LATEST NEWS

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक वर्मा ने संभाला कार्यभार

Chief Municipal Officer Ashok Verma took charge. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर पालिका परिषद आमला में रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीरज श्रीवास्तव का शासन स्तर से आमला से सीहोर जिले के रेहटी तबादला हो गया । उनके अचानक स्थानांतरण एवं रिलीवी होने के बाद कुछ दिनों से नपा प्रभारी सीएमओ के भरोसे संचालित हो रही थी जिस कारण जहां नपा के कार्य प्रभावित हो रहे थे वहीं वित्तीय प्रभार नहीं होने के चलते कर्मचारियों का वेतन भी लंबित था । अब नएसीएमओ के आगमन के बाद कर्मचारी वेतन विसंगति दूर होंगी साथ ही नपा के अन्य कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे ।संभाला कार्यभार प्राप्त जानकारी अनुसार गंजबासोदा से स्थांतरित होकर आमला पहुंचे नवागत सीएमओ अशोक कुमार वर्मा ने आज सुबह दस बजे कार्यालय नगर पालिका परिषद आमला पहुंच अपना कार्यभार संभाल लिया । मिली जानकारी अनुसार इस दौरान नपा अधिकारी कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला अशोक वर्मा ने मौजूदा नपा अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर नपा की जानकारी प्राप्त की गई । नगर विकास , शहर की सुंदरता पर रहेगा फोकस नवागत सीएमओ अशोक वर्मा ने अपना कार्यभार संभालने के बाद हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया नगर स्वक्ष व सुंदर हो, शहर विकास को दृष्टिगत रख नगर के सार्वजनिक चौक चौराहों पर हाइमास्क, शहर की बेहतर लाइटिंग व्यवस्था बनाना । साथ ही ग्रीष्म ऋतु में नगर वासियों को पेयजल संबंधित समस्या का सामना न करना पड़े यह मेरी प्राथमिकता रहेंगी। उन्होंने कर्मचारियों के रुके वेतन के संबंध में बताया इस बार नपा को चुंगी क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान कम मिला था। यह बात मेरे संज्ञान में है जल्द वेतन समस्या हल करने प्रयास किए जाएंगे।

खुले में मांस मछली का विक्रय करने वाले विक्रेताओं के चालन काट वसूला समन शुल्क

Summons fee collected from vendors selling meat and fish in the open हरिप्रसाद गोहे आमला । प्रतिबंध के बावजूद शहर में खुला मांस एवं मछली का विक्रय विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा था । नियमो की अनदेखी करने वाले मांस एवं मछली विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करने स्थानीय प्रशासन भी पूर्णतः मुस्तैद है। मिली जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला सर शैलेंद्र बड़ोनिया के निर्देश पर नापा के मैदानी अमले ने मटन मार्केट स्थित मांस और मछली विक्रेताओं पर कार्यवाही कर उन्हें समझाइश उनसे नगद समन शुल्क वसूला गया । नपा राजस्व निरीक्षक राजेंद्र अतुलकर से प्राप्त जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर औचक निरीक्षण के दौरान आमला के मटन एवं मछली मार्केट में पाच विक्रेता खुला मांस एवं मछली का विक्रय करते मिले जिन्हे प्रतिबंध के बाद नियमों का उलंघन करने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर उनसे नगद प्रति व्यक्ति 100 रुपए समन शुल्क वसूला गया । वहीं हिदायत देकर आगे नियमों का पालन नहीं किए जाने पर प्रति व्यक्ति 1000 रुपए जुर्माना अदा करने की बात कहीं गई । साथ ही दुकानदारों को समझाइश दी कि वे विधिवत अनुमति लेकर ही मांस मछली का विक्रय नियम अनुसार करे । सड़क किनारे खुले में मांस-मछली नहीं बेचें

चिंतन दिवस के रूप में मनाया सर बेडेन पावेल का जन्मदिन

Sir Baden Powell’s birthday celebrated as a day of reflection हरिप्रसाद गोहे आमला । केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल आमला में स्काउट गाइड के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया । विद्यालय के प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने बेडेन पावेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में स्काउट गाइड के छात्र और छात्राओं व शिक्षकों के साथ भाग लिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने बच्चों से देशप्रेम,प्रकृति प्रेम, सेवा, स्वच्छता, अनुशासन और बड़ों का आदर जैसे संस्कार जीवन में उतारने की अपेक्षा की उन्होंने कहा कि आज चारों ओर युद्ध और वर्चस्व की लड़ाई हो रही है जबकि भारत देश अपने सांस्कृतिक विरासत ,शांति और एकता के लिए कटिबद्ध है। ओर इसके लिए स्काउट गाइड की भूमिका को सराहनीय बताया । उक्त कार्यक्रम के बाद बच्चों ने मजेदार गीत गाते हुए कई क्रिया कलाप भी किए । विद्यालय द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। श्री कटियार जी ने बच्चों को बेडेन पावेल के बताए आदर्शों का अनुसरण कर समाज में मानवता का पाठ पढ़ाने और स्वयं मानवतावादी बनकर विश्व में शांति कायम रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कृष्ण कुमार साहू, सुनील कुमार श्रीवास्तव, राहुल पाराशर, रुपेश चौधरी, जय कुमार साहू, तनुश्री सरकार, करुणा मैडम, प्रीति मीणा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षकों ने भाग लिया ।

निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु दिव्यांग जन चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन

Disabled people identification camp organized for free artificial limbs and assistive devices जनपद पंचायत आमला के बैनर तले हुआ आयोजन । मौके पर 204 पात्र हितग्राहियों को किया चिन्हित, आगामी शिविर में मिलेगा उपकरणों का लाभ । हरिप्रसाद गोहे आमला । सामाजिक न्याय एवं द्वियांग जन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत दिवियांग जन चिन्हांकन एक दिवसीय शिविर का अयोजन बुधवार कार्यालय जनपद पंचायत आमला के बैनर तले यहां के नगर पालिका स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया था । आयोजित दिव्यांग शिविर का उद्देश्य दिव्याग जन सशक्तिकरण को लेकर उनका मौके पर परीक्षण, चिन्हाकन कर चयनित पात्र दिव्यांग हितग्राहियों को आगामी आयोजित शिविर के माध्यम से निः शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का लाभ दिलाया जाना है । उमेश कुमार मासोदकर समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार नगर पालिका स्कूल प्रांगण में जनपद पंचायत आमला द्धारा आयोजित दिव्यांग जन चिन्हांकन शिविर में एलिमको कंपनी जबलपुर द्वारा जनपद पंचायत आमला के सौजन्य से निशुल्क सहायक उपकरण चिन्हाकन शिविर में कुल 204 पात्र दिव्यांग हितग्राहियों को चिन्हित कर उनका चयन किया गया । जिन्हें आगामी शिविर के माध्यम से उपकरण प्रदाय कर सरकार की योजना से लाभान्वित किया जाएगा । आयोजित शिविर में मौके पर जिला मेडिकल टीम द्वारा दिव्यांग जन का परीक्षण कर यू डी आई सी प्रमाण पत्र त्ययार किए गए । जिन्हें तकनीकी विभाग द्वारा पात्र किया गया । साथ ही पूर्व में बनाएं गए दिव्यांग प्रमाण पत्रों का भी भौतिक सत्यापन कर उन्हें पात्र किया गया । शिविर में बैतूल जनपद , मुलताई जनपद, नगर पालिका, आमला जनपद, नगर पालिका क्षेत्र से हितग्राही लाभ लेने पहुंचे थे । आयोजन को सफल बनाने में जनपद पंचायत आमला की टीम पूर्णतः मुस्तैद दिखाई दी । इन्होंने क्या कहा आयोजित दिव्यांग जन शिविर में चयनित पात्र हितग्राहियों को उपकरण आने के बाद शिविर आयोजित कर कृत्रिम उपकरण प्रदाय कर शासन की योजना से लाभान्वित किया जायेगा।संजीत श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला ।

मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी

Continuous action continues by the Food Safety Department under the campaign to get rid of adulteration. हरिप्रसाद गोहे आमला । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बैतूल के निर्देश पर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला श्री शैलेन्द्र बडोनिया के मार्गदर्शन मे गठित टीम द्वारा राजस्व, खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.02.2024 को आमला तहसील स्थित होटलो एवं मिठाई दुकान पर औचक निरीक्षण किया । टीम द्वारा शारदा स्वीट्स बस स्टैंड आमला से खाद्य पदार्थ पनीर व दही, खातिरदारी रेस्टोरेंट बोडखी से पनीर व दही तथा बवाल चाय बार से चीज व बटर का नमूना गुणवत्ता की जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए । कार्यवाही के दौरान दल द्वारा होटलो व मिठाई दुकानो पर साफ सफाई रखने, क्रय सामग्री का रिकॉर्ड रखना के निर्देश दिए गए। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मध्य प्रदेश भोपाल से प्राप्त विश्लेषण प्रतिवेदनों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही सतत् जारी रहेगी । कार्यवाही के दौरान तहसीलदार आमला पुनम साहू खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल एवम कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

मध्य रेल नागपुर मंडल ने आमला रेल स्टेशन पर “स्टेशन महोत्सव” मनाया

Central Railway Nagpur Division celebrated “Station Mahotsav” at Amla Railway Station. हरिप्रसाद गोहे आमला। मध्य रेल नागपुर मंडल ने 20 फरवरी, 2024 को आमला रेल स्टेशन पर “स्टेशन महोत्सव” नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस पहल का उद्देश्य रेल प्रणालियों के समृद्ध इतिहास और स्थापना का सम्मान करना है । कार्यक्रम, “स्टेशन महोत्सव” ने रेल के ऐतिहासिक महत्व और उनके सामाजिक योगदान के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में काम किया । इसमें आस-पास के ग्रामीणों, रेल कर्मियों और उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी हुई, जिससे इस अवसर पर सामुदायिक भावना जुड़ गई । कार्यक्रम में स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों, डीआरयूसीसी सदस्यों और स्टेशन स्टाफ सहित प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति मौजूद थी । “स्टेशन महोत्सव” का एक मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों की भागीदारी थी जिन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी के बीच रेल विरासत के प्रति गर्व और सराहना की भावना पैदा करना था। मध्य रेल  सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने और रेल क्षेत्र में विकासात्मक प्रगति के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि करता है ।

जय शिवाजी जय भवानी जय घोष से गुंजायमान हुआ अमला शहर

Amla city echoed with Jai Shivaji Jai Bhavani Jai Ghosh. हरिप्रसाद गोहे आमला । जय शिवाजी जय भवानी जय घोष से आज आमला शहर गुंजायमान रहा । सोमवार शिवाजी महाराज की जन्म जयंती के मौके पर क्षत्रिय लोनारी कुनबी समाज संगठन आमला के बैनर तले सामाजिक लोगों द्वार धूमधाम से शिवाजी जयंती मनाकर सामुहिक खुशी का इजहार किया गया । इस मौके सामाजिक संगठन द्वार महिला, पुरूष, बच्चो बुजर्गो की गरिमामय उपस्थिति में मगर के गोविंद कालोनी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर से भव्य चल समरोह नगर के मुख्य मार्ग से निकाला । चल समरोह में सामाजिक संगठन से जुडे लोग आकर्षक वेशभूषा एवं परिधान धारण कर पहुंचे थे । इस मौके पर महिलाएं अपने हाथो में ध्वज लेकर चल रही थीं । साथ ही अपने अपने हाथों को उठाकर जय शिवाजी जय भवानी के जय घोष लगा रही थीं । वहीं युवा, बच्चें बाजे की धुन पर जमकर थिरक रहे थे । चल समरोह के दौरान सामाजिक बुजुर्गो द्वारा सामाजिक परंपरा का निर्वाहन करते हुऐ अपने हाथों में प्राचीन वाद्य यंत्रों को लेकर गीत,संगीत , भजन, कीर्तन करते पैदल चल रहे थे । चल समरोह में शिवाजी महाराज एवं भवानी की वेश भूषा में सजाई गई शानदार झाकी आयोजित चल समरोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही । मिली जानकारी अनुसार चल समरोह का समापन बोडखी स्थित माथ नकर मैरिज लान में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सह भोज के साथ किया गया ।

धूमधाम से मनाई गई मां शेरावाली की 29 वी वर्षगांठ

29th anniversary of Maa Sherawali celebrated with pomp.The committee organized a huge bhandara, हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के बस स्टेंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवीधाम मां शेरावाली दरबार में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर समिति सदस्यों द्वारा धूमधाम से मंदिर की 29 वी वर्षगांठ मनाई गई । प्राप्त जानकारी अनुसार मंदिर समिति द्वारा मां शेरावाली दरबार मंदिर की वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार सुबह मातारानी की विशेष पूजा अर्चना कर दोपहर बाद विशाल महा भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में आयोजित किया था । जहां श्रद्धालू भक्त जनों ने बड़ी संख्या में पहुंच हलवा, पूरी सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया । उक्त भंडारे का आयोजन देर शाम तक चलता रहा । रात्रि नव बजे से भव्य देवी जागरण का आयोजन मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया गया था । कार्यक्रम को उत्सव का रूप देने इस बार बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से महाकाल सरकार कलाकार सनी अलबेला ने आमला पहुंच एक से बडकर भजन की प्रस्तुति देकर उपस्थित जन समुदाय को आनंदित किया । वहीं जबलपुर की प्रसिद्ध गायिका आरती मिश्रा,राधिका यदुवंशी छिंदवाड़ा ने शानदार देवी भक्ति भजनों की प्रस्तुति देकर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया । जागरण देखने अपार जन सैलाब उमड़ा था कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा ।

तीन दिवसीय सरस्वती पूजन महोत्सव का रंगा रंग कार्यक्रम हुआ समापन 

The colorful program of the three-day Saraswati Puja Mahotsav concluded. हरिप्रसाद गोहे आमला । रेल्वे कालोनी आमला में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सरस्वती पूजन महोत्सव मनाया गया । तीन दिवसीय इस आयोजन में कई कार्यक्रम सम्पन्न हुए । आयोजन समिति के अध्यक्ष एसके सुमन,सचिव रविशंकर कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार ओर उनकी टीम के कुशल संयोजन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । प्रथम दिन मां सरस्वती जी की प्रतिमा की स्थापना लोकों ग्राउंड मंच पर हुई । पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई । कार्यक्रम स्थल पर सुंदरकांड का पाठ हुआ ओर शाम को रेलवे परिवार के बच्चो द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । बच्चो ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।  दूसरे दिन कार्यक्रम स्थल पर महिला मंडल द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम हुआ । शाम को स्थानीय आर्केस्टा ग्रुप के कलाकारों द्वारा गीत संगीत का शानदार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के सत्यप्रकाश सक्सेना टी आई थाना आमला उपस्थित थे । वही मुख्य अतिथि के तौर पर श्री मदन मोहन कटियार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला उपस्थित थे । कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति ने लोगो का मन मोहा।सुमित महतकर के गाए गीत, राम आयेंगे आयेंगे पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।अपने उद्बोधन में प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने कहा कि विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना का यह महोत्सव कई मायनों में श्रेष्ठ है अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ साथ यह प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान करता है । लोगो के आग्रह पर सत्य प्रकाश सक्सेना टी आई आमला ने सुमधुर गीत गाकर कार्यक्रम की श्रेष्ठता को बढ़ाया ।  जबलपुर से पधारी कलाकार ने लता मंगेशकर की आवाज में हुबहु गीत गाकर खूब तालियां बटोरी।वही प्रसिद्ध गायक रेलवे परिवार के विशाल आमले के गाए गीत ने शमा बांधा।वही आयोजन समिति के रितेश कुमार के बेहतरीन नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर किया ।शानदार गीत ओर प्यारे नृत्य ने सभी को बांधे रखा । उपस्थित अतिथि श्री निरंजन जी थाना प्रभारी आर पी एफ आमला,ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेलवे कालोनी आमला, बी के सूर्यवंशी एस एस ई , बी आर साहू जी एल आई, पी के चौधरी एस एस ई इलेक्ट्रिक,संजीव कुमार,उमेश शाह, वाय आर घोटे,सतीश मीणा,अनिल पाल, डी के सागरे सहित अन्यअतिथियों के हस्ते पुरस्कार वितरण हुआ।बाद में सभी ने सहभोज का आनंद लिया।तीसरे दिन सरस्वती प्रतिमा को चल झांकी के माध्यम से आमला शहर में घूमाकर रेलवे बांध में विसर्जन किया गया। चल झांकी में लोक थिरकते हुए निकले।ढोल नगाड़ों की थाप पर सभ झूम उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सुमन जी,सचिव रविशंकर कुमार पटेल,कोषाध्यक्ष रितेश कुमार जी,सहसचिव अजय कुमार,सहसचिव धरमपाल शर्मा,रामानुज कुमार,हेमंत कुमार,बबलू कुमार, सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

सी आर एम एस रेलवे महिला टीम द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Haldi Kumkum program was organized by CRMS Railway Women Team. हरिप्रसाद गोहे आमला । सींट्रल रेलवे मजदूर संघ आमला के तत्वाधान में आज हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का आयोजन रेलवे बैडमिंटन हाल रेलवे कालोनी आमला में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में रेलवे कालोनी आमला के रेलवे परिवारों की महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । सी आर एम एस की मीना करोले के कुशल संयोजन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सौभाग्य का आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेलवे कालोनी आमला उपस्थित थी । कार्यक्रम में रेलवे परिवार की महिलाओं ने बहुत ही अच्छे अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । सुंदर गीत गाकर ओर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा । अतिथियों के हस्ते दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित महिलाओ को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का कुशल संचालन भावना पंत ने किया स्वागत भाषण मीना करोले ने दिया ।आभार प्रदर्शन अनिता झा ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कु प्राची आनंद,अनिता साहू,भारती कुशवाहा,प्रेमलता,हेमलता,नेहा अरुण,श्रीमती निगम,रजनी पाल,प्रमिला चौधरी,श्रीमती पहाड़े,श्रीमती वर्मा,श्रीमती सिन्हा,विनीता पाटिल,श्रीमती शमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी । उल्लेखनीय है की सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ आमला द्वारा साल भर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है उसी कड़ी में आज यह आयोजन सम्पन्न हुआ ।

पशुपतिनाथ मंदिर में महिलाओं ने किया हल्दी कुमकुम का आयोजन

Women organized Haldi Kumkum in Pashupatinath temple. हरिप्रसाद गोहे आमला । राष्ट्रीय राजपूत क्षत्रिय महासंघ महिला इकाई आमला के बैनर तले नगर के बंधा रोड़ स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में सामाजिक महिलाओं द्वारा सामूहिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर सर्व प्रथम सम्राट महाराणा प्रताप जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया बाद महिलाओं द्वारा एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगा शुभकामनाएं प्रेषित की । इस दौरान उपस्थित महिलाओं द्वारा अपने, अपने स्तर पर कार्यक्रम को संबोधित कर समाज उत्थान पर अपने विचार रखे । अंत में महिला इकाई आमला के पद पर आसीन महिलाओं द्वारा उदभोषण किया भोजन प्रशादी वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया ।

निर्धारित लक्ष्य के करीब ग्राम पंचायत कनोजिया स्टॉल लगा ग्रामीणों के जोड़े जा रहे आयुष्मान योजना में नाम, निर्मित कार्डो का भी किया जा रहा वितरण

Gram Panchayat Kanojia close to the set target 350 में से 240 पात्र हितग्राहियों को मिल चुका योजना का लाभ । हरिप्रसाद गोहे  आमला । जनपद पंचायत आमला अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में इन दिनों सरकार की आयुष्मान योजना का ग्रामीण पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाए जाने मैदानी आमला पूर्णतः मुस्तैदी से कार्य कर रहा है । ग्राम पंचायत स्तरीय निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करने में ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक,आशा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी ग्राम में निवासरत आयुष्मान योजना के पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हे सरकार की आयुष्मान योजना से लाभान्वित कर रहे है । मुहिम अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कनोजिया में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा स्टॉल लगा पात्र हितग्राहियों के नाम आयुष्मान योजना में जोड़ लोगो को शासन की योजना से लाभान्वित किया गया । ग्राम पंचायत सचिव गणपति अलोने बताया ग्राम पंचायत कनोजिया में निर्धारित लक्ष्य अनुसार 350 पात्र हित ग्राहियो को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाना है । आज दिनांक तक 240 लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ दिया गया । वहीं जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनकर  तैयार हो गए उन्हें कार्डों का वितरण भी किया जा रहा है । शेष बचे पात्र हितग्राहियों को भी जल्द आयुष्मान योजना से जोड़ लक्ष्य पूर्ण किया जाएंगा । इन्होंने क्या कहा  उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर ग्राम पंचायतों में आयुष्मान योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े जा रहे है । पात्र हितग्राही ग्राम सचिव से संपर्क कर आयुष्मान योजना में अपना नाम जुड़वा सकता है  संजीत श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला ।

घर-घर पहुंच बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड ,निर्धारित लक्ष्य की ओर अग्रसर ग्राम पंचायत रमली

Ayushman cards are being made available to every home, Gram Panchayat Ramli is moving towards the set target. सचिव, रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्त्ता, घर-घर दे रहे दस्तक । हरिप्रसाद गोहे आमला । सरकार की अति महत्वपूर्ण आयुष्मान योजना का लाभ लेने शेष रह गए हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत रमली मे दिनांक 01/02/2024 से आगमी दिनांक 12/02/2024 तक विशेष अभियान चला पंचायत एवं आंगनवाड़ी, आशा  कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम में शेष बचे हितग्राहियों को आयुष्मान योजना का लाभ घर घर पहोंच दिलाया जा रहा है। उक्त चलाए जा रहे अभियान मुहिम का असर गुरुवार ग्राम पंचायत रमली के बाजार चौक इलाके में देखा गया । ग्राम सचिव बसंतराव देशमुख से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार अभियान अंतर्गत रमली के बाजार चौक में ग्रामीण हितग्राहियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया । अभियान 01/02/2024 से 12/02/2024 तक चलेगा ग्राम में कुल 357 हितग्राहियों को जोड़े जाने का लक्ष्य है कुछ लोग ग्राम से पलायन कर चुके है । आज दिनांक तक 155 लाभार्थियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए गए । अभियान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से बसंत राव देशमुख ग्राम सचिव ग्राम पंचायत रमली, रोजगार सहायक संतोष दोडके,आशा कुसुम पाटिल, आगनवाड़ी कार्यकर्ता सुरेखा, माधुरी गुड़ाहे का समावेश है ।

आमला के आर्जवी, सक्षम हारोड़े राष्ट्रीय स्तर पर हुए चयनित

Amla’s Arjvi, Saksham Harode selected at national level पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय आमला के छात्रों का विज्ञान प्रदर्शनी मे हुआ राष्ट्रीय चयन हरिप्रसाद गोहेआमला।आमला केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स आमला के छात्र आर्जवी हारोड़े व सक्षम हारोड़े का चयन 51 वी संभाग स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में हुआ है । उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 इंदौर में संपन्न हुआ चयनित छात्र राष्ट्रीय स्तर प्रदर्शनी के लिए भुनेश्वर ( उड़ीसा) जाएगे छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह विज्ञान के नवाचार और प्रयोगों पर उपलब्धि प्राप्त करते रहने और विद्यालय को गौरवान्वित करने की मंशा जाहिर की और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेने और आगे बढ़ने का संकल्प लेने की मंशा जाहिर की । छात्रों के चयन पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों ने और विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को बधाई दी ।

पेंसनरो ने धूमधाम से मनाया 75 वा गणतंत्र दिवस

Pensonro celebrated 75th Republic Day with pomp हरिप्रसाद गोहे आमला । रेल्वे कालोनी स्थित रेल्वे इंस्टीट्यूट परिसर में आज रेल्वे सेवानिवृत पेंसनरो ने 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया ।इस मौके पर संगठन द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन अयोजित किया गया था । पेंसनर वेल्फेयर एसोसिएशन आमला अध्यक्ष रामप्रसाद पवार ने बताया आज सुबह 9 बजे पेंसनर कार्यालय आमला में रेल्वे चिकित्सक आमला लवी आर्य के हस्ते ध्वजा रोहन किया गया बाद राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया गया । इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उदबोधन में उपस्थित पेंसनरो को कहा आप सभी अपने, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देवे । इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष रामप्रसाद पवांर , सचिव अनंतप्रसाद ,कोषाध्यक्ष मों गुफरान खान, पुरुषोत्तम ठाकुर, सुखलाल मौर्या, महादेव पंडागरे, श्रीराम गाठीया, हरीचरण सिंह, रामरतन जौजारे, रामप्रसाद पाटिल, डी आर सूर्यवंशी, रामचरण पवांर, नारायण नावगें, शिवराम, महिला संघ सचिव अचंनाण मानु, चन्द्रकला हरुशुलें, सरिता , रुखमणी, भागा बाई, रेखा नागले, पार्वती बाई आदि सदस्य मौजूद रहे ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88