LATEST NEWS

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, 11 कैंडिडेट की लिस्ट पहले ही जारी कर दी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट आ जारी कर दी है। दिल्ली के पूर्व डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट इस बार बदल गई है। इस बार वो पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पटपड़गंज से अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। वो हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। सिसोदिया की सीट बदल गई सबसे बड़ा फैसला तो सिसोदिया की सीट को लेकर हुआ है। पिछली बार पटपड़गंज से बड़ी मुश्किल से चुनाव जीत पाए सिसोदिया को जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है। जबकि पटपड़गंज से अवध ओझा मैदान में उतरे हैं। पहली लिस्ट में किसे कहां से मिला मौका? आम आदमी पार्टी के 11 कैंडिडेट्स वाली पहली लिस्ट में विश्वास नगर से दीपक सिंघला को टिकट दिया गया है। मटियाला से सोमेश शौकीन को टिकट मिला है, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी छोड़ आप में शामिल हुए अनिल झा को किराड़ी सीट से, बदरपुर से रामसिंह, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, छतरपुर से ब्रम्ह सिंह तंवर, सीलमपुर से जुबैर चौधरी,सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, रोहतास नगर से सरिता सिंह को पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में जगह दी है।

एकतरफा प्यार में ‘आप’ नेता ने लड़की को बनाया बंधक, रीवा से लड़ चुका है चुनाव

  रीवा रीवा मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एकतरफा प्यार में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने एक युवती का अपहरण करउसे बंधक बना लिया. आरोप है कि आम आदमी पार्टी का नेता युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था. वहीं मौका मिलते ही ड्राइवर की मदद से युवती आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंच गई. पीड़ित युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की. वहीं पुलिस ने घेराबंदी करके 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. पूरा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है. घटना उस समय हुई जब युवती किसी काम से स्टेडियम तिराहे के पास से गुजर रही थी. उसी समय आरोपी गौरव वर्मा ने उसे सस्ता टैबलेट दिलाने का झांसा देकर कार में बैठा लिया. गौरव वर्मा के साथ पहले युवती ने काम किया था जिससे उसकी जान पहचान थी. गौरव उसे बाईपास, कैलाशपुरी और रिंग रोड सहित अन्य स्थानों पर घुमाने के बाद नेहरू नगर स्थित एक घर में ले गया. वहां उसने युवती के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे बंधक बना लिया. गौरव और उसके साथी खाना लेने बाहर गए थे इस दौरान ड्राइवर ने कमरे का दरवाजा खोलकर युवती को छुड़ाया और उसे सुरक्षित घर तक पहुंचा दिया. घर पहुंचते ही युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजन युवती को थाने लेकर पहुंचे. पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने एसडीओपी डभौरा रुपेन्द्र धुर्वे, विवि थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा और बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय की निगरानी में विशेष टीमों का गठन किया. इन टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव वर्मा, उसके साथी निखिल साकेत और शनि साकेत को गिरफ्तार कर लिया है. नौकरी छोड़ ज्वाइन की थी AAP गौरव वर्मा पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. दिल्ली में एक आईटी कंपनी में अच्छे खासे पैकेज पर नौकरी करता था. इस दौरान उसका रुख आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ने लगा. अरविंद केजरीवाल से नजदीकियां बढ़ी और उसने नौकरी छोड़ दी. रीवा विधानसभा क्षेत्र से उसे 2018 विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया था. इस चुनाव में गौरव की जमानत जब्त हो गई साथ ही चुनाव हारने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई. गौरव पहले से शादीशुदा था लेकिन चुनाव के बाद उसका तलाक हो गया था.  

पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए AAP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

पंजाब पंजाब में चुनावी बिगुल बज चुका है और विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और बरनाला से हरजिंदर सिंह धारीवाल को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि जिन चार सीटों पर उपचुनाव होने है वहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा सीटों से इस्तीफा दे दिया है। बरनाला से विधायक रहे गुरमीत सिंह अब संगरूर से सांसद हैं, जबकि गिद्दड़बाहा के पूर्व विधायक अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग लुधियाना से, राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं।

आम आदमी पार्टी की शिकायत पेय जल समस्या पर कलेक्टर एमसीबी ने तुरन्त ली संज्ञान

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विकास पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़ बलाक अध्यक्ष विशेष सोनी एवं खोंगापानी ब्लाक अध्यक्ष मो० कासिम ने एक आम आदमी की तरह कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर यह शिकायत प्रस्तुत किया की झगड़ाखाण्ड नगर पंचायत की जनता पिछले कई महीनो से स्वच्छ व शुद्ध पानी पीने के लिए मोहताज है। झगड़ाखाण्ड के हृदय स्थल पर लगा कोरिया नीर भी बेकारबंद पड़े है, पानी हर प्राणी की मूलभूत जरूरत है और शासन व प्रशासन द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध ना करा पाना सत्ता की नाकामी को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी झगराखांड नगर पंचायत के हर व्यक्ति के साथ पूरी ताकत से खड़ी है। आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द क्षेत्र के लोगों को रोजाना पानी की व्यवस्था करायी जाये। इस मामले पर जल्द और उचित सुनवाई ना होने की दशा में आम आदमी पार्टी जिला इकाई पंचायत भवन का घेराव कर उग्र आंदोलन करेगी। आशा करते हैं की आप इस समस्या को गंभीरता से लेते हुई त्वरित कार्यवाही करेंगे। नगर पंचायत झगड़ाखांड में चार महीना से पानी पीएचई द्वारा बंद पानी के सप्लाई को ले शिकायत पर कलेक्टर ने संज्ञान मे लिया झगड़ाखांड नगर वासियों को मिला पीने का पानी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विकास पांडे ने कहां की यह आम आदमी पार्टी की एक और जीत है। आम आदमी पार्टी के लिए व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन उत्साह है। झगड़ाखाण्ड के नगर वासियों के आशीर्वाद और सहयोग की वजह से ही जीत हुई हैं। आम आदमी पार्टी के द्वारा तहेदिल से साधुवाद धन्यवाद किया l

हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP पार्टी सिर्फ डेढ़ प्रतिशत वोट शेयर हासिल करती दिख रही

नई दिल्ली  वजूद में आने के एक दशक के भीतर ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा। नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का चरम पर उत्साह। इसी बीच पार्टी मुखिया के गृह राज्य में चुनाव। चुनाव से ठीक पहले पार्टी सुप्रीमो का जेल से बाहर आना। लोकलुभावन वादों की झड़ी। उम्मीदों का पंख लगना, लेकिन नतीजे आए बिल्कुल उलट। अबतक तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात हो रही है हरियाणा विधानसभा चुनाव और आम आदमी पार्टी की। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल अपने गृह राज्य हरियाणा में वोटिंग से कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए तो पार्टी को उम्मीदें थीं कि इस बार न सिर्फ खाता खोलेगी बल्कि किंगमेकर बनेगी। लेकिन ऐसा हो न सका। पार्टी 2 प्रतिशत वोट शेयर के आंकड़े तक को नहीं छूती दिख रही। आम आदमी पार्टी हरियाणा को एक ऐसे राज्य के तौर पर देखती आई है जहां उसके लिए मौका हो सकता है। एक तो ये दिल्ली और पंजाब से सटा हुआ है जहां आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं, और दूसरा ये कि हरियाणा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का गृह राज्य है। AAP इसी आत्मविश्वास के साथ कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व समझौते की कोशिश की लेकिन सीट शेयरिंग पर बात फंस गई। आम आदमी पार्टी ने भी ज्यादा इंतजार नहीं किया और अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया। हरियाणा की 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन इस बार भी खाता नहीं खोल पाई। पार्टी के लिए संतोष की बात सिर्फ ये हो सकती है कि हरियाणा में पिछली बार आम आदमी पार्टी NOTA तक से कम वोट हासिल कर पाई थी लेकिन इस बार NOTA से ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर डेढ़ प्रतिशत के आस-पास दिख रहा है। चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे आम आदमी पार्टी के दिग्गजों ने हरियाणा में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। धुआंधार रोड शो और चुनावी रैलियां हुईं लेकिन पार्टी खाता तक खोलने में नाकाम दिख रही है। वैसे तो काउंटिंग अभी चल ही रही है लेकिन गिनती पूरी होने के बाद सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी की अगर जमानत जब्त होती है तो इसमें ताज्जुब जैसी कोई बात नहीं होगी। इस पर 89 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी ने 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में 46 सीटों पर ताल ठोकी थी। तब भी पार्टी खाता खोलने में नाकाम रही थी, अब भी खाता खोलती नहीं दिख रही।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED के छापे

लुधियाना आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। पंजाब से राज्यसभा सांसद अरोड़ा के गुरुग्राम और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। रेड को लेकर आम आदमी पार्टी भड़ उठी। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज फिर केंद्र सरकार ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि 61 वर्षीय सांसद के गुरुग्राम स्थित घर पर एक मनी लॉन्ड्रिंग केस के छापेमारी की गई है। यह एक जमीन धोखाधड़ी से जुड़ा मामला है। संजीव अरोड़ा के अलावा पंजाब में कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, ‘आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे हैं। पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया। कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से केंद्र सरकार की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में।’ सिसोदिया ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी छापेमारी को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया और कहा कि उनकी पार्टी के हौसले नहीं टूटने वाले हैं। संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘एक और सुबह, एक और रेड। आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे है। मोदीजी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा। ये एजेंसियों कोर्ट को नही मानती, सिर्फ अपने आका की मानती है। लेकिन मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है। फर्जी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते मोदी जी।’

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में चुनी गईं

Atishi Marlena will be the next Chief Minister of Delhi, elected in the legislative party meeting

Atishi Marlena will be the next Chief Minister of Delhi, elected in the legislative party meeting नई दिल्ली । आतिशी मार्लेना दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। मंगलवार को राजधानी में हुई विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों और बड़े नेताओं ने उनके नाम का समर्थन किया। अब शपथ ग्रहण की तारीख और समय तय किया जाएगा। इससे पहले आज शाम 4 बजे अरविंद केजरीवाल एलजी से मिलेंगे और उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपेंगे। आतिशी को इसलिए बनाया गया दिल्ली का मुख्यमंत्रीआतिशी का नाम नए मुख्यमंत्री की लिस्ट में सबसे आगे था। इसके पीछे कारण यह था कि शराब नीति कांड में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद दिल्ली के एक दर्जन मंत्रालय आतिशी ने संभाले। जिन मंत्रालयों को लेकर केजरीवाल को सबसे ज्यादा चिंता थी, उन्हें आतिशी ने संभाले रखा।आतिशी कई बार जेल में केजरीवाल से मिलीं और उनका मार्गदर्शन लिया। केजरीवाल और अन्य बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी में दिल्ली की जनता से आतिशी ने ही संवाद किया। मीडिया का सामना भी किया।केजरीवाल की नजर में आतिशी का कितना महत्व है, यह इस बात से भी साफ होता है कि उन्हें 15 अगस्त को झंडा वंदन के लिए आतिशी का नाम आगे बढ़ाया। हालांकि वे झंडा नहीं फहरा सकीं।

मनीष सिसोदिया को मिली जमानत, 17 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे

Manish Sisodia gets bail, will come out of jail after 17 months

Manish Sisodia gets bail, will come out of jail after 17 months सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शुक्रवार (9 अगस्त 2024) को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत दे दी. न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने इस मामले में फैसला सुनाया. इससे पहले अदालत ने 6 अगस्त को सिसोदिया की याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. मनीष सिसोदिया को रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण व कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं में संलिप्तता के लिए 26 फरवरी, 2023 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. जांच एसेंसी को बताया देरी के लिए जिम्मेदार सुनवाई के दौरान मनीष सिदोतिया के वकील ने कहा कि अक्टूबर में हमें बताया गया था कि 6-8 महीने में मुकदमा पूरा हो सकता है. हमने कहा था कि अगर ऐसा न हुआ तो आरोपी दोबारा ज़मानत की मांग कर सकता है. आरोपी लंबे समय से जेल में है. ऐसे में इन्हें PMLA सेक्शन 45 में दी गई ज़मानत की कड़ी शर्तों से रियायत की मांग की गई. वहीं जांच एजेंसी ने आरोपी को मुकदमे में देरी के लिए जिम्मेदार बताया. ED ने कहा कि आरोपी गैरजरूरी दस्तावेज मांग रहे हैं. सैकड़ों आवेदन दाखिल किए, लेकिन कोई भी ऐसा रिकॉर्ड नहीं दिखाते. ED और CBI दोनों मामलों में बहुत अधिक आवेदन दाखिल नहीं हुए, इसलिए मुकदमे में देरी के लिए आरोपी को ज़िम्मेदार मानने के निचली अदालत और हाई कोर्ट के निष्कर्ष से हम सहमत नहीं हैं. ‘आरोपी को दस्तावेज देखने का अधिकार है’ सिसोदिया के वकील ने आग कहा, ED के वकील ने 3 जुलाई तक जांच पूरी करने की बात कही गई थी. यह अक्टूबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट को बताए गई 6-8 महीने की सीमा के परे है. इस देरी के चलते निचली अदालत में मुकदमा शुरू हो पाने का सवाल ही नहीं था. व्यक्तिगत स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है. इसका बिना उचित वजह के हनन नहीं हो सकता है. डेढ़ साल से जेल में बंद हैं मनीष सिसोदिया सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण एवं कार्यान्वयन में अनियमितताओं में कथित संलिप्तता को लेकर सिसोदिया को 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था. ईडी ने उन्हें नौ मार्च 2023 को सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था. सिसोदिया ने 28 फरवरी, 2023 को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.

राजधानी दिल्ली में बड़ा सियासी पालाबदल, AAP के विधायक, पार्षद और पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद समेत कई नेता BJP में शामिल

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और मंत्री राजकुमार आनंद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और बीएसपी में शामिल हुए थे. अब वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उनके साथ ही AAP सिटिंग एमएलए करतार सिंह तंवर, रत्नेश गुप्ता, सचिन राय, पूर्व विधायक वीना आनंद और AAP पार्षद उमेद सिंह फोगाट भी बीजेपी में शामिल हुए हैं. इन नेताओं ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन की. पिछले दिनों अप्रैल में राजकुमार आनंद ने भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीति पर असंतोष जताते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. उनका इस्तीफा सीधे तौर पर शराब नीति मामले से जुड़ा था, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया था. लोकसभा चुनाव में करारी हार बता दें कि राजकुमार आनंद ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. चुनावी रण में उन्हें सिर्फ 5629 वोट मिले थे. इस सीट से बीजेपी की बांसुरी स्वराज ने 78370 वोटों से जीत दर्ज की. उन्हें 453185 वोट मिले. दूसरे पायदान पर 374815 वोटों के आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती रहे. पटेल नगर से पूर्व विधायक राज कुमार आनंद, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली कैबिनेट में समाज कल्याण और एससी/एसटी मंत्री थे. आनंद ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपना नाम चल रहे ‘भ्रष्टाचार’ से नहीं जोड़ सकते थे. आनंद ने बसपा की टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव वह बसपा में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा। बुधवार को वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। छतरपुर के विधायक करतार सिंह भी बीजेपी में हुए शामिल छतरपुर के आम आदमी पार्टी विधायक करतार सिंह तंवर ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पटेल नगर से पूर्व विधायक वीणा आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश सिंह फोगाट हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी रतनेश गुप्ता और सह प्रभारी सचिन राय भी भाजपा में शामिल हुए। यह राजकुमार आनंद वहीं हैं, जो दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री थे। जब केजरीवाल जेल में थे, तब इन्होंने आप पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर पार्टी से बाहर आ गए थे और बीएसपी ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद बीएसपी ने इन्हें नई दिल्ली सीट से लोकसभा का टिकट दिया। हालांकि बीएसपी का दिल्ली में जनाधार नहीं हैं। इस तरह वह मुकाबले से पहले ही बाहर हो गए।  

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सिरफुटौव्वल शुरू

 नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के नतीजे आए एक महीने से अधिक समय गुजर गया. संसद का पहला सत्र संपन्न हो चुका और नवगठित सदस्यों ने शपथ भी ले ली है लेकिन राजनीतिक दलों में चुनाव नतीजों की समीक्षा का सिलसिला चल रहा है. लोकसभा चुनाव में गठबंधन कर उतरी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में अब केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के नतीजों को लेकर सिरफुटौव्वल शुरू हो गई है. गठबंधन के तहत कांग्रेस को दिल्ली की सात में से तीन सीटें मिली थीं और आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. गठबंधन के प्रत्याशियों को सभी सात सीटों पर मात मिली थी. कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अब हार के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है. कांग्रेस ने दिल्ली में हार की समीक्षा के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी. फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने दिल्ली के तीनों उम्मीदवारों ने अपनी हार के कारण बताए थे. कमेटी ने अब अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी  है. इस रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीदवारों ने आम आदमी पार्टी पर हार का ठीकरा फोड़ा है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे उदित राज, जेपी अग्रवाल और कन्हैया कुमार ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी चुनाव में अपने वोट ट्रांसफर कराने में विफल रही. तीनों नेताओं ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को ये भी बताया है कि चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ने उनका समर्थन नहीं किया. हालांकि, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि तीनों ही उम्मीदवारों ने कांग्रेस कैडर के साथ अच्छा व्यवहार नहीं दिया. इसकी वजह से उम्मीदवारों को कांग्रेस कैडर की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा. तीनों उम्मीदवारों को ये उम्मीद थी कि आम आदमी पार्टी ही उनकी जीत सुनिश्चित कर देगी. गौरतलब है कि गठबंधन के तहत केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने चार और कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. गठबंधन में कांग्रेस को उत्तर पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट मिली थी. पार्टी ने उत्तर पश्चिमी सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री उदित राज, चांदनी चौक से पूर्व सांसद और दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके जेपी अग्रवाल और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार को चुनाव मैदान उतारा था. कांग्रेस के तीनों ही उम्मीदवारों को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.  

संजय सिंह ने कहा कि देश में 80 सीटें जिन पर दोबारा वोटों की काउंटिंग हुई तो मोदी सरकार गिर जाएगी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ईवीएम के मुद्दे को लेकर कहा कि देश में करीब 80 सीटें ऐसी हैं, जिन पर दोबारा काउंटिंग हुई तो मौजूदा सरकार गिर जाएगा। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव आयोग को कोई सख्त निर्णय लेना चाहिए। अन्यथा यही सिलसिला जारी रहेगा। ईवीएम को लेकर एलन मस्क द्वारा उठाए गए बयान को लेकर संजय सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका जैसा देश कह रहा है कि ईवीएम बंद होनी चाहिए। हमने कई बार ईवीएम को लेकर मांग उठाई तो मीडिया भी हमारा मजाक उड़ा लेता है लेकिन सवाल यह है कि इससे लोकतंत्र कितना मजबूत होगा। अगर ईवीएम में एक बार नहीं अनेक बार ऐसी घटनाएं हुई तो क्या यह चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। संजय सिंह ने आगे कहा, ‘जब बटन किसी एक पार्टी के लिए दबाया जा रहा है और वोट किसी दूसरी पार्टी को जा रहा है। महाराष्ट्र में ईवीएम को ओटीपी उम्मीदवार के साले के मोबाइल पर कैसे जा रहा था। 48 वोट से उसे जीता हुआ घोषित कर दिया। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के जो उम्मीदवार जीत रहे थे, उन्हें हरा दिया। जबकि पहली काउंटिंग में उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार दो हजार से अधिक वोटों से जीते थे। दूसरी बार काउंटिंग में एक वोट से जीते और फिर तीसरी बार में शिंदे गुटे के प्रत्याशी को जीता दिया गया। पूरे देश के अंदर ऐसी कम से कम 80 सीटें है, जिसको लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका भी दाखिल हुई है। अगर ठीक ढंग से काउंटिंग होकर निर्णय आ जाएगा तो मौजूदा सरकार गिर जाएगी। हम सभी ने देखा कि कहीं पर लाइट बंद कराई गई। इस तरह के मामले कई जगह से सामने आए हैं।’  

PM मोदी को हो गया है अहंकार, खुद को घोषित किया भगवान’, प्रधानमंत्री पर अरविंद केजरीवाल ने बोला हमला

PM Modi has become arrogant, declared himself God, Arvind Kejriwal attacked the Prime Minister आम आदमी पार्टी (आप) चीफ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी मुद्दों की बात नहीं कर रहे हैं. वह पिछले दो महीने से इधर-उधर की बातें कर रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार हो गया है. इन दिनों उन्होंने खुद को भगवान घोषित कर दिया है. जब केजरीवाल से सवाल किया गया कि उन्होंने इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार किया है. क्या इसका कोई फायदा होगा. इस पर उन्होंने कहा कि गीता में लिखा है कि कर्म करना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए. मैंने चुनाव प्रचार किया है. उसका रिस्पांस बहुत अच्छा रहा है. दिल्ली सीएम ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी महंगाई पर बात नहीं कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को लेकर जनता में रोष है. लोग महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बहुत त्रस्त हैं. बीजेपी से लोगों का मोहभंग हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मुद्दों पर बात नहीं की है, बल्कि दो महीने से वह इधर-उधर की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शरद पवार को भटकती आत्मा कहते हैं तो उद्धव ठाकरे को बाला साहेब ठाकरे की नकली संतान बताते हैं. क्या जनता उनको इन मुद्दों पर वोट देगी. पीएम मोदी को हो गया है अहंकार: केजरीवाल केजरीवाल ने पीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनमें अहंकार देखने को मिल रहा है. आम आदमी पार्टी (आप) मुखिया केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को इन दिनों अहंकार हो गया है. वह कह रहे हैं कि वह अपनी मां के कोख से पैदा नहीं हुए हैं, बल्कि भगवान के अवतार हैं. वह अपने आप को भगवान को घोषित कर चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में खुद को प्रधान सेवक बताया, फिर 2019 में खुद को चौकीदार कहा और अब 2024 में खुद को भगवान घोषित कर दिया है. अमित शाह की धमकी का जवाब देगी जनता: अरविंद केजरीवाल आप चीफ से पूछा गया कि पंजाब में इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि भगवंत मान की जगह राघव चड्ढा को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा? इस सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की बातें गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं. उन्होंने पंजाब में जाकर कहा कि 4 जून को सरकार गिरा दूंगा और भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटा दूंगा. क्या आप सोच सकते हैं कि 75 साल में किसी गृह मंत्री ने इस तरह का गुंडागर्दी वाला बयान दिया हो. अमित शाह की धमकी जवाब जनता 1 जून को देगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88