LATEST NEWS

डोडा पोस्त तस्करी के आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-पाली में टोलकर्मी पर फायरिंग कर भगाया ट्रक

पाली। जिले में जाडन टोल प्लाजा पर रविवार को नशे में धुत ट्रक सवार तस्करों ने टोलकर्मी पर फायरिंग कर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक भगाया और रास्ते में एक निजी बस और एक ठेले को टक्कर मार दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और ट्रक में ले जाया जा रहा डोडा पोस्त जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर जाडन टोल प्लाजा पर ट्रक चालक और टोलकर्मी में 200 रुपये के टोल को लेकर विवाद हो गया। इस पर गुस्से में आकर ट्रक सवार महेंद्र और राकेश ने पिस्टल से टोलकर्मी पर फायरिंग कर दी और बिना टोल चुकाए ट्रक भगाकर ले गए। पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने ट्रक को हाईवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया और बीच रास्ते में एक निजी बस और एक ठेले को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक जोधपुर बाइपास पर पहुंचा और पुनायता औद्योगिक क्षेत्र में एक 5 फीट चौड़े नाले को पार कर झाड़ियों में फंस गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को बाहर निकाला। झाड़ियों में फंसने के कारण दोनों युवक महेंद्र और राकेश घायल हो गए। उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी और सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक की तलाशी में बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है और आरोपियों के खिलाफ डोडा पोस्त तस्करी और फायरिंग के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक के परमिट और अन्य दस्तावेजों को लेकर भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

‘लोक कलाकारों के हुनर व शिल्प को प्रोत्साहित करने का आह्वान’, राजस्थान-राज्यपाल ने शिल्पग्राम उत्सव का किया शुभारंभ

जयपुर। राज्यपाल हरीभाऊ बागडे ने उदयपुर के शिल्पग्राम में पारंपरिक लोक वाद्य नगाड़े का वादन कर “शिल्पग्राम उत्सव 2024” का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान शिल्पग्राम उत्सव में भाग लेने वाले देश भर चाहे कलाकारों का अभिनंदन और स्वागत करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान विविधता की धरती है। यह सात बार नौ त्यौहार की उत्सवधर्मी संस्कृति है। उन्होंने राजस्थान के गौरवमय इतिहास और महाराणा प्रताप के शौर्य की चर्चा करते हुए कहा कि जितना यहां का परिवेश सुरम्य है, उतना ही यहां का शौर्य का इतिहास प्रेरणा देने वाला है। राज्यपाल ने  शिल्पग्राम मेले को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके जरिए लोक कलाकारों, शिल्पकारों और हुनरमंद कारीगरों को मंच मिलता है।  उन्होंने आमजन से भी अपील की की शिल्पग्राम में प्रदर्शित उत्पादों, हस्तशिल्प से जुड़ी वस्तुओं और ग्रामीण क्षेत्र में उत्पादित चीजों की अधिक से अधिक खरीदारी कर यहां आने वाले शिल्पियों को प्रोत्साहित करें। राज्यपाल श्री बागडे ने समारोह में जयपुर के डॉ. रूपसिंह शेखावत (भवाई लोक नृत्य) और महाराष्ट्र के श्री गणपत सखाराम मसगे (कठपुतली एवं चित्रकला) को डॉ. कोमल कोठारी लाइफ टाइम अचीवमेंट लोक कला पुरस्कार प्रदान किया।

उपखंड अधिकारी ने आमजन के सुने परिवाद, राजस्थान-सुशासन सप्ताह में तीसरे दिन हुई ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई

जयपुर। जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण में 19 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुशासन सप्ताह के तीसरे दिन जिले में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसके तहत जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण उपखंड में जनसुनवाई की गई। उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी ने आमजन के परिवाद सुने गए। इस दौरान उपखंड अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में कई समस्याओं का निस्तारण तो मौके पर ही कर दिया गया साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

अवैध जल कनेक्शन काटकर दोषियों पर करें प्रभावी करवाई, राजस्थान-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री भास्कर ए सावंत ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु वर्ष 2025 के लिए प्रस्ताव आगामी 5 जनवरी तक प्रस्तुत किए जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध जल कनेक्शन काटने में तेजी लायीं जाए एवं संबंधित दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध जल कनेक्शन काटते समय लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ती है तो उसके बारे में उच्च स्तर पर बताया जाए जिससे उच्च स्तर पर पुलिस को कठोर कार्रवाई करने के लिए अवगत कराया जा सके। सावंत जल भवन से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहित अधिशाषी अभियंताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी संचालन एवं संधारण कार्यों जैसे पंप मोटर, पाइपलाइन, इलेक्ट्रिक आइटम, पैनल एवं हेड पंप रिपेयर सहित जल योजनाओं के ओ एंड एम की रेट कांट्रैक्ट के टेंडर जो आगामी समय में पूर्ण होने जा रहे हैं उनकी निविदाएं 31 दिसंबर तक हर हालात में आमंत्रित कर  ली जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिशाषी अभियंताओं को खंड कार्यालय से सामान की मांग का आकलन कर एम.एम सेल के ऑनलाइन मॉड्यूल पर 31 दिसंबर तक भिजवाने के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि सभी अधीक्षण अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी 10 जगह चिन्हित कर ले जहां ग्रीष्म ऋतु में अक्सर पेयजल की समस्या रहती हैं जिससे आगामी ग्रीष्म ऋतु में इन समस्याओं का समाधान समय रहते हुए किया जा सके। उन्होंने कहा कि  जिन क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल का परिवहन किया जाना है ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए प्रस्ताव 5 जनवरी तक हर हालात में भिजवाए जाना सुनिश्चित करें। वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य अभियंता (ग्रामीण) श्री के.डी गुप्ता, मुख्य अभियंता (शहरी) श्री मनीष बेनीवाल सहित अन्य अभियंता गण उपस्थित रहे।

‘अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें’, राजस्थान-पंचायती राज मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

जयपुर। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें। फील्ड में जाकर वहां के विकास कार्यों को देखें। उन्हें शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक गांव में ही रहना होगा। जिससे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान हो सके। साथ ही माह में एक बार खुली जनसुनवाई अवश्य करें। दिलावर शनिवार को पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि इसकी टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ओडीएफ प्लस, ठोस तरल कचरा प्रबंधन, बालिका विद्यालयों में पिंक टॉयलेट, प्लास्टिक कचरे का निपटान, प्लास्टिक मैनेजमेंट इकाई स्थापित करने, गांवों में कचरा परिवहन के लिए वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने,पॉलीथिन का विक्रय करने वालों को 3 दिन में चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को प्रभावी तरीके से रोकने के लिए गांव-गांव में बर्तन भंडार बनाये जाए और लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाय। दिलावर ने गोबरधन योजना के बारे में कहा कि इसके लिए स्वच्छता मित्र बनाने, ग्राम वाइज महिला समूहों को शामिल करने के साथ ही गोशालाओं से जोड़ने की आवश्यकता बताई। जिससे प्रचुर मात्रा में बायोगैस का उत्पादन हो सके। उन्होंने घुमंतू, अर्द्ध घुमंतू एवं विमुक्त वर्ग के परिवारों को पट्टा आवंटन अभियान के बारे में कहा कि बसंत पंचमी तक पट्टा आवंटन का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो जाना चाहिए। जो जातियाँ केन्द्र सूची में है और इस सूची में नहीं है तो उन्हें भी केन्द्र सूची के अनुसार जोड़ा जाए। इनके निवास के बारे में पुख्ता जानकारी के लिए गांव के दो पुराने व्यक्तियों से तस्दीक कराने के साथ ही अलग से पहचान का प्रमाण पत्र देने एवं इनकी बस्तियों में केम्प लगाकर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ देने के निर्देश दिए। दिलावर ने हरियालो राजस्थान अभियान के बारे में कहा कि अभी 82 प्रतिशत पौधे जीवित है। फरवरी माह से नष्ट हुए पौधों की जगह नये पौधे लगाये जाए। इनकी देखरेख के लिए 200 पौधों पर एक नरेगा कर्मी लगाने और 24 घंटे निगरानी के लिए एक सिस्टम विकसित किया जाए। इन पौधों की जियो टेगिंग कर फोटो भिजवायी जाय। अगले साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसी प्रकार स्वामित्व योजना के बारे में कहा कि पट्टा देना एक सतत प्रक्रिया है। पट्टा देने के लिए टाइमलाइन निश्चित की जाए। उन्होंने ड्रोन से सर्वे करने, मैप निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे में कहा कि जल स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष तौर से कार्य करवाये जाय।तालाबों का जीर्णोद्धार करवाया जाय। ये धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बंजर भूमि को उपजाऊ भूमि बनाने के लिए टारगेट लेकर कार्य किये जाय, तालाबों व केचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने के साथ ही इनकी सुरक्षा की जाय। उन्होंने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए जिस मद में राशि आवंटित की गई है उसका उपयोग उसी मद में किया जाय किसी अन्य मद में नहीं। विभाग में कार्यों की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए भी सिस्टम विकसित किया गया है। उन्होंने विलायती बबूल से चारकोल बनाने के लिए गुण दोष के आधार पर मंथन कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। श्री दिलावर ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

दिल्ली में समीक्षा बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान-टीबी मुक्त भारत बनाने निःक्षय शिविरों का आयोजन

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में टीबी मुक्त भारत, 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए निरंतर निःक्षय शिविरों का आयोजन कर रहा है। टीबी रोगियों को निःक्षय पोषण योजना का लाभ देने के साथ ही पौष्टिक आहार किट का वितरण किया जा रहा है। नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में टीबी मुक्त, 100 दिवसीय अभियान पर बैठक आयोजित हुई। श्री शर्मा मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक से जुड़े। उन्होंने कहा कि इस 100 दिवसीय अभियान को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस अभियान में निःक्षय मित्रों द्वारा उपचाररत मरीजों को पोषण सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भारत को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का संकल्प है। राजस्थान इस संकल्प को साकार करने में पूर्ण जिम्मेदारी से अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ भी उपस्थित रहे।

पुलिस की ब्यावर में विजयनगर बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-अजमेर में नकली सरस घी और तेल बड़ी मात्रा में बरामद

अजमेर। विजयनगर थाना पुलिस ने नकली सरस ब्रांड घी और सुपर पोस्टमैन ब्रांड नकली खाद्य तेल की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नकली खाद्य तेल और घी जब्त कर आरोपी सांवरलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। मैसर्स जगदम्बा वेजिटेबल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. कंपनी के ब्रांड प्रोटेक्शन मैनेजर प्रहलाद चंद्र ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी के सुपर पोस्टमैन ब्रांड के नकली तेल की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर बरल रोड पर एक संदिग्ध कार (RJ 06 CF 4516) को रुकवाया, जिसकी तलाशी के दौरान 15 लीटर सरस घी का एक टिन, एक-एक लीटर के 10 सरस घी पैकेट और 24 टिन (15 लीटर) सुपर पोस्टमैन खाद्य तेल बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में शंभूगढ़ निवासी सांवरलाल शर्मा ने माल के नकली होने और इसे विजयनगर में बेचने की योजना स्वीकार की। आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस, बिल या फ्रेंचाइजी संबंधी दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर बरामद माल के एफएसएल सैंपल लिए गए हैं और आरोपी सांवरलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

3 शिफ्टों में अधिकारी और कर्मचारी संभाल रहे व्यवस्थाएं, राजस्थान-जयपुर प्रशासन ने एसएमएस अस्पताल में खोला कैंप कार्यालय

जयपुर। दिल्ली-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को घटित दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन संपूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए दुर्घटना के पीड़ितों, घायलों के सर्वोत्तम उपचार एवं मृतकों के आश्रित परिजनों सभी जरूरतों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सवाई मानसिंह अस्पताल में कैंप कार्यालय संचालित किया जा रहा है। इस कैंप कार्यालय में 24 घंटे के दौरान 3 शिफ्टों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। कैंप कार्यालय की संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए उपखंड अधिकारी जयपुर-दक्षिण श्री अरुण शर्मा नोडल अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

ऑडियो विजुअल और हथियार प्रदर्शनी का अवलोकन, राजस्थान-जैसलमेर में केन्द्रीय वित्त मंत्री ने शक्तिपीठ तनोट माता के किए दर्शन

जयपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने रविवार को जैसलमेर में शक्तिपीठ तनोट माता के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां तनोटराय से देश में खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने तनोट परिसर में ऑडियो विजुअल और हथियार प्रदर्शनी का अवलोकन किया। योगेंद्र सिंह राठौड़ (उप महानिरीक्षक) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) ने उनको इस प्रदर्शनी के बारे में ब्रीफ किया। इससे पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री ने तनोट माता मंदिर परिसर में स्थित विजय स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर सीमा सुरक्षा बल की विशेष गार्ड द्वारा वित्त मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने विषम परिस्थियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवानों से बातचीत की व उनकी हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा की देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उन्हे आज गर्व की अनुभूति हो रही है। मंदिर परिसर में पहुँचने पर एम एल गर्ग (महानिरीक्षक) सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल राजस्थान, योगेन्द्र सिंह राठौड़ (उप महानिरीक्षक) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर), सुरेंद्र कुमार (समादेष्टा ) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) और 166 वी वाहिनी के (समादेष्टा) वीरेंद्र पाल सिंह  द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया एवं तनोट माता की तस्वीर स्मृति स्वरुप भेंट की।

मरीजों से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लिया फीडबैक, राजस्थान-जैसलमेर के श्रीजवाहिर चिकित्सालय का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अपनी जैसलमेर यात्रा के दौरान रविवार को जैसलमेर जिला अस्पताल श्रीजवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाऐं देखी एवं वार्डों का भ्रमण कर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी एवं उनको जिला अस्पताल में मिल रही निःशुल्क चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली एवं पूरा फीडबैक लिया। उन्होंने ट्रोमा सेन्टर की चिकित्सा व्यवस्था को भी देखा एवं निर्देश दिये कि यहां पर मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जावे। चिकित्सा मंत्री श्री सिंह ने अस्पताल के सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट का भी भ्रमण कर चिकित्सा व्यवस्थाऐं देखी एवं वहां भर्ती मरीजों से भी उनको मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की उनसे जानकारी ली, तो मरीजों ने बताया कि उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है। चिकित्सा मंत्री ने जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं के बारे में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली एवं निर्देश दिये कि यहां आने वाले हर मरीज को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का पूरा लाभ दिया जावे एवं चिकित्सक सेवा भावना से मरीज का उपचार करें, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीध्र ही चिकित्सकों की भर्ती करने जा रही है एवं आने वाले समय में जैसलमेर-बाडमेर को विशेष रूप से चिकित्सक उपलब्घ करवाये जायेगें। उन्होंने कहा कि पोकरण व जैसलमेर के बीच में एक करोड रूपये लागत की एएलएस एम्बुलेंस शीध्र ही उपलब्ध करवा दी जावेगी, ताकि सड़क मार्ग में दुर्धटना होने पर यह एम्बुलेंस बहुत ही उपचार के लिए कारगर सिद्ध होगी। जैसलमेर विधायक श्री छोटूसिंह भाटी ने जिले की चिकित्सा व्यवस्था के बारे में विस्तार से अवगत कराया एवं कहा कि यहां की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरावें।

निगम के अतिरिक्त उपायुक्त को बनाया नोडल अधिकारी, राजस्थान-घायलों एवं मृतकों के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था

जयपुर। उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों की पालना में जिला प्रशासन द्वारा दिल्ली-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को घटित दुर्घटना के घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रात्रि विश्राम एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की जा रही है। घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रुकने, शयन करने एवं भोजन की गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रुकने, शयन करने एवं भोजन की गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था हेतु अतिरिक्त उपायुक्त, जयपुर नगर निगम  श्रीमती सीमा कुमार एवं जिला रसद अधिकारी श्री त्रिलोकचंद मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के घायलों एवं मृतक आश्रितों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन गुणवत्तापूर्ण इंतजाम सुनिश्चित किये जा रहे हैं।

राष्ट्र भूभाग नहीं सनातन मूल्य से जुड़ा विचार और संस्कृति-राज्यपाल, राजस्थान में “नवोत्कर्ष विक्रम संवत 2081” कार्यक्रम आयोजित

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राष्ट्र कोई भूभाग भर नहीं होता है, यह संस्कृति और सनातन मूल्य से जुड़ा विचार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम है और बाद में सब है, इस मानसिकता का प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल में जो संस्कार मिलते हैं, उसी से भविष्य का विचार बनता है। उन्होंने देश में मैकाले द्वारा प्रारंभ शिक्षा पद्धति की चर्चा करते हुए कहा कि इसके जरिए भारतीय संस्कृति को जड़ों से उखाड़ने के निरंतर प्रयास हुए हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को कभी कोई मिटा नहीं सकता क्योंकि यह हमारे रक्त में घुला है। बागडे रविवार को एक होटल में  “नवोत्कर्ष विक्रम संवत 2081”  कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को मिटाने का निरंतर प्रयोग होता रहा, पर यह जीवंत संस्कृति है। उन्होंने प्राचीन भारतीय आविष्कारों की चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने आजादी से पहले गजट में लिखा है कि भारत में जितने गुरुकुल हैं, उतने ब्रिटेन में भी नहीं है। उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा,  गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत, दशमलव के प्रयोग आदि की चर्चा करते हुए कहा कि वैदिक काल से हमने उन सिद्धांतों को स्थापित कर दिया जो बाद में पश्चिम ने अपने नाम किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का गौरवमय  इतिहास शिक्षा पद्धति से ही पता चलता है। भारतीयता के विचार से ही देश में नई शिक्षा नीति बनाकर लागू की गई है। इसे सभी प्रभावी रूप में क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस देश के लोग अपने इतिहास को  भूल जाते हैं, उनका भूगोल भी कम होता जाता है। इसलिए सनातन भारतीय  मूल्यों के लिए सभी मिलकर कार्य करें। भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री रामचरण बोहरा ने सभी का आभार जताया। राज्यपाल ने आरंभ में नवोत्कर्ष फाउंडेशन द्वारा प्राचीन भारत के गौरवमय शासकों, सनातन संस्कृति से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

‘आपसी समझाइश द्वारा लंबित प्रकरणों का होता है निस्तारण: न्यायाधिपति भंडारी’, राजस्थान-जयपुर में चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज भंडारी द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के परिसर में वर्ष 2024 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में न्यायाधिपति श्री भंडारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझाइश द्वारा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मूल भावना को साकार किया जाता है। जिससे पक्षकारों के समय की बचत होने के साथ ही उनके मध्य वैमनस्य का भाव भी समाप्त होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत कानूनी प्रक्रिया में एक सशक्त माध्यम का रूप ले रही है। यही कारण है कि इस वर्ष की गत लोक अदालतों के द्वारा लंबित प्रकरणों में 7 प्रतिशत तक की कमी आई है। अनुभवी मध्यस्थ एवं सलाहकारों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत पक्षकारों को आपसी सुलह का मार्ग दिखाती है एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकरणों के निस्तारण की प्रकिया को सफल बनाती है। राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ में आयोजित इस चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित प्रकरणों सहित प्री-लिटिगेशन स्तर तक के समस्त प्रकरणों का आपसी समझाइश से निस्तारण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जिला स्तर पर स्थित समस्त न्यायालयों के साथ राजस्व न्यायालयों, उपभोक्ता मंचों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकरणों में रविवार को इस चतुर्थ राष्ट्रीय अदालत का आयोजन हो रहा है।

‘खेल से मिलती है नई ऊर्जा-विधानसभा अध्यक्ष’, राजस्थान-जयपुर में 11वीं अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

जयपुर। कार्मिक विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 11वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ पटेल मैदान में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि खेल प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। राजकीय सेवा में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। अधिकतर समय राजकीय कार्य में व्यस्त रहने से अपने लिए कम समय मिलता है। खेल उन्हें अपने लिए समय निकालने का अवसर देते हैं। वे खेल के माध्यम से नई ऊर्जा से सराबोर होंगे। यह ऊर्जा उनके दैनिक जीवन को अधिक कार्यशील करेगी। वे अपने कर्तव्यों का भली-भांति निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के तन-मन और जीवन को स्वस्थ रखते हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। ऎसे व्यक्ति अधिक स्फूर्ति के साथ कार्य करने में सक्षम होते हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी खुले मन मस्तिष्क के साथ जनता की सेवा कर पाएंगे। खेलों से आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। खेल हमें या तो जीतने का या फिर सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। हार या जीत जैसा कुछ भी नहीं होता है। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि खेल जीवन में जीतने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। जीत का अहंकार नहीं आना चाहिए। साथ ही, हार का दुःख भी नहीं हो। हार हमें नई और बड़ी जीत के लिए प्रेरणा प्रदान करती है। इसी प्रकार जीत जिम्मेदारी का एहसास कराती है। तंदुरुस्त एवं स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है। खेल कर्तव्य तथा दायित्व का बोध कराते हैं। खेल एकला चालो के स्थान पर सामूहिकता से विजय प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। खेल को प्रतिस्पर्धा की जगह खेल भावना से खेला जाना चाहिए। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 11वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 पटेल स्टेडियम में आगामी 23 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य के 10 संभाग एवं जयपुर मुख्यालय सहित कुल 11 टीमें भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में 1078 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें से पुरुष प्रतिभागी 649 एवं महिला प्रतिभागी 429 है। प्रतियोगिता में वालीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन, लॉन टेनिस एवं क्रिकेट की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के द्वारा की गई। उन्होंने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। झंडारोहण तथा अभिमुख प्रयाण में सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनीता भदेल, उपमहापौर श्री नीरज जैन, अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, जिला कलक्टर श्री लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, ओलंपियन श्री जोरावर सिंह सहित अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं खेलों से जुड़े व्यक्ति उपस्थित रहे।

आग से दर्द का दरिया बन गया जयपुर, ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के अवशेष परिवार को एक छोटी सी पोटली में बंधे हुए मिले

जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर में जैसे दर्द का दरिया बह रहा है। गैस टैंकर हादसे ने कई परिवार इसमें डूब चुके हैं। हादसे का शिकार बने 14 लोगों की जान जा चुकी है तो दो दर्जन से अधिक लोग असहनीय दर्द और जलन सहन कर रहे हैं। इन सभी के परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भीषण अग्निकांड में कई लोग इस कदर जल गए कि शवों की पहचान कठिन हो गई। एक तरफ जहां पूर्व आईएएस ऑफिसर करणी सिंह राठौड़ के शव की पहचान डीएनए टेस्ट से हो सकी तो एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के अवशेष परिवार को एक छोटी सी पोटली में बंधे हुए मिले। ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाने वाले संजेश उन 14 लोगों में शामिल हैं जो शुक्रवार सुबह जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। संजेश के दो भाई और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर लापता संजेश की तलाश करते हुए एसएमएस अस्पताल के मॉर्च्युरी में पहुंचे। एक दुकानदार ने उन्हें हादसे के कुछ वीडियो दिखाए, जिसे देखकर उन्होंने अपने भाई के ट्रक की पहचान की। हादसे के वक्त संजेश इस ट्रक में सवार थे और आग में जल गए। उनके शरीर का अधिकांश हिस्सा वहीं राख में तब्दील हो गया। उनके अवशेष को एक पोटली में बांधकर रखा गया था। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 घायलों का इलाज SMS अस्पताल में जारी है। इनमें से 25 लोग 80 फीसदी से अधिक झुलसे हुए हैं और 7 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अस्पताला प्रशासन के मुताबिक 7 घायलों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं, अस्पताल में लाए गए 5 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। राजस्थान के जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में गैस टैंकर हादसे में राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस अनूप कुमार की एकलपीठ ने निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। कोर्ट ने भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्रालय, राज्य के मुख्य सचिव, और आपदा प्रबंधन विभाग को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि ज्वलनशील पदार्थों के गोदाम और खतरनाक फैक्ट्रियां शहरी क्षेत्र से बाहर क्यों नहीं की गईं। पेट्रोलियम सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कोर्ट ने इस मामले की आगे की सुनवाई के लिए इसे खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet