LATEST NEWS

योगी कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और 11 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और 11 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट की बैठक में राज्य विकास योजनाओं, निवेश, अधोसंरचना और कल्याणकारी नीतियों से जुड़े अहम फैसले पर लंबी चर्चा हुई। ट्रांसफर पॉलिसी कैबिनेट में पास की गई राज्य कर्मचारियों से जुड़ी ट्रांसफर नीति 2025 -26 का कैबिनेट से अनुमोदन हुआ। 15 जून तक अधिकारियों, कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे। जिले में 3 साल, मंडल में 7 साल वाली पॉलिसी लागू की जाएगी। तबादला सत्र के दौरान 10% कर्मचारियों के तबादले होंगे। अडानी पावर से 5.38 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीद की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन 1500 मेगावाट बिजली खरीद करेगा। कैबिनेट बैठक में स्मार्ट पार्किंग का प्रस्ताव पास किया गया। उत्तर प्रदेश के हर जिले में स्मार्ट पार्किंग बनाई जाएगी । कैबिनेट मीटिंग के बाद योगी आदित्यनाथ सभी मंत्रियों की बैठक लेंगे और दलित संवाद के बारे में उनको मंत्र देंगे। इसके साथ ही पिछड़ों को पार्टी की मूल नियत के बारे में जानकारी देने हेतु मंत्रियों को निर्देश दे सकते हैं।

लाडली लक्ष्मी बेटी क्रांति गौंड ने सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट और डब्ल्यूपीएल टीम में अपनी जगह बनाई

छतरपुर कहते है लड़कियां लड़कों से कम नहीं है। ऐसा ही कमाल मध्यप्रदेश के छतरपुर की क्रांति ने कर दिखाया है। जिले के घुवारा की 21 वर्षीय क्रांति का इंडियन क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है। क्रांति ने वूमेंस प्रीमियर लीग में जोरदार प्रदर्शन की दम पर इंडियम टीम में अपनी जगह बनाई है। छतरपुर जिले से खेल के क्षेत्र में नई-नई प्रतिभाएं उभर कर आ रहीं है। जिले के खिलाड़ी उच्च प्रदर्शन कर जिले का नाम देशभर में रोशन कर रहे है। हाल ही में छतरपुर जिले की लाडली लक्ष्मी बेटी क्रांति गौंड ने मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट और डब्ल्यूपीएल (WPL) टीम में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद उनका चयन इंडियन सीनियर वूमेन टीम में किया गया। क्रांति अब इंग्लैंड में जाकर क्रिकेट खिलेंगी और जिले सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। क्रांति जिले के घुवारा की रहने वाली है और यह लाडली लक्ष्मी योजना से भी लाभान्वित है।

गृह मंत्रालय ने जारी किया है निर्देश, भारत-पाक युद्ध के दौरान केंद्र सरकार के निर्देश पर दुर्ग जिले में मॉक होगा ड्रिल

दुर्ग भारत-पाक युद्ध के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने केंद्र सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मॉक ड्रिल होगा. इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. मॉक ड्रिल को लेकर कलेक्टर ने आज बैठक बुलाई है. मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को जिम्मेदारी दी जाएगी. कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा, भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे बड़े सयंत्र की वजह से दुर्ग जिले में मॉक ड्रिल किया जाएगा. इसके लिए आज शाम बैठक रखी गई है. बता दें कि पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए भारत कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है. गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को दिए हैं निर्देश बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध वॉर जारी है. युद्ध की आग कभी भी भड़क सकती है. ऐसे में भारत ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है. केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्रालय ने देश के कई प्रदेशों को 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कल मॉक ड्रिल किया जाएगा.

शास्त्री नगर की छात्रा सुहानी को 500 में से 497 अंक (99.4%) मिले, उज्जैन की बेटी ने किया कमाल

उज्जैन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर की छात्रा सुहानी को 500 में से 497 अंक (99.4%) मिले हैं। सुहानी ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल-कोचिंग के शिक्षकों, माता-पिता और बड़ी बहन को दिया। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम आज मंगलवार को घोषित हो गए। उज्जैन की सुहानी प्रजापति ने कक्षा दसवीं में मध्यप्रदेश के टॉप फाइव में चौथा स्थान प्राप्त कर उज्जैन के साथ ही अपने माता-पिता और गुरुजनों का भी मान बढ़ाया है। आज रिजल्ट से पहले सुहानी सुबह से ही थोड़ी टेंशन में थी, लेकिन जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ और जब उसने प्रदेश के टॉप फाइव विद्यार्थियों में अपना नाम देखा तो वह खुश हो गई। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली सुहानी प्रजापति नीलगंगा चौराहा शास्त्री नगर क्षेत्र में ही रहती हैं। वो सामान्य परिवार से हैं। उसके पिता उत्तम प्रजापति ऑटो चलाते हैं, जबकि मां कविता प्रजापति ग्रहणी हैं। बड़ी बहन सिद्धि प्रजापति वर्तमान में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही है। कक्षा दसवीं की टॉप फाइव में चौथा स्थान पाने वाली सुहानी प्रजापति को 500 में से कुल 497 अंक मिले हैं और उन्हें 99.4% प्राप्त हुए हैं। सुहानी अपने इस सफलता का श्रेय स्कूल और कोचिंग के टीचर को देने के साथ ही अपने माता-पिता और बड़ी बहन को भी देती हैं, क्योंकि टीचर के साथ ही माता-पिता और बहन ने भी इस उपलब्धि के लिए उसके साथ काफी मेहनत की है। सोशल मीडिया से बनाई दूरी पढ़ाई के लिए किया मोबाइल का उपयोग सुहानी ने बताया कि प्रदेश में टॉप चार में आने के लिए मैंने शुरू से ही प्रयास करना शुरू कर दिए थे। मैं प्रतिदिन 2 से 3 घंटे पढ़ाई करती थी। इसके साथ ही मैंने पूरे साल सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। मोबाइल का उपयोग में सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई के लिए ही करती थी। अगर मुझे पढ़ाई के दौरान कोई भी परेशानी आती तो स्कूल और कोचिंग पर टीचर और घर पर बड़ी बहन मेरी हर मुश्किल को आसान कर देती थी। इंजीनियरिंग करना चाहती हैं सुहानी कक्षा दसवीं में प्रदेश की टॉप फाइव की सूची में शामिल सुहानी ने बताया की वह आगे चलकर मैथ्स सब्जेक्ट लेना चाहती है और फिर इंजीनियरिंग के साथ ही आईआईटी जे ई ई के माध्यम से अपना करियर बनाना चाहती है।

पाकिस्तान के खिलाफ तैयारी! 48 घंटों के अंदर दूसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी से मिले अजित डोभाल, हुई मीटिंग

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मंगलवार सुबह ही मुलाकात की। उनकी बीते 48 घंटों के अंदर दूसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग हुई है। पाकिस्तान के साथ जिस तरह से फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति है, उसे देखते हुए यह अहम मुलाकात है। भारत सरकार ने देश भर में 7 मई को मॉक ड्रिल करने को कहा है। यह ड्रिल हर जिलों में की जाएगी और इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि किसी भी तरह की हमले की स्थिति में क्या जाना चाहिए। कैसे लोग अपनी और बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की जान बचा सकते हैं। 1971 के बाद यह पहला मौका होगा, जब इस तरह से मॉक ड्रिल की जाएगी। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की किसी भी हिमाकत को लेकर ऐसी तैयारी कराई जा रही है कि आम नागरिक संकट में बच सकें। अजित डोभाल के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी की कई बार डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के अलावा तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात हो चुकी है। इन मुलाकातों के सिलसिले इतने तेज हैं कि अकसर कयास लगते रहते हैं कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। यही नहीं पाकिस्तान के तो डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ समेत कई नेता लगातार अलर्ट मोड में है। ख्वाजा आसिफ ने बार फिर कहा है कि एलओसी पर कभी भी भारत की ओर से हमला किया जा सकता है। यही नहीं पाकिस्तान ने तो अब आईएसआई चीफ आसिम मलिक को ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बना दिया है। दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने कूटनीतिक ऐक्शन भी लिया है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस समेत कई देशों के राजदूतों को बुलाकर भारत ने बताया है कि पहलगाम आतंकी हमला किसने कराया और उसकी क्य़ा तैयारी है। यही नहीं जब पाकिस्तान ने इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उठाया तो वहां भी उसे तंज झेलने पड़े। किसी भी सदस्य ने पाकिस्तान का साथ नहीं दिया। इसकी बजाय यह और पूछ लिया कि इस हमले में कहीं उसके यहां से ऐक्टिव लश्कर-ए-तैयबा का हाथ तो नहीं है। इस सवाल पर पाकिस्तान बगलें झांकने लगा। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। खूंखार आतंकियों ने 22 अप्रैल को किए इस हमले में कई लोगों का धर्म पूछा था और फिर उन्हें करीब से गोली मार दी। इस हमले के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत सरकार ने 1960 से चले आ रहे सिंधु जल समझौते को रोक दिया है। यही नहीं करीब 10 पनबिजली परियोजनाओं में तेजी लाई जा रही है। यदि इन्हें पूरा कर लिया गया तो फिर पाकिस्तान को करारा झटका लगेगा और वहां पानी तक की किल्लत हो सकती है।

सरकारी जमीनों में बने तीन अवेध मदरसे, दो मजार व एक ईदगाह पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई

लखनऊ यूपी के श्रावस्ती में प्रशासन की ओर से अवैध मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सरकारी जमीनों में बने तीन अवेध मदरसे, दो मजार व एक ईदगाह को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इसके साथ ही बिना मान्यता के संचालित 11 मदरसों को सील किया गया। तहसील क्षेत्र जमुनहा के ग्राम प्रतापपुर कानीबोझी में मदरसा कन्जुल इमान लिल बनात मकतब सरकारी भूमि पर बना हुआ था। जिसकी जांच कर गई थी और सरकारी भूमि को खाली करने की नोटिस दी गई थी लेकिन संचालक की ओर से भूमि खाली नहीं किया गया। इस पर सोमवार को प्रशासन ने जेसीबी से मदरसे को जमीदोज कर दिया। इसी तहसील क्षेत्र के ग्राम चन्दन कोटिया में खलिहान की भूमि पर स्थित मदरसा अल जमातुल कादरिया अम उलूम पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। तहसील भिनगा क्षेत्र के ग्राम परसोहना में सरकारी भूमि पर स्थित बाबा बांगभरी मजार व ईदगाह को भी ढहाया गया। तहसील भिनगा के ही ग्राम गुलरा में स्थित अस्थाना हजरत बाबा जमील वारसी मजार परिसर की बाउंड्री जिसका कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना था। उसे गिरा दिया गया। जनपद के अलग अलग स्थानों पर बिना मान्यता के संचालित 11 मदरसों को चिन्हित करते हुए सील कर दिया गया। रविवार को भी सरकारी जमीनों में बने पांच मदरसे व एक ईदगाह पर प्रशासन का बुलडोजर चला था। बहराइच में 24 से अधिक मदरसों पर कार्रवाई, नौ सील नेपाल सीमा से लगे 10 किलोमीटर दायरे में सरकारी जमीनों पर बने अनाधिकृत मदरसों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। सोमवार को सीमा से लगे पौंडा गांव में जांच के दौरान एक और मदरसे को सील कर दिया गया है। अब तक 24 से अधिक मदरसे कार्रवाई के जद में आ चुके हैं। नौ मदरसों को सील किया जा चुका है।

नेशनल हाइवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत चार की मौत, पांच लोग घायल

भिंड नेशनल हाइवे 719 पर देर रात कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत  में पिता-पुत्र और भतीजे सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क किनारे दोनों तरफ खंती में 50 मीटर के क्षेत्रफल में मृतकों के शव बिखर गए। ग्वालियर में शादी समारोह से लौट रहे विधायक नरेंद्र सिह कुशवाह ने हाइवे पर गाड़ी रोककर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।   रात 12.30 बजे पिढौरा गांव के पास मेहगांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने भिण्ड की ओर से आ रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हाइवे पर उछलकर गिरे, वहीं कार रोड से गुलाटी खाते हुए करीब 40 मीटर की दूरी पर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 4 की मौत, 5 घायल हादसे बाइक पर सवार सुजान सिंह (50) पुत्र कुंदन सिंह बघेल, ऋषिकेश बघेल (22) पुत्र सुजान सिंह, बिहारी लाल बघेल (40) पुत्र रामदूज बघेल व कार चालक महमूद खान(19) पुत्र हमीद खान की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार सूरज (19) पुत्र मुन्नालाल, बल्लू (22) पुत्र फरियाद, अंशू (22) पुत्र जाफत खान, चालू (22) पुत्र मुनव्वर खान, सकील खान (24) घायल हुए हैं। जिनका उपचार ग्वालियर में चल रहा है। मोबाइल की रोशनी से उठाए मृतक व घायल हाइवे पर कार और बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद हाइवे किनारे घायल और मृतकों के शव 50 मीटर में बिखर गए। पुलिस ने मोबाइल की रोशनी में पहले घायलों को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस भेजा।

पिता की जमीन के फौती नामांतरण पर बेटे से 50 लाख रुपए मांगे गए, कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

इंदौर जमीन के नामांतरण को लेकर इंदौर में अब तक की सबसे बड़ी रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। पिता की जमीन के फौती नामांतरण पर बेटे से 50 लाख रुपए मांगे गए। पटवारी ने रेसीडेंसी कोठी पर मिलने बुलाकर डिमांड की। यह सुनने के बाद आवेदक की जमीन खिसक गई। बाद में वकील ने कलेक्टर को फोन लगाकर सबूत सहित घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर पटवारी को तुरंत सस्पेंड कर तहसीलदार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई। जमीन की कीमते आसमान पर, भ्रष्टाचार लगातार इंदौर में जमीन की कीमत आसमान छू रही है। उससे जुड़े कामों में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बगैर लेन-देन के नामांतरण, बटांकन और सीमांकन नहीं होते। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया, जिसमें नायब तहसीलदार नागेंद्र त्रिपाठी पर 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगा। वैभव पिता अशोक ने मल्हारगंज तहसील के जाख्या की 31 हजार वर्ग फीट जमीन के फौती नामांतरण का आवेदन वकील राहुल दवे के माध्यम से लगाया था। इस पर पहले पटवारी ओम त्रिपुरेश मिश्रा ने वकील दवे से संपर्क कर 50 लाख रुपए साहब के देने के साथ दो दिन में नामांतरण का दावा किया था, जिस पर उन्होंने इनकार कर दिया। बाद में सीधे वैभव को फोन लगाकर रेसीडेंसी पर बुलाया गया और 50 लाख की मांग की गई। यह सुनकर उसने कहा कि इतने मैं तो दूसरी जमीन आ जाएगी। ये जमीन पिता की है, जिसका नामांतरण करना है। इसमें गलत क्या है? जब गलत नहीं करा रहा हूं तो रिश्वत किस बात की। कलेक्टर को लगाया फोन वैभव ने रेसीडेंसी से निकलते ही वकील दवे को घटनाक्रम बताया। उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह से बात कर घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर का कहना था कि नामांतरण भी होगा और दोषियों पर कार्रवाई भी। उन्होंने तुरंत पटवारी को सस्पेंड कर दिया और नायब तहसीलदार त्रिपाठी की विभागीय जांच बैठाकर एसडीएम निधि वर्मा को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। पटवारी का हो चुका तबादला मजेदार बात ये है कि नामांतरण आवेदन आने पर पटवारी मिश्रा सक्रिय हो गया। उसका कहना था कि मैं तो आवेदक को जानता हूं। मैं काम कर दूंगा और ‘व्यवहार’ निभाते हुए रिपोर्ट बनाकर दे दी। कहना था कि आगे का काम तहसीलदार से समझ लेना। तहसीलदार त्रिपाठी ने शान पटेल नाम का एक एवजी बैठा रखा है, जिसने 50 लाख मांगे और दो दिन बाद छुट्टी पर जाने की बात कही। इधर, दवे ने साफ इनकार कर दिया। संवाद केंद्र पर थोकबंद शिकायत नामांतरण व सीमांकन के आवेदकों से बात करने के लिए कलेक्टर ने संवाद केंद्र शुरू किया है। इस पर ऑपरेटर सीधे आवेदक से बात करते हैं और पूछते हैं कि काम करने के एवज में आपसे रिश्वत तो नहीं मांगी जा रही? चौंकाने वाली बात ये है कि कई पटवारियों के खिलाफ शिकायतें आ चुकी हैं। शिकायत आई है नामांतरण को लेकर एक शिकायत आई, जिसमें रिकॉर्डिंग भी पेश की गई। उसके आधार पर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की व नायब तहसीलदार के खिलाफ जांच की जा रही है। एसडीएम की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। आशीष सिंह, कलेक्टर

यूपी के आगरा में बदमाश का हुआ एनकाउंटर, ज्वेलर्स के कातिल ने दरोगा की पिस्टल छीनकर चलाई गोली

आगरा आगरा के बालाजी ज्वेलर्स में लूट और दुकान के मालिक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस आरोपी ने 4 दिन पहले बालाजी ज्वैलर्स में अपने साथियों के साथ धावा बोला था और लूट के दौरान शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।   पुलिस को 72 घंटे का मिला था अल्टीमेटम सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूटपाट की थी। बदमाशों ने 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे।बदमाशों ने भागते समय शोरूम मालिक योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद कारोबारियों में आक्रोश फैल गया था। उन्होंने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। ऐसे लगा आरोपियों का सुराग वारदात के खुलासे में लगी टीम ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान पुलिस को बदमाशों की पुख्ता जानकारी मिली।पुलिस ने लुटेरों की बाइक के नंबर के आधार पर एक युवक को पकड़ा। उसी ने तीनों आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने दरोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी को लेकर पुलिस लूट की ज्वेलरी बरामद करने जा रही थी। तभी आरोपी अमन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन को गोली लग गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर सिकंदरा के अंसल API में बन रहे फ्लैट के पास हुआ। पुलिस ने अमन के भाई सुमित को भी गिरफ्तार किया है। ये जगदीशपुरा थाना के बिचपुरी के मघटई के रहने वाले हैं। एक अन्य आरोपी फारुख भी इसी गांव का है, जो अभी फरार है। गिरवी घर छुड़ाने के लिए 2 भाइयों अमन और सुमित ने फारूख के साथ मिलकर 20 लाख रुपए की ज्वेलरी लूटी थी।

भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान से व्यापार खत्म, व्यापार के साथ ही दोनों देशों ने अपने बॉर्डर भी बंद कर दिए

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार खत्म होने के साथ सूखे मेवों के दामों में उछाल आया है। व्यापार के साथ ही दोनों देशों ने अपने बॉर्डर भी बंद कर दिए हैं। इसके चलते अफगानिस्तान से पाकिस्तान होकर आने वाले सूखे मेवे (कागजी बादाम, मुनक्का, पिस्ता) के दाम बढ़ने लगे हैं। कारोबारी विवेक जैन और विपुल वाधवानी ने बताया कि दो दिनों में ही ड्राय फ्रूट्स के दामों में 50-100 रुपए तक तेजी देखने को मिली है। पाक से 3 मिलियन डॉलर का आयात पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक ने व्यापार पर कई बैन लगाए थे, लेकिन कुछ आवश्यक वस्तुओं का लेन-देन ज्यादातर तीसरे देशों जैसे दुबई या सिंगापुर के रास्ते होता रहा। साल 2023-24 में भारत ने पाकिस्तान से 3 मिलियन डॉलर का आयात किया था, जबकि 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया था। ड्रॉयफ्रूट्स के थोक दाम मेवा- पहले – अब गुड़बंदी बादाम – 1060 – 1080 अफगानी कागजी बादाम 1350 1400 मुनक्का 880 1000 बारीक पिशोरी पिस्ता 2650 2700 छुआरे 300 350 (नोट: सभी दाम रुपए प्रति किलो में) पुलवामा हमले के बाद फिर सेंधा नमक भी महंगा गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से लाहौरी (सेंधा) नमक की आवक पाकिस्तान से होती है। फिलहाल ये आवक पूरी तरह बंद है। सेंधा नमक के थोक कारोबारी पारस जैन ने बताया, सेंधा नमक का स्टॉक है, लेकिन जल्द कोई हल नहीं निकला तो दाम 50 से बढ़कर 100 रुपए किलो हो सकते हैं। इससे पहले 2019 के पुलवामा हमले के बाद भी व्यापारिक संबंध बिगड़ने पर सेंधा नमक के दाम 90 रुपए किलो तक पहुंचे थे।

कार पर दुल्हे का स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक दूल्हा-दुल्हन ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं

ग्वालियर मौजूदा वक्त में युवाओं में रील बनाने का ऐसा नशा छाया है कि वे वायरल होने की कोशिश में नियम कानूनों को भी तोड़ने से नहीं हिचक रहे हैं। ग्वालियर में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक दूल्हा-दुल्हन ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना तानसेन ओवरब्रिज की बताई जा रही है। अब कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए दूल्हा दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुल्हन कार के बोनट पर बैठी डांस कर रही है। दूसरी ओर दूल्हा कार की छत पर खड़ा होकर तलवार लहरा रहा है। यह घटना हाल में हुई एक शादी के बाद की बताई जा रही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सोमवार को यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस के पास पहुंचा तब पुलिस अधिकारी एक्टिव हुए। अब पुलिस इस दूल्हा दुल्हन और शादी समारोह की जानकारी जुटा रही है। पुलिस पता कर रही है कि ये दूल्हा दुल्हन कहां के रहने वाले हैं और इनकी शादी कहां पर हुई है। एडिशनल एसपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति के बयान भी लिए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में तथ्य सामने आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जाति जनगणना के संबंध में विचार करने के लिए तीन बिंदु सुझाए हैं, जनगणना से पहले ही PM मोदी से कांग्रेस की तीन मांगें

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने जाति जनगणना के संबंध में विचार करने के लिए तीन बिंदु सुझाए हैं। इनमें एक प्रमुख मांग यह है कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म किया जाए। खरगे ने लिखा, ‘मैंने 16 अप्रैल 2023 को आपको चिट्ठी लिखी थी और जाति जनगणना कराने की कांग्रेस की मांग आपके सामने रखी थी। दुर्भाग्य से, मुझे उसका कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद, आपकी पार्टी के नेताओं और आपने खुद इस जायज मांग को उठाने के लिए लगातार कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। मगर, अब आप खुद स्वीकार कर रहे हैं कि यह मांग सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के हित में है।’ मल्लिकार्जुन खरगे ने अपील की है कि जातिगत जनगणना के विषय पर सभी राजनीतिक दलों से जल्द बातचीत की जाए और इस मामले में तेलंगाना मॉडल का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्यों की ओर से पारित आरक्षण को तमिलनाडु की तर्ज पर संविधान की 9वीं अनुसूची में डाला जाए, आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म किया जाए और निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खरगे का प5 मई की तिथि वाला यह पत्र अपने एक्स हैंडल पर साझा किया। रमेश ने कहा, ‘कांग्रेस कार्यसमिति की 2 मई को हुई बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार रात प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। देश पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले को लेकर आक्रोश और पीड़ा से गुजर रहा था। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने जातिगत जनगणना पर अचानक और हताशाजनक यूटर्न लिया। खरगे जी ने अपने पत्र में तीन बेहद महत्वपूर्ण और स्पष्ट सुझाव दिए हैं।’ तेलंगाना मॉडल को अपनाए जाने की मांग पत्र में खरगे ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने बिना किसी स्पष्ट विवरण के यह घोषणा की है कि अगली जनगणना (जो वास्तव में 2021 में होनी थी) में जाति को भी एक अलग श्रेणी के रूप में शामिल किया जाएगा।’ खरगे ने कांग्रेस शासित तेलंगाना में हुए जातिगत सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा, ‘जनगणना से सम्बंधित प्रश्नावली का डिजाइन अत्यंत महत्वपूर्ण है। जाति संबंधी जानकारी केवल गिनती के लिए नहीं बल्कि व्यापक सामाजिक-आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एकत्र की जानी चाहिए। गृह मंत्रालय को जनगणना में पूछे जाने वाले प्रश्नों के लिए तेलंगाना मॉडल का उपयोग करना चाहिए। प्रक्रिया के अंत में होने वाली रिपोर्ट में कुछ भी छिपाया नहीं जाना चाहिए ताकि प्रत्येक जाति के पूर्ण सामाजिक-आर्थिक आंकडे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हों, जिससे एक जनगणना से दूसरी जनगणना तक उनकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति को मापा जा सके और उन्हें संवैधानिक अधिकार दिए जा सकें।’ कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है, ‘जाति जनगणना के जो भी नतीजे आएं, यह स्पष्ट है कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गो के लिए आरक्षण पर मनमाने ढंग से लगाई गई 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा को संविधान संशोधन के माध्यम से हटाना होगा।’ पत्र में खरगे ने कहा, ‘अनुच्छेद 15(5) को भारतीय संविधान में 20 जनवरी 2006 से लागू किया गया था। इसके बाद इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई। लंबे विचार-विमर्श के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2014 को इसे बरकरार रखा। यह फैसला 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले आया।’ उनके मुताबिक, यह निजी शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान करता है। खरगे ने कहा कि संसद की एक स्थायी समिति ने गत 25 मार्च को उच्च शिक्षा विभाग के लिए अनुदान की मांग पर अपनी 364वीं रिपोर्ट में भी अनुच्छेद 15 (5) को लागू करने के लिए नया कानून बनाने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा, ‘जाति जनगणना जैसी किसी भी प्रक्रिया को किसी भी रूप में विभाजनकारी नहीं माना जाना चाहिए। सामाजिक और आर्थिक न्याय तथा स्थिति और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए इसे उपरोक्त सुझाए गए समग्र तरीके से कराना अत्यंत आवश्यक है।’

IPL 2025 के प्लेऑफ्स की रेस में 7 टीमों में से 2 टीमें ऐसी हैं, जिन पर प्लेऑफ्स की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है

नई दिल्ली IPL 2025 के प्लेऑफ्स की रेस से अब तक तीन टीमें बाहर हो चुकी हैं, जिनमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का नाम शामिल हो गया है। मौजूदा समय में 7 टीमें चार पायदानों के लिए लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन इन 7 टीमों में से 2 टीमें ऐसी हैं, जिन पर प्लेऑफ्स की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वैसे तो तीन टीमों को इनमें से बाहर होना पड़ेगा, क्योंकि टॉप 4 टीमों को ही क्वॉलिफायर्स और एलिमिनेटर मैच खेलने का मौका मिलता है। जिन टीमों पर इस समय प्लेऑफ्स की रेस से बाहर होने का सबसे ज्यादा खतरा है, उनमें लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम शामिल है। एलएसजी 16 और केकेआर 17 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन ये अंक इस सीजन कम भी पड़ सकते हैं, क्योंकि इस समय टॉप 5 टीमें 19 या इससे ज्यादा अंक हासिल कर सकती हैं। अगर उन टीमों ने 18 या इससे ज्यादा अंक हासिल किए तो फिर लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का पत्ता कटना तय है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी आगे की राह बहुत ज्यादा कठिन है। भले ही 11 मैचों के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 13 अंक हैं, लेकिन अगले तीन मैच दिल्ली को टॉप की 4 टीमों के खिलाफ खेलने हैं, जिनमें एक मैच पंजाब किंग्स, एक मैच गुजरात टाइटन्स और एक मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। दिल्ली कैपिटल्स एक भी मैच हारती है तो फिर प्लेऑफ्स में पहुंचना कठिन हो जाएगा, क्योंकि एक मैच हारने पर टीम 17 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। वहीं, अगर बात उन टीमों की करें जो प्लेऑफ्स में सबसे पहले पहुंच सकती हैं तो उनमें आरसीबी का नाम सबसे ऊपर जाएगा, जो एक मैच जीतकर प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी। उसके खाते में इस समय 16 अंक हैं। पंजाब किंग्स को भी एक मैच जीतने के बाद प्लेऑफ्स का टिकट मिल सकता है, क्योंकि पंजाब के खाते में इस समय 15 अंक हैं।

जस्टिस बीआर गवई ने खुद बताया- सुप्रीम कोर्ट के अगले CJI के पास है इतनी संपत्ति

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के 20 से ज्यादा न्यायाधीश संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक कर चुके हैं। इनमें शीर्ष न्यायालय के अगले CJI यानी मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई का नाम भी शामिल है। उनके पास महाराष्ट्र और नई दिल्ली में कई फ्लैट हैं। इसके अलावा लाखों रुपये बैंक में हैं। वह भारत के 52वें सीजेआई बनने जा रहे हैं। उनके अलावा मौजूदा सीजेआई संजीव खन्ना भी संपत्ति का ब्योरा दे चुके हैं। अगले सीजेआई के पास है कितनी संपत्ति जस्टिस गवई के पास महाराष्ट्र के अमरावती में एक घर, दो कृषि भूमि हैं। वहीं, मुंबई के बांद्रा में एक अपार्टमेंट, नागपुर के कटोल में कृषि भूमि और नई दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में एक अपार्टमेंट है। निवेश के मामले में जस्टिस गवई के पास पीपीएफ के तहत 6 लाख 59 हजार 692 रुपये, जीपीएफ के तह 35 लाख 86 हजार 736 रुपये, अन्य 31 हजार 315 रुपये हैं। उनके पास 5 लाख 25 हजार 859 रुपये सोने के आभूषण हैं। साथ 61 हजार 320 रुपये कैश, बैंक बैलेंस 19 लाख 63 हजार 584 रुपये और अन्य एडवांस 54 लाख 86 हजार 841 रुपये हैं। दायित्व के तहत मुंबई फ्लैट का सिक्योरिटी डिपॉजिट 7 लाख रुपये, दिल्ली के फ्लैट का एडवांस किराया 17 लाख 32 हजार 500 रुपये है। 52वें सीजेआई जस्टिस गवई को मंगलवार को भारत का अगला CJI नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति गवई 14 मई को सीजेआई का पदभार संभालेंगे। मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो रहा है। 16 अप्रैल को प्रधान न्यायाधीश खन्ना ने न्यायमूर्ति गवई के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को की थी। न्यायमूर्ति गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा। वह 24 मई 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बनाए गए थे। 23 नवंबर को 65 वर्ष की आयु होने पर न्यायमूर्ति गवई का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। अमरावती में 24 नवंबर 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति गवई को 14 नवंबर 2003 को बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह 12 नवंबर 2005 को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश बने। न्यायमूर्ति गवई उच्चतम न्यायालय में कई संविधान पीठों का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण फैसले सुनाए हैं। वह पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ का हिस्सा थे, जिसने दिसंबर 2023 में सर्वसम्मति से पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखा था। वह 16 मार्च 1985 को बार में शामिल हुए थे और नागपुर नगर निगम, अमरावती नगर निगम और अमरावती विश्वविद्यालय के स्थायी वकील थे। न्यायमूर्ति गवई को अगस्त 1992 से जुलाई 1993 तक बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त सरकारी अभियोजक नियुक्त किया गया था। उन्हें 17 जनवरी 2000 को नागपुर पीठ के लिए सरकारी वकील नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ और दुनिया के अन्य देशों से मदद की गुहार लगा रहा, UNSC में हुई फजीहत

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य तैयारियों को देखकर पाकिस्तान को हर पल हमले का खौफ सता रहा है. इसी वजह से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ और दुनिया के अन्य देशों से मदद की गुहार लगा रहा है. पाकिस्तान ने इसी वजह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में इस मुद्दे पर एक क्लोज डोर मीटिंग बुलाई थी ताकि अपना दुखड़ा रोकर बाकी देशों की सहानुभूति बंटोर सके, लेकिन वहां भी पड़ोसी देश की जमकर फजीहत हो गई है. मीटिंग के बाद खुली PAK की पोल संयुक्त राष्ट्र में इस क्लोज डोर मीटिंग के बाद पाकिस्तान के स्थाई प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने झूठ फैलाते हुए कहा कि इस बैठक से जो हासिल करने का मकसद था वह पूरा हो गया है. उन्होंन यह भी दावा किया कि इस मीटिंग में जम्मू कश्मीर के मुद्दे को सुलझाने पर भी चर्चा हुई है. लेकिन जैसे-जैसे तस्वीर पूरी तरह साफ हुई तो पाकिस्तान की पोल खुलने लगी.   इस क्लोज डोर मीटिंग में पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान से तीखे सवाल पूछे गए थे. यहां तक कि पहलगाम हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका को लेकर भी पाकिस्तान को फटकार लगाई गई है. क्लोज डोर मीटिंग के दौरान UNSC के सदस्य देशों ने भारत को लेकर पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे False Flag नैरेटिव को भी पूरी तरह खारिज कर दिया, जिसके जरिए पाकिस्तान खुद को विक्टिम दिखाकर भारत पर निशाना साध रहा है. चीन का भी नहीं मिला साथ सबसे हैरानी की बात यह रही कि UNSC के स्थाई सदस्य अमेरिका, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन ने पाकिस्तान से तीखे सवाल किए, साथ ही पाकिस्तान के ‘दोस्त’ चीन ने भी उसका साथ नहीं दिया, जिसके भरोसे पड़ोसी मुल्क उछल रहा था. पाकिस्तान UNSC का अस्थाई सदस्य है और इसी हैसियत से उसने क्लोज डोर मीटिंग बुलाने का आग्रह किया था.   सूत्रों के मुताबिक बैठक में सदस्य देशों की ओर से न सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई, बल्कि धर्म पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाने का मुद्दा भी उठाया गया. कुछ देशों ने पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल टेस्ट और परमाणु हथियारों की धमकी पर भी सवाल उठाए और इसे उकसावे की कार्रवाई बताया है. पाकिस्तान इस मुद्दे पर किसी तीसरे की दखल के अपने पुराने ढर्रे पर चलना चाहता था. लेकिन सदस्यों देशों ने इसे द्विपक्षीय मुद्दा बताते हुए किसी तरह की दखल से इनकार कर दिया. न कोई प्रस्ताव आया, न बयान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस क्लोज डोर मीटिंग का कुछ भी नतीजा नहीं निकला बल्कि इससे पाकिस्तान की थू-थू जरूर हो गई. इस बैठक के बाद किसी भी देश की ओर से न तो कोई प्रस्ताव लाया गया और न ही किसी ने इस पर कोई बयान दिया है. सिर्फ पाकिस्तान ही है जो दुनिया के सामने झूठ परोसने की विफल कोशिशों में जुटा है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बीते दिनों दोनों पक्षों से बात कर तनाव कम करने की अपील की थी और इसी के बाद यह क्लोज डोर मीटिंग बुलाई गई थी. दरअसल पाकिस्तान को किसी भी वक्त भारत की ओर से जवाबी हमले के डर सता रहा है. इसी खौफ में सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए पाकिस्तान ने  आनन-फानन में UNSC की मीटिंग बुलाने की अपील की थी. उसकी कोशिश थी कि क्लोज डोर मीटिंग के जरिए बाकी देश भारत से संयम बरतने के लिए कहेंगे. पाकिस्तान ने साउथ एशिया में पैदा हो रहे तनाव को कम करने का हवाला देकर यह बैठक बुलाई थी.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet