LATEST NEWS

फर्जी डॉक्टर के कारनामों से चर्चा में आए मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, इन कारणों से अस्पताल का लाइसेंस हुआ निरस्त

दमोह दिल के ऑपरेशन के दौरान सात लोगों की मौत का जिम्मेदार फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जान केम मिशन अस्पताल में काम कर रहा था। इस अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। जांच में यह बात सामने आई कि अस्पताल के लाइसेंस की अवधि तो 31 मार्च को ही समाप्त हो गई थी। कैथलैब का संचालन भी बिना लाइसेंस के किया जा रहा था। सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन ने बुधवार को मिशन अस्पताल के लाइसेंस को आगामी आदेश तक निलंबित करते हुए मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।   इन कारणों से अस्पताल का लाइसेंस हुआ निरस्त डॉ जैन ने बताया कि मिशन अस्पताल का लाइसेंस 31 मार्च को खत्म हो चुका था। अस्पताल प्रबंधन ने लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन उसमें कुछ कमियां पाए जाने के कारण उनका आवेदन वापस कर दिया गया था। सात दिन के अंदर फिर से आवेदन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मिशन अस्पताल प्रबंधन ने आवेदन प्रस्तुत नहीं किया। किसी नर्सिंग होम में जो सुविधाएं होनी चाहिए, वह अस्पताल में नहीं थीं। डॉक्टरों की पदस्थापना की कमी भी पाई गई। इन कारणों से आगामी आदेश तक मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया है। आवेदन किया तो परीक्षण करेगी टीम सीएमएचओ डॉ जैन ने बताया कि यदि अस्पताल प्रबंधन द्वारा लाइसेंस के लिए पुनः आवेदन किया जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम आवेदन का परीक्षण करेगी। इसके बाद समूची शर्तें पूर्ण करने पर उनके लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा सकता है, लेकिन तब तक उनका लाइसेंस निलंबित ही रहेगा। अस्पताल का संचालन नहीं हो पाएगा।

नीमच में जैन संतों से मारपीट, पथराव को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों पर हमले किए जा रहे हैं: धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री

रतलाम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से जातिगत भेदभाव और छुआछूत की भावना खत्म करके हिंदुत्व के नाम पर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रायोजित है। इसे हिंदुओं को डराने के लिए अंजाम दिया गया है, लेकिन ऐसी साजिशों से हिंदुओं का डरने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी ताकतों को सबक सिखाना चाहिए। हिंदू डरे नहीं, छुआछूत खत्म हो और हिंदू एक हों, इसके लिए वह अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। आशीर्वचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शास्त्री ने कहा कि विभिन्न धार्मिक यात्राओं पर पथराव हिंदुओं और सनातन को डराने के लिए किया जा रहा है। लेकिन ऐसे लोग जान लें, हिंदू न तो झुकेगा, न ही डरेगा और न कभी पीछे हटेगा। अगर तुम्हें पत्थर फेंकना हो तो देशद्रोहियों पर फेंको। बोले- हरे रंग से कोई परेशानी नहीं है लेकिन हम उन लोगों को यह संदेश जरूर देना चाहते हैं कि कायदे में रहोंगे तो ही फायदे में रहोगे। अगर भारत को पाकिस्तान बनाने की कोशिश की गई तो ठठरी और गठरी दोनों बांध दी जाएगी।    मंदिर जाओ, तिलक लगाओ धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को निडर होने की जरूरत है। वरना जो बंगाल में हुआ है, वह मध्य प्रदेश या किसी और प्रदेश में होगा। किसी जिले में और किसी मोहल्ले में भी होगा, इसलिए गांठ बांध लो। जो इस देश में रहकर राम का नहीं होगा, उसकी भी लंका लगेगी। अभी से एक हो जाओ। कलेक्टर, एसपी, मंत्री सब बनो, लेकिन कट्टर हिंदू जरूर बनो। मंदिर जाओ, तिलक लगाओ।    नीमच में जैन संतों से मारपीट, पथराव को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों पर हमले किए जा रहे हैं।  

ट्रंप प्रशासन ने US ने रद्द किया F-1 वीजा तो भारतीय छात्र ने खोल दिया मोर्चा, अदालत में घसीटा

न्यूयॉर्क संयुक्त राज्य अमेरिका के मिशिगन के सरकारी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक भारतीय समेत चार एशियाई छात्रों ने अपने छात्र आव्रजन दर्जे को गलत तरीके से समाप्त किए जाने के बाद अमेरिका से संभावित निर्वासन के खिलाफ ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। भारत के चिन्मय देवरे, चीन के जियांगयुन बु और कियुई यांग और नेपाल के योगेश जोशी ने शुक्रवार को ‘डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी’ (DHS) और आव्रजन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। चारों छात्रों ने मुकदमा दायर करके आरोप लगाया है कि ‘छात्र एवं विनिमय आगंतुक सूचना प्रणाली’ (SEVIS) में उनके छात्र आव्रजन दर्जे को ‘पर्याप्त नोटिस और स्पष्टीकरण के बिना’ अवैध रूप से समाप्त कर दिया गया। SEVIS एक ऐसा आंकड़ा है जो अमेरिका में गैर-प्रवासी छात्रों और शैक्षणिक विनिमय के तहत आने वाले छात्रों (विनिमय आगंतुक) के बारे में जानकारी एकत्र करता है। बिना कारण रद्द किया गया F-1 छात्र वीजा छात्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे मिशिगन के ‘अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन’ ने कहा है कि उन्होंने उन छात्रों की ओर से एक संघीय मुकदमा दायर करके एक आपतकालीन निषेधाज्ञा जारी करने का अनुरोध किया है, जिनकी F-1 छात्र आव्रजन स्थिति को ट्रंप प्रशासन द्वारा बिना किसी वैध कारण और बिना किसी नोटिस के अवैध रूप से और अचानक समाप्त कर दिया गया है।एसीएलयू ने कहा कि मुकदमे में अदालत से इन छात्रों की स्थिति को बहाल करने के लिए कहा गया है ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और हिरासत और निर्वासन के जोखिम का सामना करने से बच सकें। न अपराध किया, न दोषी ठहराया गया, फिर क्यों ऐक्शन? अदालत में की गई शिकायत में कहा गया है, “उनमें से किसी पर भी अमेरिका में किसी भी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है, न ही उन्हें दोषी ठहराया गया है। किसी ने भी किसी आव्रजन कानून का उल्लंघन नहीं किया है। न ही वे किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर परिसर में विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रहे हैं।” इस शिकायत में डीएचएस सचिव क्रिस्टी नोएम, कार्यकारी आईसीई निदेशक टॉड लियोन्स और आईसीई डेट्रॉयट फील्ड ऑफिस निदेशक रॉबर्ट लिंच का नाम शामिल है। इसी प्रकार के मुकदमे न्यू हैम्पशायर, इंडियाना और कैलिफोर्निया जैसे राज्यों समेत देशभर में दायर किये गए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इसी तरह के एक मामले में अमेरिकी जज ने ट्रंप प्रशासन को 21 वर्षीय भारतीय स्नातक कृष लाल इस्सरदासानी को निर्वासित करने से अस्थायी रूप से रोक दिया था, जिसका छात्र वीजा रद्द कर दिया गया था। कृष मई में स्नातक होने वाले हैं।

प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए आष्टा विधायक

आष्टा संविधान निर्माता, भारत रत्न, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान” को लेकर आज भोपाल में प्रदेश स्तरीय  कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ । आयोजित कार्यशाला में शामिल होने आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर भोपाल पहुचे ओर आयोजित एक दिवसीय  कार्यशाला में शामिल हुए । आयोजित उक्त कार्यशाला को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य एवं अजा मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। एवं सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।

पीएम जनमन योजना अंतर्गत दूररस्थ अंचलों के लिए संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट को सराहनीय पहल बताया: राज्यपाल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत दूररस्थ अंचलों के लिए संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट को सराहनीय पहल बताया है। उन्होंने बैगा, भारिया और सहरिया जनजातीय अंचलों में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में सिकल सेल एनीमिया रोग की दवाईयों सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा है। राज्यपाल श्री पटेल वन एवं जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक का आयोजन जनजातीय प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जवाहर खण्ड राजभवन में किया गया था। राज्यपाल श्री पटेल ने वन अधिकार अधिनियम 2006 क्रियान्वयन कार्य की समीक्षा की। सामुदायिक और व्यक्तिगत वन अधिकारों, वन संसाधन संरक्षण, वन ग्राम के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन के कार्य की प्रगति से भी अवगत हुए। उनके समक्ष जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत बनने वाले मकानों की डिजाइनिंग, आकार के प्रारूप के संबंध में राज्य स्तर से मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्य का क्षेत्र निरीक्षण भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना के हितग्राही को आवास की डिजाइनिंग और आकार में परिवार की जरूरतों, प्रकाश और हवा के समुचित प्रबंध करने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की समय सीमा में पूर्ति भी सुनिश्चित की जाए। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय प्रकोष्ठ द्वारा त्रैमासिक आधार पर विभागीय समीक्षा बैठकें आयोजित की जाए। बैठक में संबंधित विभाग द्वारा विगत तीन माह की अवधि में विभागीय योजनाओं, कार्यों की प्रगति की संकलित जानकारी प्रस्तुत की जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य श्री गुलशन बामरा, उपसचिव श्रीमती वंदना वैद्य, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री वी.एन. अंबाडे, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ श्री विभाष ठाकुर, सचिव वन श्री अतुल मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।  

थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का भोपाल में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया आत्मीय स्वागत

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज अपने भोपाल स्थित निज निवास पर भारतीय थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी का सपरिवार आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य अंचल की धरती से निकलकर भारतीय सेना के सर्वोच्च पद पर पहुंचे जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी का गौरव’ हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी को देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनकी वीरता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनरल द्विवेदी विंध्य क्षेत्र के उन अनमोल रत्नों में से हैं, जिन पर सम्पूर्ण प्रदेश को गर्व है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जनरल द्विवेदी जैसे व्यक्तित्वों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल एवं जनरल द्विवेदी के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं उपयोगी चर्चा हुई।  

DPS द्वारका को HC की कड़ी फटकार, क्यों न स्कूल को बंद कर प्रिंसिपल पर मुकदमा चलाया जाए

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्यों न डीपीएस द्वारका को बंद कर दिया जाए। साथ ही छात्रों को लाइब्रेरी में बंद करने को लेकर कहा कि प्रिंसिपल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए। हाई कोर्ट छात्रों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका को फीस के लिए छात्रों को लाइब्रेरी में बंद करने और क्लास में भाग नहीं लेने देने के लिए फटकार लगाई। कोर्ट ने इसे अपमानजनक व्यवहार बताया। जस्टिस सचिन दत्ता ने कहा कि छात्रों के साथ ‘संपत्ति’ जैसा व्यवहार करने वाले स्कूल को बंद कर दिया जाना चाहिए। कोर्ट छात्रों की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। हाई कोर्ट ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ सुरक्षा उपाय किए जाने की जरूरत है कि स्कूल द्वारा छात्रों को प्रताड़ित न किया जाए। ऐसा लग रहा है कि स्कूल केवल पैसा कमाने की मशीन के रूप में संस्थान चला रहा था। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान कई छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में, किताबों और बैग के साथ अपने माता-पिता के साथ मौजूद थे। जस्टिस दत्ता ने कहा, “मुझे चिंता है कि आपने छात्रों के साथ घटिया और अमानवीय व्यवहार किया। फीस का भुगतान करने में असमर्थता स्कूल को छात्रों के साथ इस तरह के अपमानजनक व्यवहार करने का लाइसेंस नहीं देती है।” हाई कोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण-पश्चिम) के नेतृत्व वाली आठ सदस्यीय निरीक्षण समिति की निरीक्षण रिपोर्ट का अवलोकन किया। इसमें फीस वृद्धि विवाद के दौरान छात्रों के खिलाफ कई भेदभावपूर्ण व्यवहारों को चिन्हित किया गया था। ऐसे छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने अनधिकृत शुल्क का भुगतान नहीं करने पर उनके बच्चों को परेशान किया। कोर्ट ने कहा कि समिति की रिपोर्ट में स्कूल में चिंताजनक स्थिति का खुलासा हुआ है। कोर्ट ने संस्थान को निर्देश दिया कि वह विद्यार्थियों को लाइब्रेरी तक सीमित न रखे। उन्हें कक्षाओं में उपस्थित होने दे। उन्हें अन्य विद्यार्थियों से अलग न करे। उन्हें स्कूल में अपने दोस्तों के साथ बातचीत करने से न रोके तथा उन्हें अन्य सुविधाओं तक पहुंच से न रोके। कोर्ट ने कहा कि इस व्यवहार के लिए स्कूल के प्रिंसिपल पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए। छात्रों के वकील ने दावा किया कि वे स्वीकृत फीस का भुगतान करने के लिए तैयार हैं। वहीं, स्कूल के वकील ने दलील दी कि छात्रों को दिसंबर में ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वे मार्च तक बकाया भुगतान करने में विफल रहे। इसके बाद उन्हें स्कूल नहीं आने के लिए कहा गया। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के वकील ने कहा कि उन्होंने 8 अप्रैल को स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें प्रबंधन से सात दिनों के भीतर यह बताने को कहा गया था कि उसके खिलाफ मान्यता रद्द करने की कार्रवाई क्यों न की जाए।

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दिल्ली की टीम एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम ने जारी सीजन में 5 मैच खेलते हुए सिर्फ एक मुकाबला गंवाया और 4 में जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की टीम सिर्फ दो मैच जीत पाई है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने चार मुकाबला गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम राजस्थान रॉयल्स की समस्या प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। यशस्वी जायसवाल सिर्फ पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक बना सके हैं। कप्तान सैमसन अभी तक एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाये जबकि रियान पराग और ध्रुव जुरेल का बल्ला भी खामोश है।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट हुई दायर, आरोपियों को नंबर 1 और 2 दिया

नई दिल्ली नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दिया है. इस केस में ED ने आरोपियों पर 988 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है. वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ गुरुग्राम लैंड डील केस में बुधवार को दूसरी बार पूछताछ हो रही है. पिछले दो दिनों में ये कांग्रेस के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की दूसरी बड़ी कार्रवाई है. नेशनल हेराल्ड केस की चार्जशीट में सोनिया गांधी को आरोपी नंबर 1 और राहुल गांधी को आरोपी नंबर 2 बनाया गया है. इनके अलावा सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन (कंपनी), डॉटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी को भी आरोपी बनाया गया है. इस मामले में अगली सुनवाई 25 अप्रैल 2025 को होगी, जिसमें कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान ले सकता है. कोर्ट ने इस मामले पर 26 जून 2014 को संज्ञान लिया था. बता दें कि 26 मई 2014 को केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बन चुकी थी. लेकिन इससे पहले बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने 2012 में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में शिकायत दर्ज की, जिसमें आरोप लगाया गया कि सोनिया और राहुल गांधी ने YIL (यंग इंडिया लिमिटेड) के माध्यम से AJL (Associated Journals Limited) की 2000 करोड़ रुपये की संपत्तियों (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ में प्राइम प्रॉपर्टी, जैसे हेराल्ड हाउस) को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए हड़प लिया. ED का दावा है कि यह एक आपराधिक साजिश थी, जिसमें 988 करोड़ रुपये की अवैध कमाई शामिल थी. जांच में फर्जी किराया, बनावटी विज्ञापन, और फर्जी डोनेशन के जरिए 85 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की हेराफेरी का खुलासा हुआ. यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत जांच के दायरे में है. ED की चार्जशीट में आरोप लगाए गए हैं कि वर्ष 2010 में एक आपराधिक साज़िश के तहत AJL की लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अवैध रूप से हड़पने की योजना बनाई गई. बताया गया है कि AJL के 99% शेयर महज 50 लाख रुपये में ‘यंग इंडियन’ नाम की निजी कंपनी को ट्रांसफर कर दिए गए. इस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की भूमिका अहम थी. ‘यंग इंडियन’ में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कुल 76% हिस्सेदारी थी. बाकी 24% शेयर मोतीलाल वोहरा और ऑस्कर फर्नांडीस के पास थे, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे. AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) ने AJL को पहले 90.21 करोड़ रुपये का लोन दिया था, जिसे बाद में 9.02 करोड़ रुपये के शेयरों में बदलकर यंग इंडियन को मात्र 50 लाख रुपये में दे दिया गया. चार्जशीट में लिखा गया है कि ‘यंग इंडियन’ नाम की कंपनी को एक गैर-लाभकारी संस्था के तौर पर ‘Section 25 कंपनी’ के रूप में रजिस्टर्ड किया गया था. जांच में पाया गया कि यंग इंडियन कोई सामाजिक या चैरिटेबल काम नहीं करती है. ईडी ने 20 नवंबर 2023 को AJL की लगभग 752 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया. आरोप है कि ये संपत्तियां मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए हड़पी गई थीं. बता दें कि यह पहला मामला है जिसमें सोनिया और राहुल गांधी को किसी चार्जशीट में औपचारिक रूप से आरोपी बनाया गया है. केस- गुरुग्राम लैंड डील, आरोपी-रॉबर्ट वाड्रा ये केस 2008 का है. तब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य के मुख्यमंत्री थे. फरवरी 2008 में ही रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव (सेक्टर 83) में 3.5 एकड़ जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से खरीदी. ये डील 7.5 करोड़ रुपये में हुई थी. आरोप है कि इस जमीन का म्यूटेशन घंटों में ही पूरा करवा लिया गया था. इसके बाद, मार्च 2008 में, हरियाणा सरकार ने स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी को इस जमीन पर व्यावसायिक कॉलोनी विकसित करने का लाइसेंस (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी किया.  बाद में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने हुड्डा के प्रभाव से कॉलोनी के विकास के लिए कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने के बाद इस जमीन को जून 2008 में 58 करोड़ रुपये की कीमत पर डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड को बेच दिया. इस मामले में सितंबर 2018 में, गुरुग्राम के खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में वाड्रा, तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डीएलएफ और ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई थी. नूह के रहने वाले शिकायतकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि इस सौदे में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और 50 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ. केस- बीकानेर लैंड डील, आरोपी- रॉबर्ट वाड्रा यह पूरा मामला बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में 275 बीघा जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है. इस मामले की जांच ईडी में चल रही है. इस जमीन को बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापित लोगों को अलॉट की किया जाना था. लेकिन इसे गलत तरीके से खरीदा गया. बीकानेर लैंड डील मामले में जोधपुर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. यह मामला रॉबर्ट और उनकी मां मॉरिन वाड्रा से जुड़ा है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है. मामला वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड और बिचौलिए महेश नागर की याचिका से संबंधित है.  

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलटी

भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने बुधवार को दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 14 लोग सवार थे। राहगीरों ने जैसे-तैसे बस में से लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में बस के ड्राइवर के पैर की हड्डी टूट गई। बस पलटने से नर्मदापुरम रोड पर लंबा जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। बुधवार को दोपहर में नर्मदापुरम रोड पर एक तेज रफ्तार बस पलट गई। बस के पलटने से नर्मदापुरम रोड जाम लग गया। बताया जा रहा है कि यह तेज रफ्तार बस एक अन्य बस को ओवरटेक कर रही थी, तभी वो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के वक्त बस में 14 लोग सवार थे। जिन्हें चोटें आई हैं। ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके पैर की हड्डी टूट गई है। इत्तेफाक से जिस स्थान पर बस पलटी उसी के सामने निजी अस्पताल था, राहगीरों ने लोगों को उठा-उठाकर सीधे अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिल गया। बस आनंद नगर से मंडीदीप फैक्ट्री जा रही थी। बस सोम डिस्टलरी की बताई जा रही है। लंबा जाम लग गया था काफी देर तक बस सड़क पर पड़ी रही, जिससे लंबा जाम लग गया। जाम लगने से कई वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते-रेंगते चल रहे थे। जाम का आलम यह था कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से लेकर आशीमा मॉल तक वाहनों की कतारें लग गई थी। तीन क्रेन से उठी बस घटना के बाद तीन क्रेन मंगाई गई, जिससे बस को सीधा किया गया और सड़क किनारे कर दिया गया। इसके बाद जाम खुल गया। लेकिन, काफी देर से वाहन रेंगते-रेंगते चल रहे हैं। 14 लोग सवार थे बस में बताया जा रहा है जिस समय बस पलटी तब उसमें 14 लोग सफर कर रहे थे। बस चालक और कंडक्टर बस पलटने में घायल हुए हैं। 14 लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाला। वहीं ड्राइवर के पैरों की हड्डी टूट गई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी लोग सोम डिस्टलरी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

हरियाणा के झज्जर की बेटियों सुरुचि और मनु भाकर ने लास पालमास शूटिंग रेंज में कमाल कर दिया

नईदिल्ली हरियाणा के झज्जर की बेटियों सुरुचि और मनु भाकर ने लास पालमास शूटिंग रेंज में कमाल कर दिया। सुरुचि ने वर्ल्ड कप में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर सबको चौंका दिया। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। जबकि चीन की याओ कियानक्सुन ने कांस्य पदक जीता। इस साल के दूसरे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन चरण के पहले ही दिन 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फाइनल में सुरुचि ने 24 शॉट्स में 243.6 अंक हासिल किए। वहीं, मनु उनसे 1.3 अंक पीछे रहीं। भारत पदक तालिका में शीर्ष पर महिला एयर पिस्टल में सुरुचि और मनु की पहले और दूसरे स्थान पर रही जोड़ी ने भारत को एक-एक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिलाया। पुरुषों की स्पर्धा में सौरभ चौधरी ने कांस्य पदक जीता। इस प्रदर्शन से भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि चीन दूसरे स्थान पर रहा। 60 शॉट्स की क्वालिफिकेशन राउंड से ही यह साफ हो गया था कि भारतीय निशानेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरुचि ने 582 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया, जबकि मनु 578 के साथ चौथे स्थान पर रहीं। तीसरी भारतीय सैण्यम 571 अंकों के साथ ग्यारहवें स्थान पर रहीं। दूसरी पांच शॉट सीरीज के बाद तीसरे नंबर रहीं सुरुचि फाइनल में भी सुरुचि लगातार शानदार निशाने लगा रही थीं। पहले पांच शॉट के बाद वह दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। याओ ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी और मनु चौथे स्थान पर थीं। उरुग्वे की जूलियट जिमेनेज तीसरे स्थान पर थीं। दूसरी पांच शॉट सीरीज के बाद याओ ने हमवतन मेंग युफेई को पीछे छोड़ दिया, जो सिर्फ 0.1 से पीछे थी, जबकि सुरुचि तीसरे स्थान पर खिसक गई और मनु ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा। मनु के हाथ से गया स्‍वर्ण इसके बाद सुरुचि और मनु ने शानदार वापसी की, जबकि मेंग की परफॉर्मेंस गिर गई। लगातार कुछ बेहतरीन शॉट्स के बाद भारत की दोनों बेटियां पहले और दूसरे स्थान पर आ गईं। मनु की 16वीं और 17वीं शॉट थोड़ी कमजोर रहीं, जिससे शायद उन्हें स्वर्ण पदक से हाथ धोना पड़ा। सुरुचि पूरे मुकाबले में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रहीं। सुरुचि की शानदार फॉर्म बरकरार अंत में याओ ने अच्छी वापसी की और जूलियट को पीछे छोड़कर कांस्य पदक जीता। लेकिन आखिरी दो शॉट्स से पहले सुरुचि मनु से 0.7 अंक आगे थीं। इन दोनों आखिरी शॉट्स में भी सुरुचि ने मनु से बेहतर प्रदर्शन किया और दिसंबर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता से शुरू हुई अपनी शानदार फॉर्म को बनाए रखा।

ग्वालियर : हाईकोर्ट ने नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त विवेक कुमार सिंह का गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया

ग्वालियर ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त विवेक कुमार सिंह का गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यदि 5 मई को उपस्थित नहीं होते हैं तो उनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करना होगा। लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के जल प्रदाय घोटाले में दोषमुक्त हुए आरोपियों के खिलाफ अपील दायर की है, जिसमें 8 आरोपी उपस्थित हो गए, लेकिन तत्कालीन नगर निगम आयुक्त उपस्थित नहीं हुए हैं। कोर्ट ने तीन आरोपियों को सजा सुनाई विशेष सत्र न्यायालय ने 29 नवंबर 2021 को नगर निगम के जल प्रदाय विभाग में हुए घोटाले के मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने तीन आरोपियों को सजा सुनाई। तत्कालीन निगमायुक्त विवेक सिंह, केके श्रीवास्तव, आरके बत्रा, कुशलता शर्मा, हरि सिंह खेनवार, सत्येंद्र सिंह भदौरिया, मोहित जैन, सुनील गुप्ता, रजत जैन को दोषमुक्त कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है। हाईकोर्ट ने अपील सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है, नोटिस जारी कर आरोपियों को तलब किया है। लोकायुक्त पुलिस के अधिवक्ता सुशील चतुर्वेदी ने बताया कि विचारण न्यायालय ने साक्ष्य व गवाही को नहीं देखा है। निगमायुक्त ने अपने अधिकारों का हस्तांतरण कर दिया था, लेकिन उनके संज्ञान में पूरा मामला था। इस पूरे घोटाले में वह भी जिम्मेदार है। विचारण न्यायालय ने फैसला देने में गलती की है। इसे निरस्त किया जाए। क्या है मामला दरअसल नगर निगम के जल प्रदाय विभाग में 2004-05 में 2 करोड़ रुपए से अधिक व्यय किया गया। 1805 नस्तियां बनाई गई। इन नस्तियों में 1.69 करोड़ रुपए भुगतान शेष पाया गया। इसकी शिकायत सुधीर कुशवाह ने लोकायुक्त में की। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो जल प्रदाय विभाग में घोटाला सामने आया। अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर तत्कालीन निगमायुक्त विवेक सिंह सहित 12 आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष टोमन साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रबंधन समिति के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों को विशेष प्रयास करने कहा। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को टी.बी. रोग से मुक्त करने के लिए रेडक्रॉस को अहम भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की भूमिका और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करना होगा। डेका ने विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. के. राउत ने बताया कि राज्य के 32 जिलों में जिलास्तरीय रेडक्रॉस समिति के चुनाव कराए गए। इन जिला प्रतिनिधियों ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को चुना। इस अवसर पर छत्त्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष रूपेश पाणिग्रही, सचिव डॉ. रूपल पुरोहित, कोषाध्यक्ष संजय पटेल, बलराम साहू, डॉ. प्रदीप कुमार साहू और युवराज देशमुख उपस्थित थे।

ग्वालियर में विदाई के समय DJ हुआ जब्त, तो थाने पहुंच गए दूल्हा-दुल्हन

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक नवदंपत्ति दुल्हा और दुल्हन बारातियों के साथ थाने पहुंच गए। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह पूरा कारनामा एक डीजे वाहन के चलते हुआ। पुलिस ने डीजे जब्त कर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। नियमों का उल्लंघन कर रहा था डीजे नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाकर निकल रही दुल्हन की डोली को रोका और डीजे को जब्त कर बारातियों को थाने में बिठा लिया। दुल्हन विदाई के बाद ससुराल जाने को थाने के बाहर गाड़ी में बैठी रही। बाद में दोनों ही पक्षों ने पुलिस से डीजे को छोड़ने की सिफारिश की। इस पर पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे को तो घर जाने के लिए कहा दिया। वहीं दूल्हे के जीजा और कुछ बारातियों को डीजे संचालक के साथ थाने में ही रोक लिया। यातायात हो रहा था प्रभावित इस मामले को लेकर डीएसपी हैडक्वाटर रॉबिन जैन ने बताया कि डीजे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर यातायात को प्रभावित कर रहा था। शिकायत मिलने पर उसे रोका गया। विधिवत चालानी कार्रवाई की गई है। 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सीढ़ियों पर बैठी रही दुल्हन घटना के बाद दुल्हन कुछ समय तक गाड़ी में बैठी रही। इसके बाद वह थाने की सीढ़ियों पर बैठकर सिसकती रही। ग्वालियर जिले के मोहनपुर इलाके के रहने वाले हरिओम सिंह कल बारात लेकर शहर के ही थाटीपुर थाना इलाके के हरनाम पुरा बजरिया में दुल्हन को लेने पहुंचे थे। रात भर शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई और सुबह होते ही जब दुल्हन की विदाई का टाइम आया तो बारात में आए लोग डीजे के साथ विदाई कराने लगे। पहले पुलिस ने दी थी समझाइश जैसे ही दुल्हन की डोली तेज आवाज में बज रहे डीजे के साथ ग्वालियर के थाटीपुर थाना के सामने पहुंची तो पहले पुलिस वालों ने उन्हें समझाया लेकिन जब बारातियों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो पुलिस ने डीजे और बारातियों को थाने में बैठा दिया।

उपसरपंच को आदिवासी महिला से शादी की सजा, नाराज़ गांवों की पंचायत ने ₹1.30 लाख का जुर्माना लगाया

छिंदवाड़ा  छिंदवाड़ा जिले में अपनी पसंद से शादी करना उपसरपंच को महंगा पड़ गया। दस गावों की पंचायत ने उस पर सवा लाख का जुर्माना लगा दिया है।जानकारी के मुताबिक हर्रई ब्लॉक के सालढाना गांव के उपसरपंच उरदलाल यादव ने एक आदिवासी युवती पंचवती उईके से कोर्ट मैरिज कर ली, और बस… इलाके के ‘ठेकेदारों’ को यह रास नहीं आया। नतीजा? दस गांवों के सरपंचों ने मिलकर पंचायत बिठाई और फरमान जारी कर दिया – 1.30 लाख का हर्जाना दो, नहीं तो समाज से बाहर! पंचायत बनी ‘अदालत’, प्यार बना ‘गुनाह’ सितंबर 2024 में सालढाना समेत 10 गांवों के सरपंच एकजुट हुए। उनकी ‘अदालत’ बैठी और ‘गुनाह’ तय हुआ – एक गैर-आदिवासी का आदिवासी महिला से विवाह। सजा भी तुरंत सुना दी गई – मोटा जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार का खौफ। एक साल बीता, दर्द अब भी ताजा शादी को सालभर हो गया, लेकिन पंचायत का ‘इंसाफ’ अभी बाकी है। एक साल बीतने के बाद भी जब उपसरपंच ने जर्माना राशि अदा नहीं की तो पंचायत की तरफ से ही बिरजू पिता जहरलाल जनसुनवाई में पहुंच गए और प्रशासन से गुहार लगाई – हुजूर, हमारा जुर्माना वसूल करवाओ! जनसुनवाई में अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझा है और जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों की मानें तो अगर पंचायत का यह आदेश गैरकानूनी निकला, तो सरपंचों पर गाज गिरना तय है। किसने क्या कहा सालढ़ाना पंचायत के सरपंच पति सुरेंद्र ने बताया कि दस गांव की पंचायत ने सर्वसम्मति से ये फैसला सुनाया था, जिसकी जुर्माना राशि अभी तक नहीं मिल सकी है। उपसरपंच उरदलाल पिता हंसराज ने बताया कि मैंने आदिवासी महिला से विवाह किया था। दोनों की मर्जी थी। मैं जुर्माने की राशि देने की स्थिति में नहीं हूं।     

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet