Cultural program organized in Central Jail Jabalpur on Madhya Pradesh Foundation Day

जितेंद्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता )
जबलपुर। 70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल जबलपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बंदियों द्वारा मध्यप्रदेश गीत प्रस्तुत किया गया, वहीं स्वलिखित गीतों के माध्यम से प्रदेश की विशेषताओं का सुंदर वर्णन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन कल्याण अधिकारी श्रीमती सरिता धारे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश का विशेष सहयोग रहा।
पूरे आयोजन के दौरान जेल परिसर में उत्सवमय माहौल रहा। अधिकारी-कर्मचारियों और बंदियों ने मिलकर प्रदेश के गौरवमयी इतिहास को याद किया और एकता एवं विकास के संकल्प के साथ स्थापना दिवस मनाया।









