LATEST NEWS

एक दशक बाद गूगल ने G आइकन बदला

नई दिल्ली टेक दुनिया की बड़ी दिग्‍गज गूगल ने एक दशक यानी 10 साल के लंबे अंतराल के बाद अपने लोगो को रिफ्रेश किया है। उसका आइकॉनिक G आइकन अब बदल गया है। भले यह फर्क मामूली सा लगे, लेकिन कंपनी की सोच को दर्शाता है कि अब वह एआई की दुनिया में पूरी तरह से गोता लगाने काे तैयार है। रिपोर्टों के अनुसार, गूगल ने रिड‍िजाइन किए गए ‘जी’ आइकन को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह सब 20 मई को प्रस्‍तावित गूगल के सालान I/O 2025 डेवलपर कॉन्‍फ्रेंस से पहले हाे रहा है। नए लोगो में स्‍मूद ग्रेडिएंट ट्रांजिशन दिखाई देता है। पहले वाले लोगो में सभी कलर्स अलग-अलग बंटे हुए थे, जिन्‍हें अब मिक्‍स कर दिया गया है। इनमें रेड, येलो, ग्रीन और ब्‍लू कलर्स शामिल हैं। कहां दिखेगा नया गूगल लोगो रिपोर्टों के अनुसार, नया ‘G’ आइकल अब लेटेस्‍ट गूगल सर्च ऐप अपडेट में लाइव हो गया है। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्‍ध है। कहा जा रहा है कि गूगल का नया ‘जी’ एआई की दिशा में कंपनी के विजन को दिखाता है। गौरतलब है कि ओपनएआई और परप्‍लेक्‍स‍िटी जैसी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए गूगल लगातार अपने जेमिनी एआई को एडवांस बना रही है। वह अपने प्रोडक्‍ट्स में एआई फीचर्स को इंटीग्रेट कर रही है। 2015 में बदला था गूगल लोगो गूगल ने आखिरी बार साल 2015 में अपने जी आइकन में बड़ा बदलाव किया था। उससे पहले गूगल के लोगो का कलर नीला था, जिसे मल्‍टीकल में बदला गया था। हालांकि अभी यह कन्‍फर्म नहीं है कि अन्‍य गूगल प्रोडक्‍ट्स जैसे- क्रोम, मैप्‍स के लोगो बदले गए हैं या नहीं। कहा जा रहा कि उनमें भी कंपनी ग्रेडिएंट फ‍िनिश दे सकती है। गूगल का नया लोगो अभी सिर्फ गूगल सर्च ऐप और मोबाइल डिवाइस में दिखने वाले गूगल के होमस्‍क्रीन लोगाे में है। इससे पहले मंगलवार रात Google ने “The Android Show: I/O Edition” में Android 16 के कुछ खास फीचर्स और मजेदार डिजाइन एलिमेंट्स पर से पर्दा उठाया। यह शो 20-21 मई को होने वाले Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस से पहले Android पर फोकस करता हुआ एक इवेंट था। पिछले साल के Google I/O में ज्यादा फोकस AI पर किया गया था लेकिन इस बार इस शो के जरिए Google ने Android में होने वाले बदलावों पर भी ध्यान दिया है। इस स्टैंडअलोन इवेंट में Android 16, Wear OS 6, डिजाइन, AI इंटीग्रेशन, सिक्योरिटी और डिवाइस ट्रैकिंग जैसी चीजों पर खासा ध्यान दिया गया। बता दें कि Google I/O गूगल का सालाना टेक इवेंट है, जहां वह अपने नए प्रोडक्ट्स, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और इनोवेशन पेश करता है।

अब फोटो खींचेने के लिए नहीं पड़ेगी कैमरे की जरूरत, चश्‍मे से खींचेंगे फोटो

नई दिल्ली स्‍मार्टग्‍लास यानी चश्‍मों की दुनिया एडवांस हो चुकी है और यह तकनीक अब भारत में भी हाजिर हो गई है। फेसबुक और इंस्‍टाग्राम जैसी कंपनियों पर मालिकाना हक रखने वाली मेटा ने भारत में रे-बैन स्‍मार्ट ग्‍लासेज को लॉन्‍च किया है। चश्‍मे में हाथ लगाए बिना यूजर्स इसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इससे वॉइस कमांड दे सकते हैं। म्‍यूजिक और पॉडकास्‍ट को कंट्रोल कर सकते हैं और तस्‍वीरें व वीडियोज ले सकते हैं। मेटा रे-बैन स्‍मार्टग्‍लासेज में बिल्‍ट-इन स्‍पीकर्स भी हैं, जिनकी मदद से आप चश्‍मा लगाकर म्‍यूजिक सुन सकते हैं। कॉल पर बात कर सकते हैं। Meta Ray-Ban स्‍मार्टग्‍लास की कीमत Meta Ray-Ban स्‍मार्टग्‍लास की कीमत 29 हजार 900 रुपये से शुरू होती है और 35 हजार 700 रुपये तक जाती है। कंपनी ने कई मॉडल उतारे हैं जिनमें शाइनी और मैट ब्‍लैक जैसे विकल्‍प शामिल हैं। रे-बैन स्‍मार्ट ग्‍लासेज को Ray-Ban.com से ऑर्डर किया जा सकता है। इनका रोलआउट 19 मई से ऑनलाइन और स्‍टोर्स पर शुरू होगा। Meta Ray-Ban स्‍मार्टग्‍लास के फीचर्स मेटा रे-बैन स्‍मार्टग्‍लास सबसे पहले अमेरिका में साल 2023 में आए थे। कंपनी ने खूब टेस्‍ट किया और लोगों के बीच चर्चा की वजह बनाया। अब इन ग्‍लासेज को भारत में उतारा गया है। इस दफा एआई क्षमताओं को भी इस चश्‍मे में जोड़ा गया है, ताकि यूजर्स हाथ लगाए बिना इससे कई सारे काम करवा पाएं। रिपोर्ट के अनुसार, Meta Ray-Ban स्‍मार्टग्‍लास के साथ वॉइस कमांड के जरिए इंटरेक्‍ट किया जा सकता है। रे-बैन ग्‍लास से कनेक्‍ट होने बाद ये आपके फोन का म्‍यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। इन्‍हें लगाकर पॉडकास्‍ट सुना जा सकता है। कॉल पर बात की जा सकती है। फोटोज ली जा सकती है और वीडियो भी बना सकते हैं। फोटो खींचने के लिए रे-बैन स्‍मार्टग्‍लास में 12 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा है। इसमें क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन AR1 Gen1 चिपसेट यूज हुआ है, जो किसी भी टास्‍क को तेजी से पूरा कर सकता है। यह एक स्‍लीक चार्जिंग केस के साथ आता है और कंपनी दावा कर रही है ग्‍लासेज की बैटरी 36 घंटे चल जाती है। कर पाएंगे फेसबुक लाइव इन चश्‍मों को पहनकर यूजर्स फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर लाइवस्‍ट्रीम कर पाएंगे। इन्‍हें IPX4 रेटिंग मिली है, जो ग्‍लासेज को पानी से होने वाले नुकसान से सुरक्ष‍ित रखती है। कंपनी का कहना है कि बहुत जल्‍द इस ग्‍लासेज की मदद से सीधे मैसेज किया जा सकेगा। फोटो भेजी जा सकेंगी। ऑडियो-वीडियो कॉल हो पाएगी। हालांकि ऑडियो-वीडियो कॉल और मैसेज भेजने का काम वॉट्सऐप और मैसेंजर के जरिए किया जाएगा।

गर्मी में तैलीय त्वचा दे सकती है मुहांसे, जानें 5 टिप्स

अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो गर्मी के दिनों में यह आपकी खूबसूरती छीन सकती है। तैलीय त्वचा पर इन दिनों में सीबम अधिक बनता है, साथ ही पसीने के कारण बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे आपके चेहरे पर मुहांसे निकल सकते हैं। इससे बचने के लिए जानिए यह 5 टिप्स…   1. समय-समय पर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोते रहें ताकि उस पर जमा ऑइल व चिपचिपाहट निकल जाए। ऐसा करने से बैक्टीरिया अपनी जगह नहीं बना पाएंगे और त्वचा सुरक्षित रहेगी। 2. जितना हो सके फल, सलाद एवं जूस का सेवन करें ताकि त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहे और त्वचा में तेल की मात्रा कम हो। इससे आपकी त्वचा आंतरिक रूप से साफ और ताजगीयुक्त बनी रहेगी। 3. अगर धूप में या गर्म मौसम में कहीं बाहर निकल रहे हैं, तो लौटकर चेहरे पर बर्फ की मसाज करें। इससे तेल, गंदगी सभी समाप्त हो जाएगी और त्वचा साफ रहेगी। ऐसा करने से आपको भी काफी रिफ्रेशिंग महसूस होगा। 4. दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। पानी पीते रहने से शरीर हाइड्रेट रहेगा और नमी बरकरार रहेगी। यह त्वचा को अंदर से साफ रखने का बेहतरीन तरीका है। इसके साथ ही आपको पाचन पर भी ध्यान देना होगा। 5. हो सके तो इन दिनों में ज्यादा ऑइली व मसालेदार खाने से बचें। आप जैसा खाना खाते हैं उसका असर आपकी त्वचा पर दिखाई देता है। ऑइली व मसालेदार खाना त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है।  

मोटिवेशन: खपत और बचत के बीच बनाये रखें संतुलन

उदारीकरण के मौजूदा दौर में सरकारी क्षेत्र में नौकरी के अवसर कम होते जा रहे हैं. दूसरी ओर निजी एवं कारपोरेट क्षेत्र में नौकरी के मौके में बढ़ोतरी देखी जा रही है. नौकरी के स्वरुप आदि में भी अनेक बदलाव दिखाई पड़ते रहे हैं. सरकारी नौकरी में प्रचलित वेतन के स्थान पर अब निजी एवं कारपोरेट क्षेत्र में पैकेज या सी टी सी जैसी शब्दावली का चलन बढ़ गया है. जैसा कि हम जानते रहे हैं, वेतन का सरल व सीधा अर्थ होता है महीने के अंत में हाथ में मिलने वाली राशि. लिहाजा उस राशि से महीने भर की सारी जरूरतें पूरी करनी की अपेक्षा होती है और साथ में भविष्य के लिए कुछ बचत की भी. सामान्यतः बचत के लिए आम नौकरीपेशा आदमी गुल्लक से लेकर डाकघर या बैंक में बचत या मियादी जमा खाते का सहारा लेता रहा है. कुछ लोग बेशक सोने -चांदी खरीद कर बचत को अंजाम देते रहे हैं. जीवन बीमा को भी जोखिम प्रबंधन के साथ दृसाथ बचत का एक बेहतर जरिया माना जाता रहा है. बहरहाल, पैकेज और सी टी सी के इस जमाने में कहने को तो बहुत कमाने का एहसास होता है, परन्तु महीने के अंत में खाते में बैलेंस देखकर निराशा होती है. दिलचस्प बात तो यह भी है कि इसके बावजूद आज हमें चिंता नहीं सताती, क्यों कि हमें आजकल चार्वाक के सिद्धांत, ऋण लो और घी पीओ को घुट्टी में पिलाने की हर संभव संस्थागत कोशिशें होती हैं, जिसमें क्रेडिट कार्ड, ओवर ड्राफ्ट जैसी लुभावने व आसान, पर वास्तव में काफी मंहगी सुविधाएं शामिल हैं. ऐसे में कमाने की एक सीमा होने के बावजूद खर्च करने की सीमा उससे आगे चली जाती है. गौरतलब बात है कि जब हम अपने कमाए हुए पैसे को कैश (नकद) के रूप में खर्च करने जाते हैं तो मनोवैज्ञानिक दवाब के तहत हम सोचने लगते हैं कि खरीदे जाने वाली चीज की हमें आवश्यकता है भी कि नहीं, या हम यूं ही बिना वजह उसे खरीद रहे हैं. लेकिन अगर कैश के बजाय क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए सामान खरीदने की बात हो, तो फिर कहने ही क्या ? ज्ञातव्य है कि निम्न या मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बचत अनायास शायद ही हो पाता है. इसके लिए तो सोच दृविचार कर निर्णय लेना पड़ता है और लेना चाहिए भी. कहते है न, लक्ष्मी चंचल होती है. ऐसे भी, हमारे पॉकेट में रखा सौ रुपया अपने आप एक सौ दस रूपये होने से रहे, लेकिन इसके उलट शाम तक जरुरत दृ बेजरूरत खर्च हो कर सौ से कम होने की संभावना प्रबल रहती है. दरअसल, बचत के मुख्यतः तीन सिद्धांत प्रचलन में है . एक जिसे अधिकांश लोग अपनाते हैं और वह है, कुल मासिक कमाई से 30 दिनों में होने वाले खर्चे के बाद जो राशि बची रहे, उसे बचत के लिए रखा जाय. दूसरा यह कि महीने में सभी आवश्यक चीजों पर होने वाले अनुमानित औसत खर्च के लिए राशि अलग रख कर बची हुई राशि को वेतन मिलते ही बचत के मद में रख दें या फिर तीसरा तरीका जैसा प्रसिद्ध इन्वेस्टमेंट गुरु वारेन बफेट कहते हैं वह यह कि बचत की राशि निर्धारित कर अलग रख लें, फिर बची राशि से महीने भर खर्च करें. कुछ भी करें-कहें, पैसे की फिजूलखर्च से बचने और उसकी बचत के एकाधिक फायदे तो हैं ही, व्यक्ति, समाज और देश – सबके लिए.    

