LATEST NEWS

30 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया

On the complaint of a 30-year-old woman, the police registered a case of sexual assault. ग्वालियर ! ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना इलाके की रहने वाली एक 30 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. बताया क्या है ! कि मुरार थाना क्षेत्र के घास मंडी इलाके की रहने वाली 30 वर्षीय युवती की दोस्ती मेहरा गांव थाटीपुर के रहने वाले कालू यादव से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी इसके बाद दोनों के बीच मिलना जुलना भी शुरू हो गया इस बीच आरोपी कालू यादव द्वारा युवती को अपनी बातों में बहलाकर सिटी सेंटर स्थित पाल्म रेजिडेंसी स्थित खाली फ्लैट पर बुलाया गया जहां आरोपी द्वारा 16 नवंबर को उसके साथ दुष्कर्म की वारदात घटित की गई. और धमकी भी दी गई डरी सहमी युवती कुछ दिन तो चुप रही बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी और पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवती का मेडिकल कराया और आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा आरोपी युवक की तलाश की जा रही हैनिरंजन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

30 एकड़ सरकारी जमीन पर बनाई अवैध कालोनी, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर.

An illegal colony was constructed on 30 acres of government land; the administration used a bulldozer to demolish it. आदमपुर के ग्राम छावनी पठार में चार करोड़ रुपये कीमत की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त। राजीव गांधी प्रौद्योगिक मिशन के नाम पर आवंटित है जमीन। भोपाल । जिला प्रशासन ने आदमपुर छावनी में गुरुवार को अवैध कालोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। इस जमीन की वर्तमान में अनुमानित कीमत चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। जमीन राजीव गांधी प्रौद्योगिक मिशन के नाम से आवंटित की गई है। कार्रवाई के दौरान लोग विरोध में उतर आए थे, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई लगातार चलती रही। बताया जा रहा है कि यहां बने चालीस से अधिक निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा गया है। इसके साथ ही जिन मकानों में लोग निवास कर रहे हैं ,उनको ये जगह छोड़ने के लिए कुछ समय की मोहलत दी गई है। कालोनाइजरों का पता लगा रहे अधिकारीसरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाए जा रहे हैं। कार्रवाई के विरोध में यहां मकान में रहने वाली महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ सामने आ गईं थीं। राजस्व अधिकारियों द्वारा पता लगाया जा रहा है कि आखिर सरकारी जमीन पर किन लोगों के द्वारा अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही है। यहां पक्के निर्माण के साथ ही बाउंड्रीवाल तक बना ली थी। इनका कहना हैछावनी पठार आदमपुर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाए गए हैं, जिन्हें बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया है। कुछ लोगों को समय दिया गया है जल्द ही आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व वन मंत्री शाह के टाइगर रिजर्व में पिकनिक मनाने की जांच आरोपी अधिकारी को ही सौंपी.

The investigation into the allegations of the former Forest Minister Shah enjoying a picnic in the Tiger Reserve has been entrusted to the accused officer. भोपाल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पूर्व वन मंत्री विजय शाह की चिकन-बाटी पार्टी की जांच में नया मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी अधिकारी ही मामले की जांच कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी अधिकारी से ही जांच रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने मध्य प्रदेश के पीसीसीएफ और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी दिल्ली को शिकायत की थी। इसमें उन्होंने टाइगर रिजर्व के अधिकारी कृष्णमूर्ति पर गंभीर आरोप लगा कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अब इस मामले में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) असीम श्रीवास्तव ने फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति से ही जांच रिपोर्ट मांग ली है। वहीं, फील्ड डायरेक्टर ने डिप्टी डायरेक्टर को जांच सौंप दी है। इस पर अजय दुबे का कहना है कि बिना वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के टाइगर रिजर्व में आग लगाने से लेकर निजी वाहनों को प्रवेश नहीं मिल सकता। इसमें वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर से ऊपर कोई अधिकारी नहीं है। ऐसे में भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी से मामले की जांच कराई जानी चाहिए। पिछले दिनों वायरल हुआ था वीडियो- बता दें, पूर्व वन मंत्री विजय शाह का अपने एक दोस्त के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ह्यसिद्ध बाबा पहाड़ी के पास पिकनिक मनाने का वीडियो सामने आया था। यह वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। शिकायत के अनुसार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में निजी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

कलेक्टर ने जताई नाराजगी डी.एम. नान को कारण बताओ नोटिस जारी

The Collector expressed displeasure, issued a notice to District Magistrate Nan, asking for reasons to be provided. तीन अन्य अफसरों सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति अधिकारी व वेयर हाउस कारपोरेशन के जी.एम. को भी जारी होगा नोटिस कटनी। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के हित को सदैव सर्वोपरि रखा जाये। किसानों को होने वाली असुविधा पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जायेगा। कलेक्टर अवि प्रसाद ने यह निर्देश बुधवार की शाम वीडियो कान्फ्रेंसिंग से धान उपार्जन कार्य की वर्चुअली समीक्षा के दौरान दिये।जिला प्रबंधक को नोटिस जारीकलेक्टर श्री प्रसाद ने उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान खरीदी केन्द्रों में बारदाना की समय पर आपूर्ति न होने और परिवहन कार्य में सुस्ती पर गहन नाराजगी जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक के कार्यों के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही परिवहन में विलंब तथा स्वीकृति पत्रक जारी न होने पर समक्ष में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये हैं। अभी की स्थिति में कुल धान खरीदी 73 हजार 968 मेट्रिक टन धान के विरूद्ध मात्र 33 हजार 853 मेट्रिक टन अर्थात् 46 प्रतिशत धान ही परिवहन होने पर कलेक्टर ने गहन असंतोष जताया। वहीं स्वीकृति पत्रक की मात्रा केवल 9123 मेट्रिक टन है, जो कुल खरीदी की मात्र 12 फीसदी है। जिससे कृषकों के भुगतान में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इन्हें भी जारी होगा नोटिसकलेक्टर ने कहा कि किसानों से सीधे जुड़े उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लचर, रवैया रखने और कोताही बरतने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। कठोर कार्यवाही की जायेगी। समीक्षा के दौरान जिला उपार्जन समिति के सभी अधिकारी वर्चुअली जुड़े रहे।

यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर हुई बैठक तय रूट पर चलेंगे ई रिक्शा उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही दिखाने होंगे कागज

A meeting was held to improve the transportation system, and action will be taken for violations of the designated route by e-rickshaws, with documentation required to demonstrate compliance. कटनी । ई रिक्शा चालकों की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी लेकिन अब कुछ सुधार हो सकता है इसी कड़ी में रूट का उल्लंघन करने वैधानिक करवाई की जाएगी। शहर मे जाम की परेशानी से निजात के लिए प्रशासन और क्षेत्रीय परिवहन विभाग में मिलकर रूट निर्धारित करने की योजना तैयार की है। कुल 6 रूट निर्धारित किए जाएंगे। बुधवार को यातायात पुलिस विभाग और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया और फिर रूट निर्धारित किया । क्षेत्रीय परिवहन विभाग एवं पुलिस यातायात ने शुरुआती तौर पर ई-रिक्शा की सूची तैयार कर रूटवार कलर कोडिंग की हैं जिसके बाद कलर कोडिंग के साथ निर्धारित रूट पर ई-रिक्शा चल सकेंगे। अतरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मिथलेश कुमार गुप्ता एवं यातायात सूबेदार राहुल पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक ई-रिक्शा कलर कोडिंग के हिसाब से अपने रूट पर संचालन करेंगा । रूट क्रमांक-1 पर हरे रंग के ई-रिक्शा चलेंगे।स्टेशन से सराय मोहल्ला के रास्ते ई रिक्शा ये रेलवे स्टेशन से सराय मोहल्ला, गणेश चौक, सिविल लाइन, मुड़वारा स्टेशन, मिशन चौक से माधवनगर गेट होते हुए पीरबाबा तक जाएंगे। इसी प्रकार रूट क्रमांक-2 पर लाल रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ये रेलवे स्टेशन से सराय मोहल्ला, गणेश चौक, कचहरी चौक, कोतवाली तिराहा, मिशन चौक, आजाद चौक, कैलवारा मोड़ से होते हुए इंदिरा ज्योति कालोनी तक जाएंगे। इसी तरह रूट क्रमांक-3 पर आसमानी रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ये रेलवे स्टेशन से बरही रोड, गर्ग चौराहा, आदर्श कालोनी, चड्डा कॉलेज से होते हुए प्लेटफार्म क्रमांक 5 तक जाएंगे। वहीं रूट क्रमांक 4 पर नारंगी रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ये रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से गायत्री नगर, बाबा घाट, कटनी साउथ, डीजल लोको शेड से होते हुए एनकेजे बजरिया तक जाएंगे। इसी तरह रूट क्रमांक-5 पर सफेद रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ये प्लेटफार्म क्रमांक 5 से जुहला-जुहली की ओर चलेेंगे। इसके अलावा रूट क्रमांक-6 पर पीले रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ये कटनी साउथ से मिशन चौक, मुड़वारा स्टेशन, सिविल लाइन, व्हीआईपी रोड, रेलवे स्टेशन, आयुध निर्माणी, एसीसी होते हुए माधवनगर तक जाएंगे। अगर ई-रिक्शा निर्धारित मार्ग से बाहर गया तो चालान होगा। इसके साथ ही निर्धारित रूट पर स्टापेज भी तय किए जाएंगे ।

किशोर घर से कीमती सामान लेकर गायब

Teenager missing from home with valuables ग्वालियर ! शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाला एक किशोर घर से कीमती सामान लेकर गायब हो गया। खास बात यह है कि इस किशोर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मां की साड़ी का सहारा लिया और उसे पहन कर महिला के वेश में यह अपने घर से निकाला और गायब हो गया। इस बात का खुलासा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुआ है। पता चला है कि 14 साल का यह किशोर मथुरा वृंदावन पहुंचा है। घटना तीन दिन पहले की है ।छात्र अपने साथ तीन बैग पुराने गहने और नकदी लेकर गायब हुआ है। खास बात यह है कि यह किशोर अपना मोबाइल घर छोड़ गया है लेकिन मोबाइल में मथुरा वृंदावन के होटल के बारे में बारे में जानकारी लेने के लिए उसने गूगल सर्च किया था। इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। इसी के आधार पर पुलिस उसे तलाशने मथुरा वृंदावन गई है। फिलहाल पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर उसके अपहरण का मुकदमा अज्ञात लोगों पर दर्ज किया है। कक्षा 9 में पढ़ने वाला यह किशोर आनंद नगर में स्थित एक मल्टी में रहता है। उसके माता-पिता 18 दिसंबर को घर से बाहर थे ।इसी दौरान शाम के वक्त वह यह किशोर अपने घर से गायब हो गया ।जबकि उसका छोटा भाई घर पर ही था माता-पिता ने जब घर में बडे़ बच्चे को तलाशा तो उसके कुछ कपड़े गायब मिले और मां की साड़ी अलमारी में रखे लगभग 7 तोला वजनी सोने की जेवर और नकदी भी गायब मिली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो महिला की साड़ी पहन कर जा रहे किशोर पर सब की निगाहें गढ़ गई । किशोर की मां अपनी साडी़ देखते ही पहचान गई। इससे अंदाजा लगाया गया है कि किशोर घर का बैग और साड़ी पहनकर गायब हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह किशोर खुद गायब हुआ है या किसी के साथ गया है, इसका पता लगाया जा रहा है। 14 साल के बच्चे से इतनी शातिराना हरकत की उम्मीद अमूमन नहीं की जाती है यह भी पता नहीं चला है कि किशोर किस व्यक्ति के बहकावे में आकर यह कृत्य करने को मजबूर हुआ। निरंजन शर्मा एडिशनल एसपी ग्वालियर

उड़न दस्तै ने कैलवारा कला मार्ग पर चावल के अवैध परिवहन करने पर वाहनों को पकड़ा.

Udan Dasta apprehended vehicles for the illegal transportation of rice on Kalewara Art Road.. कटनी। कैलवारा कला मार्ग पर 670.50 क्विटल अवैध चावल कि‍या जब्त, मंडी शुल्क की वसूली की गई है। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर संयुक्त नाकों में अवैध अनाज परिवहन के मामलों की निगरानी हेतु उडनदस्ता दल की तैनाती की गई है। इसी वजह से मंगलवार को वन नाका केलवारा कला मार्ग पर उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के लिए अवैध परिवहन हो रही 670.50 क्विंटल अवैध चावल दो वाहन सहित जब्त करनें में बडी सफलता मिल सकी। कृषि उपज मंडी समिति के मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका के मार्गदर्शन में दोनों वाहन द्वारा कृषि उपज चावल का अवैध परिवहन करते हुए पकडे पाये जाने पर दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के रूप में 1 लाख 26 हजार 819 रूपये की वसूली की जाकर कार्यालय में जमा कराई गई है। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कृषि उपज मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका ने कार्यवाही के दौरान वन नाका कैलवारा कला मार्ग पर वाहनों के निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक यू.पी. 70 के.टी 1753 एवं यू.पी 52 टी 7272 की जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के लिए 670.50 क्विंटल चावल का अवैध परिवहन पाया गया। जांच दल मे सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार मांझी, राजेन्द्र कुमार चौधरी, किशोर कुमार पनिका, हरिओम कौरव, सुधीर कुमार त्रिपाठी की सहभागिता में कार्यवाही की गई।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट पर निर्माणा कार्य के दौरान मजदूर घायल.

During the construction work at Rajmata Vijayaraje Scindia Civil Airport, laborers were injured. ग्वालियर। ग्वालियर में निर्माणाधीन राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट पर निर्माणधीन एयर टर्मिनल में काम के दौरान आज फिर एक हादसा होने से एक मजदूर गभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद वहां हड़कम्प मच गया । तीन महीने में यह दूसरी बड़ी घटना है । घटना के बाद घायल मजदूर के नाराज साथियों ने जमकर बवाल किया जिसके चलते मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और पुलिस विवेचना में लगी है। आपको बता दें कि लगभग पांच सौ करोड़ की लागत से यहां कार्गो टर्मिनल बन रहा है. इसमें अभी फिनिशिंग का काम चल रहा है और आज दोपहर अचानक इसमें गिरने से एक श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गया । उसे तत्काल उठाकर बिरला अस्पताल ले जाया गया और वहां उसे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद साथी मजदूर ने बताया कि सुबह जब काम करने ले लिए वह ऊपर चढ़ा तो संतुलन गड़बड़ाने से काफी ऊंचाई से वह एकदम नीचे आ गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। किसी सेफ्टी उपकरण के बिना उसे पचास फुट ऊंची सीलिंग पर चढ़ा दिया गया जिससे वह गिर गया । मोहकम के गिरने के बाद वहां मौजूद कम्पनी के अधिकारी मौके से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है बाईट,,, राजवीर घायल मजदूर का साथी बाईट,,,, थाना प्रभारी महाराजपुरा ग्वालियर

गरीबों के गेहूं की कालाबाजारी करने वाले बीजेपी नेता को 5 साल की जेल, पत्नी सहित 11 दोषी.

BJP leader involved in black-marketing wheat meant for the poor sentenced to 5 years in prison, along with 11 other offenders, including his wife. भोपाल। मंदसौर के बीजेपी नेता और उनकी सहित 11 लोगों को गेहूं और राशन की कालाबाजारी करने पर कोर्ट ने कैद की सजा सुनायी है। इस मामले में बीजेपी नेता राजेन्द्र सिंह गौतम, उनकी पत्नी सहित 11 लोगों को कोर्ट ने दोषी पाया। इन 11 लोगों में महिला और पुरुष सभी शामिल हैं। पुरुषों को 5 साल और महिलाओं को 4 साल की सजा सुनायी गयी है। मंदसौर में भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेंद्र सिंह गौतम उनकी पत्नी योगेश देवी गौतम सहित 11 दोषियों को न्यायालय ने गरीबों के नाम पर मिलने वाले गेहूं और राशन की कालाबाजारी करने के मामले में दोषी पाया। पुरुषों को पांच-पांच साल और महिलाओं को चार साल की कारावास की सजा सुनाई है। मामला 2002 का है। राजेंद्र सिंह गौतम उस समय कांग्रेस में थे। वो जिला पंचायत और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2002 में सरकारी बाजार उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष पद पर रहते हुए राजेंद्र सिंह गौतम, उनकी पत्नी योगेश देवी गौतम और अन्य आरोपियों ने मिलकर राशन का गेहूं, केरोसिन और अन्य सामान गरीबों को न देकर उसकी कालाबाजारी कर बाजार में बेच दिया। मामला उजागर हुआ और न्यायालय में लगभग 20 साल तक यह मुकदमा चला। इसमें16 आरोपी बनाए गए थे।

प्रशासन बेखबर भू माफिया निडर कर रहे अवैध उत्खनन कोपरे मुरम का परिवहन.

The administration is unaware that the fearless illegal excavation by the land mafia is being transported to Muram in trucks. माइनिंग विभाग की उदासीनता और क्षेत्रीय प्रशासन की अनदेखी से फल फूल रहे भू माफिया अलताफ खान सिरोंज! सिरोंज अवैध उत्खनन का मुख्य गढ़ अरोन रोड इस बात की गवाही देता है कि 24 घंटे अवैध उत्खनन करता भू माफिया अपनी गिट्टी क्रेशर मशीन की आड़ में अवैध कोपरे मुर्मू का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं! गिट्टी क्रेशर मशीनों के आसपास शासकीय भूमि हो या वन विभाग की भूमि हो सारी भूमियों को अवैध उत्खनन कर्ताओं ने बड़े-बड़े गढ्ढ़ों में तब्दील कर दिया है अगर क्षेत्रीय प्रशासन इस और ध्यान दे तो सरकार को लाखों रुपए का चुना लगाने वाले भू माफिया पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है क्योंकि माइनिंग विभाग तो इस और लापरवाही बरत्ता चला आ रहा है! आज तक माइनिंग विभाग ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है! जिस्स के भू माफिया को हानि पहुंची हो या क्रेशर मशीनों के स्थान पर जाकर जांच की हो के कितनी तादाद में भू माफिया अवैध कोपरा उत्खनन निकालकर परिवहन कर रहे हैं! आरोन रोड पर स्थित एवं इमलानी रोड पर स्थित गिट्टी क्रेशर मशीनों की आड़ में अवैध कोपरे मुरम का धड़ल्ले से चला रहे कारोबार 24 घंटे आरोन रोड की घाटी से कोपरे मुरम से भरे हुए डंपर क्षेत्र में कॉलोनी ओर प्लांटो में बगे़र रॉयल्टी के बेझिझक डाल रहे हैं माइनिंग विभाग सिरोंज से लगभग 90 किलोमीटर दूर विदिशा जिले में बैठी हुई है! लेकिन निष्क्रिय नजर आती है माइनिंग विभाग द्वारा कभी भी क्रेशर मशीनों पर जाकर चेक नहीं किया जाता कि उनके आसपास की जमीन को क्रेशर मशीनों के मालिकों ने बड़े-बड़े गढ़ों में तब्दील कर दी है! कुछ जमीन राजस्व विभाग की भी है तो कुछ जमीन वन विभाग की भी है! क्या कभी इन्होंने इतनी रॉयल्टी दी माइनिंग विभाग के अधिकारी कभी ऐसा नहीं करते कई बार मीडिया कर्मियों द्वारा अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है फिर भी वह इस ओर ध्यान नहीं देते हां सूत्र बताते हैं कि कभी-कभी माइनिंग विभाग सिरोंज क्षेत्र में आता है तो कभी छोटा-मोटा रेता के ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर कैस बना देते हैं और गिट्टी क्रेशर मशीनों पर घूम कर वापस आ जाते हैं जिससे मॉर्निंग विभाग की मिली भगत भी इसमें शामिल हो सकती है लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी प्रशासन इन भू माफियाओं पर कार्रवाई करने से बच रहा है इस विषय मैं जब हमारे प्रतिनिधि की बात जब भी सिरोंज प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से होती है! या उनको इस विषय में जानकारी दी जाती है! तो इनका कहना साफ रहता है हमें भनक लगेगी के क्षेत्र में अवैध कोपरे के डंपर पर आ रहे हैं हम कार्रवाई करेंगे वहीं जब भी हमने माइनिंग विभाग अधिकारी से संपर्क करने का सोचा है तो इनसे संपर्क नहीं हो पता का क्योंकि मीनिंग भाग अधिकारी फोन उठाना उचित नहीं समझते अब एक सवाल यहां भी बनता है कि माइनिंग विभाग क्यों नहीं क्रेशर गिट्टी मशीनों पर जाकर इसकी जांच करता

तय सीमा से अधिक आवाज में गाना बजाने पर पहली कार्रवाई.

The first action will be taken for playing music at a volume exceeding the specified limit. ऐशबाग पुलिस ने कोलाहल अधिनियम की धाराओं में दर्ज की एफआईआर भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाने वाले युवक पर मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद यह पहली कार्रवाई है। आदेश में धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर निर्धारित डेसिबल से अधिक आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर प्रतिबंध किया है। बावजूद इसके युवक तेज आवाज में रात में गाने बजा रहा था। पुलिस ने युवक पर कोलाहल अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे मराठी मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने कॉल कर शिकायत दर्ज कराई कि सार्वजनिक स्थल पर खुले में तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाकर बर्थडे मनाया जा रहा है। आवाज बहुत तेज है और इससे लोगों को परेशानी हो रही है। सूचना पर पुलिस राम मनोहर लोहिया स्कूल के पास मराठी मोहल्ला पहुंची तो वहां दीपक मरोठिया नामक युवक परिवार के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। उसने अपने मोबाइल फोन से मिक्सर मशीन कनेक्ट कर तीन बड़े स्पीकर लगा रखे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीपक मरोठिया को समझाइश दी कि वह तेज आवाज में गाने नहीं बजाए। पुलिस के रहते दीपक ने एम्प्लीफायर मशीन की आवाज बहुत कम कर ली थी। पुलिस के जाने के पंद्रह मिनट बाद दीपक मरोठिया ने फिर मोबाइल से एम्प्लीफायर मशीन कनेक्ट की और तेज अवाज में गाने बजाने लगा। लोगों ने दौबारा शिकायत की तो पुलिस पहुंची थी, लेकिन दीपक स्पीकर छिपाकर फरार हो गया था।

अपर सचिव वन के खिलाफ लोकायुक्त में मामला दर्ज.

A case has been filed against the Deputy Secretary of Forests in the Lokayukta. लोकायुक्त संगठन तत्कालीन छतरपुर डीएफओ एवं वर्तमान अवर सचिव वन अनुराग कुमार के खिलाफ वायरबेड और चैनलिंक खरीदी में अनियमित किए जाने पर प्रकरण पंजी बात कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी एसपी सागर लोकायुक्त को दी गई है। लोकायुक्त संगठन ने वन विभाग को पत्र लिखकर खरीदी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के बार-बार निर्देश दिए जा रहे है किन्तु विभाग दस्तावेज उपलब्ध कराने में टालमटोल कर रहा है। उज्जैन एसपी लोकायुक्त ने 3 साल पहले एपीसीसी सत्यानंद के खिलाफ प्रकरण पंजीबद किया था। इसके बाद से सत्यानंद से संबंधित जांच आगे नहीं बढ़ पाई। इसके अलावा खरगोन डीएफओ प्रशांत कुमार, इको टूरिज्म बोर्ड में पदस्थ साहिल गर्ग सहित आधा दर्जन आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ जांच लंबित है किंतु फैसला अभी तक नहीं लिया जा सका है। मैं इस मामले को दिखवाता हूं। कमल अरोरा सीसीएफ जबलपुर

वन विभाग में कमीशन का खेल: चहेते सप्लायर को उपकृत करने मार्केट से हो रही है खरीदी.

The Game of Commission in Forest Department. उदित नारायण भोपाल। वन विभाग में कमीशनबाजी का खेल बदस्तूर जारी है। निर्वतमान वन मंत्री विजय शाह ने अपने कार्यकाल में कमीशनबाजी के खेल पर रोक लगाने की मंशा से प्रदेश स्तर पर एकजाई टेंडर करने के आदेश जारी किए थे। अफसरों ने उनके आदेश को धुंआ में उड़ाते वनमंडल स्तर पर खरीदी का क्रम जारी रखा है। ताज़ा मामला मंडला पूर्व और मंडला पश्चिम का है। दोनों ही वनमंडल की कमान एक ही अफसर के हाथ में है. यही वजह है कि डीएफओ ने अपने चहेते सप्लायर्स जैन बंदुओं को बिल्डिंग मैटेरियल्स और नीमखली गोबर खाद और उपजाऊ मिट्टी प्राय करने का वर्क आर्डर जारी कर दिया। सूत्रों के अनुसार डीएफओ को खरीदारी की इतनी जल्दबाजी थी कि वर्क आर्डर पहले जारी कर दिया और टेंडर बाद में बुलाई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यालय से आदेश जारी है कि वर्मी खाद और नीमखली अनुसंधान एवं विस्तार शाखा से ही खरीदा जाए किंतु विभाग की शाखा से खरीदने पर कमीशन बाजी का खेल नहीं हो पता, इसलिए निविदा कर मार्केट से खरीदी की जा रही है, वह भी डीएफओ के पसंदीदा गगन जैन के फर्म से खरीदने का फरमान है। डीएफओ ने निविदा 15 दिसंबर को बुलवाई और वर्क आर्डर 14 दिसंबर को ही कर दिया। बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का ऑर्डर भी अचल जैन की फर्म को दिया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि पौधारोपण के कार्य अनुसंधान एवं विस्तार शाखा के द्वारा किया जाता है। मंडल वन मंडल में यह कार्य टेरिटोरियल डीएफओ कर रहे हैं. डीएफओ नित्यानंद ने पश्चिमी वन मंडल के लिए नीम खली गोबर खाद और उपजाऊ मिट्टी सप्लायर का ठेका गगन जैन की फर्म को दिया है। इन सामग्रियों की खरीदी मार्केट दर से कई गुना अधिक है। पश्चिमी वन मंडल में खरीदी का लेखा-जोखा नीम खली 7350 कुंटल गोबर खाद 881 कुंटल उपजाऊ मिट्टी 1742 कुंटल

22 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाए अधिकारी बर्खास्त.

The official caught taking a bribe of 22 lakhs has been dismissed. सतना नगर निगम आयुक्त रहते डॉक्टर दंपत्ति से की थी 50 लाख की मांगUdit Narayan, Sahara Samachaar.भोपाल। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेंद्र कुमार कथूरिया को राज्य सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 जुलाई 2023 को आए कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से अभिमत मांगा था। अभिमत आने के बाद राज्य सरकार ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया। 2001 बैच के अधिकारी सुरेंद्र कुमार कथूरिया ने सतना नगर निगम आयुक्त रहते हुए एक डॉक्टर से 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। उन्हें 22 लाख रुपए नकदी और सोना लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सिंहस्थ के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सम्मानित किया था। बाद में ये अवॉर्ड उनसे वापस ले लिया गया था। ऐसे की हुई कार्रवाईसामान्य प्रशासन विभाग से जारी बर्खास्तगी आदेश में कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद सुरेंद्र कुमार कथूरिया को 10 अगस्त 2023 को सेवा से पृथक करने का फैसला किया है। इसके लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से अभिमत मांगा था। आयोग ने 17 अक्टूबर 23 को सामान्य प्रशासन विभाग के फैसले पर सहमति दे दी थी। इसके बाद अब 12 दिसंबर 2023 को जारी आदेश में कथूरिया को मप्र सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 10 के अंतर्गत सेवा से पदच्युत करने का आदेश जारी कर दिया है।

अधिकारियों पर पत्थर फेकने वाले रेत माफिया के घर चली जेसीबी.

Raid at the house of the sand mafia that throws stones at officials. अधिकारियों का काफिला मेहराघाट, अवैध रूप से बनाई गई चार दुकानें तोड़ीUdit Narayan.नर्मदापुरम। अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने वाले रेत माफिया निमोदा भाइयों के घर शनिवार अल सुबह अधिकारियों का भारी भरकम अमला पहुंचा। जेसीबी की मदद से रेत माफिया निमोदा भाईयो के द्वारा किए गए मेहराघात के अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस दौरान ग्रामिणों की भीड़ जमा हो गई। वहां पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही। जानकारी के अनुसार शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं मारपीट के प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले द्वारा शनिवार सुबह आरोपी सोनू निमोदा एवं मयंक निमोदा के ग्राम मेहरघाट स्थित मकान के अवैध हिस्से को जेसीबी से ढहाया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम नर्मदापुरम आशीष पांडे के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसडीओपी इटारसी महेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग अमला उपस्थित रहा। एसडीएम पांडे ने बताया कि आरोपी दोनों भाइयों के मकान में अवैध रूप से बनाए गए चार दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई है।गुरुवार को किया था नायब तहसीलदार पर हमला नायबतहसीलदार कीर्ति प्रधान गुरुवार को जमीन का सीमांकन का काम पूरा कर जिला मुख्यालय लोट रही थी। इस दौरान पांजराकला में उन्हें रेत से भरी ट्रॉली नजर आई। अधिकारी की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर चालक ने ट्राली वहीं छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था। रेत की जब्ती के लिए तहसीलदार ने माइनिंग इंस्पेक्टर पिंकी चौहान, कृष्णा परस्ते और एक निजी चालक छुट्टी गोस्वामी को मौके पर बुलाया। जैसे ही जब्त करने के लिए ट्रैक्टर को रेत से भरी ट्रॉली से जोड़ा गया। इस दौरान निमोदा भाई वहां पहुंच गए और अधिकारियों पर पत्थर से हमला बोल दिया। जिससे छुट्टी के सिर में चोट आई। अधिकारी बमुश्किल छुट्टी को लेकर अपनी जान बचाकर जिला अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज कराया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet