LATEST NEWS

राजस्थान स्थापना दिवस मनाने की नई परंपरा की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की

जयपुर : नव वर्ष विक्रम संवत 2082 और नवीन वित्तीय वर्ष 2025-26 के अवसर पर, राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने सातवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय के तहत राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दी जाएगी। यह निर्णय लगभग 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा। भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा यह वृद्धि राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई के प्रभाव से राहत देने के लिए की गई है। महंगाई भत्ता उनकी जीवनयापन की लागत को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया है, जिससे उनके वित्तीय बोझ को कम किया जा सके। भजनलाल शर्मा ने कहा है कि उनकी सरकार की अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के कल्याण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्धता है। सरकार का उद्देश्य राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के जीवन स्तर में निरंतर सुधार लाना और उन्हें बेहतर जीवनयापन के अवसर प्रदान करना है। इस दिशा में सरकार ने कई योजनाएं और नीतियाँ बनाई हैं, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित करना है। राजस्थान स्थापना दिवस की शुरुआत इस वर्ष, राजस्थान सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने चैत्र प्रतिपदा के दिन राजस्थान स्थापना दिवस मनाने की शुरुआत की है। यह दिन राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को सम्मानित करने के लिए विशेष महत्व रखता है। ही राज्यभर में इस अवसर पर कई बड़े आयोजन किए गए, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऐतिहासिक प्रदर्शनी और अन्य सरकारी कार्यक्रम शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इन आयोजनों में हिस्सा लिया और राज्य के विकास और समृद्धि के लिए विभिन्न घोषणाएं कीं।

राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान, यहाँ होगी हल्की बारिश

जयपुर राजस्थान के अनेक भागों में अगले कुछ द‍िन बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता के अनुसार राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 31 मार्च से तीन अप्रैल तक बादल छाए रहने का अनुमान है. उदयपुर-कोटा संभाग में दो अप्रैल और जयपुर, अजमेर एवं कोटा संभाग में तीन अप्रैल को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसी तरह तीन से चार अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जो सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.

​राजस्थान दिवस पर केंद्र सरकार ने खाटू श्याम मंदिर के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की दी स्वीकृति

जयपुर  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की राजस्थान पर्यटन को दुनिया के पर्यटन का सिरमौर बनाने का प्रयास सफल हो रहा है। राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प साकार हो रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रस्ताव स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत राजस्थान में ‘श्री खाटू श्याम जी मंदिर (सीकर) में विकास कार्यों’ के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है, जो कि राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए प्रथम किस्त 878.70 लाख रुपये अर्थात कुल परियोजना लागत का 10% आवंटित कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री का मानना है कि राजस्थान में खाटू श्याम जी जैसे मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है यहां विकास कार्यों से निश्चित ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को स्वदेश दर्शन योजना के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) 31 दिसम्बर 2024 तक मंत्रालय को प्रस्तुत करने का निर्देश दिये गए थे। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत सीकर में “श्री खाटू श्याम जी मंदिर में विकास कार्यों” की डीपीआर मंत्रालय को विचारार्थ प्रस्तुत की गई थी। राजस्थान सरकार ने 12 मार्च 2025 को आयोजित मिशन निदेशालय की बैठक में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। मिशन निदेशालय ने टिप्पणियों और एनओसी/मंजूरी के अनुपालन के अधीन परियोजना की मंजूरी के लिए सीएसएमसी को प्रस्ताव की सिफारिश की। केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति (सीएसएमसी) ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्ताव की समीक्षा की और 21 मार्च 2025 को आयोजित अपनी बैठक के दौरान इसे मंजूरी दे दी।

कैदियों तक नशीला पदार्थ पहुंचाने वाले 2 जेलकर्मी बर्खास्त, 1 सस्पेंड

जयपुर राजस्थान में कैदियों को प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। जेल विभाग ने दो जेल प्रहरियों को बर्खास्त कर दिया, जबकि एक को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी जेल मोनिका अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी प्रभनलाल और जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी संजय कुमार को बर्खास्त किया गया है। वहीं, जोधपुर जेल के प्रहरी राजेश बिश्नोई को निलंबित कर दिया गया है। जेल में बरामद हुए मोबाइल और नशीला पदार्थ     30 अगस्त 2024: जयपुर सेंट्रल जेल की दीवार के पास तीन पैकेट में 22 मोबाइल फेंके गए थे। इस मामले में प्रहरी संजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।     12 जुलाई 2024: उदयपुर सेंट्रल जेल में प्रहरी भजनलाल ने एक पार्सल जेल में फेंका था, जिसमें 4 मोबाइल, 3 बैटरियां और 10 तंबाकू की पुड़िया मिलीं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब बर्खास्त किया गया है।     31 मार्च 2024: जोधपुर सेंट्रल जेल में 16 मोबाइल बरामद हुए थे। जांच के बाद प्रहरी राजेश बिश्नोई को निलंबित कर दिया गया। जेलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश डीजी जेल गोविंद गुप्ता ने बताया कि कैदियों तक मोबाइल, सिम, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने वालों पर सख्ती होगी। सभी जेल अधीक्षकों को निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। जोधपुर जेल प्रहरी 29 मार्च को गिरफ्तार जोधपुर के रातानाडा पुलिस ने 29 मार्च को जेल प्रहरी राजेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। दो अन्य युवकों को भी पकड़ा गया है, जो सिम और मोबाइल जेल में पहुंचाने में शामिल थे। एक युवक ने 40-50 सिम जेल तक पहुंचाने की बात कबूली। सीएम को धमकी के बाद जेलों में कड़ी कार्रवाई 28 मार्च को बीकानेर सेंट्रल जेल से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने तुरंत जांच कर जेल में छापा मारा और वार्ड नंबर 10 की बैरक संख्या 39 से विचाराधीन बंदी आदिल के पास से मोबाइल बरामद किया। इसके बाद राज्य की सभी जेलों में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

राजस्थान में गर्मी हुई कम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर मार्च की तेज गर्मी के बाद राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते सप्ताह तक तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, और कुछ इलाकों में तो दिन और रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है, जिससे गर्मी के बीच ठंड का एहसास हो रहा है। चित्तौड़गढ़ बना सबसे गर्म जिला राजस्थान में रविवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हवा में नमी की मात्रा 6% से 65% के बीच रही। मुख्य जिलों में दर्ज तापमान     अजमेर – 30.5°C     अलवर – 31.0°C     जयपुर – 31.8°C     सीकर – 29.0°C     कोटा – 33.5°C     चित्तौड़गढ़ – 34.7°C     बाड़मेर – 33.5°C     जैसलमेर – 32.4°C     जोधपुर – 32.0°C     बीकानेर – 31.8°C     चूरू – 31.2°C     श्रीगंगानगर – 31.3°C     माउंट आबू – 25.4°C 31 मार्च से 3 अप्रैल तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों (कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़) में बादल छाने के आसार हैं। खासतौर पर 2 और 3 अप्रैल को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और मेघगर्जन हो सकता है। हालांकि, यह बारिश हल्की और छिटपुट होगी, जिससे इन इलाकों में मामूली राहत मिलेगी।

सनातनियों ने ईद की नमाज के बाद मुस्लिमों पर की पुष्पवर्षा

जयपुर देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। देश के दूसरे हिस्सों की तरह राजस्थान में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। राजस्थान के जयपुर में तो बेहद खास नजारा दिखा जहां भगवाधारी हिंदू नमाजियों पर फूल बरसाते नजर आए। यह इसलिए भी खास है क्योंकि ‘सड़क पर नमाज’ को लेकर बहस तेज है और तनाव की आशंका थी। जयपुर में दिल्ली रोड पर स्थित ईदगाह में सोमवार सुबह हजारों की संख्या में मुस्लिम उमड़े। उन्होंने यहां कतारबद्ध होकर दुआ मांगी और नमाज पढ़ी। इस दौरान कुछ भगवाधारी नमाज पढ़ रहे लोगों पर फूल बरसाते दिखे। हिंदू मुस्लिम एकता कमिटी की तरफ से इसका आयोजन किया गया था। भगवा कुर्ता और कंधे पर भगवा गमझा लिए लोग गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां नमाजियों पर बरसाते रहे। नमाजियों पर फूल बरसाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे भारत में सांप्रदायिक एकता की मिसाल बता रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘राजस्थान के जयपुर में ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने वाले मुस्लिम बंधुओं का हिंदू बंधु पुष्प वर्षा करके स्वागत कर रहे हैं… आज के दौर में ये पल बेहद सुकून भरे हैं! आज का यह सबसे सुंदर वीडियो है।’ इससे पहले ईद के चांद के दीदार के बाद रविवार को रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया। इस बार रमजान का महीना 29 दिन का रहा। हालांकि पिछले साल यह महीना 30 दिन का था। इससे पहले 2022 और 2021 में भी यह पवित्र महीना 30-30 दिन का था। इस्लामी कलेंडर के मुताबिक, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर निर्भर करता है। रमजान के महीने में रोजेदार सुबह सूरज निकलने से पहले से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म होता है।

‘ऐसा काम करूंगा, जो किसी ने नहीं किया होगा’: किरोड़ी लाल मीणा

सवाई माधोपुर राजस्थान की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रविवार को सवाई माधोपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मीणा समाज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उन्हें हराने के लिए तमाम शक्तियां लगी हुई थीं, लेकिन सवाई माधोपुर की जनता ने उन्हें जिताकर उनकी लाज रखी। ‘गणेश जी की कृपा से बना मंत्री’ किरोड़ी लाल मीणा ने मत्स्य जयंती और होली मिलन समारोह में संबोधन के दौरान कहा, “मैं पिछले 45 सालों से चुनाव लड़ रहा हूँ। जब भी मैंने सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ा और जीता, गणेश जी की कृपा से ही मंत्री बना।” उन्होंने आगे कहा, “आप सभी ने पूरी ताकत से मुझे जिताया, लेकिन ‘पर्ची ऊपर से आ गई’ तो मैं क्या करता। आप समझ सकते हैं कि क्या हुआ। मंत्री बनने के बाद मैंने खुद ही इस्तीफा दे दिया, लेकिन 9 महीने से ज्यादा हो गए और मेरा इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं हुआ। अब ऊपर से आदेश मिला है कि मैं काम करूं, तो अब मैं पूरी ताकत से काम करूंगा।” उन्होंने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह प्रदेश और अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसा काम करके दिखाएंगे, जो पहले कभी नहीं हुआ और भविष्य में भी कोई नहीं कर पाएगा। ‘कृषि विभाग की तस्वीर बदलने का संकल्प’ उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, और अब वह समाज के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उनके मुताबिक, कृषि विभाग की तस्वीर बदलने का प्रयास करेंगे। किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाएंगे। प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए नई योजनाएं लागू करेंगे। किसानों को उन्नत तकनीक सिखाने के लिए अन्य राज्यों में भ्रमण करवाएंगे। किसानों के लिए 11 लाख की सहायता राशि कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किसानों के लिए 11 लाख रुपये की व्यक्तिगत सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने जयपुर बस्सी क्षेत्र के उन्नत किसानों के खेतों का दौरा कराने और सवाई माधोपुर जिले के किसानों को अन्य राज्यों की आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

तेज हवाओं के चलते फैलती जा रही है माउंट आबू के जंगलों में लगी भीषण आग

सिरोही राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. बताया जा रहा है कि माउंट सड़क मार्ग (Mount Abu Road) के छिपा बेरी के नजदीक 29 मार्च के दोपहर में आग भड़क उठी, जो धीरे-धीरे विकराल रूप लेती गई. वन विभाग और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया. लेकिन गहरी खाई और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. माउंट रोड के 7 घूम क्षेत्र से घना धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. आग के चलते वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति ने हालात को और भी गंभीर बना दिया है. आग बुझाने के प्रयास जारी माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर 7 घूम के आसपास के पूरे क्षेत्र में आग फैली हुई है. रात बढ़ने के साथ ही आग का विकराल रूप और भी भयावह हो गया है. नगर पालिका प्रशासन, फायर ब्रिगेड, आपदा राहत प्रबंधन दल, CRPF के जवान और अन्य स्थानीय संगठन आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं. हालांकि, अभी तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई है. वन विभाग की नाकामी उजागर हर साल माउंट आबू के पहाड़ी इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग द्वारा कोई ठोस पूर्व योजना नहीं बनाई जाती. आग लगने के बाद ही विभाग सक्रिय होता है, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है. इस बार भी वही कहानी दोहराई जा रही है. आगजनी की घटनाओं से वन्य जीव-जंतुओं को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है. पिछले साल भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन कोई प्रभावी रोकथाम की योजना नहीं बनाई गई. वन विभाग की निष्क्रियता और प्रशासन की लापरवाही पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. अगर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में भी ऐसी घटनाएं होंगी और माउंट आबू की बहुमूल्य वन संपदा खत्म होती रहेगी.

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर बोले – राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले मानसिक विकृत

टोंक देशभर में आज हिंदू नववर्ष का स्वागत बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। टोंक में भी पहली बार भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की पहल पर शहर के छावनी चौराहे पर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा नेता प्रभु बाडोलिया, नीलिमा आमेरा, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। इसके साथ ही शहरवासी भी भारी संख्या में हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल हुए। इस दौरान सबसे खास नजारा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का देखने को मिला, जिन्होंने हाथों में मंजीरे लेकर हनुमान चालीसा की राममय धुन पर थिरकते हुए भक्ति में लीन नजर आए। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- जो लोग बिना इतिहास पढ़े बयानबाजी कर रहे हैं, वे मानसिक रूप से विकृत हैं। उन्होंने शायद इतिहास नहीं पढ़ा है, उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि राणा सांगा ने हिंदू संस्कृति के बचाव और समाज के उत्थान के लिए विदेशी आक्रांताओं से जो लड़ाई लड़ी, उसे हिंदू समाज कभी भूल नहीं सकता। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने भी राणा सांगा पर दिए गए सपा सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इन नेताओं के पास कोई काम नहीं है, बस विवादित बयान देकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि राणा सांगा वह महान योद्धा थे, जिनके शरीर पर 80 घाव होने के बाद भी वे देश को बचाने के लिए लड़ते रहे। आज अगर देश आजाद है तो यह उन्हीं महान योद्धाओं के बलिदान की वजह से है। हम उस महान योद्धा के बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान आई 6 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

  तरनतारन पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शनिवार रात सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव रखभूसे के पास दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए तस्करों की पहचान हरदीप सिंह और हरजीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 6 किलो हेरोइन बरामद की. दोनों तस्कर स्विफ्ट कार में सवार थे. पुलिस को पहले ही जानकारी मिल गई थी कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाई गई है. इसी आधार पर डीएसपी राजिंदर सिंह मिन्हास, सीआईए स्टाफ प्रभारी अमनदीप सिंह, ड्यूटी अफसर लखविंदर सिंह और कुलवंत सिंह विर्क की टीम ने गांव रखभूसे के पास नाकाबंदी की. तलाशी के दौरान स्विफ्ट कार में 6 किलो हेरोइन बरामद की गई. पहले भी पकड़े गए हैं कई ड्रोन इससे पहले भी पंजाब और पाकिस्तान बॉर्डर पर कई बार ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजने के प्रयास किए गए हैं. कई बार जवानों ने इन ड्रोन को मार गिराया, जबकि कई मौकों पर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए. सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

पानी सप्लाई चेक करने गए सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पर युवक ने चाकू से किया हमला

अलवर जिले में पानी सप्लाई की जांच करने गए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। अधिकारियों ने किसी तरह जान बचाई, लेकिन हमले में उनके हाथों पर चोटें आई हैं। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के काला कुआं इलाके में जल आपूर्ति की जांच करने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गई थी। एसडीएम के साथ दौरे के बाद रविवार सुबह सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव, कनिष्ठ अभियंता मोहित गुर्जर, कर्मचारी रामप्रसाद और सुरेश मीणा जल सप्लाई का निरीक्षण कर रहे थे। ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नवरात्र के साथ ही आज राजस्थान स्थापना दिवस भी, जानिये सात चरणों कैसे यहां तक पहुंचा प्रदेश इसी दौरान स्थानीय निवासी मोनू नामक युवक ने अधिकारियों से पंप की चाबी छीन ली और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अचानक जेब से चाकू निकालकर दोनों अभियंताओं पर हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में दोनों अधिकारियों के हाथों में चोटें आईं, वहीं कनिष्ठ अभियंता का चश्मा भी टूट गया। ये भी पढ़ें: Banswara News: मक्के की फसल बीच हो रही थी गांजे की खेती, 96 किलो मादक पदार्थ बरामद, आरोपी गिरफ्तार स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवक लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान था। उसने अभियंताओं पर आरोप लगाया कि पंप ऑपरेटर मनमाने ढंग से जल आपूर्ति करता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और दोनों अभियंता जान बचाकर अरावली विहार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और राजकार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज करवाई। सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि यदि वे समय रहते वहां से नहीं भागते, तो आरोपी उनकी जान भी ले सकता था। जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के साथ पानी की समस्या को लेकर इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। प्रशासन से पानी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है।  

तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा अर्चना

जयपुर,  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को पाली स्थित रणकपुर पहुंचे। उन्होंने वहां स्थित तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की। राज्यपाल ने अरावली पर्वतमाला के मध्य स्थित रणकपुर के भव्य जैन मंदिरों में उत्कीर्ण मूर्तियों, संगमरमर की नक्काशी और शिल्प सौंदर्य को देखते हुए कहा कि भारतीय शिल्प कला का यह अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने रणकपुर मंदिरों के कलात्मक खंभों, गुंबदों और मेहराबों पर नाजुक जालीदार काम, फूलों की आकृतियाँ को देखकर शिल्पकारों के बारीक काम पर अचरज जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान भक्ति, शक्ति और वास्तु शिल्प का अद्भुत कला प्रदेश हैं।

नव संवत्सर समिति द्वारा चैत्र प्रतिपदा भारतीय नववर्ष समारोह का आयोजन, कृषि मंत्री ने दी शुभकामनाएं

सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में नव संवत्सर समिति द्वारा भारतीय परंपराओं के अनुसार चैत्र प्रतिपदा नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। समारोह में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री और सवाई माधोपुर विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नन्हें कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। अपने संबोधन में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही मायनों में यही भारतीय नववर्ष है, जबकि 1 जनवरी को मनाया जाने वाला नया साल हमारी परंपराओं के अनुरूप नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की और राणा सांगा पर सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास में विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की तथा राज राजेश्वरी मंदिर में सपरिवार मां दुर्गा की आराधना की। श्री शर्मा ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय में कुलपति को कुलगुरु कहना प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति की पुनस्थापना की दिशा में एक कदम है: राज्यपाल

जयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने  कहा कि परंपरा के साथ आधुनिक ज्ञान की दृष्टि से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति को कुलगुरु कहना प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति की पुनस्थापना की दिशा में एक कदम है। प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति परिपूर्ण थी। उन्होंने नई शिक्षा पद्धति को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के विकास से जुड़ी है। राज्यपाल श्री बागडे शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे।  इसमें वर्ष 2023 एवं 2024 के स्वर्ण पदकों का वितरण किया गया। साथ ही विद्या वाचस्पति उपाधि धारकों को भी उपाधियां वितरित हुई। राज्यपाल ने कहा कि भारत की समृद्ध वैज्ञानिक परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि महर्षि भारद्वाज के द्वारा वर्णित विमान विज्ञान के आधार पर 1895 में श्री शिवकर बापूजी तलपे ने हमारे यहां विमान उड़ाया था। उन्होंने श्री चिरंजिलाल वर्मा से संस्कृत ग्रंथों की शिक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद ही 1903 में राइट बंधुओं ने विमान बनाया। इसी प्रकार गुरुत्वाकर्षण के बारे में न्यूटन से बहुत ही पहले कॉपरनिकस और उससे भी पहले भास्कराचार्य ने गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत दिया था। उन्होंने कहा कि विनोबा भावे ने आजादी के तत्काल पश्चात् शिक्षा पद्धति में बदलाव की आवश्यकता बताई थी। लॉर्ड मैकाले ने भारत को गुलाम बनाने के लिए जो शिक्षा पद्धति चलाई वह अभी तक चल रही है। नई शिक्षा पद्धति भारत के समाज, नागरिक और संस्कृति के अनुसार है। नई शिक्षा नीति से निकले हुए विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को आगामी कुछ समय में ही परिणाम मिलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस प्रकार के पाठ्यक्रम तैयार होने चाहिए जिससे समाज में रोजगार का सृजन हो सके। ज्ञान की विभिन्न शाखाओं का अध्ययन कर युवा उद्यमी बनने चाहिए। इससे देश के विकास में उनका योगदान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का निर्माण करने वाली हो। महर्षि दयानंद सरस्वती मानव मूल्यों के साक्षात उदाहरण रहे है। उन्होंने कहा कि देश के 400 कुलगुरुओं तथा 1000 से अधिक शिक्षाविदों ने दो वर्षों तक गहन चर्चा के उपरांत नई नीति को बनाया है। यह शिक्षा पद्धति विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करने में कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि अर्जित विद्या का व्यवहारिक उपयोग समाज हित में और राष्ट्रहित में किया जाना चाहिए। शिक्षा एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इसीलिए प्राध्यापकों और अध्यापकों को नई पुस्तकें पढ़ने के साथ ही नई विद्या भी प्राप्त करनी चाहिए। विद्यार्थी को भी पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकें को भी पढ़ने में अपना समय देना चाहिए। इससे उनकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि दीक्षांत समारोह माता-पिता, परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों के स्मरण का दिन होता है। शिक्षा जीवन पर्यंत चलने वाली एक प्रक्रिया है। आज के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और डिजिटल युग में हमें विश्व के साथ-साथ चलना होगा। बढ़ती तकनीक में आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने समाज को बहुत प्रभावित किया है। सोशल मीडिया और सार्वजनिक जीवन पर इसके दुष्परिणाम देखे जा सकते हैं। नई पीढ़ी को इन दुष्प्रभावों से बचाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति ने चार आश्रमों और चार पुरुषार्थों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था दी है। नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला के शिक्षा केंद्रों, मैत्रेई, गार्गी, अपाला, घोषा, विश्ववारा जैसी विदुषियों और वराह मिहिर, आर्यभट्ट, चरक, सुश्रुत, आश्वघोष, चाणक्य एवं समर्थ गुरु रामदास जैसे शिक्षकों के कारण भारत विश्व गुरु रहा है। विद्यार्थियों को छत्रपति संभाजी महाराज और महाराणा सांगा जैसे पूर्वजों के पद चिह्नों का अनुकरण करना चाहिए। क्रूर आक्रांताओं को सम्मान देने वाले लोग इस भारत और भारत की संस्कृति के नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण और त्याग होना आवश्यक है। सबके मन में राष्ट्र प्रथम का स्थाई भाव होना चाहिए। स्वराज, स्वधर्म, स्वदेशी और स्वभाषा को साथ लेकर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी समाज की विकृतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भारत अपना प्राचीन गौरव पुनः प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राजस्थान के विश्वविद्यालय के कुलपतियों को अब कुलगुरु के नाम से जाना जाएगा। यह उनके सम्मान में एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। नई शिक्षा नीति शिक्षा की सार्थकता और सदुपयोग के लिए महत्वपूर्ण होगी। अनुशासनात्मक, बहुविषयक और बहुआयामी दृष्टिकोण के द्वारा विद्यार्थियों में मूल्य, मान्यताएं और संवेदनाएं विकसित की जानी चाहिए। नई शिक्षा नीति में आधुनिक ज्ञान से जुड़े विषयों के महत्व को प्रतिपादित करने के साथ ही प्राचीन भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान और सनातन जीवन मूल्यों को भी महत्व दिया गया है। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में पाश्चात्य नरेटिव से बचना होगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थी की जीवन यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet