March 14, 2025

जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला, अधिकारियों से 100 दिन के एजेंडे पर ध्यान देने को कहा

0

मेघवाल ने किये ‘राष्ट्रीय मुकदमा नीति’ पर हस्ताक्षर

जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला, अधिकारियों से 100 दिन के एजेंडे पर ध्यान देने को कहा

गजेंद्र सिंह शेखावत ने संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में प्रभार संभाला

नई दिल्ली
 केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने आज यहां कार्यभार ग्रहण किया और पहले दस्तावेज के रूप में ‘राष्ट्रीय मुकदमा नीति’ पर हस्ताक्षर किये।

शास्त्री भवन स्थित विधि एवं न्याय मंत्रालय में मध्याह्न करीब 12 बजे कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री मेघवाल ने कामकाज की शुरुआत का शगुन करते हुए राष्ट्रीय मुकदमा नीति के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ज़ोर ईज़ ऑफ लिविंग यानी जीवन की सुगमता पर है। कानून मंत्रालय ने इसी को ध्यान में रखते हुए पुराने अप्रासंगिक हो चुके 1500 से अधिक कानूनों को निरस्त कर दिया है तथा आगे और भी ऐसे कानून हटाएंगे।

श्री मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने आम जनों के जीवन की सुगमता को ध्यान में रख कर ही अंग्रेज़ों के ज़माने की भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता एवं साक्ष्य अधिनियम को समाप्त करके नये कानून -भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम बनायेे हैं। इनके बारे में जागरूकता फैलाने की दिशा में काम करना होगा।

जजों के चयन की कॉलेजियम प्रक्रिया को खत्म करने की पुरानी मांग के बारे में पूछे जाने पर श्री मेघवाल ने कहा कि इसे लेकर कोई शिकायत नहीं है और सभी व्यवस्थाएं कानून एवं संविधान सम्मत हैं।

राजस्थान के बीकानेर से तीसरी बार निर्वाचित होने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी श्री मेघवाल 70 वर्ष के हैं। उन्हें इस बार केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में विधि एवं न्याय विभाग में स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था। इससे पहले भी वे इन दोनों पदों के साथ संस्कृति मंत्रालय में भी राज्यमंत्री थे।

जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला, अधिकारियों से 100 दिन के एजेंडे पर ध्यान देने को कहा

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाल लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद सोमवार को नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भी आवंटित किया गया।

पिछली मोदी सरकार में दोनों मंत्रालयों का कार्यभार मनसुख मांडविया के पास था।

नड्डा ने कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की।

ऐसा माना जा रहा है कि नड्डा ने अधिकारियों से पहले 100 दिनों के लिए सरकार के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। अधिकारियों से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने को कहा गया है।

नड्डा ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय संभाला था, उसके बाद 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का पद सौंपा गया और जनवरी 2020 में अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में नियुक्त होने के बाद नड्डा को पूर्ण रूप से पार्टी अध्यक्ष बना दिया गया।

भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो चुका है। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उनके कार्यकाल में छह महीने का विस्तार दिया गया था।

भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है।

नड्डा (63) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह 1991 में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष बने।

नड्डा के पास कानून की डिग्री है।

उन्होंने भाजपा में कई प्रमुख पदों पर काम किया और कई राज्यों में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व भी किया।

नड्डा ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकारों में मंत्री के रूप में भी काम किया।

वह वर्ष 2012 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 2014 में अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने पर उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया।

इस बीच, शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव ने स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। उन्हें आयुष मंत्रालय भी (स्वतंत्र प्रभार) आवंटित किया गया है। 64 वर्षीय जाधव ने महाराष्ट्र के बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।

अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल ने भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। उन्हें रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भी नियुक्त किया गया है।

पटेल (43) ने 2016 से 2019 तक स्वास्थ्य राज्य मंत्री और 2021 से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में पटेल ने उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी के रमेश चंद बिंद को 37,810 मतों के अंतर से हराया था।

 

गजेंद्र सिंह शेखावत ने संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में प्रभार संभाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में कामकाज संभाला।

संस्कृति मंत्री के रूप में कामकाज संभालने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनका मंत्रालय ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में योगदान देगा। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘इंडिया से भारत’ बनाने के क्रम में हम अपने औपनिवेशिक आवरण को हटाने तथा अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को पुनः स्थापित करने की दिशा में बड़े कदम उठा रहे हैं। इस अत्यंत सुंदर संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार संभालते हुए, मैं अपने देश और विश्व में भारतीयता की जीवंतता को संरक्षित, सुरक्षित रखने और बढ़ावा देने का अवसर पाकर कृतज्ञ और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’’

शेखावत ने कहा, ‘‘हमारे देश की बढ़ती ‘सॉफ्ट पॉवर’ इसकी समृद्ध सांस्कृतिक संरचना और कला, संगीत, नृत्य, वस्त्र आदि के रूप में इसकी असंख्य अभिव्यक्तियों में निहित है। आइए इस अमृतकाल में इसे मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करें और विकसित भारत बनाने के लिए संस्कृति को एक मजबूत सूत्र में पिरोएं।’’ उन्होंने बाद में पर्यटन मंत्रालय के रूप में प्रभार संभाला। पिछली सरकार में वह जल शक्ति मंत्री रहे थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap