LATEST NEWS

नवनियुक्त उप पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना, जानिए किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

Posting of newly appointed Deputy Superintendents of Police, know who got the responsibility and where भोपाल। गृह विभाग के लिए आयोजित उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) चयन परीक्षा 2021 में चयनित 11 नवनियुक्त DSP की पोस्टिंग कर दी गई है। अरुण कुमार द्विवेदी और मयंक राय भोपाल पुलिस रेडियो मुख्यालय में सेवाएं देंगे। जितेंद्र पाटीदार मुरैना पुलिस रेडियो रेंज में पदस्थ किए गए हैं। वहीं संजय कुमार भोपाल पुलिस रेडियो रेंज में रहेंगे। लोकेश कुमार जाटव को इंदौर पुलिस रेडियो प्रशिक्षण शाला में पदस्थ किया गया है।

भोपाल: साइबर ठगों ने पुलिस कमिश्नर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच

Bhopal: Cyber ​​​​thugs tried to cheat by creating a fake account in the name of Police Commissioner, investigation handed over to Crime Branch. भोपाल: राजधानी में साइबर ठगों ने हद ही पार कर दी। भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठगों ने लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश की। ठग फर्जी अकाउंट से लोगों को रिक्वेस्ट भेज रहे हैं और एक्सेप्ट होने पर पैसे मांगने लगते हैं। खुद पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा मामलामामला अब खुद पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह पहली बार नहीं है जब पुलिस कमिश्नर मिश्रा को निशाना बनाया गया है। जब वह इंदौर के पुलिस कमिश्नर थे, तब भी उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया था। तब इंदौर क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस अकाउंट को बंद करवा दिया था। क्या करते हैं ठगठग लोगों से उनका मोबाइल नंबर मांगते हैं और कहते हैं कि उनका कोई परिचित उन्हें कॉल करेगा। फिर वो व्हाट्सएप पर सस्ते फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं। क्राइम ब्रांच देख रही मामलापुलिस कमिश्नर मिश्रा ने कहा, ‘यह मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। क्राइम ब्रांच आईपी एड्रेस के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।’ लोगों की बढ़ी चिंतासाइबर ठग अब पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूकते। पहले जहां आम लोगों के फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की जाती थी, वहीं अब ये अपराधी पुलिस अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को चूना लगा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना निजी नंबर या कोई भी जानकारी न दें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय भी सावधानी बरतें और किसी भी अनजान वेबसाइट या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी शेयर न करें।

जुआ खेलते, अवैध शराब के साथ धराए आरोपी ।

The accused were caught gambling and with illegal liquor. हरिप्रसाद गोहेआमला । (तोरनवाड़ा, खानपुर ) । जिला पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देश पर आमला पुलिस इन दिनों थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध मुहिम चला आरोपियों के विरुद्ध धर पकड़ कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है ।अभियान अंतर्गत दिनांक 04/10/2024 को 04 लोगों को अवैध शराब के साथ एवं 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है । पुलिस की कार्यवाही से अवैध गतिविधि संचालित करने वालों में हड़कंप है । थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया द्वारा जिले मे अबैधानिक गतिविधियो के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान आमला पुलिस द्वारा दिनाँक 04/10/24 को कुल 04 लोगो को अबैध शराब के साथ गिरफ्तार किया एवं 04 व्यक्तियो को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया । दिनाँक 04/10/2024 को आमला पुलिस द्वारा आयुष पिता देवीराम गंगारे निवासी खानापुर आमला, सुदामा पिता गुरूदयाल ठाकरे को कुल 06 पेटी देशी शराब मात्रा 54 लीटर कीमत 21000 रू के साथ मुखवीर की सूचना पर से खानापुर रोड से गिरफ्तार किया गया एवं 01 टीव्हीएस स्टार सिटी मो.सा. जिस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित नही है को भी जप्त किया गया। तथा आरोपीयो के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । साथ ही दिनाँक 04/10/24 को ही मुखवीर की सूचना पर राहुल बछले पिता लखन बछले निवासी ग्राम तोरनवाडा, कमलेश पिता भूरा जी नारे निवासी देवगाँव को सोसायटी के सामने तोरनवाडा से विकृय के लिये ले जाने हेतु झाडियो की ओढ मे रखी गई कुल 05 प्लास्टिक के केन मे भरी हुई 70 लीटर कच्ची शराब कीमती करीब 7000 रू की जप्त की गई तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी राहुल बचले के मोबाईल मे धनराशि के लेन देन के संदिग्ध प्रतीत होने वाली प्रविष्ठिया मिलने पर मोबाईल भी जाँच हेतु जप्त किया गया है । इसके साथ ही आमला पुलिस द्वारा कुल 04 व्यक्तियो रोशन पिता नवी मोहम्मद , राहुल पिता दिनेश चांदसुरे , संजू पिता रघुवीर कामडे , रमन पिता दशरू गंगारे को अबैध रूप से ताशपत्तो से जुआ खेलते हुये दैय्यत बाबा चबुतरे के पास आमला से गिरफ्तार कर 2560 रू जप्त किये गये है एवं आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत प्रकऱण पंजीबद्ध किया गया है ।उक्त कार्यवाही मे थाना आमला स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

एमपी में बवाल : फायरिंग और पथराव में एक की मौत, भारी पुलिस बल तैनात

Chaos in MP: One dead in firing and stone pelting, heavy police force deployed

Chaos in MP: One dead in firing and stone pelting, heavy police force deployed शाजापुर ! मक्सी में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके चलते फायरिंग और पथराव की घटना हुई. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोट आई है. इस घटना के बाद प्रशासन ने मक्सी में धारा 163 लगा दिया है. मृतक युवक की पहचान अमजद के रुप में हुई है. इस विवाद में कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है. इस घटना के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है. क्या है मामला?शाजापुर एसपी यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि सोमवार (23 सितंबर) को समीर नाम के युवक का विवाद हुआ था. इसके बाद बुधवार रात 8 बजे फिर मक्सी के एक मोहल्ले में विवाद हो गया. इस दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए. इस घटना में फायरिंग की भी सूचना मिली थी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पथराव और फायरिंग की घटना में अमजद नाम के युवक की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया. जहां से गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है. पुलिस ने संभाला मोर्चाइस घटना के बाद उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उज्जैन सहित आसपास के जिलों में पुलिस बल बुलवाया गया है. मक्सी में पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है. आईजी ने बताया अगर घटना के संबंध में कोई भी विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामूली बात पर हुआ था विवादपुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को मक्सी में रहने वाला समीर नाम का युवक राजनीतिक दल के सदस्यता अभियान कार्यक्रम से लौट रहा था. इसके बाद उसका विवाद हो गया. विवाद के चलते एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इसकी शिकायत पुलिस थाना मक्सी में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने इस विवाद में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. बताया जाता है कि दूसरा पक्ष भी एफआईआर दर्ज कराना चाहता था, जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही थी. इसी बीच दो समुदाय के बीच भिड़ंत का मामला सामने आया है. घटना में 8 लोग घायलपुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की. प्रत्यक्षदर्शों के मुताबिक, पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया था, लेकिन पथराव और मारपीट की घटना में अधिक लोगों के शामिल होने की वजह से पुलिस को कंट्रोल करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस वारदात में रेहान, अरबाज, अल्ताफ, जुनैद खान सहित आठ लोगों को चोट आई है. मक्सी में धारा 163 लागूशाजापुर के मक्सी में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिला प्रशासन ने मक्सी में धारा 163 लगा दिया. प्रतिबंधात्मक आदेश जारी के बाद इस क्षेत्र में भीड़ जमा होने पर रोक रहेगी. एसडीएम शाजापुर के जरिये जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के बाद सोशल मीडिया के भड़काऊ मैसेज पर भी नजर रहेगी.

अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला, थानेदार समेत पुलिसकर्मी घायल

Attack on police who went to catch illegal liquor, policemen including SHO injured

Attack on police who went to catch illegal liquor, policemen including SHO injured रीवा: मऊगंज जिले के शाहपुर पुलिस पर हमला हुआ है। पुलिस की टीम ने अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने गई थी। इस दौरान लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। बराव गांव में हुए हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पर शराब माफियाओं ने किया हमला बताया जा रहा है कि इन इलाकों में कई शराब माफियाओं की सक्रियता है। यह बेखौफ होकर कारोबार कर रहे हैं। ताजा मामला मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पर पुलिस को अवैध शराब बनाए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इसे पकड़ने के लिए पुलिस बराव गांव के साकेत बस्ती पहुंची थी। जहां पर पुलिस को देखते ही शराब बनाने वालों ने हमला कर दिया। थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल वहीं, ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मऊगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने छिपकर अपनी जान भी बचाई। घटना के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कई पुलिसकर्मियों के मोबाइल भी आरोपी ले गए। घटना की जानकारी लगते ही मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी अस्पताल पहुंचे। साथ ही पुलिसकर्मियों से उनका हालचाल जाना। फिलहाल सभी घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, जानें क्या है सरकार की रणनीति

Breaking News: Large scale transfers in Madhya Pradesh Police Department

Breaking News: Large scale transfers in Madhya Pradesh Police Department, know what is the government’s strategy भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। कुल 15 वरिष्ठ और सहायक पुलिस अधिकारियों का तबादला विभिन्न जिलों और पदों पर किया गया है। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और भोपाल, इंदौर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों सहित राज्य के कई हिस्सों में पुलिस प्रशासन को पुनर्गठित करने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। तबादले का विवरण: तबादले में शामिल प्रमुख अधिकारियों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं: क्या है सरकार की रणनीति? यह तबादले सिर्फ एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे सरकार की एक स्पष्ट रणनीति भी नजर आती है। राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। संभावित कारण: 1. कानून-व्यवस्था में सुधार: जिन जिलों में आपराधिक गतिविधियाँ ज्यादा हैं, वहाँ अधिक सक्षम और कुशल अधिकारियों की नियुक्ति करके उन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। 2. प्रशासनिक दक्षता में सुधार: अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिलों और प्रमुख पदों पर स्थानांतरित कर बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे नागरिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। 3. लोकायुक्त और विशेष पुलिस बल की मजबूती: लोकायुक्त और विशेष पुलिस इकाइयों में भी तबादले किए गए हैं, जो राज्य सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति को सुदृढ़ करने के प्रयास का संकेत देते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए गए ये तबादले राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। सरकार इस प्रकार की रणनीतिक फेरबदल के माध्यम से अपने प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा और प्रशासन को सशक्त करने का प्रयास कर रही है।

10 लाख के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, कार में मिला 174 किलो गांजा

Accused arrested with ganja worth Rs 10 lakh, 174 kg ganja found in the car

Accused arrested with ganja worth Rs 10 lakh, 174 kg ganja found in the car शहडोल ! खैरहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से 1 क्विंटल 74 किलो गांजा बरामद किया है। स मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। लखवारिया से बुढार की ओर जा रही गांजा लदी कार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करकटी के पास नाकेबंदी कर रोका। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई कार्रवाई की जा रही हैं। खैरहा पुलिस ने भी इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता हासिल की। बताया गया कि अर्टिगा कार में बोरियों में भरकर 1 क्विंटल 74 किलो गांजा रखा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिरोंजा मार्ग पर नाकेबंदी की और वाहन को रोका। वाहन में सवार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और गांजा को जब्त कर जांच की जा रही है। जब्त गांजे की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शहडोल जिले के रास्ते से उत्तर प्रदेश की ओर गांजा ले जाया जा रहा था। इससे पहले भी शहडोल पुलिस ने इसी मार्ग से कई बार गांजे की तस्करी के प्रयासों को विफल किया है। एसपी के निर्देश पर खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह और उनकी टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लोड किया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

जीआरपी थाना के सामने ही बदमाशों ने गोली दागी, युवक हुआ घायल

Miscreants opened fire in front of GRP police station, youth injured

Miscreants opened fire in front of GRP police station, youth injured कटनी ! कटनी में भदोही उप्र निवासी अरुण कुमार दुबे अपनी मां को छोड़ने गया था और कटनी स्टेशन आकर घर जाने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। गुरुवार की रात को कटनी स्टेशन के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जीआरपी थाना के सामने ही बदमाशों ने गोली दागी, जो अरुण कुमार दुबे को लगी। गोली चलते ही दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुराने विवाद पर एक युवक पर गोली चलाईघटना में पुराने विवाद पर एक युवक पर गोली चलाई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात 11.30 बजे के लगभग वह नाश्ता करने के लिए स्टेशन के बाहर निकला। जैसे ही वह जीआरपी थाना के पास पहुंचा पीछे गोली चलने की आवाज आई और गोली उसके कमर के पास आकर लगी। यात्री मौके पर गिरा। गोली चलते ही दहशत फैल गई। रात को मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गयालोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और घायल से भी पूछताछ की। यात्री की हालत गंभीर होने के चलते उसे रात को मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी बोले- गोली चलाने वाले तीन लोग थेकोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि गोली चलाने वाले तीन लोग थे, जिसमें तरुण जाटव, रितेश निषाद, विष्णु निषाद शामिल थे। जिन्होंने बैलट घाट निवासी ओम गोस्वामी पिता रंजन गोस्वामी के ऊपर पुराने विवाद पर कट्टे से फायर किया था और युवक हट गया तो गोली यात्री को जाकर लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश कर रही है।

BJP सदस्य बनने से इनकार करने पर युवक के साथ मारपीट

Man assaulted for refusing to become BJP member

Man assaulted for refusing to become BJP member छतरपुर ! जिले में एक बड़ी वारदात की सूचना मिली है. आरोप है कि बीजेपी की सदस्यता लेने से इनकार करने पर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीते सोमवार को बमीठा थाना इलाके में हुई. नेशनल हाईवे-39 पर बने टोल प्लाजा के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस को शिकायत देने वाले व्यक्ति का नाम मानवेंद्र सिंह यादव है, जो कि 27 साल का है. वह NHAI के एक इंजीनियर का ड्राइवर है. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, चार व्यक्ति सोमवार की दोपहर में टोल प्लाजा पर उसके पास आए और उसका मोबाइल फोन मांगते हुए कहा कि बीजेपी का सदस्य बनाने के लिए उसे मिस्ड कॉल देनी होगी. मारपीट के बाद मोबाइल भी छीनातहरीर के मुताबिक, जब मानवेंद्र यादव ने बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया तो उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया और उसकी पिटाई की गई. इतना ही नहीं, पीड़िता से उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया. छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मानवेंद्र यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद बमीठा थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है. दिग्विजय सिंह ने लगाया था ये आरोपमध्य प्रदेश से कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भ्रम फैलाकर बच्चों को बीजेपी का फर्जी सदस्य बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया, “राघोगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक नंबर पर धोखे से कॉल करवा कर विद्यार्थियों को बीजेपी का सदस्य बना लिया गया. इस मामले में छात्र संगठन की ओर से ज्ञापन भी दिया गया है.”

खाकी बदनाम! टीकमगढ़ में पुलिस वाले खेल रहे थे जुआ, वीडियो वायरल होने के बाद 6 पर गिरी गाज

Khaki is infamous! Policemen were gambling in Tikamgarh, 6 arrested after video went viral

Khaki is infamous! Policemen were gambling in Tikamgarh, 6 arrested after video went viral टीकमगढ़ ! जिन पुलिसवालों के कंधे पर जुआ और सट्टा रोकने की जिम्मेदारी थी वे खुद ही गैंबलिंग में लिप्त पाए गए. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद टीकमगढ़ एसपी ने 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें टीकमगढ़ के अलग-अलग थानों में पदस्थ 6 पुलिसकर्मी जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वे ताश के 52 पत्तों पर एक के बाद एक दांव लगा रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद टीकमगढ़ एसपी रोहित काशवानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभाग की जांच भी शुरू हो गई है. कहा जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है. इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाईजुआ खेलने के शौकीन पुलिसकर्मियों पर कई महीनो बाद कार्रवाई हुई है. बताया जाता है कि दीपावली पर्व के आसपास पुलिसकर्मियों द्वारा जुआ खेला गया था, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है. इस मामले में टीकमगढ़ कोतवाली में पदस्थ सूरज राजपूत, अनिल पचौरी और मनोज अहिरवार के खिलाफ कार्रवाई हुई है. इसके अलावा देहात थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर अग्निहोत्री, सलमान खान और पुलिस लाइन में तैनात रितेश मिश्रा पर निलंबन की गाज गिरी है. एक दर्जन लोगों के बीच लग रहा था हार-जीत का दांवपुलिस अधिकारियों ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक दर्जन लोग दिखाई दे रहे हैं. इसमें 6 पुलिस वालों पर कार्रवाई हो गई है, जबकि अन्य लोगों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई होगी. पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हो सकता है. अभी पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है.

थाने से मात्र 200 मीटर दूर लुटेरों ने की लूटपाट एवं दंपति पर किया हमला ,बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल

Just 200 meters away from the police station, robbers looted and attacked a couple, elderly man died, wife injured.

Just 200 meters away from the police station, robbers looted and attacked a couple, elderly man died, wife injured. टीकमगढ़ ! बड़ागांव में बीती रात बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की और बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बदमाशों ने बुजुर्ग की पत्नी पर भी हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वारदात से गुस्साए लोगों ने टीकमगढ़-सागर मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार, जिले के बड़ा गांव नगर में बीती रात पुलिस थाने से 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले बुजुर्ग दंपति के घर में बदमाश घुसे और उन पर कातिलाना हमला कर दिया। इस घटना में ब्रतीचंद्र जैन (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आशा जैन घायल हो गई हैं। उन्हें टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न किए जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने सुबह टीकमगढ़-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया है। उनका कहना है कि नगर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ा गांव पुलिस थाने की प्रभारी रात के समय टीकमगढ़ में निवास करती हैं, उनके बड़ा गांव में नहीं रहने के कारण अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने लगाया जामबुजुर्ग दंपति के घर में लूटपाट और हत्या की घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सुबह से टीकमगढ़-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जब तक बड़ा गांव पुलिस थाने की प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होती और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक जाम जारी रहेगा। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि इस घटना में बुजुर्ग ब्रतीचंद्र जैन की मौत हो गई है और उनकी पत्नी घायल हैं। सूचना मिलने पर वह स्वयं घटनास्थल पर जा रहे हैं। अकेले रहते थे बुजुर्ग दंपत्तिस्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग दंपति पुलिस थाने से 200 मीटर की दूरी पर अकेले रहते थे। बीती रात करीब 1:00 बजे बदमाश उनके घर में घुसे, लूटपाट की और बुजुर्ग की हत्या कर दी, जबकि उनकी पत्नी को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना की 200 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस का अपराधियों में कोई भय नहीं है, जिसके कारण यह घटना घटी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग दंपति के बच्चे बाहर रहते हैं।

आदित्य अस्पताल जबलपुर स्थित डॉक्टर की लापरवाही से युवक कि मौत 

A young man died due to the negligence of a doctor at Aditya Hospital, Jabalpur

A young man died due to the negligence of a doctor at Aditya Hospital, Jabalpur जीतेन्द्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता) जबलपुर । ग़लत इंजेक्शन लगाने से जान गंवानी पड़ी उसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया और शव रिश्तेदारों व परिवार वालों को सौंप दिया

खुलासा : लोहे के पाइप के सहारे खड़ा कर दिया स्ट्रक्चर… छत गिरने से हुई थी 5 मजदूरों की मौत

Revealed: The structure was erected with the help of iron pipes… 5 laborers died due to roof collapse.

Revealed: The structure was erected with the help of iron pipes… 5 laborers died due to roof collapse. महू ! चोरल गांव में निर्माणाधीन रिसॉर्ट के कॉटेज की छत गिरने के मामले में कई सवाल खड़े रहे हो रहे हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। रिसॉर्ट में छह कॉटेज बनाए जा रहे थे। साथ ही दो मंजिला स्ट्रक्चर अलग बन रहा था। एक कॉटेज करीब 400 स्क्वेयर फीट में निर्माण हो रहा था। यह स्टील स्ट्रक्चर डिजाइन पर बनाया जा रहा था। साथ ही छत डालने के दौरान सपोर्ट के रूप में प्लाई लगा दी गई थी। कॉटेज की जांच करने वाले पीडब्ल्यूडी के एसडीओ हरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि यह स्टील स्ट्रक्चर डिजाइन फेल्योर है। साइज के अनुसार एंगल और डिग्री का रखा जाता है ध्यान दो तरह से कोई भी स्ट्रक्चर बनाया जाता है। एक आरसीसी और दूसरा स्टील या आयरन डिजाइन स्ट्रक्चर होता है। दोनों की डिजाइनिंग विस्तृत रूप से की जाती है। स्टील स्ट्रक्चर में साइज के अनुसार एंगल और डिग्री को ध्यान में रखकर डिजाइन तैयार की जाती है। इसमें किस तरह के स्टील का उपयोग करना है, कितने एमएम यानी मोटाई चौड़ाई के स्टील का उपयोग करना है, साथ ही उसे सही तरह से जोड़ना, बीम कॉलम किस पर रेस्ट करेगा और उस पर छत डालने के लिए सभी तरह की सावधानियों को ध्यान में रखकर डिजाइन बनाई जाती है। इंदौर के करीब बड़ा टूरिस्ट स्पॉटइंदौर के करीब चोरल बड़ा टूरिस्ट स्पॉट है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके साथ ही मानसूनी बारिश के बाद यह इलाका प्राकृतिक सुंदरता से भर जाता है। जानकारी के मुताबिक पर्यटकों के रुकने के लिए ही यह कॉटेज बनाए जा रहे थे।

अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारी को युवती ने मार दिया चांटा, FIR हुई दर्ज

Girl slaps employee who went to remove encroachment, FIR registered

Girl slaps employee who went to remove encroachment, FIR registered इंदौर। मेघदूत चौपाटी पर अतिक्रमण हटाने गए अमले पर एक युवती ने हाथ उठा दिया। युवती ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान लगा रखी थी, जब अतिक्रमण अमला उसे हटाने लगा तो वह भड़क गई और कर्मचारी को चांटा मार दिया। देर रात तक हंगामा होता रहा। आखिर में पुलिस को युवती के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एफआइआर दर्ज करनी पड़ी। विजयनगर पुलिस के मुताबिक फरियादी का नाम देवकरण यादव निवासी शांतिनगर छोटा बांगड़दा है। देवकरण नगर निगम के अतिक्रमण दल क्रमांक-9 में पदस्थ है। गुरुवार को अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक करमेंद्र जांगिड़, मनोहर गौर, राहुल गौर, अभिषेक यादव, महेंद्र चौहान आदि के साथ मेघदूत चौपाटी पर अतिक्रमण हटाने आया था। कई लोगों ने चाट नाश्ता के ठेले, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें लगा कर रास्ता रोक रखा था। रिषिका अरगल ने भी ज्वेलरी की दुकान लगा ली थी। उसने निगमकर्मियों से हुज्जत की। देवकरण को चांटा मार दिया। एसआइ अनिल गौतम के मुताबिक देर रात अफसर थाने पहुंचे और रिषिका के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरई-2 में बाधक 17 मकान हटाएइंदौर: नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरई-2 में बाधक 17 मकानों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान मामूली विवाद भी हुआ। करीब चार घंटे चली कार्रवाई के बाद आरई-2 का आइएसबीटी से नेमावर रोड तक का हिस्सा साफ हो गया है। आरई-2 से हटाए गए 35 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैट में शिफ्ट किया है। अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी ने बताया कि आरई-2 में बाधक दो और बस्तियों को हटाया जाना है। आपसी सहमति के प्रयास जारी हैं। सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि निगम ने शुक्रवार सुबह 10 बजे मकान हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। कुछ लोगों ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं। हालांकि इन सभी को पीएम आवास में फ्लैट आवंटित किए जा चुके थे। बावजूद इसके ये लोग मकान खाली करने को तैयार नहीं थे। आपसी सहमति के बाद कार्रवाई की। उपायुक्त लता अग्रवाल व अधीक्षण यंत्री लोधी पूरे समय मौजूद रहे।

पांच बदमाश थाने की जाली तोड़कर फरार, शहर में मच गया हड़कंप

Five miscreants escaped by breaking the police station net, created panic in the city

Five miscreants escaped by breaking the police station net, created panic in the city खंडवा। शहर के मोघट थाने से पांच संदिग्ध बदमाश गुरुवार रात करीब 3:00 बजे मौका पाकर गलियारे की जाली तोड़ फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे मैं हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस ने खंडवा रेलवे स्टेशन सहित मथेला और सिहाड़ा तक बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका शुक्रवार दोपहर तक कोई पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार बाइक चोरी के मामले में मोघट पुलिस ने पहले एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद मुख्य संदिग्ध बंटी और अभिषेक के बताए अनुसार अन्य तीन संदिग्ध को भी पुलिस ने थाने पर बैठाया था। गुरुवार रात करीब 3:00 बजे बदमाशों ने थाने में बल की कमी का फायदा उठाकर गलियारे की जाली तोड़ी और एक के बाद एक फरार हो गए। बदमाश हरदा और खंडवा से महंगी बाइक चोरी करते थे और उन्हें दो से ₹3000 में बेच देते थे। पुलिस ने संदिग्धों की निशान दही पर कुछ बाइक भी जब्‍त की थी। जल्द ही बाइक चोरी के मामलों का पुलिस खुलासा करने वाली थी, लेकिन बदमाशों ने थाने से फरार होकर पुलिस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88