LATEST NEWS

जबलपुर में देर रात बदमाशों ने घर पर किया पथराव, जमकर हंगामा किया, दहशत में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक

जबलपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि कुछ बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया। तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। दहशत में घर के अंदर रहने वाले एक वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम विष्णु कनौजिया था। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। वह पत्नी और भतीजे के परिवार के साथ यहां रहते थे। रात में सभी घर पर सो रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाश आए और पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर के बाहर और नीचे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलानी शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से वृद्ध घबरा गए। रिपोर्ट वापस करने का बना रहे थे दबाव परिजनों ने बताया कि साल 2021 में क्षेत्र के कुछ लोगों से विष्णु का विवाद हुआ था। बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। उनकी बात नहीं मानने पर रात में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई गई थी। परिजनों ने थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को वृद्ध का शव सिविल लाइंस थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। घटना के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपते हुए उसमें दिख रहे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों के हंगामे से थाने में बनी तनाव की स्थिति थाने में इस दौरान लगभग दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही थी। पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया था।

प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है, प्रदेश का विकास होने से समस्त विधानसभा क्षेत्रों का विकास होता है: उप मुख्‍यमंत्री

भोपाल उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 250 से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम अम्‍बाव में 1 करोड़ 98 लाख 46 हजार से निर्मित होने वाले अम्बाव से सनावदा मार्ग, 2 करोड़ 76 लाख 21 हजार से निर्मित होने वाले बालागुड़ा से सुजानपुरा मार्ग, 2 करोड़ 84 लाख 82 हजार रूपये से निर्मित होने वाले खेड़ाखदान से कनघट्टी चौराहा मार्ग, 4 करोड़ 16 लाख 69 हजार रूपये से निर्मित होने वाले उगरान से छाछखेड़ी सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्राम सिंदपन में 19 करोड़ 11 लाख से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम सिंदपन में 19 करोड़ 11 लाख 97 हजार से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया। जिसमें 2 करोड़ 93 लाख 81 हजार से निर्मित होने वाले मिण्डलाखेड़ा से हनुमंतिया मार्ग, 2 करोड़ 61 लाख 34 हजार से निर्मित होने वाले अरनियामीणा से डोडियामीणा मार्ग, 7 करोड़ 58 लाख 8 हजार से निर्मित होने वाले अरनियामीणा से सिंदपन कामलिया मार्ग, 1 करोड़ 20 लाख 85 हजार से निर्मित होने वाले कामलिया से लसूडियाराठौर मार्ग, 1 करोड़ 68 लाख 20 हजार से निर्मित होने वाले खाखरियाखेड़ी से चौथखेड़ी सड़क मार्ग एवं 3 करोड़ 9 लाख 69 हजार से निर्मित होने वाली हनुमंतिया से पलेवना सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। ग्राम ईरली में 15 करोड़ 94 लाख से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम ईरली में 15 करोड़ 94 लाख 51 हजार से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया। जिसमें 13 करोड़ 57 लाख 8 हजार से निर्मित होने वाले हरसोल से आवनाकाचरिया, इंरली, काल्याखेड़ी होते हुए खडपालिया तक सड़क मार्ग, 2 करोड़ 37 लाख 43 हजार की लागत से निर्मित होने वाली आवना काचरिया से चन्द्रपुरा मार्ग, ग्राम टिडवास में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन टिडवास का लोकार्पण, बरखेडाडांगी से सुदवास मार्ग, दोबड़ा से रूपारेल सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि पूरे प्रदेश में विकास की गंगा सरकार ने बह रही है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। प्रदेश का विकास होने से समस्त विधानसभा क्षेत्रों का विकास होता है।

एमके स्टालिन पर बरसे अमित शाह, मेडिकल, इंजीनियरिंग की शिक्षा तमिल में देने की कही बात

तमिलनाडु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा शुरू करने को कहा। भाषा के मुद्दे विशेष रूप से स्टालिन के हिंदी विरोध को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बदलाव किए और अब यह सुनिश्चित किया है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उम्मीदवार अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा दे सकें। चेन्नई से करीब 70 किलोमीटर दूर रानीपेट में आरटीसी थक्कोलम में सीआईएसएफ के 56वें ​​स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा में उत्तर पुस्तिका तमिल में भी लिखी जा सकेगी।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से छात्रों के लाभ के लिए राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा शुरू करने की अपील करता हूं।” ‘तमिलनाडु ने हर क्षेत्र में भारतीय संस्कृति को मजबूत किया’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की संस्कृति ने भारत की सांस्कृतिक धारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शाह ने कहा, ‘‘चाहे वह प्रशासनिक सुधार हो, आध्यात्मिक ऊंचाइयों को प्राप्त करना हो, शिक्षा हो या राष्ट्र की एकता और अखंडता हो, तमिलनाडु ने हर क्षेत्र में भारतीय संस्कृति को मजबूत किया है।” इस कार्यक्रम में अर्द्धसैनिक बल के टुकड़ियों का ‘मार्च पास्ट’, योग प्रदर्शन और कमांडो अभियान का प्रदर्शन किया गया।  

SBI ने किया बड़ा कारनामा, बैंककर्मियों ने कैंटीन व्वॉय के साथ मिलकर 13 ‘मुर्दों’ के नाम से लोन पास कराकर निकाला पैसा

गोरखपुर गोरखपुर में जंगल कौड़िया स्थित एसबीआई की शाखा से 70.20 लाख रुपये का फर्जी तरीके से लोन कर गबन किया गया है। बैंककर्मियों ने कैंटीन व्वॉय के साथ मिलकर 13 ‘मुर्दों’ के नाम से लोन पास कराकर पैसा निकाल लिया। यह मुर्दे रिटायर्ड कर्मचारी थे जिनका बैंक में पेंशन खाता था और उनकी मौत हो चुकी थी। गबन के मामले में गुरुवार को लखनऊ से आए एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक ने जंगल कौड़िया चौकी पर पहुंच कर अपनी जांच रिपोर्ट विवेचक को सौंप दी। अब इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। दरअसल, जंगल कौड़ियां स्थित भारतीय स्टेट बैंक से कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर पेंशनर्स व मुर्दों के खातों के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के खातों से लोन स्वीकृत कर जालसाजी की गई है। पीपीगंज पुलिस ने इस मामले में बैंक प्रबंधक, कैशियर और कैंटीन व्वॉय के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें कैशियर अमरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजवाया तो वहीं कैंटीन व्वॉय पंकज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जंगल कौड़िया शाखा के खाताधारक राजू ने तारामंडल स्तिथ भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर 4 जनवरी 2024 को शिकायत कर बताया था कि उनके खाते से फर्जी तरीके से 3 लाख रुपए बैंककर्मी ने कैंटीन व्वॉय पंकज मणि त्रिपाठी के खाते में ट्रांसफर कर रुपए को हड़प लिए हैं। जिसके बाद इस तरीके की शिकायतों की तादात अचानक बढ़ गई। क्षेत्रीय कार्यालय ने एक अधिकारी के नेतृत्व में टीम नियुक्त कर मामले की जांच कराई। जिसमे पाया गया कि बैंक के शाखा प्रबंधक कुमार भास्कर भूषण, अकाउंटेंट अमरेंद्र कुमार सिंह व कैंटीन व्वॉय पंकज मणि त्रिपाठी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पेंशन खाताधारकों, किसान क्रेडिट कार्ड खाताधारकों तथा अन्य प्रकार के खाताधारकों के खातों से रुपए की जालसाजी की है। पीपीगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी रही। उधर, बैंक की जांच के बाद प्रबंधक कुमार भास्कर भूषण व अकाउंटेंट अमरेंद्र को निलम्बित कर कर विभागीय जांच बैठाई गई। जांच के दौरान कैंटीन व्वॉय पंकज मणि त्रिपाठी मुख्य आरोपी पाया गया। करोड़पति बन गया कैंटीन ब्वाय: जंगल कौड़िया क्षेत्र के बलुवा गांव निवासी 20 वर्षीय पंकज मणि त्रिपाठी बैंक में कैंटीन ब्वॉय बन गया। पंकज की बैंक के अंदर काफी अच्छी पकड़ बन गई थी। इलाके के सेवानिवृत्ति लोगों को निशाना बना कर पंकज ने मिली भगत करते हुए मरे हुए व्यक्तियों का लोन करवाना शुरू किया। जालसाजी से वह करोड़पति बन गया। केसीसी के भी तीन फर्जी लोन स्वीकृत जांच अधिकारी सहायक महा प्रबंधक सुरेश कुमार ने गुरुवार को जंगल कौड़िया चौकी पर पहुंच कर 78 पेज की अपनी जांच रिपोर्ट चौकी इंचार्ज को सौंप दी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 71 लाख 20 हजार गबन जांच में पाया गया। इसमें पेंशन लोन से संबंधित,/ पशु लोन के संबंधित लोगों का नाम सामने आया है। बैंक कर्मियों ने जिन लोगों को लोन स्वीकृत कर जालसाजी की है उनकी संख्या 18 है जबकि इसमें मृत पेंशन धारक की संख्य 13 है। जांच में सामने आया है कि केकेसी के तीन फर्जी लोन स्वीकृत किए गए हैं।

बारबाडोस ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान : ‘ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से हुए सम्मानित

ब्रिजटाउन कैरेबियाई देश बारबाडोस ने कोविड-19 महामारी के दौरान रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित किया। विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने पीएम मोदी की ओर से पुरस्कार किया ग्रहण विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से पुरस्कार भारत के विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने ग्रहण किया। बाराडोस की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा बयान के अनुसार, 20 नवंबर 2024 को गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई थी। इस दौरान बाराडोस की प्रधानमंत्री मोटले ने कोविड-19 महामारी की विकट परिस्थिति में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समर्थन को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहते हुए उन्हें ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस देने की घोषणा की थी। भारत और बारबाडोस के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों को रेखांकित करता है यह सम्मान विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रतिनिधित्व करना और उनकी ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वीकार करना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। यह सम्मान भारत और बारबाडोस के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों को रेखांकित करता है साथ ही विशेष रूप से संकट के समय में सहयोग और विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक वर्ष 1966 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से भारत और बारबाडोस ने निरंतर जुड़ाव और विकास पहलों द्वारा एक मजबूत साझेदारी को बढ़ावा दिया है। यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।  

मुंबई में Parle-G कंपनी के कई स्‍थानों पर IT की छापेमारी, सुबह से चल रही जांच

मुंबई मुंबई में पारले ग्रुप पर इनकम टैक्‍स विभाग ने छापेमारी की है. पारले ग्रुप Parle-G, मोनाको और अन्‍य ब्रांड नेम से बिस्‍कुट बेचने वाली फर्म है. मुंबई में कंपनी के कई स्‍थानों पर छापेमारी की जा रही है, जो सुबह से ही चल रही है. आयकर विभाग की फॉरेन असेट यूनिट और मुंबई की इनकम टैक्‍स इन्‍वेस्टिगेशन विंग की ओर से सर्च किया जा रहा है. हालांकि यह सर्च क्‍यों हो रहा है? इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है. छापेमारी पूरी होने के बाद इसके पीछे के कारणों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल इनकम टैक्‍स विभाग कंपनी के दस्‍तावेज खंगालने में जुटा हुआ है. FY24 में पारले-जी इतना बढ़ा प्रॉफिट सबसे पहले बात कर लेते हैं Parle-G बिस्कुट को वित्त वर्ष 2023-24 में हुए प्रॉफिट के बारे में, तो पीटीआई के मुताबिक, FY24 में इसका मुनाफा दोगुना होकर 1,606.95 करोड़ रुपये रहा है, जो कि FY23 में 743.66 करोड़ रुपये रहा था. इसके बीते वित्त वर्ष में पारले बिस्कुल की ऑपरेशनल इनकम दो फीसदी के इजाफे के साथ बढ़कर 14,349.4 करोड़ रुपये हो गई है. अगर रेवेन्यू की बात करें, तो ये 5.31 फीसदी उछलकर 15,085.76 करोड़ रुपये रहा है. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि Parle Biscuit की डिमांड अभी भी जोरदार बनी हुई है. कब हुई थी कंपनी की शुरुआत? पारले की शुरुआत की बात करें, तो इसे देश को आजादी मिलने से पहले साल 1929 में हुई थी. 90 के दशक के बच्चों को तो अपना वह दौर भी याद होगा, जब चाय के साथ पारले-जी का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा फेमस हुआ करता था. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जाता है कि कंपनी ने पारले नाम मुंबई के विले-पार्ले इलाके से लिया है.    

न्यूजीलैंड के खिलाफ है श्रेयस अय्यर का शानदार रिकॉर्ड, फाइनल में मचाएंगे धमाल, सबकी रहेंगी नजरें

दुबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि भारतीय टीम का खिताबी मुकाबले में पलड़ा भारी लग रहा है। क्योंकि ग्रुप ए के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था जो महज औपचारिकता का मुकाबला था। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में श्रेयस अय्यर पर सबकी नजरें रहेंगी, जिनका 50 ओवर फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में चार में से तीन मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 में फाइनल में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 70.37 के औसत से 563 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 105 रहा है। श्रेयस अय्यर ने 2023 वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 गेंद में 105 रन की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट शतक भी लगाया है, जोकि उन्होंने अपने डेब्यू नवंबर 2021 में मारा था। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 पारियों में 990 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 47.14 रहा। उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने कई मैचों में महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रेयस ने टूर्नामेंट में 4 मैचों में 48.75 के औसत से 195 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 79 है। इस साल सात वनडे में श्रेयस अय्यर ने 53.71 के औसत से 376 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं।

नेताओं की लग्जरी गाड़ियों पर नजर नहीं आएगा हूटर, जानिए क्या है इसका कारण

सीहोर  सीहोर के जनप्रतिनिधियों की पहली पसंद बनी काले रंग की गाड़ियों पर अब हूटर नजर नहीं आएंगे। शासन के निर्देशों के बाद जनप्रतिनिधियों ने अपनी गाड़ियों से हूटर हटाने की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले विधायक सुदेश राय ने अपनी लग्जरी गाड़ी से हूटर हटवाया, इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने गाड़ी से हूटर निकलवा दिया। गौरतलब है कि शहर में करीब आधा दर्जन जनप्रतिनिधियों के पास काले रंग की गाड़ी, जिनमें वे सफर करते हैं। विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, युवा नेता शशांक सक्सेना सहित कुछ अन्य जनप्रतिनिधि भी काले रंग की गाड़ी में ही चलते हैं। अब इन जनप्रतिनिधियों ने शासन के नियमों का पालन करते हुए अपनी गाड़ियों से हूटर हटाने शुरू कर दिए हैं। उप पुलिस महानिरीक्षक ने दिए थे ये आदेश उप पुलिस महानिरीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने आदेश जारी किए कि प्रदेश में मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विरुद्ध निजी वाहनों में हूटर,  फ्लेश लाइट (लाल, पीली, नीली बत्ती), वीआईपी स्टीकर चस्पा करना और गलत नंबर प्लेट के मामले विगत कुछ समय से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं करने से ऐसा करने वालों को प्रोत्साहन मिल रहा है। इन अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। कुछ दिन पूर्व एक जिले में वीआईपी भ्रमण के दौरान ऐसा ही एक अनाधिकृत वाहन पकड़ा गया था, जिस पर बीनएएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। निजी वाहनों में हूटर, फ्लेश लाइट लाल, पीली, नीली बत्ती, वीआईपी के स्टीकर, गलत नंबर प्लेट का दुरुपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। यातायात पुलिस ने की कार्रवाई यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने एक प्राइवेट स्कॉर्पियो वाहन जिस पर चालक द्वारा अवैध रूप से हूटर और सायरन लगाए हुए था, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालक से समन शुल्क तीन हजार रुपये वसूला गया। यातायात पुलिस द्वारा प्राइवेट वाहनों पर अवैध हूटर एवं सायरन लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।  

न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, भारत के खिलाफ फ़ाइनल में घातक गेंदबाज मैट हेनरी हो सकते हैं बाहर

दुबई न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट के कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो सकते हैं हालांकि कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि वह रविवार को फाइनल तक ठीक हो जाएंगे। हेनरी ने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक दस विकेट लिये हैं जिसमें भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में पांच विकेट शामिल है। तैतीस वर्ष के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे। स्टीड ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा ,‘‘ मैट के कंधे में चोट लगी है और वह असहज महसूस कर रहा है। उसका स्कैन कराया गया है और उम्मीद है कि वह मैच तक फिट हो जाएगा।’’ तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल के दौरान रयान रिकेल्टन और कागिसो रबाडा का विकेट हासिल किया। उन्होंने सात ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए। गेंदबाजी में मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ धीमी पिच पर भी कमाल दिखाया और वह आठ विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आईसीसी रैंकिंग में भी मैट हेनरी को फायदा पहुंचा है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी (649) ने गेंदबाजों की सूची में तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। अगर मैट हेनरी रविवार को नहीं खेलते हैं, तो कीवी टीम को फाइनल मुकाबले के लिए जैकब डफी और नाथन स्मिथ के बीच चयन करना पड़ सकता है।

धार जिले में माइनिंग इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया को कलेक्टर ने हटा दिया

 धार    मध्य प्रदेश के धार जिले में माइनिंग इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया को कलेक्टर ने हटा दिया है. माइनिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने अधिकारियों के बीच बैठक में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. धार के कलेक्ट्रेट में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें खनिज विभाग के निरीक्षक संदेश पिपलोदिया पर राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. उन्होंने यह तक कह दिया था कि माइनिंग इंस्पेक्टर लोगों से बोलते हैं कि ‘यदि नेतागिरी के जरिए आओगे, तो ज्यादा पैसे लगेंगे और सीधे मिलोगे तो कम राशि में काम हो जाएगा.’ केंद्रीय राज्य मंत्री के बयान के बाद धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने खनिज निरीक्षक पिलोदिया को हटा दिया है. पिलोदिया धरमपुरी क्षेत्र में कार्य कर रहे थे, उन्हें जिला कार्यालय में अटैच कर दिया गया है. इसके अलावा कार्य में लापरवाही को लेकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. इस मामले में प्रशासनिक टीम अलग से जांच कर रही है. अवैध उत्खनन पर कार्रवाई के बाद लगे आरोप कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मुताबिक, माइनिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ लोगों की ओर से कार्य में लापरवाही की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया है. दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि धामनोद क्षेत्र में जेसीबी पकड़ने के बाद विवाद शुरू हुआ था. अवैध उत्खनन के मामले में माइनिंग इंस्पेक्टर पिपलोदिया ने जेसीबी पकड़ी थी. इसके बाद उन पर रिश्वत का आरोप लग गया. बताया जा रहा है कि जेसीबी बीजेपी नेता की थी.

बोर्ड परीक्षाओं में आधे विषयों के पर्चे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक महज सात नकल प्रकरण ही बने

 ग्वालियर  बोर्ड परीक्षा हो और ग्वालियर चंबल में नकल न हो, ऐसा हो नहीं सकता। पिछले कई सालों से ग्वालियर चंबल क्षेत्र परीक्षाओं में नकल के लिए काफी बदनाम रहा है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं व 12वीं में आधे विषयों के पर्चे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक महज सात नकल प्रकरण ही बने हैं और एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। पिछले सालों में यह संख्या दो से तीन गुना अधिक हुआ करती थी। संभवत: नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऐसा मैकेनिज्म बनाया और जिला प्रशासन सहित शिक्षा विभाग ने उसे फालो किया, जिसकी वजह से इस बार अंचल में नकल पर नकेल लगी हुई है। अभी तक न तो सामूहिक नकल के प्रकरण सामने आए हैं और न ही प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं ही सामने आई हैं। नकल रोकने के लिए यह अपनाया तरीका फर्जी परीक्षार्थी रोकने क्यूआर कोड ग्वालियर चंबल के भिंड, मुरैना में हर साल फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाते थे। लेकिन इस बार दतिया में एक प्रकरण को छोड़कर कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके पीछे प्रवेशपत्र में क्यूआर कोड होना बताया जा रहा है। इस वजह से नकल माफिया परीक्षाओं में साल्वर नहीं बैठा पाया। पेपर लीक मामला हर बार परीक्षा से पहले रात व सुबह प्रश्नपत्र लीक होकर इंटरनेट मीडिया पर आ जाता था और छात्र उसे खरीदते थे। इस बार बोर्ड ने थाने से लेकर केंद्र में पेपर पहुंचने तक व छात्रों तक बंटने तक को एप से ट्रैक किया। ऐसे में पेपर लीक होने की अफवाह तक सामने नहीं आई। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर ग्वालियर चंबल अंचल के जितने भी परीक्षा केंद्र संवदेनशील व अति संवेदनशील थे, उन पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। ऐसे में छात्र भी नकल नहीं ले जा पाए और माफिया भी मनमानी नहीं कर पाए। कलेक्टर प्रतिनिधि की नियुक्ति हर परीक्षा केंद्र पर एक कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। यह प्रतिनिधि थाने से प्रश्नपत्र लेकर लाने से लेकर परीक्षा समय तक केंद्र पर रहता है और व्यवस्थाओं को देखता है। इससे भी परीक्षा केंद्रों से सामूहिक नकल जैसी स्थिति सामने नहीं आई। टीमों का नियमित निरीक्षण शिक्षा विभाग सहित जिला प्रशासन की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों सहित पर्यवेक्षकों में डर बना रहा। नहीं चली संगठित नकल माफिया की अंचल की बोर्ड परीक्षाओं में नकल संगठित माफिया कराता था। यह न केवल फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में बैठाता था, बल्कि केंद्रों पर सामूहिक नकल भी कराता था। लेकिन इस बार बोर्ड व प्रशासन ने अपने परीक्षा मैकेनिज्म को बदल दिया और नई तरीके सामने लाए। ऐसे में माफिया इस बार अपनी कारगुजारी में सफल नहीं हो पाया। कहां पर कितने बने प्रकरण     ग्वालियर में 1     भिंड में 1     शिवपुरी में 1     मुरैना में 4 प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड भी     बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऐसे प्रावधान व नियम किए हैं, जिनकी वजह से परीक्षा के हर कदम पर उसकी नजर है। चाहे प्रश्नपत्र को थाने से केंद्र तक ले जाने की ट्रैकिंग हो या परीक्षा केंद्र पर नजर रखने वाली बात, सभी जगहों पर बोर्ड की नजर है। साथ ही फर्जी परीक्षार्थी की पहचान के लिए प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड भी दिया गया। साथ ही जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की टीमें भी सतत निगरानी कर रही हैं। इसलिए इस बार नकल पर अंकुश लगा हुआ है। – दीपक पांडेय, संयुक्त संचालक शिक्षा, ग्वालियर  

प्रदेश के 21 लाख श्रमिकों का वेतन बढ़ा, इंदौर में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन का आदेश जारी

इंदौर मासिक और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतनमान का आदेश श्रम आयुक्त मध्य प्रदेश इंदौर ने जारी किया है। एक अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में परिवर्तनशील महंगाई भत्ते सहित न्यूनतम वेतन देय होगा। इससे करीब दस लाख दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों को लाभ होगा। श्रम आयुक्त मध्य प्रदेश इंदौर रजनी सिंह ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के वेतन में एक अक्टूबर 2024 से 2275 रुपये प्रतिमाह या 87.50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि के आदेश जारी किए। उपभोक्ता सूचकांक में दो बिंदुओं की वृद्धि हुई यह वृद्धि 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। जनवरी से जून 2024 तक की अवधि में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत 402 रहा है। विगत छह माही का औसत 400 रहा था। इसके अनुसार अभा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 400 के ऊपर दो बिंदुओं की वृद्धि हुई। इस वजह से 67 अनुसूचित नियोजनों में अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रमिकों के महंगाई भत्ते में 25 रुपये प्रतिबिंदु के मान से 50 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि हुई। इसके अनुसार परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की कुल राशि 2225 में 50 रुपये जोड़कर 2275 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी होगी।

मार्च में ठंड ने मारी पलटी , भोपाल, जबलपुर, इंदौर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

भोपाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इस बार काफी चौंका रहा है. दिसंबर-जनवरी में जहां ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए तो अब मार्च में जाते- जाते फिर रिकॉर्ड बना दिया है. जबलपुर, भोपाल और इंदौर में ठंड ने 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां मार्च के महीने में रात का तापमान 10 सालों बाद 10 डिग्री के नीचे चला गया है. इसके साथ ही 13 जिलों में पिछले 24 घंटे में ठंड ने जबर्दस्त वापसी की है. कहां कितना रहा तापमान? बात करें मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों की तो भोपाल में बीती रात तापमान 9.8 दर्ज किया गया. वहीं जबलपुर में 9.6, उज्जैन में 9, इंदौर में 10.8 और ग्वालियर में 11.6 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया. इससे पहले जहां दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया जा रहा था, तो वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के मौसम ने फिर लोगों को चौंका दिया. मार्च में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड मौसम विभाग के 2015 के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 10 सालों में मार्च के महीने में भोपाल, जबलपुर और इंदौर में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया. मार्च 2015 में भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मार्च में दिन गर्म और रातें रहती हैं ठंडी मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले दस सालों में मार्च में दिन काफी गर्म होते हैं और रातें कुछ हद तक ठंडी. पिछले दस सालों में मार्च के मौसम में दिन और रात के तापमान में 20 से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखने मिला है. वहीं कई बार हल्की बारिश भी दर्ज की जाती है. हालांकि, इस बार मार्च की ठंड ने एक दशक बाद फिर चौंकाया है. क्यों पड़ी मार्च में इतनी ठंड? मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, ” पश्चिमी हिमालय में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से अति भारी बारिश व बर्फबारी हुई है. इसके बाद पिछले तीन दिनों से उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश में आ रही हैं. इन्हीं बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में लंबे अरसे के बाद मार्च में कोल्ड वेव की स्थिति बनी है. जैसे-जैसे नए वेदर पैटर्न एक्टिव होंगे और हवा की रफ्तार बदलेगी, वैसे-वैसे ठंड का असर कम होगा. होली के बाद मध्य भारत में कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.” आगे कैसा रहेगा एमपी का मौसम? बात करें आने वाले दिनों की तो फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है. हालांकि, 9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में 10 मार्च के बाद फिर मौसम बदलेगा. अगले 24 घंटे में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने मिलेगा. बता दें कि पिछले 24 घंटे में शाजापुर का गिरवर सबसे ठंडा रहा. यहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बड़वानी में 7.5, सीहोर में 7.7, मंडला में 8, उमरिया में 8.2 और खजुराहो में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बैतूल की कोयला खदान ढहने से 3 की मौत, 3.5 किमी अंदर हुआ हादसा

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कोयला खदान में छत का हिस्सा ढहने से तीन कर्मचारियों की मौत हुई है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कोयला खदान के एक फेज की स्लैब अचानक ढह गई। बैतूल के एसपी निश्चल झारिया के मुताबिक हादसे में शिफ्ट इंचार्ज गोविंद, ओवर मेन हरि चौहान और माइनिंग सरदार रामदेव पंडौले की जान गई है। बैतूल के पाथाखेड़ा क्षेत्र में वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की छतरपुर-1 खदान है। यहां गुरुवार दोपहर को खदान की 10 मीटर ऊंची छत गिर गई। खदान के कंट्यूनर माइनर सेक्शन में कोयला काटते वक्त यह हादसा हुआ। चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई। बचाव टीम ने घटनास्थल से तीनों कर्मचारियों के शवों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त खदान के अंदर 25-26 लोग विभिन्न सेक्शनों में काम करने में जुटे थे। कोयला काटते समय खदान की छत गिर छतरपुर वन खदान में कंट्यूनर माइनर मशीन चल रही थी। कोयला काटते समय अचानक खदान की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि अधिकारी और वर्कर खदान में निरीक्षण के लिए उतरे थे। जिस सेक्शन में हादसा हुआ वह जॉय माइनिंग सर्विस का है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई मशीन लगी है। कंपनी कोलकाता की है। हादसे में इनकी हुई मौत     गोविंद कोसरिया (उम्र 37 वर्ष), पद- शिफ्ट इंचार्ज     रामप्रसाद चौहान (उम्र 46 वर्ष), पद- माइनिंग सरदार     रामदेव पंडोले (उम्र 49 वर्ष), पद- ओवरमैन गोविंद कोसरिया छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के रोहंगी गांव के रहने वाले थे। दो साल पहले 23 मई 2023 को उनका तबदला छत्तीसगढ़ से एमपी के पाथाखेड़ा स्थित डब्ल्यूसीएल खदान में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हुआ था। वे यहां छतरपुर वन कोयला खदान में तैनात थे। 9 गोविंद ने 2019 में कोयला कंपनी जॉइन की थी। यहां उनके परिवार में पत्नी प्रियंका है। रामप्रसाद चौहान पाथाखेड़ा के हॉस्पिटल कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने 13 दिसंबर 2004 में कोयला कंपनी जॉइन की थी। उनके परिवार में पत्नी उमा, 13 साल की बेटी पूर्वी और 10 साल का बेटा जितेंद्र है। रामदेव पंडोले एसपीए के पद पर तैनात थे। रामदेव ने 29 जुलाई 1995 को कोयला कंपनी में नौकरी शुरू की थी। वे शोभापुर कॉलोनी में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सरिता और दो बेटे अंकुश (24) और पियूष (22) है। कलेक्टर ने आर्थिक मदद देने के दिए निर्देश कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे भी मौके पर पहुंचे हैं। कलेक्टर ने जीएम, डब्ल्यूसीएल को लाइफ कवर स्कीम से डेढ़ लाख की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही एक्सग्रेसिया, ग्रेच्युटी , कंपनसेशन और पीएफ, लाइफ इनकेशमेंट की राशि भी जल्द देने के निर्देश दिए हैं। बगैर सपोर्ट की छत के नीचे पहुंच गए भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 2 फुट मोटा और ढाई मीटर लंबा रूफ गिरा था, जिसमें दबने से 3 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टीम मशीन से कोयला खुदाई के बाद तुरंत मौके पर चली गई थी। ये लोग बगैर सपोर्ट की छत के नीचे पहुंच गए थे। जहां यह हादसा हुआ। जांच के लिए नागपुर से आई टीम, कोल इंडिया की टीम भी आएगी इस मामले की जांच के लिए नागपुर से टीम पहुंच गई है। शु्क्रवार सुबह तक कोल इंडिया की जांच टीम भी यहां पहुंच जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की जांच के लिए कोल इंडिया की एडी टीम यहां पहुंचेगी। यह टीम एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपेगी। बताया जा रहा है कि कोयला खदान हादसों में दो से ज्यादा मौतों को डिजास्टर एक्सीडेंट की श्रेणी में रखा जाता है। अगर इसे कोल इंडिया ने ज्यादा गंभीरता से लिया तो इसकी कोर्ट ऑफ इंक्वारी भी हो सकती है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज के नेतृत्व में जांच कमेटी घटना की जांच करती है। सेफ्टी मेंबर्स की अनुशंसा पर यह होता है। इसकी अपील हादसे के तीस दिन के भीतर की जा सकती है। बैतूल की घटना पर श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने जताया दुख बैतूल की छतरपुर कोयला खदान की छत गिरने से 3 मजदूरों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। हमारे प्रमुख सचिव ने कलेक्टर बैतूल और श्रम अधिकारी से बात की है। मृतक श्रमिकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि और ईश्वर परिवारों को शक्ति दें। मृतकों के परिजन को कलेक्टर बैतूल ने WCL को लाइफ कवर स्कीम से 1.5 लाख रुपए के साथ ही एक्सग्रेशिया, ग्रेच्युटी, पीएफ और क्षतिपूर्ति देने हेतु तत्काल निर्देश दिए गए हैं।

राजीव शुक्ला भगवान राम के पुत्र लव के मंदिर पहुंचे , इस कट्टर इस्लामिक देश में है मौजूद

इस्लामाबाद  बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला पाकिस्तान पहुंचे हैं। उनका यह दौरा पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ है। इस दौरान उन्होंने लाहौर में स्थित भगवान राम के पुत्र लव की समाधि पर भी पहुंचे। राजीव शुक्ला ने उनकी समाधि पर पूरा-अर्चना करते हुए तस्वीर भी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम के दूसरे पुत्र कुश ने कसूर शहर को बसाया था, जो पाकिस्तान का एक बड़ा शहर है। राजीव शुक्ला ने क्या कहा राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, लाहौर के प्राचीन क़िले में प्रभु राम के पुत्र लव की प्राचीन समाधि है लाहौर नाम भी उन्ही के नाम से है। वहां प्रार्थना का अवसर मिला। साथ में पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी जो इस समाधि का जीर्णोद्धार करवा रहे हैं । मोहसिन ने मुख्यमंत्री रहते यह काम शुरू करवाया था।” ‘कुश ने बसाया था कसूर शहर’ उन्होंने आगे लिखा, “लाहौर के म्युनिसिपल रिकॉर्ड में दर्ज है कि यह नगर भगवान राम के पुत्र लव के नाम से बसाया गया था और कसूर शहर उनके दूसरे पुत्र कुश के नाम से। पाकिस्तान सरकार भी यह बात मानती है।” कौन हैं राजीव शुक्ला राजीव शुक्ला भारतीय राजनेता, पूर्व पत्रकार और इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष हैं। आईपीएल में कथित भ्रष्टाचार और स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद राजीव शुक्ला ने 1 जून 2013 को इसके अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया। 2015 में राजीव शुक्ला को फिर से सर्वसम्मति से बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। 18 दिसंबर 2020 को उन्हें निर्विरोध बीसीसीआई का उपाध्यक्ष चुना गया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet