LATEST NEWS

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार, राजस्थान-निवेश समिट में पहली बार शामिल होंगे पीएम

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राइजिंग राजस्थान निवेश समिट का उद्घाटन करने 9 दिसंबर को जयपुर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के जयपुर दौरे और समिट की सुरक्षा को लेकर जेईसीसी परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अंदर की पूरी व्यवस्था एसपीजी के हाथ में रहेगी वहीं बाहरी सुरक्षा के लिए 11 आईपीएस अधिकारियों समेत करीब 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 9 दिसंबर से तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा। देश- विदेश से कई मेहमान और उद्योगपति भी समिट में शामिल होने वाले हैं। समिट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के आलाधिकारियों ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया है। समिट की सुरक्षा के लिए 11 आईपीएस, 36 एडिशनल एसपी, 67 डिप्टी एसपी, 182 इंस्पेक्टर, 320 एसआई-एएसआई, 2750 पुलिस जवान और 4 कंपनी आरएसी की तैनाती की गई है। वहीं यातायात व्यवस्था के लिए 2 आईपीएस समेत करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। आयोजन को लेकर शहर के प्रमुख इलाकों में सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। साथ ही होटल-गेस्ट हाउस ,रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी सघन जांच की जा रही है। हाईराइज भवनों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। राजधानी में आयोजित हो रहे राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आसूचना तंत्र को सक्रिय कर आयोजन को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिस जेईसीसी सेंटर पर कार्यक्रम का उद्घाटन होना है, उसे एसपीजी टेकओवर कर चुकी है। सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एक घंटा पहले उद्घाटन स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। कई केंद्रीय मंत्री भी आ सकते हैं निवेश समिट में हिस्सा लेने के लिए कई केंद्रीय मंत्री भी जयपुर पहुंच सकते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। अब तक हुए 20 लाख करोड़ के एमओयू निवेश समिट के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के एमओयू होने का दावा किया है। यह समिट 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित किया जा रहा है। समिट की तैयारियों के लिए जयपुर की सड़कों की सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है। फ्लाईओवर से लेकर डिवाइडर तक रंग-रोगन किए जा रहे हैं। डिवाइडर तक रंग-रोगन किए जा रहे हैं।

बीएसएफ की स्थापना दिवस परेड में आज होंगे शामिल, राजस्थान-जोधपुर पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह

जोधपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे। शाह शनिवार रात 9.30 बजे विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेंगे और रात को बीएसएफ गेस्ट हाउस में रुकेंगे। इसके बाद रविवार को वे एसटीसी बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर में स्थापना दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। हालांकि बीएसएफ का स्थापना दिवस कार्यक्रम 1 दिसंबर को होता है। बीएसएफ का स्थापना दिवस के दौरान डीजीपी कांफ्रेंस और महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के चयन के कार्यक्रम के चलते यह कार्यक्रम 8 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें शाह के पूरे प्रोग्राम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।रविवार को होने वाली मुख्य परेड में स्वदेशी हेलिकॉप्टर ध्रुव व एमआई 17 शामिल होंगे, जो राष्ट्रीय ध्वज और सुरक्षा बलों के ध्वज के साथ परेड ग्राउंड के ऊपर से सलामी देते हुए गरजेंगे। रिहर्सल के दौरान स्टेडियम में एक श्वान आंखों पर पट्टी बांधकर पुल को पार करता नजर आया। शाह रविवार को जोधपुर के बीएसएफ कैंपस में परेड में शिरकत करने के बाद सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 11 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे।

लगाए गए 9 टांके, राजस्थान-पाली में झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक का ब्लेड से काटा गला

पाली. पाली में एक युवक को आपस में झगड़ रहे दो युवकों के बीच झगड़ा रुकवाना इतना भारी पड़ा कि इसकी जान पर बन आई। घायल स्थिति में इसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, जहां उसके गले में लगे कट को ठीक करने के लिए डॉक्टर्स ने 9 टांकें लगाए। युवक का हॉस्पिटल में उपचार जारी है। बता दें कि शहर की जनता कॉलोनी निवासी हरीश पुत्र धीरेंद्र सोलंकी एम्बुलेंस चलाता है। शुक्रवार देर रात श्रीराम हॉस्पिटल के निकट दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। उन्हें झगड़ते देख हरीश समझाइश कर बीच बचाव करने लगा। इस दौरान आपस में झगड़ रहे दोनों युवकों में से एक युवक को गुस्सा आ गया और उसने हरीश के गले पर ब्लेड से अचानक हमला कर दिया, जिससे उसके गले में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। उपचार जारी इस घटना के बाद ब्लेड से घायल हुए युवक को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां उसके कटे गले को ठीक करने के लिए 9 टांके लगाए गए। गनीमत रही कि घाव ज्यादा गहरा नहीं था, जिससे युवक की श्वास नली कटने से बच गई।

एकलिंगजी मंदिर में मिनी स्कर्ट, बरमूडा और नाइट सूट जैसे छोटे कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया

उदयपुर धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए उदयपुर के एकलिंगजी मंदिर में मोबाइल फोन और छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नए दिशानिर्देशों के तहत मंदिर ने मिनी स्कर्ट, बरमूडा और नाइट सूट जैसे छोटे कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि ड्रेस कोड का उद्देश्य मंदिर की पवित्रता को बनाए रखना और उसकी पवित्रता का सम्मान करना है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में नए दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए एक बैनर लगाया गया। कपड़ों पर प्रतिबंध के अलावा मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे पहले आगंतुकों को स्विच-ऑफ मोड में फोन लाने की अनुमति थी, हालांकि मंदिर के अंदर फोटोग्राफी हमेशा प्रतिबंधित थी। प्रबंधन ने यह भी दोहराया है कि मंदिर में पालतू जानवर और हथियार ले जाना प्रतिबंधित है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए इन नए नियमों का सम्मान करने का आग्रह किया है। मंदिर प्रबंधन ने कहा कि कई आगंतुकों ने मंदिर में अनुचित पोशाक को लेकर असहजता व्यक्त की थी, जिसके कारण ये परिवर्तन किए गए। उदयपुर से लगभग 22 किलोमीटर दूर कैलाशपुरी गांव में स्थित एकलिंगजी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जिन्हें मेवाड़ के देवता के रूप में पूजा जाता है। इसे बप्पा रावल ने 734-753 ई. के बीच स्थापित किया था और महाराणा मोकल (1421-1433 ई.) ने इसका जीर्णोद्धार कराया था। वर्तमान मूर्ति महाराणा रायमल (1473-1509 ई.) द्वारा स्थापित की गई थी। सफेद संगमरमर से निर्मित इस मंदिर परिसर में 108 छोटे मंदिर हैं। गर्भगृह में भगवान एकलिंगजी की चार मुख वाली काले संगमरमर की मूर्ति और बाहर नंदी की चांदी की मूर्ति है। राजस्थान के अन्य मंदिरों ने भी अनुशासन और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। उदयपुर के जगदीश मंदिर में पिछले साल टी-शर्ट, बरमूडा और नाइट सूट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, हालांकि इस निर्णय से विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके कारण बैनर हटा दिए गए थे। जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में भी हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट और फटी जींस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं भीलवाड़ा के कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर में भी पहले ड्रेस कोड लागू किया गया था।

नौकरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी, राजस्थान-जयपुर में 23,820 सफाई कर्मियों की भर्ती निरस्त

जयपुर. राजस्थान में चल रही सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। इसको लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने भर्ती के लिए जारी विज्ञापन प्रत्याहारित करते हुए बताया कि 23,820 पदों पर 185 निकायों के लिए भर्ती की जानी थी। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी। इसको लेकर राज्य सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभिन्न निकायों में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायतें थीं। इसके चलते जयपुर ग्रेटर व जयपुर हेरिटेज निगम ने पिछले दिनों प्रक्रिया स्थगित की थी।  जयपुर के अलावा अन्य निकायों से भी ऐसी शिकायतें मिल रही थी।  इसी के चलते भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का बड़ा फैसला किया गया है।

करोड़ों रुपयों का कारोबार प्रभावित, राजस्थान-केकड़ी मंडी में दलहन पर टैक्स हटाने चल रही हड़ताल

केकड़ी. केकड़ी में स्थित महावीर मिल्स के मनीष कटारिया, हेम इण्डस्ट्रीज के प्रेमचंद बाकलीवाल, केडीएम इण्डस्ट्रीज के हरिनारायण मंत्री, राजश्री इण्डस्ट्रीज के दिनेश काबरा, बरफीदेवी इण्डस्ट्रीज के पारस कुमार जैन, आर के इण्डस्ट्रीज के पार्थिक जैन, अरावली इण्डस्ट्रीज के विनोद जैन आदि मिल मालिकों ने बताया कि राजस्थान में दलहन पर 1.60 प्रतिशत मंडी शुल्क एवं 0.50 प्रतिशत कृषक कल्याण नामक सेस वसूला जा रहा है। जबकि अन्य राज्य गुजरात में मंडी टैक्स 0.60 प्रतिशत व हरियाणा में 1 प्रतिशत लिया जाता है तथा पंजाब, दिल्ली और बिहार में कोई मण्डी टैक्स नहीं लिया जाता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में दलहन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार को आयातित दलहन को मंडी टैक्स के दायरे से बाहर करना चाहिए तथा कृषक कल्याण शुल्क भी समाप्त करना चाहिए। उन्होनें कहा कि दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश भले ही राजस्थान से आगे हो। लेकिन दाल उत्पादन में राजस्थान देश में नंबर वन पर है। राजस्थान में तीन हजार से ज्यादा दाल मिले है। प्रदेश के व्यवसायियों को कच्चे माल की पूर्ति के लिए पड़ोसी राज्यों से मंडी शुल्क चुका कर माल खरीदना पड़ रहा है। फिर यहां आते ही फिर से मंडी टैक्स के साथ कृषि कल्याण टैक्स की मार है। इसका फायदा उठाकर दूसरे राज्य के लोग राजस्थान में दाल बेचकर मुनाफा कमा रहे है और प्रदेश का दलहन उद्योग अन्य राज्यों में पलायन के लिए मजबूर हो रहा है। टैक्स की दोहरी मार के कारण प्रदेश का दलहन आधारित उद्योग संकट में है। ज्यादातर व्यापारी अपने उद्योग को उन पड़ोसी राज्य में शिफ्ट करने पर विचार कर रहे है, जहां टैक्स कम है। कृषि मण्डी व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवप्रकाश तोषनीवान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दलहन पर जो टैक्स लिया जा रहा है, उसे तत्काल प्रभाव से हटाना चाहिए तथा अन्य राज्यों के समान टैक्स में छूट देने चाहिए, जिससे दाल मिल संचालकों को प्रोत्साहन मिल सके और दलहन की असीमित संभावनाओं वाले राजस्थान प्रदेश में व्यापार फल फूल सके। इस दौरान प्रमोद जैन, नमन जैन, विनय जैन, दीपक धूपिया, पारस जैन, मुकेश कुमार शर्मा, वैभव धूमिया, अमन जैन, मनीष मंत्री, शंभू प्रकाश पारीक, शांतिलाल जैन, गौतमसिंह जैन, भंवर लाल फतेहपुरिया, ओमप्रकाश फतेहपुरिया, शैलेंद्र कुमार बोरदिया, सुशील चौधरी, अमित धूपिया, विजय तोषनीवाल, सुरेश कुमार जैन सहित कई मंडी व्यापारी भी मौजूद थे।

कांग्रेसियों ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन, राजस्थान-अजमेर दरगाह के उर्स में हो पुख्ता व्यवस्था

अजमेर. ख्वाजा साहब के उर्स में पुख्ता व्यवस्था करने की बात, कांग्रेसियों ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापनअजमेर. विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के आगामी सालाना उर्स में जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था करने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर अजमेर लोकबंधु को ज्ञापन दिया। कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय निवासी कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और आगामी ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना उर्स पर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की। जिला कलेक्टर को दिए पत्र में उर्स मेला क्षेत्र में आने वाले वार्ड सं. 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 69 व 70 आते हैं। उर्स से पूर्व मेला क्षेत्र में सफाई कराते हुए आम रास्ते पर जमा मलबा व कचरा तुरंत प्रभाव से हटवाने व उर्स अवधि में 24 घण्टे राउंड द क्लॉक मेला क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था, जायरीनों के आने जाने के सुविधार्थ मेला क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर पूर्णतः रोक लगवाये, विद्युत तार, टेलीफोन के तार व केबल के लटके हुए तारों को दुरस्त कराये, पर्याप्त रोड लाइट के लिये स्थायी व अस्थायी विद्युत व्यवस्था करे, उर्स मेला क्षेत्र की सड़कों पर उर्स प्रारंभ होने से पूर्व पेचवर्क कराया जाये एवं जहां आवश्यक हो वहां नई सड़क निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही दरगाह संपर्क सड़क को उर्स प्रारंभ होने से पूर्व दुरुस्त कराया जाए, क्योंकि उर्स में शामिल होने वाले जायरीन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। उर्स मेला क्षेत्र की सभी नालियों को दुरस्त व साफ करवाए, ताकि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर नहीं फैले, मेला क्षेत्र में जल सप्लाई की लाइनों के लीकेज को दुरस्त कर आवश्यकता अनुसार समय-समय पर जलापूर्ति करने का पेयजल विभाग को पाबंद करे। मेला क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा बंदोबस्त हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस इम्दाद लगाए व मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार बंसल अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष राशिद खान, वरिष्ठ पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, मुनीरचंद तंबोली, मुख्तियार नवाब, अमाद चिश्ती, ऋषि घारू, एसएम अकबर ,आजाद लखन, पप्पू कुरैशी, संपत कोठारी, समीर भटनागर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

मां के साथ गया था राशन की दुकान, राजस्थान-पाली में मासूम मनन की तलाश में जुटे 120 पुलिसकर्मी

पाली. पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित आनंद नगर इलाके से मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा मनन करीब 12 बजे अपनी मां डिंपल के साथ नजदीक स्थित राशन की दुकान तक गया था। इस दौरान जब उसकी मां अन्य महिलाओं से बातचीत कर रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गया, जिसका गुरुवार सुबह तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद से औद्योगिक थाना पुलिस, कोतवाली पुलिस सहित ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस के करीब 120 जवान मनन की तलाश में जुटे हुए हैं और बुधवार को मनन को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई, परन्तु मनन का कोई ठोस सुराग नहीं मिला। अपहरण की आशंका वहीं आनंद नगर, आईटीआई रोड, सरदार समंद रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद कोई सुराग हाथ नहीं लगने पर अब पुलिस मनन अपहरण की आशंका के मद्देनजर पाली शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट सहित टोल बूथ के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। यह है घटनाक्रम मंगलवार दोपहर 12 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा मनन पुत्र दिनेश सरगरा अचानक गायब हो गया था, इस दौरान वह अपनी मां के साथ नजदीक ही स्थित राशन की दुकान तक भी गया था, जबकि उस वक्त मनन के पिता मजदूरी पर गए हुए थे। मनन के घर के बाहर गली में खेलने के दौरान उसकी मां वहीं थी और गली की औरतों से बातचीत में मशगूल थी। मनन के गायब होने का पता उस वक्त चला, जब उसकी मां ने गली में खेल रहे अपने बच्चे को देखा तो मनन वहां नहीं था। इसके बाद उसकी मां एवं पड़ोसियों ने अपने स्तर पर आस पास मनन को तलाश किया। सभी जगह ढूंढने के बाद भी जब वह कहीं नहीं मिला तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने घर के आस पास सहित पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन घर के आसपास एवं थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में भी मनन की कोई गतिविधि नजर नहीं आने से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने आनंद नगर से लेकर रीको, ग्रेनाइट और महाराणा प्रताप सर्किल तक खाली पड़े भूखंड़ों के साथ कुएं व नालों तक को चैक किया परंतु वहां भी मनन नहीं मिला। 120 जवान जुटे हैं तलाश में बुधवार को दिनभर करीब 120 पुलिसकर्मियों ने डॉग स्क्वायड के साथ मोहल्ले के घरों में बने पानी के टांके, सड़कों पर बने नाले एवं खाली भूखंडों को भी छान मारा इसके बावजूद मनन का कोई सुराग नहीं मिला है।ऐसी आशंका है कि कोई बच्चे का अपहरण कर किसी गुप्त रास्ते से उसे छिपाकर ले गया है, जिसके चलते अब पुलिस शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट के साथ हाइवे के होटल ढाबों और टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे बच्चे का कोई सुराग मिल सके।

कतार में दो महिला पार्षद, राजस्थान-केकड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ी अटकलें

केकड़ी. केकड़ी जिले की सरवाड़ नगर पालिका में बेशकीमती भूमि का नियम विरुद्ध तरीके से फ्री होल्ड पट्टा जारी करने के आरोप में सरवाड़ पालिकाध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ के निलंबित कर दिए जाने के बाद पालिकाध्यक्ष पद को लेकर कस्बे में भाजपा खेमे की राजनीति में गहमागहमी शुरू हो गई है। पद की दावेदारी में दो महिला पार्षद कतार में है। इनमें वार्ड 8 से पार्षद शारदा देवी माली व वार्ड 18 से पार्षद उर्वशी जैन शामिल है। पालिकाध्यक्ष की लॉटरी किसके नाम खुलेगी, इसके फैसले में विधायक शत्रुघ्न गौतम की अहम भूमिका रहेगी। पालिका बोर्ड की वर्तमान स्थिति- सरवाड़ नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड काबिज है। यहां कस्बे के 25 वार्ड में कांग्रेस के 15, भाजपा के 8 तथा दो पार्षद निर्दलीय चुने गए। बाद में दोनों निर्दलीयों द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने से कांग्रेस के पास 17 पार्षदों का बहुमत है। वर्तमान कांग्रेस बोर्ड का कार्यकाल 13 माह का और शेष बचा है। जनवरी 2026 में सरवाड़ नगर पालिका के चुनाव प्रस्तावित है। संपूर्ण राज्य में सभी नगर पालिकाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की स्थिति में कार्यकाल घट-बढ़ भी सकता है। ये है प्रावधान- कानूनी जानकारों के अनुसार अगले 6 माह तक आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार पालिकाध्यक्ष बना रह सकता है। इसके बाद मनोनीत पालिकाध्यक्ष को सदन में बहुमत सिद्ध करना होगा। पालिकाध्यक्ष के निलंबन के बाद सामान्यतः पालिका उपाध्यक्ष को कार्यभार सौंपा जाता है, लेकिन बदली परिस्थितियों में स्वायत्त शासन विभाग की ओर से दो माह की अवधि के लिए आरक्षित वर्ग की उम्मीदवार की घोषणा किए जाने का भी प्रावधान है। बाद में यह अवधि विभाग की ओर से बढ़ाई भी जा सकती है। पालिकाध्यक्ष राठौड़ को किया था निलंबित- सरवाड़ नगर पालिका में एक बेशकीमती भूमि का नियम विरुद्ध तरीके से फ्री होल्ड पट्टा जारी करने के मामले में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सोमवार को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम ने पालिकाध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए पद व सदस्यता से निलंबित कर दिया और प्रकरण को न्यायिक जांच के लिए विधि अनुभाग को प्रेषित कर दिया गया। इस मामले में जुड़े पालिका के एक पार्षद अतीक तंवर को भी निलंबित किया गया। आरोप-प्रत्यारोप- निलंबन की इस कार्रवाई को लेकर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरवाड़ के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने कहा कि सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ पर की गई निलंबन की कार्रवाई राजनीतिक द्वेषतापूर्ण है। यह लोकतंत्र की हत्या है। जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि को इस तरह निलंबित करना गलत है। उधर सरवाड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक ने इस कार्रवाई को सही बताया। उन्होनें कहा कि नियम विरुद्ध व मनमर्जी से काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

सात देशों के आएंगे मेहमान, राजस्थान-जयपुर में इन्वेस्टमेंट समिट में 20 लाख करोड़ के होंगे MOU

जयपुर. राजस्थान में इनवेस्टमेंट समिट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक इनवेस्टमेंट समिट में करीब 20 लाख करोड़ रुपए के एमओयू होंगे। यानी अब तक राजस्थान में हुई इनवेस्टमेंट समिट से करीब 2 गुना ज्यादा के निवेश का दावा सरकार कर रही है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने 2022 में हुई निवेश समिट में करीब 11 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए एमओयू किए गए थे। समिट में कोरिया, जापान, यूएई, सिंगापुर, कतर, यूके व सऊदी अरब से आएंगे मेहमान समिट से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई अफसरों ने विदेश जाकर निवेशकों से मुलाकात की थी। जानकारी के मुताबिक समिट में कोरिया, जापान, यूएई, सिंगापुर, कतर, यूके व सऊदी अरब से निवेशकों का आना होगा। इसके अलावा राजस्थान सरकार ने जिलास्तर पर भी इनवेस्टर मीट का आयोजन करवाया था। इसलिए स्थानीय स्तर पर भी कई लाख करोड़ रुपए के एमओयू समिट के दौरान किए जाएंगे। समिट में 150 सीनियर अफसर, 250 स्टूडेंट की लगेगी ड्यूटी उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने बताया कि ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के 150 अधिकारी व करीब 250 स्टूडेंट व्यवस्थाओं को संभालेंगे। अफसरों को समिट में शामिल होने वाले मेहमानों, निवेशकों, कारोबार और उद्योग जगत के दिग्गजों व अन्य मेहमानों और प्रतिनिधियों को जयपुर हवाई अड्डे पर स्वागत करने से लेकर उन्हें होटल और इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन स्थल तक ले जाने का काम सौंपा गया है। वहीं स्टेडेंट्स को जेईसीसी में पंजीकरण डेस्क, पार्किंग क्षेत्र, हेल्प डेस्क, रात्रिभोज और सांस्कृतिक स्थलों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा। राजस्थान एक नजर में — 1: जिंक और लेड का एक मात्र उत्पादक राज्य 2: मार्बल और लाइमस्टोन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य 3: ग्रेनाइट, पोटाश के सबसे बड़े रिजर्व यहां हैं 4: कच्चे तेल का दूसरा बड़ा उत्पादक राज्य 5: राजस्थान 22860.73 मेगावाट क्षमता के साथ सौर ऊर्जा में प्रथम स्थान पर है, तथा वर्ष में 325 से अधिक दिन साफ धूप वाले होते हैं 6: सरसों, बाजारा और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक 7: मेडिसनल क्रॉप्स का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य 8: दूध उत्पादन में देश में दूसरे नंबर पर 9: सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों का प्रदेश

सोशल मीडिया पर की थी गलत टिप्पणी, राजस्थान-दौसा में धार्मिक भावनाएं आहत करने पर आरोपी गिरफ्तार

दौसा. X (ट्विटर) के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचने का काम एक युवक को भारी पड़ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि महवा वृत्ताधिकारी रमेशचन्द तिवाडी के सुपरविजन में एक टीम गठित करते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया गया है। फैजान पर ये आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए एक कमेंट किया था। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर रेंज द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसी निगरानी के दौरान एक्स पर पता चला कि फैजान पुत्र मोहम्मद इश्तियाक (19) निवासी भरतपुर रोड मम्मू कॉलोनी ने धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिये सोशल मीडिया साइट एक्स पर कुछ कमेंट किये हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसपर ये कार्रवाई की है।

ASI प्रकरण में बढ़ेंगी मुश्किलें!, राजस्थान-जयपुर में मंत्री किरोड़ी के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

जयपुर. जयपुर की महेश नगर थाना पुलिस ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ रोजनामचा में रिपोर्ट डाली है। मंत्री पर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप है। मंगलवार देर रात हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट डालने के बाद सीनियर अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। अपनी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ राजकार्य में बाधा की रिपोर्ट से राजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई है। दरअसल, महेश नगर थाने के महावीर नगर में किरोड़ीलाल मीणा और महेश नगर सीआई कविता शर्मा के बीच विवाद हो गया था। मंत्री के महिला इंस्पेक्टर पर भड़कने का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें मंत्री सीआई से जबरन एक मकान में घुसने और एक लड़की करे पुलिस की गाड़ी में बैठाने को लेकर सवाल कर रहे हैं। उन्होंने SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले छात्र नेताओं के घर जाकर उनके परिवार, माता-पिता को परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं, बुधवार सुबह किरोड़ीलाल मीणा इस पूरे मामले की शिकायत लेकर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से मिले। उन्होंने सीआई पर भी फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया।

आठ महीने पहले हुई थी पोस्टिंग, राजस्थान-बीकानेर में सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर. महाजन के आर्मी नॉर्थ कैंप में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देर रात की है। मृतक सैनिक की पहचान महाराष्ट्र निवासी संतोष पंवार के रूप में हुई है। सैनिक का शव महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारी और अन्य जवान अस्पताल पहुंचे। संतोष पंवार की पोस्टिंग करीब 8 महीने पहले हुई थी। वे महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तैनात थे। बुधवार शाम को वे कैंप से अपने कमरे में चले गए। इस दौरान कई देर तक कमरा बंद रहा। संतोष के साथियों को शक हुआ तो कमरे के बाहर से आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। कई देर तक दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन जब गेट नहीं खोला वे उसे तोड़कर अंदर गए। जहां कमरे में वे फंदे से लटके हुए मिले। सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

पैलेस में पुलिस के साथ मौका कमिश्नर सर्वे कर रिपोर्ट पेश करें, राजस्थान-बीकानेर राजघराने के विवाद पर कोर्ट के आदेश

बीकानेर. राजमाता सुशीला कुमारी की संपत्ति को खुर्दबुर्द होने से रोकने के लिये न्यायालय ने त्रिलोचन शर्मा को मौका कमिश्नर नियुक्त कर दिनांक 3 दिसंबर को न्यायालय में रिपोर्ट पेश करने का आदेश जारी किया था। लेकिन न्यायालय आदेश के बावजूद मौका कमिश्नर को शिव विलास, लालगढ़ पैलेस में प्रवेश नहीं करने दिया गया। 3 दिसंबर को कोर्ट में तारीख पेशी के दिन मौका कमिश्नर त्रिलोचन शर्मा ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर न्यायालय को अवगत करवाया कि वे कोर्ट के आदेश की अनुपालना में उभय पक्षों के अधिवक्ताओं को सूचित कर शिव विलास, लालगढ़ पैलेस, बीकानेर में कमिश्नर रिपोर्ट तैयार करने के लिए 30 नवंबर को गये थे, लेकिन उन्हें शिव विलास, लालगढ़ पैलेस में गार्ड ने यह कहकर प्रवेश नहीं करने दिया कि सिद्धिकुमारी यहां नहीं हैं। इसलिए उनकी इजाजत के बिना किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा लालगढ़ पैलेस के दरवाजे बंद कर ताला लगा दिया। जिसके बाद राजमाता सुशीला कुमारी की संपत्तियों की सूची नहीं बन पाई। इसके अलावा सिद्धि कुमारी के अधिवक्ता ने आवेदन प्रस्तुत कर मौका कमिश्नर की नियुक्ति पर उनकी सहमति को विथड्रा करने का आग्रह किया। प्रार्थना पत्र पर बहस सुनने के बाद न्यायालय द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया गया तथा साथ ही सिद्धि कुमारी व गार्ड अविनाश व्यास को जानबुझ कर न्यायालय के आदेश की पालना ना होने देने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी करने व मौका कमिश्नर त्रिलोचन शर्मा को निर्देशित किया। जिसमें ये कहा गया कि वे आज (गुरुवार) ही दोपहर 2 बजे पुन: शिव विलास, लालगढ़ पैलेस जाकर उपस्थित पक्षकारान की मौजूदगी में आवश्यक रुप से निरिक्षण कर 6 दिसंबर को अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा सिद्धि कुमारी के अधिवक्ता को हिदायत दी कि वे न्यायालय के आदेश की पालना सुनिश्चित करें। यदि अब किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न किया जाता हैं तो कमीश्नर द्वारा नियमानुसार पुलिस इमदाद की मांग की जा सकेगी। नहीं खुले कमरों के ताले न्यायालय के उक्त आदेश की पालना में मौका कमिश्नर दोनों पक्षों की मौजूदगी में एक बार पुन: शिव विलास की रिपोर्ट तैयार करने के लिए पहुंचे, लेकिन एक बार फिर उन्हें यह बताया गया कि कमरों की चाभियां सिद्धि कुमारी के पास हैं तथा उनकी तबीयत ठीक नही हैं अत: वे शिव विलास के कमरें खुलवाने में सक्षम नहीं हैं। परिणामस्वरुप न्यायालय के आदेश के बावजूद मौंका कमिश्नर को एक बार पुन: बिना रिपोट तैयार किए लौटना पड़ा। मौका कमिश्नर ने आज न्यायालय में पेश की रिपोर्ट इधर, मौका कमीश्नर की ओर से आज न्यायालय में अपनी रिपोर्ट पेश की है। जिसमें बताया है कि अप्रार्थी संख्या 1 पक्ष के सहयोग के अभाव में मौका रिपोर्ट तैयार नहीं की जा सकी। अत: पुलिस अधीक्षक बीकानेर को तहरीर जारी कर निर्देशित फरमाए कि वे पर्याप्त सुरक्षा एवं पुलिस बल के सहयोग से कमिश्नर रिपोर्ट में आने वाली समस्त बाधाओं को निवारित कर आवश्यकता होने पर ताले तोड़कर रिपोर्ट बनाने में वांछित सहयोग प्रदान करें।

घर में हैं IAS-IRS अधिकारी, राजस्थान-दौसा में किसान परिवार ने खेत में कीं मां की अस्थियां विसर्जित

दौसा. दौसा जिले में सिकराय की दुनिया छोड़ चुकी किशनी देवी के परिवार वालों की माने तो किशनी देवी एक दृढ़ इच्छा शक्ति और बहुत मेहनती महिला थीं, जिसने खेती बाड़ी कर खुद के बच्चों का पालन पोषण कर पढ़ाया लिखाया और आज किशनी देवी के परिवार में कई बच्चे शिक्षक हैं। उनका छोटा बेटा विमल कुमार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी है तथा उनका पौत्र परीक्षित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी है। सिकराय तहसील के ठीकरिया गांव में बाग वाला किसान परिवार में बेटों ने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन अपने खेतों में किया। क्योंकि किशनी देवी खेती करते हुए जीवन बिता रही थी। किशनी देवी की इच्छा थी कि उनके मरने के बाद उनकी अस्थियों को खेतों में बहा दिया जाए। इसलिए किशनी देवी की इच्छा पूरी करने के लिए उनके परिवार ने यह किया है। इधर, किशनी देवी परिवार के सदस्य धर्म सिंह ने बताया कि ठीकरिया गांव में बाग वाले किसान परिवार में बाबा किशोरी पटेल की धर्मपत्नी किशनी देवी का लगभग 85 वर्ष के अवस्था में 30 नवंबर 2024 को देहावसान हो गया था। किसान परिवार की महिला को खेती बाड़ी से बहुत लगाव था। उसने खेती के साथ-साथ अनेक फलदार तथा छायादार पेड़ पौधे लगाए। वह अपनी अस्थियों को उस मिट्टी का भाग बनाना चाहती थी, जिसका अन्न, जल खा पीकर उसने अपने परिवार का भरण पोषण किया था। उधर, किशनी देवी के बेटे जगनमोहन और विमल कुमार ने बताया कि किशनी देवी की इच्छानुसार उनकी अस्थियों एवं राख का विसर्जन दो दिसंबर को परिवार सहित मिलकर सभी सगे संबंधियों के साथ खेतों में पानी चलाकर किया गया। किशनी देवी के बेटे विमल कुमार ने कि माने तो मृत्यु भोज एक अनावश्यक खर्च है और मृत्यु भोज एवं अन्य अनावश्यक कर्मकांडों की बजाय वो बालिका शिक्षा और गांव में पुस्तकालय के विकास पर पैसा खर्च करना उचित समझते हैं, जिसके चलते उन्होंने सामाजिक परंपराओं और रीति-रिवाज से दूरी बनाकर यह पहल की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet