LATEST NEWS

आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 58 लाख रूपए ठगे

रायपुर। डिजिटल अरेस्ट मामले में रायपुर के रेंज साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई की है. पंडरी में महिला से 58 लाख रुपये ठगने वाले एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 9.50 लाख रुपये नगद, बैंक खाता, चेक बुक और मोबाइल जब्त किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे आधार कार्ड के दुरुपयोग से 311 बैंक खाते खोलने का आरोप लगाया. आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहने का दबाव बनाया और डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 58 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को जांच सौंपी. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने एवं ठगी की रकम होल्ड जब्त करने के संबंध में निर्देश दिए. मामले में जांच के दौरान साइबर थाना की टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी जसविंदर सिंह साहनी, निवासी राजनंदगांव को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से 9.50 लाख रुपये की नकदी, बैंक खाता, चेक बुक और मोबाइल बरामद की गई है. ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नया तरीका अपनाते साइबर ठग साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए झांसे में लेकर लोगों से रुपये भी मांग रहे हैं. हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर ठगी की कोशिश की. जाने कैसे हो रही पुलिस के नाम से ठगी खुद को पुलिस, कस्टम, आयकर और ट्राई जैसे विभागों का अधिकारी बताकर साइबर ठग उच्च शिक्षित लोगों को वीडियो कॉल के जरिये अरेस्ट भी कर रहे हैं. झूठी कहानी बताकर बचने के लिए पूरे समय वीडियो कॉलिंग में जुड़े रहने बोलकर पीड़ित पर पूरे समय नजर रखते हैं. डिजिटल अरेस्ट कर बचने के लिए रुपये की मांग करते हैं. बच्चों को हिरासत में लेने की बात कहकर कर रहे वसूली साइबर ठग अभिभावकों को कॉल करके उनके बेटे-बेटियों के हिरासत में होने की बात कहकर धमकाते हैं. वह खुद को पुलिस या कस्टम अफसर बताकर बात करते हैं और ड्रग, सेक्स रैकेट जैसे मामले में बच्चों को पकड़ने की बात कहते हैं. हिरासत से रिहा करने के बदले परिजनों से रुपये मांगे जाते हैं. ऐसे लोगों को खासतौर पर निशाना बनाते हैं जिनके बच्चे दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करते हैं. पुलिस का नाम सुनकर परिजन घबरा जाते हैं और जाल में फंस जाते हैं.

23 नवंबर को फैसला, छत्तीसगढ़-रायपुर में आकाश और सुनील की किस्मत EVM में कैद

रायपुर. छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार को 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया. रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हुई. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदाताओं ने मतदान किया. अधिकारियों के मुताबिक, मतदान समाप्ति के बाद मतदान प्रतिशत 50.50 प्रतिशत दर्ज किया गया हालांकि मतदान प्रतिशत के ये आंकड़े अंतिम नहीं है. मतदान दलों की वापसी पूरी होने तथा प्रपत्रों की जांच के बाद मतदान के आंकड़े अंतिम रूप से तैयार किये जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली. उन्होंने बताया कि शुरुआत में मतदान धीमा रहा लेकिन बाद में मतदान केंद्रों के सामने मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. अधिकारियों ने बताया कि महिला और युवा मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सुनील सोनी और विपक्षी दल कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश शर्मा ने अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान किया. सुनील सोनी को बीजेपी ने उतारा है चुनावी मैदान में उपचुनाव में 30 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. बीजेपी ने रायपुर के पूर्व सांसद और पूर्व महापौर सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि विपक्ष ने युवा चेहरा आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. शर्मा युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,33,800 पुरुष, 1,37,317 महिला और 52 ट्रांसजेंडर सहित कुल 2,71,169 मतदाता हैं. मतगणना 23 नवंबर को होगी. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती थी. पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में रायपुर शहर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में 60.2 प्रतिशत मतदान हुआ था.

यात्रियों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-रायपुर में नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां नागपुर से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट का इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में बम मिलने की सूचना के बाद  विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. रायपुर एयरपोर्ट पर  विमान खड़ा है. जिसकी जांच की जा रही है. दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट नागपुर से कोलकाता जा रही थी. इस बीच फ्लाइट में बम की सूचना मिली है. जिसके बाद  आनन-फानन में इंडिगो की फ्लाइट को रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. विमान को तुरंत खाली करवा के साथ एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया है. फिलहाल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. जो फ्लाइट की जांच कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, नागपुर से कोलकत्ता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E812 सुबह 07:17 बजे उड़ान भरी थी. विमान में कुल 187 यात्री और 06 पैसेंजर सवार थे. सीआईएसएफ और रायपुर पुलिस की टीम एयरक्राफ्ट की जांच कर रही है. उतारे गए यात्रियों की फिर से सुरक्षा जांच हुई. कुछ यात्री इसमें विदेश जाने वाले हैं. जिन्हें  दूसरी फ्लाइट से भेजने की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा को लेकर जांच जारी बम मिलने की सचूना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इंडिगो की फ्लाईट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया. इसके बाद सभी यात्रियों को इंट्री गेट के पास भीतर लॉज में लाया गया. फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से यात्रियों इमरजेंसी लैंडिग करवाया गया. इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानें प्रभावित हुईं. फिलहाल सुरक्षा को लेकर फ्लाइट की जांच जारी है. रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि, नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को बम की धमकी के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. विमान की एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है. जांच करने के बाद  फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट से रवाना किया जाएगा. फिलहाल बम मिलने की सूचना किस माध्यम से मिली है इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है. 

ट्रैक की खामियों का आंकलन करेंगे अफसर, छत्तीसगढ़-रायपुर से नवा रायपुर तक ट्रेन का आज होगा ट्रायल

रायपुर. रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन  चलने का आज ट्रायल होगा.  यात्रियों लंबे  इंतजार के बाद  यह सुविधा मिलने जा रही है. रेलवे के सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पहली ट्रेन चलेगी. ट्रेन में रेलवे के सभी विभागों के सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे. रेलवे के अफसरों के अनुसार ट्रेन रायपुर से छूटकर मंदिर हसौद पहुंचकर वहां से सीबीडी होते हुए अभनपुर तक जाएगी. अभनपुर से थोड़ी देर बाद ट्रेन रायपुर वापस लौटेगी. ट्रायल के दौरान अफसरों की टीम ट्रैक की खामियों के आकलन करेगी. ट्रायल सफल होने पर जल्दी रायपुर नया रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलने की घोषणा की जाएगी. रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की योजना है. इसमें एक ट्रेन एक  सुबह और एक शाम को चलेगी. छह  जगहों पर स्टेशन स्थापित किया  गया है. इसमें रायपुर, मंदिर हसौद, नवा रायपुर में उद्योग नगर सीबीडी स्टेशन, केंदी, अभनपुर स्टेशन शामिल है.

महिलाओं में जबरदस्त उत्साह, छत्तीसगढ़-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में 18.73 प्रतिशत मतदान

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक़ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 18.73 प्रतिशत मतदान हो चुका है. मतदान केन्द्रों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं, जिसका परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा. दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों की बात करें तो क्षेत्र की 2 लाख 71 हजार 169 मतदाता, जिनमें 1 लाख 33 हजार 800 पुरुष और 1 लाख 37 हजार 317 महिला मतदाताओं के साथ 52 तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्वाचन क्षेत्र में आज सार्वजनिक अवकाश रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए मतदान 13 नवंबर 2024 (बुधवार) को हो रहा है. इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है. इसके अलावा, मतदान दिवस के पूर्व 12 नवंबर को मतदान केंद्र वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. इस दिन मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा. मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस पहल के तहत रायपुर शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को खाने-पीने और रूम बुकिंग पर शानदार छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी. इस पहल में शहर के प्रतिष्ठित होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे सुखसागर रेस्तरां, मंजू-ममता रेस्तरां, मे-फेयर होटल, फेयर-वे होटल और बेबीलोन होटल ने भाग लिया है. इन जगहों पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जाएंगे. ये दस्तावेज दिखा कर कर सकते हैं मतदान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने बताया कि यदि कोई मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है, तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं. ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों के जरिए मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (NPR) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं.

अब तक 8.23 फीसदी मतदान, छत्तीसगढ़-रायपुर में मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतार

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। बूथों के बाहर मतदाताओं की लाइनें देखने को मिल रही हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अश्विनी नगर स्थित मतदान केंद्र में मतदान डाला है। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। इस सीट पर नौ बजे तक 8.23 फीसदी मतदान हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण के सभी मतदाता घर से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा परिवर्तन का चुनाव है, बदलाव का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी ने युवा नेता आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने अपील की है कि आकाश शर्मा को विजयी बनाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जीत का किया दावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दावा किया है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भारी बहुमत से जीतकर जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 माह के कार्यकाल में जो बेमिसाल काम करके उपलब्धियां अर्जित की हैं, उससे जनता-जनार्दन में भाजपा के प्रति यह विश्वास और दृढ़तर हुआ है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 253 मुख्य और 13 सहायक मतदान केंद्र बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 71 हजार 169 मतदाता डालेंगे वोट उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

कलेक्टर और एसएसपी ने बांटी चुनावी सामग्री, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण विस उप चुनाव के मतदान दल रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए हो रहे उप चुनाव में 13 नवंबर को मतदान डाला जाएगा. इसके लिए आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ मतदान दलों को रवाना किया. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. संतोष सिंह मौजूद रहे. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि मतदान दलों में मतदाता और कर्मचारियों के लिए तैयारियां पूरी है. कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. मतदाताओं को बड़ी संख्या में मतदान केंद्र आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अभियान चलाया गया है. बता दें कि 13 नवंबर को होने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में 2 लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें से 1 लाख 33 हजार 800 पुरुष और 1 लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता हैं. वहीं 52 तृतीय लिंग मतदाता हैं. इन सभी के लिए क्षेत्र को 42 सेक्टरों में विभाजित कर 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान के लिए 1064 मतदान कर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं. वहीं सुरक्षा के लिए 1532 पुलिस कर्मचारी – 5 कंपनियां कमान संभालेंगी.

मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान का सवैतनिक अवकाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में मतदान कल

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। रायपुर के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देशित करते हुए जिले के सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने परिपत्र के माध्यम से रायपुर जिले के सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। मतदान के दिन मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मतदान तिथि 13 नवंबर को निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। रायपुर शहर में अधिकांश कार्यालय रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन क्षेत्र के बाहर अन्य स्थानों पर स्थित हैं। जहां क्षेत्र के मतदाता भी कार्य करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस के दिन  रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उपचुनाव 13 नवंबर को होना है। इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

आज कोर्ट में होगी पेशी, छत्तीसगढ़-रायपुर से शाहरुख खान को धमकाने वाला आरोपी फैजान गिरफ्तार

रायपुर. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी अजय सिंह ने उसकी गिरफ्तारी की है। इस संबंध में रायपुर पुलिस को जानकारी दे दी गई है। मामले में मुंबई पुलिस आज रायपुर पहुंची। फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले आरोपी ने कहा कि वो बांदा पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई जाएगा। वहीं आरोपी को लगातार धमकी मिल रही थी। इसकी वजह से उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर लिखा कि वह व्यक्तिगत रूप से नहीं ऑनलाइन माध्यम से पेश होना चाहता है।  इन धाराओं में मामला दर्ज इसके पूर्व आरोपी ने कहा था कि उसका फोन पांच दिन पहले दो नवंबर को चोरी हो गया था। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 4, 351 3 4, के तहत शिकायत दर्ज है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वो नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के फैजान नाम के शख्स का है। फैजान को मुंबई लेकर जाएगी पुलिस पुलिस की साइबर सेल की ओर से नंबर ट्रेस करने पर रायपुर का लोकेशन मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी और उससे पूछताछ करेगी। इससे पहले भी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

होटल-रेस्टोरेंट्स में 30 प्रतिशत तक छूट, छत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में वोटिंग पर स्पेशल ऑफर

रायपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस पहल के तहत रायपुर शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को खाने-पीने और रूम बुकिंग पर शानदार छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी. इस पहल में शहर के प्रतिष्ठित होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे सुखसागर रेस्तरां, मंजू-ममता रेस्तरां, मे-फेयर होटल, फेयर-वे होटल और बेबीलोन होटल ने भाग लिया है. इन जगहों पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जाएंगे—– 0- सुखसागर और मंजू-ममता रेस्टॉरेंट (एमजी रोड) में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक बिल पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. 0- मेय-फेयर होटल (नवा रायपुर) में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा और तीन बुफे पर एक बुफे मुफ्त मिलेगा. 0- फेयर-वे होटल (नवा रायपुर) में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मेन्यू पर 30 प्रतिशत छूट और रूम बुकिंग पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी. 0- बेबीलोन होटल (वीआईपी रोड) ने रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत, मेन्यू पर 20 प्रतिशत और बुफे पर 15 प्रतिशत छूट देने के साथ ही तीन बुफे पर एक बुफे मुफ्त देने का ऑफर दिया है.

शिक्षक संघ करेंगे मोदी की गारंटी की मांग, छत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में CM साय आज अंतिम दिन करेंगे रोड शो

रायपुर. आज रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर दक्षिण में रोड शो करेंगे. इस दौरान वह बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए वोट मांगेंगे. रोड शो दोपहर 2 बजे जयस्तंभ चौक से शुरू होगा और रायपुर दक्षिण के विभिन्न इलाकों से होते हुए शाम 5.50 बजे समाप्त होगा. इस रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे. वहीं, रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी प्रचार में जुटे हैं. प्रचार समाप्त होने के बाद, 11 नवंबर की शाम से प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे. 13 नवंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा आज 11 नवंबर को शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर रायपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में सैकड़ों शिक्षक ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने की मांग करेंगे. वे अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. वे मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, जो कि पहले सामूहिक अवकाश के रूप में सामने आया था, और अब यह ज्ञापन देने के रूप में जारी रहेगा. श्रीराम कथा और यज्ञ का आयोजन बागेश्वर सरकार की कृपापात्र बहन शुभि दासी और महिला भागवत समिति द्वारा सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर-5 में प्रातः 8.30 बजे से यज्ञ और दोपहर 1 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. जिन भक्ति त्रिलोक तीर्थ यात्रा राजधानी के संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर में आयोजित आत्मोल्लास चातुर्मास के अंतर्गत पंचाह्निका महोत्सव के दौरान ‘जिन भक्ति’ और ‘त्रिलोक तीर्थ वंदना’ का संगीतमय कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से शुरू होगा.

आगजनी के बाद मेंटेनेंस को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़-रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का सुधरेगा फायर सिस्टम

रायपुर. राजधानी स्थित मेकाहारा अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ओटी में हाल ही में आग लग गई थी. इस दौरान बड़ी मुश्किल से मरीजों और डॉक्टरों का रेस्क्यू किया गया था. इस घटना के बाद फायर सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए तत्काल बजट की अनुमति मिल गई है. प्रबंधन अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने में जुट गया है. इसके अलावा अस्पताल में फायर सिस्टम का ऑडिट भी किया जाएगा. बता दें, 5 नवंबर को अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के हड्डी रोग विभाग के ओटी में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया था. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुुंची. इस दौरान ओटी में ऑपरेशन चल रहा था. खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया. आग लगने के कारण धुएं से ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर बेहोश हो गए थे. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया. घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी, कर्मचारी, तहसीलदार और जोन कमिश्नर सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे थे.

‘हिंदुत्व के लिए गुरुनानक देव ने किया जीवन समर्पित’, छत्तीसगढ़-रायपुर में आरएसएस कार्यालय पहुंची श्री गुरुनानक शोभायात्रा

रायपुर. सिखों के पहले गुरू पूज्य श्री गुरुनानक के 555 वें प्रकाश पर्व के निमित्त रायपुर में आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल में शोभा यात्रा-प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया. यहां मातृशक्ति द्वारा श्रद्धेय श्री गुरुनानक देव जी के जीवन कृतित्व को व्यक्त करने वाले अत्यंत प्रेरक कीर्तन प्रस्तुत किए गए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा जी अपने उद्बोधन में कहा कि “श्रीगुरुनानक देवजी का संपूर्ण जीवन हिंदुत्व और धर्म की रक्षा में बीता. उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने की आवश्यकता है. श्रीगुरुनानक देव भारत मां के सच्चे सुपुत्र व प्रेरणापुंज हैं.” इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने की मंगलकामना की. प्रभात फेरी के अवसर पर नारायण नामेदव ने पीता वारया ते लाल चारो वारे ओ हिंदू तेरी शान….गीत गाया, जिससे लोग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गए. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ, प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन जी, प्रांत प्रचारक अभय राम वर्मा, सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव, सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी, महानगर संघचालक घनश्याम बिड़ला जी, सज्जन सिंह, जागीर सिंह, कुलविंदर सिंह तथा ज्ञानी सिंह समेत बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे.

‘शीरू भैया’ का निधन सादगी के युग का अवसान, छत्तीसगढ़-रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने पूर्व सांसद गोपाल व्यास को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। पूर्व सांसद गोपाल व्यास के निधन पर भाजपा समेत कांग्रेस के नेता अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी गोपाल व्यास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक, मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र प्रचारक, पूर्व सांसद गोपाल व्यास के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं. वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापुंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है. व्यास जी का संपूर्ण जीवन न केवल समाजसेवा को समर्पित रहा, अपितु देहावसान के उपरांत उनका शरीर भी समाज के काम आएगा. अंतिम संस्कार के रूप में ‘देहदान’ का निर्णय वैसा ही है जैसे ऋषि दधीचि ने अपना अस्थि तक दान कर दिया था. “”हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक, मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र प्रचारक, पूर्व सांसद श्री गोपाल व्यास जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं। वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापूंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 7, 2024″”

डॉक्टर बेहोश और मरीज को खिड़की काटकर निकाला, छत्तीसगढ़-रायपुर में मेकाहारा अस्पताल की ओटी में लगी आग

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में आगजनी को लेकर अपडेट सामने आया है। आग हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में लगी थी। ओटी में एक सर्जरी चल रहा था। इस दौरान अचानक आग लग गई। जिससे ओटी में स्थिति और भी गंभीर हो गई। खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर धुएं की वजह से बेहोश हो गए हैं। मौके पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। आग से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, तहसीलदार और जोन कमिश्नर समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच में लगी है, ताकि आग लगने की असल वजह का खुलासा किया जा सके। वहीं महापौर एजाज ढेबर ने लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस नहीं होने से एसी फटने से आग लगी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet