसानों को मुफ्त में बिजली देंगे। किसानों के पास यदि उनके उपयोग से अधिक बिजली पैदा हुई तो उसे खरीदकर रूपये भी सरकार देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैहर सहित प्रदेश के 19 स्थानों में शराबबंदी लागू की गई है। बहनों की माँग पर यह कदम उठाया गया है। शराब से तन-मन और धन का नाश होता है। आज मैहर में जगह-जगह दूध का वितरण करते हुए लोगों ने शराबबंदी पर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में मंदिर पहुंचकर माँ शारदा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैहर नगर में स्टेट बैंक चौराहा, काली माता मंदिर से कटरा बाजार होते हुए घंटाघर चौक तक आयोजित रोड-शो में शामिल हुए। आम जनता ने पुष्पवर्षा कर शराब बंदी करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बंधा बैरियर में आयोजित विशाल आमसभा में 71 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन कर बेटियों का सम्मान किया। विभिन्न योजनाओं में हितलाभ का वितरण किया। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री तथा ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि मैहर जिले को विकास की हर योजना का लाभ मिलेगा। समारोह में सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने छोटे से कार्यकाल में विशिष्ट कार्यों से अलग पहचान बनाई है। मैहर सहित 19 स्थानों में शराबबंदी लागू करके सराहनीय और साहसिक कार्य किया है। उज्जैन के महाकाल लोक की तरह मैहर में भी माँ शारदा लोक का निर्माण जिले के लिए बहुत बडी सौगात है। सांसद ने मैहर में औद्योगिक विकास केन्द्र बनाने रिंग रोड निर्माण तथा कलेक्ट्रेट भवन निर्माण की माँग रखी। विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत करते हुए कहा कि आज मैहर जिले के लिए बहुत बड़ा दिन है। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन रामनवमी पर पहुंचे नर्मदापुरम, गुरु भैया के साथ की प्रकृति पूजा

नर्मदापुरम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नर्मदापुरम पहुंचे। यहां उन्होंने दरबार कुटी में दादा गुरु भैया सरकार के साथ प्रकति की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे मैहर जिले के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने मीडया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संरक्षण अभियान 23 मार्च से 30 जून तक चलाई जा रही है। इस अभियान में मां नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को भी विकसित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि में मैहर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट मैं भगवान राम ने 11 वर्ष का बनवास कॉल मध्य प्रदेश में गुजारा है। चित्रकूट धाम मंदाकिनी माता की आरती में शामिल होंगे और यहां चित्रकूट में गौरव दिवस मनाएंगे।

कोरावल विकास मंच संगठन के कार्यालय का हुआ उद्धघाटन

सिंगरौली आज कोरावल क्षेत्र का अग्रणी सामाजिक संगठन कोरावल विकास मंच के कार्यालय का  उद्धघाटन तेलीयागंज तिराहा बगदरा पोस्ट कुलकवार तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली( म. प्र.)  मे किया गया। इस उदघाटन कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर कोरावल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ रमा शंकर सिंह ने कहा कि हम सभी कोरावल क्षेत्र वासियों के लिए आज का दिन गौरव का दिन है क्योंकि  कार्यकर्ताओं के लिए यह कार्यालय आस्था का केंद्र होगा जिसमें हम सभी वरिष्ठ सामाजिक और क्षेत्र के लोगो के साथ कोरावल क्षेत्र के विकास की रणनीति तय होगी, साथ ही साथ वहीं पर कोरावल विकास मंच के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी विकास कार्यों पर चर्चा किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी राम कृपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि  शिव शंकर सिंह प्राचार्य,  फालगो सिंह गुर्जर, लाल बहादुर सिंह, सुनील गुप्ता, सचिव शिवगंगा साहू, उपाध्यक्ष लाल सुंदर सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह बैस,राम सजीवन कोल, सह सचिव पुष्पेंद्र सिंह, पवन गुप्ता, अमरेश सिंह बैस, रामपाल, इंद्र कमल सिंह, सहित क्षेत्र के कई सम्मानित युवा साथी सहित कोरावल विकास मंच के कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस दौरान कोरावल विकास मंच के सचिव शिवगंगा साहू द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार करते हुए आग्रह किया कि हम सभी लगातार इस आस्था के केंद्र में बैठकर लगातार क्षेत्र के विकास की चिंता समय समय पर करते हुए शासन प्रशासन को अवगत कराते रहेंगे!!     

मंत्री टेटवाल को डी लिट की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

भोपाल शिक्षा, तकनीकी नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल को अमलतास विश्वविद्यालय, देवास के दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (D.Litt.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। मंत्री श्री टेटवाल को यह उपाधि शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने, युवाओं को तकनीकी दक्षता से जोड़ने तथा आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उनके सतत प्रयासों के लिए प्रदान की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. इंदर सिंह परमार ने उन्हें डी. लिट की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। मंत्री मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, तकनीकी विशेषज्ञों और युवाओं का सम्मान है, जो अपने ज्ञान व कौशल के माध्यम से प्रदेश और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि शिक्षा और तकनीक आज के युग की सबसे बड़ी शक्ति है और उनका सदैव प्रयास रहा है कि शिक्षा को रोजगार से जोड़ते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। मंत्री श्री टेटवाल सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं डिजिटल कौशल के क्षेत्र में कई नवाचार हुए हैं। उन्होंने प्रदेश में नई तकनीकी संस्थाओं की स्थापना, नवीन रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की शुरुआत तथा ग्रामीण-शहरी युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। अमलतास विश्वविद्यालय परिवार द्वारा मंत्री श्री टेटवाल को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।  

अवैध रेत परिवहन पर थी गश्ती टीम, नंदपुरा पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, चंबल में एसएएफ टीम पर हमला

मुरैना ट्रैक्टर-ट्रॉली और साथी को छुड़ाने के लिए रेत माफिया ने शनिवार-रविवार की रात वन विभाग और विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की टीम पर हमला कर दिया। पथराव करके रेत माफिया अपने साथी को छुड़ाकर ले गए। देवगढ़ पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। थाने के करीब हुआ टीम पर हमला     देवगढ़ क्षेत्र में चंबल नदी से रात के समय में भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन होने की शिकायतें वन विभाग को मिल रही थीं, इसीलिए वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवार्ड के नेतृत्व में वन विभाग व एसएएफ के जवानों की दो गाड़ियां देवगढ़ क्षेत्र में उन रास्तों पर गश्त कर रहीं थीं, जहां से अवैध रेत के वाहन गुजरते हैं।     गश्ती टीम को नंदपुरा पुलिया पर रेत से भरे वाहन दिखे। टीम ने रोकने का प्रयास किया, तो अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक माफिया को घेराबंदी करके पकड़ लिया।     उस ट्रैक्टर-ट्रॉली व माफिया को देवगढ़ थाने के सुपुर्द करने के लिए वन विभाग व एसएएफ की टीम कच्चे रास्ते से होकर जा रही थी। थाने से 200-300 मीटर दूर इसी कच्चे रास्ते पर रेत माफिया ने वन विभाग व एसएएफ टीम को घेर लिया। अंधेरे में पेड़ों के पीछे छिपकर माफिया ने पथराव कर दिया। पथराव कर आरोपी को छुड़ाकर ले गए माफिया     इस पथराव से वन विभाग व एसएएफ के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर जा रहे वन विभाग के दो वनरक्षक भी पत्थर लगने से घायल हो गए। वह जान बचाने के लिए ट्रॉली की ओट में भागे। इसी बीच रेत माफिया अपने साथी को छुड़ाकर ले गए।     रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ाने का प्रयास किया, तो एसएएफ जवानों ने रायफल तान दीं। माफिया डरकर भाग गए। पकड़ी गई रेत के ट्रैक्टर-ट्राली को देवगढ़ पुलिस के हवाले किया है। रात में ही वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात पर शासकीय कार्य में बाधा, हमला और पथराव की धाराओं में केस दर्ज किया है। दो कर्मचारी हुए घायल हमारी टीम रात्रि गश्त पर थी। नंदपुरा की पुलिया पर अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े। एक आरोपी व ट्रैक्टर-ट्राली को हमने पकड़ा। कच्चे रास्ते पर थाने जाते समय भीड़ ने घेरकर पथराव कर दिया। हमारे दो कर्मचारी घायल हुए हैं, दो गाड़ियों के शीशे फूट गए। ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पकड़े आरोपी को भी छुड़ाकर ले गए। भूरा गायकवाड़, एसडीओ, वन विभाग मुरैना

उज्जैन से बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई और धुआं उठते ही कोहराम मच गया

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन से बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई और धुआं उठते ही कोहराम मच गया। आग लगने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने में मदद की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है और ट्रेन को आगे की तरफ रवाना कर दिया गया है। ट्रेन में पावर कोच के जेनरेटर डिब्बे में शाम 5 बजाकर 30 मिनिट पर तराना रोड स्टेशन से पहले आग लग गई। इस दौरान ट्रेन काली सिंध नदी के ब्रिज के ऊपर से गुजर रही थी। ट्रेन के जेनरेटर डब्बे में धुआं उठने के साथ पटाखे फूटने जैसी आवाज आने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुच गए। ग्रामीणों ने रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने के लिए पानी और अन्य साधनों को जुटाने का प्रयास किया। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’ में तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास आग लग गयी थी। अधिकारी के मुताबिक यात्री ट्रेन की ‘पावर कार’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया और मरम्मत के बाद रेलगाड़ी को शाम साढ़े छह बजे अपनी मंजिल के लिए रवाना कर दिया गया है। मीना ने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। इसके साथ ही आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारण की जांच में जुटे हुए हैं। ट्रेन के आग लगे वाले डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet