LATEST NEWS

घरेलू विवाद से प्रथक रहने वाली पत्नी भरण पोषण की पात्र नहीं

Wife who is separated from domestic dispute is not eligible for maintenance हरिप्रसाद गोहे आमला/मुलताई ! घरेलू पोषण के एक छह वर्ष पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मुलताई नीलम खटाना ने घरेलू विवाद के कारण प्रथक रहने एवं महिला के भरण पोषण करने में सक्षम होने के कारण पत्नी की ओर से प्रस्तुत आवेदन निरस्त कर दिया है ! हालांकि नाबालिक पुत्र को प्रतिमाह ₹5000 देने के आदेश प्रदान किए हैं ! पति-पत्नी के इस रोचक मामले का मुख्य पहलू यह है कि वर्ष 1999 में हुए विवाह से दो संतान का जन्म हुआ एक संतान पति के पास है ! एक संतान पत्नी के पास है पत्नी की ओर से वर्ष 2019 में आवेदन इस आधार पर प्रस्तुत किया गया था कि उसका उसके पति से घरेलू विवाद है और वह उसे प्रताड़ित और परेशान करता है ! इसीलिए वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती स्वयं व अपने छोटे पुत्र के लिए भरण पोषण का आवेदन प्रस्तुत किया था ! पति की ओर से वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में पति अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता था ! किंतु पत्नी किसी भी कीमत पर साथ रहने को तैयार नहीं थी ! बड़े पुत्र ने न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी मां के विरुद्ध गवाही दी थी और पिता का समर्थन किया था न्यायालय में पत्नी ने स्वीकार किया था ! कि वह स्वयं का भरण पोषण करने में सक्षम है और वह किसी भी कीमत पर पति के साथ रहना नहीं चाहती इस मामले का मुख्य पहलू यह है ! कि आवेदिका के भाई का विवाह अनावेदक की बहन से और अनावेदक की बहन का विवाह आवेदक के भाई से हुआ था ! आटा साटा पद्धति से हुआ था और दोनों परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी ! दोनों परिवार की ओर से प्रस्तुत तलाक की याचिका न्यायालय द्वारा निरस्त कर दी गई थी ।

रॉयल इलेवन खो, खो प्रतियोगिता का आमला में हुआ भव्य शुभारंभ

Royal XI Kho Kho competition grandly inaugurated in Amla हरिप्रसाद गोहे आमला । क्षेत्र में उभरती खेल प्रतिभा एवं खिलाड़ियों के बेहतर खेल प्रदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमला में प्रथम बार नगर के रेल्वे खेल मैदान पर रॉयल इलेवन दी दिवशीय खो, खो खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार दोपहर भव्य शुभारंभ किया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन आराधना मालवीय अध्यक्ष सुषमा महिला जन कल्याण समिति बोडखी , नितिन गाड़रे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला , एवं रॉयल टीम इलेवन सदस्य विन्देश गाठे, कुणाल देवडे, आशीष पंद्र्राम, कृष्ण गडेकर, रितिक प्रजापति एवं सहयोगी सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया । आयोजनकर्ता प्रमुख आराधना मालवीय ने बताया सीजन एक रॉयल इलेवन खो, खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुक्रवार गणमान्य अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियो की गरिमामय उपस्थिति में किया गया । प्रथम दिन पाच जीलो से आमला पहुंची टीमों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया । शनिवार सिवनी, नर्मदा पुरम, पाथाखेड़ा, बैतूल,मुलताई, आमला, आमला जूनियर टीम खेल का प्रदर्शन करेंगी प्रतियोगिता में चयनित टीमों के बीच शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएंगा । विजेता टीम को प्रथम पुरुस्कार 7500 रुपए एवं ट्राफी आराधना मालवीय अध्यक्ष सुषमा महिला जन कल्याण समिति आमला एवं दूसरा पुरुस्कार 3,500 एवं ट्राफी नितिन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला जिला बैतूल मध्य प्रदेश के सौजन्य से प्रदाय किया जाएंगा । आयोजन समिति ने नगर की खेल प्रेमी जनता से शनिवार आयोजित खो, खो प्रतियोगिता में पहुंच आयोजन को सफल बनाने अपील की है । प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीरज यादव, राकेश धामोडे, आर एस मीना , दिलीप ढोमने, किशोर माथनकर , मनोज देशमुख , प्रदीप कोका टे , चंदन मानू , लिखीराम साहू , रोहित हारोड़े , कुणाल आदि सदस्यों का सहयोग मील रहा ।

उत्सव की तरह मनाया गया रामकृष्ण परमहंस का जन्म महोत्सव

Ramakrishna Paramhansa’s birth anniversary was celebrated like a festival. हरिप्रसाद गोहेआमला। हर्ष वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां महाकाली मंदिर समिति सासाबड़ द्वारा महाकाली के परम् भक्त श्री, श्री रामकृष्ण परमहंस का जन्म उत्सव सोमवार को महोत्सव की तरह मनाया गया । जन्म उत्सव को मानने महाकाली मंदिर में व्यापक स्तर पर त्ययारी कर मंदिर में बेहतर रंग रोगन, आकर्षक विद्युत साज सज्जा झंडे तोरण लगा भव्य रूप दिया गया था । महाकाली दरबार की भव्यता देखते ही बन रही थी । इस मौके पर मंदिर समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित कर मंदिर परिसर में महा भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया था । जहां बढ़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने पहुंच धूमधाम से जन्म उत्सव मना महाकाली के दर्शन कर भंडारे की भोजन प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया मिली जानकारी अनुसार महाकाली मंदिर समिति द्वारा बीते कई वर्षो से महाकाली के भक्त श्री राम कृष्ण परम् हंस का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है उक्त परंपरा का निर्वहन आज भी सतत जारी है। महाकाली के परम् भक्त कमल मालवीय ने चर्चा के दौरान बताया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाकाली मंदिर परिसर में श्री रामकृष्ण परमहंस जी के जन्म उत्सव के मौके पर सोमवार अल सुबह से भगवान राम, महाकाली, की पूजा अर्चना एवं अनुष्ठान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । बाद श्री परम् हंस जी का जन्म दिन मनाया गया । इस मौके पर भजन कीर्तन के साथ महा भंडारे का आयोजन किया गया जहा बड़ी संख्या में भक्तो ने पहोंच प्रसाद ग्रहण किया ।

“हैप्पी क्लासरूम” विषय पर “कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ” का हुआ आयोजन

“Capacity Building Program” organized on the theme “Happy Classroom” हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के भीमनगर क्षेत्र स्थित प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया ! यह कार्यक्रम सीबीएसई स्कूल प्रिंसिपल और मास्टर ट्रेनर कविता त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य प्राचार्य एवं ट्रेनर अनिल अहिरवार के विशिष्ट आतिथ्य एवं संगीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ! मुख्य अतिथि और मास्टर ट्रेनर कविता त्रिवेदी ने बताया कि अध्यापकों की क्षमता को निखारने के लिए “हैप्पी क्लासरूम” विषय पर “कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ” का आयोजन किया गया ! जिसमें बैतूल जिले के लगभग पचास शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भाग लिया और एक दिवसीय कार्यशाला से लाभान्वित हुए ! इसमें उपस्थित ट्रेनर ने अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से शिक्षक -शिक्षिकाओं को सीबीएसई में नई शिक्षा नीति से संबंधित जानकारी एवं शिक्षा नीति मे आए बदलावों से अवगत कराया ! जहां श्री अहिरवार ने शिक्षा नीति में आए परिवर्तनों की जानकारी व परिवर्तन की आवश्यकता को बताया ! वही श्रीमती त्रिवेदी ने हास्य व्यंग, चार्ट, ड्राइंग व विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षक- शिक्षिकाओं को नई नीतियों व स्कूल में कक्षा के माहौल, शिक्षक व छात्र के मध्य सामंजस्य तथा पालक व शिक्षक के बीच सामंजस्य कैसा हो जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी , उन्होंने यह भी कहा कि कक्षा का वातावरण आनंदमय होना चाहिए और आनंदमय माहौल के लिए पहले स्वयं शिक्षक को खुश होना चाहिए क्योंकि जो स्वयं खुश होगा वह दूसरों को खुश रख सकता है एवं उसकी कार्य क्षमता बेहतर होती है तथा उसके कार्य में रचनात्मक भी शामिल होती है l अंत में उन्होंने अपनी सिखाई जानकारी का मूल्यांकन शिक्षक- शिक्षिकाओ के अभिनय मंचन के माध्यम सेकिया ! श्रीमती त्रिवेदी व श्री अहिरवार ने अंत में सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर समय के अनुरूप स्वयं को ढालने व स्वयं को निरंतर गतिशील रखने को कहा !

सशक्त नारी की परिकल्पना परिवार का अहम योगदान  

Important contribution of family to the concept of strong women हरिप्रसाद गोहे  आमला । आज न्यायालय परिसर में होने वाली नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ महिला न्यायाधीश रीना पिपलिया चारु व्यास श्रीमती सीमा भलावी श्रीमती निकिता सनोडीया महिला कर्मचारी महिला अधिवक्ता ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित  किया  । इस मौके पर अपने उद्बोधन में कहा की हमारी सफलता में सबसे जरूरी है शिक्षा परिवार के प्रत्येक सदस्य को चाहिए कि वह अपने घर में जन्म लेने वाली बेटियों को शिक्षित बनाएं शिक्षा ही वह अधिकार है जो सशक्त भारत सशक्त नारी सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार करता है उक्त उदगार  न्यायाधीश चारु व्यास ने सशक्त भारत के नव निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर कार्यशाला में व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि मेरी सफलता में मेरे पिता भाई शिक्षक पुरुष न्यायाधीश वकील समाज का वह सदस्य जिन्होंने मेरी सफलता में योगदान दिया उन सभी के योगदान को भी नकारा नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि मन का भाव जरूरी होता है । हम अपने मन से सशक्त नारी की भूमिका को साकार करने के लिए प्रयास करें न्यायाधीश राकेश सनोडीया ने कहा कि स्त्री के सहयोग के बिना परिवार नौकरी समाज में सार्थक भूमिका निभाना संभव नहीं है । हमारे सनातन धर्म में गौरी शंकर राधा कृष्ण  लक्ष्मी नारायण का संबोधन नारी शक्ति की भूमिका को सनातन काल से परिलक्षित कर रहा है । न्यायाधीश अतुल राज भलावी ने कहा कि आज न्यायालय परिसर में लोक अदालत में संपूर्ण कार्यवाही महिला शक्ति की ओर से संचलित की गई महिला न्यायाधीश स्टाफ वकील सभी ने मिलकर आज लोक अदालत  को सफल बनाया इस अवसर पर बैतूल रेलवे स्टेशन पर एक महिला कुली की शादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रेलवे पुलिस बल की आरक्षक  फराह खान एवं थाना प्रभारी राजेश बनकर को अधिवक्ता संघ आमला की ओर से सम्मानित किया गया आज न्यायालय परिसर में न्यायाधीश राकेश सनोडीया और अतुल राज भलावी को उनकी पत्नी निकिता सनोडीया और सीमा भलावी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में अधिवक्ता बैंक के कर्मचारी पक्षकार  और बड़ी संख्या में समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाले लोग मौजूद थे ।

समूह की महिलाओं को सम्‍मानित कर मनाया महिला दिवस

Women’s Day celebrated by honoring the women of the group हरिप्रसाद गोहे आमला। महिलाएं अब पुरूषो की बराबरी के काफी सारे पायदान चढ़ चुकी है। चाहे राजनीतिक क्षेत्र हो या फिर आर्थिक और सामाजिक सभी मे महिलाएं अपने अस्तित्‍व को सुदृड़ करती जा रही है। महिलाओं को आगे भी पूरी चेतना के साथ इस अस्तित्‍व को बरकरार रखना होगा। इन्‍ही प्रयासो को जीवित एवं सदृश्‍य रखनें के उद्देश्‍य से हम 8 मार्च को अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाते है। ये बाते क्षत्रिय लोणारी कुन्‍बी समाज संगठन महिला इकाई की अध्‍यक्ष मधुबाला धोटे ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।  उन्‍होनें कहा कि आज विभिन्‍न समूहो के माध्‍यम से रोजगार से जुड़कर भी महिलाएं शसक्‍त हो रही है। समाज को ऐसी महिलाओं को सहयोग कर उन्‍हें आगे बढ़ाना चाहिए। संगठन की महिलाओं ने इस अवसर पर प्रतिष्‍ठा स्‍वसहायता समूह की महिलाओं को सम्‍मानित किया। जबकि स्‍थानीय कन्‍या विद्यालय मे छात्राओं को भी अपने कर्तव्‍यों के साथ अधिकारो का भी पाठ पढ़ाया। संगठन की संध्‍या कवड़कर ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक कार्यो मे अपनी भागीदारी पूरी ताकत के साथ तय करना चाहिए। जब वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो देश के विकास मे भी भागीदारी निभा पाएंगी। मनीषा चढ़ोकार ने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं के विकास का शसक्‍त माध्‍यम है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र मे भी महिलाओं को और तेजी से आगे आना होगा। कार्यक्रम मे मीना अड़लक, शशिकला डेंगे, वर्षा अड़लक, पायल सालोडे सहित अन्‍य ने इस अवसर पर सिविल अस्‍पताल मे मरीजो को फल बांटकर भी कार्यक्रम किया।

लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल में धूम धाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

International Women’s Day celebrated with pomp in Life Career Senior Secondary CBSE School हरिप्रसाद गोहे आमला ।। लाइफ  करियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल में तहसीलदार आमला श्रीमती पूनम साहू के मुख्य आतिथ्य , श्रीमती रश्मि सोनी प्राचार्या यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल  एवं श्रीमती शहनाज  खान के विशिष्ट आतिथ्य तथा श्रीमती संगीता यादव प्राचार्या लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल की अध्यक्षता मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।  कार्यक्रम में श्रीमती पूनम साहू ने अपने  मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में ने उपस्थित जनों के समक्ष महिलाओं के अधिकारो एवं उनके अस्तित्व के महत्व के संबंध में अपने विचार सांझा किये, “उन्होंने कहा कि स्त्री होना अपने आप में एक गर्व की बात है क्योंकि स्त्री ही परिवार एवं समाज की सृजनकर्ता है एक स्त्री ही अपने घर परिवार और समाज को सुंदर बनाने का सामर्थ रखती है”एवं उनके विकास और उत्थान मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है l  विशिष्ट अतिथि श्रीमती रश्मि सोनी ने अपने उद्बोधन में  इस बात पर खेद जताया कि समाज की सृजनकर्ता  स्वयं अपने अधिकारों व अपने महत्व के प्रति जागरूक नहीं है , और अपने स्वयं के निर्णय लेने में भी सक्षम नहीं है उन्होंने कहा कि समानता  का अधिकार होने के बावजूद महिला अपने निर्णय स्वयं नहीं ले पाती है समाज मे समानता तभी संभव है जब एक महिला को भी अपने निर्णय स्वयं लेने का अधिकार हो वही कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती संगीता यादव ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की सलाह दी l  कार्यक्रम में लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल  एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती ऋतु गुगनानी एवं श्रीमती सोनिका जोशी  ने किया  l

आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुए आयोजन

Ayushman Bhava: Block level health fair organized under the campaign प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सार्वजनिक स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित सेवाओं के विस्तार एवम सुलभ पहुच सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को पुलिस ग्राउंड सिविल अस्पताल परिसर के समीप राष्ट्रव्यापी आयुष्मान भव अभियान अंर्तगत स्वास्थ्य मेला का आयोजित किया । हरिप्रसाद गोहे आमला । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि रामकिशोर देशमुख नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी वरिष्ट भाजपा नेता ओम प्रकाश मालवीय अशोक नागले चिरोंजी पटेल महामंत्री प्रदीप ठाकुर गोपेन्द्र सिंह खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नरवरे एवम ज़िला चिकित्सालय से आए वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सको की उपस्थिति में विधिवत पूजन के साथ ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ किया गया ।आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत स्वास्थय मेला में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा कि माननीय प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आश्वाशन योजना आयुष्मान भारत अंर्तगत चिन्हित बीमारियो के लिए पाच लाख रूपए तक का इलाज देश के निजी अस्पतालों में संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में संपूर्ण मध्यप्रदेश में इस प्रकार के स्वास्थय मेले का आयोजन आम जनों को बेहतर इलाज उपलब्ध करने की अभिनव पहल है।वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले ने भी प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में स्वास्थय सेवाओं के संस्थागत उन्नयन एवम विस्तार को आकड़ो के साथ प्रस्तुत किया । मोरखा खेड़ली बाजार मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी ने करोना काल के दौरान चिकित्सा कर्मियो के चुनौती पूर्ण कार्यों की सराहना करी तो चिरोंजी पटेल ने सेक्टर स्तर तक आयोजित होंने वाले स्वास्थ्य मेला की प्रशंसा करी । खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नरवरे ने स्वास्थय मेला सम्बन्धित जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया स्वास्थय मेला में लगे विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक एवम सेवाओं के स्टॉल , बने आयुष्मान कार्ड स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए अयोजित स्वास्थ्य मेला में विभिन्न स्टाल लगाए गए जिनमे सामान्य ओपीडी सेवाएँ,सामान्य चिकित्सकीय परामर्श , दांत एवम दृष्टि रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ , शिशु रोग विशेषज्ञ एम ड़ी मेडिसिन, टी बी मलेरिया परिवार नियोजन आयुष आयुर्वेद चिकित्सा एवं रक्त परीक्षण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बड़ी संख्या में लाभर्थियों के द्वारा लिया गया ।लाभार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच की सुविधा उपलब्ध करने वाले आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए स्टॉल स्थापित किए गए थे। आयुष्मान मेले में रामकिशोर देशमुख,नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नरवरे यदूराज रघुवंशी ,ओमप्रकाश मालवीय अशोक नागले चिरोजी पटेल प्रदीप ठाकुर गोपेंद्र सिंह संजय जैन भोला वर्मा शिवपाल उबनरे राकेश धमोड़े दिनेश राठौर नितिन देशमुख ज्ञानप्रकाश बनाईत राजेंद्र ढ़ोलेकर राजेश अमरोही विशाल नरवरे अखिलेश गीतकर मनोज दीवाने विनोद परदेशी एल डी साबले सुखदेव ठाकरे हरी मालवीयपप्पू गोहे समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक , स्वास्थय कर्मचारी एवम नगर वासी उपस्थित रहे।

गोस्वामी चौक तोरनवाड़ा में  शिवलिंग की हुई स्थपना 

Shivalinga established in Goswami Chowk Toranwada हरिप्रसाद गोहे आमला । ब्लाक मुख्यालय आमला से सटी ग्राम पंचायत तोरावाड़ा स्थित गोस्वामी चौक पर गोस्वामी परिवार द्वारा भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग, भगवान गणेश प्रतिमा एवं नंदी की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई । प्राप्त जानकारी अनुसार तीन दिवशीय आयोजन में प्रतिदिन विविध धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए । गुरुवार क्षेत्र के ख्याति प्राप्त महाराज गणेश गिरी पुत्र वरुण गिरी द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कर तोरनवाड़ा के गोस्वामी चौक पर गोस्वामी परिवार द्वारा निर्मित मंदिर में शिवलिंग, नंदी एवं भगवान गणेश की सगमरमर से निर्मित मूर्ति की स्थापना की गई । गोस्वामी परिवार प्रमुख महाराज लखन गिर ने बताया परिवार की मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान भोलेनाथ की विधिविधान से पूजा अर्चना कर शिवलिंग स्थापना की गई । महाराज भरत गिर ने बताया इस मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित किया गया । महाराज खेमगीर, महाराज बबलू गोस्वामी ने बताया गुरुवार महा आरती उपरांत महा भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में भोले के भक्तो ने पहोंच प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।

ब्रह्माकुमारीज की द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा से शिवमय हुआ आमला

Amla became Shiva-like due to Brahma Kumaris’ Dwadash Jyotirlinga Yatra. हरिप्रसाद गोहे आमला । अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा मंगलवार आमला नगर में विशाल एवं भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा का आयोजन किया गया । ब्रह्माकुमारीज के अनुयायियों द्वारा ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर शिव ध्वज फहराकर शिवरात्रि पर्व मनाया बाद यात्रा निकाली गई । इस यात्रा के द्वारा इस धरा पर परमात्मा शिव के अवतरण का दिव्य संदेश दिया गया । यात्रा के द्वारा बताया गया कि कलयुग रूपी घोर रात्रि के समय परमात्मा शिव का इस धरा पर अवतरण होता है और वह अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर हमारे जीवन में ज्ञान प्रकाश से दिव्य गुण लाते हैं और जब मनुष्य गुणवान बन जाता है तो नई सतयुगी सृष्टि , स्वर्ग की सृष्टि में जाने की वह पात्रता धारण कर लेता है अर्थात मानव ही देव मानव बन जाता है देवता बन जाता है तथा परमात्मा इस पुरानी कलयुग की दुनिया को परिवर्तन कर नई सतयुग की दुनिया लाते हैं। ब्रह्मा कुमारीज ने इस यात्रा के द्वारा सभी का आह्वान किया है की इस सृष्टि पर अवतरित हो चुके परमात्मा को पहचान कर वे भी अपने संस्कारों के परिवर्तन से संसार परिवर्तन के इस देवी कार्य में सहयोगी बने और अपने जीवन को सुखी और समृद्ध बनाएं । द्वादश ज्योतिर्लिंग का रथ बनाकर हुआ नगर भ्रमण ।यात्रा में परमात्मा शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग को रथ पर सजाकर सारे नगर का भ्रमण कराया गया। द्वादश ज्योतिर्लिंग में महाकालेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, विश्वनाथ, बैद्यनाथ, रामेश्वरम, सोमनाथ,मल्लिकार्जुन आदि 12 ज्योतिर्लिंग को सजाकर यात्रा निकाली गई। इस यात्रा से आमला निवासी सभी शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत भी हुआ। यात्रा ब्रह्माकुमारी की सेवा केंद्र से निकलकर शहर के मुख्य स्थान से होते हुए पुनः ब्रह्माकुमारी केंद्र पहुंची। यात्रा ने बोड़खी की और आमला के मुख्य मार्ग का भ्रमण किया तथा भक्तों को शिव बाबा के दर्शन कराए। मनाई 88वी त्रिमूर्ति शिव जयंतीसारनी से पधारी बी के सुनीता दीदी ने बताया कि परमात्मा शिव को इस धरा पर अवतरित हुए 88 वर्ष हो चुके है। वे साधारण मानव ब्रह्मा तन का आधार लेकर श्रृष्टि परिवर्तन का कार्य कर रहे है। निकट भविष्य में शीघ्र ही स्वर्गिक सृष्टि की स्थापना होने वाली है। इसके लिए परमात्मा हमे राजयोग सीखा रहे है। वही आमला सेवाकेंद्र संचालिका बी के हेमलता बहन ने बताया की ब्रह्माकुमारीज के सेवाकेंद्र पर निशुल्क राजयोग प्रशिक्षण दिया जाता हैं जिसे कोई भी व्यक्ति आके सिख सकता है ।

साई आराधना आईटीआई मे वार्षिक उत्सव मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Sports competition being organized in the annual festival at Sai Aradhana ITI हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर के रैदास वार्ड स्थित साई आराधना आईटीआई आमला मे वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया जा रहा है । प्राप्त जानकारी अनुसार साईं आराधना आईटीआई आमला में 4 दिवसीय वार्षिक उत्सव में आज कबड्डी ,स्लो साइकिल रेस,गोला फेंक,खो खो एवं रस्सा कसी खेलों का आयोजन किया गया । जिसमे गोला फेंक पुरुष वर्ग में नकुल उइके,महिला वर्ग में श्यामवती यदुवंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता में गोविंदा गौतम की कप्तानी में टीम ने विजय हासिल की। जबकि रस्सा कसी में पुरुष वर्ग में निखिल बनखेड़े की कप्तानी में टीम ने जीत हासिल की। वहीं महिला वर्ग में काजल और सीमा के नेतृत्व में टीम ने जीत दर्ज की । इसके साथ खो खो प्रतियोगिता में जोया और करुणा की टीम ने विजय प्राप्त की । कार्यक्रम के आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग का विशेष योगदान रहा । बता दे कि दिनांक 29 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को साईं आराधना आई टी आई में छात्रों के द्वारा बनाए गए आकर्षक एवं अलग अलग अनुप्रयोगों पर बने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जाएगा ।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य रेल नागपुर मंडल के 36 रोड अंडर ब्रिज का किया उदघाटन 

Honorable Prime Minister Narendra Modi inaugurated 36 Road Under Bridge of Central Railway Nagpur Division हरिप्रसाद गोहे आमला/नागपुर । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्होने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य रेल नागपुर मंडल  के 36 रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन किया । 26 फरवरी, 2024 को आयोजित ऐतिहासिक समारोह में संसद सदस्य (सांसद), विधान सभा के सदस्य (विधायक), जन प्रतिनिधि, सरकारी संस्था, स्वतंत्रता सेनानि, शिक्षक, स्कूली बच्चे  और उत्साही सदस्य सहित एक प्रतिष्ठित सभा ने भाग लिया । जनता का इस कार्यक्रम को स्कूली बच्चे और स्थानीय समूह द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से और भी सजाया गया,  मध्य रेल के नागपुर मंडल ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में उल्लेखनीय कुल 36 रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन देखा । रणनीतिक रूप से आमला-छिंदवाड़ा, आमला-इटारसी, आमला-नागपुर, नागपुर-वर्धा, वर्धा-धामनगांव, नरखेर-अमरावती और सेवाग्राम-बल्लारशाह सहित विभिन्न खंडों पर स्थित ये पुल रेल उपयोगकर्ताओं के लिए कनेक्टिविटी और सुरक्षा को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए तैयार हैं ।  36 रोड अंडर ब्रिज की लागत लगभग 135.44 करोड़ रुपये है, जो देश की वृद्धि और विकास में योगदान देने वाली महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।

ग्राम रमली में धूमधाम एवं हर्ष उल्लास से मनाई गई रविदास जयंती

Ravidas Jayanti celebrated with pomp and joy in village Ramli हरिप्रसाद गोहे आमला । रविदास समाज संगठन ग्राम रमली के बैनरतले 24 फरवरी को रविदास सार्वजनिक मंच पर धूमधाम एवं हर्ष उल्लास से संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 647 वी जयंती मनाई गई । इस मौके पर ग्राम सरपंच जगदीश अलोने एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूजन ,भजन , कीर्तन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक लोग एवं ग्राम वासियों ने पहुंच प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता हरि मोहबे, लेखराज मोहबे, धनराज मोहबे, मालती बामने, मीना मोहबे, गणेश मोहबे, आर डी मोहबे सहित सैकड़ो नारी शक्ति एवं सरपंच उपस्थित रहे ।

माननीय प्रधानमंत्री 26 फरवरी 2024 को देश भर के विभिन्न स्टेशनों के स्टेशन उन्नयन कार्य की आधारशिला रखेंगे

Honorable Prime Minister will lay the foundation stone of station upgradation work of various stations across the country on 26 February 2024 माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 1500 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन/समर्पित करेंगे और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 स्टेशनों के परिवर्तन के लिए आधारशिला रखेंगे। हरिप्रसाद गोहे आमला । मध्य रेल का नागपुर मंडल, इस ऐतिहासिक अवसर के हिस्से के रूप में उल्लेखनीय कुल 36 रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन / समर्पित किया जाएगा। ये पुल आमला-छिंदवाड़ा, आमला-इटारसी, आमला-नागपुर, नागपुर-वर्धा, वर्धा-धामनगांव, नरखेर-अमरावती और सेवाग्राम-बल्लारशाह खंड सहित विभिन्न खंडों में फैले हुए हैं।इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लाभ बहुआयामी हैं:भीड़भाड़ में कमी: रेल और सड़क यातायात को अलग करके, परियोजनाएं रेलवे क्रॉसिंग पर भीड़ कम कर देंगी, जिससे यातायात प्रवाह सुचारू हो जाएगा।बढ़ी हुई सुरक्षा: लेवल क्रॉसिंग को खत्म करने से वाहनों और ट्रेनों के बीच दुर्घटनाओं का खतरा कम हो जाएगा, जिससे यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।बेहतर दक्षता: ट्रेनों और वाहनों के लिए समर्पित रास्ते देरी और यात्रा के समय को कम करके परिवहन नेटवर्क की दक्षता को बढ़ाएंगे।आर्थिक लाभ: सुव्यवस्थित परिवहन मार्ग माल और लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाकर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेंगे, संभावित रूप से आसपास के क्षेत्रों में निवेश और विकास को आकर्षित करेंगे।पर्यावरणीय प्रभाव: परियोजनाएं रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतीक्षा कर रहे वाहनों के निष्क्रिय समय और उत्सर्जन को कम करके वायु गुणवत्ता में सुधार और पर्यावरण प्रदूषण के स्तर को कम करने में योगदान देंगी।बढ़ी हुई कनेक्टिविटी: रेल फ्लाईओवर और अंडरपास सड़क और रेल परिवहन दोनों के लिए निर्बाध मार्ग प्रदान करके, एकीकरण और पहुंच को बढ़ावा देकर विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेंगे।इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का पूरा होना सभी क्षेत्रों में विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। उन्नत स्टेशन और नए उद्घाटन किए गए पुल आर्थिक विकास को गति देने, परिवहन दक्षता बढ़ाने और नागरिकों के लिए जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

मध्य रेल, नागपुर रेल मंडल द्वारा चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Painting, essay and speech competition organized by Central Railway, Nagpur Railway Division हरिप्रसाद गोहे आमला। नागपुर रेल मंडल पर बैतूल जिले की विभिन्न स्कूलों में चित्रकला, निबंध तथा भाषण की प्रतियोगिता करवाई गयी। इसमें लगभग 500 बच्चो ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संयोजन कार्मिक विभाग, नागपुर रेल मंडल, मध्य रेल द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयनित बच्चो को 26 फरवरी को कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। इस कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विडिओ कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न रोड अंडर ब्रिज देश को समर्पित करेंगे। इसी के अंतर्गत बच्चों में रेल के प्रति भागीदारी तथा जागरूकता बढाने हेतु बैतूल जिले में “2047 विकसित भारत विकसित रेल” शीर्षक के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगितओं का आयोजन किया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88