LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन पर 5 हजार से अधिक लोगों ने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक से स्वागत व अभिनंदन किया

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का  जन्मदिन पर 5 हजार से अधिक लोगों ने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक से स्वागत व अभिनंदन किया। चिंतामन गणेश मंदिर स्थित महाकाल परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशाल जनसमूह ने स्वागत किया। इनमें बड़ी संख्या में महिला, बच्चे ,पुरूष सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, नगर निगम सभापति श्रीमति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, राजेश धाकड़ और अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आम जनता का आभार जताते हुए कहा कि आपके स्नेह और आशीष के बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है। आपसे मिले बिना जी नहीं भरता है। इसलिए मैं दौड़ के आपके पास चला आता हूं। उन्होंने कहा कि उज्जैन की भूमि पर उद्योगों की बहार आने लगी है। आज हमने 1200 करोड़ रुपए से अधिक के उद्योगों को लगाने के लिए भूमि-पूजन किया है। इसमें 5000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और आने वाले समय में कई लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हमारे प्रदेश में आने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम विकास के नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। लगातार प्रयास से हम सफलता पा रहे हैं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से हम स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। विकास की रफ्तार अब नहीं रुकेगी। आम जनता और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव को फलों से तौला भी गया और मित्र मण्डल कार्यकर्ताओं ने कतार लगाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का फूल, मोतियों की माला से स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने आत्मीयता से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद भी दिया।  

मुख्यमंत्री ने 73 औद्योगिक इकाइयों को 441 करोड़ की निवेश प्रोत्साहन राशि प्रदान की

व्यापार में कमिटमेंट का है सर्वाधिक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश आ रहा है, उद्योग भी लग रहे है और रोजगार सृजित का सृजन कर विकास का लिखा जा रहा है नया अध्याय मुख्यमंत्री ने 1127 करोड़ की लागत की औद्योगिक इकाइयों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन औद्योगिक इकाइयों से 5046 युवाओं को मिलेगा रोजगार विक्रम उद्योगपुरी में 28 करोड़ की लागत वाले सामान्य अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र का हुआ लोकार्पण मुख्यमंत्री ने 73 औद्योगिक इकाइयों को 441 करोड़ की निवेश प्रोत्साहन राशि प्रदान की उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल की कृपा से देश और प्रदेश में समृद्धि बरस रही है। सम्राट विक्रमादित्य की गौरवशाली नगरी उज्जयिनी में पहली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का सफल आयोजन हुआ था। इसके बाद क्रमवार संभागीय मुख्यालयों पर 7 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इन आरआईसी में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन ‘विकसित भारत’ को साकार करने प्रदेश में 1127.24 करोड़ रुपए के निवेश से 26 विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर विकास का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। यह परियोजनाएं उज्जैन को एक नया औद्योगिक आयाम देंगी, जिससे क्षेत्र का औद्योगिक और आर्थिक विकास होगा। इन इकाइयों से हमारे लगभग 5046 युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। स्वच्छ भारत की परिकल्पना को समाहित कर प्रदेश में स्थित भारत के सबसे स्वच्छ औद्योगिक पार्क विक्रम उद्योगपुरी में 28 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक सामान्य अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (सीईटीपी) का लोकार्पण भी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को विक्रम व्यापार मेला उज्जैन में आयोजित औद्योगिक इकाइयों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि व्यापार वचन से होता है, व्यापार में वचन का ही सर्वाधिक महत्व है। मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिकरण और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दिए गए वचनों को पूरा करने संपूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक  से प्रदेश की 73 औद्योगिक इकाइयों को 441 करोड़ की निवेश प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश को नंबर 1 बनायेंगे। प्रदेश में वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। हमने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने का जो सपना देखा है, वो साकार हो रहा है। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन, इंदौर, देवास, धार, शाजापुर जिलों को मिलाकर एक नए मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन और विदिशा को भी मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाया जाएगा। जबलपुर, ग्वालियर और उनके आस-पास के जिलों का भी विकास मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में भविष्य में किया जाएगा। इससे व्यापार और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 का आयोजन भी किया जा रहा है। विक्रम व्यापार मेले में भी व्यापार व्यापक स्तर पर हो रहा है और बहुत अधिक संख्या में गाड़िया बिक रही है। अगले कुछ वर्षों में हम भव्य स्तर पर सिंहस्थ-2028 महापर्व का भी आयोजन करेंगे। आस्था का ये महाकुंभ अर्थव्यवस्था को गति देने में इतिहास लिखेगा और उज्जैन को प्रमुख वैश्विक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेगा। इस वर्ष 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया है। बजट में सिंहस्थ के लिए 2 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है, जो आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करने के कार्य के लिए है। लाड़ली बहना हमारे प्रदेश का गौरव है, बजट में लाड़ली बहनों का विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में अमूल द्वारा दूध प्र-संस्करण का कारखाना भी स्थापित किया गया है। प्रदेश की सांची डेयरी को भी अमूल की तर्ज पर विकसित कर सांची को हम प्रदेश की पहचान बनाएंगे। उज्जैन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महाकाल महालोक बनाए जाने के बाद धार्मिक पर्यटन में अत्यधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 से अभी तक जिले में 60 करोड़ से अधिक धार्मिक पर्यटक आए है जिससे जिले में होटल व्यवसाय ने भी बहुत तरक्की की है। इस प्रकार उद्योग के साथ आध्यात्मिक विकास का भी ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 का हुआ सफल आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भोपाल में 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ। जीआईएस में प्रधानमंत्री मोदी ने 18 नई औद्योगिक नीतियों की शुरूआत की। समिट के दौरान 70 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग हुई और प्रदेश को 26.61 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो 17 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने का अवसर प्रदान करेंगे। जीआईएस में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिए विगत एक माह में 19 नवीन औद्योगिक इकाइयों को 315 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। प्रदेश को 9168 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हो चुका है और इससे 13 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश अब औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी राज्य के रूप में पहचाना जा रहा है। सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है। प्रदेश में गरीब युवाओं, अन्नदाताओं, नारी शक्ति और सभी के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।प्रदेश के चंबल क्षेत्र में भी औद्योगिक विकास किया जा रहा है, अब वहाँ बंदूकों की आवाज की जगह औद्योगिक मशीनों की आवाज सुनाई दे रही है। झाबुआ में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जा रहा है। साथ ही किसान भाइयों के लिए और दूध उत्पादन बढ़ाने विक्रम विश्वविद्यालय में प्रदेश का पहला डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूके, जर्मनी और जापान यात्राओं  में प्रदेश को एक निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया गया। वहाँ से मिले समर्थन और निवेशकों की इच्छाओं को देखकर हमें यह विश्वास हुआ कि मध्यप्रदेश अब वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख निवेश गंतव्य बन चुका है। प्रदेश में हाल ही में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद, जो निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, वे अब धरातल पर … Read more

PBKS की पहली जीत के बाद कप्‍तान Shreyas Iyer ने किया बड़ा खुलासा; दो गेंदबाजों की खूब की तारीफ

अहमदाबाद यह हाई-स्कोरिंग मैच आखिरी ओवर तक बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जहां हर गेंद पर खेल का रुख बदलता नजर आया, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने अंतिम क्षणों में शानदार प्रदर्शन कर गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी (97 रन) की बदौलत 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनकी इस धमाकेदार पारी में शानदार स्ट्रोकप्ले देखने को मिला, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत की और ऐसा लग रहा था कि वे आसानी से लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे, लेकिन मैच के अंतिम ओवरों में विजय कुमार वय्शक ने कसी हुई गेंदबाजी कर खेल का पूरा समीकरण बदल दिया। उनके सटीक यॉर्कर और बेहतरीन लाइन-लेंथ के आगे गुजरात के बल्लेबाज दबाव में आ गए और अंततः पूरी टीम 232 रन ही बना सकी, जिससे पंजाब ने 11 रन से मुकाबला जीत लिया। इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए और गुजरात को 244 रन का विशाल लक्ष्य दिया। श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए, लेकिन वह अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में पांच चौके और नौ छक्के जड़े। वहीं, शशांक सिंह ने नाबाद 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली। शशांक सिंह ने मात्र 16 गेंदों में 44 रन ठोकते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए। प्रियांश आर्य ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे पंजाब किंग्स ने विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन (74) और जोस बटलर (54) ने शानदार पारियां खेलीं, जिससे एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगा। दोनों बल्लेबाजों की मौजूदगी में गुजरात की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, जोस बटलर ने 33 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर को उम्‍दा पारी खेलने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अय्यर ने केवल 42 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्‍के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। उन्‍हें शशांक सिंह का अच्‍छा साथ मिला, जिन्‍होंने केवल 16 गेंदों में 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 81 रन की अविजित साझेदारी हुई। अपनी पारी से खुश श्रेयस अय्यर ने प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के बाद प्रसारणकर्ता से बातचीत में कहा, ‘उत्‍साहित हूं। पहले ही मैच में नाबाद 97 रन बनाने से अच्‍छा महसूस हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो इससे बेहतर एहसास नहीं कुछ। मेरे लिए जरूरी था कि आगे आकर परिस्थितियों में खुद को ढालना। मैंने पहली गेंद पर चौका जमाया, जिससे काफी विश्‍वास बढ़ा।’ एक शॉट ने सब बदल दिया कगिसो रबाडा की गेंद पर फ्ल‍िक के जरिये जो छक्‍का जमाया, मेरे ख्‍याल से वहां से पूरी तरह लय बदल गई। पिच में थोड़ा अतिरिक्‍त उछाल भी था। हमने परिस्थितियों में जल्‍द खुद को ढाल लिया। आपने देखा कि शशांक ने केवल 16 या 17 गेंदों में 44 रन ठोक दिए। हमने देखा कि ओस आ गई है तो हम जानते थे कि दृश्‍य बदलेंगे। अच्‍छी बात है कि हम अपनी रणनीति में कामयाब रहे। नए नियम से मिली मदद श्रेयस अय्यर ने अपने दो गेंदबाजों विजयकुमार वैशाक और अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा, ‘वैशाक मजेदार किरदार हैं। उनके पास कई मिश्रण हैं, जिसके कारण उनका एटीट्यूड शानदार है। उनकी सोच बहुत अच्‍छी है। उन्‍हें बाहर से देखकर बहुत खुशी हुई।’ पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान ने कहा, ‘मेरे ख्‍याल से अर्शदीप ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने कहा कि गेंद थोड़ी रिवर्स स्विंग हो रही है तो लार लगाने से मदद मिलेगी। हम सफल रहे। सीजन शुरू होने से पहले हमने कोई कमी नहीं छोड़ी। सभी अपनी मानसिकता के साथ आए। मैदान में सभी ने हिस्‍सा लिया और फैसले लेने में अपनी दिलचस्‍पी दिखाई।

वैज्ञानिकों को समुन्द्र तल में 540 बिलियन डॉलर का विशाल लिथियम भंडार मिला, अमेरिका की हुई बल्ले -बल्ले

वॉशिंगटन  अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बहुत बड़े लिथिमय भंडार की खोज की है। इस बेशकीमती भंडार की खोज कैलिफोर्निया के साल्टन सागर के धुंधले पानी के नीचे की गई है। एक अनुमान के अनुसार, इस भंडार की कीमत 540 अरब अमेरिकी डॉलर हो सकती है। लिथियम को सफेद सोना कहा जाता है, जो अमेरिका को इस धातु के मामले में आत्मनिर्भर बनने का एक मौका प्रदान कर सकता है। इससे विदेशी आयात पर उसकी निर्भरता काफी कम हो जाएगी। सफेद सोने को हासिल करने में चुनौती यह खोज अमेरिका के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इस खजाने को निकालने के लिए कई चुनौतियां भी आती हैं, जो स्थानीय समुदायों, पर्यावरण और भू-राजनीतिक परिदृश्य को प्रभावित कर सकती हैं। दक्षिणी कैलिफोर्निया के इंपीरियल काउंटी में स्थित साल्टन सागर लंबे समय से आकर्षण और चिंता का विषय रहा है। कभी पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य रहा यह झील पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। लिथियम का बड़ा भंडार इसकी सतह के नीचे दुनिया में लिथियम ब्राइन के सबसे बड़े भंडारों में से एक है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग की फंडिंग से किए गए हाल के अध्ययन बताते हैं कि झील के नीचे लगभग 1.8 करोड़ टन लिथियम दबा हुआ है। यह पहले पुष्ट किए गए 40 लाख टन से कहीं ज्यादा है। लिथियम का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरी बनाने में होता है। यह ईवी बैटरी उद्योग का नया रूप दे सकता है। इससे 38.2 इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के लिए पर्याप्त लिथियम उपलब्ध होगा। यह वर्तमान में अमेरिकी सड़कों पर चलने वाले वाहनों की कुल संख्या से भी ज्यादा है। चीन पर खत्म होगी निर्भरता अध्ययन में योगदान देने वाले कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, रिवरसाइड के प्रोफेसर ने खोज के महत्व पर जोर देते हुए कहा, यह दुनिया के सबसे बड़े लिथियम ब्राइन भंडारे में से एक है। इससे अमेरिका लिथियम में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो सकता है और चीन से इसका आयात बंद कर सकता है। बैटरी के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के चलते सफेद सोना कहे जाने वाले लिथियम के भंडार ने कैलिफोर्निया के राजनीतिक हलकों में भी उत्साह जगाया है। गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने खोज के बाद साल्टन सागर को लिथियम का सऊदी अरब कहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों की लहर के कारण लिथियम की वैश्विक मांग आसमान छू रही है। ऐसे में अमेरिका के पास लिथियम उत्पादन में वैश्विक नेता के रूप में खुद को स्थापित करने का एक अनूठा अवसर है। संभवतः यह प्राथमिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चीन को पीछे छोड़ सकता है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारत वर्तमान में विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारत वर्तमान में विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आने वाला समय भारत का है। हम फिर से सोने की चिड़िया बनने की राह पर हैं और इस सपने को पूरा करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, सबसे पहला सुख निरोगी काया है। विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत आवश्यक है। इसके लिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा, स्वस्थ जीवन शैली अपनानी होगी और नियमित जाँच करवानी होगी, ताकि रोगों का समय पर निदान हो सके और प्रसार को रोका जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ज्ञान विज्ञान भवन, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में भोजपाल मित्र परिषद द्वारा आयोजित कैंसर जाँच एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिये सतत प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय प्रयासों के साथ निजी सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्ष 2003 में प्रदेश में मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 17 हो चुके हैं। आगामी 2 वर्षों में 8 नवीन शासकीय मेडिकल कॉलेज खोले जाने की योजना है। इसके अलावा, 12 जिलों में पीपीपी मोड से मेडिकल कॉलेज स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। ‘राइट टू हेल्थ’ के साथ ‘राइट टू स्क्रीनिंग’ भी ज़रूरी उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भोजपाल मित्र परिषद द्वारा कैंसर जागरूकता एवं जाँच शिविर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कैंसर की सही समय पर जाँच निदान को सरल बनाती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि ‘राइट-टू-हेल्थ’ के साथ ‘राइट-टू-स्क्रीनिंग’ भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूरे देश में 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों की जाँच के लिए 20 फरवरी से 31 मार्च तक निःशुल्क निरोगी काया अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बीपी, सुगर, फैटी लीवर और कैंसर की जाँच की जा रही है। उन्होंने उपस्थित युवाओं और प्रबुद्ध जनों से आह्वान किया कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इससे अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। निरोगी काया अभियान में की जा रही है निःशुल्क जाँच उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों पर जाँच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रोगों की पहचान होने पर त्वरित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल अस्पतालों अथवा जिला चिकित्सालयों में उपचार प्रारंभ किया जा रहा है। नए मरीजों की पहचान के लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के आधार पर असंचारी रोग स्क्रीनिंग एवं पंजीयन का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी भी दी जा रही है। हर संभागीय मुख्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रयास उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि कैंसर के इलाज के लिए शीघ्र ही प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में ‘सेंटर-ऑफ-एक्सीलेंस’ स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में अत्याधुनिक उपकरण जैसे ब्रेकी थेरेपी, पेट स्कैन, लीनियर एक्सीलरेटर आदि की सुविधा होगी तथा पर्याप्त मैनपॉवर की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क और सजग रहना भी आवश्यक है, ताकि जीवनशैली में सुधार कर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सके। आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली का प्रशस्त करता है मार्ग सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण और उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने योग और प्राणायाम को जीवन में अपनाने पर बल दिया। आरोग्य भारती के अशोक वाष्णेय ने संतुलित आहार, स्वस्थ दिनचर्या और सकारात्मक सोच को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन का मूल बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और मौसम के अनुरूप भोजन करना और नियमित व्यायाम को जीवनशैली में शामिल करना आवश्यक है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, हरिओम जटिया, पीपल्स ग्रुप के डायरेक्टर रोहित पंडित, डॉ. अनिकेश गोयनका, भोजपाल मित्र परिषद के आशीष पांडेय, आशीष जनक सहित अन्य पदाधिकारी, चिकित्सक और चिकित्सा छात्र उपस्थित रहे।  

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 :नगरीय प्रशासन एवं विकास ने नगरीय निकायों को दिये निर्देश

भोपाल प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का कार्य लगातार जारी है। इस संबंध में नगरीय निकायों को समय-समय पर निर्देश जारी किये जा रहे हैं। केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय स्वच्छता को लेकर नागरिकों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म वोट फॉर योर सिटी वेब, वोट फॉर योर सिटी ऐप और स्वच्छता ऐप पर प्रतिक्रिया ले रहा है। यह प्रतिक्रियाएं स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों एवं रैंकिंग को प्रभावित करेंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने नगरीय निकायों को इस संबंध में जागरूक करने के लिये कहा है। नगरीय निकायों से अपने शहर में विभिन्न गतिविधियों को करने के लिये कहा गया है। निर्देशों में कहा गया है कि व्हाटसएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आकर्षक बैनर, वीडियो और पोस्ट का उपयोग कर फीडबैक माध्यमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। नगरीय निकाय के प्रयासों की जानकारी भी नागरिकों को दी जाये। व्हाटसएप ग्रुप पर नगरपालिका और अन्य नागरिक संगठनों के व्हाटसएप ग्रुप पर निकायों के प्रयास के साथ फीडबैक देने के लिये लिंक नागरिकों को दी जाये। सामुदायिक बैठक, सांस्कृतिक और अन्य आयोजन के दौरान नागरिकों को स्वच्छता पर जागरूक किया जाये और उन्हें सकारात्मक फीडबैक के बारे में प्रोत्साहित किया जाये। निर्देशों में कहा गया है कि नगरीय निकाय की टीम मोहल्लों के दौरे में प्रत्येक घर में जाकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की जानकारी और प्रयासों के बारे में बताये। टीम में ब्राण्ड एम्बेसडर, स्वच्छताग्राही स्वयं सेवकों को भी शामिल किया जाये। सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजार, स्कूल, अस्पताल, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर लिंक क्यूआर कोड सहित पोस्टर प्रदर्शित किये जायें। नागरिकों को स्वच्छता के महत्व को प्रदर्शित करने वाले पर्चे वितरित किये जायें। सर्वेक्षण में नगरीय निकाय को शहर की जनसंख्या के कम से कम 10 प्रतिशत सिटीजन फीडबैक प्राप्त किया जाना अनिवार्य किया गया है। संचालनालय ने नगरीय निकायों द्वारा इस दिशा में किये गये प्रयासों की जानकारी भी नियमित रूप से भेजने के लिये कहा है।  

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सौगात ! चैत्र नवरात्रि पर इन ट्रेनों का रहेगा हाल्ट

 मैहर चैत्र नवरात्रि मेला (Chaitra Navratri Mela) के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 15 जोड़ी रेलगाड़ियों का मैहर स्टेशन (Maihar Railway Station) पर दिनांक 30 .03.2025 से 12.04.2025 तक 5 मिनट का अस्थाई हाल्ट प्रदान किया गया है. ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान शिव सती के शरीर को ले जा रहे थे, तब उनका हार इस स्थान पर गिरा और इसलिए इसका नाम “मैहर” पड़ा. मैहर के स्थानीय लोगों के अनुसार, आल्हा और उदल शारदा देवी के बहुत बड़े अनुयायी थे. ऐसा कहा जाता है कि वे इस सुदूर जंगल में देवी के दर्शन करने वाले पहले व्यक्ति थे. उन्होंने माँ देवी को “शारदा माई” के नाम से पुकारा और तब से वे “माता शारदा माई” के रूप में लोकप्रिय हो गईं. मैहर का इतिहास पुरापाषाण काल ​​से जुड़ा है.     मैहर जिले में त्रिकूट पर्वत पर स्थित है, माँ शारदा का पावन मंदिर। दर्शन हेतु श्रद्धालु 1063 सीढ़ियाँ भी आसानी से चढ़ जाते हैं। माँ शारदा का भव्य और दिव्य मंदिर, 51 शक्तिपीठों में से एक है, जिसकी बहुत मान्यता है। इन ट्रेनों का रहेगा हाल्ट     गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30  बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 10.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30  बजे दिनाँक 31.03.2025 से 12.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:50/20:55 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 07.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 07:25/07:30 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 09.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे दिनाँक 29.03. 2025 से 05.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:40/11:45 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 17:20/17:25 बजे दिनाँक 04.04.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 22:25/22:30 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 15268 एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 05.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 05:35/05:40 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18202 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्यात्रि 01:55/02:00 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे दिनाँक 03.04.2025 से 10.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय भोर 04:20/04:25 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 05.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 03.04.2025 से 10.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सायं 17:15/17:20 बजे दिनाँक 05.04.2025 से 12.04.2025 तक.       गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 06:45/06:50 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:50/08:55 बजे दिनाँक 01.04.2025 से 08.04.2025 तक.        गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राँची एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 04.04.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18609 राँची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13:40/13:45 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 09.04.2025 तक.        गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:15/08:20 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 09.04.2025 तक.         गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 09.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 01:00/01:05 बजे दिनाँक 04.04.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:15/23:20 बजे दिनाँक 01.04.2025 से 08.04.2025 तक.        गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 02:30/02:35 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 22:45/22:50 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 12.04.2025 तक.    यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 रेल मदद से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है. ग्वालियर: तीन ट्रेनों के रूट में हुआ परिवर्तन इस बीच, ग्वालियर से खबर है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी- मानिकपुर रेलखंड पर बेलाताल व कुलपहाड़ स्टेशन के बीच में नान इंटरलाकिंग तथा कट कनेक्शन का काम किया जाएगा। ऐसे में ग्वालियर से गुजरने वाली दो ट्रेनाें- उदयपुर खजुराहो और मथुरा से हावड़ा तक चलने वाली चंबल व ग्वालियर से हावड़ा तक चलने वाली चंबल एक्सप्रेस के रूट में 30 और 31 मार्च को बदलाव किया गया है।

आख़िरकार रन्या राव ने कबूला सोना खरीदी में हुआ हवाले के पैसे का उपयोग

 बेंगलुरु    दुबई से सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव ने अपनी जमानत सुनवाई के दौरान कबूल कर लिया है कि उसने सोना खरीदने के लिए हवाला के जरिए से पैसे ट्रांसफर किए थे.राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से अदालत में पेश हुईं वकील मधु राव ने अपनी दलील में कहा कि आरोपी ने अनौपचारिक जरिए से वित्तीय लेनदेन किए जाने की बात स्वीकार की है. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से अदालत में पेश हुईं वकील मधु राव ने अपनी दलील में कहा कि आरोपी ने अनौपचारिक जरिए से वित्तीय लेनदेन किए जाने की बात स्वीकार की है. अधिकारियों ने इस मामले की न्यायिक जांच शुरू करने के लिए धारा 108 के तहत नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यवाही न्यायिक जांच का हिस्सा है, न कि पुलिस पूछताछ. जांच का मकसद वित्तीय अनियमितताओं की सीमा और कानून के किसी भी संभावित उल्लंघन का पता लगाना है. 27 को होगा जमानत अर्जी पर फैसला जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस की जमानत याचिका पर बहस पूरी हो गई है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश 27 मार्च तक सुरक्षित रख लिया है. रामचंद्र राव को अनिवार्य अवकाश पर भेजा गया रामचंद्र राव को 15 मार्च को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया था. वर्तमान में वे कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद पर काम कर रहे हैं. यह मामला तब सामने आया जब प्रोटोकॉल अधिकारी, जिसने रन्या राव की मदद की थी, उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने ऐसा रामचंद्र राव के स्पेशल निर्देशों के तहत किया था. 14 किलो सोने के साथ पकड़ी गई रन्या राव, कीमत 12 करोड़ से ज्यादा इधर, रन्या राव को 3 मार्च को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 14.2 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले की जांच राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा की जा रही है. शुक्रवार को, निदेशालय ने विशेष अदालत को बताया था किया कि अब तक की जांच में सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. सोना तस्करी के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट! अधिकारी बताते हैं कि इस संचालन में राज्य पुलिस प्रोटोकॉल अधिकारी का इस्तेमाल करके सुरक्षा जांच को दरकिनार करना शामिल था. इनके अलावा, इंडो-यूएई के बीच सोने की खरीद के लिए हवाला लेनदेन का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो एक बड़े सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है.

बैंकों में पड़े अनक्लेम्ड अमाउंट को हासिल करना और आसान हो जाएगा, बैंक जल्द ही एक आसान जनरल फॉर्मेट पेश करेंगे

नई दिल्ली  बैंकों में पड़े अनक्लेम्ड अमाउंट यानी लावारिस रकम को हासिल करना और आसान हो जाएगा. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में सरकारी और प्राइवेट बैंक जल्द ही एक आसान जनरल फॉर्मेट पेश करेंगे, जिससे खाताधारकों या उनके नामांकित व्यक्तियों को 78,213 करोड़ रुपये से अधिक की लावारिस जमा राशि वापस मिल सकेगी. इस मामले से वाकिफ लोगों ने इस बात की जानकारी दी है. इस सिस्टम में सामान्य आवेदन और डिक्लरेशन फॉर्म के अलावा लावारिस जमा राशियों को फिर से प्राप्त करने के लिए जरूरी स्टैंडर्ड डॉक्युमेंट्स की सूची भी शामिल होगी. वर्किंग ग्रुप ने तैयार किया मसौदा एक सरकारी बैंक के एक्जीक्यूटिव ने बताया कि आवेदन के साथ नाम, मोबाइल नंबर और पता जैसी डिटेल देनी होगी, जिन्हें वेरिफिकेशन के बाद संबंधित बैंक शाखा द्वारा प्रोसेस्ड किया जाएगा. एक अन्य बैंक अधिकारी ने कहा, “अनक्लेम्ड डिपॉजिट के मुद्दे पर विचार करने के लिए गठित वर्किंग ग्रुप की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है. ऐसे में वित्त वर्ष 2026 से, ‘ऑनलाइन रिट्रीवल मैकेनिज्म’ पूरी तरह से चालू हो जाएगा.” दरअसल, पिछले साल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), सरकार और अन्य हितधारकों के साथ चर्चा के बाद, सरकारी बैंकों के वरिष्ठ बैंकरों का एक कार्य समूह बनाया गया था, जिसे बैंकों में लावारिस पड़ी रकम के सेटलमेंट में तेजी लाने के तरीकों की सिफारिश करने को कहा गया था. 78000 करोड़ की लावारिस रकम बैंक खातों में जमा वह राशि, जो 10 वर्ष या उससे अधिक अवधि से पड़ी है, उसे RBI के जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता (DEA) कोष में ट्रांसफर कर दिया जाता है. मार्च 2024 तक इस फंड में ₹78,213 करोड़ जमा थे, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 26% की वृद्धि दर्शाता है. इस रकम को खाताधारक या उनकी मृत्यु होने की दशा में संबंधित उत्तराधिकारी एक नियम के तहत प्राप्त कर सकते हैं. बैंकों में अनक्लेम्ड अमाउंट के मामले ज्यादातर नॉमिनी के रजिस्टर्ड नहीं होने से देखने को मिलते हैं.  

यूक्रेन युद्ध के चलते रूस में खड़ा हो गया है आबादी का संकट, स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए तैयार कर रहा

मॉस्को रूस ऐसा देश बन गया है जो स्कूली छात्राओं को बच्चे पैदा करने के बदले में पैसे देने की पेशकश कर रहा है। मध्य रूस के ओर्योल क्षेत्र इसकी शुरुआत करने वाला पहला क्षेत्र बना है। यह इलाका रूस के उन 40 क्षेत्रों में है, जो महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं को मां बनने पर कम से कम 100000 रूबल (करीब 1200 डॉलर) प्रदान करता है। मीडिया आउटलेट 7×7 की रिपोर्ट के अनुसार, नये फरमान में कम उम्र की स्कूली लड़कियों को भी भुगतान देने की बात कही गई है। क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई क्लिचकोव ने गुरुवार को इस कार्यक्रम का विस्तार किया। 25 साल में सबसे कम जन्मदर दरअसल, रूस इस समय तेजी से गिरती आबादी के संकट का सामना कर रहा है। देश की जन्म दर पहले से ही कम बनी हुई है। आधिकारिक डेटा से पता चलता है कि रूस में जन्म दर 25 साल के निचले स्तर पर आ गई है। वहीं, मृत्यु दर में वृद्धि जारी है। यूक्रेन में युद्ध से मौतों ने इस संकट को और बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जन्म दर को बढ़ाने पर जोर दिया है और तीन या उससे अधिक बच्चों वाले परिवारों को आदर्श बताया है। राष्ट्रपति पुतिन रूस को पारंपरिक मूल्यों के गढ़ के रूप में पेश करते रहे हैं, जो उनके विचार में पश्चिम के पतनशील समाज के साथ संघर्ष कर रहा है। उन्होंने महिलाओं को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उनका कहना है कि इसके रूस के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। इसके लिए पहले ही वित्तीय और अन्य प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। क्या कहते हैं आंकड़े? साल 2024 की पहली छमाही में रूस में लगभग 599,600 बच्चे पैदा हुए, जो 2023 की पहली छमाही की तुलना में 16,000 कम हैं। यह 1999 के बाद सबसे कम संख्या है। वहीं, मौतों की संख्या में 49,0000 की वृद्धि हुई। इस दौरान में देश में अप्रवास में 20% की वृद्धि हुई। सितंबर में जारी आधिकारिक आंकड़ों ने जन्म दर को एक चौथाई सदी में सबसे कम बताया, जबकि मृत्यु दर में वृद्धि हुई है। इसकी प्रमुख वजह मॉस्को में यूक्रेन का युद्ध है। क्रेमलिन ने इन आंकड़ों को देश के लिए विनाशकारी कहा है।

इंदौर में बनेगा आइकॉनिक व्यावसायिक टॉवर, हुकुमचंद मिल परिसर का होगा कायाकल्प: मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बोर्ड समाज के मध्यम और कमजोर वर्ग के आवासों की आवश्यकता को पूरा करने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि बोर्ड अपने कामों की गुणवत्ता से आम जनता के बीच में अपनी साख को और मजबूत करे। उन्होंने कहा कि बोर्ड अपने प्रत्येक प्रोजेक्ट की गहन समीक्षा करे और इसे नियत टाइम फ्रेम में पूरा किया जाये। मंत्री श्री विजयवर्गीय आज भोपाल में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के निर्माण कार्यों की बैठक में समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय शुक्ला भी मौजूद थे। मंत्री श्री विजयवर्गीय द्वारा अगले 2 माह में बोर्ड की पुन: समीक्षा की जायेगी। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि बोर्ड के कॉमर्शियल परिसर के समय पर पूरा होने पर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं में विभिन्न एजेंसियों के बीच में किसी तरह की देरी होती है, उसे उनके द्वारा दूर करने का ठोस प्रयास किया जायेगा। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि बोर्ड जिन आवासीय और व्यावसायिक परिसरों का विकास करता है, भविष्य में वे अच्छी तरह मेंटेन रहें, इसके लिये मेकेनिजम तैयार किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन परिसरों का विकास बोर्ड द्वारा किया जाये, उनका नामकरण महान हस्तियों के नाम पर किया जाये। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के हुकुमचंद मिल परिसर में बनने वाला व्यावसायिक टॉवर आइकॉनिक हो, इसका ध्यान रखा जाये। बैठक में बताया गया कि हाऊसिंग बोर्ड द्वारा पिछले 5 वर्षों में 815 करोड़ रूपये की संपत्तियों का विक्रय गया है। हाऊसिंग बोर्ड द्वारा अब तक प्रदेश में 3 लाख 50 हजार से अधिक आवास इकाइयां विकसित की जा चुकी हैं। बैठक में आवासीय, अटल आश्रय, पुनर्घनत्वीकरण (री-डेंसिफिकेशन), पुनर्निमाण (री-डेवलेपमेंट)) और सु-राज योजना की समीक्षा की गई। प्रदेश में पुनर्घनत्वीकरण की 106 योजनाएं, जिनकी निर्माण लागत 5 हजार 770 करोड़ रूपये के करीब है, इन पर काम चल रहा है। अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ला ने बताया कि हाऊसिंग बोर्ड की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिये रिक्त पदों पर विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से भर्ती किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के परिसर को हरा-भरा रखने के लिये पौध-रोपण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बोर्ड की मार्केटिंग प्रणाली को मजबूत करने के लिये भी प्रायवेट एजेंसी का सहयोग लेने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।  

मध्‍य प्रदेश में गर्मी का मार्च शुरू, दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी

भोपाल वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इस वजह से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में इस सीजन में पहली बार रतलाम में लू चली। वहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात का सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री पर रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उसके बाद तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि हवा का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।  

गुजरात को दिया पंजाब ने 244 का टारगेट, कप्तान अय्यर शतक से चूके

अहमदाबाद. आज आईपीएल 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस (जीटी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पीबीकेएस ने जीटी को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बटोरे। श्रेयस अय्यर (97) अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। शशांक सिंह 44 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टोइनिस बने साई के शिकार पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। साई किशोर ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का शिकार किया। उन्होंने 15 गेंदो में 20 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल हैं। स्टोइनिस ने अय्यर (64*) के संग पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप की।

मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर गौ-अभयारण्य में लगाया आंवले का पौधा, विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत-भूमि की सनातन संस्कृति में जन्म होना हमारा सौभाग्य है। मेरा परम सौभाग्य है कि प्रदेश के सबसे बड़े गौ-अभयारण्य में जन्मदिन पर साधु-संतों एवं गौ-माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। ये हमारी संस्कृति को न केवल पुष्पित-पल्लवित करते है, बल्कि हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सालरिया में गौ-माताओं को शुद्ध घी से बने 6100 लड्डूओं का भोग लगाया। उन्होंने सालरिया में 58 करोड़ 93 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 186 स्व-सहायता समूहों को 6 करोड़ 12 लाख रूपये का बैंक ऋण वितरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन कर उपहार भेंट किये। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को जन्मदिन पर गौ-अभयारण्य सालरिया (सुसनेर) में एक वर्षीय वेदलक्षणा महा-महोत्सव अन्तर्गत गौ-कथा उपसंहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता में हमारे 33 कोटि देवी-देवता विराजमान है, गौ-माता अपने आंचल से हमको जीवन देती है, यह प्रकृति के समान हमको जीना सिखाती है। उन्होंने कहा कि जो गाय पालते हैं, वे सभी गोपाल हैं। जिन घरों में गाय का कुल है, वह गोकुल हैं। हमें हर घर को गोकुल बनाना है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में कोई विवाद न हों, जहां हर घर में गौ-माता हों, ऐसे गाँव को हम वृंदावन बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर-घर में गौवंश बढ़ाने का निर्णय लिया है, इसके लिये निंरतर कार्य कर रही है, गौ-शालाओं को आहार अनुदान की राशि 20 रूपए से बढ़ाकर 40 रुपए की गई है। जो व्यक्ति अपने घर में 10 से अधिक गौवंश पालेगा, उसे भी सरकार अनुदान राशि देगी। इसके साथ ही पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन पर प्रति लीटर पर 5 रूपए बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में दूध उत्पादन का लगभग 9 प्रतिशत आपूर्ति मध्यप्रदेश द्वारा की जाती है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड से दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत तक बढ़ाकर प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। प्रदेश की सभी बड़ी नगर निगम में 10-10 हजार गौवंश की क्षमता वाली गौशालाओं बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। प्रधानमंत्री के ‘ज्ञान पर ध्यान’ के मंत्र को साकार करने के लिये प्रदेश सरकार कृत-संकल्पित होकर मिशन मोड में काम कर रही है। प्रदेश में हर एक किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। आने वाले समय में पार्वती-कालीसिंध-चंबल(पीकेसी) लिंक परियोजना से जिले के कृषकों को भी सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में वर्ष-2028 में होने वाला सिंहस्थ का आयोजन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा। आयोजन की भव्यता में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के समग्र विकास के लिये रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव (आरआईसी) के साथ ही पहली बार राजधानी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन किया। इससे क्षेत्रीय विकास के साथ प्रत्येक क्षेत्र के युवाओं के लिये स्थानीय स्तर पर रोजगार के नवीन अवसर सृजित करने का अभिनव प्रयास सफलतापूर्वक किया है। इनसे प्रदेश में 30 लाख 77 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगर-मालवा जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चहुमुँखी विकास कर आगर-मालवा को प्रदेश का नम्बर-1 जिला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आगर मे उद्योगों के लिय अपार संभावनाएँ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-अभयारण्य सालरिया में कुण्डालिया डेम से पानी लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर गौ-अभयारण्य में रोपा आँवले का पौधा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिन पर गौ-अभयारण्य सालरिया में आँवले का पौधा रोपा। किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अपने जन्मदिन, शादी-सालगिरह एवं अन्य विशेष अवसर पर पौध-रोपण कर उसकी सुरक्षा एवं संरक्षण कर पेड़ के रूप में विकसित करने का संकल्प लें। सालरिया में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ 1008 पौधों का गौ-अभयारण्य परिसर में रोपण किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री श्री लखनसिंह पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेंटवाल, विधायक श्री हरदीपसिंह डंग, विधायक आगर श्री मधु गेहलोत, विधायक सुसनेर श्री भैरूसिंह बापू, केन्द्रीय संरक्षण श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा पूज्य परमहंस प्रज्ञानानंद महाराज, पूज्य स्वामी गोपालानन्दजी सरस्वती महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी चौहान, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पिंकी राजपाल, पूर्व विधायक श्री गोपाल परमार, श्री लालजीराम परमार, श्रीमती रेखा रत्नाकर, श्री फूलचन्द्र बेदिया, श्री लालजीराम मालवीय, श्री मुरलीधर पाटीदार, श्री विक्रम सिंह राणा, श्री बद्रीलाल सोनी, श्री चिंतामण राठौर, श्री गोविन्द सिंह बरखेड़ी, श्री सोनू गेहलोत, श्री दिलीप सकलेचा

भारत की ज्ञान परंपरा को पुनः शोधित करके मनुष्य के जीवन के लिए उपयोगी बनाना होगा: इंदर सिंह परमार

भोपाल अटल इंक्यूबेशन सेंटर-रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी और आईसेक्ट ग्रुप के सहयोग से मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवाल ‘नवोन्मेष 2025’ का उद्घाटन किया गया। इस कार्निवाल का उद्देश्य उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, आईसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन श्री संतोष चौबे, स्कोप ग्लोबल स्किल विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आईसेक्ट ग्रुप की डाइरेक्टर अदिति चतुर्वेदी वत्स,  आईसेक्ट की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और गेट सेट पेरेंट की फाउंडर डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी, एआईसी-आरएनटीयू के निदेशक डॉ. नितिन वत्स, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आर.पी. दुबे, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सीतेश सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी द्वारा स्वागत वक्तव्य से हुई। उन्होंने बताया कि नवोन्मेष 2025 में देशभर से 1600 पार्टिसिपेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया। जिसमें 440 पार्टिसिपेंट्स को चयनित किया गया।  मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने विद्यार्थियों को दिया सशक्त संदेश मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री ने कार्यक्रम में श्री संतोष चौबे द्वारा किए गए नवोन्मेष कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि श्री चौबे की दीर्घ तपस्या और अथक प्रयासों से स्किल्ड पेशेवरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, जिससे उद्योग जगत को योग्य कर्मियों की आवश्यकता पूरी हो सकेगी। आगे उन्होंने कहा कि आजकल इंडस्ट्री में स्किल्ड लोग नहीं मिल रहे हैं, और श्री संतोष चौबे जी द्वारा किए जा रहे प्रयासों से इस कमी को पूरा किया जा सकेगा। उनके कार्य से विद्यार्थियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र में भी समाधान प्राप्त होगा। इसके अलावा, यहां जो स्टार्टअप्स आए हैं, वे रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, मंत्री जी ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की महत्ता को स्वीकार करते हुए कहा, भारत की ज्ञान परंपरा में विज्ञान, चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा की परंपरा समृद्ध रही है। हमें इसे पुनः शोधित करके मनुष्य के जीवन के लिए उपयोगी बनाना होगा। आईसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन श्री संतोष चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवोन्मेष नई दिशा को खोजने का तरीका है और आईसेक्ट का आधार हिंदी भाषा रही है। हिंदी भाषा को प्रमोट करते हुए, आईसेक्ट ग्रुप ने तकनीकी शिक्षा, आर्गेनिक कृषि, और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा श्री संतोष चौबे, डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी की किताब ‘बिग कंट्री, लिटिल बिजनेस’ का विमोचन भी किया गया।  पर्सिसटेंस, एथिक्स और आरओआई का माइंडसेट से मिलती है सफलता – अमन गुप्ता कार्यक्रम में शार्क टैंक फेम और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता का की-नोट सेशन आयोजित किया गया जिसे डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी ने मॉडरेट किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सक्सेस की जर्नी साझा करते हुए कहा कि माता पिता नौकरियों में थे तो एक मीडिल क्लास फैमिली वाली लाइफ को जिया है। पर हमेशा मन में अंदर से एक प्रेरणा आती थी कि हम भी कर लेंगे, कोई न कोई बिजनेस हम भी बना लेंगे। इसी प्रेरणा के चलते पहले सीए किया, फिर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया। इसके बाद जेबीएल में जॉब कर रहे थे तो समझ आया कि बिजनेस करना है फिर क्या पांच बिजनेस ट्राय किए उसके बाद बोट के जरिए सफलता मिली। अपने वक्तव्य में उन्होंने सफलता के लिए 3 चीजों को आवश्यक बताया जिसमें पहला, “पर्सिसटेंस” यानि आप लगातार और बार-बार प्रयास करते रहें, दूसरा – “रिटर्न ऑफ इंवेस्टमेंट” (आरओआई) का माइंडसेट रखना चाहिए यानी 10 रुपए खर्च करो तो 100 बनाने पर दिमाग लगाते रहो। तीसरा- गवर्नेंस और एथिक्स का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अक्सर स्टार्टअप गलत रास्ते पर चले जाते हैं और डूब जाते हैं। भारत में वर्तमान में स्टार्टअप परिदृष्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत में बहुत अच्छा समय है स्टार्टअप्स के लिए। इंटरप्रेन्योर्स भी सेलेब्रिटी बनने लगे हैं वरना अब तक केवल क्रिकेटर या एक्टर ही सेलेब्रिटी बन पाते थे। स्टार्टअप शुरू करना भी आसान है। अगर आपके पास अच्छा आईडिया हो तो ठीक नहीं तो आप कोई चलते हुए बिजनेस आईडिया को कॉपी करके बेहतर एक्जीक्यूशन के जरिए भी अपना बिजनेस बना सकते हैं। यह आवश्यक है कि आईडिया को तेजी से एग्जीक्यूट किया जाए।    शार्क टैंक के बारे में बात करते हुए कहा अमन गुप्ता ने कहा कि यह शायद देश का अकेला नॉन स्क्रिप्टेड शो है और इसमें शार्क्स को भी नहीं पता होता है कि अगली पिच कौन सी आने वाली है। शार्क टैंक के अनुभव से  उन्होंने बडिंग स्टार्टअप्स की गलतियों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि कई बार एंटरप्रेन्योर्स को अपने स्टार्टअप के बारे में ही ठीक से मालूम नहीं होता है जिसके चलते वे गलत नंबर्स दिखाते हैं और समझा नहीं पाते।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet