LATEST NEWS

खुशखबरी : अब इंदौर से भुवनेश्वर के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, भगवान जगन्नाथ के धाम पहुंचना बहुत ही आसान हो जाएगा

इंदौर इंदौर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल अब इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट चलने जा रही है। जिसके चलते अब इंदौर से भुवनेश्वर जाना बेहद आसान हो जाएगा। इसके साथ ही जगन्नाथपुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे सीधा फायदा मिलेगा। इंदौर से सीधे उड़ीसा फ्लाइट कनेक्ट हो जाने के चलते भक्त भगवान जगन्नाथ के धाम पहुंच सकेंगे। इंदौर से उड़ीसा कनेक्ट करने वाली यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस द्वारा चलाई जाएगी। जिससे जगन्नाथ पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा-सीधा फायदा होगा। बता दें कि न सिर्फ जगन्नाथ पुरी और भुवनेश्वर बल्कि उड़ीसा के अन्य शहरों में भी जाने के लिए यह फ्लाइट यात्रियों को राहत पहुंचाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने लिया यह फैसला यह निर्णय इंडिगो एयरलाइंस द्वारा लिया गया है। इंडिगो आने वाले साल में भुवनेश्वर एयरपोर्ट से पांच नई फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। जिसमें एक फ्लाइट भुवनेश्वर से सीधी इंदौर के लिए है। ताकि भुवनेश्वर से आने वाले यात्रियों को सीधा इंदौर (मध्य प्रदेश) के लिए कनेक्ट किया जा सके और इंदौर (मध्य प्रदेश) से यात्रियों को भुवनेश्वर और उड़ीसा के अन्य क्षेत्र से कनेक्ट किया जा सके। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। चार धामों में से प्रमुख धाम है जगन्नाथ पुरी जानकारी दे दें कि भुवनेश्वर से जगन्नाथपुरी महज डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है। ऐसे में इंदौर से भुवनेश्वर पहुंचने के बाद जगन्नाथपुरी पहुंचना भक्तों के लिए आसान हो जाएगा। जगन्नाथ भगवान का यह धाम चार धामों में से प्रमुख धाम माना जाता है। इसकी दूरी भुवनेश्वर से 60 किलोमीटर है। भुवनेश्वर से सड़क मार्ग के जरिए भगवान जगन्नाथ के धाम तक पहुंचा जा सकता है। इंदौर से शुरू होने वाली यह फ्लाइट 27 जून 2025 को शुरू की जाएगी।

नशे के सौदागर, आतंकवादी, आय के स्त्रोत सहित अन्य गतिविधियों को छिपाने के लिए इसका उपयोग हो रहा : विशेषज्ञ

इंदौर इंदौर में आयोजित यूरेशियन ग्रुप की मीटिंग के तीसरे दिन अलग-अलग देश से आए विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय नवाचार का दौर है, जो जोखिम से भी भरा है। नशे के सौदागर, आतंकवादी, आय के स्त्रोत सहित अन्य गतिविधियों को छिपाने के लिए इसका उपयोग हो रहा है। इन जोखिमों को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर कानून और मजबूत करना होंगे। वित्तीय अपराध रोकने के लिए तकनीक को ही औजार बनाने के जरूरत है। भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक अपराधों को रोकने के लिए हमारे पास वैश्विक दृष्टिकोण चाहिए। वैश्विक वित्तीय प्रणाली की अखंडता को बनाकर रखना होगा, ताकि अपराधी कमजोर वित्तीय नीतियों का फायदा न उठा सके। जापान के प्रतिनिधि सोशी काजे कवाका ने कहा कि नई तकनीकों का उपयोग पैसे के स्त्रोत को छिपाने के लिए हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विश्व के लिए खतरा है। आजकल आतंकवादी फंडिंग के लिए क्रिप्टो करेंसी का उपयोग कर रहे हैं। इन अपराधियों को रोकने के लिए सदस्य देशों को मिलकर वैश्विक नेटवर्क और मॉडल विकसित करना होंगे। मीटिंग के अलग अलग सत्रों में प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। बता दें कि इंदौर में हो रही यूरेशियन ग्रुप की अंतर्राष्ट्रीय बैठक   में 25 देशों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि आए हुए हैं। इस बैठक में आतंकवाद के लिए होने वाली फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों की रोकथाम को लेकर सभी सदस्य देशों की कारगर रणनीति बनाई जा रही है। बुधवार को एक फिनटेक प्रदर्शनी का शुभारंभ भी हुआ।  

मकान बिकाऊ है… इंदौर में हिंदू परिवार ने अपने घर के बाहर क्यों लिखा ये, जानें मामला

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रावजी बाजार इलाके के प्रकाश का बगीचा में रहने वाले राजेश कलमोदिया ने अपने घर के बाहर लिखा दिया,’घर बिकाऊ है मुस्लिम प्रताड़ना से परेशान’. इसके बाद बड़ी संख्या में उनके घर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की चीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले राजेश और उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले शादाब और शानू में आपसी विवाद हो गया था. इसके बाद से वह आपसी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं. शिकायतकर्ता ने यह भी पुलिस को कहा कि देर रात कोई उनके घर के बाहर सुतली बम फेंका गया था. इससे उनका परिवार काफी डरा और सहमा हुआ भी हैं. इसक वजह से घर के दरवाजे पर लिख दिया मुस्लिम प्रताड़ना से घर बिकाऊ है. इस घर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले की गंभीरता की देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच एक महीने पहले विवाद हुआ था. राजेश का कहना है कि शादाब शानू और उसके 2 अन्य साथी इस मामले में राजीनामा करने के लिए उन पर दबाव बनाकर विवाद कर रहे हैं. घर के अंदर पटाखे फेंके शुक्रवार को शादाब, रईस,सोनू उर्फ इरफान, सोनू,सलीम, जल्लू, रिज्जू उर्फ रिजवान, रेहाना, मोना उर्फ हीना ने राजेश की पत्नी मीनाक्षी के पास पहुंची और केस वापस लेने की जिद करने लगे। समझौता के लिए राजी नहीं होने पर गुस्साए आरोपितों ने शनिवार रात करीब तीन बजे राजेश के घर पर पटाखे फेंके। जांच के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया इस घटना से घबरा कर राजेश ने दरवाजे पर मकान बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया। एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक कील और छर्रे मौके पर नहीं मिले हैं। सूचना के बाद हमने फारेंसिक एक्सपर्ट को बुला लिया है। इधर… व्यापारी स्वेच्छा से हटाएंगे अतिक्रमण, समय मांगा मालवा मिल अनाज मंडी और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएंगे। एमआइसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि 16 नवंबर को मालवा मिल अनाज मंडी और आसपास के क्षेत्र में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की थी। कई व्यापारियों के शेड तोड़े गए और चालानी कार्रवाई की गई। इससे व्यापारी आक्रोशित थे। रविवार को व्यापारियों ने एमआइसी सदस्य पहाड़िया, एसडीएम प्रदीप सोनी और जोनल अधिकारी अंकेश बिरथरिया से मिलकर अपनी बात रखी। इस पर तया किया गया कि व्यापारी स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लेंगे। इसके लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया जाए। निगम द्वारा खींची गई लक्ष्मण रेखा के अंदर ही हर व्यापारी अपना व्यवसाय करेगा। पहाड़िया ने कहा कि जनहित और इंदौर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए रहवासी व व्यापारी सहयोग के लिए तैयार हैं।

इंदौर में देशभर से आए 108 रथों ने हिस्सा लिया, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आए इन रथों ने इस आयोजन को विशेष बना दिया

 इंदौर इंदौर में शुक्रवार को सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन पर एक भव्य रथयात्रा (रथावर्तन) निकाली गई, जिसमें देशभर से आए 108 रथों ने हिस्सा लिया। बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आए इन रथों ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। यात्रा में दो रथ सोने के, दो रजत के, और 35 से अधिक रथ सोने-चांदी, अन्य धातुओं और बहुमूल्य लकड़ियों से बनाए गए थे। यह संभवतः पहली बार हुआ कि इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न राज्यों से इतने सारे रथ एक ही शहर में एकत्र हुए हों, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद यह भव्य यात्रा विजय नगर स्थित बिजनेस पार्क आईडीए ग्राउंड से शुरू हुई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को देखने आए थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी इस यात्रा का गवाह बनने के लिए मौजूद थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद इस यात्रा का रिकॉर्ड भी दर्ज हो सकता है। कई राज्यों की संस्कृति दिखी यात्रा बिजनेस पार्क आईडीए ग्राउंड से आरंभ होकर एलआईजी चौराहा और पाटनीपुरा चौराहे तक पहुंची। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोग पारंपरिक परिधान और देशभक्ति की भावना में लीन दिखे। पारंपरिक भारतीय पोशाकों में सजे हुए श्रद्धालुओं ने यात्रा को एक रंग-बिरंगी छटा प्रदान की। इसके साथ ही, आदिवासी परिधान में मौजूद लोगों ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे यात्रा में सांस्कृतिक विविधता भी झलकी। रथयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस धार्मिक आयोजन में अपना योगदान दिया और यात्रा के उल्लास को बढ़ाया। यहां से गुजरेगी रथ यात्रा एलआईजी चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, भमोरी चौराहा, रसोमा चौराहे होते हुए पुन: दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। यहां समापन होगा। मालवा में पहली बार इतना भव्य आयोजन राहुल जैन, जो धर्म प्रभावना समिति के प्रचार प्रमुख हैं, ने बताया कि यह 108 सिद्ध चक्र महामंडल विधान, जो संभवतः पहली बार मालवा की धरती पर हो रहा है, मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। इस यात्रा में कुछ रथ ऐसे भी शामिल हैं जो विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलते, केवल भारत में ही पाए जाते हैं। महोत्सव अध्यक्ष नवीन गोधा ने बताया कि यह रथयात्रा 4 से 4.50 किमी लंबी रहेगी और हर रथ की अपनी एक विशेष महिमा है। परंपरागत रूप से महावीर जयंती पर रथ यात्रा निकाली जाती है, लेकिन इस बार गुरु प्रमाण सागर जी के सानिध्य में सभी विशेष रथों को इंदौर बुलवाया गया है। एक महीने तक की तैयारियां धर्म प्रभावना समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन के अनुसार, मुनि महाराज की आज्ञा पर दिगंबर जैन समाज के सभी प्रसिद्ध रथों को एकत्र करने का कार्य किया गया है। इन रथों को इंदौर में एकत्र करने के लिए एक महीने पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। नेमीनगर बंडा से सर्वाधिक 30 रथ शामिल हुए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य शहरों और जिलों के भी रथ यात्रा का हिस्सा बने हैं। इस यात्रा में भारत के 28 राज्यों से आए जैन धर्मावलंबी शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बनेंगे। देशभर से आए भक्त रथों के विशेष महत्व और धार्मिक महत्ता ने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया है। मुनि श्री प्रमाण सागर जी के सानिध्य में पहली बार इंदौर में आयोजित इस रथ यात्रा का जैन समाज के लोगों में विशेष आकर्षण है। रथों की सजावट, धार्मिक माहौल, और भक्तों का उत्साह इस ऐतिहासिक यात्रा को देखने के लिए शहर और देश भर से हजारों लोगों को खींच लाया है।  

इंदौर में पटाखा फोड़ने पर बवाल में पुलिस का तगड़ा एक्शन, दो आरोपियों पर लगा NSA

इंदौर इंदौर में बच्चों के पटाखे फोड़ने से जुड़े विवाद में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच पथराव के दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सोमवार को सख्त कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक नवंबर को बच्चों के पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुटों में पथराव हुआ था, जिसमें छह लोग मामूली तौर पर घायल हो गए थे। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश मीना ने बताया कि पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने पथराव के दो मुख्य आरोपियों मोहम्मद शानू (37) और सलमान मोहम्मद (35) के खिलाफ एनएसए लगाया और गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उन्होंने बताया, वारंट तामील कराते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मीना ने बताया कि छत्रीपुरा क्षेत्र में अभी हालात शांतिपूर्ण हैं और पथराव के कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीसीपी ने बताया कि पथराव के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश मीना ने बताया था कि छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में बच्चों के पटाखे चलाने पर कुछ लोगों में विवाद हुआ था और पड़ोसियों की पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि इस विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर भी सामने आई। छत्रीपुरा क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदाय रहते हैं। पथराव की घटना के बाद हिंदू संगठनों के लोग छत्रीपुरा थाने के सामने बड़ी तादाद में जुटे और इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तिलक नगर में पटाखे फोड़ने पर दो पक्षों में विवाद बता दें कि तिलक नगर थाना क्षेत्र में पटाखे फोड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कुछ लोगों को पकड़ा है। थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। विवाद में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है।

इंदौर में पटाखे फोड़ने पर दो वर्गो में विवाद, वाहनों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, डीजीपी ने मांगी घटना की रिपोर्ट, सीएम बोले- सख्ती से निपटेंगे

इंदौर इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के रविदासपुरा में बच्चों के पटाखे फोड़ने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए। कुछ देर बाद ही तनाव उपद्रव में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थर चले। सड़कों पर उतरी भीड़ ने वाहनों व धर्मस्थलों में तोड़फोड़ कर दी।  भीड़ ने एक ऑटो रिक्शा में आग लगा दी और 15 से ज्यादा वाहनों में तोड़-फोड़ की। 6 थानों की फोर्स और रिजर्व बल  ने स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के रविदासपुरा की है। जानें कैसे शुरू हुआ विवाद छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के बच्चे शुक्रवार को अपने घर के बाहर दोपहर में पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले सलमान, सानू, जावेद और अन्य ने फटाखा नहीं फोड़ने से रोका। इस पर बच्चों के परिजनों ने कहा कि दिवाली पर्व सालभर में एक बार आता है तो बच्चे फटाखे फोड़ेंगे। दोनों परिवार के बीच कहासुनी होने लगी। बातचीत के बाद विवाद होने लगा। कुछ देर बाद ही तनाव उपद्रव में बदल गया। साथियों को बुलाकर बोला धावा सलमान, सानू और जावेद ने अपने अन्य कुछ साथियों को भी मौक पर बुला लिया और परिवार की पिटाई करनी शुरू कर दी। घर की महिलाओं के साथ भी युवकों ने मारपीट की। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने जब मारपीट का विरोध किया तो सलमान, सानू और जावेद ने अपने साथियों संग मिलकर उनके घरों पर पथराव कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हुए। वहीं आरोपियों ने मोहल्ले में खड़ी बाइकों और ऑटो को आग के हवाले कर दिया। हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा उपद्रव की सूचना जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। उपद्रव के दौरान भीड़ ने एक ऑटो रिक्शा में आग लगा दी और 15 से ज्यादा वाहनों में तोड़-फोड़ की। बवाल और हंगामे की सूचना मिलते ही छत्रीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे। भारी संख्या में बवाल वाली जगह पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। सीएम बोले-बर्दाश्त नहीं करेंगे सीएम मोहन यादव बोलेहमारी सरकार के होते हुए कोई पटाखे जलाने से रोके ये संभव नहीं है। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है, सभी को अपने दायरे में रहते हुए सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। कोई कानून हाथ में लेगा तो सरकार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।   एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने करवाई बच्चों से आतिशबाजी बवाल की सूचना मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह घटनस्थल पर पहुंचे। अमित ने बच्चों से जमकर आतिशबाजी करवाई। 6 थानों और रिजर्व बल ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम किया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने कहा कि यदि कोई भी क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 4 लोगों पर केस दर्ज   पुलिस का कहना है कि कुछ बाहरी तत्व क्षेत्र की फिजा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते प्रत्येक घर में बाहर से आने वाले लोगों की जांच-पड़ताल की जा रही है। ड्रोन से क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चारों अभी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 

इंदौर में हवा की सेहत खराब, एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार

इंदौर इंदौर की आबोहवा लगातार खराब होती जा रही है। दिल्ली, मुंबई की तरह इंदौर भी अब वायु प्रदूषण के मामले में लगातार नए रिकार्ड बना रहा है। पिछले एक सप्ताह में इंदौर का एक्यूआई AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार चल रहा है। 26 अक्टूबर को तो यह 235 तक पहुंचा जो बेहतर खतरनाक स्तर है।      क्या हैं कारण इंदौर में वायु प्रदूषण के सबसे बड़े कारण हैं अधूरे प्रोजेक्ट्स, प्रदूषण और पेड़ों की कटाई। इसकी वजह से लगातार वायु प्रदूषण हो रहा है। पिछले पांच साल में इंदौर की वायु गुणवत्ता को लगातार खराब होते देखा गया है। कोविड के समय जहां इंदौर की आबोहवा अपने सबसे बेहतर स्तर पर थी वहीं अब वह अपने सबसे खराब स्तर पर है। गाड़ियों का चलना बंद होने से यह सुधार देखा गया था। अब लगातार बढ़ रही गाड़ियां शहर को प्रदूषण में धकेलती जा रही हैं। मौसम भी कर रहा परेशान इस साल इंदौर में मौसम भी लगातार परेशान कर रहा है। दीपावली तक शहर में बारिश हो रही है और बीच बीच में पड़ रही बेतहाशा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इस बार दशहरा और नवरात्रि के कार्यक्रम बारिश की वजह से बिगड़ गए। अब तेज ठंड के मौसम में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह से तापमान भी 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। कैसे होगा सुधार शहर के पर्यावरण को सुधारने के लिए घटती हुई हरियाली को बचाना होगा। पेड़ों की कटाई रोकनी होगी और गाड़ियों का इस्तेमाल कम करना होगा। इसके साथ अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को भी पूरा करना होगा ताकि धूल से निजात मिले

दर्दनाक हादसा, फॉर्म हाउस की छत गिरने से 5 मजदूरों की मौत

Tragic accident, 5 laborers died due to roof collapse of farm house

Tragic accident, 5 laborers died due to roof collapse of farm house इंदौर ! महू में गंभीर हादसा हो गया है. यहां एक फॉर्म हाउस की छत गिरने की वजह से उसमें छह मजदूर दब गए, जिनमें से पांच मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी है. वहीं एक मजदूर की तलाश जारी है. प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है, जहां तीन जेसीबी, एक पोकलेन की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है. पुलिस फॉर्म हाउस मालिक की तलाश कर रही है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार महू तहसील के अंतर्गत चोरल गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से यहां कार्यरत कुछ मजदूरों के दबने की सूचना मिली है. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया है कि यहां एक निर्माणाधीन मकान में कल स्लैब डाली गई थी और रात में मजदूर उसी के नीचे सो गए थे. स्लेब गिरने से छह व्यक्तियों के दबे होने की सूचना थी. उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी तक पांच डेड बॉडी मलबे से निकाली गई है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहां पहुंच गए गए हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है. मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हितिका वासल, एसडीओपी उमाकांत चौधरी, एर्सडीएम चरणजीत सिंह हुड्डा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं.

बाल आश्रम में हैजा का कहर! ,अब तक 11 बच्चों की मौत

Cholera wreaks havoc in children's home! 11 children have died so far

Cholera wreaks havoc in children’s home! 11 children have died so far Indore Cholera Outbreak: मध्य प्रदेश के इंदौर में हैजा का प्रकोप देखने को मिल रहा है. यहां के एक बाल आश्रम में हाल ही में तीन साल की नन्ही बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. इससे आश्रम में कॉलेरा से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा 11 हो गया है. इंदौर के श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम में विकलांग, उपेक्षित या अनाथ बच्चों को सहारा दिया जाता है. यहां पिछले डेढ़ महीने में कई बच्चे जान गंवा चुके हैं. बच्ची को थी उल्टी और दस्त की शिकायतसरकारी बाल चिकित्सालय चाचा नेहरू अस्पताल की सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रीति मालपानी ने जानकारी दी है कि बच्ची को उसके परिवार वालों ने 3 अगस्त को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था. बच्ची को उल्टियां, दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत थी. सभी कोशिशों के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. सोमवार की रात बच्ची की जान चली गई. डॉक्टर ने बताया कि बच्ची विकलांग थी और पहले से ही कुपोषण से पीड़ित थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आश्रम प्रबंधन का दावा है कि उन्होंने बच्ची को उसके परिवार को सौंप दिया था. आश्रम में क्षमता से ज्यादा बच्चे होने का दावाअधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन की हालिया जांच रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि आश्रम में हैजा फैलने के बाद पिछले डेढ़ महीने में दस बच्चों की मौत हो गई. प्रशासन की उच्च स्तरीय जांच में यह भी पाया गया कि कि आश्रम में क्षमता से अधिक बच्चे रह रहे हैं. बच्चों के मेडिकल रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं हैं और भी कई अनियमितताएं पाई गईं. हालांकि, जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि हाल ही में तीन साल की बच्ची की मौत मामले में प्रथम दृष्टया कोई लापरवाही नहीं पाई गई है. जिन बच्चों के माता-पिता जीवित हैं, उन्हें आश्रम ने उनके बच्चे सौंप दिए हैं.

कार पंक्चर कर लाखों की चोरी मद्रास की ठक-ठक गैंग, रास्‍ते चलते बदल लेते हैं कपड़े

Madras's Thak-Thak gang steals lakhs by puncturing a car, changes clothes on the way

Madras’s Thak-Thak gang steals lakhs by puncturing a car, changes clothes on the way इंदौर। कार पंक्चर कर लाखों रुपये की चोरी करने में मद्रास की ठक-ठक गैंग का चेहरा सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने सात बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं जो बाणगंगा थाना क्षेत्र में वारदात करने आए थे। बदमाश पुलिस को चकमा देने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वारदात करते ही चलते हुए आरोपित कपड़े भी बदल लेते हैं। दो वारदातें हुई थीं डीसीपी जोन-3 पंकज पांडेय के मुताबिक, 15 जुलाई को पंधाना निवासी देवेंद्र पंवार के साथ लवकुश चौराहे पर वारदात हुई थी। बदमाश उनकी कार को पंक्चर कर 10 लाख से ज्यादा के आभूषण और नकदी रुपये चुरा ले गए थे। इसी गैंग ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज में कार पंक्चर की और महिला से 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात के पहले पार्टी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस मदनी दरबार होटल पहुंची तो आरोपित वारदात के पूर्व नाॅनवेज की पार्टी करते हुए नजर आए। आरोपित वारदात के बाद रेलवे स्टेशन के समीप भी दिखे। हालांकि इस बीच पुलिस की नजरों से बचने के लिए कपड़े बदल लिए। 15 जुलाई को लवकुश चौराहे पर वारदात हुई थी। बदमाश कार पंक्चर कर 10 लाख से ज्यादा के आभूषण और रुपये चुरा ले गए थे। इसी गैंग ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज में ऐसी वारदात की थी। पंकज पांडेय, डीसीपी जोन-3 बंगले में चोरी करने वाले आरोपितों से टामी-औजार जब्त एमजी रोड स्थित लाल बंगला में चोरी करने वाले आरोपितों को तुकोगंज पुलिस ने शनिवार तक रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से औजार और टामी जब्त कर ली है। आरोपित पवन ओझा निवासी हुकुमचंद कालोनी और रवि साहू निवासी मालपुर कैंट गुना ने शहर में चोरी की थी। आरोपितों ने साड़ी व्यवसायी पलाश जैन पर हमला भी किया था। जितेंद्रसिंह यादव, टीआई

टीवी मोबाइल से रोका तो बच्चों ने माता पिता पर केस दर्ज करवा दिया, 7 साल की सजा संभव

When TV was stopped from mobile, children filed a case against parents, possible punishment of 7 years

When TV was stopped from mobile, children filed a case against parents, possible punishment of 7 years इंदौर ! बच्चों ने माता पिता पर केस दर्ज करवा दिया। केस भी ऐसा कि उसमें सात साल तक की सजा हो सकती है। बच्चों ने इसलिए ऐसा किया क्योंकि माता पिता उन्हें टीवी और मोबाइल नहीं देखने देते थे। नाराज 21 साल की बेटी और 8 साल के बेटे ने थाने पहुंचकर माता पिता दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने पैरेंट्स के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया है। मामला चंदन नगर थाने का है। हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट में शुरू हुए ट्रायल पर रोक लगाईअधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि माता-पिता ने हाईकोर्ट में इस केस में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद जिला कोर्ट में माता-पिता के खिलाफ शुरू किए गए ट्रायल पर अंतरिम रोक लगा दी है। चौधरी के मुताबिक, हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में उल्लेख किया गया कि 25 अक्टूबर 2021 को बच्चे थाने पहुंचे और पुलिस अफसरों को माता-पिता के द्वारा मोबाइल देखने, टीवी चलाने पर रोज-रोज डांटने की बात बताई। इस पर पुलिस ने परिजन के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। बुआ के पास रहते हैं बच्चेबच्चों ने पुलिस को बताया कि माता-पिता कई बार उनसे मारपीट भी करते थे। माता-पिता ने पुलिस थाने और कोर्ट में बार-बार कहा कि बच्चों की मोबाइल, टीवी की लत से हर घर परेशान है। बच्चों को डांटना बहुत ही सामान्य बात है। अब एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही दोनों बच्चे बुआ के साथ रह रहे हैं। पिता का भी अपनी बहन के साथ विवाद चल रहा है। यह धाराएं लगाई गईबच्चों की शिकायत पर पुलिस ने पैंरेंट्स पर धारा 342, धारा 294, धारा 323 लगाई है।

इंदौर : ट्रेनों में टुकड़ों में महिला की लाश, दो राज्यों की पुलिस जांच में जुटी मिली सफलता

इंदौर  इंदौर और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के अंदर जिस महिला की लाश के टुकड़े मिले थे, उसकी पहचान हो गई है। महिला के हाथ पर मीराबेन और गोपाल भाई का नाम लिखा मिला था। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में गुम हुई 50 महिलाओं की जांच की तो इनमें से एक का नाम मीरा बाई निकला, इसके बाद उसकी पहचान हो गई। वह रतलाम जिले के बिलपांक थाना इलाके के मऊ गांव की रहने वाली थी। पति के विवाद के बाद घर से गई थी जानकारी के मुताबिक 6 जून को मीराबेन पति से विवाद होने के बाद घर से चली गई थी। परिजन कुछ दिन उसका इंतजार करते रहे। इसके बाद 12 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस के अनुसार महिला की दो बेटियां हैं और उन्होंने हाथ में गुदे नाम, कपड़े और बिंदी से मां को पहचान लिया। पुलिस अब डीएनए जांच भी करवाएगी। 40 संदेहियों से पुलिस ने की पूछताछ इंदौर स्टेशन के यार्ड में 8 जून को नागदा-महू पैसेंजर ट्रेन में बैग में महिला के अंग मिले थे, इसके बाद 9 जून को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में शव के बाकी अंग मिले। जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही ट्रेने एक ही समय पर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। जिससे आशंका है कि हत्यारों ने वहीं दोनों ट्रेनों में इन्हें रखा। पुलिस ने इस मामले में मीराबेन से बात करने वाले 40 संदेहियों से भी पूछताछ की है।

रतलाम के बाद इंदौर के शिव मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका ट्रैफिक

CM: After visiting Mahakal, he participated in the Raksha Bandhan program

इंदौर    रतलाम के बाद अब इंदौर के शिव मंदिर में मवेशी के कटे अंग मिलने का मामला सामने आया है। इंदौर के आजाद इलाके में बुधवार सुबह शिव मंदिर में मवेशी के कटे अंग मिलने के बाद तनाव फैल गया। मंदिर की सफाई करवाई जा रही है। घटना बुधवार सुबह की है। इंदौर के आजाद इलाके में श‍वि मंदिर में सुबह पहुंचे लोगों को मंदिर में मवेशी के कटे अंग नजर आए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद टीआई के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। चारों तरफ से बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि मांस के टुकड़े श्‍वान लेकर आया था। इसमें किसी प्रकार की शरारत नहीं है। सीसीटीवी वीडियो में तीन संदिग्ध युवकों का एक वीडियो भी वायल हो रहा है जिसमें तीन युवक एक ही बाइक पर आए और मंदिर की तरफ कुछ फेंकते हुए दिखाई दिए हैं। टीआई नीरज का कहना है कि ये सीसीटीवी फुटेज पुराने हैं। श्‍वान वहां शव के टुकड़े लेकर आया हैं।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच तीन संदिग्ध युवकों का एक वीडियो वायरल हो गया था। इसमें तीन युवक एक ही बाइक पर आए और मंदिर की तरफ कुछ फेंकते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि, टीआई नीरज मेड़ा का कहना है कि वायरल किए जा रहे सीसीटीवी फुटेज पुराने हैं। कुत्ते ने किसी शव के टुकड़े लाकर डाले हैं। संभवत: वे कहीं और से लाकर यहां खा रहे होंगे। किसी व्यक्ति के द्वारा यह कृत्य नहीं किया गया है। शिव मंदिर के आसपास मवेशी के इस आकार में टुकड़े पड़े मिले। शिव मंदिर के आसपास मवेशी के इस आकार में टुकड़े पड़े मिले। बुधवार सुबह मंदिर में महिलाएं पहुंची तो उन्हें टुकड़े दिखाई दिए। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। वहां के लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। बुधवार सुबह मंदिर में महिलाएं पहुंची तो उन्हें टुकड़े दिखाई दिए। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। वहां के लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया।  

7वीं की छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मौत के बाद मचा हड़कंप

इंदौर स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सातवीं की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर से अंजलि शर्मा स्कूल जाने के लिए निकली। छात्रा स्कूल बस में न जाते हुए नजदीक के दूसरे अपार्टमेंट में चली गई। बिल्डिंग में लिफ्ट से ऊपर गई और नीचे छलांग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में ऊपर जाते दिखी छात्रा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में  छात्रा लिफ्ट में चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। अंजलि एडंवास स्कूल में 7वीं क्लास की छात्रा थी। छात्रा के परिवार में एक बड़ा भाई है। पिता किसी कंटेनर कंपनी में काम करते हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। दो माह पहले कॉलेज छात्रा दी थी जान बता दें कि पहले भी इंदौर में ऐसी घटना हो चुकी है। दो माह पहले पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप के 16वें फ्लोर से कूदकर कॉलेज छात्रा ने सुसाइड किया था। स्कीम 54 के एक होस्टल में रहने वाली मुस्कान अग्रवाल (22) दोस्त से मिलने आई थी। मुस्कान का सीसीटीवी भी सामने आया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग से 500 मीटर परिधि में कैसे संचालित हो रही हैं शराब दुकानें “हाई कोर्ट “

How are liquor shops operating within 500 meters radius from the National Highway “High Court” जनहित याचिका में होना है सुनवाई। कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर नोटिस जारी कर मांगा था जवाब। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग से 500 मीटर की परिधि में शराब दुकानें किस नियम के तहत संचालित हो रही हैं।कोर्ट ने शासन से यह सवाल उस जनहित याचिका में मांगा है जिसमें इन शराब दुकानों के संचालन को चुनौती दी गई है।सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2017 में आदेश दिया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग की 500 मीटर की परिधि में कोई शराब दुकान संचालित नहीं की जा सकती है। इंदौर। शासन को बुधवार को मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के समक्ष बताना है कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग से 500 मीटर की परिधि में शराब दुकानें किस नियम के तहत संचालित हो रही हैं। इनका संचालन रोकने के लिए शासन क्या कर रहा है। कोर्ट ने शासन से यह सवाल उस जनहित याचिका में मांगा है जिसमें इन शराब दुकानों के संचालन को चुनौती दी गई है। हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका राजेंद्र गुप्ता ने दायर की है। वे स्वयं ही इसमें पैरवी भी कर रहे हैं। याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2017 में आदेश दिया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग की 500 मीटर की परिधि में कोई शराब दुकान संचालित नहीं की जा सकती है। कोर्ट के निर्देश के बाद 500 मीटर की परिधि से बाहर संचालित होने वाली शराब दुकानों के लिए भी सख्त नियम बनाए गए थे। आबकारी विभाग में की थी शिकायत याचिका में कहा है कि इंदौर-देवास राष्ट्रीय राजमार्ग की 500 मीटर की परिधि में नौ शराब दुकानें संचालित हो रही हैं। याचिकाकर्ता ने आबकारी विभाग में इसकी शिकायत की थी लेकिन शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। ये दुकानें आज भी संचालित हो रही हैं। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता के तर्क सुनने के बाद शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। याचिकाकर्ता ने याचिका में यह भी कहा है कि उन्होंने दुकानों के संबंध में आबकारी विभाग में शिकायत की तो वहां से जवाब दिया गया कि ये शराब दुकानें परंपरागत हैं। याचिका के समर्थन में इन शराब दुकानों के फोटोग्राफ और अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। बुधवार को शासन को जवाब देना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet