उत्सव की तरह मनाया गया आमला में राम जन्मोत्सव, उमड़ा लोगों का अपार जन सैलाब।
Ram Janmotsav was celebrated like a festival in Amla, a huge crowd of people gathered. हरिप्रसाद गोहेआमला। समूचे आमला शहर में शुक्रवार भगवान राम का जन्मदिन उत्सव की तरह मनाया गया।रामनवमी के अवसर पर मेन मार्केट में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा था। प्राचीन राम मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था और पूरा शहर प्रभु श्री राम जन्मोत्सव की धूम में डूबा हुआ था। आमला के व्यापारियों ने मेन रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया, वहीं आमला शहर भर में अलग स्थानों से शोभा यात्रा भी आमला पहुंची थी जिसमें बड़ी संख्या राम भक्तों ने पहुंच भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।व्यापारियों ने दोपहर 4 बजे सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ भंडारे की विधिवत शुरुआत की गई । इस दौरान भंडारे में भक्तिमय गीतों के साथ शानदार आतिशबाजी की गई जो उत्सव की तरह लग रही थी । जिसका रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालु भक्तों ने आनंद लिया। उक्त आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख रूप से व्यापारी दीपक जुमरिया, राजु जैन, मनोज राठौर, बंटी सोनी, रोशन साहू, पंकज भाई, विनोद मदान, नरेश राठौर, बब्बू सोनी, सीटू साहू, प्रणय साहू, राजा जुमारिया, अरविंद मडेलकर, खुशाक जुमरिया, पद्दू सेठिया, यश गुगनानी, रोहित भावसार सहित अन्य व्यापारियों ने विशेष सहयोग दिया। मेन मार्केट के सभी व्यापारियों ने मिलजुलकर प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आव्हान किया।