क्या आप जानते हैं, तरबूज के यह 5 फायदे

गर्मी के दिनों में ठंडा-ठंडा, मिठास से भरा तरबूज किसे पसंद नहीं होता। लेकिन यह केवल स्वाद में ही बेमिसाल नहीं है बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन फल है। यकीन न हो, तो जरूर जानिए तरबूज के यह 5 अनमोल लाभ… -गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी से निपटने के लिए यह बढ़िया विकल्प है। तरबूज में पानी की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है जिसे खाने पर आपके शरीर में पानी की आपूर्ति होती है। -वजन कम करने के लिए रोजाना तरबूज का सेवन बेहतरीन विकल्प है। इसे खाने पर पेट भी जल्दी भरता है और शरीर में वसा का संग्रह भी नहीं होता। इतना ही नहीं, यह आपके शरीर को पोषण भी देता है। -तरबूज में विटामिन-ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता में तो इजाफा करता ही है साथ ही आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। -तरबूज का सेवन आपकी त्वचा में ताजगी और नमी बनाए रखने के साथ ही खूबसूरती को बढ़ाने में भी मददगार है। यह झुर्रियों से बचाने में भी कारगर है। तरबूज के टुकड़े को त्वचा पर रगड़ने पर त्वचा की बेहतर सफाई की जा सकती है। -तरबूज में मौजूद लाइकोपीन कैंसर कोशिकाओं को समाप्त कर इस गंभीर बीमारी से आपकी रक्षा करता है। तरबूज को काला नमक और काली मिर्च के साथ खाने पर अपचन की समस्या दूर होता है और पाचन तंत्र बेहतर कार्य करता है।  

12 जीबी रैम के साथ सोनी Xperia 1 VII लॉन्‍च

नई दिल्ली एक जमाना था जब सोनी के स्‍मार्टफोन्‍स भारत में खूब बिकते थे और जिस हाथ में सोनी का फोन होता, वो बंदा अलग ही नजर आता था। धीरे-धीरे कंपनी ने स्‍मार्टफोन बिजनेस को सीमित कर दिया लेकिन अभी भी वह फोन लॉन्‍च कर रही है। मंगलवार को कंपनी ने नया सोनी Xperia 1 VII पेश कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्‍ट फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन है। नए सोनी फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्‍लस एलटीपीओ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 120 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका डिजाइन काफी हद तक पिछले साल आए सोनी फ्लैगशिप जैसा है। नए फोन को सबसे तेज प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite की ताकत दी गई है। इसमें 12 जीबी रैम और यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। कंपनी 4 ओएस अपडेट्स और 6 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स का वादा कर रही है। Sony Xperia 1 VII की कीमत Sony Xperia 1 VII को मॉस ग्रीन, ऑर्किड पर्पल और स्‍लेट ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1499 यूरोप यानी करीब 1 लाख 41 हजार रुपये के आसपास है। एक वेरिंएट करीब 1 लाख 56 हजार रुपये का है। फ‍िलहाल यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध है। सबसे पहले जापान में मिलेगा। 4 जून से इसे यूके, यूरोप और अन्‍य देशों में पेश किया जाएगा। Sony Xperia 1 VII के स्‍पेसिफ‍िकेशंस Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080 x 2340 पिक्‍सल्‍स है। यह एक FHD+ OLED HDR डिस्‍प्‍ले है, जो 1 से 120 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन के डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। Sony Xperia 1 VII में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगाया गया है। एड्र‍िनो 830 जीपीयू इसमें मिलता है। फोन में 12 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टाेरेज को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में दो सिम लगाए जा सकते हैं, लेकिन एक स्‍लॉट ई-सिम के लिए है। Sony Xperia 1 VII के कैमरा स्‍पेसिफि‍केशंस Sony Xperia 1 VII में तीन बैक कैमरा है। पहला सेंसर 48 मेगापिक्‍सल का है। यह एक्‍समॉर टी सेंसर है, जो मोबाइल पर काम करता है। यह सेंसर हाइब्र‍िड ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन और इलेक्‍ट्रॉनिक इमेज स्‍टैबलाइजेशन ऑफर करता है यानी आपका हाथ फोटो खींचते समय हिल भी गया तब भी फोटो स्‍टेबल आएगी। फोन में 48 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्‍सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। टेलिफोटो लेंस से 21.3X तक हाइब्र‍िड जूम लिया जा सकता है। फोन में 12 मेगापिक्‍सल का ही फ्रंट कैमरा है, तो सेल्‍फी लेने के अलावा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। 3.5mm का ऑडियो जैक इसमें दिया गया है। स्‍पीकर्स में डॉल्‍बी एटमॉस साउंड है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। फोन का वजन 192 ग्राम है। यह कई रेटिंग्‍स के साथ आता है और धूल व पानी से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। Sony Xperia 1 VII में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च , S सीरीज का सबसे महंगा फोन

नई दिल्ली Samsung ने अपना सबसे स्लिम और स्लीक फोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बेहद ही स्लिम, स्लीक और फीचर रिच स्मार्टफोन है। S25 Edge मात्र 5.8 mm की थिकनेस और 163 ग्राम के वजन के साथ आता है। हालांकि कंपनी का कहना कि S25 Edge एक स्लिम फोन से कई ज्यादा है। यह फोन 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन को आप आज से ही प्री-बुक कर पाएंगे। चलिए जानते हैं इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत क्या रखी गई है। कीमत S25 Edge के लॉन्च के बाद इसकी कीमत पर से भी आज पर्दा उठ गया। इस फोन के 12GB+256GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये और 12GB+512GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये होगी। बता दें कि इस फोन को प्रीबुक करने पर ग्राहकों को 12 हजार का फायदा होगा। दरअसल S25 Edge का 256GB वाला वेरिएंट प्रीबुक करने पर आपको उसी दाम में 512GB वाला वेरिएंट मिल पाएगा। इस फोन को 9 महीने की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। स्पेसिफिकेशन्स Samsung Galaxy S25 Edge में 6.9 inch का QHD+ डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz, HDR10+ और 2600 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। सिर्फ 163 ग्राम के Samsung Galaxy S25 Edge में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इससे यह स्लीक होने के साथ-साथ परफॉर्मेंस में बेहज पावरफुल हो जाता है। कैमरा Samsung Galaxy S25 Edge के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें से प्राइमरी कैमरा 200MP है। S25Ultra में भी इसी प्राइमरी कैमरा का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर कंपनी का दावा है कि इससे बेहतरीन पिक्चर क्लिक किए जा सकते हैं। इसमें Night Photography और Samsung Log वीडियो फीचर भी मिलेगा। इसका दूसरा कैमरा 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। S25 Edge, Samsung के सभी मशहूर AI फीचर्स के साथ आएगा। में यूजर्स को फोटो और वीडियो दोनों में गैर जरूरी चीजों को रिमूव करने का ऑप्शन देता है। वहीं Samsung के राइटिंग AI टूल्स की मदद से आप लंबे-लंबे ईमेल और लिखने से जुड़े बाकी के काम आसानी से कर पाएंगे। सेफ्टी के लिए इस फोन में Samsung की Knox सेफ्टी भी दी गई है।

मोटोरोला का razr 60 ultra किया लॉन्‍च

नई दिल्ली मोटोरोला ने अपना नया फ्लिप स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम ‘मोटोरोला रेजर 60 अल्‍ट्रा’ है। नए मोटो फोन में 7 इंच का फुल एचडी प्‍लस फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फोन के अंदर है और मुड़ जाता है। बाहर की ओर 4 इंच की फुलएचडी प्‍लस पीओलेड स्‍क्रीन दी गई है। दोनों डिस्‍प्‍ले में 1 से 165 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। नए मोटो फोन में क्‍वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल के तीन कैमरा मिलते हैं। कंपनी ने एक एआई बटन भी दिया है, जिससे फोन में मौजूद एआई फीचर्स को एक क्लिक में एक्‍सेस किया जा सकता है। हालांकि बैटरी के मामले में यह 4700 एमएएच की कैपिसि‍टी ऑफर करता है, जो 68वॉट की फास्‍ट चार्जिंग और 30वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  कीमत Motorola razr 60 ultra की कीमत 99 हजार 999 रुपये है। यह फोन सिंगल वेरिएंट 16GB + 512GB मॉडल में आता है। इसे पेंटोन स्‍कार्ब, पेंटोन रियो रेड और पेंटोन माउंटेन ट्रेल कलर्स में लाया गया है। कंपनी बैंक ऑफर्स भी लाई है, जिसके जरिए फोन को 10 हजार रुपये कम में लिया जा सकता है। इसे 21 मई से एमेजॉन, मोटोरोलाडॉटकॉम, रिलायंस डिजिटल और ऑफलाइन स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। फीचर्स, स्‍पेसिफि‍केशंस Motorola razr 60 ultra में दो डिस्‍प्‍ले है। पहला डिस्‍प्‍ले फोन के अंदर है, जोकि मुड़ जाता है। वह 6.96 इंच का है। एक pOLED LTPO डिस्‍प्‍ले और 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करता है। इसका रिफ्रेश रेट 1 से 165 हर्त्‍ज है। फोन में डॉल्‍बी विजन की सुविधा है और इसकी पीक ब्राइटनैस 4 हजार निट्स है। Motorola razr 60 ultra में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। इसमें एड्रिनो 830 जीपीयू मिलता है। 16 जीबी रैम लगाई गई है और इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी है। नया मोटो फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर चलता है। यह 3 साल के ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्‍योरिटी अपग्रेड के साथ आता है। दो सिम इसमें लगाए जा सकते हैं, जिसमें से एक स्‍लॉट ई-सिम के लिए है।  कैमरा नए मोटो फ्लिप फोन में तीन कैमरा हैं। पहला 50 मेगापिक्‍सल का मेन लेंस है, जोकि ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। दूसरा कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड सेंसर है और तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी लेंस है। यह यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स और डॉल्‍बी एटमॉस की खूबियों के साथ आता है। नया मोटो फोन वजन में 189 ग्राम है। बंद होने पर यह 88.12एमएम मोटा हो जाता है यानी आम स्‍मार्टफोन्‍स से अधिक थिक लगेगा। इसकी 4700एमएएच की बैटरी 68 वॉट की टर्बोपावर फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 30वॉट की वायरलैस चार्जिंग भी मिलती है।

भारत में Ray-Ban ने Meta AI से लैस स्मार्ट चश्मा किया लॉन्च, 12MP कैमरे से है लैस; कीमत 30 हजार से कम

Ray-Ban Meta Glasses को भारत में लॉन्च किया गया है। ये स्टाइल और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसमें 12-मेगापिक्सल कैमरा ओपन-ईयर स्पीकर्स और मेटा AI फीचर दिया गया है। ये स्मार्ट ग्लास म्यूजिक फोटो वीडियो और रियल-टाइम ट्रांसलेशन ऑफर करता है। क्वालकॉम प्रोसेसर और 32GB स्टोरेज के साथ ये हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देता है। आइए इनके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।  टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।Ray-Ban Meta Glasses को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। EssilorLuxottica के साथ मिलकर डेवलप किया गया, ये स्मार्ट ग्लास 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा, ओपन-ईयर स्पीकर्स और माइक्रोफोन के साथ आता है। ये यूजर्स को फोटो/वीडियो कैप्चर करने, म्यूजिक सुनने और बातचीत करने की सुविधा देता है। मेटा AI इंटीग्रेशन के साथ, यूजर्स हैंड्स-फ्री म्यूजिक रिकग्निशन, लाइव ट्रांसलेशन और वॉयस-बेस्ड प्रॉम्प्ट्स से आसपास की जानकारी ले सकते हैं। रे-बैन मेटा ग्लासेस की भारत में कीमत रे-बैन मेटा ग्लासेस की भारत में कीमत Skyler और Wayfarer डिजाइन्स के लिए Shiny Black कलर ऑप्शन में 29,900 रुपये से शुरू होती है। Wayfarer Matte Black ऑप्शन की कीमत 32,100 रुपये है। वहीं, Skyler Chalk Grey और Wayfarer Matte Black डिजाइन्स की कीमत 35,700 रुपये है। ये स्मार्ट ग्लासेस आज प्री-ऑर्डर किए जा सकते हैं और 19 मई से Ray-Ban.com और मेजर ऑप्टिकल और सनग्लास स्टोर्स से इसकी बिक्री की जाएगी। खबर को पूरा पढ़ने और फीचर्स के लिए लॉगिन करें  

आईफोन की बैटरी को लम्बे समय तक इन तरीकों से बढाएं

एप्पल यूं तो अपनी डिवाइसेज में पहले से ही अच्छी बैटरी लाइफ देती है चाहे फिर वह आईफोन, आईपैड, मैक, एप्पल वाच या अन्य कोई डिवाइस हो। फिर भी बीते समय एप्पल पर अपने आई-फोन मॉडल्स में जल्दी लाइफ खोने वाली बैटरी का इस्तेमाल कर फोन को स्लो करने के आरोप लगे थे। इसके लिए कंपनी ने 113 मिलियन डॉलर (लगभग 819 करोड़ रुपये) केवल अपने ‘बैटरी गेट’ केस को सुलझाने में अदा किए थे। जबकि एप्पल का कहना है कि यह केवल इसलिए किया गया था कि लम्बे समय तक बैटरी की क्षमता बरकरार रहे। उसके बाद से ही कंपनी ने यूजर्स के लिए बैटरी और परफॉर्मेंस मैनेजमेंट जैसे फीचर्स भी अपने मॉडल्स में देना शुरू कर दिए। इन फीचर्स में कुछ सामान्य प्रयास जो कि एप्पल अपनी ओर से यूजर्स को प्रयोग करने की सिफारिश करता है वे हैं- लेटेस्ट सॉफ्टवेयर को अपडेट रखना, उच्च परिवेश तापमान से बचाव रखना, चार्जिंग के समय कुछ केस को डिवाइस से अलग कर देना और जब लम्बे समय तक डिवाइस को स्टोर करना हो तो उसे आधी चार्ज हुई अवस्था में ही स्टोर करके रखना। एप्पल ने अपनी वेबसाइट पर एक पेज भी इसके लिए बनाया है जिसमें बैटरी लाइफ को बढ़ाने और आईफोन की लाइफ ज्यादा से ज्यादा बनाए रखने के कुछ टिप्स दिए गए हैं। इनमें से सबसे प्रथम स्टेप है डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेट रखा जाए।   हाउ तो अपडेट आईफोन -अपने आईफोन की सेटिंग्स में जाएं। -यहां पर जनरल पर टैप करें। -उसके बाद सॉफ्टवेर अपडेट पर टैप करें। यहां पर आपको उपलब्ध अपेडट दिखाई देता है। यदि आपको अपडेट यहां पर उपलब्ध दिखाई दे जाता है तो इस पर टैप करें और आपका आईफोन अपडेट होना शुरू हो जाएगा। इसके लिए यह सुनिश्चित कर लें कि फोन में पर्याप्त बैटरी हो। वैकल्पिक तौर पर आप अपने आईफोन को कम्प्यूटर से कनेक्ट करके इसे लेटेस्ट आईट्यून्स वर्जन से अपडेट कर सकते हैं। बैटरी लाइफ को स्क्रीन की ब्राइटनेस एडजस्ट करके भी बढाया जा सकता है। जहां तक संभव हो सके वाइ-फाई कनेक्शन का प्रयोग करें। इससे बैटरी अधिक समय तक चल पाती है। आप आईफोन स्क्रीन की ब्राइटनेस डिम भी कर सकते हैं या फिर ऑटो-ब्राइटनेस को टर्न-ऑन कर सकते हैं।   How to Dim display brightness, Turn on auto brightness -इसके लिए Control Centre को ओपन करें। -ब्राइटनेस स्लाइडर को बिल्कुल नीचे तक ड्रैग करके ले आएं। -ऑटो ब्राइटनेस को एक्टिवेट करने के लिए Settings में जाएँ। -यहां पर General पर टैप करें। -इसके बाद Accessibility पर टैप करें। -अब Display Accommodations पर टैप करें। -यहां पर Auto-Brightness को On पर सेट कर दें। How to Enable Low Power Mode आईफोन यूजर बैटरी कम होने की स्थिति में लो-पावर मोड को भी सक्रिय कर सकते हैं। जब हैंडसेट की बैटरी 20 प्रतिशत या उससे कम पर आती है तो आपको एक नोटिफिकेशन प्राप्त होती है। यहीं से आप एक सिंगल टैप के द्वारा ही Low Power Mode को टर्न ऑन कर सकते हैं।   How to manually turn on Low Power Mode: -सबसे पहले Settings में जाएँ। -स्क्रॉल डाउन करके Battery पर टैप करें। -अब Low Power Mode पर जाएं और On पर सेट कर दें। आईफोन बैटरी की खपत को जांचने के लिए यूजर्स बैटरी सेटिंग्स में जाकर चेक सकते हैं। बैटरी की खपत को कम करने के लिए यूजर्स Background App Refresh और location services को टर्न-ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखें-   How to Prevent apps from refreshing in the background     सबसे पहले Settings में जाएं।     अब General पर टैप करें।     इसके बाद Background App Refresh पर टैप करें।     यहां पर Off को सिलेक्ट करें और Background App Refresh अब पूर्ण रूप से रुक जाएगा।   How to Turn off location services for apps     सबसे पहले Settings में जाएं।     अब Privacy पर टैप करें।     उसके बाद Location Services पर टैप करें। यहां पर आपको उन ऐप्स की जानकारी मिलेगी जो कि लोकेशन सर्विसेज का प्रयोग कर रही हैं। यहां से ऐप की लोकेशन सर्विस को टर्न-ऑफ करने का ऑप्शन मिल जाता है। जिसके बाद फोन की बैटरी लम्बे समय तक चल पाती है।  

जल्द से जल्द वजन घटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

जल्दी ही आपको किसी समारोह में जाना है और कहीं न कहीं आपको मन में ऐसा लगता है कि आपका वजन, आपकी सुंदरता के आड़े आ रहा है और फंक्शैन में आपकी ड्रेस, बढ़े हुए वजन की वजह से अच्छी नहीं लगेगी, तो हमारे पास आपके लिए एक सरप्राइज है। हम आपको कुछ डायटिशियन की सलाह पर बताएंगे कि 15 दिनों के भीतर बिना अपने आपको नुकसान पहुंचाये आप किस प्रकार वजन घटा सकती हैं। कई महिलाएं घर पर नींबू पानी पी-पीकर अपना हाल बुरा कर लेती हैं और जिम में भयानक पसीना बहाती हैं, ऐसा करने से वजन कम हो सकता है लेकिन उतना नहीं जितना आप करना चाहती हैं। 15 दिनों के भीतर वजन कम करना एक बड़ा टास्को है जिसके लिए आपको निम्नग बातों का ध्याीन रखना होगा… अधिक से अधिक पानी पिएं वजन कम करना है तो सारा दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं। इससे आपमें ऊर्जा बनी रहेगी और कमजोरी नहीं आएगी। शरीर में डिहाईड्रेशन भी नहीं होगा। किचन से दूर करें फास्टट फूड किचेन से सारे फास्टज फूड हटा दें, ताकि आप उनमें से कुछ खा ही न पाएं। इनमें हाई-कैलोरी होती है जो शरीर में एक्ट्रा फैट ला देते हैं। शुगर और स्टाईर्च से दूर रहें चीनी और स्टाईर्च युक्तट फूड जैसे- आलू, पापड़, पेस्ट्री, ब्रेड, चावल आदि का सेवन न करें। इससे वजन घटाने में सहायता मिलेगी। प्रोटीनयुक्त भोजन खाने में ज्याभदा से प्रोटीन युक्तै फूड लें। दालें, अंडा, मीट आदि का सेवन खुराक में करें। हरी सब्जियों का सेवन अगर वजन कम करना चाहती हैं तो ज्यातदा से ज्यांदा सब्जियों का सेवन करें। बहुत तेल में बनी सब्जियों का सेवन कतई न करें। उबली सब्जियां या सब्जियों का सूप व स्टॉंक, लाभ पहुंचाता है। इनमें फैट कम होता है और कैलोरी भी बहुत ज्या दा नहीं होती है। कैलोरी पर ध्यान दें आप दिन भर में कितनी कैलोरी लेते हैं इसका ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको पता रहेगा कि आप क्या ऐसी चीज सबसे ज्याधदा खाती हैं जिससे मोटापा बढ़ रहा है। उस चीज को ही लिस्टत से हटा दें। भोजन करना बंद न करें जो लोग वजन कम करने के लिए भोजन नहीं करते हैं वो सबसे बड़ी भूल करते हैं। किसी भी समय का भोजन न करके आप अपने शरीर के साथ अन्योय करते हैं। इससे वजन कम नहीं बल्कि शरीर थुलथुल हो जाएगा। फास्टी फूड न खाएं बर्गर, हॉटडॉग, पिज्जां व कोल्डनड्रिंक से जितनी दूरी बना सकें, बेहतर होगा। फास्टल फूड शरीर को वजनदार बनाने के लिए पूरी तरह से जिम्मेंदार होते हैं। वर्तमान समय में मोटापे का सबसे बड़ा कारण, फास्टो फूड ही होता है। डाईट प्लाहन करें फॉलो अगर वाकई में आप वजन कम करने के लिए आतुर हैं तो डाईट प्ला न बनाएं। फूड चार्ट तैयार करवाएं और उसी के अनुसार भोजन लें। इससे आपको आराम रहेगी। शीशे के सामने खाना आपको सुनकर अटपटा लग सकता है लेकिन यह सच है कि अगर आप शीशे के सामने खाती हैं तो आपको अपनी डाईट पर कंट्रोल रहेगा और आपका वजन कम हो ही जाएगा। भोजन करने से पहले टहलें कई लोग भोजन करने के बाद टहलते हैं जो कि गलत है। इससे अच्छाब होगा कि आप भोजन करने से पहले टहलें। इससे पाचन तंत्र पर अच्छार प्रभाव पड़ता है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। खुराक को कम कर दें अगर आप 6 रोटी का सेवन करती हैं तो चार ही खाएं। तीन रोटी खाने वाली लड़कियां दो रोटी से ही गुजारा करें। इससे कमजोरी भी नहीं आएगी और वजन भी कम हो जाएगा।  

वेजाइनल वॉश खरीदने से पहले चेक करें ये 5 चीजें

हर महिला को अपने शरीर की सुंदरता और स्वास्थ्य पर जरुर ध्यान देना चाहिये, जिसमें खासतौर पर बात आती है योनि की। अगर इसकी साफ-सफाई पर ध्यान ना दिया गया तो आपको इंफेक्शन तो होगा ही साथ में योनि में सूखापन, रैश और मूत्र पथ संक्रमण भी हो सकता है। कई स्पेशलिस्ट महिलाओं को वेजाइनल वॉश यूज करने की सलाह देते हैं, जो योनि की सफाई के लिये प्रयोग किया जाता है। योनि को मात्र पानी और साबुन से धोना ही काफी नहीं होता है, बल्किो इसके लिये आपको एक अच्छे वेजाइनल वॉश की जरुरत पड़ती है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बाजार से इसको खरीदने की सोंच रही हैं तो, इसमें ऐसी कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिये जो जरुरी हैं। तेज गंध वाले सेंट से दूर रहे जिस वेजाइनल वॉश में तेज गंध होती है, उसमें कठोर रसायन होते हैं, जो वेजाइना की एलर्जी और जलन पैदा कर सकते हैं। आप चाहें तो हल्के खुशबू वाला वेजाइनल वॉश खरीद सकती हैं। देंखें कि उसमें लैक्टितक एसिड हैं या नहीं बरसों से महिलाएं कच्चे दूध का प्रयोग अपने नीचे के पार्ट को साफ करने के लिये कर रही हैं। यह आपके वेजाइना की पीएच वेल्यू को बैलेंस करता है। इसलिये हमेशा वेजाइनल वॉश खरीदते वक्त यह देंखें कि उसमे लैक्टिक एसिड है। ग्लीसरीन होना चाहिये ग्लीसरीन में एक तत्व पाया जाता है जो वेजाइना तथा उसके आस पास की जगहों में नमी भरता है और उसे हाइड्रेट रखता है। इससे वेजाइना में ड्रायनेस नहीं होती है तथा रूखी त्वचा से मुक्ती मिलती है। सोडियम लौरयल सलफेट भी होना चाहिये यह आपको साबुन और शैंपू में मिलेगा जो कि बैक्टीरिया से मुक्तीा दिलाता है और इंफेक्शेन से बचाता है। लेकिन अगर यह ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया जाएगा तो इससे त्वचा पर रैश पड़ सकते हैं और उस जगह पर खुजली भी हो सकती है। इसमें कैप्रिक गल्य्सरिदे भी होना चाहिये इसका काम है त्व्चा में नमी भरना। एक अच्छे वेजाइनल वॉश में ग्लीसरीन के साथ साथ इस सामग्री का होना भी जरुरी है।  

ऐसे रख सकते हैं आप अपने स्मार्टफोन का ध्यान

अब स्मार्टफोन तो सभी प्रयोग करते होंगे. कुछ समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के बाद कुछ न कुछ परेशानियां आने लगती हैं. हालांकि यह जरूरी नहीं होता की यह परेशानियां फोन के सॉफ्टवेयर की वजह से आए बल्कि इसका कारण हमारी लापरवाही होती है. जैसे कभी हमारा फोन पानी में चला जाता है तो कभी गिरने या किसी और कारण से इसकी स्क्रीन टूट जाती है या स्क्रैच आ जाता है. अब इन परेशानियों के लिए आपको पैसे खर्चने की जरुरत नहीं. आइए जानते हैं कि कैसे इसका घर पर ही समाधान किया जा सकता है- -अगर आपका फोन गिर गया है या किसी कारणवश उसपर स्क्रैच आ गए हैं, तो कॉटन पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर हल्के हाथ से स्क्रीन पर लगाएं. स्क्रैच धीरे धीरे कम हो जाएंगे और डिसप्ले साफ नजर आएगा. -यदि आपका फोन मैटेलिक फ्रेम और बैक कवर वाला है और उसपर स्क्रैच पड़ गए हैं तो सैंडपेपर से उन स्क्रैचेज को कम किया जा सकता है. सैंडपेपर को हल्के हाथ से स्क्रैचेज पर घिसने से स्क्रैच कम हो जाएंगे. -अगर आपका फोन पानी में गिर गया है तो उसकी बैटरी तुरंत निकाल दें और बैटरी को सूखे चावल के कटोरे में 24 से 48 घंटे तक रख कर छोड़ दें. इससे फोन के इंटरनल पार्ट्स सूख जाएंगे. -फोन को सूखाने का एक तरीका और भी है. फोन पर सिलिका जेल पैक लगा दीजिए. सिलिका जेल पैक से क्ैस्त् को ड्राई रखा जाता है. -पावर बैंक की इफिशिएंसी कम होने लगी है, तो इसका भी समाधान है. इसके लिए पावर बैंक को महीने में कम से कम एक बार पूरी तरह से चार्ज जरुर करें और उसे पूरी तरह से डिसचार्ज भी होने दें. इससे पावर बैंक इफिशिएंसी बढ़ जाएगी. -हैडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट को साफ करने के लिए टूथपिक के सिरे में रुई लगाकर साफ कीजिए. इससे वहां जमी डस्ट साफ हो जाएगी. -सिग्नल कम आते हैं. सिग्नल न मिलने से परेशान हैं. ये है समाधान. वाईफाई राउटर के पास सोडा कैन या एलुमिनियम फॉइल लगा दीजिए. सिग्नल थोड़े बेहतर हो जाएंगे.  

26 मई को आईकू भारत में लॉन्‍च करेगी iQOO Neo 10

नई दिल्ली वीवो के सब ब्रैंड के तौर शुरुआत करने वाले आईकू ने अपनी अलग पहचान बना ली है। ब्रैंड एक के बाद एक ऐसी डिवाइसेज ला रहा है, जो जेनजी यानी युवाओं पर फोकस करती हैं। आईकू ने बताया है कि वह iQOO Neo 10 को भारत में इसी महीने लॉन्‍च करेगी। इसकी लॉन्‍च डेट 26 मई तय की गई है। आईकू ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि अपकमिंग फोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट लगा होगा साथ में Q1 सुपरकंप्‍यूटिंग चिप इनबिल्‍ट होगी। हालांकि यह चिपसेट सबसे फास्‍ट नहीं, पर सुपीरियर तो है ही। आईकू ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि वह Neo 10 को दो कलर्स- टाइटेनियम क्रोम और इन्‍फर्नो रेड कलर्स में लाएगी। iQOO Neo 10 में क्‍या होगा खास आईकू ने बताया है कि टाइटेनियम क्रोम कलर वेरिएंट के साथ यूजर्स को एक ऐसी डिवाइस ऑफर की जाएगी, जो स्‍लीक और प्रीमियम फ‍िनिश वाली होगी। रेड कलर वेरिएंट थोड़ा रफ एंड टफ फील वाला होगा। ब्रैंड ने जो प्रमोशनल इमेज शेयर की है, उसमें डिवाइस का पीछे का हिस्‍सा दिखाया गया है। फोन में चौकोर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। इसका लुक एंड फील जेनजी पर फोकस्‍ड करता है। iQOO Neo 10 के प्रमुख फीचर्स iQOO Neo 10 के फीचर्स अभी कन्‍फर्म नहीं हैं। पहले आई रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया था कि इसके फीचर पिछले महीने चीन में लॉन्‍च हुए iQOO Z10 Turbo Pro से मिलते-जुलते हो सकते हैं। iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का 1.5K डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह एमोडेल डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें 144FPS पर गेमिंग की जा सकेगी। iQOO Neo 10 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। वह एक सोनी सेंसर होगा और ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, फोन में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन को आईपी65 रेटिंग दी जा सकती है। इसमें 7 हजार एमएएच की बैटरी मिलने की उम्‍मीद है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO Neo 10 में 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्‍मीद है। फोन की सेल आईकू इंडिया की वेबसाइट और एमेजॉन पर होगी। फोन के अन्‍य फीचर्स जैसे- डिस्‍प्‍ले स्‍पेसिफ‍िकेशंस, एंड्रॉयड ओएस के बारे में अभी जानकारी नहीं है। कुछ फीचर्स लॉन्‍च से पहले कन्‍फर्म होने की उम्‍मीद है।

जानिए गरमियों में कैसे पाए फटे हुए होंठो से निजात

गरमी के मौसम में भी होंठों का सूखना या फटना आम बात है. लेकिन इन की नियमित देखभाल और घरेलू उपचार से होंठों को ठीक किया जा सकता है. सब से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर होंठ फटते क्यों हैं? इस बारे में मुंबई के द कौस्मैटिक सर्जरी इंस्टिट्यूट के कौस्मैटिक सर्जन डा. मोहन थौमस बताते हैं कि गरमियों में गरम, सूखी हवा और लू के चलने से भी होंठ फटने लगते हैं. इन के फटने की और वजहें निम्न हैंः जब होंठों के सूख जाने पर उन्हें बारबार जीभ से चाटते हैं, तो लार होंठों की नमी को सोख लेती है. इस से होंठों पर पपड़ी बनती है और फिर जब आप पपड़ी निकालती हैं तो नीचे की परत सूख जाती है. इस तरह होंठों का फटना लगातार जारी रहता है. -होंठों को नमीयुक्त बनाए रखने के लिए कोई ग्रंथि नहीं होती. गरम हवा में ड्राईनैस होती है, जिस से होंठ फटते हैं. -अगर होंठ ज्यादा फटते हैं, तो यह शरीर के डीहाइड्रेशन की ओर संकेत करता है. -अगर आप अपने होंठों को ठीक तरह से सनस्क्रीन से प्रोटैक्ट नहीं करती हैं तो भी वे फटते हैं. -गरमी में धूल, मिट्टी, पर्यावरण प्रदूषण की वजह से भी होंठ फटते हैं. -जब आप मुंह से सांस लेती हैं, तो गरम हवा होंठ के ऊपर से बाहर आती है, जिस से लिप कै्रक होता है. -कुछ टूथपेस्ट कई बार होंठों की त्वचा को सूट नहीं करते. ऐसे में होंठों का फटना जारी रहता है. -कई बार अगर खट्टे फल, जूस, सौस आदि होंठों में ऐलर्जी पैदा करें तो भी उन के फटने की संभावना रहती है. -कुछ दवाओं के सेवन से भी होंठ फटते हैं. इसलिए उन दवाओं का सेवन करते हुए ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ, जूस और पानी पीना चाहिए. इस संदर्भ में कौस्मैटिक सर्जन डा. जेम्स डिसिल्वा बताते हैं कि यह जरूरी नहीं कि केवल धूप में जाने वाली महिलाओं के ही होंठ फटते हों. घर में रहने वाली महिलाओं को भी अगर गरम और सूखी हवा लगेगी, तो उन के भी होंठ फटेंगे. होंठों की त्वचा संवेदनशील होती है. अगर सही तरह से इन्हें लुब्रिकैंट नहीं करेंगी तो क्रैक्स आएंगे ही. कुछ घरेलू उपायों को अपना कर आप स्वस्थ होंठ पा सकती हैं… -गरमी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें. इस से शरीर की नमी के साथसाथ होंठों की नमी भी बनी रहेगी. -सुबह ब्रश करते समय अगर लगे कि होंठों में ड्राईनैस है, तो लिप ब्रश को हलके हाथों से होंठों पर फेर लें. बाद में अच्छी तरह लिपबाम लगाएं. -रात में सोते समय पैट्रोलियम जैली या कोकोनट औयल अथवा फ्रैश मलाई लगाएं. इस से होंठों के अंदर की नमी अंदर ही रहेगी और वे मुलायम रहेंगे. -मेकअप करते समय लिपग्लौस का प्रयोग न कर यूवी रेज को सोख लेने वाला लिपबाम लगाएं. यह अच्छे ब्रैंड का ही खरीदें. -होंठ ज्यादा फटें तो लिप मौइश्चराइजर और लिपबाम दोनों दिन में 3-4 बार लगाएं. खानपान में पोषक तत्त्वों की पर्याप्त मात्रा हो. विटामिन सी, विटामिन ई, हरी पत्तेदार सब्जियों और मौसमी फलों का सेवन हमेशा करें. -गरमी के मौसम में लस्सी का सेवन जितना अधिक करेंगी होंठों की सेहत के लिए वह उतना ही अच्छा रहेगा. डा. आमोद राव कहते हैं कि आजकल की लड़कियां स्लिमट्रिम होने के चक्कर में अपना खानपान सही तरीके से नहीं करतीं. जंक फूड खाती हैं. ऐसे में शरीर में पोषक तत्त्वों की मात्रा में कमी आ जाती है, जिस का असर सब से पहले होंठों पर ही पड़ता है. इस के अलावा धूम्रपान करने से भी होंठ फटते हैं. होंठों को सुंदर बनाने के घरेलू नुसखेः -थोड़ा सा शहद, चीनी और नीबू का रस मिला कर फ्रिज में रख लें. फिर जब भी समय मिले होंठों पर लगाएं. धूप में काम करने वाली महिलाएं इसे जरूर लगाएं. -अगर होंठ अधिक फटे हों तो टमाटर के रस में देशी घी या मलाई मिला कर होंठों पर लगा कर त्वचा के चिकना होने तक लगा रहने दें.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet