LATEST NEWS

तीन लोगों की मौत और आधा दर्जन घायल, छत्तीसगढ़-जशपुर में बेलगाम ट्रैक्टर-ट्राली पलटी

जशपुर। सड़क पर अनाड़ी हाथों में तेज दौड़ती गाड़ियां राहगीरों के साथ-साथ सवारों लोगों के लिए भी जानलेवा साबित होती है. ऐसा ही वाकया जशपुर जिले में आज तड़के हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से ट्राली में बैठे तीन सवारों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई. ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. आनन- फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. वहीं घटनास्थल पर लोगों की हुजूम उमड़ा हुआ है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत और 5 घायल, छत्तीसगढ़-जशपुर में भीड़ में जा घुसा बाइक सवार

जशपुर. पत्थलगांव थाना क्षेत्र के झक्कड़पुर गांव में नाटक कार्यक्रम देखने पैदल जा रही भीड़ को बाइक ने ठोकर मार दी. इस हादसे में चार साल बच्ची की मौके पर मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. इनमें से 4 की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने एक बच्ची समेत दो महिलाओं को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया.

ओडिशा से पंजाब ले जाते समय पकड़ा, छत्तीसगढ़-जशपुर में पांच तस्करों से 26 किलो गांजा बरामद

जशपुर. जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने होंडा जैज कार (PB 13 AQ 1759) से कुल 26 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में उपयोग की गई कार भी जब्त कर ली गई है, जिसकी कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से गांजा तस्करी कर पंजाब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर चौकी उपरकछार, थाना तपकरा की पुलिस टीम को तत्काल नाकाबंदी के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान एक होंडा जैज कार को रोका गया, जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। तलाशी में कार की सीट और डिक्की से गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान कपिल कुमार (26), संदीप सिंह (27), राजेश कुमार (21), कीरती देवी (24) और तान्या कुमारी (19) के रूप में हुई है। सभी पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे ओडिसा के संबलपुर से गांजा लाकर उसे पंजाब में बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में शामिल पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, “गिरफ्तार तस्करों का किसी आपराधिक गैंग से संबंध है या नहीं, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। हम नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखेंगे। जनता से अपील है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें।”

वन अधिकार पट्टे के लालच में ले ली बलि, छत्तीसगढ़-जशपुर में काट डाले सैकड़ों पेड़

जशपुर जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र के लुरापाठ में वन अधिकार पट्टे की लालच में सैकड़ों पेड़ों की कटाई व गार्डलिंग करने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ों को काटकर जमीन को खाली किया जा रहा है, जिससे जमीन पर पीढ़ियों से कब्जा बताकर पट्टे के लिए आवेदन दिया जा सके. मामले में वन विभाग की सुस्त रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है. जशपुर जिले के पठारी क्षेत्र पंडरापाठ में कुछ ग्रामीणों ने जंगल की 3.5 एकड़ जमीन को खाली करने के लिए सैकड़ों पेड़ों की कटाई व गार्डलिंग कर दी है. रात के अंधेरे में बेशकीमती पेड़ों को गार्डलिंग कर छोड़ दिया गया, जिससे अब यह पेड़ सूखने के कगार पर आ गए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की कुछ दबंग प्रवृति के लोग करीब 500 पेड़ो को कटाई कर दी है. वहीं गार्डलिंग की गई पेड़ों को आसानी से काट-काट कर उक्त भूमि पर वन अधिकार पट्टा के लिए आवेदन करने का योजना बनाई है. हैरानी की बात है कि जंगल में सैकड़ों पेड़ों की कटाई के साथ गार्डलिंग हो गई और बीट गार्ड को इस बारे में कुछ पता ही नहीं चल पाया. इलाके के जागरूक ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. वन विभाग ने सूचना के बाद कार्रवाई शुरू की है. जिन पेड़ों की गार्डलिंग की गई है, उनमें से अधिकांश अभी-अभी बड़े हुए हैं. जंगल में कई पेड़ तो बेहद पुराने हैं, जिनमें से अधिकांश को वन विभाग ने विकसित किया है. पण्ड्रापाठ डिप्टी रेंजर नरेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले में फिलहाल पंचनामा तैयार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में स्थानीय ग्रामीणों की संलिप्तता पाई गई है. कुछ नामजद आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसपर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी, साथ ही काटे गए पेड़ों को जब्त कर डिपो में रखवाया जा रहा है.

बछड़े को बचाने उतरा था गड्ढे में, छत्तीसगढ़-जशपुर में आठ फ़ीट गहरे गड्ढे में डूबा दसवीं का छात्र

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां पानी से भरे गड्ढे में डूब रहे बछड़े को निकालने में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घरवाले इस मौत की वजह मकान बनाने वाले की लापरवाही को मान रहे हैं। दरअसल घटना बीते शाम की है जब तपकरा थाना इलाक़े के केरसई गांव का बालक प्रेम कुमार गुप्ता घर के बछड़े को ढूंढने निकला था। मृतक के पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मृतक प्रेम केरसई शासकीय हाईस्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ रहा था। स्कूल से घर लौटा था लगभग पांच बजे वह बछड़े को घर लाने निकला और कन्हैयालाल के घर के पीछे गड्ढे में गिरे बछड़े को डूबने से बचाने के लिए पानी में उतरा लेकिन वह तैरना नहीं जानने के कारण डूब गया। थोड़ी देर में माँ सुकांति गुप्ता जब उधर बछड़े के रम्भाने की आवाज सुनकर गड्ढे के पास पहुंची तो बेटे का चप्पल देखकर गड्ढे में कूद गई। जिसे देखकर कुछ लोग दौड़े सभी ने मिलकर बच्चे और बछड़े को बाहर निकाल लिया लेकिन पानी के अंदर ज्यादा देर तक डूबे रहने से बच्चा बेसुध हो गया था। उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना का चश्मदीद और बच्चे को बाहर निकालने में मदद करने वाले सुकेश्वर कुंजाल ने बताया कि गड्ढे में 8 फीट पानी था और प्रेम गुप्ता तैरने नहीं जानता था जिसके कारण बछड़े को बचाने के चक्कर में वह डूब गया। बछड़े को बचा लिया गया लेकिन प्रेम को नहीं बचा सके। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

हितग्राहियों ने बांस की टोकरी में दिए आम और केले, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में पीएम जनमन योजना के घरों की सौंपी चाबी

जशपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया प्रवास के दौरान अपने निवास में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के तीन लाभार्थियों को नवनिर्मित घर की चाबी सौंपी। इस दौरान तीनों लाभार्थियों ने बांस से बनी टोकरी में आम, फल्ली और केला भेंटकर मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर लोगों को लाभ मिल रहा है। जशपुर जिले के जनपद बगीचा के ग्राम पंचायत सुलेसा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत 2016-23 तक कुल 90 आवास स्वीकृत किये गये थे। जिसमें 82 आवास अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाकर पूर्ण हो गए हैं। शेष 08 आवास का कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2023-24 में पी.एम. जनमन आवास योजना के तहत कुल 07 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया, जिसमें 03 आवास अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाकर पूर्ण कर दिया गया है। शेष 04 आवास की ढलाई का कार्य पूर्ण हो गया है। प्लास्टर कार्य प्रगति पर है। आगामी वर्ष में पीडब्ल्यूएल सूची के बचे सभी शेष हितग्राहियों को आवास प्रदान कर पक्का मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पहाड़ी कोरवा लाभार्थियों को चाबी सौंप साझा की खुशियां लाभार्थी आलू राम पहाड़ी पिता कोटेंग ने आवास बनने पर कहा कि हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवारजनों के साथ सुकून से जीवन यापन कर सके। लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण हर किसी का यह सपना साकार नही हो पाता। गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वरदान साबित हो रही है। जिसके लिये हम परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इसी तरह बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुलेसा (महुआपानी) निवासी लाभार्थी बैशाखू राम पिता झिंगो राम जिसकी उम्र 50 वर्ष हो चुकी है, उसके पास अपना पुश्तैनी कच्चा आवास था। जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुश्किल से जीवन यापन कर रहा था और बरसात के मौसम में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि से अपना पक्का मकान बना कर अब वह अपने परिवार  के साथ पक्के मकान में रहते हैं। बैसाखू राम ने बताया कि मेरा कच्ची दीवार वाला पुराना घर था, जिसके ऊपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था बरसात के दिनों में जब मूसलाधार बारिश होती थी तो मेरे घर के चारों तरफ पानी ही पानी भर जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण घर बनवाने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी। एक दिन ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक मेरे घर आये और उन्होंने मेरा आधार कार्ड और बैंक पास बुक मांगा और मेरा मोबाईल पर पंजीयन कराया। कुछ दिनों बाद मुझे मेरा आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली। पहली बार में मुझे यकीन नहीं हुआ लेकिन मैंने बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते में पैसे आ गये थे। मैने अपना घर बनवाना शुरू कर दिया। आवास की धन राशि तथा मनरेगा की मजदूरी मिलाकर मिले पैसों से अपना आवास बनवाया। मैं सरकार का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने घर बनवाने के लिये धनराशि उपलब्ध कराकर मेरी अंधेरी जिन्दगी में रोशनी लाने का काम किया। इसी तरह पीएम जनमन योजना के तहत योजना सुलेसा निवासी सोंगलत राम पिता लब्जी राम को भी पक्का आवास मिला है। सोंगलत बताते हैं कि गरीबी के कारण कच्चे मकान में रहना एक मजबूरी बन गयी थी। जब बरसात होती थी तो पानी टपकने से रात भर बच्चों सहित जागकर रात बितानी होती थी। परन्तु अब प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में मेरा आवास स्वीकृत हुआ और आज हमारा पक्का मकान बन कर तैयार है। हम आभारी है माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के जिन्होंने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का अवसर दिया।

गीली मिट्टी की तरह होते हैं बच्चे, छत्तीसगढ़-जशपुर में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में बोले मुख्यमंत्री साय

जशपुर/रायपुर. बच्चे तो मन के सच्चे होते हैं और यह बिल्कुल ही गीली मिट्टी की तरह होते हैं.. आप इन्हें जिस रूप में आकार देना चाहते हैं, दे सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुम्हार की चाक पर हाथ चलाते हुए राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शायद यहीं संदेश दे रहे थे। जशपुर जिले में अपने गृहग्राम बगिया में मुख्यमंत्री साय ने अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ कार्यक्रम स्थल पर चाक पर न सिर्फ हाथ आजमाए। उन्होंने गीली मिट्टी से दीया बनाकर मौके पर उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को अलग-अलग संदेश दिया कि गीली मिट्टी की तरह बच्चे भी कोमल होते हैं और उन्हें किसी भी रुप में ढाला जा सकता है। वहीं दीया बनाकर उन्होंने अँधेरे को दूर करने में दीये की उपयोगिता को  बताने की भी कोशिश की। इस दौरान बगिया में कार्यक्रम स्थल पर लगायें एक- एक स्टाल का मुख्यमंत्री साय ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार मॉडल,सामग्रियों को देखकर उनकी सराहना की और उन्हें प्रेरित भी किया। राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम स्थल पर अलग अलग विभागों की स्टाल लगाई गई थी। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने मॉडल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया के रोकथाम, आदिवासी विकास विभाग द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय में अध्यापन और आदिवासी बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं, लाइवलीहुड कॉलेज नवगुरूकुल द्वारा आजीविका पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। स्टाल में पीएमश्री प्राथमिक शाला लवाकेरा के विद्यार्थियों ने बैंड से देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। शासकीय कन्या आश्रम बगीचा, पीएमश्री विद्यालय कांसाबेल, पीएमश्री विद्यालय कडरेगा के बच्चों ने स्कूल में  तैयार की गई मॉडल, वैज्ञानिक सोच और तार्किकता को बढ़ावा देने वाले मॉडल से मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींचा। छात्रा कु.अनामिका ,समिस्ता टोप्पो, दीपिका सिंह,दृष्टि साय, अनुष्का टोप्पो  ने जादुई पिटारे सहित अन्य प्रस्तुत सामग्रियों के विषय में बताया। शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने हुनर के पेटी,खेल सामग्री ,जादुई पिटारा,बायो गैस मॉडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। शासकीय विद्यालय दोकड़ा द्वारा हेल्थकेयर सेजेस जशपुर के विद्यार्थियों द्वारा रोबोट के माध्यम से यातायात के दौरान दुर्घटना से बचाव,शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय जशपुर की श्रुति डहरे, सरस्वती और भूमिका डहरे ने थ्री डी प्रिंटर के माध्यम से कलात्मक प्रिंट तैयार करने, हाइट फाइंडर के माध्यम से ऊंचाई नापने की जानकारी दी। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चराई डाँड़ के विद्यार्थियों ने ड्रिप सिंचाई, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया द्वारा मशरूम उत्पादन की जानकारी दी गई। स्टाल में बाँस कला, माटी कला अंतर्गत सामग्री की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने स्टाल में मिली जानकारी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा जीवन में आगे बढ़ने के काम आएगी।

छत्तीसगढ़-जशपुर में मुख्यमंत्री साय ने मां दुर्गा की पूजा कर की धान बुआई

Selling land…'Akhilesh Yadav named BJP? know name

जशपुर. जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दूसरे दिन अपने निजी निवास बगिया में पत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा ,गुरुदेव स्वामी की पूजा करने के बाद खेत में धान की बुआई की। सीएम साय ने धरती माता से इस वर्ष भी अच्छी फसल देने की प्रार्थना की। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव मूलतः किसान हैं और अपने पिता की मृत्यु के बाद माँ के साथ खेतों में बैलों से जुताई भी की है। सीएम के करीबी जमींदार पुरुषोत्तम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि विष्णु बाबू को खेती किसानी की बारीकियां बखूबी पता है। वे धान, उड़द, मूंगफली, कुल्थी सभी तरह की फसलों को कब, कैसे उगाना है सब जानते हैं। आज ग्राम देवता की पूजा के बाद खेत में जाकर धान की बुआई करके यह सन्देश दिया है कि कोई आदमी कितना भी बड़ा बन जाये अपना मूल काम कभी नहीं छोड़ना चाहिए। साय ने बुआई के बाद  कहा कि  प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी फसल की कामना करता हूँ। आज वाराणसी में प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को सम्मान निधि की राशि दे रहे हैं।छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान और समृद्ध होते रहेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet