LATEST NEWS

स्मृति ईरानी ने कहा- सेना के पराक्रम को हम वंदनीय बनाते हैं, विपक्ष को इससे दुर्भाव है तो यह खेदजनक

रांची  रांची पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने पर कई उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार की कई ऐसी उपलब्धियां हैं, जिन्होंने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए सेवाभाव से काम किया है। उन्होंने विपक्ष के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राजनीति करने वाले बयान पर भी जवाब दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरा मानना है कि भारत के हर नागरिक का यह अधिकार है कि वह न सिर्फ अपनी सेना पर गर्व करे, बल्कि उनके शौर्य और पराक्रम को नमन करे। अगर भारतीय सेना के पराक्रम को हम वंदनीय बनाते हैं और विपक्ष को उससे कोई दुर्भाव है, तो यह खेदजनक है। मेरा मानना है कि हिंदुस्तान का नागरिक या राजनीतिक दल हो, जिसे हमारी भारतीय सेना पर नाज हो। विपक्ष के पीओके गंवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कुछ विषयों का जवाब सरकार संसद में देगी। पीएम मोदी न सिर्फ एक प्रभावी प्रशासक हैं, बल्कि प्रभावी वक्ता भी हैं। विपक्ष के जितने भी सवाल हैं, सरकार निश्चित रूप से पूर्ण क्षमता के साथ जवाब देगी। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र की कई उपलब्धियां ऐसी हैं, जिन्होंने इतिहास रचा है। 50 करोड़ लोगों को जनधन योजना के माध्यम से देश की तिजोरी तक जोड़ना, यह मोदी सरकार की एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। इसके साथ ही लगभग 45 लाख करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से देश की तिजोरी से लोगों के सीधे बैंक के खाते में गए हैं। हमारे देश में शायद ही कभी किसी ने सोचा हो कि 11 करोड़ किसानों को सीधे देश की तिजोरी से जोड़कर किसान सम्मान निधि की कोई योजना संभव हो पाएगी। लेकिन, पीएम मोदी ने इसे न सिर्फ संभव किया, बल्कि सफल करके भी दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान योजना के चलते 10 करोड़ परिवार और 40 करोड़ लोगों तक मुफ्त स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना हो, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पारित करना हो, महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात हो या फिर महिलाओं को परमानेंट कमीशन मुहैया करना हो, बेटियों को सैनिक स्कूलों में भर्ती करवाने की व्यवस्था हो, देश के आदिवासी समाज को समर्पित करने की बात, अनुच्छेद-370 समाप्त करने की बात हो, मोदी सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए सेवाभाव से काम किया है। मैं इन उपलब्धियों के लिए केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूं।

जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री में महिलाओं के पास अपार संभावनाएं, नवाचार और विकास के साथ आगे बढ़ रही: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री में महिलाओं के पास अपार संभावनाएं हैं और वे क्षेत्र में नवाचार और विकास के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर में नवाचार और विकास को आगे बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर खुलकर बात की गई। ईरानी ने उद्योग में महिला उद्यमियों के लिए अधिक समावेशी और सहायक वातावरण बनाने के लिए अपना दृष्टिकोण रखा। ईरानी ने कहा, “जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग में महिलाओं में अपार क्षमता है और जीजेईपीसी महिलाओं की प्रतिभा को उनकी क्षमताओं के आधार पर पहचानने और उनका पोषण करने के लिए अच्छी स्थिति में है।” उन्होंने कहा, “निर्यात बाजारों को लक्षित करने वाले उभरते डिजाइनरों से लेकर टियर शहरों में खुदरा उद्यमियों तक, उद्योग को प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए लक्षित रणनीतियों को लागू करना चाहिए। उभरते बाजारों के संपर्क, वित्तीय संसाधनों तक पहुंच और बिजनेस स्कूलों के साथ साझेदारी जैसी पहल महिलाओं को इस क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बना सकती हैं। उनकी क्षमता को उजागर करके, हम न केवल व्यक्तियों को बल्कि पूरे उद्योग को ऊपर उठाते हैं।” ईरानी ने परिषद को शोध और डेटा संग्रह पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि लक्षित हस्तक्षेपों को सक्षम किया जा सके जो रत्न और आभूषण उद्योग में महिलाओं को लाभान्वित करते हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में अधिक महिलाओं को आकर्षित करने के लिए डिजाइन और बिजनेस स्कूलों जैसे शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसके साथ ही उन्होंोने महिलाओं को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के लेन-देन में प्रशिक्षित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी। ईरानी ने इस गतिशील उद्योग में सफल होने के लिए महिलाओं को अपने उद्यमशीलता के प्रयासों को तेज करने के लिए कहा। जीजेईपीसी के स्टडेड ज्वेलरी पैनल की सदस्य रेणु शर्मा ने कहा, “महिलाएं आभूषण उद्योग में अद्वितीय रचनात्मकता और ताकत लाती हैं, और उन्हें अवसरों और समर्थन के साथ सशक्त बनाना इस जीवंत क्षेत्र की वास्तविक क्षमता को अनलॉक करेगा।” सत्र का समापन महत्वाकांक्षी महिला उद्यमियों और जीजेईपीसी प्रतिनिधियों के बीच सक्रिय और आकर्षक बातचीत के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने रत्न और आभूषणों के निर्यात में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। इसमें संसाधनों तक सीमित पहुंच और वित्तीय बाधाओं के बारे में भी बात की गई। वही जीजेईपीसी ने उन्हें इन चुनौतियों से निपटने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया और उद्योग में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए भविष्य में किसी भी मुद्दे को हल करने में निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।  

अनुच्छेद 370 कभी पुनर्स्थापित नहीं होगा, भारत को विभाजित करने का उनका प्रयास कामयाब नहीं होगा : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली  जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर मचे बवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी गई सरकार विकास के मुद्दों पर काम करने की बजाय भारत को जोड़ने की बजाय तोड़ने का प्रमाण दे रही है। मैं कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं से कहना चाहती हूं कि अनुच्छेद 370 कभी पुनर्स्थापित नहीं होगा, भारत को विभाजित करने का उनका प्रयास कामयाब नहीं होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी चुनौती दी। उन्होंने कहा, ” जहां तक अनुच्छेद 370 की बहाली के मुद्दे का सवाल है, मुझे नहीं पता कि उमर अब्दुल्ला ने क्या बयान दिया है। लेकिन, अगर उनमें हिम्मत है, तो मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वह झारखंड और महाराष्ट्र में जाकर किसी भी मंच से यह बात बोल दें।” भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “  इंडी गठबंधन ने जो प्रस्ताव पारित किया है, उसके तहत वह जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान के खिलाफ एक नई जंग लड़ते दिख रहे हैं। आज मैं इंडी गठबंधन के नेताओं से पूछना चाहती हूं कि भारत की संसद और सुप्रीम कोर्ट के फैसले जो सबको स्वीकार्य हैं, उसके निर्णय का अपमान और अवहेलना करने का अधिकार कांग्रेस और एनसी को देश में किसने दिया? मैं कांग्रेस, एनसी और इंडी गठबंधन के सभी नेताओं से पूछना चाहती हूं कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आदिवासी समाज को जो अधिकार मिले हैं, क्या कांग्रेस-एनसी सरकार उसके खिलाफ खड़ी होगी? दलितों और पिछड़े समाज को जो अधिकार मिले हैं, क्या उसके खिलाफ कांग्रेस-एनसी सरकार खड़ी होगी? कल का प्रस्ताव उग्रवाद और आतंकवाद के समर्थन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं के रणनीतिक समर्थन को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा कि भारत में हर नागरिक को ज्ञात है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद नागरिकों की मृत्यु में 80 प्रतिशत की कमी आई है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी हुई है। लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी गई सरकार विकास के मुद्दों पर काम करने की बजाय भारत को जोड़ने की बजाय तोड़ने का प्रमाण दे रही है। मैं कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं से कहना चाहती हूं कि अनुच्छेद 370 कभी पुनर्स्थापित नहीं होगा, भारत को विभाजित करने का उनका प्रयास कामयाब नहीं होगा। दरअसल जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इंजीनियर राशिद के भाई और लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा हुआ था। जिसके बाद भाजपा नेताओं और उनके बीच नोकझोंक हो गई। इतना ही नहीं नौबत हाथापाई तक आ गई। जिसके चलते मार्शलों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा। जिस वक्त सदन में हंगामा हो रहा था उस दौरान खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला वहां मौजूद थे।    

स्मृति इरानी ने दिल्ली वाला सरकारी बंगला खाली किया

नई दिल्ली  दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने दिल्ली वाला सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उन्हें दिल्ली स्थित 28 तुगलक क्रीसेंट बंगला मिला हुआ था। वो बीते 10 साल से इस बंगले में मौजूद थीं। हालांकि, लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद अब उन्हें अपना आवास खाली करना पड़ा है।28 तुगलक क्रीसेंट बंगले से स्मृति इरानी की नेट प्लेट हट गई है। स्मृति अकेली नहीं हैं जिन्हें लुटियंस जोन में सरकारी बंगला खाली करना पड़ा है। चुनाव हारने वाले सभी सांसदों को 11 जुलाई तक अपना आवास खाली करना था। ऐसे में उन्होंने सरकारी बंगला खाली कर दिया। इसलिए खाली कराया गया बंगला बीते 5 जून को ही राष्ट्रपति ने पुरानी लोकसभा भंग कर दी थी। इसके बाद नई लोकसभा का गठन हुआ। नियमों के मुताबिक, चुनाव में हारे हुए सांसदों को सरकारी बंगला खाली करने के साथ ही मंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ता है। इसके बाद यही बंगला चुनाव जीतकर आए हुए सांसदों को आवंटित किया जाता है। इस लोकसभा चुनाव में मोदी मंत्रिमंडल के 17 केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। बंगला खाली करने वालों में ये पूर्व सांसद इसमें से अब तक आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, महेंद्रनाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, संजीव बालियान का नाम शामिल है। इनके अलावा राजीव चंद्रशेखर, कैलाश चौधरी, अजय मिश्रा टेनी, वी मुरलीधरन, निशित प्रामाणिक, सुभाष सरकार, साध्वी निरंजन ज्योति, रावसाहेब दानवे, कौशल किशोर, भानुप्रताप वर्मा, कपिल पाटिल, भगवंत खुबा, भारती पवार को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था। स्मृति ने 10 साल बाद छोड़ा लुटियंस वाला बंगला मोदी सरकार 2.0 में कद्दावर मंत्री रहीं स्मृति इरानी को अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने करीब एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। इसी के बाद उन्हें दिल्ली स्थित 28 तुगलक क्रीसेंट बंगले को खाली करने का नोटिस मिला। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। 11 जुलाई तक बीजेपी नेता को बंगला खाली करना था। आखिरकार तय डेट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने करीब 10 साल बाद लुटियंस जोन में मौजूद इस बंगले को बाय-बाय कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर दिए बयान पर विपक्ष ने की आलोचना.

Smriti Irani; Global Hunger Index; Haiderabaad; Supriya Shrinathe; Priyanka Chaturvedi; Sahara Samachaar;

Union Minister Smriti Irani’s statement on the Global Hunger Index has faced criticism from the opposition. Manish Trivedi केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर कहा की ‘वे ये सूचकांक बनाते कैसे हैं? 140 करोड़ के देश के 3,000 लोगों को गैलप से फोन आता है और उनसे पूछा जाता है- क्या आप भूखे हैं? … मैं दिल्ली में मेरे घर से सुबह चार बजे निकली थी. मैंने कोच्चि जाने के लिए पांच बजे फ्लाइट पकड़ी. वहां एक कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के बाद शाम पांच बजे यहां आने के लिए फ्लाइट ली. जब तक मुझे खाना मिलेगा, दस बज चुका होगा. अगर दिनभर में आपने कभी भी मुझे कॉल करके पूछा होता कि क्या मैं भूखी हूं, मैं बिल्कुल हां कहती.’ केंद्रीय मंत्री ने फिर कहा की ‘क्या आप यकीन करेंगे कि इस तरह का सूचकांक कह रहा है कि पाकिस्तान भारत से बेहतर कर रहा है.’ गुरुवार को हैदराबाद में फिक्की के एक कार्यक्रम में शामिल हुई ईरानी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कहती दिख रही हैं कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स समेत कुछ सूचकांक जानबूझकर भारत की सच्चाई पेश नहीं करते.’ इस बयान पर विपक्ष की काफी तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी, अपने एक ट्वीट में कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्रीय मंत्री के बयान की आलोचना की है, शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी ईरानी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक ट्वीट में उन पर तंज़ करते हुए लिखा, ‘खाने के लिए समय न होना = बमुश्किल कुछ खाने के लिए होना! अगर अहंकार का चेहरा होता, तो मंत्रीजी जैसा ही होता.’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet