LATEST NEWS

पक्षियों और जैव विविधता पर फील्ड विजिट में जुटाई जानकारी, राजस्थान-जयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन

जयपुर। राज्य में हो रहे बर्ड फेस्टिवल की श्रृंखला में पहली बार ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर (जयपुर चैप्टर) द्वारा शनिवार से जामडोली के समीप कानोता केम्प में आयोजित हुए जयपुर बर्ड फेस्टिवल-2025 के दूसरे दिन विशेषज्ञों व पक्षी प्रेमियों ने फील्ड विजिट के माध्यम से पक्षियों का रंगीन संसार निहारा। फील्ड विजिट के साथ ही बर्ड फेस्टिवल का समापन भी हुआ। बर्ड फेस्टिवल संयोजक व रिटायर्ड आईएएस विक्रम सिंह ने बताया कि वन विभाग, पर्यटन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, रीको तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सहयोग से आयोजित हुए  इस बर्ड फेस्टिवल के दूसरे दिन विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर  विशेषज्ञ व पक्षी प्रेमियों के चार दलों ने जयपुर के आसपास के वेटलैंड्स का भ्रमण किया और यहां पर पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति और जैव विविधता के बारे में जानकारी संकलित की। सिंह ने बताया कि पहला दल पक्षी विज्ञानी  डॉ. सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में सांभर झील, नालियासर, झपका तालाब, कोचिया की ढाणी पहुंचा जहां पर फ्लेमिंगो, पेलिकन, एवोसेट, कॉमन टील, नॉदर्न शोवलर, यूरेशियन विजन, स्पॉट बिल्ड डक, स्पून बिल सहित कई पक्षी प्रजातियों को देखा। इस दल में रिटायर्ड डीएफओ सोहेल मजबूर, पक्षी विशेषज्ञ वीरेंद्र सिंह बेडसा, डॉ. कमलेश शर्मा, शरद श्रीवास्तव, जयवर्धन सिंह आदि शामिल थे। इसी प्रकार दूसरा दल राहुल भटनागर और डॉ. बाशोबी भटनागर के नेतृत्व में रणथंभौर अभयारण्य, तीसरा दल प्रदीप सुखवाल के नेतृत्व में केवलादेव घना अभयारण्य और चौथा दल तितली विशेषज्ञ मुकेश पंवार, रमा कुमारी व पुष्पा खमेसरा के नेतृत्व में झालाना अभयारण्य पहुंचा और यहां पर पक्षी प्रजातियों और अन्य जैव विविधता के बारे में जानकारी एकत्र की।

5 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्तियां, राजस्थान-राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा की मॉडल आंसर की जारी

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस मॉडल उत्तर कुंजी पर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 3 फरवरी से 5 फरवरी 2025 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। उक्त परीक्षा का मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया— आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 3 से 5 फरवरी 2025 को रात्रि 12ः00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

सदन में हंगामे के आसार, राजस्थान-विधानसभा में आज भजन सरकार लाएगी धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे ही दिन भजनलाल सरकार सदन में धर्म परिवर्तन से जुड़े मुद्दे पर एक अहम बिल पेश करने जा रही है। इसे राजस्थान धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 नाम दिया गया है। बिल में लव-जिहाद जैसे मुद्दों को भी शामिल किया गया है। इस बिल को लाने से पहले भजनलाल सरकार ने पूववर्ती वसुंधरा सरकार में लाए गए राजस्थान धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2008 को वापस ले लिया है। ये विधेयक राजे के नेतृत्व वाली तत्कालीन भाजपा सरकार के समय धर्म परिवर्तन की घटनाओं को रोकने के लिए लाया गया था। इसे सदन से पारित कर भेजा गया, लेकिन राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिल पाई। इसके बाद मौजूदा बजट सत्र के पहले ही दिन भजनलाल सरकार ने इस बिल को वापस लेने का एलान कर दिया। बिल को लेकर हो सकता है हंगामा इस बिल को लेकर सदन में हंगामा हो सकता है। पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के समय जब इसी तरह का बिल सदन में लाया गया था तब भी कांग्रेस ने काफी हंगामा किया था। आज कार्य सलाहका समिति का प्रतिवेदन विधानसभा सत्र के आगे के दिनों की कार्रवाई के लिए आज सदन में कार्य सलाहकार समिति का प्रतिवेदन भी पेश किया जाएगा। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, BAC के 8वें प्रतिवेदन का उपस्थापन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सदन से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने की तैयारी कर चुका है। इनमें जिले-संभाग समाप्त करने और इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा व बाजारे की एमएसपी पर खरीद सहित अन्य फसलों को लेकर सरकार की घेराबंदी की जाएगी। कुछ नए विधेयक भी आएंगे सामने सरकार इस बात की तैयारी कर चुकी है कि विपक्ष को किस तरह से सदन में जवाब देना है। विधायकों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। पुराने विधेयकों के साथ ही सदन में इस बार कुछ नए विधेयक भी लाए जाएंगे। इनमें बीकानेर और भरतपुर में विकास प्राधिकरणों के गठन से जुडे़ विधेयक शामिल हैं। सरकार ने इनके अधिनियम जारी किए थे। अब अधिनियम के स्थान पर इनका बिल लाया जाएगा। इसके साथ ही कोचिंग संस्थाओं पर नियंत्रण के लिए भी विधेयक आ सकता है। इस बारे में खुद सरकार ने हाईकोर्ट को सूचित किया है और बताया है कि सरकार ये बिल लाने जा रही है। बिल का प्रारूप दो साल से तैयार है।

बटन दबाते ही आता है पानी, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ के लिए उज्जैन के किसान ने बनाया चांदी का नलकूप

चित्तौड़गढ़/उज्जैन। मध्यप्रदेश में रहने वाले भगवान सांवलिया सेठ के भक्त प्रहलाद सिंह ने अपनी मन्नत पूरी होने पर चांदी का नलकूप भेंट किया है। प्रहलाद सिंह अपने खेत पर पांच नलकूप खुदवाया, लेकिन एक में भी पानी नहीं आया था। बाद में प्रहलाद सिंह भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी तो छठे नलकूप में भरपूर पानी आ गया। मन्नत पूरी होने पर प्रहलाद ने सोमवार को मंदिर पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का नलकूप भेंट किया। जानकारी में सामने आया कि मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित कटारिया खेड़ा निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र निलेश सिंह पेशे से किसान हैं। उनका परिवार खेती पर ही आधारित है। सिंचाई को लेकर पानी की आवश्यकता हुई तो उन्होंने नलकूप खुदवाने का निर्णय किया। उन्होंने बोरवेल मशीन मंगवाई नलकूप के लिए बोर कराया, लेकिन उसमें पानी नहीं आया। इसके बाद दूसरा बोर कराया उसमें भी पानी नहीं आया। प्रहलाद ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरा बोर कराया, लेकिन भाग्य ने यहां भी साथ नहीं दिया। इस तरह प्रहलाद ने एक के बाद एक पांच बोर खुदवाए, लेकिन एक में भी पानी नहीं आया। अंत में प्रहलाद ने भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी। इसके बाद सांवलिया सेठ का नमा लेकर छठा नलकूप खुदवाया तो उसमें भरपूर पानी आ गया। इस पर प्रहलाद सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी मनोकामना पूरी होने पर प्रहलाद ने चांदी का नलकूप बनवाया। करीब 119 ग्राम चांदी का नलकूप किसान ने भगवान को भेंट किया। इसमें बैट्री सिस्टम भी है, जिससे कि पानी भरने और मोटर चलाने पर चांदी के नलकूप से पानी भी निकलता है। सोमवार सुबह प्रहलाद सिंह चांदी नलकूप लेकर मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा के साथ भगवान को नलकूप चढ़ाया। मंदिर प्रभारी शर्मा ने बताया कि भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। बिजनेस में पार्टनर भी बनाते हैं। मनोकामनाएं पूरी होने पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं तथा व्यापार में मुनाफा होने पर लाखों रुपये की नकदी चढ़ाते हैं।

दो सप्ताह में दुबारा आगजनी में लाखों का नुकसान, राजस्थान-अलवर के शालीमार फ्लैट्स में दूसरी बार लगी आग

अलवर/भरतपुर। अलवर में अपना घर शालीमार फ्लैट्स में पिछले दो सप्ताह में दोबारा से आगजनी की घटना हुई। हादसे में करीब तीन लाख के आसपास का नुकसान हो गया। आगजनी का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक नरेन्द्र सेनी ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे के समीप वह अपने परिवार के साथ रिस्तेदारी में शादी समाहरोह में सम्मिलित होने गए थे। शाम 6 बजे के समीप पड़ोसियों का फोन आया, जिन्होंने घर से धुआं निकलने की जानकारी दी। हालांकि जब तक मैं अपने परिवार के साथ घर लौटा तब तक फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। जब घर आकर देखा तो मकान के आखिरी वाले बेडरूम में बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट पाया मिला। उसके पास ही ड्रेसिंग रखी हुई थी, जिसमें आग लग गई। वहीं ड्रेसिंग के साथ साथ बाकी पूरे कमरे में आग लग गई। अलमारी व बेड ओर एयरकंडीशनर सहित काफी समान जलकर राख हो गया। वहीं बताया कि अभी 2 वर्ष पहले ही 22 लाख के करीब फ्लैट खरीद था, जिसकी अभी तक क़िस्त भी बाकी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि महज 2 सप्ताह में ये दूसरी बड़ी घटना हुई, लेकिन देर रात तक सोसायटी की तरफ से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति पीड़ित के पास नही पहुंचा है। एक के बाद एक घटना लोगों में भय का माहौल पैदा कर गई। सोसायटी में रहने वाले लोगों में हर समय डर रहने लग गया कि पता नहीं कब उनके फ्लैट में आग लग जाये और जीवन की जमा पूंजी कड़ी मेहनत कब राख बन जाए।

बॉडी रिवाइवल के सीईओ मुनीश खान ने कहा- कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित

जयपुर आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित एवं नवाचारपूर्ण हर्बल उत्पाद बॉडी रिवाइवल कैंसर से लड़ने में कारगर साबित हो सकता हैं और इससे कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने में नई आशा जगी हैं। बॉडी रिवाइवल के सीईओ और निदेशक मुनीश खान ने विश्व कैंसर दिवस को लेकर यह बात कही और बताया कि बॉडी रिवाइवल ने दूसरा चरण क्लीनिकल ट्रायल को पूरा किया है और यह अध्ययन विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर मरीजों पर केंद्रित था और इसमें प्रोग्रेशन-फ्री सर्वाइवल (पीएफएस) और जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला हैं, जिससे कैंसर के खिलाफ लड़ाई में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि कैंसर आज विश्वभर में सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है और इसकी देखभाल में बॉडी रिवाइवल एक महत्वपूर्ण प्रगति के रूप में हैं। सरकारें और चिकित्सा विशेषज्ञ लगातार बेहतर उपचार के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केन्द्र सरकार कैंसर अनुसंधान और समग्र चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आयुष मंत्रालय के माध्यम से उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिससे पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है। उन्होंने कहा कि बॉडी रिवाइवल एक स्वामित्वयुक्त माइक्रो-हर्बल समाधान है, जिसे नौ शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के संयोजन से तैयार किया गया है। इनमें बेल, वचा, अश्वगंधा, मंजिष्ठा और शहद शामिल हैं जो अपनी एंटी-कैंसर, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाली विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। यह उत्पाद 25 वर्षों के गहन अनुसंधान और विकास का परिणाम है जो प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का संगम प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि जे बी रॉय स्टेट आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कोलकाता में बारह सप्ताह के क्लीनिकल ट्रायल में 44 ब्रेस्ट कैंसर मरीजों को शामिल किया गया जो रेडिएशन और कीमोथेरेपी से गुजर रहे थे। इस अध्ययन के परिणाम अभूतपूर्व रहे जहां मरीजों ने शारीरिक और भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण सुधार की रिपोर्ट दी। अध्ययन में हीमोग्लोबिन स्तर, डब्ल्यूबीसी काउंट और ट्यूमर मार्कर्स में सकारात्मक बदलाव देखे गए, जिससे यह सिद्ध हुआ कि बॉडी रिवाइवल न केवल सुरक्षित और सहनीय है बल्कि कैंसर उपचार के दुष्प्रभावों को कम करने में भी प्रभावी है। उन्होंने कहा “यह क्लीनिकल ट्रायल आधुनिक कैंसर देखभाल में आयुर्वेद की क्षमता को दर्शाता है। बॉडी रिवाइवल एक समग्र और मरीज-केंद्रित उपचार पद्धति की ओर एक बड़ा कदम है। हम श्री मोदी के प्रति अत्यंत आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी आयुर्वेद के प्रति प्रतिबद्धता ने इस प्रकार के नवाचारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है। श्री खान ने बताया कि हाल में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से मिलकर उन्हें इसकी क्लीनिकल ट्रायल रिपोर्ट से अवगत कराया और राज्यपाल ने इसकी सराहना भी की।  

मुख्यमंत्री निवास पर की शिष्टाचार भेंट, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने शिष्टाचार भेंट की। अजमेर में नाइट विजन कैमरे करेंगे घुसपैठियों की धरपकड़: देवनानी जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि अजमेर में अच्छी पुलिसिंग के लिए सभी चौराहों पर नाइट विजन कैमरे लगाए जाएं। शहर में बांग्लादेश एवं रोहिंग्या घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर सत्यापन अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए भी पुलिस गश्त एवं नफरी बढ़ाएगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को सर्किट हाउस में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दिता राणा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। श्री देवनानी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि शहर में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जाए। सभी चौराहों पर नाइट विजन कैमरे लगाए जाएं ताकि अपराधी पहचान में आ सकें। अजमेर में  बांग्लादेशी एवं रोहिग्या घुसपैठियों की जानकारी लगातार सामने आती रहती है। इससे अजमेर में अपराधों की भी आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में इन अवैध घुसपैठियाें की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चलाया जाएं। दरगाह सम्पर्क सड़क, तारागढ़, अन्दरकोट, रातीडांग एवं चौरसियावास आदि क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। देवनानी ने निर्देश दिए कि कई अवैध घुसपैठिए खानाबदोश एवं घरेलू नौकर एवं अन्य फुटकर मजदूरी आदि कांमों में लग जाते है। इनकी पहचान कर कार्यवाही की जाएं। अजमेर के कई क्षेत्रों में अवैध रूप से बिकने वाले नशे का कारोबार भी हो रहा है। कई जगह पर इस तरह की गतिविधियों की जानकारी सामने आती है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं। उन्होंने आनासागर पुलिस चौकी को भी अन्यत्र स्थान पर शिप्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पुलिस अधिकारी व सिपाहियों के पद रिक्त हैं वहां पर उन्हें भरा जाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर में चेन स्नेचिंग, चोरी एवं अन्य अपराधों की जानकारी लगातार आ रही है। इन पर रोकथाम के लिए पुलिस गश्त एवं नफरी को और ज्यादा मजबूत करें। प्रमुख चौराहों एवं अन्य स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएं। जिन स्थानों पर वारदातें लगातार हो रही है। वहां पर विशेष नजर रखी जाएं। आनासागर चौपाटी, सागर विहार पाल एवं रेस्टोरेन्ट आदि में नियमित रूप से चैकिंग हो तथा पाल पर गार्ड लगाई जाएं। रात्रि में  गश्त की व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। अजमेर में ट्रेफिक को तेज करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर काम किया जाए।

गुड़ से तौलकर ग्रामीण महिलाओं ने गाए मंगल गीत, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का शुभारम्भ

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर शहर को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सड़क व अन्य निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उन्हें गुड़ से तौला गया और बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनकी अगवानी कर मंगल गीत गाए। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। देवनानी ने सुबह वार्ड 74 की आंतेड बस्ती में शक्ति सिंह डांगी से नौरत जी हलवाई तक सड़क व नाली निर्माण कार्य और गांधी नगर स्थित अमरचंद जी दायमा के मकान से दिलीप जी भाटी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम बोराज में रतन सिंह जी के मकान से राणा के तालाब शमशान तक सड़क निर्माण व हथाई से गोपाल की दुकान होते हुए मंगल हालु जी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। आंतेड में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। बोराज में  उन्हें गुड़ से तौला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उनकी अगवानी की और मंगल गीत गाए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर के चंहुमुुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे है। पिछले बजट में अजमेर को सैकड़ों करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात मिली थी। इन सभी बजट घोषणाओं पर पूरी गम्भीरता के साथ काम किया जा रहा है। यह पहली बार है जब एक बजट में अजमेर को इतनी सारी सौगातें मिली हो। अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र मेंं हब बनाने के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल मेें करोड़ो रूपए की लागत से सुपरस्पेशिलिटी ब्लॉक तैयार किया जाएगा। अजमेर उत्तर के कोटड़ा क्षेत्र मेंं सैटेलाइट अस्पताल का भवन बनना शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर आरोग्य मन्दिर स्थापित किए गए है । लोगों को उनके घर के पास ही उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह शिक्षा, रोजगार, आर्युवेद, खेल, तकनीकी शिक्षा एवं अन्य विविध क्षेत्रों में अजमेर के लिए कई अहम घोषणाएं हुई है। इन सभी घोषणाओं पर काम भी शुरू हो गया है। अधिकांश कामों के लिए स्थान चयन कर भूमि आंवटन की प्रक्रिया कर ली गई है। शीघ्र ही यह सभी काम अजमेर की विकास धारा में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

भजनलाल शर्मा ने उन्नति में युवाओं का अहम योगदान बताते हुए कहा-युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश और प्रदेश की उन्नति में युवाओं का अहम योगदान बताते हुए कहा है कि राजस्थान के युवाओं की उम्मीदों को राज्य सरकार पूरा करेगी। श्री शर्मा ने रविवार को जयपुर में आयोजित 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया और इस अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान शक्ति, भक्ति और स्वाभिमान का प्रदेश है। यहां का युवा विश्वास और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ रहा है और राजस्थान को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार भी युवाओं के सपनों को साकार करने का पूर्ण प्रयास कर रही है। उन्होंने इस तरह की मैराथन के आयोजन आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि युवाओं का देश और प्रदेश की उन्नति में अहम योगदान है। राजस्थान में विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, खनिज एवं पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अगले वर्ष खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी करेगा, जिसमें युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। राज्य सरकार ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और संभाग स्तर पर खेल महाविद्यालय खोलने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के सफल आयोजन से जिलों में औद्योगिक निवेश आ रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही राज्य सरकार चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। श्री शर्मा ने मैराथन विजेताओं को चैक प्रदान कर सम्मानित भी किया।  

‘राष्ट्र हित को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, राजस्थान-राज्यपाल ने बीकानेर में हरखचंद नाहटा स्मृति स्मारक सिक्के का किया अनावरण

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने  राष्ट्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकसित भारत के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक  देश को श्रेष्ठतर बनाने में अपनी भागीदारी निभाए। राज्यपाल रविवार को बीकानेर में श्री हरखचंद नाहटा की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा उनकी स्मृति में जारी 25 रुपए मूल्य के 40 ग्राम वजनी स्मारक सिक्के के अनावरण समारोह में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि श्री नाहटा ने व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र के साथ जन सेवा तथा धर्म सेवा के कार्यों में भी अतुल्यनीय योगदान दिया। देश की कई सुप्रतिष्ठित संस्थाओं से संबंध रखकर वे लोक मंगल कार्यों में निरंतर आर्थिक सहयोग के अलावा सक्रिय सहभागिता निभाते थे। जैनाचार्य श्री जिनपीयूष सागर सूरिश्वर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा श्री हरखचंद नाहटा की स्मृति में स्मारक रजत सिक्का जारी करना जीवन को आलोक देने वाले महापुरूषों के सम्मान की परम्परा है। उन्होंने कहा कि समय तथा इतिहास की कसौटी पर ही किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का मूल्यांकन होता है। श्री हरखचंद नाहटा के जीवट व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, दूरदर्शिता तथा लोक मंगल की बलवती भावना ने उन्हें विशेष स्थान दिलाया। उन्होंने दानदाता भामाशाह, सेठ घनश्याम दास बिड़ला और समर्थ रामदास के व्यक्तित्व से जुड़े उदाहरण दिए और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में भी भागीदारी निभाएं। इस दौरान राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने स्मारक सिक्के का अनावरण किया तथा यह सिक्का नाहटा परिवार के छोटे बच्चों को आशीर्वाद के साथ सौंपा।

‘शिविर में प्रत्येक किसान का रजिस्ट्रेशन हो सुनिश्चित’, राजस्थान-जयपुर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में किसानों को सशक्त करने के लिए उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। एग्रीस्टैक योजना में किसान रजिस्ट्री प्रोजेक्ट को आगामी 5 फरवरी से सम्पूर्ण राजस्थान में लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत जयपुर सहित राज्य के सभी जिलों में शिविर आयोजित किये जायेंगे, जहाँ किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आई.डी. बनवाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जयपुर जिले में किसान रजिस्ट्री शिविरों के सफल आयोजन एवं जिले के समस्त किसानों का एग्रीस्टैक पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने शिविरों के व्यापक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिये हैं ताकि जिले के प्रत्येक किसान को ना केवल शिविरों के आयोजन की जानकारी हो बल्कि शिविरों में किसान फार्मर आर्डडी बनाने के साथ-साथ अन्य विभागीय योजनाओं से लाभांवित हों सकें। प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक होगा शिविरों का आयोजन- अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती सुमन पंवार ने बताया कि एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर में किसान रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट किसान आईडी बनाई जायेगी। शिविरों का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में किसान आईडी तैयार करने के साथ साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मंगला पशु बीमा योजना, पशु टीकाकरण, पशु चिकित्सा एवं उपचार सहित पशु पालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से भी किसानों को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जायेगी। किसानों द्वारा आईडी बनवाने के लिये आधार कार्ड, जमाबंदी, मोबाईल नम्बर की जरूरत होगी। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी होगी। बेहद सरल है किसान आईडी बनवाने की प्रक्रिया – शिविर कार्यक्रमानुसार 05 फरवरी 2025 से राज्य में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित करवाये जा रहे है। आपकी कृषि भूमि से संबंधित ग्राम पंचायत के शिविर में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते है। फार्मर आईडी बनाने के लिए किसान को महज अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर वाला फोन और नवीनतम जमाबंदी लेकर शिविर में आना होगा। अपनी ग्राम पंचायत में शिवर कार्यक्रम की जानकारी www.rjfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। हर किसान को मिलेगी 11 अंकों की एक विशिष्ट पहचान – किसान रजिस्ट्री, एग्रीस्टैक परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है। कृषक विवरण (कृषक का जनसांख्यिकीय विवरण, उसके द्वारा धारित कृषि भूमि का विवरण, प्रत्येक कृषि भूखण्ड के जीपीएस निर्देशांक, उस पर बोई गई फसलों का विवरण आदि) को डिजिटल इंफास्ट्रक्चर में संकलित किया जाकर, प्रदेश के प्रत्येक किसान को ’आधार’ आधारित एक 11 अंकों की एक यूनिक आईडी (विशिष्ट किसान आईडी) आवंटित की जाएगी, जिससे किसान डिजिटल रूप से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे। किसान आईडी डिजिटली सत्यापन योग्य पहचान है, जिसे -www.rjfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते है। फार्मर आईडी जनरेट होने के बाद भूमि संशोधन (खसरा जोड़ने या हटाने) के लिए पटवारी, भू-अभि. निरीक्षक या तहसीलदार से सम्पर्क किया जा सकता है। इस हेतु मोबाइल एप/वेबसाइट द्वारा प्रदेश के समस्त कृषकों के स्वामित्व वाले सभी खसरों को सम्मिलित करते हुए कृषक के ’आधार’ से लिंक कराया जायेगा, तत्पश्चात कृषक से ऑनलाइन सहमति प्राप्त करते हए ई-हस्ताक्षर की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसलिए उपयोगी है किसान रजिस्ट्री – भविष्य में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक है। राज्य एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों को प्रदान करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। भविष्य में नामांतरणकरण एवं क्रय-विक्रय पंजीयन की प्रक्रिया में भी फार्मर आईडी आवश्यक होगी। किसान रजिस्ट्री से किसानों को लाभ – किसान आईडी (बिना अतिरिक्त दस्तावेज) के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी। पात्र किसान का प्रधानमंत्री-किसान/मुख्यमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना, अन्य योजनाओं में स्वतः जुड़ना सम्भव होगा। किसानों से फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्यों एवं अन्य योजनाओं में त्वरित (बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के) खरीद संभव हो सकेगी। किसान की फसल के अनुसार डिजिटल तरीके से फसलों का बीमा संभव होगा।

‘देश और प्रदेश की उन्नति में युवाओं का अहम योगदान: भजनलाल शर्मा’, राजस्थान-मुख्यमंत्री ने 16वीं जयपुर मैराथन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान शक्ति, भक्ति और स्वाभिमान का प्रदेश है। यहां का युवा विश्वास और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ रहा है। राजस्थान को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।राज्य सरकार भी युवाओं के सपनों को साकार करने का पूर्ण प्रयास कर रही है। शर्मा ने रविवार को जयपुर में आयोजित 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा कि इस तरह की मैराथन का आयोजन बहुत आवश्यक है। इससे स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कियुवाओं का देश और प्रदेश की उन्नति में अहम योगदान है। राजस्थान में विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, खनिज एवं पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को दे रही बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अगले वर्ष खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी करेगा, जिसमें युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। राज्य सरकार ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और संभाग स्तर पर खेल महाविद्यालय खोलने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के सफल आयोजन से जिलों में औद्योगिक निवेश आ रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही, राज्य सरकार 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।श्री शर्मा ने मैराथन विजेताओं को चैक प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम, उपमहापौर जयपुर नगर निगम ग्रेटर श्री पुनीत कर्णावट,जयपुर मैराथन के आयोजक श्री सुरेश मिश्रा, श्रीमती नीलम मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चैयरमेन श्री अनूप बरतरिया, कार्यकारी निदेशक एयू बैंक श्री उत्तम टिबरेवाल सहित बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय धावक और शहरवासी उपस्थित रहे।

सीसीटीवी में कैद हुए फुटेज, राजस्थान-बीकानेर में भूकंप के झटकों से घबराए लोग

बीकानेर। बीकानेर में ठीक एक बजे भूकंप का तगड़ा झटका महसूस हुआ। भूकंप के कारण जमीन हिलने का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। नोखा और लूणकरनसर में भी भूकंप का एहसास हुआ। घरों में लगे सीसीटीवी में भूकंप के झटकों के कारण हिलते हुए वाहनों के फुटेज दर्ज हुए हैं। मौसम विभाग ने बीकानेर में आए इस भूकंप की पुष्टि की है। राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क हैं। भूकंप की तीव्रता और इसका केंद्र बिंदु अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के झटकों के बाद लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। अगर दोबारा झटके महसूस हों, तो तुरंत खुले स्थानों पर चले जाएं और इमारतों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

लोगों ने ईंट से धुना, स्टाफ ने बचाया, राजस्थान-झुंझुनू में स्कूल के दो अध्यापकों ने की छात्राओं से छेड़छाड़

झुंझुनू। झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थानाक्षेत्र के गांव बामलास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो अध्यापकों द्वारा दो छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में विभाग ने आरोपी दोनों अध्यापकों को एपीओ कर दिया। प्रधानाचार्य मांगीलाल वर्मा ने बताया कि विद्यालय के अध्यापक नत्थूराम और ताराचंद पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जांच के लिए छात्राओं को बुलाकर पूछताछ की गई और सीबीईओ उदयपुरवाटी आत्माराम वर्मा को मामले से अवगत कराया गया। उधर सीबीईओ आत्माराम ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों अध्यापकों को एपीओ कर दिया गया है। अध्यापाकों को लिया हिरासत में मामले की सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना मिली थी कि अध्यापकों के साथ परिजन की झड़प हो गई। इसके बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते पुलिस दोनों अध्यापकों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जा रही थी, लेकिन गाड़ी में दोनों अध्यापकों को बैठते देख ग्रामीण फिर से आक्रोशित हो गए और पुलिस की जीप के पीछे दौड़ने लग गए। पुलिस ने बमुश्किल से लोगों को रोका। गेट पर लगाया ताला, पूर्व मंत्री गुढा भी पहुंचे मौके पर पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र गुढा भी पहुंचे। गुढ़ा ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मसार घटना है। छात्राओं के साथ स्कूल के अध्यापक ही ऐसी घटना कर रहे है फिर कहीं और क्या सुरक्षित रहेंगी। कार्रवाई नही हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सरपंच जयपाल जाखड़, लीलाधर मीणा, रोहिताश्व शेखावत, फतेह सिंह शेखावत, महावीर शेखावत, जयसिंह शेखावत, रतन सिंह शेखावत, बिरजू सिंह शेखावत, बलबीर सिंह शेखावत, जयसिंह शेखावत, जितेंद्र, महेश शर्मा, मुरारी शर्मा, रामसिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। स्टाफ ने कमरे में बंद करके बचाया अध्यापकों को छात्राओं के परिजन और ग्रामीणों में रोष देखते हुए अन्य अध्यापकों ने दोनों अध्यापकों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इससे पहले एक ग्रामीण महिला ने कमरे में अध्यापक नत्थूराम की ईंट से धुनाई कर दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब तीन घंटे तक दोनों अध्यापकों को कमरे में बंद रखा गया और बाहर ग्रामीणों का बाहर प्रदर्शन चलता रहा। दोनों अध्यापकों को हिरासत में ले लिया। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट देने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पीएम सूर्यघर में रजिस्ट्रेशन को इंस्टॉलेशन में बदलें: अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान-रूफ टॉप सोलर को बढ़ाने डिस्कॉम्स और टाटा पावर रिन्यूबल में एमओयू

जयपुर। पीएम सूर्य घर नि:शुल्क बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों एवं टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के बीच शुक्रवार को विद्युत भवन में एमओयू किया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) आलोक की मौजूदगी में विद्युत कम्पनियों की ओर से चेयरमैन डिस्कॉम्स सुश्री आरती डोगरा तथा टाटा पावर रिन्यूबल की तरफ से सीईओ एवं एमडी श्री दीपेश नन्दा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक ने कहा कि प्रदेश में पीएम सूर्यघर योजना में बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। टाटा पावर के साथ इस साझेदारी से डिस्कॉम्स को इन रजिस्ट्रेशन को इंस्टालेशन में बदलने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आमजन को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली खर्च से उन्हें मुक्ति दिलाना है। टाटा पावर रिन्यूबल के सीईओ एवं एमडी श्री नन्दा ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना देश में आमजन को ऊर्जा दाता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। कंपनी प्रदेश में फैले अपने नेटवर्क के माध्यम से इस योजना में लोगों की भागीदारी बढ़ाने में सहायता करेगी। उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्य घर योजना रूफ टॉप सोलर के माध्यम से सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल है। इसके अन्तर्गत राज्य में अब तक एक वर्ष से भी कम समय में 26 हजार से अधिक घरों में रूफ टॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। एमओयू के माध्यम से टाटा पावर रिन्यूबल वेंडर्स की ट्रेनिंग, जागरूकता प्रसार की गतिविधियों आदि के जरिए रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए डिस्कॉम्स को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। इस अवसर पर प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक श्री नथमल डिडेल, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी श्री देवेन्द्र श्रृंगी, अजमेर डिस्कॉम के एमडी श्री केपी वर्मा सहित टाटा पावर रिन्यूबल के अधिकारी भी मौजूद थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet