LATEST NEWS

एमपी ट्रांसको राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा शील्ड से सम्मानित

भोपाल. मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा सम्मान शील्ड से पुरस्कृत किया गया है। यह शील्ड कन्याकुमारी में राजभाषा प्रबंध विकास संस्था नई दिल्ली द्वारा आयोजित हुए हिंदी राजभाषा सम्मेलन में प्रदान की गई है। इस सम्मेलन में भारत की सभी नवरत्न कंपनियों सहित केंद्रीय एवं देश की विभिन्न प्रादेशिक स्तर के शासकीय उपक्रमों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। तकनीकी स्वरूप के बावजूद राजभाषा में अधिकतम कार्य मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से इस सम्मेलन में अधीक्षण अभियंता राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधित्व किया। दीक्षित की उत्कृष्ट प्रस्तुति तथा प्रभावशाली व्याख्यान के कारण मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को यह प्रतिष्ठित और गौरवशाली शील्ड प्राप्त हो सकी। उन्होंने अपने व्याख्यान से सम्मेलन को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी का कार्य क्षेत्र पॉवर सेक्टर में अत्यंत तकनीकी स्वरूप का है ,इसके बावजूद कैसे कंपनी देश की राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्मिकों को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह शील्ड प्राप्त होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह मध्यप्रदेश के लिए सम्मान का विषय है कि एक तकनीकी संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट हिंदी कार्य के लिए इतना गौरवशाली और प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी अपने दैनंदिन कार्यलायीन कार्यों में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत रही है तथा अधिकांश आदेश और परिपत्र अब हिंदी में ही जारी किये जाते हैं। प्रबंध संचालक को सौंपी गई शील्ड एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक को यह शील्ड कंपनी के मुख्य अभियंता अतुल जोशी एवं दीक्षित के द्वारा सौपीं गई।

म.प्र और उ.प्र. में कौशल विकास के लिये परस्पर समन्वित होगें प्रयास: कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में स्किल इंडिया के तहत युवाओं को कौशल की आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को प्रशिक्षण के लिये सिंगापुर के सहयोग से एशिया के एकमात्र विश्वस्तरीय संत शिरोमणी रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण किया गया। यहॉ वैश्विक मानकों के अनुरूप एडवांस्ड तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता है। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में नवाचारों एवं एडवांस्ड ट्रेड्स की जानकारी लेने उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के साथ संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में के अधिकारियों के साथ चर्चा की। कौशल विकास एवं रोजगार सचिव राजेन्द्रन रघुराज एवं अधिकारियों ने जीएसपी की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रमों, इंडस्ट्री कनेक्ट, एडमिशन प्रक्रिया, पोस्ट प्लेसमेंट सपोर्ट और डिमांड बेस्ड स्किल ट्रेनिंग और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री टेटवाल एवं मंत्री अग्रवाल एवं ने जीएसपी की विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं, क्लास रूम्स, ऑडिटोरियम सहित पूरे संस्थान का भ्रमण किया। मंत्री द्वय ने क्लास रूम में पहुँचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षण पद्धतियों और अनुभवों को साझा किया। मंत्री द्वय ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के लिये प्रेरित किया। मंत्री अग्रवाल जीएसपी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उ.प्र. के विद्यार्थियों से मिले और सबके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया। मंत्री द्वय ने इस बात पर बल दिया कि ग्लोबल स्किल पार्क तक विद्यार्थियों को लाने के लिये प्रयासों को और सशक्त बनाना होगा। साथ ही इंडस्ट्री के विभिन्न सेक्टर्स की मांग के अनुरूप तय समय-सीमा में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने की जरूरत पर बल दिया। विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के साथ ही प्लेसमेंट के बाद भी नियमित फॉलो-अप और पोस्ट-प्लेसमेंट निगरानी को संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल करने के निर्देश दिये। यूपी के मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह संस्थान एशिया में अपनी तरह का एकमात्र विश्वस्तरीय केंद्र है, जो युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देकर उनके जीवन को नई दिशा दे रहा है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश से विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को प्रशिक्षण लेने के लिये नियमित रूप से जीएसपी में भेजा जायेगा। उन्होंने जीएसपी की एडमिशन प्रक्रिया एवं फीस की जानकारी भी ली। यूपी मंत्री अग्रवाल ने आईटीआई गोविंदपुरा का भी भ्रमण किया। उन्होंने मंत्री टेटवाल एवं जीएसपी स्टाफ को जनवरी में प्रयागराज होने वाले कुंभ के लिये भी आमंत्रित किया। मंत्री टेटवाल ने कहा कि यह संस्थान युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना। उन्होंने इसे एक ऐसा प्लेटफॉर्म बताया जो तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बीच सेतु बन रहा है। मंत्री टेटवाल ने कहा कि यह सहयोग ही है कि जब मैं अयोध्या गया था उसी दिन उत्तरप्रदेश के कौशल विकास मंत्री अग्रवाल का भी आना हुआ। तभी मैंने मंत्री अग्रवाल से जीएसपी के भ्रमण के लिये आग्रह किया था। उन्होंने मेरे आग्रह को सहर्ष स्वीकार किया और वे अपनी टीम के साथ यहां आए। म.प्र. और यू.पी. के कौशल विकास मंत्रियों के बीच हुई यह बैठक मध्य और उत्तर भारत के बीच कौशल विकास में साझेदारी की एक नई शुरुआत है। दोनों राज्यों के मंत्रियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि मिलकर युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण किया जाएगा। विद्यार्थियों में जोश और भविष्य के लिए उम्मीदों के साथ, यह दिन कौशल विकास के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा। सचिव आर. रघुराज ने बताया कि यह संस्थान इंडस्ट्री की मांग के अनुसार विभिन्न एडवांस्ड ट्रेड्स में प्रशिक्षण दे रहा है। साथ ही विभिन्न इंडस्ट्री के प्रशिक्षक भी यहां आकर एडवांस्ड ट्रेड्स का प्रशिक्षण लेते हैं। कई उत्कृष्ट औद्योगिक संस्थान जीएसपी के पार्टनर के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। बैठक में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय की निदेशक श्रीमती नेहा प्रकाश, प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय के अपर निदेशक मनपाल सिंह साथ ही मध्यप्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार के अपर सचिव एवं डीटीईएसडीई परियोजना निदेशक गिरीश शर्मा, एमपीएसडीपी सीईओ, एमपीएसएसडीईजीबी, सीईओ, एसएसआर जीएसपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

फिल्म ‘फतेह’ के लिए महाकाल की शरण में सोनू सूद

उज्जैन अभिनेता सोनू सूद अपनी आगामी फिल्म फतेह के प्रमोशन लिए सोमवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। एक्टर ने पूजन अर्चन कर नंदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने मीडिया से कहा कि 10 जनवरी को मेरी आने वाली फिल्म फतेह रिलीज होने वाली है। इसकी सफलता के लिए ही मैं आज बाबा महाकाल से कामना करने आया हूं। एक्टर ने कहा कि “जब मैंने अपनी फिल्म फ़तेह बनाई थी, तो इसकी शुरुआत मैंने बाबा महाकाल के दर्शन से की थी और आज जब 10 जनवरी को फिल्म रिलीज होने जा रही है, तो सबसे पहले मैं बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। हमारी फिल्म का प्रमोशन यहीं से शुरू होगा। अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि बाबा महाकाल से यही दुआ होगी कि ऐसी हमारा मार्गदर्शन करते रहे, और फतेह की फतेह जरूर होगी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल ही हैं, जो हमेशा प्रेरणा देते आएं हैं, जिसके कारण हम लोगों तक पहुंच पाते है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मदद का सिलसिला जारी रहेगा, बस बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमारे ऊपर बना रहे।

कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, डिप्टी कलेक्टर जीएस पटेल,  एसडीएम, जनपद एवं नगरीय निकायों के सीईओ एवं सीएमओ एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल ने सीएम हैल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा करते हुए नवम्बर माह की ग्रेडिंग में पिछडा वर्ग विभाग की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की और आंगे प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही राजस्व विभाग को भी प्रगति बढाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग को सीएम हैल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों मे शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय निकाय के तहत लंबित शिकायतों में सीएमओ महाराजपुर 25 शिकायतों में से मात्र 6 शिकायते बन्द कराई जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने सीएम एवं सीएस मॉनिट के तहत लंबित शिकायतों के प्रतिवेदन समय-सीमा में विभाग से प्राप्त करते हुए पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया जिसमें सीएमओ हरपालपुर से संबंधित एक प्रकरण काफी समय से लंबित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लंबित प्रकरणों का समयसीमा में इसी सप्ताह निराकरण कराने के लिए कहा। कलेक्टर श्री जैसवाल ने विकासखण्ड लवकुशनगर डीडीओ के अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों के स्टायफण्ड ऑटोनेशन के पूर्व माहों के वेतन भुगतान के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों के अर्जित अवकाश के नकदीकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण कर सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी से निराकरण कर प्रमाणपत्र प्राप्त प्राप्त करें। कलेक्टर ने धरती आवा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 66 ग्राम पंचायतों में सर्वे कार्य समयसीमा में कराने के लिए जनपद सीईओ बक्सवाहा, बिजावर, राजनगर, बडामलहरा एवं लवकुशनगर को निर्देशित किया और सीईओ बक्सवाहा द्वारा सर्वे कार्य न कराने पर निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को प्रेषित किए जाने के लिए निर्देशित किया एवं बुधवार तक शत प्रतिशत डाटा प्राप्त न होने की स्थिति में जिला संयोजक आदिम जाति जनजातिय विभाग के निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समग्र ई-केवायसी में लक्षित प्रगति न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की जिसके लिए विशेष रूप से सीएमओ छतरपुर, नौगांव, हरपालपुर, बडामलहरा, गढ़ीमलहरा को निर्देशित किया। साथ ही 4 घण्टे से अधिक बिजली कटौती के, जल जीवन मिशन के तहत कार्य, शासकीय एवं निजी कूपों की समीक्षा की। राजस्व महाअभियान 3.0 की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा तरमीम, आरओआर लिंकिग, फॉर्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान आधार सीडिंग, स्वमित्व योजना के कार्यों को 15 दिसम्बर तक पूर्ण कराने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्रगति बढ़ाते हुए 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर निवासी आईपीएस श्री हर्षवर्द्धन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर निवासी कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस श्री हर्षवर्द्धन के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा के युवा अधिकारी का इस तरह चले जाना निश्चित ही राष्ट्र के लिए क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पूण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीएस श्री हर्षवर्द्धन “कर्नाटक पुलिस अकादमी” से प्रशिक्षण समाप्त कर हसन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के लिए लौट रहे थे। दुर्भाग्यवश सड़क दुर्घटना में श्री हर्षवर्द्धन का निधन हो गया।

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल. दिसम्बर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, सचिव अनिल सुचारी सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

पंचायत सचिव के बैंक अकाउंट से ठगों ने उड़ा लिए 10 लाख रुपये

ग्वालियर. साइबर फ्राड करने वाले बदमाशों ने गैस कनेक्शन का बिल कम करने के नाम पर पंचायत सचिव से 10 लाख रुपये ठग लिए। सबसे पहले पंचायत सचिव के पिता के मोबाइल पर अवंतिका गैस कंपनी का मैनेजर बनकर ठग ने काल किया और कहा कि गैस कनेक्शन का बिल कम हो जाएगा, खाते में 10 रुपये का ट्रांसफर करना है। पंचायत सचिव ने इसके बाद बात की और अपना मोबाइल नंबर दे दिया। ठग ने जो गैस का बिल भेजा, उसमें सही जानकारी थी। यहीं से पंचायत सचिव झांसे में आ गए और गैस बिल नाम की जो एपीके फाइल वाटसएप पर भेजी थी, वह डाउनलोड कर ली। क्राइम ब्रांच कर रही इस मामले की जांच इसके बाद खाते से पांच-पांच लाख रुपये की रकम दो बार में कट गई। यह रकम हैदराबाद के कर्नाटका बैंक के खाते में पहुंची, जहां से इस रकम को ट्रांसफर कर दिया गया। क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। ठगी के बाद भी कॉल आया- पुराना बिल क्यों नहीं भरा ठगी के बाद भी मनोज के पिता के पास काल आया कि अवंतिका गैस से बोल रहा हूं। पुराना गैस बिल क्यों नहीं भरा? उसे अपडेट कर दो। ठग की बात सुनने के बाद कोई जवाब नहीं दिया और फोन को काट दिया।

जेपी नड्डा बोले – सिंहस्थ के साथ ही उज्जैन का पुरातन वैभव और बढ़ेगा

उज्जैन. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सिंहस्थ 2028 की कार्ययोजना और तैयारियों के संबंध में कलेक्टर सभागृह में आयोजित प्रजेंटेशन को बहुत शानदार बताते हुए कहा कि इसी सोच के साथ इस कार्ययोजना को जमीन पर उतारा गया तो उज्जैन अपनी संस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक विरासत को संजोने में सफल होगा। नड्डा ने कल उज्जैन प्रवास के दौरान ये प्रजेंटेशन देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उपस्थित रहे। नड्डा ने कहा कि उज्जैन अपनी धार्मिक सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत को समेटे हुए हैं, इस प्रकार की कार्य योजना से उज्जैन का पुरातन वैभव और बढ़ेगा एवं राजा विक्रमादित्य की अवंतिका का स्वरूप प्राप्त होगा। प्रजेंटेशन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कपिला गौशाला और शिप्रा को प्रवाहमान बनाने की कार्य योजना की जानकारी स्वयं दी। उन्होंने कहा कि इन कार्य योजना से कम से कम कीमत में शिप्रा को अविरल एवं स्वच्छ कर पाएंगे और सिंहस्थ 2028 में क्षिप्रा जल से ही स्नान होगा। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही गौवंश को सुरक्षित करने की कार्ययोजना के संबंध में बताया कि सभी प्रमुख शहरों में 10 हजार गौवंश को रखने के लिए गौशालाएं बनाई जा रही हैं। कम से कम खर्चे में वह कम से कम मानव शक्ति का प्रयोग कर इन गौशालाओं का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्ययोजना को मूर्तरुप देने के लिए उल्टी गिनती के साथ कार्य शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। डॉ यादव ने बताया कि इस बार सिंहस्थ में क्षिप्रा नदी के दोनों ओर बेसाल्ट पत्थर से स्थायी घाटों का निर्माण होगा, जिससे आने वाले समय में क्षिप्रा नदी के स्वरुप को स्थायित्व मिलेगा और आगामी सिंहस्थों में अतिरिक्त घाटों के निर्माण की आवश्यकता नहीं होगी। सिंहस्थ 2028 तक शिप्रा नदी को प्रवाहमान एवं अविरल करने के लिए कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना, सेवरखेडी-सिलारखेडी मध्यम परियोजना तथा कान्ह एवं क्षिप्रा नदी पर बैराज का निर्माण व बेसाल्ट से घाटों का निर्माण एवं संबद्ध कार्य किए जा रहे है। कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का मुख्य उद्देश्य कान्ह नदी के दूषित जल को उज्जैन शहर में क्षिप्रा नदी में मिलने से रोकना है, जिससे कि क्षिप्रा का जल पवित्र बना रहे। इस परियोजना में ग्राम जमालपुर तहसील उज्जैन में कान्ह नदी पर एक बैराज का निर्माण किया जाना है, जिससे कान्ह नदी के दूषित जल को क्लोज डक्ट के माध्यम से व्यपवर्तित किया जाना है। परियोजना की कुल लम्बाई 30.15 किलोमीटर है। सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान करने हेतु क्षिप्रा नदी पर कुल 29 किलोमीटर लम्बाई में शनि मंदिर से नागदा बायपास तक घाटों का निर्माण किया जाएगा। योजना की कुल लागत राशि रुपये 778.91 करोड़ है, तथा प्रस्तावित पूर्णता अवधि 36 माह है। सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं के सुगम एवं गतिशील पहुँच के लिए रोपवे रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर तक, रेलवे स्टेशन का उन्नयन, सदावल हेलिपैड तथा एअरस्ट्रिप का उन्नयन तथा बहुदिशात्मक रोड परियोजनाएं पर कार्य किया जा रहा है। संभागायुक्त संजय गुप्ता एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर तक रोप-वे निर्माण किया जा रहा है। इसकी परियोजना की लागत रुपये 199 करोड़ है तथा इससे 1.76 किमी के रोप वे का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 10 यात्री की क्षमता वाले 48 केबिन के माध्यम से श्रद्धालुओं का आवागमन होगा।

DGP कैलाश मकवाना ने कहा- पुलिस को अधिक Professional, Responsive, Accountable बनाना प्राथमिकता

भोपाल. मध्य प्रदेश के पुलिस महा निदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकतायें गिनाई और पुलिस को और बेहतर बनाने की अपनी योजनाओं को बताया, उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता पुलिस को अधिक Professional, अधिक Responsive एवं अधिक Accountable बनाना रहेगी। पुलिस महानिदेशक मकवाना ने कहा कि पुलिस को इस बात के लिए ताकीद किया जायेगा कि वो अनुशासन में रहे और रूल ऑफ़ लॉ का पालन करे, उन्होंने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकताएं भी अहम रहेंगी उनपर फोकस बनाये रखने पर ध्यान रहेगा। सिंहस्थ सहित कई कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा DGP ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ सहित आने वाले समय में होने वाले सभी बड़े आयोजनों की रुपरेखा की समीक्षा की भी बात कही, उन्होंने कहा कि वे पिछले तीन साल से पुलिस मुख्यालय से दूर थे इस दौरान बहुत से बदलाव हुए है उन्हें देखकर फिर वे आगे की योजनाएं बनायेंगे। साइबर फ्रॉड रोकने पब्लिक अवेयरनेस कार्यक्रम चलाए जाएंगे एक सवाल के जवाब में डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा, मप्र पुलिस साइबर क्राइम रोकने के लिए अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है, हम साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए पब्लिक अवेयरनेस कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे जनता इस तरह के धोखे से खुद को बचाकर रख सके। प्रयास रहेगा आम जनता को राहत दिला सकें उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलप करना भी बहुत जरूरी है, पुलिस थानों में जनता की सुनवाई हो, पुलिस रिस्पांस करें मेरी निगाह भी इसपर रहेगी प्रयास रहेगा आम जनता को राहत दिला सकें, नक्सल और नशे के खिलाफ भी पुलिस बेहतर कार्रवाई करें इसका प्रयास रहेगा।

बीजेपी के संकल्प पत्र के धोखे के खिलाफ विपक्ष का भोपाल में बड़ा आंदोलन, विधानसभा का घेराव 16 दिसंबर को करेगी कांग्रेस

भोपाल. बीजेपी को संकल्प पत्र के वादे याद दिलाने के लिए कांग्रेस 16 दिसंबर को भोपाल में एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इसके तहत मार्च निकाला जाएगा और किसानों के साथ विपक्ष विधानसभा का घेराव करेगा। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, वो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। प्रदेश में किसानों, बहनों, छात्रों, एससी-एसटी वर्ग और पत्रकारों सहित सभी के साथ धोखा हुआ है और इसके खिलाफ वो आवाज़ उठाने जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ‘अगर धोखा देने की कोई प्रतियोगिता होती, तो भाजपा उसमें गोल्ड मेडल लाती’। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों की एक समिति भी बनाएगी जो भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर करेगी। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जीतू पटवारी जी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने संयुक्त पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह और एनएसयीआईI अध्यक्ष आशुतोष चौकसे भी उपस्थित थे। बीजेपी पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप जीतू पटवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार, धोखा देने और जनता के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘मोहन यादव जी को लगभग एक साल हो गया है शपथ लिए हुए। इस एक साल में जनता ने क्या देखा है। इस एक साल में मध्य प्रदेश ने कर्ज, क्राइम और करप्शन का नया रिकॉर्ड बनते देखा है। कर्ज लेने के कौशल को शिवराज सिंह चौहान जी से मोहन यादव जी को आगे बढ़ते देखा है। करप्शन की लूट मची है। इस सरकार में लूट की छूट है। सरकारी जमीनें बेची जा रही हैं। एक हज़ार करोड़ की ज़मीन तीन सौ करोड़ में बेची जा रही है। सात सौ करोड़ कैसे गया..कहां गया, इन सब मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी विधायकों की समिति भी बनाएगी। सरकारी संपत्तियों को बेचना और उनकी बोली लगाना कैसे हो रहा है, उस करप्शन को समिति उजागर करेगी। इनके संकल्प पत्र का धोखा..बीजेपी ने किसानों को धोखा दिया, उन्होंने बहनों को धोखा दिया, छात्रों को धोखा दिया, मिडिल क्लास को धोखा दिया, कर्मचारियों को धोखा दिया, एससी-एसटी वर्ग को धोखा दिया, किसी वर्ग को नहीं छोड़ा और इन्होंने पत्रकारों को भी धोखा दिया। अगर धोखा देने की कोई प्रतियोगिता होती तो भाजपा उसमें गोल्ड मेडल लाती।’ कांग्रेस का विशाल आंदोलन, विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘संकल्प पत्र के धोखे को जनता ने एक साल में भोगा है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि साठ साल से अधिक उम्र के पत्रकारों को बीस हज़ार रुपया मानदेय देगी, जिसपर आज तक अमल नहीं हुआ है। बीजेपी सरकार द्वारा हर वर्ग से धोखा किया जा रहा है। मीडिया और पत्रकारों के साथ भी धोखा किया जा रहा है। पत्रकारों को भी इसके लिए जागना होगा। अपने हितों की लड़ाई के लिए जनता, विपक्ष सहित सबको एक होना होगा। इसीलिए 16 दिसंबर को कांग्रेस आंदोलन करेगी। इसके तहत राजधानी में एक बड़ा मार्च निकाला जाएगा और किसानों के साथ मिलकर हम विधानसभा का घेराव करेंगे। कांग्रेस इस आंदोलन के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठकें करेगी और हर ब्लॉक से किसानों को यहां लाया जाएगा। सब मिलकर बीजेपी के संकल्प पत्र के धोखे के ख़िलाफ आंदोलन करेंगे।’ उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव तो अपना दायित्व निभा नहीं पा रहे हैं इसलिए कांग्रेस अपना दायित्व निभाएगी और सरकार को उनके वादे याद दिलाएगी।

घर में मिली तीन पेटी बाइबिल, भोपाल में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का खेल

भोपाल. धर्म स्वातंत्र्य कानून में कड़े प्रविधानों के बाद भी शहर में मतांतरण का क्रम जारी है। रविवार को बागसेवनिया थाने के अमराई संजय नगर में ऐसा ही प्रकरण सामने आया। वहां प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण की कोशिश चल रही थी। बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने मतांतरण कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रविवार को संजय नगर में रहने वाले शिवकुमार झरवड़े के घर पर करीब 40 आदिवासी महिला-पुरुष और बच्चे इकट्ठा होकर प्रार्थना कर रहे थे। उसी समय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 60-70 कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। उस समय घर का मुख्य द्वार बंद था। बंद कमरे में मतातंरण आवाज देने पर भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने वहां पहुंचकर जैसे ही दरवाजा खोला, बजरंग दल के कार्यकर्ता झरवड़े के घर में घुस गए। वहां महिला-पुरुष प्रार्थना करते हुए मिले। अचानक घर में इतने लोगों के घुसने से बौखलाए लोगों ने विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की भी की। तीन पेटी बाइबिल मिली विहिप के जिला मंत्री सोनू दुबे ने बताया कि शिवकुमार के घर में तीन पेटी बाइबिल मिली हैं। वहां आए लोगों के लिए मांसाहार पकाया जा रहा था। वहां लोगों को मतांतरण के लिए बहलाया-फुसलाया जा रहा था। वहां हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर शाम पुलिस ने शिवकुमार झरवड़े, रचना गोस्वामी, प्रियंका पिल्लई और प्रतिभा मरावी के खिलाफ धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थना कर रहे लोगों ने कहा- अपनी मर्जी से आए प्रार्थना सभा में मौजूद महिलाओं-पुरुषों का कहना था कि उन पर मतांतरण के लिए किसी ने दबाव नहीं डाला था। वे लोग अपनी मर्जी से आए थे। एक महिला ने कहा कि जब उनके बच्चे बिगड़ रहे थे, तब कोई मदद को आगे नहीं आया। अब जब उन लोगों ने सही राह पकड़ी है तो लोग रोकने आ रहे हैं। एक बार पहले भी पकड़ा जा चुका विहिप के जिला मंत्री सोनू दुबे ने बताया कि शिवकुमार झरवड़े एक वर्ष पहले भी मतांतरण कराने के लिए पकड़ा गया था। पुलिस को भी शिकायत की थी। वह नर्मदापुरम रोड स्थित एक कालेज में प्रोफेसर है। पत्नी अस्पताल में नर्स है।

अगले 48 घंटों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मध्य प्रदेश में फेंगल तूफान का असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी सहित 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने लगे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड का जलवा बरकरार रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल कुछ कमजोर पड़ने के बाद गहरा अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके पुड्डूचेरी के आसपास टकराने के आसार हैं। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। तूफान फेंगल का असर मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान फेंगल के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इस वजह से कहीं-कहीं मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छा रहे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, वर्षा होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर एक बार फिर तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 10 डिग्री से कम तापमान वाले शहर राजगढ़- 7.0 नौगांव- 7.2 भोपाल- 8.6 रायसेन- 9.0 टीकमगढ़- 9.0 खंडवा- 9.4 खजुराहो- 9.4 बैतूल- 9.5 उमरिया- 9.5 गुना- 9.6 ग्वालियर- 9.8 -, तापमान डिग्री सेल्सियस में।

ऑनलाइन होगी निगरानी, मध्य प्रदेश में 45 लाख टन धान की होगी खरीद

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से न्यूनतम समर्थन मूल्य (2,300 रुपये प्रति क्विंटल) पर धान का उपार्जन 1,412 केंद्रों पर होगा। 45 लाख टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। गुणवत्तायुक्त उपार्जन के लिए ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। किसान जो उपज लेकर आएगा, उसकी गुणवत्ता का आकलन नमी, कचरा और टूटन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद ही उपज को स्वीकार या अस्वीकार कर पर्ची जारी की जाएगी। यदि उपज गुणवत्तायुक्त नहीं होगी तो उसे लौटाकर ठीक करके लाने के लिए कहा जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सामान्य किस्म की धान 2,300 और ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2,320 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी जाएगी। गुणवत्तायुक्त उपज का ही उपार्जन हो, इसके लिए ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। उपज में कचरा मिला तो उसे लौटा देंगे राज्य और जिला स्तर पर उपार्जन पोर्टल पर दर्ज होने वाली उपज संबंधी जानकारी के आधार पर आकलन किया जाएगा। यदि उपज में कचरा, टूटन या नमी अधिक होती है तो उसे लौटा दिया जाएगा। जब किसान उपज ठीक कराकर निर्धारित मापदंड के अनुसार लाएगा, तब ही उसे स्वीकार किया जाएगा। दरअसल, धान किसान से लेने के बाद उसे चावल बनाने के लिए मिलर्स को दी जाती है। उस समय कई बार नमी, कचरा और टूटन अधिक होने की शिकायत सामने आती है। ऐसी उपज मिलर्स नहीं लेते हैं क्योंकि प्रति क्विंटल धान से 67 किलोग्राम चावल लिया जाता है। जब यह मात्रा नहीं मिलती है तो मिलर्स को नुकसान होता है। यही कारण है कि इस बार गुणवत्तायुक्त उपज की खरीदी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी उपार्जन केंद्रों पर नमी की जांच करने के लिए नमी मापक यंत्र (मायश्चर मीटर) रखे जाएंगे। मिलिंग भी समय पर होगी नमी जांचने के बाद धान लेकर सीधे उपार्जन केंद्र से ही मिलिंग के लिए मिर्लस को दी जाएगी। इससे परिवहन और भंडारण व्यय में कमी आने के साथ मिलिंग भी समय पर होगी। भारतीय खाद्य निगम ने मिलिंग के लिए अंतिम सीमा जून रखी है। मंत्री, प्रमुख सचिव और आयुक्त करेंगे औचक निरीक्षण उपार्जन के दौरन या उसके बाद होने उपार्जन में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी और आयुक्त सिबि चक्रवर्ती औचक निरीक्षण करेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उड़नदस्ते भी जिला स्तर पर गठित होंगे, जो उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

जिलों के वनमंडल अधिकारी करेंगे देखरेख, अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर कूनो के जंगल में छोड़े जाएंगे अग्नि और वायु चीते

ग्वालियर। कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में बंद चीतों को खुले जंगल में छोड़ने का समय नजदीक आ गया है। अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस (चार दिसंबर) पर नर चीता अग्नि और वायु को बाहर छोड़ा जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। चीतों को छोड़ने के दौरान चीता स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ कूनो पालपुर के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। पहले चीतों को जोड़े में छोड़ने की योजना थी लेकिन फिलहाल नर चीतों को छोड़ा जाना तय किया गया है। इसके साथ ही अब पर्यटकों को चीते खुले जंगल में दिखाई देने की संभावना बढ़ जाएगी। मार्च 2023 में पहली बार खुले जंगल में छोड़े गए थे चीते वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार एक चीता के लिए करीब 100 वर्ग किमी क्षेत्र की जरूरत होती है। कूनो के जंगल का क्षेत्र करीब 1200 वर्ग किमी का है। इसमें 748 वर्ग किमी मुख्य जोन में और 487 किमी बफर जोन में है। एक मार्च, 2023 को पहली बार चीता पवन व आशा को खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके कुछ ही दिन बाद चीता गौरव (एल्टन) और शौर्य (फ्रेडी) को छोड़ा गया था। इस दौरान कई बार चीते राजस्थान और मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों तक पहुंच गए। इन्हें ट्रैंकुलाइज करके वापस कूनो में लाया गया। चीतों विशेषज्ञों का कहना है कि चीतों को बार-बार ट्रैंकुलाइज नहीं किया जाना चाहिए। संक्रमण से हो गई थी एक चीते की मौत कॉलर आईडी की रगड़ से गर्दन में हुए संक्रमण से एक चीते की मौत के बाद बाहर घूम रहे सभी चीतों को बाड़े में बंद कर दिया गया। इन्हीं कुछ आशंकाओं की वजह से चीतों को खुले जंगल में छोड़ने पर निर्णय लंबे समय से टल रहा था। चीतों को खुले जंगल में छोड़ने से पहले तय किया गया कि चीतों का मूवमेंट जिस राज्य या जिले में होगा तो उसके भोजन और निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित वनमंडल की होगी। 29 नवंबर को राजस्थान के रणथंभौर में हुई बैठक में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा बनाई गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर सहमति बनी और इन्हें खुले जंगल में छोड़ने की तिथि चार दिसंबर तय कर दी गई। बैठक में तीनों राज्यों में 1500 से 2000 वर्ग किमी का चीता कारिडोर बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। कूनो में 12 में से सात नर और पांच मादा शावक कूनो के बड़े बाड़े में मौजूद कुल 12 शावकों के लिंग की पहचान हो गई है। इनमें सात चीता शावक नर हैं और पांच मादा। एक निश्चित उम्र के बाद ही चीता में लिंग निर्धारण हो पाता है। भारत की धरती पर चार मादा चीतों ने 19 शावकों को जन्म दिया। इसमें से अब तक सात की मौत हो गई।

पहली पोस्टिंग पर जा रहे थे MP के 26 साल के IPS की हादसे में मौत

बैंगलोर. कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती को लेकर कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। खबर है कि उनकी उम्र 26 साल की थी। उसने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम की है जब हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, वर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था। एक और हादसा सोमवार को कर्नाटक के तुमकुरु के सिरा इलाके में एक बस रोड डिवाइडर से जा भिड़ी। इस घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा घायल हैं। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर सोमवार को हुई। बस गोवा से लौट रही थी। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88